Blog

  • Punjab: शराब व मीट की दुकानें बंद करवाने को सिख संगठनों ने किया जाप, देखें वीडियो

    Punjab: शराब व मीट की दुकानें बंद करवाने को सिख संगठनों ने किया जाप, देखें वीडियो

    अमृतसरः सचखंड श्री हरमंदिर साहिब चौक महा सिंह गेट के रास्ते में शराब और मांस की दुकानें बंद करवाने के लिए सिख संगठनों ने जाप कर किया। सिख संगठनों का कहना है कि इस रास्ते से रोजाना लाखों श्रद्धालु माथा टेकने के लिए निकलते है जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द इस दुकानों को बंद करवाने की मांग की है।

    निहंग संगठनों के नेताओं पंजाब सिंह सुल्तानविंड पंज जत्था मिसाल, बाबा निधान सिंह, भाई रणजीत सिंह भोमा ने कहा कि श्री दरबार साहिब के रास्ते से धूम्रपान और शराब की दुकानें आदि बंद करवाने के लिए यह संघर्ष शुरू किया गया है। आज हमने सिर्फ जाप करके रोष जाहिर किया है। अगर जल्द प्रशासन ने दुकानें बंद नही करवाई तो वह संघर्ष को तेज करेंगे।

  • Jalandhar: PPR Market में Gun Point पर नकदी और ग्राहकों से लुटेरों ने छीनी चेन, काबू, देखें वीडियो

    Jalandhar: PPR Market में Gun Point पर नकदी और ग्राहकों से लुटेरों ने छीनी चेन, काबू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना 7 के अंतर्गत आती पीपीआर मार्केट में मंगलवार देर रात ठेके के कारिंदे से लुटेरे ने गन पाइंट ले 7 हजार नगदी और 2 ग्राहकों से सोने की चेन लूट ली। लूट की वारदात के बाद लुटेरे बंद गली में चले गए। इस दौरान लुटेरों की वहां पर एक्टिवा फिसल गई और लोगों ने काबू कर जमकर छित्तर परेड की। जिसके बाद लोगों ने आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए थाना 7 के जांच अधिकारी एएसआई महेंद्र पाल ने बताया कि देर रात पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि पीपीआर मार्केट में शराब के ठेके पर लुटेरों ने गन पाइंट और तेजधार हथियारों के बल पर ठेके कारिंदे राजीव कुमार पर हमला कर कैश लूट लिया है।

    सूचना मिलने के बाद वह टीम सहित मौके पर पहुंचे। जहां घायल ठेके के अंदर कारिंदे राजीव कुमार को अस्पताल पहुंचाया और लोगों द्वारा बंद गली में घुसे लुटेरों को काबू कर लिया। वही एएसआई महेंद्र पाल ने बताया कि पकड़े युवकों की पहचान परमजीत सिंह उर्फ प्रिंस बाबा तथा नीरज के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रिंस बाबा अपने दोस्तों के साथ मिलकर स्वीटी जूस बार में गन पाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था, लेकिन इस बात की पुष्टि किसी भी पुलिस अधिकारी नही की। पुलिस जांच में जुटी हुई है कि यह गिरोह इससे पहले कहां कहां वारदातों को अंजाम दे चुका है ताकि लंबित चल रहे मामले हल हो सके।

  • Vande Bharat Train में झरने की तरह टपका पानी, DRM से शिकायत, देखें वीडियो

    Vande Bharat Train में झरने की तरह टपका पानी, DRM से शिकायत, देखें वीडियो

    लखनऊः भारत की लग्जरी ट्रेन में से एक वंदे भारत के AC कोच की छत से पानी टपकने का वीडियो सामने आया है। वीडियो दिल्ली से वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन नंबर 22416 का बताया जा रहा है। यह वीडियो एक शमेर रिजवी नाम के शख्स ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर शेयर किया है। साथ ही DRM लखनऊ से इसकी शिकायत की। रेल यात्री की शिकायत पर DRM लखनऊ ने कारवाई के निर्देश दिए।

    पैसेंजर शमीर रिजवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयर करते हुए कहा- ‘यह नई दिल्ली से वाराणसी तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की स्थिति है। ट्रेन की बोगी की छत से पानी टपक रहा है। वीडियो सामने आने के बाद DRM ने कार्रवाई का आदेश दिया। गौरतलब है कि पिछले दिनों भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वंदे भारत ट्रेन में बारिश का पानी झरने की तरह बहते हुए देखा गया है।

    हालांकि इस पर रेलवे ने एक बयान जारी कर सफाई दी है। बता दें कि यह वीडियो वंदे भारत ट्रेन का नहीं है। यह वीडियो महुआ मोइत्रा फैंस नाम के एक यूजर ने X पर शेयर किया था। यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए अपने पोस्ट में लिखा ‘अबकी बार लीकेज सरकार। मंदिर, पुल और हवाई अड्डों के बाद…. वंदे भारत ट्रेन का वीडियो आ गया है। विश्व स्तरीय वंदेभारत ट्रेन की छत लीक हो रही है। ट्रेन में यात्रियों को मुफ्त शॉवर की सुविधा मिलती है।’

  • तेज आंधी और बारिश बनी आफत, Car पर गिरा पोल, देखें वीडियो

    तेज आंधी और बारिश बनी आफत, Car पर गिरा पोल, देखें वीडियो

    श्रीगंगानगरः जिले में मंगलवार को देर शाम मौसम में अचानक बदलाव आया और आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद देखते ही देखते तेज तूफानी बारिश शुरू हो गई। बारिश इतनी तेज थी कि लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया। पूरे शहर में बारिश से यातायात ठप हो गया। लोगों को तेज हवा के चलते वाहन चलाने में काफी दिक्कत हुई। वहीं, कई जगह पेड़ भी टूट कर गिर गए। शहर के चहल चौक के पास एक कार पर बिजली का पोल टूट कर गिर गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। तेज तूफानी बारिश से सड़क पर खड़ा ऑटो भी पलट गया। बारिश के कारण काफी देर तक वाहन सड़कों पर ही जहां के तहां खड़े रहे। विधुत निगम ने लोगों की सूचना पर विधुत सप्लाई बंद कर दी। बारिश थमने के बाद विधुत निगम और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। विधुत निगम ने टूटे तारों को सड़क से हटाया और विधुत सप्लाई सुचारु करने का प्रयास किया। बारिश से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली है। सुबह से ही वातावरण में काफी उमस थी, लेकिन बारिश होने से लोगों ने राहत महसूस की है। वहीं, किसानों को भी इस बारिश से मूंग और ग्वार सहित अन्य फसलों की बुआई में सहूलियत मिलेगी।
  • Jalandhar: Congress को बड़ा झटका, 2 पूर्व पार्षद सहित सीनियर नेता AAP party में हुए शामिल

    Jalandhar: Congress को बड़ा झटका, 2 पूर्व पार्षद सहित सीनियर नेता AAP party में हुए शामिल

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में उप चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे है, सियासी पारा लगातार गरमा रहा है। दरअसल, लोकसभा चुनावों की तरह इस उप चुनाव में नेताओं का पार्टी छोड़कर जाने का सिलसिला जारी है। वहीं आज आप पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। इस दौरान कांग्रेस पार्षद तरसेम लखोत्रा ​​और अनमोल ग्रोवर आप में शामिल हो गए। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल लोच भी आप में शामिल हुए। इस दौरान सीएम मान ने सभी का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया।

  • Punjab: विधायक के नाम पर हो रही अवैध वसूली, लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab: विधायक के नाम पर हो रही अवैध वसूली, लगे आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में रेहड़ी फड़ी वालों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि ग्रीनलेंड स्कूल के पास रेहड़ी फड़ी वालों ने शिकायत की है कि पिछले कुछ दिनों से 4-5 अज्ञात व्यक्ति आते हैं ओर गरीब रेहड़ी-फड़ी वालों से ज़बरन वसूली करने की कोशिश करते हैं इस मामले में आज सभी रेहड़ी फड़ी वाले इकठ्ठे होकर पुलिस स्टेशन आए थे, हम इस मामले की जांच करके कार्रवाई करेंगे।

    वहीं रेहड़ी-फड़ी वालों ने बताया की कुछ लोग पिछले कुछ दिनों से गरीब रेहड़ी-फड़ी वालों से ज़बरन वसूली करने आते है। उन्होंने बताया की वह विधायक का नाम लेकर हमसे पैसे मांगते है। आज भी कुछ बदमाश इकठ्ठे होकर आए थे, उनके पास हथियार भी थे और बाज़ार में लोगों के इकठ्ठे होने पर वह धमकियां देते हुए वहां से चले गए। बाजार के दुकानदारों ने अवैध वसूली से नाराज होकर बाजार बंद कर दिया। बाज़ार वालों का कहना है कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाए और इस तरह के शरारती अनसरों को पकड़ कर सबक सिखाया जाए।

     

  • Punjab: खेल विभाग में Coach and Supervisor भर्ती प्रक्रिया शुरू, 7 से 16 जुलाई तक होंगे टेस्ट

    Punjab: खेल विभाग में Coach and Supervisor भर्ती प्रक्रिया शुरू, 7 से 16 जुलाई तक होंगे टेस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा स्थापित की जाने वाली खेल नर्सरी के लिए कोच व सुपरवाइजर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। फिजिकल व स्किल टेस्ट इसी महीने होंगे। 286 पदों पर होने वाली यह प्रक्रिया 7 जुलाई से 16 जुलाई तक चलेगी। इसमें गेम के हिसाब से आवेदकों को बुलाया गया है। आवेदकों को किसी तरह खाना पीना नहीं दिया जाएगा। उन्हें खुद पानी की बोतल और खाने की आइटम लेकर सेंटर पर आना होगा।

    पंजाब के युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए सरकार ने वर्ष 2023 में खेल नीति बनाई थी। उसी के मुताबिक अब खेल नर्सरी स्थापित करने की दिशा में काम शुरू हुआ है। वैसे तो पूरे राज्य में 1000 के करीब खेल नर्सरी स्थापित की जानी हैं। लेकिन पहले चरण में 250 खेल नर्सरी बनाई जाएंगी। इनमें 45 ग्रामीण व 205 शहरी एरिया में होंगी। खेल नर्सरी में सारी तरह की सुविधाएं खिलाड़ियों काे दी जाएंगी।

    विभाग की तरफ से इस दौरान क्रिकेट, फेंसिंग, जिमनास्टिक, किक बॉक्सिंग, रोइंग, टेबल टेनिस, स्विमिंग, वुशु, जूडो, वेटलिफ्टिंग,, बास्केटबॉल, हॉकी, रेसलिंग, हैंडबॉल, साइकिलिंग, लॉन टेनिस, कबड्डी खेल के लिए कोच रखे जाने हैं। टेस्ट की प्रक्रिया मोहाली के सेक्टर-78 स्टेडियम में होगी। टेस्ट की प्रक्रिया सुबह पांच बजे से शुरू होगी। हालांकि आवेदकों को एक दिन पहले रिपोर्ट करना होगा। विभाग की तरफ से एक दिन में सारी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बोर्डिंग व लॉजिंग की सुविधा नहीं मिलेगी। आवेदको को दो ताजी फोटो साथ लानी होगी। आधार कार्ड या पासपोर्ट की अटेस्टेड कॉपी पास रखनी होगी। वहीं, ट्रायल के लिए नया आईकॉर्ड जारी होगा। वहीं, ट्रॉयल से पहले फिटनेस सर्टिफिकेट भी जमा करवाना होगा। यह सरकारी अस्पताल का बना होना चाहिए।

  • पहली बार सेंसेक्स 80,000 के पार, Stock Market का नया रिकॉर्ड

    पहली बार सेंसेक्स 80,000 के पार, Stock Market का नया रिकॉर्ड

    नई दिल्लीः मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार बुधवार को अब तक की नई फ्रेश ऑलटाइम हाई पर खुला। सेंसेक्स पहली बार 80,000 के पार चला गया। निफ्टी ने भी रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का बेंचमार्क सेंसेक्स अपनी निरंतर तेजी को जारी रखते हुए, आज सुबह के कारोबार में नए ऐतिहासिक मील के पत्थर हासिल किए। निफ्टी 50 ने 24,292 के नए सर्वकालिक उच्च स्तर को छूते हुए 24,300 के स्तर को छू लिया। सेंसेक्स 572 अंक चढ़कर 80,013 पर खुला। इसी तरह, निफ्टी भी 168 अंक चढ़कर 24,291 पर खुला। बैंक निफ्टी 704 अंक खुलकर 52,872 पर खुला। देश के सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी बैंक ने भी सुर्खियां बटोरीं।

    इन शेयरों में सबसे ज्यादा हलचल
    कारोबार के दौरान एनएसई निफ्टी पर एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी लाइफ, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज और टाटा कंज्यूमर प्रमुख लाभ में रहे, जबकि सन फार्मा, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा और इंफोसिस नुकसान में रहे। डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें बुधवार सुबह 0.37% बढ़कर 83.12 डॉलर पर कारोबार कर रही थीं, जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमतें 0.35% बढ़कर 86.54 डॉलर पर थीं।

    दुनिया के मार्केट में कैसा है रुझान
    गिफ्ट निफ्टी 83 अंक बढ़कर 24,328 पर कारोबार कर रहा था, जो बुधवार को घरेलू सूचकांक एनएसई निफ्टी 50 और बीएसई सेंसेक्स के लिए सकारात्मक शुरुआत दर्शाता है। रातोंरात अमेरिकी बाजार में रिकॉर्ड बढ़त और फेड चेयर जेरोम पॉवेल के नरम रुख के बाद, बुधवार सुबह एशियाई बाजार मिले-जुले रुख पर खुले। फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक, जापान का निक्केई 225 0.68% बढ़कर 40,346 पर कारोबार कर रहा था। कोरियाई इंडेक्स कोस्पी 0.06% गिरकर 2,779.32 पर था। एशिया डॉव 0.36% बढ़कर 3,599.34 पर कारोबार कर रहा था। हैंग सेंग 0.41% बढ़कर 17,841.77 पर कारोबार कर रहा था। बेंचमार्क चीनी इंडेक्स शंघाई कंपोजिट भी 2,996.87 पर सपाट था।

    निवेशकों का रुख
    नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर उपलब्ध अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 2,000.12 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इसके विपरीत घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2 जुलाई 2024 को 648.25 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

     

  • Punjab: 7 दिन बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    Punjab: 7 दिन बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    मोहालीः मानसून ने पूरे पंजाब को कवर कर लिया है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर एके सिंह के मुताबिक, अब अगले 7 दिन पंजाब में रूक-रूक कर मानसून की बौछारें पड़ेंगी। बुधवार के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री के बीच बना रहेगा। उमस भरी गर्मी इसी तरह से आगे भी परेशान करेगी।

    उन्होंने कहा कि अगले सात दिन फिलहाल किसी मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की संभावना नहीं है। उधर, पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 2.8 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। सबसे अधिक 42.6 डिग्री का पारा फिरोजपुर का दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री, लुधियाना का 37.4, पटियाला का 37.2, पठानकोट का 37.8, बठिंडा का 41.7, जालंधर का 37.4 डिग्री दर्ज किया गया।

    जबकि पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की कमी दर्ज की गई, लेकिन यह अभी सामान्य से 2.2 डिग्री ऊपर बना है। सबसे कम 24.4 डिग्री का पारा गुरदासपुर का दर्ज किया गया। इसी तरह से अमृतसर का न्यूनतम तापमान 28.0, लुधियाना का 28.5, पटियाला का 30.2, पठानकोट का 27.7, बठिंडा का 29.9, बरनाला का 28.8, जालंधर का 29.1 डिग्री दर्ज किया गया।

     

  • Jalandhar: उप चुनाव के दौरान गोलगप्पे का लुत्फ उठाते दिखे कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग, देखें वीडियो

    Jalandhar: उप चुनाव के दौरान गोलगप्पे का लुत्फ उठाते दिखे कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में 10 जुलाई को होने वाले उप चुनाव को लेकर सियासी अखाड़ा गरमा गया है। जहां पार्टियों में जोड़ तोड़ का सिलसिला चल रहा है। वहीं कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग कूल नजर आ रहे है। दरअसल, सुरिंदर कौर के हक में दिन भर प्रचार करने के बाद राजा वडिंग देर शाम मॉडल हाउस में गोलगप्पे का लुत्फ उठाते हुए नजर आए। इस दौरान उनके साथ आदमपुर से विधायक सुखविंदर कोटली, सीनियर नेता दीपक खोसला इत्यादि मौजूद थे। गौर हो कि बीते दिन चरणजीत सिंह चन्नी ने शीतल अंगुराल की वीडियो को लेकर आप पार्टी पर जमकर निशाने साधे थे।


    इस दौरान उन्होंने मीडिया के जरिए आप सरकार से शीतल के बयानों पर जवाब देने की अपील की थी। वहीं देर शाम भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ भी जालंधर पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव को लेकर मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने शीतल अंगुराल के बयान को सही ठहराया था। वहीं अकाली दल उम्मीदवार सुरजीत कौर बीते दिन सुबह सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में आप पार्टी में शामिल हो गई थी, लेकिन देर शाम बीबी जागीर कौर की अगुवाई में सुरजीत कौर ने दोबारा से अकाली दल में वापसी कर ली थी।