Blog

  • Punjab News: Auto सवार चोर 2 दुकानों से दूध की 16 क्रेट लेकर हुए फरार, देखें CCTV

    Punjab News: Auto सवार चोर 2 दुकानों से दूध की 16 क्रेट लेकर हुए फरार, देखें CCTV

    जीरकपुरः शहर में चोरियों की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। चोरों के होंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब दुकानों के बाहर दूध की ट्रे लेकर फरार हो गए। सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात कैद हुई है जिसमें ऑटो में आए 2 युवक दुकानों के बाहर से दूध के कैरेट चोरी करके ले जाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।

    मोहाली करियाना एसोसिएशन के प्रधान गोपाल बंसल ने बताया कि पिछले डेढ़ 2 महीने से उनकी दुकानों के बाहर से दूध के कैरेट चोरी हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि सप्लायर जैसे ही दुकान के बाहर दूध के कैरेट रखकर जाता है। उसके बाद ऑटो में आए कुछ युवक वही कैरेट चोरी करके ले जाते हैं। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दो चोर मुंह ढक्कर ऑटो में आए और एक दुकान के आगे से दस और दूसरी दुकान के आगे से 6 डाले चोरी कर फरार हो गए।

    मामले के सबंध में जानकारी देते हुए दुकानदार राजू ने बताया की हर रोज सुबह करीब 6 बजे दूध बेचने वाली कंपनी दूध के डाले उनकी दुकान के सामने उतार कर चले जाते हैं। शुक्रवार को भी कंपनियों द्वारा सीसीटीवी के अनुसार सुबह करीब सवा 6 बजे मेरी दुकान राजू डिपार्टमेंटल स्टोर के सामने दूध के 10 डाले और पड़ोसी दुकान किरपाल डिपार्टमेंटल स्टोर के सामने 6 डाले दूध के उतारे थे। सुबह एक थ्रीविहलर में दो चोर आए जिन्होंने मुंह ढके हुए थे और ऑटो के आगे नंबर प्लेट नही थी। चोरों ने ऑटो का पिछला डाला खुल्ला छोड़ा हुआ था तो पीछे भी नंबर दिखाई नही दे रहा था।

    उन चोरों ने दोनों दुकानों के आगे से कुल 16 डाले दूध के उठाए और वहां से फरार हो गए। उन्होंने कहा कि पिछले दो महीने से लगातार उनकी दुकानों के बाहर से दूध चोरी हो रहा है। इससे पहले भी वह पुलिस को कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन अब तक कर नहीं पकड़े गए। उन्होंने इस संबंधी फेज-1 थाने में पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि उनकी एसोसिएशन की तरफ से प्रशासन से मांग की गई है कि शहर में पीसीआर पार्टी की गश्त बढ़ाई जाए और इन चोरों को पकड़ा जाए।

    Punjab News: Auto सवार चोर 2 दुकानों से दूध की 16 क्रेट लेकर हुए फरार, देखें CCTV

  • Punjab News: खोखे पर निंहग बाणे में सिंहों ने युवकों से की मारपीट, वीडियो वायरल

    Punjab News: खोखे पर निंहग बाणे में सिंहों ने युवकों से की मारपीट, वीडियो वायरल

    खरड़ः बस स्टैंड के पास बने खोखे पर निंहग बाणे में दो सिंहो द्वारा युवकों से मारपीट की जा रही है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पेट्रौल पंप के साथ बने खोखे पर निहंग बाणे में सिंह 2 व्यक्तियों पर सरेआम लाठियों से हमला कर रहे है। हालांकि घटना के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं है कि निंहण बाणे में सिंहों द्वारा उक्त व्यक्तियों पर किस बात को लेकर हमला किया जा रहा है।

    लेकिन वहां पर मौजूद राहगीर ने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि उनके पास अभी ऐसी घटना को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें शिकायत मिलती है तो मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएंगी।

  • Jalandhar News: मंदिर की तिजोरी से नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मंदिर की तिजोरी से नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस्ती दंशमंदा में लगातार चोर मंदिरों को निशाना बना रहे है। वहीं देर रात चोरों ने लसूड़ी मोहल्ले में स्थित श्री अमर हरी मंदिर को निशाना बनाया। जहां चोर मंदिर से गोलक तोड़कर उसमें रखी नगदी लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए एडवोकेट संदीप वर्मा ने बताया कि अमर हरी मंदिर की तिजौरी से 25 से 30 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए।

    एडवोकेट ने बताया कि चोर मंदिर के गेट का नुकसान भी करके गए है। एडवोकेट का कहना है कि उनके वार्ड में 9वीं बार चोरी हो चुकी है, लेकिन अभी तक एक भी मामला ट्रेस नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि मंदिर के बगल वाली गली में लकड़ी की सीढ़ी लगाकर चोर मंदिर में घुसे और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की सूचना थाना 5 की पुलिस को शिकायत कर दी है।

    वहीं मौके पर पहुंचे एएसआई अवतार सिंह ने कहा कि घटना स्थल पर देखा कि शीशा और तिजौरी टूटी हुई थी। उन्होंने कहा कि मंदिर के पुजारी के बयान दर्ज कर लिए है। एएसआई ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएंगा।

    Jalandhar मंदिर की तिजोरी से नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

     
  • Jalandhar: Innocent Hearts Group of Institutions लोहारां ने फ्रेशर्स पार्टी के साथ फ्रेशर्स का किया स्वागत

    Jalandhar: Innocent Hearts Group of Institutions लोहारां ने फ्रेशर्स पार्टी के साथ फ्रेशर्स का किया स्वागत

    जालंधर। इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां ने रंगों के कैलीडोसकोप में,अपनी वार्षिक फ्रेशर्स पार्टी – परिचय 2024 की मेजबानी की, जिसमें ऐकेडमिक कम्यूनिटी के नए सदस्यों का खुले दिल से स्वागत किया गया। समारोह की शुरुआत इनोसेंट हार्ट्स के अध्यक्ष डॉ.अनूप बौरी तथा मैनेजमेंट के सदस्यों ने ज्योति प्रज्वलन के साथ की। सम्माननीय गणमान्य व्यक्तियों में शैली बौरी (एग्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर स्कूल्स), आराधना बौरी (एग्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर कॉलेजिज़),डॉ. पलक गुप्ता बौरी (डायरेक्टर सीएसआर) उपस्थित थे।

    विभिन्न स्ट्रीम्स के विद्यार्थियों ने सोलो सोंग, सोलो डांस, ग्रुप डांस और कोरियोग्राफी के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत श्री गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद विद्यार्थी एंकरों ने पूरे कार्यक्रम का संचालन किया। फ्रेशर्स द्वारा किए गए रैंप वॉक ने सभी का दिल जीत लिया। सभी प्रतिभागियों ने जोश के साथ प्रतिस्पर्धा की। निर्णायकगणों की भूमिका आईएचएस, लोहारां से प्रिया पाहुजा तथा सलोनी द्वारा निभाई गई। विजेताओं को सम्माननीय अतिथियों द्वारा उपाधियों एवं पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

    परिचय 2024 का परिणाम

    मिस्टर फ्रेशर: कार्तिकेय जैन मिस फ्रेशर: ईशा सहोता मिस्टर टैलेंटेड: मनदीप सिंह मिस टैलेंटेड: पलक चंदर मिस्टर हैंडसम: मोहित नाहर मिस चार्मिंग: कोमलप्रीत कौर

    गगनदीप कौर धंजू ( डायरेक्टर एकेडमिक्स) ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यार्थियों का धन्यवाद किया। राहुल जैन (डायरेक्टर स्कूल्स एंड कॉलेजिस) ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण हँसी, उत्साह और जीवंत संगीत से भरा हुआ था। कार्यक्रम का समापन दोपहर के भोजन के साथ हुआ। जैसे ही कार्यक्रम समाप्त हुआ, नए विद्यार्थी अपने चेहरों पर मुस्कान और इनोसेंट हार्टस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के लिए अपनेपन की भावना को साथ लेकर गए।

  • Jalandhar News: खोखे को चोरों ने बनाया निशाना, सामान लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: खोखे को चोरों ने बनाया निशाना, सामान लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हल्के में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं थाना बस्ती बावा खेल के अधीन आते कपूरथला रोड़ पर चोरों ने पान के खोखे को निशाना बनाया। दरअसल, देर रात पान के खोखे का ताला तोड़कर चोर 15 से 20 हजार का सामान लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। पीड़ित शिव ने कहा कि कंट्रोल रूम में जब उन्होंने फोन किया तो उक्त कर्मी ने थाने में शिकायत देने के लिए कहा। ऐसे में दुकानदार का कहना है कि चोरी की वारदात को लेकर पहले ही वह नुकसान झेल रहा है। ऐसे में वह खोखे को बंद करके जाएंगा तो उसे और नुकसान का सामना करना पड़ेगा। जिसके चलते पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस को नहीं दी। पीड़ित ने कहा कि एक साल पहले भी उसके खोखे पर चोरी हो चुकी है।

    Jalandhar खोखे को चोरों ने बनाया निशाना, Watch Video

     
  • आजादी के दीवाने Shaheed Bhagat Singh: हंसते-हंसते गले लगाया फांसी का फंदा

    आजादी के दीवाने Shaheed Bhagat Singh: हंसते-हंसते गले लगाया फांसी का फंदा

    Shaheed Bhagat Singh: भारत देश को आज़ादी दिलाने ओर स्वतंत्रता आंदोलन के सबसे प्रभावशाली क्रांतिकारियों में से एक नाम भगत सिंह का है। देश को आज़ाद कराने में अहम भुमिका निभाने वाले भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर, 1907 को हुआ था। महज 23 साल की आयु में ही उन्होंने देश को आज़ाद कराने के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिये थे। आपको बता दें भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को ब्रिटिश पुलिस अधिकारीयों द्वारा मारने की साजिश के लिए मौत की सजा सुनाई गई थी। भगत सिह ने ब्रिटिश हुकूमत की आंखों में आंखें डाल गुलामी के खिलाफ आवाज़ उठाई। उन्होंने कहा कि ‘स्वतंत्रता मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा.’ उनके जैसा आजादी का दीवाना दोबारा पैदा नहीं हो सकता।

    छोटी सी उम्र में देश के लिए हुए शहीद

    23 साल की छोटी सी उम्र में ही देश के लिए दुनिया को अलविदा कहने वाला यह वीर जवान देश के लिए शहीद होकर भी अमर हो गया। 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को ब्रिटिश हुकूमत ने फांसी से लटका दिया था। इस बात को करीब 93 साल गुजर गए हैं, लेकिन भगत सिंह अभी भी हमारे जेहन में जिंदा हैं।

    हंसते-हंसते चूमा फांसी का फंदा 

    ब्रिटिश सरकार ने सरदार भगत सिंह को षड्यंत्र केस में शामिल होने के आरोप में फांसी की सज़ा सुनाई थी। भगत सिंह के साथ राजगुरु और सुखदेव को भी सजा-ए-मौत दी गई थी। फांसी की सजा सुनाने के बाद भी ब्रिटिश हुकूमत भारत मां के इन शेरों से खौफ खाती रही।मौत की सज़ा सुनाने के बाद भी इम तीनों वीरों के चेहरे पर कोई डर नहीं था। वह देश की आज़ादी के लिए हंसते-हंसते फांसी पर चढ़ गए।

    इंकलाब-जिंदाबाद का नारा किया बुलंद

    सरदार भगत सिंह और उनके साथियों ने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमा था और इंकलाब-जिंदाबाद का नारा बुलंद किया। अंग्रेजों ने उन्हैं फांसी की सज़ा सुनाकर उनकी सांसे तो रोक दी, लेकिन उनके बलिदान के बाद पूरे देश में विद्रोह की आग तेज हो गई। उनकी शख्सियत ही कुछ ऐसी थी, जिसने हर किसी को अपना दीवाना बनाया था।

    लिखने और पढ़ने का था शौक

    भगत सिंह को लिखने और पढ़ने का बहुत शौक था, उनके साहित्यिक प्रेम की सबसे बड़ी पेशकश उनकी जेल डायरी है, जिसमें उन्होंने कवियों और शायरों को लेकर काफी चर्चा की है. ‘लिख रहा हूं मैं अंजाम जिसका कल आगाज आएगा, मेरे लहू का हर एक कतरा इंकलाब लाएगा. मैं रहूं या न रहूं पर ये वादा है मेरा तुमसे, कि मेरे बाद वतन पर मरने वालों का सैलाब आएगा.’ इस तरह के उनके अनमोल वचन देश प्रेमियों के दिलों में घर कर गए और उन्हें सदा के लिए अमर कर दिया।
  • Jalandhar News: National Highway पर हुआ भयानक हादसा, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    Jalandhar News: National Highway पर हुआ भयानक हादसा, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    रेलिंग के बीच फंसा ट्राला

    जालंधर, ENS: नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा होने की घटना सामने आई है। दरअसल, दकोहा फाटक के पास के पास दो ट्रालों के भयानक टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में एक गाड़ी बेकाबू होकर सड़क किनारे बनी रेलिंग में फंस गई। बताया जा रहा हैकि हादसे में एक ड्राइवर को गंभीर चोटे आई है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा ट्रैफिक को सुंचारू ढंग से दोबारा चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गाड़ी को गैस कटर की मदद से रेलिंग काटकर निकालने का काम किया जा रहा है। दूसरी ओर मामले की दीपक ने बताया कि उनक ट्रक का ड्राइवर लखनऊ से गाड़ी लोड होकर हिमाचल की ओर ले जा रहा था। इस दौरान देर रात गाय को बचाने के चलते यह हादसा हुआ है।

    इस हादसे में दोनों गाड़ियों के ड्राइवरों को मामूली चोटे आई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना देर रात 1.30 बजे हुई है। हालांकि पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक गाड़ी चालक को गंभीर चोटे आई है। ड्राइवर की हादसे में चूल्हे में गंभीर टांग टूट गई है, जिसका अस्पताल में ईलाज चल रहा है।

    Jalandhar-National Highway पर हुआ भयानक हादसा, Watch Video

  • Jalandhar News: जुनून हो तो ऐसा, एक पैर से दिव्यांग विक्रम क्रिकेट में दिखा रहे दम, देखें वीडियो

    Jalandhar News: जुनून हो तो ऐसा, एक पैर से दिव्यांग विक्रम क्रिकेट में दिखा रहे दम, देखें वीडियो

    विक्रम का पंजाब कैंप में हुआ चयन, 15 नवंबर को उदयपुर में खेलेंगे नेशनल टूर्नामेंट

    जालंधरः जुनून एक ऐसी चीज है जिसके आगे सब कुछ झुक जाता है। एक बार मन में ठान लेने से सब कुछ पाया जा सकता है। एक ऐसी ही कहानी जालंधर के 17 वर्षीय विक्रम से जुड़ी है। विक्रम जन्म से ही दिव्यांग हैं। वे एक टांग से खेलते हैं। उनका चयन पंजाब कैंप के लिए हुआ है। डिफरेंटली एबल क्रिकेट काउंसिल ऑफ पंजाब के अध्यक्ष अरुण मोंटी ने बताया कि विक्रम बेहतर खिलाड़ी हैं। उन्हें पंजाब कैंप में ट्रेनिंग दी जाएगी। डिसए‌बिलिटी होने के बावजूद विक्रम ने खेल के जुनून को कम नहीं होने दिया। विक्रम सरकारी एमिनेंस स्कूल भार्गव कैंप में 11वीं का स्टूडेंट हैं। राजस्थान के उदयपुर में 15 नवंबर से दिव्यांग नेशनल टूर्नामेंट खेला जा रहा है, जिसमें पंजाब समेत 24 राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। उम्मीद है कि विक्रम भविष्य में नेशनल टूर्नामेंट का हिस्सा बनें।

    विक्रम ने बताया क्रिकेट का शौक शुरू से ही था। घर के पास ही छोटे प्लाट में कचरे को साफ करके ग्राउंड तैयार की। मैदान पर अपने एक पैर और एक हाथ से दौड़ते बाएं हाथ से गेंदबाजी करता हूं। विक्रम ने बताया कि मेरा कोई कोच नहीं है, लेकिन तकनीकी रूप से एसोसिएशन ही गाइड कर रही है। बल्लेबाजी में समस्या होती है लेकिन टीम में सिर्फ गेंदबाज के रूप में शामिल हूं। गेंदबाजी के दौरान जब एक्शन लेता हूं तब कई बार हाथ भी नीचे जमीन से लगता है, जिससे चोट लगती है। पिता अश्वनी कुमार सर्जिकल एक्यूपमेंट का काम करते हैं और मां ममता अस्पताल में काम करती हैं।

    Jalandhar एक पैर से दिव्यांग विक्रम क्रिकेट में दिखा रहे दम, Watch Video

  • Jammu Election Update: जनसभा में PM Modi ने कांग्रेस पर कसा तंज

    Jammu Election Update: जनसभा में PM Modi ने कांग्रेस पर कसा तंज

    नई दिल्लीः जम्मू में इलेक्शन का माहौल पूरी तरह से गर्मा गया है। वहीं दो चरणों में वोटिंग हो चुकी है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जम्मू की ये सभा विधानसभा चुनाव की मेरी आखिरी सभा है। जम्मू में लोगों में बीजेपी को लेकर उत्साह है। घाटी के लोग आतंक और अलगाव नहीं चाहते हैं। जम्मू कश्मीर के लोग तीन परिवारों (कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी) से त्रस्त हैं। कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर को बर्बाद कर दिया। जम्मू कश्मीर के साथ दशकों तक भेदभाव हुआ। जम्मू कश्मीर के लोग बेहतर भविष्य चाहते हैं। पहले दो चरणों में बीजेपी के पक्ष में जबरदस्त वोटिंग हुई है। बीजेपी सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया है। पीएम ने कहा कि ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है। आतंकवाद पर कांग्रेस की नीति गलत थी। पहली बार घाटी के लोगों की इच्छा की सरकार बन रही।

  • शनि देव मंदिर के पास हुआ भयानक हादसा, गहरी खाई में ट्रक गिरने से एक की मौत, देखें वीडियो

    शनि देव मंदिर के पास हुआ भयानक हादसा, गहरी खाई में ट्रक गिरने से एक की मौत, देखें वीडियो

    हमीरपुरः हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के लंबलू से दिल दहलाने वाला हादसा सामने आया है। जहां शनि देव मंदिर के पास आज सुबह करीब 8 बजे अनियंत्रित होकर ट्रक गहरी खाई में गिर गया। मिली जानकारी के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजमेर सिंह निवासी पोंटा, सरकाघाट के रूप में हुई है। इस हादसे में ट्रक के परखच्चे उड़ गए।

    वहीं घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रक जब चढ़ाई से पीछे हटने लगा तो परिचालक द्वारा पिछले टायर में पत्थर लगाकर इसे रोकने का काफी प्रयास किया गया। दोनों ड्राइवर और परिचालक इस प्रयास में जुटे थे लेकिन ट्रक ट्रक अनियंत्रित होकर 100 फीट नीचे खाई में जा गिरा।

    हालांकि इस हादसे के दौरान परिचालक अशोक कुमार हादसे में सुरक्षित बच गए हैं। उन्होंने घटना की सूचना ट्रक के मालिक और चालक के रिश्तेदारों को दी। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को भी सूचित किया। ड्राइवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में लाया गया है। पुलिस अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

    शनि देव मंदिर के पास गहरी खाई में ट्रक गिरा एक की मौत, Watch Video