Blog

  • Punjab News: घर में काम करने वाली प्रवासी महिला ने व्यक्ति की पेंट से निकाली नकदी, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: घर में काम करने वाली प्रवासी महिला ने व्यक्ति की पेंट से निकाली नकदी, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    मोगाः शहर के रिहायशी इलाके में उस समय हंगामा मच गया, जब घर में काम करने वाली एक प्रवासी महिला पर 15,000 रुपए चोरी करने का आरोप लगा। चोरी का यह मामला भीम नगर कैंप निवासी रवि कुमार के घर का है, जहां उक्त महिला घरेलू कामकाज के लिए आती थी।

    जानकारी देते रवि ने बताया कि महिला ने कपड़े धोने के बहाने उनकी पैंट की जेब से 15,000 रुपए निकाल लिए। जब घरवालों को इस रकम की कमी का पता चला और उन्होंने महिला से इस संबंध में पूछताछ की, तो उसने किसी भी तरह की चोरी से इनकार करते हुए कहा कि उस पर झूठा इल्जाम लगाया जा रहा है। इस पर रवि कुमार ने महिला को पुलिस के हवाले करने की बात कही, जिसके बाद महिला और उसका पति रवि कुमार से हाथापाई पर उतर आए। बढ़ते विवाद को देख मोहल्ले के पार्षद काला बजाज ने महिला और उसके पति को अपने दफ्तर में ले जाकर स्थिति को शांत करने की कोशिश की।

    रवि कुमार और उनके परिजनों ने आरोप लगाए कि काउंसलर प्रवासी महिला का साथ दे रही है और उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। रवि और उनके दोस्तों ने काउंसलर के दफ्तर के सामने इकट्ठे होकर उनका विरोध जताया। इस दौरान भारी हंगामा हुआ।

    वहीं इसको लेकर पार्षद काला बजाज ने कहा कि उनके दफ्तर के सामने हंगामा हो रहा था और कुछ लोग प्रवासी महिला के पति को पीट रहे थे और आरोप लगा रहे थे कि उन्होंने उनके घर से चोरी की है। उन्होंने कहा कि उन्होंने सिर्फ उन लोगों को शांत करवाकर अपने दफ्तर में बैठाया ताकि कोई जानि नुक्सान न हो, बाकि सभी लोग उनकी छवि को जानते हैं और वह किसी से गलत नहीं करेंगे। पुलिस को सूचित कर दिया गया है और मुलाजिम आकर अपनी कार्रवाई कर लेंगे।

    पुलिस मौके पर पहुंची उक्त महिला व उसके पति को थाने ले गई। थाने में सख्ती से पूछताछ करने पर महिला ने चोरी की बात कबूल कर ली। उसने स्वीकार किया कि उसने रवि कुमार की पैंट से पैसे निकाले थे। इस संबंध में जब एएसआई सतनाम सिंह से बात की गई तो उन्होंने पुष्टि की कि महिला ने चोरी की बात स्वीकार की है। रवि कुमार की शिकायत दर्ज कर ली गई है और उनके बयानों के आधार पर महिला व उसके पति के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • 2 कारों की आमने-सामने टक्कर में 5 लोगों की मौत

    2 कारों की आमने-सामने टक्कर में 5 लोगों की मौत

    कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर घराडसी गांव के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार में आ रही टाटा हैरियर और मारुति स्विफ्ट कार आमने-सामने टकरा गई। मृतकों की पहचान सुमन पत्नी संजय, उम्र 60 साल, पवन पुत्र बालकिशन, उम्र 50 साल, उर्मिला पत्नी पवन, उम्र 49 साल, राजिंदर पुत्र बालकिशन के रूप में हुई है, जबकि एक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

    प्रत्यक्षदर्शियों की मानें सुबह करीब 7 बजे हुई इस भिड़ंत की आवाज इतनी तेज थी कि आस-पास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। दोनों कारों के परखच्चे उड़ चुके थे। ग्रामीणों ने खिड़कियां काटकर कारों में फंसे 10 लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक स्विफ्ट कार में सवार 5 लोगों की मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों की मानें तो यह हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ। हादसे की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा गया।

    स्विफ्ट कार सवार में प्रवीण,पवन, राजेंद्र, उर्मिला, सुमन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, वंशिका गंभीर रूप से घायल है। उसका उपचार चल रहा है। ये सभी लोग एक पारिवारिक कार्य से निकले थे और अंबाला की ओर जा रहे थे। वहीं, हैरियर कार में सवार ऋषिपाल, लीला देवी, संतोष, प्रवीण पबनावा गांव से अंबाला के मुलाना जा रहे थे। ये सभी लीला देवी का जिनका कुछ दिन पहले ऑपरेशन हुआ था, उन्ही की दवाई लेने जा रहे थे। इस पूरे मामले में जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि, “पुलिस को सुबह करीब 7 बजे सूचना मिली कि कैथल कुरुक्षेत्र रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ।

    पुलिस टीम के साथ मिलकर आसपास के लोगों ने कार में फंसे मृतकों और घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं, जो यमुनानगर के रहने वाले थे। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।” फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है। हादसे का प्रारंभिक कारण तेज रफ्तार को माना जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से सड़क पर सावधानी बरतने और सीमित गति में वाहन चलाने की अपील की है।

     

     

     

  • हांगकांग में Live Show में Diljit Dosanjh ने Rajvir Jawanda को लेकर की अपील, देखें वीडियो

    हांगकांग में Live Show में Diljit Dosanjh ने Rajvir Jawanda को लेकर की अपील, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: हिमाचल के बद्दी में सड़क हादसे में घायल पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की हालत नाजुक बनी हुई है। उनका इलाज मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टर लगातार उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं। हालांकि उनकी सेहत में सुधार होना शुरू हो गया है। राजवीर की सेहत को लेकर फैंस, नेता और अभिनेता जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहे है। जवंदा के साथी कलाकारों ने भी सोशल मीडिया पर समर्थन जताया है। वहीं एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर कहा कि वीरा (राजवीर जवंदा) के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। अभी-अभी दुर्घटना की खबर सुनी, वह जल्द स्वस्थ हो जाए।

    दिलजीत दोसांझ ने हांगकांग में लाइव शो के दौरान स्टेज से कहा कि मेरे सभी फैंस राजवीर वीर के लिए दुआ करें। वह जल्द से जल्द ठीक हों। उन्होंने कहा कि दुआओं में बड़ी शक्ति होती है। राजवीर मेरा भाई है और वह बहुत अच्छा गाता है। बहुत ही प्यारा गायक है। उसके स्टेज शो भी बहुत अच्छे होते हैं। वह तो कभी किसी कन्ट्रोवर्सी में भी नहीं फंसा। इसलिए राजवीर को वाहेगुरु सेहतयाबी दे। वह ठीक होकर फिर से स्टेज पर लौटें।

    वीडियो में दिलजीत दोसांझ ने गायक राजवीर जवंदा की निजी जिंदगी के कामों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि राजवीर जवंदा बहुत प्यारे गाने गाते हैं। उनके कार्यक्रम बहुत सुंदर होते हैं। वह अपने करियर में कभी किसी कंट्रोवर्सी (विवाद) में भी नहीं फंसे हैं। वह सभी लोगों से बहुत प्यार करते हैं।

    वहीं सिंगर गुरु रंधावा ने भी प्रार्थना करते हुए लिखा कि हमारे प्यारे भाई राजवीर जवंदा पाजी के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए वाहेगुरु जी से प्रार्थना करता हूं। हार्डी संधू ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें जवंदा के स्वास्थ्य के लिए वाहेगुरु से आशीर्वाद मांगा, जबकि एमी विर्क और गिप्पी ग्रेवाल ने भी अपनी चिंता और एकजुटता व्यक्त की।

    बता दें कि शनिवार को जवंदा को फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। उस समय उनके सिर और रीढ़ की हड्डी में चोट बताई गई थी। अस्पताल लाने से पहले उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसकी वजह से उनकी हालत और भी गंभीर हो गई थी। रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान ने खुद अस्पताल पहुंचकर परिवार से मुलाकात की।

  • Lawrence Gang और Shahzad Bhatti में फिर बड़ी दुश्मनी, 5 करोड़ को लेकर हुआ विवाद, देखें वीडियो

    Lawrence Gang और Shahzad Bhatti में फिर बड़ी दुश्मनी, 5 करोड़ को लेकर हुआ विवाद, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्‌टी में लगातार विवाद बढ़ना शुरू हो गया है। हाल ही में भट्टी ने एक वीडियो जारी करके लॉरेंस गैंग से अपने 5 करोड़ रुपए की मांग की है। भट्‌टी ने लॉरेंस गैंग को कहा कि अगर बड़े बदमाश बनते हो तो मेरे 5 करोड़ रुपए वापस करो। वहीं दूसरी ओर इस संबंध में लॉरेंस गैंग की कमान संभाल रहे गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और उसके साथी की एक कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई है। जिसमें वह भट्‌टी को खुली चुनौती दे रहे हैं कि वह 5 करोड़ रुपए तो छोड़, उनसे 5 रुपए ही लेकर दिखा दे।

    ऑडियो में गोल्डी ने दीपू भाई देख, जिस दिन से हमने भट्टी के ठिकाने पर चक्कर मारा है, तब से वह अपने फ्लैट को छोड़कर अपनी गाड़ी में वीडियो बनाता है। साथ ही साथ टिकटॉक पर लाइव आता है। एक तरफ तो भट्टी रो रहा है कि मेरा 5 करोड़ रुपए वापस कर दो। मैं कहना चाहता हूं कि अगर तुम इतने बड़े डॉन हो तो आकर हमसे लेकर दिखा दो 5 करोड़। आओ और हमें मारकर ले लो। इसी के साथ गोल्डी ने कहा कि उसके बाजवा फार्म वाले ठिकाने तक पहुंच चुके हैं। भट्‌टी अब डरकर गाड़ी में वीडियो बनाता है ताकि लोकेशन पता न चले।

    हालांकि बाजवा फार्म कहां का है, इसके बारे में लॉरेंस गैंग ने खुलासा नहीं किया था। दीपू ने कहा कि अगर ऐसी बात है तो प्रशासन न दिलवा देता इसे पैसे। भट्टी खुद को डॉन बताता है और कहता है कि मैंने अपने हाथों से काम किए हैं। अगर तुम में बिल्कुल भी दम है तो आकर मेरे से पैसा लेकर दिखाएं। 5 करोड़ रुपए की बात तो दूर की है, हमसे भट्टी 5 रुपए लेकर दिखा दे, फिर हम मानेंगे।

  • Punjabi Singer Rajveer का हाल जानने अस्पताल पहुंचे Ranjit Bawa, देखें वीडियो

    Punjabi Singer Rajveer का हाल जानने अस्पताल पहुंचे Ranjit Bawa, देखें वीडियो

    सेहत में हो रहा सुधार, अस्पताल से उपचार की वीडियो आई सामने

    मोहालीः पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर गायक राजवीर जावंदा इस समय मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। सिंगर इस समय जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। फोर्टिस अस्पताल मोहाली के न्यूरोसर्जरी और क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट्स की एक स्पेशल टीम उनकी निगरानी और ध्यान रख रही है। इसी बीच पंजाबी सिंगर रणजीत बावा राजवीर जवंदा का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। रणजीत बावा सुबह-शाम उनका हाल जानने अस्पताल पहुंच रहे है। बताया जा रहा है कि राजवीर जवंदा की सेहत में कुछ इंप्रूवमेंट जरूर देखने को मिली है। एमआई के साथ-साथ कई टेस्ट करवाए गए हैं। सीनियर न्यूरोसर्जन की ऑब्जर्वेशन में राजवीर जवंदा की निगरानी की जा रही है।
  • Jalandhar News: रईसजादे के बेटे ने फॉर्च्यूनर से टैक्सी को मारी टक्कर, आवाज से गूंजा इलाका, देखें वीडियो

    Jalandhar News: रईसजादे के बेटे ने फॉर्च्यूनर से टैक्सी को मारी टक्कर, आवाज से गूंजा इलाका, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर की जौहल मार्केट के पास देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक रईसजादे के बेटे ने तेज़ रफ्तार फॉर्च्यूनर से सामने से आ रही टैक्सी को टक्कर मार दी। इस हादसे में हुए जोरदार धमाके की आवाज सुनकर लोगो बाहर आ गए। लोगों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि मौक पर मौजूद लोग हादसा देखकर सहम गए। घटना में टैक्सी के परखच्चे उड़ गए। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि आवाज इतनी तेज़ थी कि पूरा इलाका गूंज उठा। घटना की सूचना थाना नंबर 6 की पुलिस को दी गई।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया। हालांकि इस घटना में कार चालक को कुछ मामूली चोटें आई हैं, जिसे नज़दीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।हालांकि कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि फॉर्च्यूनर सवार युवक ने शराब पी रखी थी।

    जिसके चलते उसने नियंत्रण खो दिया और यह हादसा हो गया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है। उन्होंने कहाकि कार चालक का मेडिकल करवाया जा रहा है कि रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। अगर शराब पीकर गाड़ी चलाने की पुष्टि होती है तो आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस घटना में दोनों गाड़ियों को काफ़ी नुक़सान पहुंचा है।

  • Share Market: हरे रंग के निशान पर खुला बाजार, Sensex-Nifty दोनों में दिखी तेजी

    Share Market: हरे रंग के निशान पर खुला बाजार, Sensex-Nifty दोनों में दिखी तेजी

    बिजनेसः भारतीय शेयर बाजार की सोमवार को शुरुआत पॉजिटिव हुई। दोनों प्रमुख सूचकांक Sensex-Nifty हरे रंग के निशान पर कारोबार करते नजर आए। सुबह 9:20 बजे (आईएसटी) तक, निफ्टी 50 0.08% बढ़कर 24,675.3 पर था, जबकि बीएसई सेंसेक्स 0.06% बढ़कर 80,461.08 पर पहुंच गया। वहीं बैंक निफ्टी भी 71 अंकों की तेजी के साथ 54460 पर खुला। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 शेयर्स में तेजी और 9 शेयर्स में गिरावट है।
    NSE के मेटल और PSU बैंक सेक्टर में 1% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। ऑटो, IT, मीडिया, फार्मा, रियल्टी और प्राइवेट बैंक सेक्टर में भी तेजी है। सिर्फ FMCG सेक्टर में गिरावट देखने को मिल रही है।

    शेयर बाजार में आज से खुलेंगे तीन IPO

    लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन कंपनी ग्लॉटिस लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज (सोमवार) से ओपन होगा। इसके अलावा 29 सितंबर से ही फैबटेक टेक्नोलॉजीज लिमिटेड और ओम फ्रेट फॉरवर्डर्स लिमिटेड के इश्यू भी पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे।

    ग्लॉटिस इस इश्यू के जरिए 307 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी 160 करोड़ रुपए के 1.24 फ्रेश शेयर इश्यू कर रही है। जबकि, कंपनी के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए 147 करोड़ रुपए के 1.14 शेयर बेच रहे हैं। वहीं फैबटेक टेक्नोलॉजीज का IPO से 230.35 करोड़ रुपए जुटाने का प्लान है। इसके लिए कंपनी 1.21 करोड़ फ्रेश शेयर इश्यू कर रही है।

    इसके अलावा लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन कंपनी ओम फ्रेट फॉरवर्डर्स इश्यू से 122.31 करोड़ रुपए जुटाएगी। IPO में ओम फ्रेट कंपनी 24.44 करोड़ रुपए के 18 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं ओम फ्रेट के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए 97.88 करोड़ रुपए के 73 लाख शेयर बेच रहे हैं।

  • Jalandhar News: आज से E Challan शुरू, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर होगा एक्शन देखें वीडियो

    Jalandhar News: आज से E Challan शुरू, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर होगा एक्शन देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सिटी स्मार्ट सिटी की राह पर अब आगे बढ़ चुका है। शहर भर में लगाए गए 1100 से अधिक हाईटेक CCTV कैमरों से ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले का आज से E CHALLAN शुरू हो रहा है। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) के माध्यम से अब पूरे शहर की मॉनिटरिंग रियल टाइम में होगी। यह आधुनिक निगरानी न केवल ट्रैफिक समस्या को सुधरेगी बल्कि। आपराधिक गतिविधियों पर भी नकेल कसेगी।

    यह व्यवस्था लोगों को अधिक जागरूक,जिम्मेदार और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ा सकारात्मक कदम है। आज यानि 29 सितंबर दिन सोमवार को पीएपी चौक,बीएसएफ चौक,बीएमसी चौक (संविधान चौक),गुरुनानक मिशन चौक,गुरु रविदास चौक,फुटबॉल चौक,कपूरथला चौक,भगवान वाल्मीकि चौक,गुरु अमरदास चौक,वर्कशॉप चौक,डॉ बी आर अंबेडर चौंक,मॉडल टाऊन चौक और चुनमुन चौक से शुरू किए जा रहे है।

    DGP गौरव यादव आज इसकी शुरुआत कर सकते हैं। ई-चालान को लेकर ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों की देर रात तक बैठकें जारी रहीं। ADGP गुरबाज सिंह ने बताया कि तैयारियां पूरी हैं। शहर के 13 पॉइंट्स पर ट्रायल शुरू किए जाएंगे। इस दौरान सिस्टम की खामियों को देखा जाएगा। कंट्रोल रूम के ऑपरेशन का निरीक्षण करने के बाद ही ई-चालान सिस्टम शुरू किया जाएगा। अगर यह सिस्टम कामयाब होता है, तो जालंधर शहर को स्मार्ट सिटी बनने की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा।

  • Punjab News: फिर जलने लगी पराली 90 मामले दर्ज, कई किसानों पर जुर्माना और FIR दर्ज

    Punjab News: फिर जलने लगी पराली 90 मामले दर्ज, कई किसानों पर जुर्माना और FIR दर्ज

    चंडीगढ़ः उत्तर भारत में शरद ऋतु शुरू होने से पहले पराली जलाने के मामले बढ़ने लगते हैं। वहीं सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद पंजाब के खेतों में पराली का जलना जारी है। बीते दिन कुल मामलों की गिनती बढ़कर 90 हो गई। दरअसल, कल 8 नए मामले सामने आए। पंजाब में 15 सितंबर सेटेलाइट के जरिये पराली जलाने के मामलों की माॅनीटरिंग हो रही है। दावों के विपरीत तब से रोजाना खेतों में पराली जल रही है। पराली जलाने में अब तक सबसे अधिक 51 मामले अमृतसर में सामने आए हैं। पराली जलाने के 47 मामलों में कार्रवाई करते हुए 225000 का जुर्माना लगाया गया है।

    वहीं 49 मामलों में BNS के सेक्शन 223 के तहत FIR भी दर्ज की गई है। पंजाब सरकार पराली जलाने से रोकने को लेकर कई कदम उठा रही है, फिर भी ऐसा में मामले आने बंद नहीं हो रहे हैं। बता दें, खेत को साफ करने के लिए पराली जलाना किसानों को सस्ता पढ़ता है, जिसकी वजह से इसे रोकना सरकार के लिए सिर दर्द बन गया है। इसके चलते पंजाब के शहरों का प्रदूषण भी बढ़ने लगा है।

    रविवार को बठिंडा का एक्यूआई 175 दर्ज किया गया जो येलो जोन में रहा। डाॅक्टरों के मुताबिक इस तरह के एक्यूआई में ज्यादा देर तक बाहर रहने से खास तौर से सांस व दिल के रोगों से पीड़ित मरीजों को समस्या हो सकती है। अमृतसर के बाद तरनतारन में सबसे अधिक 11 मामले, पटियाला में 10, बरनाला में दो, बठिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर, व जालंधर में एक-एक मामला, कपूरथला में तीन, मालेरकोटला में चार मामले, होशियारपुर में दो, संगरूर में भी दो और एसएएस नगर में भी एक मामला हुआ है।

    32 मामलों में पराली जलाने वाले किसानों की जमीन रिकॉर्ड में रेड एंट्री दर्ज की गई है। जमीन रेवेन्यू रिकॉर्ड में रेड एंट्री होने पर किसान ना तो अपनी जमीन बेच सकता है और ना ही उसे गिरवी या फिर उस जमीन पर लोन ले सकता है। पंजाब के कंट्रोल रूम सुपरवाइजर युग ने बताया, “सैटेलाइट अलग-अलग सेंसरों के जरिए पराली जलाने की घटनाओं का पता लगाते हैं और हमारे अधिकारी डेटा की निगरानी करते हैं।

    संबंधित क्षेत्र के नोडल और क्लस्टर अधिकारी घटना के बारे में SDM को सूचित करते हैं। एक टीम तुरंत मौके पर पहुंचती है और किसानों को पराली न जलाने की सलाह देती है।” उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयासों से किसान पराली जलाने के हानिकारक प्रभावों के बारे में ज्यादा जागरूक हुए हैं और कई अब इस प्रथा से बच रहे हैं। हम उन्हें राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताते हैं, जो पराली जलाने के विकल्पों का समर्थन करती हैं।

     

     

  • होर्डिंग लगाते समय 7वीं मंज़िल से गिरे 10 मजदूर, 2 की मौत

    होर्डिंग लगाते समय 7वीं मंज़िल से गिरे 10 मजदूर, 2 की मौत

    अहमदाबादः गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक आवासीय इमारत पर रविवार दोपहर होर्डिंग लगाने के दौरान नीचे गिर जाने के कारण दो मजदूरों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण बोपल इलाके में इमारत की सातवीं मंजिल से दो मजदूर गिर गए। पुलिस उपाधीक्षक (अहमदाबाद ग्रामीण) नीलम गोस्वामी ने बताया कि कम से कम 10 मजदूर इमारत की छत पर एक विज्ञापन एजेंसी का बड़ा होर्डिंग लगा रहे थे, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया।

    उन्होंने बताया कि दो मजदूरों की गिरने से मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका इलाज जारी है। बोपल पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक मजदूरों की पहचान राज और महेश के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे।पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।