Blog

  • Punjab News: घर की छत गिरने से मलबे में दबे मां-बेटा, हालत गंभीर

    Punjab News: घर की छत गिरने से मलबे में दबे मां-बेटा, हालत गंभीर

    फरीदकोटः जिले के कस्बा जैतों में घर की छत गिरने की घटना सामने आई है। दरअसल, बीते दिन बारिश के चलते घर की छत गिर गई। इस घटना में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें फरीदकोट के मैडिकल कॉलेज अस्पताल में रैफर कर दिया।

    जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम हुई बारिश के कारण जैतो के देहाती इलाके में एक घर के कमरे की छत गिर गई और कमरे में बैठे मां-बेटे मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही समाज सेवी संस्था चढ़दी कला वेलफेयर सेवा सोसायटी के अध्यक्ष मीत सिंह मीता एंबुलेंस लेकर साथियों सहित मौके पर पहुंचे और मां-बेटे को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों को इलाज के लिए पहले सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। जिसके बाद हालत गंभीर देखकर उन्हें फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

     

  • Punjab News: अब सर्राफा बाजार में बिजली की तारों में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab News: अब सर्राफा बाजार में बिजली की तारों में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    लुधियानाः जालंधर के कादेशाह चौक में बारिश के चलते बीते दिन बिजली की तारों में शार्ट सर्किट आग लग गई थी। इस दौरान लोगों में काफी दहशत का माहौल पाया गया। जिसके बाद कुछ राहगीरों ने आग की लपटें देखकर रास्ता ही बदल लिया था। वहीं अब ताजा मामला लुधियाना के सर्राफा बाजार से सामने आया है। जहां शार्ट सर्किट होने के चलते बिजली की तारों में भीषण आग लग गई। आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही है। घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि शार्ट सर्किट के कारण बिजली की पॉवर केबल में आग लग गई। जिसके बाद कुछ ही क्षणों में आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग लगने के दौरान बिजली की तारों से चिंगारियां ऐसे गिर रही थी कि जैसे वहां पर वैल्डिंग का काम हो रहा हो। आग लगने के दौरान इलाका निवासियों ने तुरंत घटना की सूचना बिजली विभाग को दी और सप्लाई को पीछे से बंद करवाया। गनीमत यह रही कि इस घटना के दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना सुबह 5 बजे की बताई जा रही है। इस घटना को लेकर शाम 4 बजे तक खबर लिखे जाने के इलाके की बिजली बंद रही। जिसके चलते इलाका निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
  • Punjab News: देश भगत पार्क में लगाया जाएगा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. मनमोहन सिंह का स्टेच्यू, देखें वीडियो

    Punjab News: देश भगत पार्क में लगाया जाएगा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. मनमोहन सिंह का स्टेच्यू, देखें वीडियो

    मोगाः देश के 14वें प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का वीरवार की रात देहांत हो गया था। 92 साल की उम्र में मनमोहन सिंह ने आखिरी सांस ली। वही आज निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। मोगा जिले के गांव घलकला के प्रसिद्ध मूर्तिकार मंजीत सिंह द्वारा उनको सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए उनके द्वारा मनमोहन सिंह का स्टेच्यू बनाया जा रहा है जोकि लगभग 15 दिन में तैयार हो जाएगा और इस स्टेच्यू को मोगा के देश भगत पार्क में लगाया जाएगा।

    जानकारी देते हुए मंजीत सिंह ने बताया कि उनको जब इस बात का पता चला कि देश के महान नेता का देहांत हो गया है और वह बहुत भावुक हो गए और उन्होंने मन बनाया कि वह मनमोहन सिंह का स्टेच्यू बनाकर पार्क में लगाएंगे और उनको सच्ची श्रद्धांजलि देंगे।

    उनका पहले भी मनमोहन सिंह जी के साथ बहुत लगाव था और 2010 में भी उन्होंने मनमोहन सिंह जी को एक चित्र बनाकर दिल्ली में भेंट किया था और मनमोहन सिंह जी के साथ कुछ पल गुजारे थे। आपको बता दें, मोगा की देश भगत पार्क में पहले भी कई देश भक्तों, कलाकारों, खिलाड़ियों के स्टेच्यू लगाए गए हैं। यहां पर हर रोज लोग इन स्टेच्यू को देखने के लिए पहुंचते हैं।

  • Punjab News: महिला सहित 8 तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: महिला सहित 8 तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में चलाए गए सर्च अभियान और अलग अलग मामलों में महिला सहित 8 तस्करों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, बीते दिन पुलिस ने नशे के खिलाफ सर्च अभियान चलाया था, जिसमें 6 आरोपियों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। वहीं एक अन्य मामले में महिला सहित 2 आरोपियों गिरफ्तार किया है। एसपी डी लवप्रीत सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनकी टीम द्वारा जिले को नशा मुक्त बनाने के तहत लगातार छापेमारी की जा रही है।


    जिसमें एक महिला सहित 8 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 2 आरोपियों से 300 ग्राम और अन्य आरोपियों से 180 ग्राम हीरोइन बरामद की। एसपी डी लवप्रीत ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कोर्ट में पेश करके उनका रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि पूछताछ में खुलासा हो सके आरोपी काहं से नशा लेकर आते है और इस मामले में ओर कौन-कौन लोग शामिल है।

  • Punjab News: HDFC Bank से लाखों रुपए लूटने के मामले में 2 गिरफ्तार, चौकाने वाला हुआ खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: HDFC Bank से लाखों रुपए लूटने के मामले में 2 गिरफ्तार, चौकाने वाला हुआ खुलासा, देखें वीडियो

    अमृतसरः देहात पुलिस ने HDFC Bank से लाखों की लूट के मामले की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी तरनतारन के रहने वाले है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपियों ने अपने शौंक पूरे करने के लिए बैंक में डकैती की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें आरोपी बैंक से 3.96 लाख रुपए लेकर फरार हो गए थे।

    इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके गहनता से जांच करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी चरणजीत सिंह सोहल ने बताया कि 20 दिसंबर को मेहता रोड़ पर HDFC Bank में दोनों लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया था। जहां से आरोपी 3.96 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान लवप्रीत सिंह और गुरनूर सिंह निवासी तरनतारन के रूप में हुई है।

    आरोपियों के कब्जे से 1 लाख रुपए की नगदी, 32 बोर की पिस्तौल और 5 जिंदा रौंद बरामद हुए है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बैंक लूटने के बाद 1 लाख 15 हजार की एक घोड़ी भी खरीदी थी। दरअसल, आरोपियों को घोड़ी रखने का शौक था, जिसके चलते आरोपियों ने बैंक में डकैती की वारदात को अंजाम दिया। इसके अलावा आरोपियों ने और भी कई छोटे-मोटे खर्चे किए और अपना कर्ज चुकाया। एसएसपी ने कहा कि जल्द ही आरोपियों से बाकी रकम रिकवर की जाएगी।

  • Punjab News: लिफ्ट लेकर लोगों को लूटने वाले बंटी-बबली गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: लिफ्ट लेकर लोगों को लूटने वाले बंटी-बबली गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में लिफ्ट लेकर लोगों को लूटने वाला बंटी बबली गिरोह पिछले कुछ दिनों से काफी सक्रिय था। जिसको लेकर पुलिस को शिकायतें भी मिल रही थी। वहीं इस मामले में थाना रंजीत एवेन्यू की पुलिस ने बंटी-बबली (दंपति) गिरोह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लोगों को लिफ्ट के बहाने सुनसान जगह पर ले जाकर घटना को अंजाम देते है। लोगों को लूटने वाले दंपति की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में बड़े खुलासे हो सकते है।


    मामले की जानकारी देते हुए थाना रणजीत एवेन्यू के एसएचओ रोबिन हंस ने बताया कि उनकी टीम को 15 दिन पहले जसपाल सिंह ने शिकायत दी थी कि वह अस्पताल से घर लौट रहा था कि रास्ते में महिंद्रा एजेंसी के सामने मास्क लगाए हुए महिला ने उससे लिफ्ट मांगी थी। उसने महिला की मजबूरी को देखते हुए अपनी गाड़ी रोक ली और उसे गाड़ी में बिठा लिया। इस दौरान महिला ने जसपाल को अस्पताल जरूरी जाना है।

    जिसके बाद हरतेज अस्पताल के पास झाड़ियों महिला ने जसपाल से गाड़ी रूकवा दी। जैसे ही महिला गाड़ी से उतरी तो वहीं पर उसका साथी आ गया। महिला के साथी के हाथ में चाकू था। महिला के साथी ने जसपाल को डरा-धमकाकर कार से बाहर निकाला और उसके गले से सोने की चेन समेत उसके कपड़े उतरवा लिए और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद उनकी टीम ने नाकेबंदी करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपियों के कब्जे से सामान भी बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है।

  • Punjab बंद की कॉल को लेकर PUNBUS और PRTC कर्मियों का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab बंद की कॉल को लेकर PUNBUS और PRTC कर्मियों का आया बयान, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में किसानों द्वारा 30 दिसंबर को बंद की कॉल दी गई हैं। जिसको लेकर आज सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि इस दिन सिर्फ जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी, जबकि पेट्रोल पंप, गैस एजेंसियों सहित सब कुछ बंद रहेगा। 30 दिसंबर को पंजाब बंद की कॉल को लेकर किसानों द्वारा सभी वर्गों को सहयोग करने की अपील भी की जा रही है। उसी कड़ी के तहत आज मोगा के बस स्टैंड पर पनबस और पीआरटी सी के ठेके पर काम कर रहे मुलाजिमों ने पंजाब बंद की कॉल को लेकर मीटिंग की। ड्राइवर, कंडक्टर और वर्कशॉप कर्मचारियों की यूनियन ने मीटिंग में फैसला लिया कि सभी कर्मचारी 30 दिसंबर को सुबह 10 बजे से 2 बजे बसों का चक्का जाम करेंगे। मामले की जानकारी देते हुए वाइस प्रधान बलविंदर ने कहा कि हम किसानों के साथ है और इनको समर्थन करते है। जिसके चलते 30 दिसंबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बसो का चक्का जाम किया जाएगा।


    बता दें कि आज ही किसान नेता ने वीडियो जारी करके कहा कि पंजाब बंद के दौरान मेडिकल सेवाएं और अन्य आपातकालीन सुविधाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। एयरपोर्ट पर यात्रियों और शादी समारोहों के वाहनों को रोका नहीं जाएगा। इसके साथ ही, परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केंद्र तक जाने में पूरी सहायता दी जाएगी। पंधेर ने कहा कि पंजाब बंद कॉल को सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस दौरान पेट्रोल पंप, गैस एजेंसियां, ट्रेन सेवाएं और यातायात पूरी तरह से बंद रहेंगे। दुकानों के शटर बंद रहेंगे। आपातकालीन सेवाएं बहाल रहेंगी चाहे वह चिकित्सा सेवाएं हों, विवाह कार्यक्रम हों, आवश्यक हवाई अड्डे की सेवाएं चालू रहेंगी। अगर किसी बच्चे का इंटरव्यू है तो उसे रोका नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरा पंजाब इसका समर्थन करेगा।

    पंधेर ने कहा कि पूरे देश में लायी गयी कॉरपोरेट नीति पर पूरा पंजाब सवाल उठाएगा। कॉरपोरेट नीति पंजाब के दुकानदारों, छोटे उद्योगों, श्रमिकों और कर्मचारियों पर हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री जिद्दी हैं। उन्हें अपनी जिद छोड़कर बातचीत के जरिए इन मुद्दों को सुलझाना चाहिए। उन्होंने पंजाब के सभी राजनीतिक दलों से अपना रुख स्पष्ट करने को कहा कि वे किसानों के साथ हैं या मोदी सरकार के साथ हैं।

  • Jalandhar News: अंधे कत्ल की पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, महिला सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: अंधे कत्ल की पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, महिला सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    D-Mart के कर्मियों को लेकर किया चौकाने वाला खुलासा

    जालंधर, ENS: नकोदर में अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। दरअसल, 20 दिसंबर को बुद्धा गांव में बाइक सवार व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। व्यक्ति के शरीर पर हमलावारों द्वारा तेजधार हथियार से वार करने के निशान थे। इस मामले में आज पुलिस ने महिला सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में मर्डर को लेकर चौकाने वाला खुलासा है। जिसमें D-Mart के कर्मियों का लिंक सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए सुखपाल सिंह ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद जब जांच पता चला है कि जालंधर का रहने वाला है और उसका नाम मुकेश कुमार है। गहराई में जांच के दौरान मुकेश की पत्नी नीरू के हरप्रीत सिंह हैप्पी से अवैध संबंध सामने आए। पता चला कि नीरू और हैप्पी D-Mart में काम करते है और वहां पर दोनों के अवैध संबंध बन गए। जिसके बाद अब दोनों शादी करना चाहते है, लेकिन मुकेश उनकी शादी में रोड़ा बन रहा था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि नीरू को लगता था कि मुकेश उसे तालाक नहीं देगा, जिसके चलते नीरू ने हैप्पी के साथ मिलकर मुकेश को मारने की सलाह बनाई। इस दौरान 19 दिसबंर को हैप्पी ने मुकेश को बस स्टैंड के पास इकट्ठे हुए जहां दोनों में मिलकर शराब पी। जिसके बाद कंग साबू के पास मल्ला गांव के पास आ गए। जहां मुकेश बाथरूम करने के लिए उतरा तो हैप्पी ने मुकेश पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद नीरू से बात भी की। आरोपी के कब्जे से दातर और मृतक की बाईक सहित अन्य दस्तावेज बरामद कर लिए है। मृतक के 10 साल का बेटा और 6 साल की बच्ची है, जबकि हैप्पी कुंवारा है। नीरू और हैप्पी पिछले 6 से 7 माह से अवैध संबंधों में रह रहे थे। हैप्पी के पिछले रिकार्ड को चैक किया जा रहा है।
  • Punjab News: Petrol Pump और गैस एजेंसियां रहेंगी बंद, देखें वीडियो

    Punjab News: Petrol Pump और गैस एजेंसियां रहेंगी बंद, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : पंजाब के किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में 30 दिसंबर को पंजाब बंद का आह्वान किया है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बंद के दौरान आम जनता की सुविधाओं और आपातकालीन सेवाओं को प्राथमिकता देने की घोषणा की है। किसान नेता ने कहा कि बंद के दौरान मेडिकल सेवाएं और अन्य आपातकालीन सुविधाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। एयरपोर्ट पर यात्रियों और शादी समारोहों के वाहनों को रोका नहीं जाएगा। इसके साथ ही, परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केंद्र तक जाने में पूरी सहायता दी जाएगी। इसी के तहत किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने इस बंद को लेकर एक वीडियो संदेश जारी किया है।


    इसमें उन्होंने बताया है कि 30 दिसंबर को क्या बंद रहेगा, तो इस बंद के दौरान किसे छूट दी जाएगी। सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि पंजाब बंद कॉल को सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस दौरान पेट्रोल पंप, गैस एजेंसियां, ट्रेन सेवाएं और यातायात पूरी तरह से बंद रहेंगे। दुकानों के शटर बंद रहेंगे। आपातकालीन सेवाएं बहाल रहेंगी चाहे वह चिकित्सा सेवाएं हों, विवाह कार्यक्रम हों, आवश्यक हवाई अड्डे की सेवाएं चालू रहेंगी। अगर किसी बच्चे का इंटरव्यू है तो उसे रोका नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरा पंजाब इसका समर्थन करेगा।

    पंधेर ने कहा कि पूरे देश में लायी गयी कॉरपोरेट नीति पर पूरा पंजाब सवाल उठाएगा। कॉरपोरेट नीति पंजाब के दुकानदारों, छोटे उद्योगों, श्रमिकों और कर्मचारियों पर हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री जिद्दी हैं। उन्हें अपनी जिद छोड़कर बातचीत के जरिए इन मुद्दों को सुलझाना चाहिए। उन्होंने पंजाब के सभी राजनीतिक दलों से अपना रुख स्पष्ट करने को कहा कि वे किसानों के साथ हैं या मोदी सरकार के साथ हैं।

     

  • Punjab News: 10 दिन पहले Jordan गया युवक Ventilator पर, इलाज करवाने में बेबस परिजनों ने लगाई मदद की गुहार, देखें वीडियो

    Punjab News: 10 दिन पहले Jordan गया युवक Ventilator पर, इलाज करवाने में बेबस परिजनों ने लगाई मदद की गुहार, देखें वीडियो

    बटालाः यहां एक दुखद खबर सामने आ रही है। श्री हरगोबिंदपुर साहिब के नजदीक गांव माड़ी बुचियां से 17 दिसंबर को अपने परिवार की गरीबी दूर करने के लिए हरजिंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह करीब ढाई लाख रुपए खर्च कर जॉर्डन स्टेट गया था। वहां जाने के करीब एक सप्ताह बाद ही वह अचानक बीमार हो गया और अब उसकी हालत ये है कि उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।


    वह मां-बाप का इकलौता बेटा है और उसकी मां की भी मौत हो चुकी है। बाप दर्शन सिंह अपने बेटे का इलाज करवाने में असमर्थ है। दर्शन सिंह ने कहा कि उनके पास जो भी पैसे थे उन्होंने वह पैसे खर्च कर अपने बेटे को विदेश भेज दिया था। अब उनके पास पैसे नहीं हैं। फिलहाल उनका बेटा अस्पताल में इलाज के दौरान बीमारी से जूझ रहा है। परिवार ने पंजाब और भारत सरकार से अपील की कि वे उनकी हर संभव मदद करें, ताकि वे अपने बेटे को जीवित देख सकें।

    गांव के पूर्व सरपंच बब्बू ने भी बताया कि हरजिंदर सिंह जब यहां से गया था तब वह बिल्कुल ठीक था, लेकिन अब वह बीमार पड़ गया है, इसलिए पंजाब सरकार और केंद्र सरकार को उनका दामन थामना चाहिए और उनकी उचित मदद करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर यहां या वहां कोई संस्था है, जो उनकी मदद कर सकती है, तो ऐसा करना चाहिए, क्योंकि हरजिंदर सिंह का परिवार काफी सदमे में है। इसलिए परिवार की गुजारिश है कि सरकार विदेश मंत्रालय से संपर्क कर जल्द से जल्द उनकी मदद करे।