Blog

  • Punjab News: Elevate Wellness Club में मैनेजर द्वारा Gym की महिला से छेड़छाड़ की CCTV फुटेज आई सामने

    Punjab News: Elevate Wellness Club में मैनेजर द्वारा Gym की महिला से छेड़छाड़ की CCTV फुटेज आई सामने

    लुधियानाः चंडीगढ़ रोड के पास एलिवेट वेलनेस क्लब में जिम सेंटर की महिला मैनेजर के साथ रेस्ट रूम में छेड़छाड़ करने के मामले की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि फ्लोर मैनेजर गुरजीत सिंह उर्फ ​​उभीपर द्वारा सरेआम महिला को पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ की जा रही है। वहीं महिला द्वारा जब विरोध किया गया तो कुछ देर बाद गुरजीत ने उसे छोड़ दिया। वहीं घटना के बाद महिला पर रोने लगती है। जिसके बाद गुरजीत दोबारा उसके पास चला जाता है, लेकिन महिला उसे हाथ ना लगाने को लेकर गुस्से में कुछ कहती हुई दिखाई देती है। वहीं एक अन्य सीसीटीवी फुटेज में गुरजीत द्वारा महिला को थप्पड़ मारा गया है। फिलहाल छेड़छाड़ करने वाला आरोपी अभी फरार है। इस घटना को लेकर महिला ने थाना डिवीजन नंबर 7 में शिकायत दे दी है। वहीं पुलिस ने पीड़िता के बयानों पर व्यक्ति के खिलाफ धारा 354ए, 596 आईपीसी के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसने 11 जुलाई 2024 तक एलिवेट वेलनेस क्लब/जिम में सेंटर मैनेजर के तौर पर काम किया है और वहां पर मेनेजर गुरजीत की अक्सर मुझ पर बुरी नजर रहती थी। जो अक्सर मेरे साथ शारीरिक छेड़छाड़ करता था। महिला ने बताया कि 14 जून को मैं ट्रेनर के रेस्ट रूम में अकेली थी, तभी आरोपी ने अचानक मुझे पीछे से पकड़ लिया। आरोपी गुरजीत ने मेरे साथ गलत हरकतें करनी शुरू कर दीं। यह घटना जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसकी वीडियो फुटेज पुलिस को सबूत के तौर पर दी गई है। महिला का कहना है कि इस मामले को लेकर उसने जिम मालिकों को भी बता चुकी थी, लेकिन उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता के अनुसार जब उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई तो आरोपी ने उसे जान से मारने और नौकरी से निकलवाने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि एक दिन गुरजीत उसके घर आया और उसके बीमार पिता को धमकाने लगा। आरोप है कि वह गुरजीत से तंग आकर दूसरे जिम में काम करने लगी लेकिन वहां भी गुरजीत ने उसके बारे में अपशब्द बोलने शुरू कर दिए। जिसके चलते उसे पुलिस में शिकायत करने पर मजबूर होना पड़ा।
  • कैदियों को ले जाती गाड़ी रास्ते में हुई बंद, सुरक्षाकर्मियों ने धक्का लगाकर Court तक पहुंचाया, देखें वीडियो

    कैदियों को ले जाती गाड़ी रास्ते में हुई बंद, सुरक्षाकर्मियों ने धक्का लगाकर Court तक पहुंचाया, देखें वीडियो

    हाथरसः उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में कैदियों से भरी एक गाड़ी बीच रास्ते में अचानक बंद हो गई। इस गाड़ी में अलीगढ़ जेल से कैदी सवार होकर हाथरस न्यायालय पेशी को आ रहे थे। अचानक कैदियों से भरी गाड़ी बंद हो जाने से कैदियों की वैन में मौजूद सुरक्षाकर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। उन्होंने इसकी जानकारी अन्य स्थानीय पुलिस कर्मियों को दी। सूचना पाकर अतिरिक्त पुलिस फोर्स पहुंची। कैदियों से भरी गाड़ी को जैसे तैसे पुलिस फोर्स ने धक्का मारकर गाड़ी को स्टार्ट किया और उसे न्यायालय के गेट तक पहुंचाया। हाथरस को जिला बने 27 साल हो चुके हैं, लेकिन अभी तक यहां जेल नहीं बनी है। ऐसे में कड़ी सुरक्षा के बीच रोजाना कैदियों को अलीगढ़ जेल से हाथरस न्यायालय में लाया जाता है। करीब 100 किलोमीटर का सफर तय करके रोजाना अलीगढ़ जेल से कैदी/बंदी हाथरस आते है। कैदियों से भरी गाड़ी जब अलीगढ़ जेल से हाथरस न्यायालय की ओर आ रही थी तो बीच रास्ते में यह गाड़ी खराब हो गई। इसमें कैदी/बंदी सवार थे। किसी भी तरह की कोई घटना न हो जाए, यह सोचकर सुरक्षाकर्मी चिंतित हो गए। आनन-फानन में कैदियों से भरी गाड़ी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने इसकी जानकारी अपने अधिकारियों को दी। वहां पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स भेजी गई। चालक ने काफी कोशिश की, लेकिन जब गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई तो पुलिसकर्मियों ने इस गाड़ी में धक्का लगाया। सुरक्षा की दृष्टि से कैदियों को बाहर नहीं उतरा गया। काफी देर बाद गाड़ी स्टार्ट हुई और जैसे-तैसे इसे न्यायालय के गेट तक पहुंचाया गया। कुछ पुलिस कर्मियों का कहना था कि यह गाड़ी कुछ दिन पहले ही आई है। आखिर यह एकाएक बंद कैसे हो गई, यह भी अचरज की बात है।  
  • EPFO में बड़े बदलाव की तैयारी, PF फंड निकालने के लिए मिलेगी ATM कार्ड की सुविधा

    EPFO में बड़े बदलाव की तैयारी, PF फंड निकालने के लिए मिलेगी ATM कार्ड की सुविधा

    नई दिल्लीः केंद्र सरकार EPFO में बड़े बदलाव की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार EPFO 3.0 के मसौदे के अनुसार कर्मचारियों को अब ATM से सीधे PF फंड निकालने की सुविधा देने पर विचार चल रहा है। अगले साल जून से ये सुविधा शुरू हो सकती है, लेकिन इसके जरिए एक तयशुदा रकम ही निकाली जा सकेगी। इससे ये होगा कि कर्मचारी इमरजेंसी के लिए पैसे तो निकाल सकेगा, लेकिन रिटायरमेंट के बाद भी पर्याप्त राशि अकाउंट में सुनिश्चित रहेगी।

    वहीं, EPF में कर्मचारी की ओर से मौजूदा 12% के अंशदान (कॉन्ट्रिब्यूशन) को भी बढ़ाने पर विचार चल रहा है। वर्तमान में कर्मचारी अपने मूल वेतन, महंगाई भत्ते और रिटेनिंग भत्ते का 12% योगदान करता है, जिसमें 8.33% वेतन पेंशन फंड में और 3.67% EPF में जाता है।

    सूत्रों के अनुसार डेबिट कार्ड के जैसा ही EPFO कार्ड होगा। इस कार्ड का इस्तेमाल ATM पर बैंक डेबिट के समान करके भविष्य निधि खाते से पैसे निकाले जा सकेंगे। इसे EPFO विड्रॉल कार्ड कहा जाएगा। EPFO 3.0 के जरिए श्रम मंत्रालय का उद्देश्य कर्मचारी भविष्य निधि को सरल बनाना है।

  • Jalandhar News: KJ Steel Factory में भारी स्क्रैप का बंडल गिरने से व्यक्ति की मौत

    Jalandhar News: KJ Steel Factory में भारी स्क्रैप का बंडल गिरने से व्यक्ति की मौत

    जालंधर, ENS: पठानकोट रोड़ स्थित KJ स्टील नामक फैक्ट्री एक बार फिर से विवादों में आ गई है। इस फैक्ट्री जिसे भवानी शंकर के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल, इस फैक्ट्री में पहले भी लेबर के प्रति लापरवाही के मामले चर्चा में रहे है। वहीं देर रात एक बार फिर से फैक्ट्री संचालकों द्वारा लापरवाही देखने को मिली। मिली जानकारी के अनुसार बिना सेफ्टी से स्क्रैप के भारी बंडल लोडिंग के दौरान एक बंडल व्यक्ति के ऊपर गिर गया। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण थाकि हादसे में व्यक्ति का चेहरे का भी पता नहीं लग पा रहा था।

    फैक्ट्री में मौजूद कर्मियों का आरोप है कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, लेकिन फैक्ट्री के स्टाफ द्वारा व्यक्ति को उपचार के लिए कपूर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने भी मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नंगरु निवासी झारखंड हाल निवासी कानपुर के रूप में हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी से पता चला है कि फैक्ट्री में स्क्रैब के 5-5 क्विंटल के बंडल बनाकर बिना किसी लेबर की सुरक्षा के रखे जाते है। ड्यूटी के दौरान अन्य कर्मियों का कहना है कि रात फैक्ट्री में स्क्रैब गिरने से धमक की आवाजा आई और स्क्रैप का बंडर लेबर के व्यक्ति पर गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई।

    कर्मियों का कहना है कि फैक्ट्री में लेबर को लेकर पहली बार यह मामला सामने नहीं आया है। कर्मियों का कहना है कि पहले भी कई बार मामले सामने आ चुके है। आरोप लगाए जा रहे है कि प्रसाशन के उच्च अधिकारियों के साथ सांठगांठ होने के चलते हर बार विवादों में आने के दौरान मामले को दबा लिया जाता है। कहा जा रहा हैकि KJ Steel फैक्ट्री नेशनल हाईवे पर नाजायज तौर पर अपने ट्रक खड़े करने से लेकर कई मामलो में चर्चा में रह चुकी है, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई सख्त एक्शन नहीं लिया जाता। ऐसे में अब देखना यह है कि इस मामले में मृतक के परिजनों द्वारा बयान दर्ज करके पुलिस क्या कार्रवाई करती है या फिर से मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।

  • Jalandhar News: यात्रियों से भरी बस का फटा टायर, हुआ हादसा

    Jalandhar News: यात्रियों से भरी बस का फटा टायर, हुआ हादसा

    जालंधर: शहर के गोराया एरिये के बस स्टैंड के पास पंजाब रोडवेज की बस का टायर फटने की खबर सामने आई है। इस हादसे में बस में सवार यात्री घायल हो गए। बस चालक बलकार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अमृतसर 2 डिपो की बस जो अमृतसर से पिहोवा हरियाणा जा रही थी, जब बस गोराया बस स्टैंड से चली तो कुछ मीटर की दूरी पर बस का पिछला टायर फट गया, जिसके कारण जोरदार धमाका हुआ और बस का पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के टैक्सी चालकों ने तुरंत बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

    उन्होंने बताया कि बस में करीब 72 यात्री सवार थे, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल थे। घायल लड़कियों में से एक पिम्स जालंधर की छात्रा है जबकि दूसरी नौकरी से अपने घर पटियाला लौट रही थी। हादसे की सूचना मिलने पर एस.एस.एफ. के इंचार्ज सर्वजीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे ओर 108 एम्बुलैंस की मदद से एक घायल को फिल्लौर अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जबकि दूसरी को गोराया के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

  • Punjab News: Pakistan से भारत आए 80 वर्षीय बुजुर्ग लापता, देखें वीडियो

    Punjab News: Pakistan से भारत आए 80 वर्षीय बुजुर्ग लापता, देखें वीडियो

    अमृतसरः पाकिस्तान से भारत आए एक परिवार का 80 वर्षीय बुजुर्ग लापता हो गया है। जिसके बाद परिवार ने काफी तालाश की, लेकिन कहीं भी उसका कोई सुरान नहीं मिल पाया है। जिसके बाद परिवार की ओर से पुलिस को सूचित किया गया है। जानकारी एक परिवार पाकिस्तान से भारत श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचा था।

    बुजुर्ग के परिवारिक मेंबर ने बताया कि वह 27 नवंबर को वाघा बार्डर के जरिए भारत आए थे। यहां दरबार साहिब के दर्शन करने के बाद उन्होंने लखनऊ जाना था, लेकिन सुबह उनके पिता दरबार साहिब में माथा टेकने गए थे, उसके बाद घर वापस नहीं आए। इस संबंधी पुलिस को सूचित भी कर दिया है। जिसके बाद कई जगहों पर सीसीटीवी की जांच की गई है, लेकिन अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है। वहीं थाना डिवीजन के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीती दिनी उनके पास एक शिकायत आई थी कि एक पाकिस्तान से परिवार भारत आया था, जिसमें से एक 80 वर्षीय बुजुर्ग लापता हो गया है। पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही बुजुर्ग को ढूंढ लिया जाएगा।

  • Punjab News: कैबिनेट मंत्री के बेटे की शादी में शामिल हुए CM Mann सहित AAP party की लीडरशीप

    Punjab News: कैबिनेट मंत्री के बेटे की शादी में शामिल हुए CM Mann सहित AAP party की लीडरशीप

    बठिंडाः जिले में कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां के बेटे की शादी एक निजी रिसॉर्ट में हुई। इस शादी समारोह में राज्य के सीएम भगवंत सिंह मान और स्पीकर कुलतार संधवा, वित्त मंत्री हरपाल चीमा सहित आम आदमी पार्टी के कई कैबिनेट मंत्री व विधायक शादी में शामिल हुए। इस दौरान मंत्रियों ने फोटो शेयर कर खुड्डियां को बधाई भी दी। वहीं शादी में पंजाबी इंडस्ट्री के कलाकार भी शामिल हुए।

    जिसमें हरभजन मान समेत कुछ नाम शामिल हैं। इस दौरान सीएम मान ने भाषण भी दिया। आम आदमी पार्टी ने बठिंडा लोकसभा सीट से गुरमीत सिंह खुड्डियां को उम्मीदवार बनाया था। खुड्डियां को बठिंडा लोकसभा सीट से अकाली दल की नेत्री हरसिमरत कौर बादल ने हराया था। राज्य के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां हल्के से विधायक बनने के कृषि मंत्री बने थे।

     

  • Ambulance तक ले जाने के लिए मरीज को Train के नीचे से पार करवाया Railway Track, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

    Ambulance तक ले जाने के लिए मरीज को Train के नीचे से पार करवाया Railway Track, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

    चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम के जिले के जैंतगढ़ सहित कई क्षेत्रों में अब भी सड़क नहीं होने की वजह यहां रह रहे लोगों को अक्सर बड़ी परेशानी से जुझना पड़ता है। वहीं झारखंड से रोंगटे खड़े कर देने वाला एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मालगाड़ी के नीचे से स्ट्रेचर पर एक व्यक्ति को रेल लाइन पार करवाया जा रहा है। उसी मालगाड़ी के नीचे से एक-एक कर एक दर्जन से अधिक लोग रेलवे लाइन को क्रॉस करके निकल रहे हैं। दरअसल, ये सभी एक मरीज को अस्पताल पहुंचाने की जद्दोजहद कर रहे हैं। मरीज को एंबुलेंस तक ले जाने के लिए उन्होंने बीमार व्यक्ति को एक किलोमीटर तक कंधे पर ढोया। फिर इस मालगाड़ी के नीचे से रेलवे ट्रैक पार करवाया। मिली जानकारी के अनुसार मुंडासाही गांव में पिछले दिनों एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई। उसे चंपुआ अनुमंडल अस्पताल ले जाने के लिए परिजनों को इतनी मशक्कत करनी पड़ी। बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाने के लिए परिजनों ने 108 नंबर पर फोन करके एंबुलेंस को बुलाया गया। हमेशा की तरह सड़क नहीं होने के कारण एंबुलेंस गांव से एक किमी पहले ही रुक गई। जिसके चलते मरीज को स्टेचर के सहारे एंबुलेंस तक ले जाया गया। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
  • Live-in में रह रही GF को BF ने 50 टुकड़ों में काटा, पुलिस जांच में जुटी

    Live-in में रह रही GF को BF ने 50 टुकड़ों में काटा, पुलिस जांच में जुटी

    खूंटीः जहां एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। झारखंड में बॉयफ्रेंड ने लव इन में रह रही गर्लफ्रेंड को 50 से अधिक टुकड़ों में काटकर जंगल में फेंक दिया। इसके बाद पुलिस शव के हिस्सों की तलाश में जुटी है। फिलहाल लड़की का सिर, दो हाथ की हड्‌डी और बाल ही मिले हैं।

    searching body parts
    searching body parts

    जानकारी मुताबिक, झारखंड के खूंटी में उस समय सनसनी फैल गई जब एक कुते को इंसान का बॉडी पार्ट खाते हुए देखा गया। जब पुलिस को बुलाकर इसकी जांच की गई तो पुलिस ने मौके से फटा हुआ आधार कार्ड बरामद किया जिससे पता लगा कि ये बॉडी पार्ट 7 नवंबर से लापता हुई गांगी का था जिसकी उसके बॉयफ्रेंड ने हत्या कर दी थी।

    पुलिस के अनुसार, बॉयफ्रेंड ने हत्या से पहले लड़की के साथ संबंध बनाया था। उसके बाद उसके गले को उसके ही दुपट्टे से घोंट दिया। मरने के बाद उसने बॉडी के 50 से अधिक टुकड़े किए और घर से 500 मीटर दूर जंगल में जाकर फेंक दिया। बताया जा रहा है कि ‘आरोपी नरेश भेंगरा ‎बेंगलुरु में मुर्गा काटने का काम करता‎ था। इसलिए उसे शव के टुकड़े करने ‎में कोई झिझक नहीं हुई।’

    आरोपी द्वारा 8 नवंबर की शाम ‎हत्या की गई थी। जबकि, शव के टुकड़े 24 नवंबर को मिले थे। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने यह हत्या इसलिए की, क्योंकि दूसरी लड़की से उसके संबंध का गांगी विरोध कर रही थी। फिलहाल पुलिस ने नरेश भेंगरा को गिरफ्तार कर लिया है।

    मृतक गांगी के पिता चापा उरांव खेती का काम कर गुजर बसर कर रहे हैं। चापा उरांव ने बताया कि गांगी 4 बहनों में सबसे छोटी थी। एक भाई था, जो बेंगलुरु में मजदूरी करता था। दो साल पहले उसकी बेंगलुरु में ही एक निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर मौत हो गई थी। गांगी की तीनों बहनों की शादी हो चुकी है।

    आरोपी नरेश का ‎‎ननिहाल हमारे गांव में है। ननिहाल ‎‎आने-जाने के दौरान गांगी और नरेश में प्यार हुआ था। गांगी पिछले 5 साल से अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहती थी। गांगी, नरेश को अपना हीरो मानती थी। हम लोगों ने कभी इसका विरोध नहीं किया। उस लड़के ने बेटी के साथ शादी का वादा किया था, लेकिन निर्ममता से उसे काट डाला। उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए।’

  • Jalandhar News: एक ही मकान को 2 बार बेचकर लाखों ठगने वाली महिला के खिलाफ केस दर्ज

    Jalandhar News: एक ही मकान को 2 बार बेचकर लाखों ठगने वाली महिला के खिलाफ केस दर्ज

    जालंधर:शहर की सेठ हुक्म चंद कालोनी की एक महिला द्वारा एक ही मकान को दो बार सौदा करके लाखों रुपए ठगने का मामला सामने आया है। महिला की पहचान रजनी शर्मा निवासी सेठ हुक्म चंद कालोनी के रूप में हुई है। पीडित ने इस मामले में पुलिस को दी शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीडित अजय कोल निवासी दुरदर्शन एन्क्लेव फेज वन नकोदर रोड ने बताया कि रजनी शर्मा से उन्होंने 17 लाख रुपए लेकर मकान लिया था। मार्च 2023 को उक्त मकान की रजिस्ट्री उसने अपनी बहन पूनम अरोड़ा के नाम कर दी थी।

    इसके बाद आरोपी महिला रजनी शर्मा ने उसकी बहन से यह कह कर वहीं घर किराए पर ले लिया कि उसके पास रहने को कोई घर नहीं है। ऐसे में पूनम ने 11 माह के लिए उसे वही मकान किराए पर दे दिया। जब किराया न देने पर पूनम अरोड़ा ने उसे घर खाली करने को कहा तो रजनी शर्मा ने उससे जनवरी 2024 में घर खाली कर देने का आशवासन दिया। इसी दौरान पूनम अरोड़ा को पता लगा कि इस मकान का सौदा रजनी शर्मा ने किसी और से 2022 में 17.50 लाख रुपए में किया है और 14.50 लाख रुपए उस खरीदकार से ले भी चुकी है। उक्त महिला ने भी रजनी शर्मा के खिलाफ अदालत में केस लगा रखा है। इस सारी घटना का पता चलने के बाद पुलिस को शिकायत दी गई, जिसकी जांच के बाद पुलिस ने रजनी शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया।