Blog

  • बुजुर्ग साधु पर काले हिरण का हमला, सींगों से पटक कर मार डाला

    बुजुर्ग साधु पर काले हिरण का हमला, सींगों से पटक कर मार डाला

    अलीगढ़: काले हिरण ने एक बुजुर्ग साधु को सींगों से पटक कर मार डाला। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बुजुर्ग की पहचान गांव बढारी के छत्रपाल सिंह (80) के रूप में हुई है। वह पिछले पांच साल से सिद्ध बाबा आश्रम पर आकर साधुवेश में रहता था। यह काला हिरण जंगल से भटक कर यहां आ गया था। यही साधु पिछले कई दिनों से आश्रम में इस काले हिरण की सेवा कर रहे थे।

    जानकारी अनुसार आश्रम में 4-5 दिन पहले जंगल से एक काला हिरण आ गया था। वह आश्रम के आसपास मंडराने लगा। बुजुर्ग ने उसे चारा डालना शुरू कर दिया। हिरण वहीं रहने लगा। बुजुर्ग उसे चारा डालते, उसे नहलाने और उसकी सेवा करते थे। लोगों का कहना है कि बाबा जब पूजा करते तो हिरण भी बाबा के साथ मंदिर तक जाता। सोमवार तड़के बाबा छत्रपाल जब उठे और शौचादि के लिए जाने लगे तभी अचानक काला हिरण हमलावर हो गया।

    उसने बुजुर्ग को सींग मार-मार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में जब गांव वाले आश्रम पहुंचे तो बाबा को घायल अवस्था में देखा। परिवारवालों को जब पता चला तो उन्हें अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवारवालों ने शव को गांव लाकर मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया। काला हिरण अभी भी आश्रम पर मौजूद है। इस बारे में अतरौली वन विभाग के रेंजर महफूज अली का कहना है कि ग्राम प्रधान से घटना की जानकारी प्राप्त हुई है, बुधवार को काले हिरण को वन विभाग टीम भेजकर पकड़ने के बाद सुरक्षित जंगल में छुड़वा दिया जाएगा।

  • Punjab News: धमाका होने से 2 महिलाओं सहित 7 घायल देखें वीडियो

    Punjab News: धमाका होने से 2 महिलाओं सहित 7 घायल देखें वीडियो

    गुरदासपुरः डेरा बाबा नानक में बीती रात दिवाली के त्योहार के अवसर पर कई जगह घटनाएं हुई। वहीं डेरा बाबा नानक के निकटवर्ती गांव धर्मांबाद में गंधक व पटाखों को चलाने के दौरान धमाके के कारण 2 महिलाओं सहित 9 व्यक्तियों के गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कुछ रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं।

    लोगों की मदद से गंभीर घायल हुए व्यक्तियों का अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे है।

  • Punjab News: नकली देसी घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 4 प्रवासी काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: नकली देसी घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 4 प्रवासी काबू, देखें वीडियो

    घी बनाने वाली कई बड़ी कंपनियों के डिब्बे बरामद

    मोगाः जिले के कस्बा बाघापुराना में नकली देसी घी बनाने वाली फैक्टरी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है जो यूपी के निवासी बताए जा रहे हैं। आरोपी डालडा व रिफाइंड घी में कैमीकल मिलाकर नकली देसी घी बनाने का धंधा कर रहे थे। सेहत विभाग व पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के तहत आरोपियों को काबू किया है। इस दौरान सिफती, राजभोग व रुद्रा जैसी घी कंपनियों के खाली डिब्बे व डेढ़ से 2 क्विंटल नकली घी बरामद हुआ है। जानकारी देते सेहत विभाग के अधिकारी लवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस हेडक्वार्टर से उनके विभाग को जानकारी मिली थी कि पुलिस के पास इस बात की पुख्ता जानकारी है कि कुछ लोग इलाके में नकली देसी घी का कारोबार कर रहे हैं, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस संबंधी 4 लोगों को हिरासत में लिया है। लवदीप सिंह ने बताया कि एक घर से विभाग को सिफती, राजभोग व रुद्रा आदि कंपनियों की पैकिंग व नकली तैयार माल भी मिला है। यह माल डेढ़ से 2 क्विंटल की मात्रा में है। इधर पुलिस अधिकारी के.सी. पराशर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बाघापुराना शहर में नकली देसी घी का धंधा जोरों पर है, जिस पर पुलिस ने एक घर जिसे फेक्टरी के रूप में प्रयोग किया जा रहा था, में छापामारी कर वहां से सिफती व रुद्रा आदि कंपनियों के नकली देसी घी के तैयार डिब्बे व खाली पैकिंग बरामद की है। ये लोग डालडा व रिफाइंड में केमिकल मिलाकर नकली देसी घी तैयार करते थे। पुलिस ने मौके से 200 के करीब एक 1 लीटर वाले डिब्बे भी बरामद किए हैं। यह लोग घरों में जाकर सीधे ग्राहक को घी बेचते थे। बताया जा रहा है कि आरोपी यूपी के निवासी हैं और इन्होंने सोशल मीडिया से जानकारी हासिल करके इस काम को करने का आइडिया लिया था जिसके बाद इनका धंधा चलने लगा और ये लोगों को नकली घी घरों में जाकर कम दाम में सप्लाई करने लगे। पुलिस ने आरोपियों को काबू कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • Jalandhar News: हैंड टूल की फैक्टरी में लगी आग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: हैंड टूल की फैक्टरी में लगी आग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: दीपावली की रात प्रतापबाग के पास फगवाड़ा गेट में स्थित हैंड टूल की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटे दूर से दिखाई दे रही है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात जमकर चले पटाखों की चिंगारी के कारण हादसा होने का कारण बताया जा रहा है। लोगों द्वारा घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 2 गाड़ियां द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की गई।

    मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के कर्मी नरेश ने कहा कि उन्हें देर रात10.50 बजे फोन आया कि फगवाड़ा गेट में स्थित हैंड टूल की फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद तुरंत मौके पर 2 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। बताया जा रही दीपावली की रात आग लगने की 15 ज्यादा घटनाएं हुईं।

    हालांकि सभी जगहों पर दमकल विभाग के कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए घटना स्थलों पर आग पर काबू पा लिया। कहीं भी जानी नुकसान होने की घटना सामने नहीं आई है। दरअसल, देर रात कुछ संवेदनशील इलाकों में पहले से दमकल की गडि़यां तैनात रहने से कई स्थानों पर आग विकराल रूप नहीं ले पाई। शेखां बाजार में आग लगने की कोई घटना सामने नहीं आई है। लेकिन दीपावली की रात पहले से ही दमकल विभाग ने मुस्तैदी दिखाते हुए वहां पर एक गाड़ी खड़ी करके रखी हुई थी।

  • गली में खड़े आवारा सांड को आया Heart Attack, तड़प-तड़पकर मौत, देखें CCTV

    गली में खड़े आवारा सांड को आया Heart Attack, तड़प-तड़पकर मौत, देखें CCTV

    श्रीगंगानगरः जिले के सादुलशहर कस्बे के पास मन्नीवाली गांव में गली में खड़े आवारा सांड की अचानक मौत का मामला सामने आया है। आशंका है कि सांड को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद वह खड़ा-खड़ा जमीन पर गिर गया और 3-4 मिनट में तड़पकर दम तोड़ दिया। इस दौरान सारी घटना गली में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    Click here To Watch Video

    ग्रामीणों का कहना है कि यह सांड पूरी तरह स्वस्थ था और रोजाना गलियों में घूमता था। सांड की मौत संभवतया का हार्ट अटैक से हुई है। सांड की अचानक इस तरह मौत हो जाना गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीें इसकी वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसमें सांड अचानक आता है और बाद में अचानक गिर जाता है और तड़प-तड़प कर मर जाता है।

  • Punjab News: सचखंड श्री दरबार साहिब में संगत ने की दीपमाला, अलौकिक आतिशबाजी से बना भव्य नजारा, देखें वीडियो

    Punjab News: सचखंड श्री दरबार साहिब में संगत ने की दीपमाला, अलौकिक आतिशबाजी से बना भव्य नजारा, देखें वीडियो

    अमृतसर: सचखंड श्री दरबार साहिब में दिवाली और बंदीछोड़ दिवस के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। सुबह से ही संगत माथा टेकने के लिए गुरुद्वारा साहिब पहुंचने लगी और पूरे दिन श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र स्थान पर हाजिरी लगाकर अरदासें कीं और सुख-शांति की कामना की।

    श्री दरबार साहिब को इस विशेष अवसर पर अद्भुत रोशनी से सजाया गया था। शाम के समय संगत द्वारा दीपमाला की गई, जिससे पूरा परिसर जगमगा उठा। शाम को रहिरास साहिब का पाठ किया गया। इसके पश्चात दरबार साहिब के प्रांगण में शानदार और अलौकिक आतिशबाजी का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी से सजा आकाश देख श्रद्धालुओं के चेहरे खिल उठे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर किसी में इस दृश्य को देखने की खुशी और उल्लास झलक रहा था। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) द्वारा संगत की सुविधा और सुरक्षा हेतु विशेष प्रबंध किए गए थे।

  • Punjab News: इस इलाके में व्यक्ति का हुआ कत्ल, फैक्टरी मालिक सहित 8 पर मामला दर्ज

    Punjab News: इस इलाके में व्यक्ति का हुआ कत्ल, फैक्टरी मालिक सहित 8 पर मामला दर्ज

    लुधियानाः जिले में अबदुल्ला पुर बस्ती के व्यक्ति का कत्ल हो गया। मृतक की पहचान 38 वर्षीय जसविंदर सिंह उर्फ प्रिंस के रूप में हुई है। घटना की सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। परिजनों के अनुसार मृतक प्रिंस फैक्ट्री में काम करता था। कुछ दिन वह फैक्ट्री में काम करने नहीं गया। परिवार को शक है कि उनके बेटे के साथ फैक्ट्री मालिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की है जिस कारण उनके बेटे की मौत हो गई है।

    वहीं परिजनों के बयानों के अधार पर थाना माडल टाउन की पुलिस ने फैक्ट्री मालिक गोल्डी सहित 8 अज्ञात युवकों के खिलाफ धारा 105,115(2), 351(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को जानकारी देते हुए मृतक प्रिंस के भाई कुलविंदर सिंह ने बताया कि उसके बड़े भाई जसविंदर सिंह प्रिंस के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है जिस कारण उसकी मौत हुई है। उसने बताया कि प्रिंस उन्हें नजदीक रेलवे क्वाटर के पास बेसुध हालत में मिला।

    उसे जब सीएमसी अस्पताल लेकर गए तो उसकी मौत हो गई। कुलविंदर मुताबिक हत्या करने का शक उन्हें इस कारण है कि क्योंकि उसका भाई टेक्सटाइल के मालिक गोल्डी की फैक्ट्री में काम करता था। 10 अक्तूबर के बाद बीमार होने के कारण वह फैक्ट्री में काम करने नहीं गया। इस कारण फैक्ट्री के मालिक ने अपने 7 से 8 साथियों की मदद से उसकी पिटाई की है। खून से लथपथ हालत में जब अस्पताल लेकर गए तो प्रिंस ने दम तोड़ दिया। प्रिंस की अभी शादी नहीं हुई थी। पुलिस प्रशासन से मांग है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।

  • Jalandhar News: Chemical Factory में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Chemical Factory में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: दीवाली की रात शहर के बस्ती दानिशमंदा में स्थित केमिकल फेक्ट्री में भयानक आग लग गई। इस घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। पहले लोगों ने खुद आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग भीषण होने के कारण लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

    आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही है। वहीं कैमिकल फैक्टरी में लगी आग से धमाकों की आवाज भी सुनाई दे रही है। जिसके चलते दमकल विभाग के कर्मियों द्वारा लोगों को घटना स्थल से दूर जाने की अपील की गई। दमकल विभाग के कर्मी अवनीष ने बताया उन्हें कैमिकल फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी।

    उन्होंने कहा कि एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि पटाखे की चिंगारी के यह घटना हुई है। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। दमकल विभाग के कर्मी ने कहा कि फैक्टरी की एनओसी की जांच की जाएंगी और इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा।

  • President Draupadi Murmu के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान धंसा हेलिपैड का हिस्सा, देखें वीडियो

    President Draupadi Murmu के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान धंसा हेलिपैड का हिस्सा, देखें वीडियो

    केरलः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज केरल का दौरा करने पहुंची। जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ले जा रहे एक हेलिकॉप्टर के प्रमदम स्टेडियम में उतरने के बाद हेलीपैड के टारमैक का एक हिस्सा धंस गया। मौके पर तैनात पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने हेलिकॉप्टर को धंसे हुए स्थान से बाहर धकेला। इसकी वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का हेलीकॉप्टर से उतरने पर स्वागत किया जाता है।

    जिसके बाद हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान धंसा हेलिपैड के एक हिस्से को निकालने को लिए कड़ी मशक्कत की जा रही है। दरअसल, लैडिंग के दौरान एक हिस्सा से हेलीकॉप्टर का टेडा हो गया था। इस घटना के दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

  • Punjab News: 500 ग्राम हेरोइन और 19 हजार की ड्रग मनी के साथ तस्कर काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: 500 ग्राम हेरोइन और 19 हजार की ड्रग मनी के साथ तस्कर काबू, देखें वीडियो

    मोगाः नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत मोगा पुलिस ने एक तस्कर को काबू कर उसके कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन और 19 हजार 500 रुपए ड्रग मनी बरामद की है। यह कार्रवाई एसएसपी मोगा अजय गांधी के निर्देशों और डीएसपी गुरप्रीत सिंह सरां की अगुवाई में इस पूरी टीम ने ऑपरेशन को अंजाम दिया।

    थाना सिटी मोगा के एसएचओ इंस्पेक्टर वरुण कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान लोहारा चौक की तरफ से एक नौजवान एक्टिवा स्कूटर नंबर PB47-F-4197 पर सवार होकर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर युवक स्कूटर छोड़कर झाड़ियों में छिपने की कोशिश करने लगा। पुलिस को उस पर शक हुआ तो तुरंत उसे काबू किया।

    पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम साहिब सिंह निवासी टिंडवां जिला फिरोजपुर और इस समय पता कोट ईसे खां, जिला मोगा बताया। पुलिस को शक था कि उसकी स्कूटी में नशा छिपाया गया है। डीएसपी सिटी मोगा गुरप्रीत सिंह सरां की हाजिरी में आरोपी की तलाशी ली तो 500 ग्राम हेरोइन और 19,500 रुपए नकद बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपी एस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की जांच के लिए पुलिस रिमांड लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि इस केस की गहराई से पूछताछ जारी है ताकि नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।