Blog

  • डंगोली में “प्राकृतिक खेती द्वारा खाद्य एवं पोषण सुरक्षा” पर सम्मेलन आयोजित

    डंगोली में “प्राकृतिक खेती द्वारा खाद्य एवं पोषण सुरक्षा” पर सम्मेलन आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना की ग्राम पंचायत डंगोली में जिला स्तरीय G–20 के उपलक्ष में ”महिला के नेतृत्व में विकास” के अंतर्गत “प्राकृतिक खेती द्वारा खाद्य एवं पोषण सुरक्षा” पर एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें जिला की 100 महिलाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में महिलाओं को मोटे अनाज जैसे जावर, बाजरा, रागी, कंगनी, कोदरा के बारे जानकारी व इसके पोषक तत्वों की जानकारी दी गई साथ ही रागी की खीर परोसी गई। इस कार्यक्रम में कृषि विभाग आत्मा के परियोजना निदेशक डॉ संतोष शर्मा व उप परियोजना निदेशक डॉ राजेश राणा, केवीके से डॉ संजय शर्मा व ब्लॉक के बीटीएम अरुण कल्याण व एटीएम सोनिया कुमारी ने मोटे अनाज की खेती और इसके पोषक तत्वों की जानकारी दी। प्राकृतिक खेती की जानकारी व घटक की प्रदर्शनी लगाई गई साथ ही विभाग में चल रही अन्य स्कीमों की जानकारी दी गई।

  • कुटलैहड़ के डेरा बाबा रुद्रनन्द के गांव नारी में सजा विधायक प्रशासन जनता के द्वार

    कुटलैहड़ के डेरा बाबा रुद्रनन्द के गांव नारी में सजा विधायक प्रशासन जनता के द्वार

    प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी रहे मौजूद, 150 शिकायतों का मौके पर समाधान,

    ऊना/सुशील पंडित : विधायक देवेन्द्र भुट्टो द्वारा डेरा बाबा रुद्रनन्द के गांव नारी लक्ष्मी पैलेस में प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें कुटलैहड़ के वरिष्ठ कार्यकर्ता व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में करीब 150 शिकायतें जनता की तरफ से आईं। और अधिकतर जनता की समस्याएं बिजली पानी सड़क रास्ते या फिर राजस्व विभाग से संबंधित थी। जिनका विधायक ने मौके पर निपटारा ओर कुछ समस्याओं को प्रशासनिक अधिकारियों को समाधान के लिए आदेश दिए। 

     भुट्टो ने कहा कि राज्य सरकार गरीब और आम जनता की सरकार है। सीएम सुखविंदर सिंह के जिला प्रवास पर उन्होंने जिला की पांचों विधानसभा क्षेत्रों की पूरी फीडबैक ली। और हर विधायक से दो माह के कार्यकाल के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनता की हर समस्या का समाधान करना है। हमें भी हर दिन का हिसाब मुख्यमंत्री कार्यलय शिमला देना पड़ता है। राज्य की सुक्खू सरकार ने व्यवस्था में परिवर्तन करके सरकार और प्रशासन को जनता के बीच जाने के आदेश दिए है।

    कुटलैहड़ की जनता की हर समस्या का समाधान उनके घर द्वार होगा। और अब हमने पांच वर्ष जनता के लिए क्या किया है। यह रिपोर्ट कार्ड हमने खुद तैयार करना है। और यह रिपोर्ट कार्ड तभी पूरा तैयार होगा। जब हम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। हम कुटलैहड़ विस क्षेत्र में जन आशीर्वाद यात्रा कर रहे हैं। ताकि कुटलैहड़ के हर गांव हर घर तक दस्तक देकर जनता की समस्याओं के बारे में जानकारियां ओर विकास की रूपरेखा तैयार की जा सके।  इस मौके पर एसडीएम,डीएसपी,थाना प्रभारी,खण्ड विकास  अधिकारी,जल शक्ति विभाग के एक्सईएन, एसडीओ, बिजली विभाग के अधिकारी,फारेस्ट विभाग के अधिकारी कर्मचारी,रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र ठाकुर ,कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, महासचिव अजय कुमार, स्थानीय प्रधान सरवन सिंह, कोटला खुर्द प्रधान ममता, मदनपुर प्रधान, गणेश कुमार नारी, रैनसरी , झलेडा प्रधान बीडीसी वाइस चेयरमैन ऊना रमेश कुमार, प्रधान रीता देवी व अन्य पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे। 

  • मनी चेंजर पर फायरिंग करने के मामले में शूटर सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मनी चेंजर पर फायरिंग करने के मामले में शूटर सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    कपूरथलाः मनी चेंजर पर फायरिंग मामले में पुलिस ने सफलता हासिल की है। 26 जनवरी की रात करीब साढ़े दस बजे मनीचेंजर पर लूट की नियत से फायरिंग के मामले की गुत्थी को पुलिस ने 12 दिन में सुलझा लिया है। कपूरथला पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसएसपी नवनीत सिंह बैंस ने कई सनसनीखेज खुलासे करते हुए तीन आरोपियों को अवैध हथियार, कारतूस व मैगजीन समेत गिरफ्तार करने का दावा किया है। एसएसपी के अनुसार 26 जनवरी की रात करीब साढ़े दस बजे अनखी नगर पलाही गेट फगवाड़ा में मनीचेंजर-कम-जनरल स्टोर मालिक संजय सचदेवा को बाइक सवार युवकों ने लूट की नियत से फायरिंग कर जख्मी कर दिया।

    बस स्टैंड पर तैनात पुलिस टीम ने सूचना मिलते ही तुरंत पहुंचकर जख्मी को सिविल अस्पताल फगवाड़ा ले गए, जहां से उसे जालंधर के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रात के समय वह अपनी दुकान बंद करने के लिए बाहर पड़ा सामान अंदर रख रहा था। ज‌ब वह चिप्स की पेटी अंदर रखने लगा तो दो युवक बाइक पर आए और पीछे बैठा युवक उतरा और दुकान के अंदर घुस गया और उस पर पिस्टल तान दी और उस युवक ने उस पर फायरिंग कर दी, जोकि उसकी छाती पर लगी और वह जख्मी होकर गिर गया। इसके बाद 06 फरवरी को थाना सिटी के एसएचओ अमनदीप नाहर को मुखबिर खास ने सूचना दी कि 26 जनवरी को सचदेवा कंस्ट्रक्शन नाम की दुकार मालिक पर फायरिंग करने वाले आरोपी राजकुमार उर्फ भैणी निवासी गांव बेगमपुर, गगनदीप सिंह उर्फ हीरा निवासी संगतपुर पेपर चौक फगवाड़ा में मौजूद है।

    इस पर पुलिस ने रेड करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि शूटर रणजीत सिंह उर्फ रवि निवासी सरहाल मुंडी फिल्लौर और शीपा उर्फ सोनी निवासी बेगमपुर फगवाड़ा में शामिल हैं। एसएसपी के अनुसार इनकी निशानदेही पर पुलिस ने शूटर रवि को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास दो अलग-अलग लिफाफों में कुल 400 नशीली गोलियां भी बरामद हुई। जबकि चौथा आरोपी शीपा अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में रवि ने बताया कि वह कुछ दिन पहले नशा छुड़ाओं केंद्र से इलाज करवाकर आया है।

    24 जनवरी को उसने 40 हजार रुपये का 32 बोर अवैध पिस्टर ह‌रियाणा से खरीदा और 26 जनवरी को वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने रवि के घर की तलाशी लेकर वारदात में प्रयुक्त पिस्टल, 10 कारतूस व दो मैगजीन बरामद कर लिए हैं। एसएसपी ने बताया कि रवि एक साल पहले फगवाड़ा थाना सिटी में दर्ज हुए आर्म्स एक्ट के केस में वांछित था। इस मौके एसपी-फगवाड़ा मुख्तयार राय व डीएसपी फगवाड़ा जसप्रीत सिंह मौजूद थे।

  • श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से ही मिल जाती है पापों से मुक्ति

    श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से ही मिल जाती है पापों से मुक्ति

    ऊना /सुशील पंडित : बाबा बाल जी आश्रम कोटला कलां श्री राधा कृष्ण मंदिर ऊना में 1 तारीख से शुरू हुआ धार्मिक विराट महासम्मेलन में आज दूसरे दिन की श्रीमद् भागवत कथा में राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज ने श्रीमद्भागवत व कथा व्यास का पूजन कर इस श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ किया। 7 फरवरी से 13 फरवरी तक चलने वाले इस श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ को श्री वृंदावन से पधारे ठाकुर कृष्ण चंद्र शास्त्री ने कथा को आगे बढ़ाते हुए कहा कि कलियुग में श्रीमद् भागवत महापुराण श्रवण कल्पवृक्ष से भी बढ़कर है। क्योंकि कल्पवृक्ष मात्र तीन वस्तुएं अर्थ, धर्म और काम ही दे सकता है। मुक्ति और भक्ति नही दे सकता है। लेकिन श्रीमद् भागवत तो दिव्य कल्पतरु है यह अर्थ, धर्म, काम के साथ साथ भक्ति और मुक्ति प्रदान करके जीव को परम पद प्राप्त कराता है।
    उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत केवल पुस्तक नही साक्षात श्रीकृष्ण स्वरुप है। इसके एक एक अक्षर में श्रीकृष्ण समाये हुए है। उन्होंने कहा कि कथा सुनना समस्त दान, व्रत, तीर्थ, पुण्यादि कर्मो से बढ़कर है। श्रीमद् भागवत कथा सुनने से धुन्धकारी जैसे महापापी व प्रेतआत्मा का उद्धार हो जाता है। उन्होंने कहा कि भागवत के चार अक्षर इसका तात्पर्य यह है कि भा से भक्ति, ग से ज्ञान, व से वैराग्य और त त्याग जो हमारे जीवन में प्रदान करे उसे हम भागवत कहते है। इसके साथ साथ भागवत के छह प्रश्न, निष्काम भक्ति, 24 अवतार श्री नारद जी का पूर्व जन्म, परीक्षित जन्म, कुन्ती सुख के अवसर में भी विपत्ति की याचना करती है। क्यों कि दुख में ही तो गोविन्द का दर्शन होता है। जीवन की अन्तिम बेला में दादा भीष्म गोपाल का दर्शन करते हुए अद्भुत देह त्याग का वर्णन किया। साथ साथ परीक्षित को श्राप कैसे लगा तथा भगवान श्री शुकदेव उन्हे मुक्ति प्रदान करने के लिए कैसे प्रगट हुए इत्यादि कथाओं का भावपूर्ण वर्णन किया।
    कथा व्यास ठाकुर कृष्ण चंद्र शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा श्रवण मात्र से पाप से मुक्ति मिलती। उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर कथा होती है वहां भगवान विराजमान होते हैं। इस जगत में भगवत कृपा के बिना कुछ भी संभव नहीं है। मनुष्य को समाज में अच्छे काम करने चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है की कर्म ही प्रधान है, बिना कर्म कुछ संभव नहीं होता है, जो मनुष्य सत्कर्म करता है उसे अच्छा फल मिलता है व बुरे कर्म करने वाले को हमेशा बुरा फल मिलता है।
    इसलिए सभी को अच्छे कर्मो के प्रति आकृष्ट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक मार्ग दमन का है तो दूसरा उदारीकरण का। दोनों ही मार्गो में अधोगामी वृत्तियां निषेध हैं। जैसे कि गोकर्ण ने कथा कही, किन्तु उसके दुराचारी भाई धुंधकारी ने मनोयोग से उसे सुना तो मोक्ष प्राप्त हो गया। भागवत कथा एक ऐसा अमृत है कि इसका जितना भी पान किया जाए आत्मा तृप्ति नहीं होती है। भागवत कथा सुनते ही ज्ञान और वैराग्य जाग जाते हैं।
    कथा व्यास ठाकुर कृष्ण चंद्र शास्त्री जी ने शिव पार्वती विवाह प्रसंग विस्तार पूर्वक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि शिव से बड़ा कोई नही शिव की पूजा से हर कोई मन चाहा वर प्राप्त कर सकता हैं। जरूरत है सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना की जाए। भगवान शिव मानव का कल्याण कर भव सागर से पार लगाते हैं। भागवत कथा में जीवन का सार तत्व मौजूद हैं, आवश्यकता निर्मल मन को स्थिर चित्त से यह कथा श्रवण की जाए। बाबा बाल जी आश्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु श्रीमद् भागवत कथा का रसास्वादन कर रहे हैं। और बाबा बाल जी का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
  • प्रदर्शनकारियों द्वारा सरकारी गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने की सीसीटीवी आई सामने

    प्रदर्शनकारियों द्वारा सरकारी गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने की सीसीटीवी आई सामने

    सिख कैदियों की रिहाई को लेकर पुलिस में हुई थी झड़प 

    मोहाली, (ए.एन.एस): पंजाब के मोहाली में सिख कैदियों की रिहाई की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी बुधवार को उग्र हो गए। इस दौरान उनकी चंडीगढ़ पुलिस के साथ झड़प भी हुई। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और वाटर कैनन का भी प्रयोग किया। इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण बन गई है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की आड़ में हुड़दबाजों द्वारा सरकारी गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया। जिसकी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जारी की है।

    चंडीगढ़ पुलिस द्वारा जारी की गई सीसीटीवी में साफ तौर पर दिख रहा है कि सरकारी गाड़ियों को किस तरह से प्रदर्शनकारियों की आड़ में हुड़दंग बाजो द्वारा नुकसान पहुंचाया गया है। इस दौरान हवा में तलवार लहराते हुए भी साफ तौर पर दिख रही हैं। उग्र प्रदर्शनकारियों ने तलवारों और डंडों से डरा कर पुलिस बल को पीछे भगा दिया।

    कुछ पुलिसकर्मी भी इस हिंसक वारदात में जख्मी हुए हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मौके पर बड़े पुलिस अधिकारी भी पहुंचे। वहीं भारी मात्रा में पुलिस बल की यहां पर तैनाती कर दी गई है। प्रदर्शनकारी जेल भरो आंदोलन की राह पर जाने की बात कह रहे हैं।

  • चरणजीत सिंह उर्फ ​​चन्नी सेक्स रैकेट का धंधा चलाने के आरोप में गिरफ्तार

    चरणजीत सिंह उर्फ ​​चन्नी सेक्स रैकेट का धंधा चलाने के आरोप में गिरफ्तार

    लुधियानाः थाना जोधेवाल बस्ती थाना पुलिस ने सेक्स रैकेट का धंधा चलाने के आरोप में सन्यास नगर नूरवाला रोड निवासी चरणजीत सिंह उर्फ ​​चन्नी को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर बलविंदर कौर ने बताया कि पुलिस पार्टी को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी बाहर से औरतों को बुलाकर अपने घर के कमरों में सेक्स रैकेट का धंधा चलाता है।

    सूचना के बाद इंस्पेक्टर ने पुलिस पार्टी सहित मौके पर आरोपी को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर बलविंदर कौर का कहना है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अनैतिक व्यापार एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस समाज विरोधी कारोबार में शामिल अन्य व्यक्तियों की तलाश कर रही है।

  • वर्धमान टैक्सटाईल कंपनी ने लगाया रक्तदान शिविर

    वर्धमान टैक्सटाईल कंपनी ने लगाया रक्तदान शिविर

    शिविर में 147 लोगों ने किया रक्तदान

    बददी/ सचिन बैंसल : वर्धमान टैक्सटाईल कंपनी ने अपनी ओरो स्पिनिंग मिल इकाई में रक्तदान शिविर लगाया जिसमें 147 लोगों ने रक्तदान किया। रोटली ब्लड  बैंक चंडीगढ की टीम ने रक्तदान एकत्र किया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य प्रंबधक मुकेश सक्सेना ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान  बहुत बड़ा दान होता है। रक्त दान से बढ़ कर कोई मानव सेवा नहीं है। और एक स्वस्थ मनुष्य तीन माह के दौरान रक्तदान कर सकता है। उन्होंने रोटरी टीम का अभिनंदन किया। मुख्य प्रंबधक मोहन जांगड़ा ने शिविर में आये सभी कर्मचारियों को रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ. रौली अग्रवाल ने कामगारों को रक्तदान से होने वाली फायदे भी बताए। 

    शिविर में मुख्य महाप्रंबधक गुरमीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग पुरी, उपाध्यक्ष शेखर शर्मा, मुख्य प्रंबधक मोहन जांगड़ा, तरूण आरोड़ा, सुनील टांगरी, अभय सिंह यादव, पंकज सक्सेन, त्रिभुवन यादव, रीना कुमारी, सोलन पंवार, डॉ. अनिरूद्ध आर्य उपस्थित रहे। 

  • नशे के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, करोड़ों रुपए की कोकीन बरामद

    नशे के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, करोड़ों रुपए की कोकीन बरामद

    न्यूज़ीलैंडः पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने समुद्र में तैरता हुआ 3.2 टन कोकीन बरामद किया, जिसकी कीमत 30 करोड़ डॉलर है। पुलिस ने कहा कि उन्होंने कोकीन के करीब 19 बंडल जब्त किए हैं। पुलिस ने कहा कि उसने न्यूजीलैंड सीमा शुल्क सेवा और न्यूजीलैंड रक्षा बल के साथ एक संयुक्त अभियान में प्रशांत महासागर से ड्रग्स एकत्र किया। पुलिस ने बरामद कोकीन की तस्वीरें भी साझा कीं।

    फिलहाल पुलिस ने इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। रोडनी और वेस्ट ऑकलैंड पुलिस नॉर्थ कोस्ट डिटेक्टिव इंस्पेक्टर कॉलिन परमेंटर ने एक बयान में कहा कि पुलिस ने लगभग 19 बंडल देखे और जांच करने पर उन्होंने कोकीन की मौजूदगी की पुष्टि की।

    पुलिस आयुक्त एंड्रयू कोस्टर ने एक बयान में कहा कि यह इस देश में अधिकारियों द्वारा जब्त की गई अवैध दवाओं की सबसे बड़ी खेप थी। न्यूज़ीलैंड सीमा शुल्क सेवा के कार्यवाहक नियंत्रक बिल पेरी के अनुसार, ज़ब्त कोकीन का मूल्य 500 मिलियन न्यूज़ीलैंड डॉलर ($320 मिलियन) है। पुलिस यह पता लगाने के लिए समुद्र तट और उसके आसपास के इलाकों में हेलीकॉप्टरों और गश्ती नौकाओं की मदद से तलाशी ले रही है ताकि पता लगाए जा सके कि यह बंडल कहां से आए।

  • श्रुति राणा को कर्नल आर.क.सैणी ने किया सम्मानित

    श्रुति राणा को कर्नल आर.क.सैणी ने किया सम्मानित

    ऊना/ सुशील पंडित : छठी हि.प्र. ( स्वतंत्र) कंपनी एनसीसी यूनिट में बंगाणा महाविद्यालय की यूओ श्रुति राणा इस वर्ष गणतंत्र दिवस कैंप का हिस्सा रही। उनका कठिन मेहनत के दम पर इस में चयन हुआ। जो की हमारे लिए गर्व की बात है यह बात कमांडिंग अफ़सर कर्नल आर.क. सैणी ने अपने ब्यान मे कहीं। वही यू.ओ.श्रुति  ने अपनी इस सफलता का श्रेय पुरी यूनिट के स्टाफ़ सदस्यों को दिया। इस मौक़े पर सूबेदार सुनील कुमार, हवलदार छैल सिंह ,हवलदार विकास शर्मा , हवलदार सुमेश, हवलदार अजय हवलदार भूपिन्दर समेत अन्य मौजूद रहे।

  • लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी हथियार व नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी हथियार व नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    होशियारपुर/अकिंत शर्माः शहर में लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिस्टल और नशीली गोलियां बरामद की गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी सरताज सिंह चाहल ने बताया पुलिस ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से .32 बोर की पिस्टल, 2 जिंदा रौंद .32 बोर और 1120 नशीली गोलियां बरामद की है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि तिथि 06.02.2023 को विशाल पुत्र राजिंदर कुमार निवासी भगत नगर अपने किसी काम के सिलसिले से भांगी चौ से जा रहा था। इस दौरान 3 व्यक्तियों ने पिस्टल के बल उसके पास से सोने की चेन छीन ली। जिसके बाद तुरंत पुलिस ने शहर में चैकिंग अभियान चलाकर दो व्यक्तियों को काबू कर लिया है। जिन पर मुकद्दमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।