Blog

  • डल्लेवाल की बिगड़ी हालत, सुप्रीम कोर्ट ने किसान नेताओं को लगाई फटकार, दिए ये निर्देश

    डल्लेवाल की बिगड़ी हालत, सुप्रीम कोर्ट ने किसान नेताओं को लगाई फटकार, दिए ये निर्देश

    पटियालाः खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल अपना अनशन तोड़ने को तैयार नहीं हैं। आज अनशन पर बैठें डल्लेवाल को 33वां दिन शुरू हो गया। उनकी हालत लगातार बिगड़ रही है। आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने किसान नेताओं को फटकार लगाई है। उन्होंने उन किसान नेताओं को फटकार लगाई, जो डल्लेवाल को उनकी बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति के कारण अस्पताल में शिफ्ट करने की अनुमति नहीं दे रहे हैं।

    न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने पंजाब के मुख्य सचिव से कहा कि कृपया उन्हें बताएं कि जो लोग डल्लेवाल के अस्पताल में भर्ती होने का विरोध कर रहे हैं, वे उनके शुभचिंतक नहीं हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह डल्लेवाल को चिकित्सा सहायता प्रदान करने और उन्हें अस्पताल जाने के लिए मनाने के 20 दिसंबर के आदेशों के अनुपालन के संबंध में पंजाब के प्रयासों से संतुष्ट नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि शनिवार दोपहर एक बजे तक डल्लेवाल को किसी कीमत पर अस्पताल दाखिल करवाया जाए। लेकिन अभी तक उन्हें अस्पताल में शिफ्ट नहीं किया गया है।

    पंजाब के महाधिवक्ता, मुख्य सचिव और डीजीपी के आश्वासन पर सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्देशों का पालन करने के लिए उचित कदम उठाने के लिए और समय दिया है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि अगर पंजाब राज्य को किसी सहायता की आवश्यकता है, तो केंद्र सरकार अदालत के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए सभी अपेक्षित सहायता देगी। सुप्रीम कोर्ट मामले की अगली सुनवाई 31 दिसंबर को करेगा। बता दें कि 33वें दिन भी किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन खनौरी मोर्चे पर जारी रहा। सरकारी और प्राइवेट डॉक्टरों की टीमों ने कीटोन बॉडी टेस्ट की नवीनतम रिपोर्ट किसान नेताओं को सौंपी।

  • पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, राजकीय सम्मान के साथ नम आंखों से दी अंतिम विदाई, देखें वीडियो

    पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, राजकीय सम्मान के साथ नम आंखों से दी अंतिम विदाई, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को निगम बोध मुखाग्नि दी गई। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए। नम आंखों से राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी ने विदाई दी। निगमबोध घाट पर पीएम मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। राजकीय सम्मान के साथ मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई दी गई। अर्द्ध सेना के जवानों ने उनको 21 तोपों की सलामी दी। मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आने वाले वीवीआईपी गेस्ट को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी किया गया था। ट्रैफिक पुलिस ने आम पब्लिक को प्रतिबंधित मार्गों पर न जाने की सलाह दी। रिंग रोड (महात्मा गांधी मार्ग), निषाद राज मार्ग, बुलेवार्ड रोड, एसपीएम मार्ग, लोथियन रोड और नेताजी सुभाष मार्ग पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक गाड़ियों के आने-जाने पर प्रतिबंध और डायवर्जन हो सकता है। उन्होंने दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 92 वर्ष थी। देर रात उनकी तबीयत खराब होने के बाद उन्हें AIIMS में भर्ती कराया गया था। उनके निधन पर केंद्र सरकार ने देश पूरे देश में और अलग-अलग कई राज्यों ने 7 दिन का राजकीय शोक मनाने का फैसला किया है।
  • दूल्हे के पिता ने पूरी की डिमांड, हेलीकॉप्टर से की नोटों की बारिश, वीडियो वायरल

    दूल्हे के पिता ने पूरी की डिमांड, हेलीकॉप्टर से की नोटों की बारिश, वीडियो वायरल

    नई दिल्ली: आजकल दूल्हा-दुल्हन शादी को लेकर कुछ ना कुछ खास करने की कोशिश में रहते है, ताकि वह अपनी शादी को कुछ अलग तरीके से यादगार बना सके। कई बार दूल्हे या दुल्हन की अजीब डिमांड सुनकर लोगों को हैरानी होती है। इसी के चलते शादी को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें शादी के पलों को यादगार बनाने के लिए हेलिकॉप्टर से नोटों की बारिश होती दिखाई दे रही है।


    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विमान दुल्हन के घर के ऊपर से उड़ता हुआ लाखों रुपए के नोट गिरा रहा है। बताया जा रहा है कि दुल्हन के पिता के डिमांड पर दूल्हे के पिता ने हेलिकॉप्टर को किराए पर मंगवाया था, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित थे। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर कर लिखा गया है कि दूल्हे के पिता ने अपने बेटे की शादी के लिए एक विमान किराए पर लिया और दुल्हन के घर पर लाखों रुपए गिरा दिए।

    अब ऐसा लगता है कि दूल्हा अपनी बाकी की जिंदगी अपने पिता का कर्ज चुकाता रहेगा। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग हैरान रह गए। ये कोई पहला मौका नहीं है जब शादी में इस तरह की अजीब मांग पूरी की गई हो या हेलिकॉप्टर का प्रयोग किया गया हो। भारत में दुल्हन की विदाई में हेलिकॉप्टर को कई बार किराए पर बुलाया जा चुका है।

  • Heart, BP, kidney, और एलर्जी सहित 27 दवाओं के सैंपल फेल, कंपनियों को नोटिस जारी

    Heart, BP, kidney, और एलर्जी सहित 27 दवाओं के सैंपल फेल, कंपनियों को नोटिस जारी

    चंबा: हिमाचल में केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण के मानकों पर खरे ना उतरने के चलते ड्रग कंट्रोलर ने 27 दवाइयों के सैंपल फेल कर दिए हैं। जिसके बाद केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण ने इसे लेकर ड्रग अलर्ट जारी किया है। सैंपल फेल होने के बाद ड्रग कंट्रोलर ने फार्मा कंपनियों से दवाओं का स्टाॅक वापस मंगाने के निर्देश दिए हैं। ताकि ये दवाएं लोगों तक नहीं पहुंच सके। बता दें कि देश में पिछले महीने अब तक 111 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं।

    नोटिस का जवाब मिलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। हिमाचल ने बनने वाली दवाइयां देशभर में सप्लाई होती हैं।सीडीएससीओ के अनुसार अधिकांश दवाएं हार्ट, बीपी, किडनी और एलर्जी जैसी बीमारियों से जुड़ी है। इनमें ज्यादातर दवाएं बददी बरोटीवाला, नालागढ़ में बनी हैं। सोलन और काला अंब के उद्योगों की दवाएं भी फेल हुई है। केंद्रीय लैब में हिमाचल के 16 और स्टेट लैब में 11 दवाओं के सैंपल फेल पाए गए हैं।

    बीबीएन की मार्टिन एंड ब्राउन कंपनी की 3 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। इस कंपनी के तीन दवाओं के सैंपल भी फेल हो चुके हैं। ऐसे में अब विभाग की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मामले में हिमाचल स्टेट ड्रग कंट्रोलर ने बताया उद्योगों की दवाओं के सैंपल फेल पाए गए हैं। उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दवा कंपनियों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं।

    ड्रग विभाग के अनुसार फेल हुए दवाओं के सैंपल में पियोग्लिटाजोन हाइड्रोक्लोराइड मेटफोर्मिन हाइड्रोक्लोराइड, हेपरिन सोडियम इंजेक्शन आईपी 25000 आईयू, मिथाइलकोबालामिन इंजेक्शन, पैंटोप्राजोल टेबलेट, रबेप्रोक्सोल ई टेबलेट, इट्राकोनाजोल कैप्सूल बीपी 200 मिलीग्राम, इट्राकोनाजोल कैप्सूल 200 एमजी, इट्राकोनाजोल कैप्सूल 200 मिलीग्राम, रैबेप्राजोल टेबलेट, इसोमेप्राजोल हाइड्रेट, प्रोमेथाजीन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन आईपी 2 मिली, पैंटोप्राजोल गोलियां आईपी 40 मिलीग्राम, पेरासिटामोल टेबलेट शामिल है।

  • बर्फबारी के चलते देश से कटी घाटी, उड़ानें रद्द, National Highway बंद, देखें वीडियो

    बर्फबारी के चलते देश से कटी घाटी, उड़ानें रद्द, National Highway बंद, देखें वीडियो

    स्कूलों में टले एग्जाम, रूके ट्रेनों को चक्के

    जम्मू-कश्मीर: भारी बर्फबारी ने धरती के स्वर्ग जम्मू कश्मीर को पूरे देश के काट दिया है। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग और मुगल रोड बंद कर दिए गए हैं। श्रीनगर एयरपोर्ट से उड़ानें रद्द हो चुकी हैं और बनिहाल-बारामुला रेल सेवा भी रोक दी गई। कश्मीर विश्वविद्यालय ने शनिवार को होने वाली सभी परीक्षाओं को अगली तारीख तक के लिए पोस्टपोन कर दिया है। इस बीच, अधिकारियों ने बताया, ‘खराब मौसम के कारण दृश्यता कम होने और रनवे पर बर्फ जमा होने के कारण शाम 4:30 बजे के बाद से सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं।’ इस बाबत इंडिगो एयरलाइंस ने एक्स पर घोषणा की कि श्रीनगर में खराब मौसम के कारण उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।इंडिगो एयरलाइंस ने भी मौसम की स्थिति को देखते हुए अपनी उड़ानें रद्द कर दीं। एयरलाइंस ने X पर पोस्ट किया कि श्रीनगर में मौसम खराब हो गया है जिससे रनवे अस्थायी रूप से बंद हो गया है। हमें अपनी उड़ानें फिर से रद्द करनी पड़ी हैं। पटरी पर भारी बर्फ जमा होने और लगातार बर्फबारी के कारण बनिहाल-बारामुला रेल सेवा शनिवार दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी। बर्फबारी के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठप्प पड़ गया है। बनिहाल-बारामुल्ला सेक्शन पर ट्रेन सेवाएं रोक दी गई हैं। बर्फ हटाने के काम में तेजी लाने के लिए और पटरियों को साफ करने के लिए स्नो कटर से लैस एक WDM लोकोमोटिव को तैनात किया गया है। सीएम उमर अब्दुल्ला ने एक्स लिखा, ‘मैंने आज जम्मू से श्रीनगर तक गाड़ी चलाई। बनिहाल से श्रीनगर तक लगातार बर्फबारी हो रही है। हालात काफी खतरनाक थे। मुझे पता चला है कि सुरंग और काजीगुंड के बीच करीब 2000 वाहन फंसे हुए हैं। मेरा कार्यालय दक्षिण कश्मीर में प्रशासन के संपर्क में है।’ बर्फ हटाने का का काम जारी है और कुछ जगहों पर भारी वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। बाकी बचे फंसे हुए वाहनों को निकालने का काम जारी है।
  • RBI ने PPI से UPI के माध्यम से लेनदेन को दी हरी झंडी

    RBI ने PPI से UPI के माध्यम से लेनदेन को दी हरी झंडी

    नई दिल्लीः देश डिजीटल इंडियां की ओर दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। सरकार विभिन्न योजनाएं शुरू करके डिजीटल पेमेंट को बढ़ावा देती रहती हैं। हाल ही में RBI ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है, जिसके तहत प्रीपेड पेमेंट्स इंस्ट्रूमेंट्स (PPI) को UPI से जोड़ने की अनुमति दी गई है।

    इससे अब PPI वाले उपयोगकर्ता UPI के माध्यम से पैसे भेज और प्राप्त कर सकेंगे। पहले, PPI का इस्तेमाल केवल अपने वॉलेट जारीकर्ता के भुगतान प्रणाली के अंदर किया जा सकता था, लेकिन अब यह इंटरऑपरेबल हो गया है, जिसका मतलब है कि उपयोगकर्ता किसी भी थर्ड-पार्टी UPI ऐप जैसे PhonePe, Google Pay, या Paytm के जरिए PPI वॉलेट से लेन-देन कर सकेंगे।

    पहले की स्थिति में, अगर दो वॉलेट्स के बीच लेन-देन करना होता था, तो यह केवल तब संभव था जब दोनों पक्षों का टीपीएपी (तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन प्रदाता) एक ही हो। इसका मतलब था कि एक वॉलेट से दूसरे वॉलेट में पैसे भेजने के लिए दोनों का एक ही ऐप्लिकेशन होना चाहिए था। अब, RBI के नए नियमों के बाद, यह प्रक्रिया सरल हो गई है। अब एक PPI उपयोगकर्ता UPI के माध्यम से पैसे भेजने या प्राप्त करने के लिए किसी भी टीपीएपी का उपयोग कर सकता है।

    इस पहल के माध्यम से, PPI और UPI के बीच कड़ी जोड़ने से डिजिटल भुगतान प्रणाली में और भी सुविधा होगी, जिससे उपभोक्ताओं को अधिक विकल्प और सहज लेन-देन की सुविधा मिलेगी।

  • Australia के खिलाफ भारतीय युवा बल्लेबाज ने शतक ठोककर रचा इतिहास

    Australia के खिलाफ भारतीय युवा बल्लेबाज ने शतक ठोककर रचा इतिहास

    नई दिल्लीः मेलबर्न में भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच में भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी ने कमाल कर दिया है। दरअसल, आंध्र प्रदेश के युवा खिलाड़ी ने मुश्किल समय में शानदार पारी खेलते हुए टेस्ट करियर का पहला शतक जमाया है। नीतीश एडिलेड और ब्रिस्बेन में भी खेले, लेकिन 3 मौकों पर अर्धशतक के करीब आकर चूक गए। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड ने नीतीश न अर्धशतक भी पूरा किया और उसे शतक में बदलने में सफल रहे। नीतीश ने इस पूरी सीरीज में अपने बल्ले की धाक दिखाई है।

    वह टेस्ट की जरूरी क्षमता दिखा रहे हैं तो जरूरत पड़ने पर टी20 वाली आक्रामकता भी दिखा देते हैं। इसी कारण नीतीश इस सीरीज में एक खास उपलब्धि हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वह इस सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा वह ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेलते हुए किसी मेहमान बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। नीतीश से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने साल 2003-04 में एशेज सीरीज में 8 छक्के मारे थे।

    इसी के साथ नीतीश उन चुनिंदा बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिन्होंने अपने पहले टेस्ट अर्धशतक को शतक में तब्दील कर दिया। इस लिस्ट में कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अपने पहले ही टेस्ट में ये काम किया था। शिखर धवन ने भी इस लिस्ट में हैं। भारत के एक और पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन, सुरेश रैना, प्रवीण आमरे, जैसे खिलाड़ी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। इसी के साथ नीतीश भारत के लिए टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जमाने वाले तीसरे सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं।

    उन्होंने 21 साल 216 दिन में की उम्र में ये काम किया है। इस मामले में पहले नंबर पर नाम सचिन तेंदुलकर क है जिन्होंने 1992 में 18 साल 256 दिन की उम्र में ये काम किया था। उनके बाद पंत हैं जिन्होंने 2019 में 21 साल 92 दिन की आयु में सिडनी में शतक ठोका था। नीतीश ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर एमसीजी में भारत को मुश्किल समय में से बाहर निकाला। ऑस्ट्रेलिया द्वारा 474 रनों के विशाल स्कोर के जवाब में टीम इंडिया ने अपने सात विकेट 221 रनों पर ही खो दिए थे।

    यहां से लगा था कि भारतीय टीम जल्दी पवेलियन लौट लेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। नीतीश और सुंदर ने विकेट पर पैर जमाए और टीम इंडिया को मुश्किल में से बाहर निकाला। इन दोनों ने शतकीय साझेदारी कर टीम को मजबूत किया और मेजबान टीम के लिए परेशानी खड़ी की। ये दूसरी बार है जब भारत के आठवें और नौंवें नंबर के बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी जमीन पर 50 से ज्यादा का स्कोर किया है। दोनों से पहले साल 2008 में एडिलेड में अनिल कुंबले और हरभजन सिंह ने ऐसा किया था।

     

  • 17 करोड़ रुपए की कोकीन निगलकर ले जा रहे 2 विदेशी नागरिक एयरपोर्ट से काबू

    17 करोड़ रुपए की कोकीन निगलकर ले जा रहे 2 विदेशी नागरिक एयरपोर्ट से काबू

    नई दिल्लीः पुलिस और कस्टम विभाग के अधिकारी हमेशा नशा तस्करों के खिलाफ विभिन्न अभियान चलाकर उन पर कार्रवाई करते रहते हैं। ताजा मामले में कस्टम विभाग को बड़ी सफलता मिली है। बताया जा रहा है कि 2 विदेशी नागरिकों को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने कोकीन से भरे कैप्सूल निगले हुए थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और कोकीन भी कब्जे में ले ली गई है।

    जानकारी मुताबिक, दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने फिलीपीन के 2 नागरिकों की जब चैकिंग की तो उन्हें कुछ संदिग्ध लगा। जांच के दौरान दोनों यात्रियों ने 17 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के कोकीन से भरे 156 कैप्सूल निगलने की बात स्वीकार की। सीमा शुल्क विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दोनों यात्रियों से कुल 156 कैप्सूल बरामद किए गए है। बयान के अनुसार दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • भारी बर्फबारी से 12 किमी. लगा लंबा जाम, देखते ही देखते खाई में गिरा टैंपो, देखें वीडियो

    भारी बर्फबारी से 12 किमी. लगा लंबा जाम, देखते ही देखते खाई में गिरा टैंपो, देखें वीडियो

    5 हजार सैलानियों को पुलिस ने निकाला बाहर

    मनालीः हिमाचल प्रदेश के मनाली से सोलंग वैली तक हो रही लगातार बर्फबारी ने वाहनों की रफ्तार को पूरी तरह से थाम दिया है। लगभग 12 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग चुका है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी हो रही है। रोहतांग, शिंकुला व बारालाचा दर्रे में दो-दो फीट बर्फ गिरी है। कुफरी व नारकंडा में करीब 6-6 इंच, जबकि चौपाल के कई क्षेत्रों में 4 से 5 इंच तक बर्फबारी हुई है। इसी तरह कल्पा में तीन, कुफरी में दो, मनाली में पांच, शिमला, ऊना, नाहन व कांगड़ा में दो-दो, जुब्बड़हट्टी व डलहौजी में 3-3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस का अंतर आया है। अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। आगामी 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान बताया गया है। वहीं देर रात को बर्फबारी के बीच 1500 गाड़ियों को सोलांग वैली से निकाला गया। इस दौरान एक छोटा हाथी यानी टैंपू स्किड होकर खाई में गिर गया। टैंपो चालक ने चंद सेकेंड पहले स्टेयरिंग छोड़ा और फिर बाहर निकला। इस दौरान टैंपो फिसलता हुआ खाई में जा गिरा। बताया जा रहा हैकि पुलिस ने 5 हजार सैलानियों को सोलांग वैली से निकाला है। फिलहाल मौके पर पुलिस की टीमें मौजूद हैं, लेकिन स्थिति संभालने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। भारी बर्फबारी और कड़ाके की ठंड ने इस इलाके में ट्रैफिक को नियंत्रित करना पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बना दिया है। बता दें, मनाली से सोलंग वैली के बीच का ये रास्ता, जो आमतौर पर बेहद खूबसूरत और सुहावना माना जाता है। इस वक्त बर्फबारी के कारण मुसीबत का कारण बन गया है। 12 किलोमीटर लंबे ट्रैफिक जाम ने यात्रियों को ठिठुरती ठंड में फंसा दिया है। भारी बर्फबारी ने वाहनों की रफ्तार को लगभग रोक दिया है। मौके पर पुलिस मौजूद है, लेकिन लगातार गिरती बर्फ और खराब मौसम की वजह से ट्रैफिक को सामान्य करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। मनाली में दिनभर मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी रहा, लेकिन शाम होते-होते सोलंग वैली के आसपास के इलाकों में भारी बर्फबारी शुरू हो गई। वहीं, आज बड़ी संख्या में सैलानी सोलंग वैली पहुंचे फिलहाल मनाली पुलिस इस भारी बर्फबारी के बीच एहतियात तौर पर इन तमाम सैलानियों से भारी वाहनों को मनाली की तरफ सुरक्षित भेज रही है। इसके साथ ही शिमला के नारकंडा में भारी बर्फबारी के चलते यातायात प्रभावित हो रहा है। आज हो रही बर्फ के बीच HRTC ने बस यात्रियों को उतार कर. खाली बस चलाई क्योंकि काफी ज्यादा फिसलन हो गया है। वहीं, बस के साथ-साथ लोग चलने लगे। बता दें, तीन दिन पहले हुई बर्फबारी से अभी सड़कें पूरी तरह खुली भी नहीं थीं कि आज फिर बर्फ़ पड़ने से ऊपरी शिमला की सड़के बंद हो गई। वहीं, अभी भी हिमाचल में 100 से ज्यादा सड़कें ठप है।
  • निगम बोध घाट पहुंचा पूर्व PM मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर, कुछ देर में होगा अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

    निगम बोध घाट पहुंचा पूर्व PM मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर, कुछ देर में होगा अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः निगम बोध घाट पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सलामी दी गई। आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर पूर्व पीएम का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पूर्व पीएम के पार्थिव शरीर को पहले कांग्रेस मुख्यालय में लाया गया। यहां पर पार्टी कार्यकर्ता और नेताओं ने उनके अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति- पीएम मोदी भी निगम बोध घाट आएंगे। उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। कुछ ही देर में मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।