Blog

  • पंजाबः इकलौते बेटे की बर्थडे वाले दिन ओवरडोज से मौत 

    पंजाबः इकलौते बेटे की बर्थडे वाले दिन ओवरडोज से मौत 

    गुरदासपुर: मोहल्ला नंगल कोटली निवासी 21 वर्षीय युवक की ड्रग ओवरडोज से मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान हर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हर्ष अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी करने गया था। पुलिस ने हर्ष के एक दोस्त की मौत के बाद उसके शव का ठिकाने लगाने के मामले उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में हर्ष के पिता दविंदर ने कहा कि वह उनका इकलौता बेटा था, जिसका कल जन्मदिन था।

    उन्होंने कहा कि उनके बेटे के दोस्त उन्हें अपने साथ पार्टी करने के लिए ले गए थे और शाम करीब पांच बजे हर्ष ने उनके घर फोन किया और कहा कि वह जल्द ही घर लौट आएंगे लेकिन फोन आने पर वह घर नहीं आए। जब उससे दोबारा फोन कर संपर्क करना चाहा तो उसका फोन स्विच ऑफ था। उन्होंने कहा कि उन्होंने हर्ष की बहुत तलाश की लेकिन वह कहीं नहीं मिला और रात के करीब एक बजे पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि अर्श की मौत हो गई है।

    उन्होंने कहा कि हर्ष के दोस्त उसके शव को नहर के किनारे ठिकाने लगाने का प्रयास कर रहे थे और गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने उसे देखा और मौके से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी और आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधरः अकाली नेता HS Walia और कांग्रेसी पार्षद निम्मा सहित 4 पर FIR दर्ज

    जालंधरः अकाली नेता HS Walia और कांग्रेसी पार्षद निम्मा सहित 4 पर FIR दर्ज

    जालंधर,(हर्ष/वरुण): कांग्रेसी कौंसलर निर्मल सिंह निम्मा और अकाली अकाली नेता के खिलाफ सरकारी जमीन पर कब्जा करने को लेकर मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक गांव कोटला में 26 कनाल जमीन पर कब्जा करने के इरादे से सरसों, अरबी और पालक की फसल पर ट्रैक्टर चला कर डीवीआर चोरी करने का मामला सामने आया है। थाना मकसूदां की पुलिस ने अकाली नेता एचएस वालिया, पार्षद निर्मल सिंह निम्मा समेत चार लोगों के खिलाफ युवक को बंधक बनाकर विवादित जमीन पर कब्जा करने के मामले में केस दर्ज किया है।

    हरविंदर सिंह उर्फ सोनू ने पुलिस को दी थी शिकायत 

    गांव कोटला के रहने वाले हरविंदर सिंह उर्फ सोनू ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके दादा सरवन सिंह ने वर्ष 1962 में गांव कोटला में ही 26 कनाल जमीन इकरारनामा करके खरीदी थी। उनके दादा जमीन पर ही खेती करते रहे और बाद में पिता ने खेती करनी शुरू कर दी। काफी समय पहले उसके पिता ने ताया सुरिंदर सिंह व बुआ के साथ मिलकर जमीन अपने नाम करवाने के लिए अदालत में केस किया था। वर्ष 2015 में पिता की मौत के बाद उसने जमीन पर खेती करनी शुरू कर दी। हरविंदर सिंह ने बताया कि मौत से पहले पिता बीमार थे और कोर्ट नहीं जा सकते थे। इस कारण अदालत ने ताया सुरिंदर सिंह व उसकी बुआ के नाम 26 कनालों में 13 कनाल जमीन की डिग्री दी थी। बाकी 13 कनाल जमीन सरकारी घोषित की गई थी।

    हाईकोर्ट की शरण ली तो अदालती आदेश आया तो उसका ही जमीन पर कब्जा था। हाईकोर्ट में तारीख अक्टूबर 2022 है। उसने आरोप लगाए कि 7 अगस्त को जब वह कहीं बाहर गया हुआ था तो उसका छोटा भाई मोटर पर था। इस बीच नकाबपोश लोग एक्टिवा पर आए और भाई को रस्सियों से बांध दिया। बाद में ट्रैक्टर व अन्य वाहनों पर 7-8 लोगों ने उसकी बीजी हुई फसल तबाह कर दी।

    8 सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर भी चोरी करके ले गए साथ 

    इसके बाद वहां से 8 सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर भी चोरी कर ले गए। उसका कहना है कि उसके भाई ने देखा कि तेजधार हथियारों से उसके ताया सुरिंदर कोटला, पार्षद निर्मल निम्मा निवासी बलदेव नगर, सतपाल शर्मा निवासी पृथ्वी नगर और अकाली नेता एचएस वालिया खड़े थे, जिन्होंने मारपीट की और वहां से चले गए। मकसूदां की पुलिस ने सुरिंदर सिंह, पार्षद निर्मल निम्मा, अकाली नेता एचएस वालिया व सतपाल शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी मनजीत सिंह से जब इस मामले में बात करनी चाही तो फोन नहीं उठाया। बयान दर्ज करने वाले एएसआइ सतनाम सिंह से संपर्क किया तो बताया कि वे बाहर हैं।

  •  WhatsApp लाने जा रहा 3 धांसू फीचर्स!

     WhatsApp लाने जा रहा 3 धांसू फीचर्स!

    नई दिल्ली। वॉट्सऐप ने अपने यूज़र्स के लिए जल्द तीन नए प्राइवेसी फीचर्स लाने का ऐलान किया है. कंपनी के मालिक मार्क ज़करबर्ग ने फेसबुक पोस्ट के ज़रिए इस बात की जानकारी दी है. साथ ही ट्विटर पर भी वॉट्सऐप के ऑफिशियल पोस्ट से मालूम हुआ है कि वॉट्सऐप पर 3 नए प्राइवेसी फीचर्स पेश करने की तैयारी कर रहा है, जिसमें ‘Online Presence, Screenshot blocking for view once और Leave Group Silently’ शामिल है।

    Online Presence: वॉट्सऐप इस महीने एक ऐसी फीचर लाने वाला है जिसमें यूज़र्स को ये तय करने का अधिकार होगा कि कौन उन्हें ऑनलाइन होने यानी कि अब यूज़र अलग-अलग लोगों के लिए सेट कर सकेंगे कि उन्हें कौन Online कौन-कौन देख पाए।

    Screenshot blocking for view once: वॉट्सऐप ने ‘व्यू वंस मैसेज’ सुविधा हाल ही में शुरू की है जिसके जरिए मैसेज को सिर्फ एक बार ही पढ़ा जा सकता है और उसके बाद वह अपने-आप गायब हो जाता है. इस तरह यूज़र्स को ये ऑप्शन मिलता है कि उसके भेजे गए मैसेज का कोई डिजिटल रिकॉर्ड नहीं रख सकता है।

    लेकिन ऐसे मैसेज का भी स्क्रीनशॉट लेने की कुछ शिकायतें मिलने के बाद वॉट्सऐप ने अब इसमें सुधार करने के लिए नया फीचर लाने की तैयारी की है। फेसबुक ने बताया कि अब WhatsApp ज़्यादा सुरक्षा के लिए व्यू वंस मेसेज का स्क्रीनशॉट लेने से रोक लगाने पर काम कर रहा है। इस फीचर की फिलहाल टेस्टिंग चल रही है और जल्द ही यूज़र्स के लिए इसे पेश कर दिया जाएगा। Leave Group Silently: ज़करबर्ग ने बताया कि इस महीने एक ऐसे प्राइवेसी फीचर को ला रहा है, जिससे ग्रुप चैट में शामिल यूज़र्स को पता चले बगैर उस ग्रुप से exit किया जा सकेगा. इसका मतलब ये हुआ कि अगर आप किसी ग्रुप को छोड़ते हैं तो किसी को नोटिफिकेशन नहीं मिलेगा.

  • बिक्रम मजीठिया को मिली जमानत, हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद दिए आदेश

    बिक्रम मजीठिया को मिली जमानत, हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद दिए आदेश

    चंडीगढ़: पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम मजीठिया को जमानत मिल गई है। हाईकोर्ट की डबल बैंच ने मजीठिया को जमानत दे दी। मजीठिया के खिलाफ पिछली कांग्रेस सरकार ने ड्रग्स केस दर्ज किया था। जिसके बाद 24 फरवरी से वह पटियाला सेंट्रल जेल में बंद हैं। मजीठिया केस खारिज करवाने सुप्रीम कोर्ट गए थे लेकिन वहां से उन्हें हाईकोर्ट जाने के ऑर्डर हो गए। मजीठिया की रेगुलर बेल पर सुनवाई के लिए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने पहले जस्टिस एजी मसीह और जस्टिस संदीप मौदगिल की बेंच बनाई थी। इनमें से जस्टिस मसीह ने सुनवाई से इनकार कर दिया।

    इसके बाद जस्टिस राव और जस्टिस अनूप चितकारा की बेंच को केस भेजा गया। हालांकि जस्टिस अनूप चितकारा ने सुनवाई से इनकार कर दिया। अब जस्टिस रामचंद्र राव और जस्टिस सुरेश्वर ठाकुर की बेंच इसकी सुनवाई कर रही है। पिछले साल के अंत में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले CM चरणजीत चन्नी की अगुआई वाली कांग्रेस सरकार ने मजीठिया पर केस दर्ज किया था। केस में कहा गया कि कनाडा के रहने वाले ड्रग तस्कर सतप्रीत सत्ता मजीठिया की अमृतसर और चंडीगढ़ स्थित सरकारी कोठी में भी ठहरते रहे। मजीठिया ने उसे गाड़ी और गनमैन दे रखा था । मजीठिया चुनाव के लिए नशा तस्करों से फंड लेते रहे। इसके अलावा दबाव डालकर नशा दिलवाते रहे। नशा तस्करों के बीच समझौते करवाने का भी उन्हें आरोपी बनाया गया है।

  • राशिफल (बुधवार 10 अगस्त 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (बुधवार 10 अगस्त 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। कोई बड़ी बाधा आ सकती है। राजभय रहेगा। जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।

    वृषः चिंता तथा तनाव रहेंगे। पार्टनरों से मतभेद संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। समय नेष्ट है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। जरा सी लापरवाही से अधिक हानि हो सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है।

    मिथुनः अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

    कर्कः व्यापार में अधिक लाभ होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। शत्रुओं का पराभव होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। भय रहेगा। प्रमाद न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।

    सिंहः व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मातहतों से अनबन हो सकती है। पारिवारिक समस्याओं में इजाफा होगा। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। दूर से बुरी खबर मिल सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते कामों में बाधा हो सकती है। दूसरों से अपेक्षा न करें। कुसंगति से हानि होगी।

    कन्याः सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किसी बड़े काम करने की योजना बनेगी। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। पुराने किए गए प्रयासों का लाभ मिलना प्रारंभ होगा। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

    तुलाः व्यापार लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के काम बनेंगे। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। बेचैनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

    वृश्चिकः कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। संचित कोष में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। स्थायी संपत्ति खरीदने-बेचने की योजना बन सकती है। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी।

    धनुः आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। लाभ बढ़ेगा। यात्रा में सावधानी रखें। जल्दबाजी से हानि होगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के कार्य में दखल न दें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा।

    मकरः जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। घर-बाहर सभी अपेक्षित कार्य पूर्ण होंगे। दूसरों के कार्य की जवाबदारी न लें। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। अनहोनी की आशंका रहेगी। शत्रुभय रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी।

    कुंभः सुख के साधन जुटेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। किसी पारिवारिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।

    मीनः प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। चिंता तथा तनाव हावी रहेंगे। सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। नई योजना बनेगी जिसका लाभ तुरंत नहीं मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। घर में प्रसन्नता रहेगी। ऐश्वर्य पर व्यय हो सकता है।

  • फिर विवादों में CT GROUP, चेयरमैन चन्नी, बेटे हरप्रीत और पत्नी पर एफआईआर दर्ज

    फिर विवादों में CT GROUP, चेयरमैन चन्नी, बेटे हरप्रीत और पत्नी पर एफआईआर दर्ज

    जालंधर/वरुणः शहर में चर्चित CT GROUP Institutions की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैँ, इस बार मामला इंस्टिट्यूट का ना होकर चन्नी परिवार से जुड़ा सामने आया है।यह ताजा मामला मोहाली थाने से सम्बंधित सामने आया है।  

    जानकारी के मुताबिक CT GROUP के चेयरमैन और चन्नी परिवार के मुखिया चरणजीत सिंह चन्नी, उनकी पत्नी और बेटे हरप्रीत सिंह पर मोहाली के एनआईआर थाने में उनकी बहु सीरत की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है।  

    बहू ने अपनी शिकायत में दहेज मांगने, दहेज का सामान खुर्द-बुर्द करने और जान से मारने की धमकियां देने के आरोप लगाए गए बताये गए हैँ । इसके साथ चन्नी की बहू सीरत ने अपने पति पर ड्रग्स लेने का भी सनसनी खेज आरोप लगाया है। पति को लेकर उन्होंने यह भी कहा है कि वह विदेश में जाकर दूसरी लड़किओं के साथ अवैध संबंध बनाता रहा है। 

    सीरत की शिकायत पर कारवाई करते हुए एनआरआई मोहाली थाना की पुलिस ने ct group के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी  पत्नी परमिंदर कौर , बेटे  हरप्रीत ऊर्फ बनी पर ipc की धारा 498a, 406,506,417 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  बताया जा रहा है कि सम्बंधित सेशन कोर्ट ने पिता-पुत्र की ANTICIPATORY बेल नामंजूर कर दी है, जबकि उनकी पत्नी की अग्रिम याचिका मंजूर कर ली है । कानूनी सलाहकारों का कहना है कि आरोप सही पाए जाने पर आरोपियों को 3 साल तक की सजा हो सकती है।

  • अवैध शराब और लाहन सहित तस्कर गिरफ्तार….

    अवैध शराब और लाहन सहित तस्कर गिरफ्तार….

    जालंधर (वरुण)। थाना मेहतपुर की पुलिस ने अवेध शराब और लाहन सहित 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जोगिन्दर सिंह पुत्र जगीर सिंह वासी वेहरा के तौर पर हुई है। 

    थाना प्रभारी महेन्दर पाल ने बताया कि पुलिस पार्टी ने गश्त के दौरान उक्त आरोपी को 35 बोतलें अवैध शराब और 50 किलो लाहन सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के ऊपर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

  • पंजाबः 12.24 करोड़ के गबन के आरोप में सरपंच गिरफ्तार

    पंजाबः 12.24 करोड़ के गबन के आरोप में सरपंच गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो पंजाब ने राज्य में भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के अभियान के तहत आज पटियाला जिले के आकड़ी गांव की सरपंच हरजीत कौर को गांव में विकास कार्यों के नाम पर पंचायत फंड में 12.24 करोड़ रुपये के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले की जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के अधिकारी ने बताया कि ब्यूरो ने पंचायती फंडों में अलग-अलग दोषियों की ओर से किए गए घोटाले की जांच के लिए पहले ही विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला में आईपीसी धारा 406, 420, 409, 465, 467, 468, 471, 120-बी और भ्रष्टाचार रोक कानून की धारा 13(1) और 13(2) के तहत एफआईआर नंबर 12 तारीख 26.05.2022 दर्ज की गई है। जिसकी जांच की जा रही है।

    183 एकड़ 12 मरले जमीन बदले लगभग 51 करोड़ रुपये मिले

    उन्होंने इस मामले की और जानकारी देते हुए कहा कि पंजाब सरकार की पुड्डा अथॉरिटी ने अमृतसर-कोलकाता इंटीग्रेटेड कॉरिडोर के निर्माण के लिए 5 अलग-अलग गांवों समेत 1104 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है। इस संबंध में पटियाला जिले के शंभू ब्लॉक के 5 गांव पबरा, तखतू माजरा, सेहरा, सेहरी और आकड़ी के कुल 285 करोड़ रुपये की राशि दी गई। उन्होंने कहा कि इस कुल राशि में से ग्राम पंचायत आकड़ी द्वारा अधिग्रहित की गई 183 एकड़ 12 मरले जमीन बदले लगभग 51 करोड़ रुपये प्राप्त हुए है।

    ग्राम पंचायत के फर्जी प्रस्ताव पारित कर धन का बड़े पैमाने पर किया दुरूपयोग 

    विजिलेंस द्वारा की गई जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि आरोपी सरपंच हरजीत कौर ने उक्त धनराशि से गांव में विकास कार्य शुरू किए, लेकिन ब्यूरो की तकनीकी टीम द्वारा इन कार्यों की भौतिक जांच के दौरान यह पाया गया कि हरजीत कौर ने गांव के छप्पड़, सामुदायिक केंद्र, श्मशानघाट, पंचायत घर और नाला के ट्रैक के फर्जी निर्माण के नाम पर ग्राम पंचायत के फर्जी प्रस्ताव पारित कर धन का बड़े पैमाने पर दुरूपयोग किया। उन्होंने कहा कि कार्यों को सही साबित करने के लिए उन्होंने विभिन्न फर्मों को इन कार्यों के लिए चेक के माध्यम से भुगतान किया।

    प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस जांच के अलावा इस गांव के विकास कार्यों के संबंध में पंचायत निधि से एक अन्य विभागीय जांच अपर मुख्य सचिव सह वित्त आयुक्त ग्रामीण विकास एवं पंचायत एसएएस नगर द्वारा पूरी कर ली गयी है। विभागीय जांच में खुलासा हुआ है कि सरपंच हरजीत कौर ने गांव आकड़ी में विकास कार्यों में 12.24 करोड़ रुपये की ठगी की। विजिलेंस के अधिकारियों ने बताया मामले में आगे की जांच की जा रही है।

  • जालंधरः 262 ग्राम हैरोईन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

    जालंधरः 262 ग्राम हैरोईन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। सीआईए स्टाफ 1 की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित एक तस्कर उसके करिंदे को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुरेंदर पाल सिंह उर्फ निक्का पुत्र निर्मल सिंह वासी कोट हिरदे राम मजीठा, प्रभजोत सिंह पुत्र बलदेव सिंह वासी गांव रुपेवाली बाबा बकाला जिला अमृतसर के रूप में हुई है।

    सीआईए 1 के प्रभारी सुखजीत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गशत के दौरान पठानकोट बाईपास पर मौजूद थी, इसी दौरान उक्त आरोपी मोटरसाइकिल नंबर पीबी 02 डीबी 3080 पर  सवार होकर आते दिखाई दिए जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे, तभी मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने दोनो आरोपियों को काबू कर लिया।

    पुलिस ने आरोपियों से 262 ग्राम हैरोईन बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह नशा करने के आदि हैं, आर्थिक तंगी के कारण दोनो ने नशा तस्करी का कारोबार शुरू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • जालंधरः निगम की खुली पोल, फर्नीचर बाजार में जलभराव, दुकानों में घुसा पानी

    जालंधरः निगम की खुली पोल, फर्नीचर बाजार में जलभराव, दुकानों में घुसा पानी

    करतारपुर/ वरुण: जिलें में सुबह हुई बारिश से नगर निगम की पोल खुलकर सामने आ गई। आज शहर हुई हुई बारिश के कारण सारे शहर में जलभराव हो गया। कई दुकानों में पानी घुस जाने के कारण दुकानदार परेशान रहे। फर्नीचर बाजार की सड़क पर एक फुट तक पानी जमा हो गया और पानी दुकानों के अंदर घुस गया। माता गुजरी पब्लिक स्कूल, दयालपुर गेट, आंबेडकर रोड, कमेटी बाजार, नगर कौंसिल कार्यालय एवं सिविल अस्पताल के बाहर वाली सड़क का भी बुरा हाल रहा।

    वर्षा के चलते करतारपुर के सभी बाजारों की सड़कें लबालब पानी से भरी रही और एक बाजार से दूसरे बाजार जाने के लिए बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वहीं करतारपुर निवासियों ने विधायक बलकार सिंह एवं नगर कौंसिल के अधिकारियों से पानी की निकासी की समस्या को जल्द हल करने की गुहार लगाई है ताकि वर्षा के बाद सड़कों पर पानी न खड़ा हो सके।