Blog

  • Punjab News: 10 हजार नवनियुक्त सरपंचों को शपथ दिलाने पहुंचे Kejriwal और CM Bhagwant Mann

    Punjab News: 10 हजार नवनियुक्त सरपंचों को शपथ दिलाने पहुंचे Kejriwal और CM Bhagwant Mann

    लुधियानाः गांव धनानसू स्थित साइकिल वैली में पंचायत चुनाव के दौरान नवनिर्वाचित 10 हजार सरपंचों को शपथ दिलाई जा रही है। इस कार्यक्रम में जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित अन्य पार्टी के नेता कार्यक्रम में पहुंचे वहीं आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल बतौर मुख्य अतिथि में पहुंचे हैं। इस अवसर पर केजरीवाल ने कहा कि सरपंच बनने पर आप सभी को बधाई। आपको जनता ने चुना है इसलिए अपने गांव व लोगों के लिए काम करना है।

    क्योंकि आपको यह सेवा का मौका मिला है। ऊपर वाला आपके जरिये आपके गांव का भला करना चाहता है। केजरीवाल ने कहा कि विधायक बनना आसान है और सरपंच का चुनाव जीतना मुश्किल है। लोगों ने आपके ऊपर भरोसा जताया है। इसलिए लोगों के लिए अपने गांव के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाना है। गांव से नशा खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाएं।

    वहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने संबोधन में कहा कि हमें गांवों नशा मुक्त बनाना है। क्योंकि गांव के लोगों पता रहता है कि कौन नशा बेचता है और कौन खरीदता है। कई गांवों में तो युवाओं ने क्लब बना लिए हैं, जो नशे के खिलाफ काम कर रहे हैं। इसके अलावा गांवों को हरा-भरा भी बनाना है। मान ने कहा कि हाल ही में एक रिपोर्ट आई है, जिसमें पता चला है कि पंजाब के पानी का स्तर अब ऊपर आने लगा है। यह एक अच्छा संकेत है। गांवों में एकता कायम रखनी है। 45 हजार युवाओं को नौकरियां दी हैं। बिजली फ्री कर दी है।

    इस राज्य स्तरीय समारोह के में संपन्न पंचायत चुनावों में चुने गए 23 जिलों की 13,147 ग्राम पंचायतों में से 19 जिलों के 10,031 सरपंचों को मुख्यमंत्री द्वारा शपथ दिलाई जाएगी। शेष चार जिलों श्री मुक्तसर साहिब, होशियारपुर, बरनाला और गुरदासपुर के सरपंचों और 23 जिलों के 81,808 नव-निर्वाचित पंचों को गिदड़बाहा, चब्बेवाल, बरनाला और डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के बाद शपथ दिलाई जाएगी। पंचायत चुनावों के दौरान राज्य में 3037 सरपंच सर्वसम्मति से चुने गए। इनमें से सबसे अधिक फिरोजपुर जिले में 336 सरपंच, गुरदासपुर में 335 और तरनतारन में 334 सरपंचों का सर्वसम्मति से चयन हुआ।

     

  • पुलिस और नक्सलियों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 2 नक्सली ढेर

    पुलिस और नक्सलियों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 2 नक्सली ढेर

    बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इसमें सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को ढेर किया है। इन नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि बस्तर आईजी ने की है। ये मुठभेड़ जिले के उसूर-बासागुड़ा-पामेड़ क्षेत्र में हो रही है। बीजापुर के उसूर-बासागुड़ा-पामेड़ क्षेत्र में नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना आपुलिस को मिली थी। इसके बाद इस इलाके में सर्चिंग अभियान पर संयुक्त पुलिस पार्टी भेजी गई।

    सर्चिंग के दौरान आज सुबह 11 बजे नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। इलाके में अब भी फायरिंग चल रही है। सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया है। सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं। नक्सलियों की बटालियन से कोबरा 210 व डीआरजी के जवानों की मुठभेड़ हुई है, पामेड़ के रेखापल्ली के जंगलों में मुठभेड़ चल रही है। नक्सलियों की पीएलजीए बटालियन के सदस्य मौके पर मौजूद हैं। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि इलाके में मुठभेड़ चल रही है।

     

  • Punjab News: छठ पूजा पर पार्किंग को लेकर गरमाया मामला

    Punjab News: छठ पूजा पर पार्किंग को लेकर गरमाया मामला

    लुधियाना: देश भर में छठ पूजा का त्यौहार मनाया जा रहा है। वहीं सतलुज दरिया पर छठ पूजा पर पार्किंग पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। पार्किंग में अवैध वसूली को लेकर मामला गरमा गया। मिली जानकारी के अनुसार छठ पूजा पर वाहनों की पार्किंग को लेकर सतलुज दरिया पर पर्ची काटी जा रही है।

    इस दौरान पार्किंग वसूली करने वाले अपनी मनमर्जी कर रहे हैं जिसे लेकर लोगों में माहौल गरमा गया है। वाहन पार्क करने वाले मनोज कुमार यादव का कहना है कि पार्किंग पर्ची पर 10 रुपये लिखे हैं और उसे काटकर 50 रुपये की पर्ची थमा दी गई है। पार्किंग वसूली करने वाले अपनी मनमर्जी कर रहे हैं।

  • Punjab News: घर का पता पूछने के बहाने महिला की बालियां छीनकर स्नेचर फरार

    Punjab News: घर का पता पूछने के बहाने महिला की बालियां छीनकर स्नेचर फरार

    लुधियानाः खन्ना के समराला से लूट की घटना सामने आई है, जहां गुरु नानक रोड पर वकील का एड्रेस पूछने के बहाने घर में बुजुर्ग के कानों से सोने की बालियां झपट कर स्नेचर फरार हो गया। वहीं भाग रहे लुटेरे को महिला के भतीजे ने पकड़ने की कोशिश की। तभी लुटेरे ने उसकी आंख पर हमला करके उसे घायल कर दिया और फरार हो गया। परमजीत कौर ने बताया कि बाइक पर एक युवक आया। जिसने घर के अंदर आकर अरोड़ा वकील का घर पूछा। बातों-बातों में मोहल्ले के कुछ अन्य लोगों के नाम लिए। इसके बाद पानी मांगा तो दो गिलास पानी पी गया। फिर अपना टिफिन रखकर चला गया।

    वापस आकर फिर दो गिलास पानी पिया। युवक सर्वाइकल की बात कहने लगा तो महिला उसे मोहल्ले के एक डॉक्टर का पता बताने लगी। इसी बीच उसने चाय बनाकर युवक को दिया। चाय पीने के बाद युवक उठा और उसके कानों से सोने की बालियां झपट फरार हो गया। परमजीत कौर ने जब शोर मचाया तो साथ ही घर में रहने वाला महिला का भतीजा हरजीत सिंह बाहर दौड़ा। उसने बाइक पर भाग रहे लुटेरे को पीछे से पकड़ा, तो लुटेरा किसी तीखी चीज से उसकी आंख पर हमला कर दिया। उसने फिर कोशिश की थी लुटेरे को पकड़ने की। लेकिन वह भाग गया।

    परमजीत कौर ने कहा कि पुलिस कुछ नहीं करेगी, उनका पुलिस से भरोसा उठ गया है। महिला ने कहा कि शहर में लगातार वारदातें हो रही हैं और लोग सुरक्षित नहीं हैं। हरजीत सिंह ने कहा कि समराला में पुलिस नाम की कोई चीज दिखाई ही नहीं दे रही। उन्होंने कभी गुरु नानक रोड पर किसी पुलिस वाले को पेट्रोलिंग करते तक नहीं देखा। रोजाना वारदातें हो रही हैं। दूसरी तरफ समराला के एसएचओ दविंदरपाल सिंह ने कहा कि उनके पास शिकायत आ गई है। वे सीसीटीवी फुटेज से आरोपी का पता लगा रहे हैं।

  • Punjab News : Shiv Sena नेता से मांगी डेढ़ करोड़ की फिरौती, देखें वीडियो

    Punjab News : Shiv Sena नेता से मांगी डेढ़ करोड़ की फिरौती, देखें वीडियो

    तरनतारन : आतंकवाद का विरोध करते रहे शिव सेना  के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार कुक्कू को फोन कॉल पर विदेशी नंबर से डेढ़ करोड़ रंगदारी की धमकी मिली है। कुक्कू ने कहा कि कॉल करने वाले ने बताया कि पहले भी 50 लाख की फिरौती मांगी थी।  कॉल करने वाले ने कहा कि तुम्हारे और तेरे बेटे की गोली मारकर हत्या करेंगे। कुक्कू ने कहा कि ऐसे लोगों को पंजाब में कोई जगह नही मिलनी चाहिए।  इन लोगों ने 80 प्रतिशत लोगों को पंजाब से भगा दिया है। उन्होंने कहा कि इन लोगों की वजह से गांव और शहरों से व्यापारियों को धमकियां देकर भगा दिया है। कॉल सुनते ही कुक्कू डीएसपी कार्यालय पहुंचे। वहां पर मौजूद रीडर ने उक्त कॉल सुनी व पूछा कि पैसे कहां पहुंचाने हैं तो आरोपित ने संपर्क नंबर भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।अश्वनी कुमार कुक्कू का कार्यालय श्री ठाकुर द्वारा मदन मोहन मंदिर में स्थित है। दोपहर करीब 12 बजे वह अपने कार्यालय में बैठे थे। विदेशी नंबर 923160-710802 से कुक्कू के मोबाइल कॉल आई। काल करने वाले ने कहा कि शिव सेनिकों को सबक सिखाने का समय आ गया है। एक करोड़ की रंगदारी का प्रबंध करो। अगर रंगदारी नहीं दी तो तुम्हे व तुम्हारे बेटे को अपनी जान से मार देंगे। काल सुनते ही कुक्कू सब डिविजन तरनतारन के डीएसपी, एसएचओ के कार्यालय पहुंचे। कुक्कू ने बताया कि उन्होंने आतंकवाद का दलेरी से मुकाबला किया था। कुकू ने गैंगस्टरों को सुनाई खरी-खोटी, कहा पंजाब सरकार को गैंगस्टरों को मार देना चाहिए। बता दें कि कुक्कू को पहले भी कई धमकियां आ चुकी है। कुक्कू ने कहा कि अगर उसे या उसके परिवार को जानी नुकसान होता है तो  उसकी जिम्मेदार सरकार होगी।
  • Punjab News: पुलिस ने लौटाए गुम हुए फोन तो लोगों के खिले चेहरे, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस ने लौटाए गुम हुए फोन तो लोगों के खिले चेहरे, देखें वीडियो

    बटालाः जिला पुलिस अपने काम को लेकर मुस्तैद दिख रही है। वह लोगों को सुविधाएं देने के लिए प्रतिदिन नए प्रयास कर रही है। हाल ही में बटाला पुलिस ने एसएसपी सुहैल मीर कासिम की अध्यक्षता में कैंप लगाया जिसमें पुलिस ने लोगों के कई सालों से गुम हुए फोन उनको वापस दिए। अपने खोए हुए फोन देखकर लोगों के चेहरे खिल उठे।

    एसएसपी सुहैल मीर कासिम ने बताया कि पुलिस लाइन बटाला में कैंप लगाकर करीब 150 लोगों के खोए हुए फोन उन्हें वापस दिए गए। उन्होंने बताया कि जब लोगों को फोन मिले तो उनके चेहरों पर खुशी साफ देखी जा सकती थी। अलग-अलग जगहों से लोग अपने फोन लेने कैंप में पहुंचे थे।
    खोए हुए फोन को लेने आए लोगों ने कहा कि मोबाइल से ज्यादा हमें उसका डेटा ज्यादा जरूरी है। इन्हीं मोबाइलों में लोगों की कई तस्वीरें और वीडियो याद के तौर पर होती हैं, जिन्हें पाकर लोग काफी खुश हुए। लोग एसएसपी बटाला को धन्यवाद करते थक नहीं रहे थे।

  • Punjab News: मामूली विवाद के बाद बदमाशों ने दुकान को लगाई आग, देखें वीडियो

    Punjab News: मामूली विवाद के बाद बदमाशों ने दुकान को लगाई आग, देखें वीडियो

    तरनतारनः जिले के बहमनी वाला चौक पट्टी में मामूली विवाद के बाद युवकों द्वारा दुकान में तोड़फोड़ करने और आग लगाने का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि पहले बदमाशों ने सुबह दुकान को आग लगाई परन्तु तब आसपास के लोगों ने आग पर काबू पा लिया था, परन्तु देर रात को फिर आरोपियों ने दुकान को आग लगा दी जिससे दुकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

    मामले की जानकारी देते पीड़ित ने बताया कि 2 युवकों से किसी बात को लेकर उसका मामूली विवाद हो गया था, जिसके बाद युवकों ने अपने 10 से 15 साथियों को बुला लिया और युवकों ने उसकी दुकान में तोड़फोड़ की और दुकान में आग लगा दी, जिसके बाद आस पड़ोस के लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया था और विवाद शांत करवा दिया गया था। लेकिन देर रात फिर से उन्हीं युवकों ने दुकान में आग लगा दी। पीड़ित ने पुलिस को मामले की शिकायत दे दी है। दुकान मालिक ने बताया कि उसे करीब 15 लाख का नुक्सान हुआ है।

  • Punjab News: CIA स्टाफ का ASI और सीनियर सिपाही गिरफ्तार, मामला दर्ज

    Punjab News: CIA स्टाफ का ASI और सीनियर सिपाही गिरफ्तार, मामला दर्ज

    श्री मुक्तसर साहिब: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के खिलाफ अभियान के दौरान सीआईए स्टाफ मलोट, जिला मुक्तसर के एएसआई बलजिंदर सिंह (नंबर 890/Mks) और सीनियर सिपाही गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी (नंबर 183/Mks) के खिलाफ भ्रष्टाचार-रोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया है।

    इस मामले में सीनियर सिपाही गुरप्रीत सिंह गोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ यह मामला शिकायतकर्ता बलवीर सिंह उर्फ बीरा, निवासी गांव सेरावाला, जिला श्री मुक्तसर साहिब द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज करवाई गई शिकायत की जांच के बाद दर्ज किया गया है।

    प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो के पास पहुंचकर आरोप लगाया कि उसके खिलाफ नशीली गोलियां और हेरोइन की बड़ी बरामदगी का डर दिखाकर झूठा मामला दर्ज न करने के एवज में 2,50,000 रुपये की रिश्वत मांगी गई और बाद में 60,000 रुपये रिश्वत लेने के लिए सहमति व्यक्त की गई।

    जांच के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत की गई रिकॉर्डिंग में सीनियर सिपाही गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी द्वारा पहले 2,50,000 रुपये मांगने और बाद में 60,000 रुपये की मांग करने और एएसआई बलजिंदर सिंह द्वारा स्पष्ट रूप से रिश्वत लेने की सहमति व्यक्त करने से इन उक्त दोनों आरोपियों द्वारा मिलीभुगत करके रिश्वत की मांग करना साबित हुआ है।

    इस जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा रेंज में दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार-रोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। सीनियर सिपाही गुरप्रीत सिंह सी.आई.ए. स्टाफ मलोट को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। दूसरे आरोपी बलजिंदर सिंह की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

     

  • Punjab News: गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को लेकर कांग्रेस सासंद ने लगाए गंभीर आरोप, चुनाव आयोग को लिखा पत्र, देखें वीडियो

    Punjab News: गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को लेकर कांग्रेस सासंद ने लगाए गंभीर आरोप, चुनाव आयोग को लिखा पत्र, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: पंजाब में 4 विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव होने जा रहे है। वहीं उपचुनाव से पहले गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भारतीय चुनाव आयोग और गृह मंत्रालय को एक चिट्ठी लिखी है, जिससे बड़ा खुलासा हुआ है।


    सुखजिंदर सिंह रंधावा ने चुनाव कमिशन को लिखी चिट्ठी में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि जग्गू भगवानपुरिया डेरा बाबा नानक के लोगों को धमका रहा हैं। जेल में बंद होने के बावजूद वह Video call करके लोगों को धमकी दे रहे हैं। डीएसपी को शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। बता दें कि डेरा बाबा नानक से सांसद रंधावा की पत्नी जतिंदर कौर रंधावा कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।

    इस मामले को लेकर आप पार्टी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ये आरोप बेबुनियाद है। इस मामले का गैंगस्टर कल्चर से कोई लेना देना नहीं है। गैंगस्टर कल्चर कांग्रेस और अकाली दल की देन है। कांग्रेस को अपनी हार स्पष्ट नजर आ रही है। सभी सीटों पर कांग्रेस हार रही है।

     

  • Jalandhar News: आधे दिन की स्कूल और कॉलेज में रहेंगी छुट्टी, शराब और मीट की दुकानें रहेंगी बंद, आदेश जारी

    Jalandhar News: आधे दिन की स्कूल और कॉलेज में रहेंगी छुट्टी, शराब और मीट की दुकानें रहेंगी बंद, आदेश जारी

    जालंधर, ENS: श्री गुरु नानक देव जी की जयंती पर विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा आयोजित किए जाने वाले नगर कीर्तन के मद्दे नजर जालंधर के डीसी द्वारा अहम आदेश जारी किए गए हैं। दरअसल, श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के संबंध में 12 नवंबर को जालंधर शहर में सजाए जाने वाले नगर कीर्तन के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने लोगों की धार्मिक भावनाओं और स्कूल/कॉलेजों के विद्यार्थियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जालंधर नगर निगम की सीमा में 12 नवंबर 2024 को दोपहर में सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है।

    वहीं डीसी हिमांशु अग्रवाल द्वारा नगर कीर्तन वाले रूट पर हर प्रकार की शराब और मीट की दुकानें बंद किए जाने के आदेश दिए गए हैं। डीसी अग्रवाल ने कहा कि लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए और कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत ये फैसला लिया गया है। 12 नवंबर 2024 को जालंधर में नगर कीर्तन मार्ग और धार्मिक समारोह के स्थान के पास शराब और मीट की बिक्री पर रोक लगाई जा रही है।