Home Blog Page 3789

Punjab News: पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड से हमला करने के मामले में 2 गिरफ्तार, हुआ चौकाने वाला खुलासा

0

1.4 किलो हेरोइन, हैंड ग्रेनेड सहित पिस्टल बरामद

अमृतसरः पंजाब पुलिस द्वारा आतंकी हमलों के बाद लगातार आरोपियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने पुलिस स्टेशन इस्लामाबाद पर हैंड ग्रेनेड फेंकने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि काबू किए गए आरोपियों ने 17 दिसंबर 2024 को ग्रेनेड हमला किया था। आरोपियों की पहचान गुरजीत सिंह निवासी डांडे, अमृतसर और बलजीत सिंह निवासी छप्पा, तरनतारन के रूप में हुई है। ये दोनों आरोपी न केवल इस हमले में शामिल थे बल्कि ड्रग्स और हथियारों की तस्करी के जरिए देश में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे थे। अब तक की जांच में पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 1.4 किलो हेरोइन, 1 हैंड ग्रेनेड और 2 पिस्तौल बरामद की हैं। यह बरामदगी नार्को-टेरर का साफ उधारण है, जिसमें संगठित तरीके से भारत में नशा और हिंसा फैलाने की कोशिश एक साथ की जा रही है। इस मामले की जांच के दौरान पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे संचालकों के निर्देश पर काम कर रहे थे। बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी हैप्पी पासियां, साथी जीवन फौजी औरी गोपी नवांशहरिया पहले ही इस हमले की जिम्मेदारी ले चुके हैं। ये संचालक न केवल हथियार और ड्रग्स की आपूर्ति करते थे, बल्कि इनकी मदद से भारत में आतंक फैलाने की योजनाओं को भी अंजाम दिया जा रहा था। पुलिस ने कहा है कि इस मॉड्यूल से जुड़े अन्य लोगों को पकड़ने के लिए जांच तेज कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य नेटवर्क्स का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। वहीं, अभी तक इन दो आरोपियों को मिला कर पुलिस हैप्पी पासियां के 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि, तीन आरोपी यूपी में मारे गए थे। यूपी में मारे गए आरोपी, गुरदासपुर में ब्लास्ट कर यूपी भाग गए थे।  

नशे में धुत ड्राइवर ने मालिक के साथ की मारपीट, अस्पताल में भर्ती

0

रोहतकः एक ड्राइवर द्वारा अपने ही मालिक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छोटी सी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई जिसके बाद कार के ड्राइवर ने मालिक से मारपीट की। घटना के बाद मालिक ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।

जानकारी देते हुए रोहतक के सैनीपुरा हाल चिन्योट कॉलोनी निवासी राजकुमार ने बताया कि उसके पास 3 कारें हैं, जो हुडा कांप्लेक्स स्टैंड पर खड़ी हैं। उनमें से एक कार ड्राइवर विजेंद्र चलाता है जिसे कार ठीक करवाने के लिए भिवानी पुल के नीचे मैकेनिक के पास भेजा था। शाम को जब उसे कार एयरपोर्ट ले जाने को कहा गया तो ड्राइवर ने मना कर दिया। इसके बाद वह मैकेनिक की दुकान पर पहुंचा।

पीड़ित मालिक ने बताया कि मैकेनिक की दुकान पर ड्राइवर ने उनके साथ गाली-गलौज की। उन्होंने आरोप लगाया कि ड्राइवर नशे में था। जब वह वापस जाने लगे तो ड्राइवर ने उनका रास्ता रोककर मारपीट करनी शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने उसे छुड़ाया जिसके बाद घायल राजकुमार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद राजकुमार ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर आरोपी विजेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Punjab News: D-मार्का कपड़े बेचने को लेकर Royal Fashion Showroom पर पुलिस की रेड, देखें वीडियो

0

लुधियानाः जिले में कस्बा दोराहा स्थित एक कपड़ों शोरुम में दिल्ली से आई एडिडास की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में रेड की। टीम ने काफी बड़ी संख्या में शोरुम से कपड़े जब्त किए है। मिली जानकारी के अनुसार चौड़ा बाजार, गांधी नगर मार्केट, अकालगढ़ मार्केट, घंटा घर नजदीक दुकानदारों पर अब बड़ी कंपनियों की नजर है। दरअसल, कंपनी के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि दोराहा और लुधियाना में कई जगह फर्जी ब्रांडेड के स्टिकर लगाकर D-मार्का का माल बेचा जा रहा है।

मामले की जानकारी देते हुए ASI सुखबीर सिंह ने कहा कि लक्कड़ मंडी में स्थित रायल फैशन शोरुम में दिल्ली से एडिडास कंपनी के अधिकारियों द्वारा रेड की गई है। उन्हें सूचना थी कि उनकी कंपनी के नाम से स्टिकर कपड़ों पर लगाकर बेचे जा रहे है। कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में शोरुम खंगाला। सुखबीर सिंह मुताबिक बड़ी संख्या में कपड़े कब्जे में लिए है।

इन कपड़ों की जांच करवाई जाएगी। शोरुम के मालिक को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। बता दें एडिडास कंपनी की रेड की खबर सुनते ही आस-पास के कई दुकानदारों में अफरा-तफरी मची रही। D-मार्का का माल बेचने वाले धड़ल्ले से लुधियाना में लोगों को गुमराह करके फर्जी स्टिकर लगाकर कपड़े बेच रहे है। अधिकारियों के मुताबिक अब जल्द लुधियाना के भी मुख्य बाजारों में रेड करवाई जाएगी।

Jalandhar News: मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस और ट्राले में हुई टक्कर, एक की मौत

0

जालंधर, ENS: चौगिटी में दर्दनाक सड़क हादसे की घटना सामने आई है, जहां ट्राले के साथ टक्कर होने से एंबुलेंस पलट गई। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एंबुलेंस चालक मरीज को लेकर चोगिटी पुल पर जालंधर की ओर आ रही थी कि सड़क हादसे में एंबुलेंस पलट गई। हादसे में एंबुलेंस चालक की मौत हो गई। जबकि उक्त एंबुलेंस में मौजूद मरीज गंभीर रूप से घायल हो गया।


जिसे अन्य एबुलेंस की मदद से रामा मंडी स्थित अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जानकारी के मुताबिक एंबुलेंस को पीछे आ रहे तेज रफ्तार ट्रॉले ने टक्कर मारी जिसके एंबुलेंस पलटने से एंबुलेंस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सिद्धार्थ अरोड़ा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

वहीं एंबुलेंस को क्रेन की मदद से सड़क से उठाकर सड़क किनारे करवाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। थाना रामामंडी के एसएचओ परमिंदर सिंह ने कहा कि मामले की जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वहीं, क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

मृतक के दोस्त सिद्धार्थ अरोड़ा ने कहा- उन्हें सुबह 4 बजे जालंधर पुलिस की तरफ से फोन गया। जिसमें कहा गया कि रमणीक सिंह का जालंधर में हादसा हुआ है। वह तुरंत परिवार के सहित जालंधर के लिए रवाना हो गए तो, रास्ते में दोबारा फोन पर बताया कि उसकी मौत हो गई है। सिद्धार्थ ने बताया कि रमणीक सिंह एम्बुलेंस का ड्राइवर है। वह शुक्रवार की देर रात को अमृतसर से मरीज जालंधर के गड़ा रोड पर स्थित एसजीएल अस्पताल में शिफ्ट करने के लिए लेकर आ रहा था।

देर रात 2:30 बजे की करीब उसकी रास्ते में एम्बुलेंस पलट गई थी। इसके बाद उसने दूसरी एम्बुलेंस बुलाकर मरीज को शिफ्ट कर दिया था। इसके बाद वह खराब एंबुलेंस के पास खड़ा होकर बाकी वाहनों को हादसे से बचने के लिए साइड से गुजरने के लिए इशारा कर रहा था। लेकिन इतने में तेज रफ्तार आए 18 टायर वाले ट्राले ने उसकी टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।

 

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेतों में घुसी, हादसे में 1 की मौत, 3 गंभीर

0

गिरिडीहः जिले के खुखरा थाना क्षेत्र के हरकटवा नदी के समीप भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत और 3 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है।

झारखंड के गिरिडीह के पुलिस लाइन बरवाडीह स्थित जय माता दी टाइल्स दुकान के मालिक प्रेम साव किसी काम से खुखरा जा रहे थे। उनके साथ कार में तीन अन्य लोग भी सवार थे। जब वह हरकटवा नदी के समीप पहुंचे तो वाहन चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया जिसके बाद गाड़ी असंतुलित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी।

हादसे में वाहन चला रहे प्रेम साव समेत अन्य तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद खुखरा थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे। आनन-फानन में दोनों घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए पीरटांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां चिकित्सकों ने प्रेम साव को मृत घोषित कर दिया।

वहीं तीन अन्य व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार देने के बाद गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की हालत गंभीर होती देख उन्हें बाद में धनबाद रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।

3 माह पहले क्लीनिक खोले डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, 12 घंटे में दूसरी घटना

0
इंदौरः जिले के राजेंद्र नगर क्षेत्र में डॉक्टर की गोली मारकर हत्या करने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार 3 नकबपोश युवकों ने घटना को अंजाम दिया है। हत्यारे कौन थे और हत्या क्यों की, इसके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर अपने मकान में ही क्लिनिक संचालित करते था। इस दौरान हत्यारे डॉक्टर के पास मरीज बनकर आए थे। उन्होंने अपना इलाज कराया, फिस चुकाई। जिसके बाद जब डाक्टर ने गल्ले से पैसे निकाले तो एक बदमाश ने उस पर पिस्टल तानी और रुपये मांगने लगा। जब डाॅक्टर ने इनकार कर दिया तो बदमाश ने सीने में गोली मार दी। घटना के समय क्लीनिक पर डाॅक्टर का कर्मचारी भी मौजूद था। बदमाशों ने उससे मोबाइल छिन लिया था। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि लूट के इरादे से इस घटना को अंजाम दिया गया। डॉक्टर को गोली मारी गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी मौत हो गई। मौके पर गए पुलिस अफसर आस पास लगे कैमरों के फुटेज खंगाल रहे है, ताकि हत्यारों का पता लगाया जा सके। पुलिस यह भी पता कर रही है कि डॉक्टर की किसी से रंजिश तो नहीं थी। बता दे कि इंदौर में 12 घंटे में यह दूसरी हत्या है। डाॅक्टर सुनील साहू ने तीन माह पहले ही कुंदननगर में क्लीनिक खोला था। सुनील मूलत: गुना के रहने वाले थे। वे दिन में एक अस्पताल में नौकरी करते थे और शाम को अपने घर पर क्लीनिक संचालित करते थे। दो साल पहले उन्होंने इंदौर की एक युवती से शादी की थी।  

कोहरे के चलते इनोवा और टैक्सी में जबरदस्त टक्कर, 1 की मौत

0

जोधपुरः मौसम विभाग ने भी कई इलाकों मे कोहरे को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम के बदलने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं में भी इजाफा होने लगा है। ताजा मामला जैसलमेर हाईवे पर देचू के निकट सामने आया है। यहां इनोवा और टैक्सी की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में टैक्सी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि टैक्सी सवार यात्री घायल हो गया। हादसे के बाद इनोवा चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है।

जानकारी मुताबिक दसा देचू के खिंयासरिया गांव के निकट सुबह 8:30 बजे के करीब हुआ। कोहरे की वजह से इनोवा चालक देख नहीं पाया। उसकी सामने से आ रही टैक्सी से टक्कर हो गई। हालांकि हादसे के कारणों की पुलिस अब जांच कर रही है।

प्रारंभिक तौर पर यही सामने आया कि कोर की वजह से दोनों वाहन चालक एक दूसरे के वहां देख नहीं पाए और इसी वजह से एक दूसरे से टकरा गए हाथ से के बाद टैक्सी सड़क पर पलटी खा गई इससे उसमें सवार चालक की मौत हो गई। घटना के बाद वहां से जा रहे वाहन चालकों ने पुलिस को सूचना दी और इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

घटना के बाद देचू थाना प्रभारी हनुमंत सिंह भाटी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। हादसे में मृतक की पहचान आरिफ (50) पुत्र जमालुद्दीन निवासी पोकरण के तौर पर हुई। जबकि घायल का सेतरावा के स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज किया जा रहा है। सड़क हादसे के बाद वाहनों को हाईवे से साईड करवाया गया।

साइबर ठगों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, 15 आरोपी गिरफ्तार

0

ठिकाना बदल-बदल कर वारदात को देते थे अंजाम

नोएडाः शहर के सेक्टर-34 से 15 साइबर ठगों गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने शुक्रवार साइबर क्राइम करने वालों पर कार्रवाई करते हुए 15 ठगों को गिरफ्तार कर लिया। यह सभी सेक्टर-34 के एक होटल से ठगी का कारोबार चला रहे थे। आरोपियों के पास से कई एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन और पासबुक आदि बरामद हुई हैं। आरोपियों में एक बी- टेक इंजीनियर, दो बी-कॉम व एक बीए पास है। पुलिस अधिकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल के हुगली निवासी आरिफ रजा, अहमद रजा, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के मूल निवासी अंजनी गौरेला, राजस्थान के नागौर निवासी राकेश, बिहार के मधुबनी निवासी अरुण कुमार, असम के काचर निवासी पत्रा दत्ता, राजस्थान के झालावाड़ निवासी मयंक कुमार, यूपी के अलीगढ़ निवासी बंटी, गुजरात के सूरत निवासी रवि कुमार आदिवासी, बिहार के सीतामढ़ी निवासी मुन्ना मुश्ताक, यूपी के हरदोई निवासी शोभित कुमार, बलिया निवासी अनुज कुमार पांडे, दिल्ली के लक्ष्मी नगर निवासी दीपक कुमार ठाकुर, यूपी के उन्नाव निवासी सरोज कुमार उर्फ अमित और गुजरात के बड़ोदरा निवासी ऋषि तुषार आरोठे के रूप में हुई है। यह सभी आरोपी नोएडा में करीब चार महीने से ठगी का करोबार चला रहे थे। वह दस दिन में अपना ठिकाना बदल देते थे। एक होटल छोड़कर दूसरे में चले जाते थे। यह आरोपी नोएडा के एक होटल में ठहर कर लोगों से शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर ठगी करते थे। इनके झांसे में आने वाले व्यक्ति को व्हाट्सअप ग्रुप आदि से जोड़कर पैसे बैंक खाते में जमा करवाने के लिए कहा जाता था। पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए 13 को जेल भेज दिया। जबकि दो आरोपियों को 7 दिन की रिमांड पर लिया है।

Jalandhar News: व्यस्त बाजार में सरेआम बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

0

जालंधर, ENS: महानगर में चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि वह सरेआम व्यस्त बाजारों में पार्किंग से बाइक लेकर फरार हो रहे है। ताजा मामला मोनिका टॉवर के बाहर बनी पार्किंग से सामने आया है। जहां से चोर पार्किंग से बाइक लेकर हो गया। मामले की जानकारी देते हुए न्यू नागरा के रहने वाले गगन नागरा ने बताया कि ब्जाज फाइनेंस में नौकरी करता है। इस दौरान उसने मोनिका टॉवर के बाहर बनी पार्किंग में रोजाना की तरह बाइक लगाई थी।

लेकिन जब वह काम से लौटने लगा तो देखा पार्किंग से बाइक गायब थी। इस दौरान वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता चला कि चोर उसकी बाइक लेकर फरार हो गया। गगन ने बताया कि घटना दोपहर 3.30 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर ने लोई ली हुई है, जिसके चलते उसका मुंह साफ नजर नहीं आ रहा है। वह पार्किंग से बाइक नंबर पीबी 08 ईबी 1835 को बड़े आराम से लेकर फरार हो जाता है।

पीड़ित ने घटना की सूचना थाना 4 की पुलिस को शिकायत दे दी है। आए दिन व्यस्त बाजारों से बाइक चोरी करने की वारदातों से पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर से सवाल खड़े होने शुरू हो गए है। दरअसल, आस पास के लोगों का कहना है कि पुलिस चालान काटने में तो व्यस्त रहती है, लेकिन पुलिस से चोरी की घटनाए रूकने का नाम नहीं ले रही।

Punjab News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में Security Guard से मजदूरों ने की मारपीट, देखें वीडियो

0
मोहालीः 20 के करीब मजदूरों की ओऱ से एक सिक्योरिटी गार्ड विशाल शर्मा के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिय पर भी काफी वायरल हो रहा है। जानकारी अनुसार घटना मोहाली के सैक्टर-77 की है। जहां एक नई बिल्डिंग बनाई जा रही थी। वह 20 करीब मजदूर भाग कर सिक्योरिटी गार्ड की तरफ आते है और उस पर हमला कर देते है। हमले के दौरान मजदूरों के हाथ में डंडे सहित अन्य सामान भी पकड़ा गया था। बताया जा रहा है कि यह विवाद पार्किंग को लेकर हुआ है। जब इस संबंधी पुलिस से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि फिलहाल कोई भी शिकायत उनके पास नहीं आई है। अगर शिकायत आती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।