Blog

  • जेजों में हुए दर्दनाक हादसे पर भाजपा ने जताया गहरा शोक 

    जेजों में हुए दर्दनाक हादसे पर भाजपा ने जताया गहरा शोक 

    पीड़ित परिवारों की यथासंभव मदद की जाएगी: सत्ती 
    ऊना/ सुशील पंडित : पंजाब के होशियारपुर जिला के तहत पड़ते जेजों में ऊना जिला के भटौली और देहलां के लोगों के साथ पेश आए दर्दनाक हादसे पर ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल महामंत्री अशोक धीमान, राहुल देव शर्मा, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत अप्पर देहलां के उप प्रधान रूपेंद्र सिंह देहल, भटोली की प्रधान हरपाल कौर, पूर्व प्रधान सतीश शर्मा और युवा नेता अजय चौधरी सहित तमाम भाजपा पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतत परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। विधायक ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को यथासंभव मदद प्रदान की जाए। काबिले गौर है कि रविवार को एक बारात में शामिल होने जा रहे तीन बहनों के परिवार भारी बारिश के चलते पंजाब के जेजों में बाढ़ की चपेट में आ गए। जिसके चलते कई लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
  • पूर्व विदेश मंत्री व कांग्रेस के कद्दावर नेता का निधऩ

    पूर्व विदेश मंत्री व कांग्रेस के कद्दावर नेता का निधऩ

    नई दिल्ली। लंबे समय से बीमार पूर्व विदेश मंत्री के नटवर सिंह का शनिवार देर रात निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। एक पारिवारिक सूत्र ने बताया कि नटवर सिंह ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां वह पिछले कुछ हफ्तों से भर्ती थे। सूत्र ने कहा, ‘नटवर सिंह का शनिवार देर रात निधन हो गया। उनके पुत्र अस्पताल में हैं। परिवार के कई अन्य सदस्य भी दिल्ली आ रहे हैं, जहां रविवार को नटवर सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी।’

    कांग्रेस के पूर्व सांसद नटवर सिंह का जन्म 1931 में राजस्थान के भरतपुर जिले में हुआ था। वह 2004-05 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में विदेश मंत्री पद पर काबिज थे। उन्होंने पाकिस्तान में भारत के राजदूत के रूप में भी सेवाएं दी थीं और 1966 से 1971 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यालय से जुड़े हुए थे।

  • ऊना :जेजों खड्ड के तेज बहाव की चपेट में आई इनोवा गाड़ी, 11 लोगों की मौत

    ऊना :जेजों खड्ड के तेज बहाव की चपेट में आई इनोवा गाड़ी, 11 लोगों की मौत

    ऊना/ सुशील पंडित : तेज बारिश के बाद बढ़े जलस्तर के कारण हिमाचल प्रदेश सीमा पर स्थित जेजों खड्ड में एक इनोवा गाड़ी बह गई। गाड़ी में कुल 12 लोग सवार थे। इस हादसे में 9 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति को रेस्क्यू किया गया है। वहीं खवर लिखे जाने तक 2 लोग लापता हैं।
    जिला ऊना मुख्यालय से करीब 12 किमी दूरी पर स्थित गांव देहलां व गांव भटोली के तीन परिवारों में मातम छा गया। इन तीनों परिवारों के 12 सदस्यों को लेकर जा रही इनोवा गाड़ी उपमंडल हरोली के अंतर्गत पंजाब सीमा पर स्थित जेजों की उफान पर आई खड्ड की चपेट में आ गई। जिससे गाड़ी सवार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक को बचा लिया गया। तीनों परिवार अपने किसी रिश्तेदार के शादी समारोह में हिस्सा लेने जेजों के ही गांव मेहरोवाल जा रहे थे। वहीं इस हादसे में बचाए गए युवक दीपक को निकटवर्ती अस्पताल में उपचाराधीन करवाया गया है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार लोअर देहलां गांव के निवासी सुरजीत सिंह उम्र (55), उनकी पत्नी परमजीत कौर (50) वर्ष, बेटा गगनदीप (19) वर्ष व दीपक (22), उनका भाई रामस्वरूप, पत्नी पलविंदर कौर, बेटा नितिन, सुरजीत की साली भटोली गांव निवासी शीनू देवी पत्नी अमरीक सिंह, उसका बेटा हर्षित, बेटी भावना तथा मन्नत इनोवा गाड़ी में सवार होकर जिला होशियारपुर के गांव मेहरोवाल एक रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उन्होंने कुलविंदर कुमार निवासी देहलां की गाड़ी किराये पर ली और शादी समारोह में शामिल होने निकले।
    जब उन की गाड़ी हिमाचल-पंजाब सीमा पर बहने वाली जेजों खड्ड पर पहुंची तो खड्ड उफान पर थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्होंने वहां रुककर इंतजार करने की सोची कि वहाव कम होने पर निकल जाएंगे,लेकिन हाइड्रा चालक ने जब अपना पार किया तो और कुछ वाहन पानी के तेज बहाव में ही गाड़ीयां पार करने लगे तो इनके गाड़ी चालक ने भी अपनी गाड़ी बड़ी गाड़ियों के पीछे पानी में डाल दी लेकिन गाड़ी अभी पानी में कुछ दूर ही आगे बढ़ी थी कि पानी की तेज रफ्तार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते गाड़ी करीब 400 मीटर दूर तक बहती चली गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर एक जेसीबी बुलाकर राहत बचाव किया। जिसमें गाड़ी सवार दीपक पुत्र सुरजीत को बाहर निकाल लिया। जबकि अन्य को नहीं बचाया जा सका। इसके बाद नौ लोगों के शव स्थानीय लोगों के ढूंढ लिए। जबकि दो की तलाश खबर लिखे जाने तक जारी थी। वहीं गांव देहलां के पंचायत प्रधान राजेंद्र कुमार ने बताया कि शाम चार बजे तक रामस्वरूप तथा उनकी साली शीनू देवी निवासी लापता थी।
    जबकि बाकी सभी लोगों के शव बरामद हो चुके थे। जैजों के निकट खड्ड के तेज बहाव में इनोवा गाड़ी के पलट कर पानी में बह जाने की खबर मिलते ही गांव देहलां तथा भटोली में मातम पसर गया। जिला ऊना पुलिस प्रशासन मौक़े पर पहुंचा। हालांकि घटना पंजाब के क्षेत्र में हुई है। लेकिन अपने स्तर पर जिला प्रशासन से राहत बचाव के कार्य में सहयोग करवाया है।
  • सरकार ने 26 IAS और 21 IPS अधिकारियों का किया तबादला

    सरकार ने 26 IAS और 21 IPS अधिकारियों का किया तबादला

    भोपाल। एमपी सरकार ने तबादला सूची जारी करते हुए 26 IAS और 21 IPS अधिकारियों का किया तबादला कर दिया है। शनिवार देर रात जारी आदेश के अनुसार, आठ जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) के भी तबादले किए गए हैं। आठ जिलों को नए जिलाधिकारी मिले हैं। इसमें 9 जिलों के कलेक्टर और 7 जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) बदले गए हैं।

    केदार सिंह को शहडोल, सोमेश मिश्रा को मंडला, गिरीश कुमार मिश्रा को राजगढ़, रोशन कुमार सिंह को विदिशा, मृणाल मीना को बालाघाट, हर्ष सिंह को डिंडोरी, हर्षल पंचोली को अनूपपुर और हिमांशु चंद्र को नीमच का जिलाधिकारी बनाया गया है।

    आठ जिलों के नए एसपी में रसना ठाकुर (मऊगंज), नागेंद्र सिंह (बालाघाट), समीर सौरभ (मुरैना), वीरेंद्र जैन (श्योपुर), सुंदर सिंह कनेश (पांढुर्ना), पंकज कुमार पांडे (रायसेन), मोती-उर-रहमान शामिल हैं। (अनूपपुर) और अभिषेक आनंद (मंदसौर) शामिल हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2005 बैच के अधिकारी संजीव सिंह को भोपाल का नया मंडलीय आयुक्त नियुक्त किया गया है।

  • हॉकी खिलाड़ी ललित उपाध्याय ने काशी विश्वनाथ का किया दर्शन

    हॉकी खिलाड़ी ललित उपाध्याय ने काशी विश्वनाथ का किया दर्शन

    वाराणसी। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने ब्रांज़ मेडल जीता है। वहीं, स्वदेश लौटने पर सभी खिलाड़ियों का खेल प्रेमियों ने जमकर स्वागत किया है। अब सभी हाकी खिलाड़ी अपने गृह राज्य पहुंच रहे हैं। जहा, हॉकी टीम में शामिल स्ट्राइकर ललित उपाध्याय आज अपने गृह जनपद वाराणसी पहुंचें। इस दौरान काशी के स्पोर्ट्स खिलाड़ियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। लोगों ने ललित के काफिले पर फूलों की बारिश की। बच्चों ने हाथ में तिरंगा लेकर रास्ते भर ओलंपियन ललित का अभिनंदन स्वागत किया।

    Image

    जिसके बाद ललित उपाध्याय ने अपने मां के माथे पर मेडल लगाया। मां खुशी से झूम उठीं। मां से मिलने के बाद ललित बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुए।, जहाँ उन्होंने अपने समर्थकों, पिता और कोच के साथ बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन किया।

  • Jalandhar : गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक हुए भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी, देखें वीडियो

    Jalandhar : गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक हुए भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी, देखें वीडियो

    जालंधर (ens) : भारतीय हॉकी टीम के खिलाडी रोड के बाद गुरुद्वारा नौवीं पातशाही दुखनिवारण साहिब में नतमस्तक हुए। इस दौरान खिलाड़ियों के साथ उनके परिजन भी मौजूद थे। खिलाड़ियों ने गुरुघर में अरदास भी करवाई।

  • Punjab : शहर में हुई झमाझम बारिशः सड़कों पर कई फुट भरा पानी, देखें वीडियो

    Punjab : शहर में हुई झमाझम बारिशः सड़कों पर कई फुट भरा पानी, देखें वीडियो

    मोहाली। पंजाब के कई जिलों में हुई झमाझम बारिश से सड़कें व गलियां पानी से लबालब भर गई हैं। वहीं, मोहाली में सुबह से हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर के फेस दो से लेकर चार पांच के बीच सड़कों पर दो फुट तक पानी भर गया।


    जिससे लोगों काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई तस्वीरें भी सामने आईं हैं। जिसमें देखा जा रहा है कि मोहाली की सड़कों का क्या हाल है, जिस पर गुजरते दोपहिया वाहन पानी में डूब जा रहे हैं।

  • PM ने कृषि उपज बढ़ाने के लिए जलवायु अनुकूल बीजों की 109 किस्में जारी कीं

    PM ने कृषि उपज बढ़ाने के लिए जलवायु अनुकूल बीजों की 109 किस्में जारी कीं

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कृषि और बागवानी फसलों की उच्च उपज वाली, जलवायु अनुकूल और जैव-सुदृढ़ीकृत बीजों की 109 किस्मों को जारी किया। इस पहल का उद्देश्य कृषि उत्पादकता और किसानों की आय को बढ़ाना है। इन किस्मों को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने विकसित किया है और ये कुल 61 फसलों से संबंधित हैं। इनमें 34 खेतों में लगाई जाने वाली और 27 बागवानी की फसलें हैं। मोदी ने दिल्ली के पूसा परिसर में तीन प्रायोगिक कृषि भूखंडों पर बीजों को पेश किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने किसानों और वैज्ञानिकों के साथ बातचीत भी की।   खेती की फसलों में अनाज, बाजरा, चारा, तिलहन, दलहन, गन्ना, कपास और फाइबर फसलें शामिल हैं। वहीं बागवानी की फसलों में फलों, सब्जियों, मसालों, फूलों और औषधीय पौधों की नई किस्में शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी वर्ष 2014 से ही किसानों की आय बढ़ाने के लिए टिकाऊ खेती के तरीकों और जलवायु अनुकूल तरीकों की वकालत करते रहे हैं। उन्होंने लगातार ‘जैव-सुदृढ़’ किस्मों को बढ़ावा देने पर जोर दिया है, और कुपोषण से निपटने के लिए उन्हें मध्याह्न भोजन योजना और आंगनवाड़ी सेवाओं जैसी सरकारी पहलों से जोड़ा है।
  • Punjab : पुलिस ने बंटी-बबली किए गिरफ्तार, ऐसे देते थे वारदातों को अंजाम, देखें वीडियो

    Punjab : पुलिस ने बंटी-बबली किए गिरफ्तार, ऐसे देते थे वारदातों को अंजाम, देखें वीडियो

    मोहाली : एसएसपी दीपक पारिक के दिशा निर्देशों पर स्थानीय पुलिस ने रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले बंटी और बबली को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मनप्रीत(22) निवासी राजपुरा और रेनू(23) के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार खरड़ की एक सोसायटी में किराए के मकान में रहते है और दोनों ही बड़े ही शातिर है। बता दें कि लड़की पहले मनियारी की दुकान पर जाकर रेकी करती है और फिर अगले दिन लड़का वहां चोरी की वारदात को अंजाम देता था।


    पहले दिन की चोरी से 90 हजार रुपए के हार और 20 कैश चोरी किए थे। फिर दूसरे दिन दुकान में ढाई लाख के नोटों के हार और 10 हजार रुपए नगद, तीसरी दुकान पर रबर बैंड खरीदने के बहाने रेकी की और वहां भी लाखों रुपयों के नोटों के हार और कैश की चोरी की थी।

    चोरी की यह सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें एक लड़की रेकी करती नजर आ रही है और एक लड़का चोरी करते हुए नजर आ रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के अधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मनप्रीत पर 5 के करीब मामले दर्ज है और लड़की उसकी दोस्त बताई जा रही है।

  • Punjab : पार्किंग ठेकेदारों के विरोध में 15 अगस्त को शहर रहेगा बंद, देखें वीडियो

    Punjab : पार्किंग ठेकेदारों के विरोध में 15 अगस्त को शहर रहेगा बंद, देखें वीडियो

    बठिंडा। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बठिंडा शहर पूरी तरह से बंद रहेगा। व्यापारियों और दुकानदारों ने यह फैसला किया है। इस दौरान दुकानदारों ने कहा कि पार्किंग ठेकेदार की ओर से नियुक्त किए गए टो वैन कर्मचारी हमेशा अभद्र व्यवहार करते हैं और दुकानदारों को गलत तरीके से परेशान करते हैं।


    व्यापारियों और दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि पार्किंग ठेकेदारों की ओर से वैन उठाने के लिए रखे गए कर्मचारियों को बंद किया जाए। ठेकेदारों से पार्किंग का ठेका रद्द किया जाए और नगर निगम प्रशासन अपने हाथ में लेकर पार्किंग बनाए। पार्किंग ठेकेदार टो वैन कर्मचारियों की दादागिरी के खिलाफ आज बठिंडा शहर में सभी व्यापारी और दुकानदार एक साथ हैं।