Blog

  • Punjab News: व्यक्ति की मौत को लेकर विवादों में घिरा गांव, लोगों में रोष, देखें वीडियो

    Punjab News: व्यक्ति की मौत को लेकर विवादों में घिरा गांव, लोगों में रोष, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के गांव तलवडी कलां में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत हो गई। गांव वासियों ने युवक की मौत का कारण नशे की ओवरडोज बताया है। मृतक की पहचान लखबीर सिंह के रूप में हुई है। मृतक शादी शुदा था और उसके 3 बच्चे है। इस मामले को लेकर गांव वासियों में रोष पाया जा रहा है। वहीं व्यक्ति की मौत के बाद गांव विवादों में आ गया है। गांव के जोधा सिंह ने बताया कि मृतक 10 से 15 सालों नशे का आदी था और बीते दिन उसकी नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। व्यक्ति ने कहा कि गांव में एक परिवार के युवकों की मौत भी हो चुकी है।


    जोधा का कहना है कि टीका लगाने के आदी युवकों की मौत हो रही है, युवक ने कहा कि गांव में 30 से 32 वर्षीय 9 से 10 युवकों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यह गांव पहले खेलों के नाम से मशहूर था, लेकिन अब नशे में मशहूर हो चुका है। वहीं उन्होंने कहा कि कुछ लोग नशे के आदी लोगों को बचाने में लग जाती है। आरोप है कि पुलिस प्रशासन कम ध्यान दे रहा है। उन्होंने कहा कि बीते दिन भी पुलिस उन युवकों को राउंड अप करके ले गई जिन्होंने कभी नशा देखा ही नहीं था। युवक ने कहाकि कुछ दिन पहले नाकेबंदी पुलिस ने युवकों से नशा भी बरामद किया है।

    उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह उच्च पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर चुके है, लेकिन कोई हल नहीं निकल रहा। वहीं दूसरी ओर पुलिस अधिकारी ने युवक की मौत का कारण बीमारी बताया है। जांच अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच के दौरान पता चला कि युवक को कई अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था। ईलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। जांच अधिकारी ने कहा कि मृतक के खिलाफ एक मामला भी पहले दर्ज था और उसे गिरफ्तार भी किया गया था। जांच अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीजीआई से मृतक लखबीर सिंह की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • गुरु नानक देव जी का स्वांग रचने वाले पहरावे को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब लेकर पहुंची सिख जत्थेबंदियां, देखें वीडियो

    गुरु नानक देव जी का स्वांग रचने वाले पहरावे को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब लेकर पहुंची सिख जत्थेबंदियां, देखें वीडियो

    अमृतसरः पिछले दिनी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें मध्यप्रदेश में एक लड़की की ओर से गुरु नानक देव जी का स्वांग रचाया गया था। जिसको लेकर लगातार विरोध देखने को मिल रहा था। जिसके बाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी पंजाब के नेता मध्यप्रदेश पहुंचे।


    जहां से जत्थेबंदियां गुरु नानक देव जी का स्वांग रचने वाले पहरावे को श्री अकाल तख्त साहिब लेकर पहुंचे है। सिख जत्थेबंदियों ने कहा कि गुरु नानक देव जी का स्वांग 12 साल की लड़की ओर से रचाया गया था। जिसके बाद विवाद होने के बाद लड़की डिप्रेशन में होने के चलते इस समय अस्पताल में उपचारधीन है। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार की मांग पर लड़की को भी अकाल तख्त साहिब में पेश करेंगे।

  • ट्यूशन के लिए घर से निकले DC Model School के 4 बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में हुए लापता

    ट्यूशन के लिए घर से निकले DC Model School के 4 बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में हुए लापता

    जीरकपुरः पंचकूला और जीरकपुर के 4 दोस्तों के लापता होने की घटना सामने आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार चारों घर से ट्यूशन के लिए निकले थे, लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। बताया जा रहा है कि 2बच्चे घर से पैसे भी लेकर आए हैं। वह अलग-अलग स्थान पर यह बच्चे ट्यूशन के लिए जाते थे। चारों डीसी मॉडल स्कूल सेक्टर 7 में पढ़ते हैं। इन चारों की उम्र 13 से 14 साल बताई जा रही है। इन चारों लापता बच्चों को पंचकूला बस स्टैंड की तरफ जाते हुए देखा गया है। मौली जागरां पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार एक परिवार ने सूचना दी है कि शाम लगभग 7 बजे उनके पास सूचना आई कि उनका 13 वर्षीय बच्चा गायब हो गया है।

    इसके बाद आसपास जानकारी जुटा गई, तो पता चला कि उसके साथ उसके तीन अन्य दोस्त भी गायब हुए। चंडीगढ़ पुलिस ने पंचकूला पुलिस से संपर्क साधा, जिसके बाद सीसीटीवी कैमरा खंगाले जा रहे हैं। पुलिस को सूचना मिली है कि अंतिम बार यह बस स्टैंड पर थे, जिसके बाद वह कहां गए हैं, उसको देखने के लिए बस स्टैंड से गई बसों का रिकॉर्ड भी देखा जा रहा है। एक बच्चे के पिता ने बताया कि उनका बेटा वंश भार्गव ढकोली जीरकपुर का है। वह भी सेक्टर 7 में ट्यूशन के लिए गया था, लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटा। काफी देर तक तलाश की गई। जीरकपुर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद जीरकपुर पुलिस ने भी तलाश शुरू कर दी।

    सेक्टर 14 पुलिस कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे भी देखे जा रहे हैं। सेक्टर 14 पंचकूला पुलिस से सूचना मिली है कि सेक्टर 12ए का एक बच्चा देर शाम गायब हुआ है, जिसके बारे में पीसीआर को सूचना मिली थी। फिलहाल परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। सीसीटीवी कैमरा देखे जा रहे हैं और जल्द ही बच्चे ढूंढ लिए जाएंगे। वहीं करनाल जिले के तरावड़ी कस्बे से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती के पिता ने पुलिस काे शिकायत दी है कि उसके चार बच्चे हैं। उसके दूसरे नंबर की पुत्री 28 नवंबर को सुबह घर से कहीं चली गई। उसकी आसपास व रिश्तेदारों में तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला है। उसकी पुत्री की तलाश की जाए।

     

  • Punjab News: 31 से पहले निपटा लें इंतकाल के काम, कैबिनेट मंत्री ने जारी की डैडलाइन

    Punjab News: 31 से पहले निपटा लें इंतकाल के काम, कैबिनेट मंत्री ने जारी की डैडलाइन

    मोहाली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा निर्देशों पर राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने इंतकाल मामलों के तुरंत निपटारे और लोगों की मुश्किलें खत्म करने के लिए राजस्व विभाग द्वारा राज्य के गांवों और शहरों में विशेष अभियान शुरू करने का फैसला किया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार विवाद रहित इंतकालों का फैसला 45 दिन के करना जरूरी है। कैबिनेट मंत्री का कहना है कि इस संबंध में विशेष अभियान चलाया जाएगा और एक माह के अंदर ऐसे सभी मामलों का निपटारा कर दिया जाएगा।

    इसके लिए पंजाब सरकार ने डेडलाइन भी जारी की है। उन्होंने कहा कि, 31 दिसम्बर के बाद यदि डेडलाइन के बाद कोई विवाद रहित इंतकाल किसी भी तहसील/सब-तहसील में लंबित पाया जाता है तो उसके लिए उत्तरदायी संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि सरकार के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद कई इंतकाल 45 दिनों से अधिक समय से लंबित हैं। कुछ इंतकाल एक वर्ष से अधिक समय से लंबित हैं। लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    इस संबंध में राजस्व विभाग ने राज्य के डिप्टी कमिश्नरों, SDMs, जिला राजस्व अधिकारियों, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को पत्र जारी कर विशेष अभियान चलाकर 31 दिसंबर तक सभी लंबित विवाद रहित इंतकाल का निपटारा करने का निर्देश दिया है। वहीं मंत्री ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति का विवाद रहित इंतकाल दर्ज करवाने या मंजूर करने में कोई दिक्कत आती है या कोई अधिकारी/कर्मचारी इस संबंधी उन्होंने रिश्वत की मांग करता है तो हेल्पलाइन नंबर 1100 पर सूचित किया जाए। इस संबंध में समीक्षा के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्त आयुक्त राजस्व अनुराग वर्मा द्वारा 16 दिसंबर और 31 दिसंबर को डिप्टी कमिश्नरों के साथ बैठक करेंगे।

  • 16 वर्षीय युवती ने गलती से की जहरीली टूथपेस्ट, इलाज दौरान मौत

    16 वर्षीय युवती ने गलती से की जहरीली टूथपेस्ट, इलाज दौरान मौत

    कोटाः जहां एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। सीसवाली थाना क्षेत्र में अज्ञात जहरीली चीज का सेवन करने से नाबालिग की मौत हो गई।

    जानकारी मुताबिक, मृतक भूली बाई (16) बड़गांव की रहने वाली थी। 27 नवंबर की शाम को वह घर पर ब्रश कर रही थी कि गलती से उसने जहरीली ट्यूब से पेस्ट कर लिया। थोड़ी देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। अगले दिन परिजन उसे इलाज के लिए बारां हॉस्पिटल ले गए। फिर वहां 28 को कोटा के निजी हॉस्पिटल लाए।

    निजी हॉस्पिटल में इलाज के बाद 29 को जेके लोन हॉस्पिटल में रेफर किया गया। जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मौत का कारण गलती से जहरीली ट्यूब से ब्रश करना बताया है। वहीं दूसरी ओर लड़की के परिजनों के कोई भी पुलिस कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है।

  • Punjab News: Daman Chicken Corner में खाने के बाद व्यक्तियों का मालिक से हुआ विवाद, जमकर चले लात घूंसे, देखें CCTV

    Punjab News: Daman Chicken Corner में खाने के बाद व्यक्तियों का मालिक से हुआ विवाद, जमकर चले लात घूंसे, देखें CCTV

    लुधियानाः समराला चौक से कुछ दूरी पर बने Daman Chicken Corner में देर रात हंगामा होने का मामला सामने आया है। जहां देर रात चिकन कॉर्नर में आए 18 व्यक्तियों द्वारा मालिक से विवाद हो गया। इस दौरान दुकानदार और व्यक्तियों में विवाद इतना बढ़ गया कि व्यक्तियों ने मालिक से हाथापाई करते हुए जमकर पिटा। मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक हरविंदर सिंह ने कहा कि देर रात उनकी दुकान पर कुछ लोग खाना खाने के लिए आए थे। इस दौरान खाना खाने के बाद उन्होंने बिल का भुगतान भी कर दिया, लेकिन वह दुकान से जा नहीं रहे और दुकान बंद करने का समय हो गया था। हरविंदर ने कहा कि जब उन्होंने व्यक्तियों को जाने के लिए कहा तो वह विवाद करने लगे। इस दौरान व्यक्तियों ने उनके साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। घटना की शिकायत दुकानदार ने थाना मोती नगर की पुलिस को दे दी है। दुकान मालिक का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज करके एक व्यक्ति को राउंड कर लिया है, जबकि अन्य व्यक्तियों की तालाश जारी है। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि इस विवाद में जमकर लात घूंसे चले। इस दौरान युवक चिकन कॉर्नर के बाहर लड़ाई करते हुए सड़क पर लड़ने लगे। जिसके बाद देखते हुी देखते सभी दुकान में घुस गए और हाथों में दुकान में पड़ा सामान उठाकर मारने लगे। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि इस घटना को लेकर कुछ अन्य लोग आए और उन्होंने दोनों पक्षों में बीच-बचाव किया। दुकानदार का कहना है कि घटना में व्यक्तियों द्वारा दुकान में तोड़फोड़ भी की गई। जिसके बाद दुकानदार ने माहौल गरमाता देख दुकान का शटर बंद कर दिया।
  • Punjab News: किसानों को लेकर BJP प्रधान Sunil Jakhar का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: किसानों को लेकर BJP प्रधान Sunil Jakhar का आया बयान, देखें वीडियो

    मोहालीः किसानों द्वारा लगातार अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं एक बार फिर से किसानों में अपनी मांगों को लेकर मरणव्रत पर बैठकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बीते दिन किसान नेता जगजीत डल्लेवाल डीएमसी अस्पताल से रवाना होकर मरणव्रत पर खनौरी बॉर्डर पर बैठ गए। वहीं किसानों के मामले में भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ का बयान सामने आया है, जहां उन्होंने वीडियो जारी करके किसानों की मांगों को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है। सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब के किसान फिर से दिल्ली कोच करने जा रहे हैं। पंजाब में आज धान और गेहूं एमएसपी पर ली जाती है।

    ऐसा क्या हुआ कि किसानों को 200 से 300 रुपए तक के कट लगे। आज जो कांग्रेस के एमपी लोकसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्होंने इस पर क्यों नहीं कुछ बोला…?। इनका फर्ज नहीं था कि वे किसानों की आवाज उठाएं। मगर तब तो कांग्रेस के बड़े नेता सिर्फ चुनावों की तैयारी में थे। जाखड़ ने आगे कहा कि किसानों की आवाज किसी ने नहीं उठाई। केंद्र ने किसानों की एमएसपी के पैसे भेज दिए थे। मगर वो पैसा किसानों को नहीं दिए गए। आप ने आरोप लगाए कि केंद्र ने माल लिफ्ट नहीं करवाया, इसके चलते पंजाब में जगह नहीं है। मगर किसानों ने खुद कहा है कि अगर किसान 200 रुपए का कट दे दे तो जगह मिल जाती थी।

    जाखड़ ने कहा कि इसकी मतलब जगह तो पंजाब में थी। मगर किसानों के लिए काम नहीं किया गया। पंजाब के लोगों ने कांग्रेस को विपक्ष की जिम्मेदारी दी थी। मगर उन्होंने अपने घुटने टेक दिए हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी के पास केंद्र ने पैसा भेजा। मगर उनकी नियत में खोट निकला। दिल्ली में शराब का घोटाला हुआ और पंजाब में रेत और केंद्र द्वारा भेजे गए पैसों का घोटाला कर दिया। केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए पैसे से आप ने करीब 3000 हजार करोड़ रुपए खा लिए। इसका खामियाजा सिर्फ किसान भुगत रहा है। आज पंजाब को मजबूत विपक्ष की जरूरत है। जाखड़ ने कहा- आम आदमी पार्टी की नियत खोटी है।

    दरअसल, पंजाब कांग्रेस के प्रदेश प्रधान व लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग सहित कांग्रेस के सांसदों द्वारा बीते दिनों लोकसभा के बाहर में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था। इसे लेकर पंजाब बीजेपी प्रधान सुनील जाखड़ ने पंजाब कांग्रेस पर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही किसानों के मुद्दे पर राज्य की आम आदमी पार्टी की सरकार पर भी निशाना साधा है। इसे लेकर सुनील जाखड़ ने कहा कि राजनीति छोड़ो और पंजाब की सार लो, पंजाब की बात करनी जरूरी है। लोकसभा भवन के बाहर वड़िंग के साथ पटियाला से सांसद धर्मवीर गांधी, गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, श्री फतेहगढ़ साहिब से सांसद डॉ. अमर सिंह और फिरोजपुर से सांसद शेर सिंह घुबाया भी मौजूद थे। जहां उन्होंने बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की थी।

  • बीच सड़क युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

    बीच सड़क युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

    जबलपुरः एक युवक को बीच सड़क गोली मारने का मामला सामने आया है। घटना मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले की है। गंभीर घायल युवक अशोक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। युवक घमापुर थाना क्षेत्र में आने वाले लाल मिट्टी के पास का रहने वाला है। जानकारी अनुसार युवक काम से घर वापस जा रहा था। तभी तीन लोगों ने उसे घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान गोली युवक के हाथ में लगी। जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इस बात की सूचना माढ़ोताल पुलिस को दी थी। वहीं घायल अशोक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    रात को अपने घर वापस लौट रहा था कटंगी बाईपास पर युवक पहुंचा ही था तभी बाइक पर सवार होकर आए तीन लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी, युवक के हाथ में गोली लगी है। बीच सड़क पर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

  • Punjab News: Guru Nanak Electronics के कारोबारी को रिवॉल्वर दिखाकर दी जान से मारने की धमकी, देखें CCTV

    Punjab News: Guru Nanak Electronics के कारोबारी को रिवॉल्वर दिखाकर दी जान से मारने की धमकी, देखें CCTV

    लुधियानाः खन्ना के ललहेड़ी रोड पर गुरु नानक होलसेल इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी को दुकान में घुसकर रिवाल्वर दिखा जान से मारने की धमकी दी गई। दुकान मालिक का आरोप है कि 4 लोग दुकान में घुसे और कारोबारी को गालियां देते हुए धमकियां देने लगे और उन्होंने मारपीट का प्रयास भी किया। इसी बीच कारोबारी का भाई शोरूम पर आया तो बाद में बदमाश मौके से खिसक गए। राम नगर खन्ना के रहने वाले गुरिंदर सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है।

    गुरिंदर सिंह के अनुसार 12 नवंबर 2024 को खन्ना के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने उनकी दुकान से 10-12 हजार का सामान खरीदा था। आरोप है कि सामान खरीदते समय भी इस व्यक्ति ने बहसबाजी की थी। इसके बाद फोन पर धमकियां देते हुए सामान बदलने की बात कही थी। उन्होंने यह सामान भी बदल दिया था। लेकिन दोपहर को वह दुकान पर अकेला बैठा था तो इसी बीच यह व्यक्ति अपने साथ तीन अन्य बदमाश लेकर आया। इन्होंने आते ही गालियां देनी शुरू कर दीं। इस व्यक्ति ने अपनी कमीज को ऊपर उठाकर डब में रिवाल्वर दिखाते हुए कहा कि उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उसे गोली मार दी जाएगी।

    जब उसने विरोध किया तो यह हाथापाई पर उतर आया। उसे थप्पड़ मारने का प्रयास किया गया। इसी बीच उसका भाई शो रूम पर आ गया तो जाते समय ये लोग फिर दो तीन दिनों में दोबारा आकर गोली मारने की धमकी देकर गए। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। यह वीडियो भी पुलिस को दी गई है। कारोबारी ने इन बदमाशों से खुद को खतरा बताया और सख्त कार्रवाई की मांग की। उधर, डीएसपी अमृतपाल सिंह भाटी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

  • 3 बाइक सवारों ने बीच सड़क व्यक्ति पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, गंभीर

    3 बाइक सवारों ने बीच सड़क व्यक्ति पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, गंभीर

    जबलपुरः देर रात 42 वर्षीय युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। गंभीर घायल व्यक्ति को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जोकि घमापुर थाना के लाल मिट्टी के पास रहता है।

    जानकारी अनुसार, घायल घमापुर निवासी अशोक वंशकार जो की रेत का काम करता है। शुक्रवार की देर रात वह किसी काम से कटंगी गया हुआ था। रात को जब वह अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह माढ़ोताल थाना के कटंगी बाइपास के पास पहुंचा तभी बाइक पर सवार तीन लोग आए और उस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग होते देख अशोक वहां से भागने लगा, इस दौरान उसके हाथ में गोली लगी।

    बीच सड़क पर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद काफी देर तक युवक वहीं पर छिपा हुआ था। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना माढ़ोताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार को दी थी। घायल के छोटे भाई विनोद वंशकार ने बताया कि उसका भाई रेत का काम करते हैं। रॉयल्टी को लेकर अशोक को गोली मारी गई है। उसने बताया कि जबलपुर के ही रहने वाले तीन युवक मोनू राजपूत, नीरज तिवारी और मोहित राजपूत ने गोल मारी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।