Blog
-

Punjab News: पावर और शहरी विकास पर केंद्र से की बड़ी मांगें, राज्य के हितों की सुरक्षा के लिए किया जोरदार पक्ष
चंडीगढ़, 8 नवंबर 2024: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने राज्य की बिजली और शहरी विकास से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के सामने सशक्त रूप से अपनी मांगें रखीं। पंजाब के हाउसिंग और शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियान, पावर मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, और स्थानीय सरकार मंत्री डॉ. रवजोत सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब भवन में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने पंजाब की मांगों को सहानुभूतिपूर्वक देखने और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। -

लावारिस युवती के साथ आटो वाले, नशेड़ी व विकलांग ने किया गैंगरेप, तीनों गिरफ्तार
नई दिल्ली: मानसिक तौर पर कमजोर एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। एएटीएस की टीम ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को करीब 700 से अधिक सीसीटीवी कैमरे और 150 से अधिक ऑटो रिक्शा की जांच के बाद पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कोटला मुबारकपुर निवासी प्रभू महतो, नरेला निवासी प्रमोद उर्फ बाबू और गांधी नगर निवासी मोहम्द शमसुल के तौर पर हुई है। शमसुल खुद विकलांग भी है। पीड़ित युवती का एम्स में इलाज चल रहा है।
जांच दौरान पता चला कि युवती पुरी की रहने वाली है। वह सामाजिक क्षेत्र में 8 सालों तक शोधकर्ता रह चुकी है। भुवनेश्वर से एक यूनिवर्सिटी से सामाजिक कार्य में मास्टर कर चुकी है। एचआईवी/एड्स के अलावा स्वच्छता जागरूकता से भी जुटी हुई थी। लेकिन 9 मई 2024 को परिवार वालों को बिना बताए दिल्ली चली आई थी। उनके माता पिता ने उनकी गुमशुदगी का मामला भी दर्ज कराया था। दिल्ली में वह एक अपनी परिचित के घर रह रही थी। इस दौरान उनका व्यवहार असामान्य हो गया।
पुलिस ने उनके परिजनों से भी संपर्क किया। लेकिन वह वापस नहीं गईं। उसके बाद से वह बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज जैसे सार्वजनिक स्थानों पर रहने लगीं। परिवार से भी संपर्क तोड़ दिया था। उनकी देखभाल के लिए एक नर्स को लगाया गया। तब पता चला कि उनके साथ एक विकलांग शख्स, ऑटो चालक और एक अन्य शख्स ने रेप किया था जिसके बाद ऑटो चालक प्रभु महतो को गिरफ्तार किया गया। फिर प्रमोद बाबू और शमसुल को गिरफ्तार किया गया।
वारदात वाली रात प्रमोद ने शराब पी थी। नशे में उसकी नजर युवती पर पड़ी। कुछ ही देर बाद एक अन्य आरोपी शमशुल जो एक भिखारी, शराब का आदी और शारीरिक रूप से विकलांग है, घटनास्थल पर पहुंचा। फिर दोनों आरोपियों ने लड़की के साथ रेप किया। तभी ऑटो चालक प्रभु महतो ने इस घटना को देखा तो ऑटो वाले ने भी पीड़िता को ऑटो में बैठाकर रेप किया और युवती को सराय काले खां में फेंक कर फरार हो गया।
-

Jalandhar News: Hotel King के बाहर गाड़ी को लगी आग, देखें वीडियो
जालंधरः जिले के एक होटल के बाहर खड़ी बलेनो गाड़ी को आग लगने का मामला सामने आया है। इस दौरान गाड़ी में कोई भी न होने के चलते बड़ा हादसा होने से बच गया।
जानकारी देते हुए सुमित ने बताया कि वह हरियाणा के करनाल जिले का रहने वाला है। वह जालंधर के किंग होटल में एक पार्टी में शामिल होने के लिए आया हुआ था। अभी वह होटल के बाहर गाड़ी खड़ी करके अंदर गए ही थे कि थोड़ी ही देर बाद एक व्यक्ति होटल के अंदर भागता हुआ आया और बोला कि आपकी गाड़ी को आग लग गई है।
वह जल्दी से बाहर गया तो देखा कि गाड़ी आग की लपटों में घिरी पड़ी थी। उन्होंने जल्द से फायरबिग्रेड को इसकी सूचना दी। फायरबिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस दौरान जानी नुक्सान होने से बचाव रहा।
-

Jalandhar News : रजिस्ट्री करवाने के नाम पर ठगे 25 लाख रुपए, मामला दर्ज
जालंधर : प्रॉपर्टी का एग्रीमेंट करने के बाद पैमेंट लेकर रजिस्ट्री न करवाकर धोखाधड़ी करने के मामले में दंपत्ति के खिलाफ थाना-4 की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पति-पत्नी की तलाश में छापेमारी कर रही है। पीड़ित चरनजीत सिंह निवासी आदर्श नगर ने बताया कि लाजपत नगर स्थित एक प्रॉपर्टी का सौदा उन्होंने लाजपत नगर के रहने वाले कुलविंदर सिंह और उसकी पत्नी नीलम ग्रोवर के साथ किया था।
लाजपत नगर में स्थित दुकान को लेकर उन्होंने दंपत्ति के साथ 13 फरवरी को एग्रीमेंट किया था, जिसमें पूरी दुकान का सौदा 50 लाख रुपए में किया था और एग्रीमेंट के दौरान 10 लाख रुपए चैक के मार्फत दिए। एग्रीमेंट करने के ठीक 15 दिन बाद भी उन्हें 15 लाख रुपए अकाऊंट में ट्रांसफर किए गए। इस दौरान जैसे-जैसे रजिस्ट्री करवाने की तारीख पास आती गई तो दंपत्ति द्वारा रजिस्ट्री कराने को लेकर टालमटौल किया गया। पीड़ित चरनजीत के मुताबिक अप्रैल महीने में जब वह रजिस्ट्री कराने वाले दिन सब रजिस्ट्रार दफ्तर में पहुंचा तो उनके द्वारा एग्रीमेंट के हिसाब से बाकी की 25 लाख रुपए अमाउंट का ड्राफ्ट तैयार करके तहसीलदार के समक्ष हाजिरी लगवाई गई।
इसके बाद उन्होंने दंपत्ति को वकील द्वारा नोटिस भी भेजा कि रजिस्ट्री करवा ली जाए। लेकिन दोनों दंपत्ति द्वारा उनके नंबर ब्लॉक कर दिए गए और वह घर पर भी नहीं मिले। उन्होंने कहा कि उक्त आरोपियों ने उनके साथ ठगी की है। जिसको लेकर उन्होंने सी.पी दफ्तर में शिकायत दी जहां पुलिस द्वारा पूरी जांच के बाद केस दर्ज किया गया। उधर, एस एचओ हरदेव सिंह ने कहा कि उक्त आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
-

Jalandhar News: छिंज मेले में गोलियां चलने के मामले में 2 गिरफ्तार
जालंधर, ENS: देहात के पतारा में गांव कंगनीवाल में हुए छिंज मेले में आयोजकों के एक संगठन के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षो में विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ उपद्रवियों ने अपनी राइफल निकाल ली और फायरिंग कर दी। घटना के दौरान गनीमत यह रही कि गोली किसी को नहीं लगी। वहीं इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही इस मामले में पुलिस प्रेस वार्ता के जरिए खुलासा कर सकती है।
बता दें कि बीती शाम घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी आदमपुर और थाना पतारा की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई थी। पतारा के गांव कंगनीवाल में हुए छिंज मेले के आयोजक उक्त गांव के पूर्व सरपंच हरजीत कौर थी। मेले में शामिल होने के लिए विभिन्न संगठन पहुंचे थे। उन में से एक संगठन का मेले के आयोजकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद पहले तो दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई।
जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया को संगठन के साथ आए एक व्यक्ति ने अपनी राइफल से गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलियां चलाने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई। घटना स्थल पर जांच के लिए डीएसपी आदमपुर कुलवंत सिंह और थाना पतारा के एसएचओ हरदेव प्रीत सिंह अपनी टीमों के साथ पहुंच गए थे। जिसके बाद आज 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
-

AMU के अल्पसंख्यक दर्जे को लेकर Supreme Court का आया बड़ा फैसला
नई दिल्लीः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के अल्पसंख्यक दर्जे को लेकर सुप्रीम कोर्ट का शुक्रवार बड़ा फैसला आया है। इस फैसले में कहा गया है कि फिलहाल अल्पसंख्यक फैसला बरकरार रहेगा। मगर इस मामले में अब दूसरी बेंच सुनवाई करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नई बेंच तय करेंगी की दर्जा क्या होगा। फैसला सुनाते वक्त सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि चार जजों की एक राय है, जबकि 3 जजों की राय अलग है। इसी के साथ ही कोर्ट ने कहा कि अल्पसंख्यक दर्जे की स्थिति का फैसला अब 3 जजों की नई बेंच करेगी।
फैसले को लेकर जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शर्मा ने अपनी असहमति जताई, जबकि सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने अपने और जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा के लिए बहुमत का फैसला लिखा। सुप्रीम कोर्ट ने 4-3 के बहुमत से 1967 के उस फैसले को खारिज कर दिया जो एएमयू को अल्पसंख्यक दर्जा देने से इनकार करने का आधार बना था। हालांकि, यह इस फैसले में विकसित सिद्धांतों के आधार पर एएमयू की अल्पसंख्यक स्थिति को नए सिरे से निर्धारित करने के लिए इसे 3 जजों की पीठ पर छोड़ दिया है। नई बेंच नियम और शर्तों के आधार पर विश्वविद्यालय की अल्पसंख्यक दर्जे की स्थिति का फैसला करेगी।
सीजेआई ने अपने फैसले में यह भी कहा कि अनुच्छेद 30 द्वारा प्रदत्त अधिकार पूर्ण नहीं है। इस प्रकार अल्पसंख्यक संस्थान का विनियमन अनुच्छेद 19 (6) के तहत संरक्षित है। उन्होंने कहा कि एसजी ने कहा है कि केंद्र प्रारंभिक आपत्ति पर जोर नहीं दे रहा है कि 7 जजों का संदर्भ नहीं दिया जा सकता। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि अनुच्छेद 30 अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव न करने की गारंटी देता है। सवाल यह है कि क्या इसमें भेदभाव न करने के अधिकार के साथ-साथ कोई विशेष अधिकार भी है?
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को संविधान के अनुच्छेद 30 के तहत अल्पसंख्यक का दर्जा मिला हुआ है, जो धार्मिक और भाषाई अल्पसंख्यकों को शैक्षणिक संस्थान स्थापित करने तथा उनके प्रशासन का अधिकार भी देता है। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली 7 जजों की संविधान पीठ ने फैसला सुना दिया। पीठ में जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस दीपांकर दत्ता, जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जे बी पारदीवाला, जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा भी शामिल हैं। जजों की पीठ ने 8 दिन तक दलीलें सुनने के बाद एक फरवरी को इस सवाल पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
-

Jalandhar News: पराली जलाने के मामले एक्शन में प्रशासन, 11 पर केस दर्ज
जालंधर, ENS: पंजाब में पराली जलाने के मामलों को लेकर केंद्र सरकार ने बीते दिन आदेश जारी किए है। जारी आदेशों के अनुसार पराली जलाने को लेकर केंद्र ने जुर्माना दोगुना कर दिया है। वहीं प्रशासन द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद पराली जलाने के मामलों में एक्शन लेते हुए मामले दर्ज किए जा रहे है। देहात पुलिस ने बुधवार को पराली जलाने के 7 मामले दर्ज किए हैं। जिमने से 3 आरोपियों को नामजद किया गया, जबकि 4 मामलों में 8 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना शाहकोट पुलिस को पटवारी लवप्रीत सिंह ने शिकायत दी थी। शिकायत में कहा गया कि गांव बाहमणिया के निवासी शवरण सिंह ने खेत में धान की पराली में आग लगा दी, जिससे डीसी के आदेश का उल्लंघन हुआ। इस शिकायत के आधार पर थाना शाहकोट में बीएनएस की धारा 223 के तहत केस दर्ज किया गया। इसके अलावा, एएसआई शलिंदर ने गांव खुर्द, हेड कांस्टेबल अवतार सिंह ने मोहल्ला डोमाना, हेड कांस्टेबल परविंदर सिंह ने गांव जानीयां चाहल और एएसआई बलकार सिंह ने गांव मक्खी में पराली जलाने के मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बता दें कि धान की कटाई के बाद पराली प्रबंधन को लेकर किसानों को प्रशासन द्वारा किसानों को पराली न जलाने को लेकर लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही पराली प्रबंधन की मशीनों पर सब्सिडी भी दी जा रही है। लेकिन इसके बावजूद पराली जलाने के मामले लगातार सामने आ रहे है। 15 सितंबर से लेकर 7 नवंबर तक जालंधर में पराली जलाने के 77 मामले सामने आए हैं। जबकि पिछले सीजन में कुल 1196 मामले सामने आए थे। वहीं 25 किसानों की जमीन पर रेड एंट्री कर एफआईआर दर्ज की गई है।
-

Punjab News: Vicky Middukhera Murder Case में गैंगस्टर भूपी राणा सहित 6 शूटर्स को लेकर कोर्ट का आया फैसला
मोहालीः यूथ अकाली नेता विक्रमजीत सिंह कुलार उर्फ (विक्की मिड्डू खेड़ा) की 7 अगस्त 2021 को सेक्टर 70 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश की अदालत ने आरोपी कौशल चौधरी, अमित डागर, अजय उर्फ सन्नी, सज्जन उर्फ भोलू, अनिल लाठ और गैंगस्टर भूपिंदर उर्फ भूपी राणा पर धारा 302, 482, 120बी, 34 और आर्म्स एक्ट के तहत आरोप किए हैं।
अगली तारीख पर इस मामले में गवाही शुरू होगी। वहीं इस मामले में आर्मेनिया की जेल में बंद गौरव उर्फ लक्की पटियाल (जो बंबीहा गैंग का संचालक है) और सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर शगनप्रीत सिंह (जो फिलहाल विदेश में है) सहित कई मुलजिमों की गिरफ्तार ना होने के चलते पुलिस द्वारा उनके खिलाफ शुरुआत में चार्जशीट दाखिल नहीं की गई और आने वाले दिनों में उक्त मुलजिमों के खिलाफ स्पलीमेंटरी चालान पेश किया जा सकता है। गौरतलब है कि 7 अगस्त 2021 को सेक्टर-70 में विक्की मिड्डू खेड़ा की हत्या के अगले दिन बंबीहा गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी और बंबीहा गैंग को चलाने वाले लक्की पटियाल का नाम सामने आया था।
पुलिस की शुरुआती जांच के दौरान पता चला कि विक्की विक्की मिड्डू खेड़ा की हत्या लक्की के कहने पर की गई थी। चार्जशीट में कहा गया है कि कौशल चौधरी ने करनाल जेल में युवा अकाली दल के नेता विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या की साजिश रची थी। बताया जा रहा है कि उस समय मंडोली जेल में बंद अमित डागर के साथ-साथ मुख्य साजिशकर्ता पटियाल और उसके साथी सज्जन सिंह और अनिल कुमल के साथ तालमेल किया। सज्जन और अनिल ने 7 अगस्त को सेक्टर 71 में विक्की मिड्डूखेड़ा की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी, जब वह एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय से निकलने के बाद अपनी एसयूवी में बैठ रहा था।
-

Punjab News: काले घोड़े के शौंक के चलते थार को किया लाल से काला, पुलिस ने पकड़े, देखें वीडियो
मोहालीः सब फड़े जानगे जी, सब फड़े जानगे, चाहे आपका मामा, चाचा, ताया या फिर पिता डीसी हो या किसी भी बड़े पद पर तैनात हो, अब ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वाले किसी भी व्यक्ति की खैर नहीं हैं। मोहाली पुलिस नियमों का पालन न करने वाले सभी लोगों पर पूरी सख्ती दिखा रही है। ऐसा ही मामला देर रात को सामने आया है, जहां बताया जा रहा है कि ट्रैफिक पुलिस प्रभारी ओम वीर की गाड़ी को मोहाली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर चेतावनी दी है।
जानकारी अनुसार ट्रैफिक पुलिस मोहाली संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के लिए खरड़ से टोल प्लाजा के पास खड़ी थी और लोगों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान यूपी नंबर की संदिग्ध थार गाड़ी आती हुई दिखाई दी, जिसे रोककर तलाशी ली गई तो पता चला कि थार गाड़ी को अवैध रूप से मोडिफाई किया हुआ था।
गाड़ी का बाहरी हिस्सा काला था, जबकि उसका असली रंग लाल था। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने लाल को काला क्यों बनाया तो उन्होंने बताया कि थॉर को काले घोड़े कहने के हमारे शौक के कारण गाड़ी को काला बनाया गया। मोहाली पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया गया।
-

एक ही Track पर आमने-सामने आ गईं 2 Trains, मचा हड़कंप
वाराणसीः यूपी के वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को दो ट्रेन एक ही लाइन पर आमने-सामने आ गईं. स्पेशल ट्रेन के लोको पायलट ने यह देखकर अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। उसकी सूझबूझ से एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। जहां पर ड्राइवर ने ट्रेन को रोका वहां से स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 50 मीटर की कम दूरी पर थी। स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और अयोध्या धाम स्पेशल टक्कर होने से बाल बाल बच गई।
जानकारी के अनुसार, चेन पुलिंग के कारण नई दिल्ली से जयनगर की ओर जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस वाराणसी जंक्शन के यार्ड में खड़ी थी। इससे स्वतंत्रता सेनानी ट्रेन का पिछला हिस्सा सिंगनल क्रासिंग के पार ही रुक गया। इसी बची वाराणसी जंक्शन प्लेटफार्म नंबर 3 से बिलासपुर-अयोध्या धाम स्पेशल को ग्रीन सिग्नल दे दिया गया। ये स्पेशल ट्रेन जब वाराणसी जंक्शन के यार्ड के करीब पहुंची तो ड्राइवर ने देखा कि आगे उसी लाइन पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का पिछला हिस्सा है। ट्रेन के ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया।
रफ्तार कम होने से स्वतंत्रता सेनानी से करीब 50 मीटर पहले अयोध्या धाम स्पेशल रुक गई। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। इस हादसे की जानकारी जैसे ही रेलवे अधिकारियों को मिली हड़कंप मच गया। ड्राइवर ने मामले की जानकारी पहले वाराणसी कैंट के कंट्रोल रूम को दी और इसके बाद अपने जोन के अधिकारियों को दी। वायरलेस सेट पर लोको पायलट की बात सुनकर तत्काल अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची। रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर दोनों ट्रेनों को रवाना कर दिया।