Blog
-

एचआईवी संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को किया जाएगा जागरुक
अभियान के अन्तर्गत रैड रिब्बन क्लबों द्वारा आयोजित की जाएंगी विभिन्न गतिविधियांऊना/सुशील पंडित : ज़िला समन्वय समिति की बैठक अतिरिक्त उपायुक्त महेन्द्रपाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्हांेने बताया कि राष्ट्रीय एड्स कन्ट्रोल सोसाइटी हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से विभिन्न गतिविधियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि एचआईवी संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को जागरुक किया जाना चाहिए। लोगों को इसकी उत्पत्ति एवं प्रसार के बारे में बताया जाना चाहिए ताकि लोग इस महामारी के दुष्प्रभाव से बच सकें। उन्होेंने बताया कि राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत ज़िला में एचआईवी/एड्स पर लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि स्वयं सेवी संस्था गंुजन इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपना विशेष सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस अभियान 12 अगस्त से 31 अगस्त तक मनाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत एचआईवी/एड्स पर ज़िला के विभिन्न कालेजों के रैड रिब्बन क्लबों द्वारा 18 से 25 वर्ष तक की आयु के युवाओं की 5 किलोमीटर की ज़िला स्तरीय मैराथन दौड़, 17 से 25 आयुवर्ग के युवाओं के लिए ड्रामा व रील प्रतियोगिता और 13 से 17 वर्ष के स्कूली बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। ड्रामा व क्विज़ प्रतियोगिता समूरकलां स्थित लता मंगेश्कर कला केन्द्र में आयोजित होंगी जबकि मैराथन मलाहत रेलवे फाटक से आरम्भ होगी। उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में ज़िला ऊना के राजकीय महाविद्यालय ऊना, बीटन, अम्ब, हरोली तथा खड्ड के रैड रिब्बन क्लब के सदस्य भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में ज़िला स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले रैड रिब्बन क्लबों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रथम स्थान हासिल करने वाले क्लब को राज्य स्तरीय पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा।उन्होंने बताया कि मैराथन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले क्लब को क्रमशः 4 हजार, 2 हजार व 1500, 30 से 60 सैकेंड की रील प्रतियोगिता में पहले तीन स्थानों को क्रमशः 1500, 1000 व 500, ड्रामा प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 7 हजार, द्वितीय 5 हजार व तृतीय 2 हजार रूपये के नकद पुरस्कार दिये जाएंगे। जबकि क्विज़ प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को 3 हजार, द्वितीय 2 हजार व तृतीय 1300 रूपये के नकद पुरस्कार के अलावा चतुर्थ स्थान हासिल करने वाले को 700 रूपये सांत्वना पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा। बैठक में सीएमओ डाॅ. संजीव वर्मा, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. रमेश रत्तू, प्रिंसीपल खड्ड कालेज आरके शर्मा व अम्ब राजेश कुमार, ज़िला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी प्रिंस पठानिया, स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कृष्ण, जन सम्पर्क अधिकारी शारदा सारस्वत, डाॅ. विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। -

जालंधरः चलती गाड़ी में लगी आग, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: जालंधर से फगवाड़ा हाईवे पर हवेली के पास चलती गाड़ी को आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी हाईवे पर चल रही थी और उसमें एक युवक और एक बुजुर्ग महिला गाड़ी में सवार थी कि गाड़ी में अचानक गाड़ी में आग लगी, और गर्म तेज हवाओं के चलते आंग ने भयानक रूप ले लिया, जिसका धुआं दूर दूर तक दिखाई देने लगा, जिसके बाद लोगों ने भीड़ रोड पर लग गई वहीं दूसरी तरफ़ मौक़े पर पहुंची पुलिस दमकल विभाग की टीम को सूचित किया और एक तरफ़ा ट्रैफ़िक रोक दिया है। वहीं दूसरी तरफ़ मौक़े पर पहुँची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक़्क़त से आंग पर क़ाबू पाया और जिसके बाद वहाँ पर मौजूद पुलिस ने ट्रैफ़िक को चालू करवाया।

-

अनाथ बच्चों को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत किया जाएगा कवर
योजना के तहत 0 से 18 तथा 18 से 27 वर्ष के अनाथ बच्चें होंगे लाभान्वित
ऊना/सुशील पंडित : मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अन्तर्गत 0 से 18 तथा 18 से 27 वर्ष की आयुवर्ग के अनाथ बच्चों को कवर किया जाएगा, जिसके लिए ज़िला कार्यक्रम अधिकारी को आवेदन करना होगा। यह जानकारी खंड स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम विश्वमोहन देव चैहान ने दी। उन्होंने बताया कि जिला बाल संरक्षण इकाई ऐसे सभी अनाथ बच्चों की सुविधा में सक्रिय भूमिका निभाएगी। अनाथ बच्चों की पात्रता जिला बाल संरक्षण अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा प्रमाणित की जाएगी। उसके उपरांत वरीयता के साथ पूरा मामला उपायुक्त को भेजा जाएगा।मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना-2023 के तहत राज्य सरकार द्वारा विभिन्न लाभ प्रदान किए जाएंगे जिसमें सामाजिक सुरक्षा के तहत बाल-बालिका आश्रमों में रहने वाले प्रत्येक बच्चे के लिए आवर्ती जमा (आरडी) खाता खोला जाएगा और जिला बाल संरक्षण अधिकारी के साथ संयुक्त संचालन में खाते आयोजित किए जाएंगे। उत्सव भत्त इस योजना के तहत उत्सव भत्ता 500 रुपये प्रति बच्चा बाल देखभाल संस्थानों, राज्य गृह सह संरक्षण गृह, शक्ति सदन और वृद्धाश्रम के निवासियों के बैंक खाते में मुख्य त्योहार मनाने के लिए हस्तांतरित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति जो 27 वर्ष की आयु से पहले अनाथ हो गया है और जो भूमिहीन है, वह टीसीपी मानदंडों के अनुसार एक बार सरकारी भूमि यानी तीन बिस्वा और अपने पूरे जीवन काल के दौरान किसी भी समय घर के निर्माण के लिए आवास अनुदान प्राप्त करने के लिए पात्र होगा। आवास निर्माण के लिए 1.5 लाख रुपये दिए जाएंगे, ग्रामीण विकास की आवास योजना के पूरक के रूप में अनाथ बच्चों को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत आवास निर्माण के लिए 1.5 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी। राज्य के बाहर वार्षिक शैक्षिक यात्रा इस योजना के अंतर्गत भारत के विभिन्न स्थलों, ऐतिहासिक स्थलों के लिए शैक्षिक भ्रमण, भ्रमण-यात्रा का आयोजन प्रति वर्ष 15 दिनों के लिए किया जाएगा। बच्चों के लिए यात्रा की व्यवस्था शताब्दी (चेयर कार), एसी वॉल्वो, एयर सुविधा द्वारा की जाएगी। ऐसे दौरों के दौरान ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटलों में की जाएगी।कोचिंग सुविधा इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन कोचिंग आयोजित की जाएगी और ऑफ लाइन कोचिंग सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। हायर सेकेंडरी और ग्रेजुएशन के दौरान कोचिंग दी जाएगी। कोचिंग के लिए प्रति व्यक्ति 1 लाख रुपये प्रति वर्ष की एकमुश्त वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। पाठ्यक्रम के दौरान प्रति व्यक्ति प्रति माह 4 हजार रुपये का मासिक वजीफा भी प्रदान किया जाएगा।उच्च शिक्षा (शैक्षणिक), व्यावसायिक प्रशिक्षण, कौशल विकास हिमाचल प्रदेश राज्य से संबंधित 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद पात्र बच्चों, व्यक्तियों के लिए छात्रावास व मैस शुल्क और ट्यूशन फीस सहित उच्च शिक्षा (शैक्षणिक), व्यावसायिक प्रशिक्षण, कौशल विकास) का सभी व्यय वास्तविक दरों पर वहन करेगा। अध्ययन अवधि के दौरान उनके व्यक्तिगत खर्चों को पूरा करने के लिए प्रति माह 4 हजार रुपये का वजीफा दिया जाएगा। यदि संस्थान में छात्रावास की सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो सरकार डिग्री, पाठ्यक्रम के पूर्ण होने तक छात्रावास के बाहर रहने और रहने का पूरा खर्चा भी वहन करेगी। स्वरोजगार सहायता योजना के अंतर्गत लघु, सूक्ष्म उद्योगों के लिए अनुदान- उन्होंने बताया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद अपना निजी कार्य स्थापित करना चाहते हैं तो उन्हें प्रति व्यक्ति 2 लाख रुपये की एक बार वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी जिससे वे आजीविका अर्जित कर सकें। ये व्यक्ति मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना के तहत ऋण लाभ के हकदार होंगे। मिशन वात्सल्य योजना के पूर्व लाभार्थी या कोई अन्य अनाथ सरकार की किसी अन्य योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे। हालांकि, योजनाओं की समान प्रकृति के लिए लाभ केवल एक योजना के तहत दिया जाएगा।योजना के तहत मिशन वात्सल्य के सभी पूर्व लाभार्थियों या 18 वर्ष की आयु से पहले अनाथ हुए लोगों को कानून के अनुसार विवाह योग्य आयु प्राप्त करने के बाद एक बार विवाह अनुदान 2 लाख रुपये या वास्तविक जो भी कम हो, प्रदान किया जाएगा, जिसमें से 51 हजार रुपये व्यक्ति के विवाह के समय शगुन के रूप में लाभार्थी के खाते में हस्तांतरित किए जाएंगे। इस योजना के तहत यदि कोई भी इच्छुक बच्चा, व्यक्ति इस योजना का लाभ लेना चाहता है तो कार्यालय दूरभाष 01975-225850 व मोबाइल नम्बर 82196-04768 से सम्पर्क कर सकते हैं। बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल, खंड चिकित्सा अधिकारी रामपाल शर्मा , खंड विकास अधिकारी केएल वर्मा, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कांता देवी ,तहसील कल्याण अधिकारी जतिंदर शर्मा, एमसी ऊना प्रतिनिधि, समस्त पर्यवेक्षक बाल विकास परियोजना ऊना, सांख्कीय सहायक , पोषण ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित हुए । -

शिशुलिंगानुपात में समानता लाने के लिए नियमित प्रयास जरूरी: विश्वमोहन
ऊना/सुशील पंडित : पोषण अभियान के तहत खंड स्तरीय अभिसरण समिति तथा एकीकृत बाल विकास सेवाएं के तहत खंड स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक उपमंडल अधिकारी ऊना विश्वमोहन देव चैहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत ब्लाक ऊना में चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा करते हुए शिशु लिंगानुपात में हुई बढ़ोतरी पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और आशा व्यक्त की कि ब्लाक ऊना में इस योजना को और प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 में जिला ऊना में शिशु लिंगानुपात 875 था जोकि वर्ष 2022-23 में बढ़कर 949 रहा। जबकि वर्तमान में ब्लाक ऊना का शिशु लिंगानुपात 959 हो गया है जोकि जिला ऊना में सबसे अधिक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आंकड़ों के अनुसार लिंगानुपात में नियमित रूप से सुधार हो रहा है, जिसकी गति को भविष्य में भी बनाये रखने के प्रयास जारी रखें। लिंग जांच ना हो, इस बारे आम जनमानस को जागरुक किया जाए और किसी संस्थान में ऐसा मामला किसी के ध्यान में आता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस या प्रशासन को दी जाए ताकि नियमानुसार उचित कार्रवाई की जा सके।बैठक में पोषण अभियान के तहत चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा करते हुए उप मंडल अधिकारी ने कहा कि बच्चे के पहले 1000 दिन स्तनपान, ऊपरी आहार, गृह भ्रमण सहित अति कुपोषित बच्चों की निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। शिशुओं में संतुलित आहार आदतों के विकास के लिए महिलाओं को जागरुक किया जाए। उन्होंने खंड चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया की जो बच्चे राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम टीम द्वारा अनीमिक पाये गये थे उनकी अनुवर्ती रिपोर्ट उप मंडल अधिकारी को भी उपलब्ध करवाई जाए। बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल, खंड चिकित्सा अधिकारी रामपाल शर्मा , खंड विकास अधिकारी केएल वर्मा, एसएमएस कृषि विभाग प्यारो देवी, कनिष्ठ अभियंता आईपीएच सुरजीत सिंह व अशोक कुमार, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कांता देवी, तहसील कल्याण अधिकारी जितेन्द्र शर्मा, एमसी ऊना प्रतिनिधि, समस्त पर्यवेक्षक बाल विकास परियोजना ऊना, संख्याखिक सहायक , पोषण ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित हुए । -

कपूरथलाः दरिया ब्यास पर जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे के रीडिजाइन की उठी मांग
विधायक खैरा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र
विधायक की चेतावनी, केंद्र ने नहीं मानी मांग तो करेंगे संघर्ष
भुलत्थ। भुलत्थ एरिया में जलस्तर बढ़ने से बिगड़े हालात के बीच भुलत्थ विधायक व पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुखपाल सिंह खैरा ने जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे के रीडिजाइन की मांग उठाई है। खैरा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर जहां दरिया ब्यास के बढ़े जलस्तर की वजह से विधानसभा भुलत्थ व श्री हरगोबिंदपुर में मची तबाही के हालात बयां किए हैं, वहीं जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए बने डिजाइन की गंभीर खामी से अवगत करवाया है। खैरा ने इस मांग के न पूरे होने पर केंद्र को संघर्ष का रास्ता अख्तियार करने की चेतावनी तक दे डाली है।
केंद्रीय मार्ग व हाईवे मंत्री नितिन गडकरी को लिखे पत्र में सुखपाल सिंह खैरा ने बताया कि वह इस पत्र के जरिये पंजाब की नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में बनाए जा रहे जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे के डिजाइन में एक बहुत गंभीर खामी की तरफ ध्यान ला रहे हैं। क्योंकि उनका निर्वाचन क्षेत्र 26-भुलत्थ विधानसभा के किनारे लगभग 50 किलोमीटर से अधिक और विधानसभा श्री हरगोबिंदपुर के 15 किलोमीटर दायरे में दरिया ब्यास बहता है। जिसके चलते भुलत्थ के दरिया ब्यास से घिरे होने के चलते इस जलग्रहण क्षेत्र में जम्मू-कटर एक्सप्रेसवे के गलत निर्माण की वजह से जनजीवन, संपत्ति और फसलों का बहुत बड़ा नुकसान की संभावना है।
मौजूदा समय में इस क्षेत्र में बनाया जा रहा एक्सप्रेसवे सामान्य डिजाइन का है। जिससे एक्सप्रेसवे के नीचे से पानी की पाइप से जल निकासी का प्रावधान उचित नहीं है। इससे समस्या बढ़ेगी। जबकि डिजाइन दरिया पर सामान्य पुलों की तरह पूरे दरिया के तल पर एक स्तंभ आधारित ऊंची सड़क की तरह होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह तत्काल यह बहुत बढ़ी खामी आपके संज्ञान में ला रहे हैं, क्योंकि जम्मू कटरा एक्सप्रेसवे में उक्त दरिया क्षेत्र में कंक्रीट की दीवार बन गयी है जिसके कारण भारी मात्रा में पानी जमा हो गया है। इस बढ़े जलस्तर के दबाव से ब्यास दरिया के दोनों ओर बने धुस्सी बांध के टूटने का अंदेशा पैदा हो गया है। उन्होंने चेताया कि यदि दरिया का धुस्सी बांध टूट जाता है तो पंजाब में वर्ष 1988 में आई बाढ़ की तरह ही जान-माल और फसलों की भारी क्षति होने से कोई नहीं रोक सकता है। इसलिए उक्त स्थिति को सुरक्षित रखने के लिए वह अनुरोध करते हैं कि एनएचएआई को ब्यास दरिया के उक्त क्षेत्र में जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे के निर्माण को तुरंत फिर से डिजाइन करने के निर्देश दिए जाएं। विधायक खैरा ने चेतावनी भी दी है कि यदि उनकी इस मांग पर केंद्र सरकार ने तुरंत कोई कार्रवाई नहीं की तो इसके लिए संघर्ष का रास्ता अपनाया जाएगे।
-

जालंधरः हत्या मामले में 3 साल से चल रहे दो वांछित भगोड़े गिरफ़्तार, एक पिस्तौल बरामद
जालंधर, ENS: थाना फिल्लौर की पुलिस ने हत्या मामले में चार साल से चल रहे दो वांछित भगोड़ों को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान परमिंदर भाडीयां उर्फ पिदंरी निवासी गांव पलाही थाना सदर फगवाड़ा और गुरपाल सिंह निवासी टड्डां थाना टाडां के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ 21 फ़रवरी 2020 को थाना फिल्लौर में मुक़दमा नंबर 43 आईपीसी धारा 302 और आर्म एक्ट के तहत मृतक के बड़े भाई सतपाल निवासी हरिपुर खालसा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके भाई सुनील कुमार उर्फ शीलां की स्कूल में गोलियां मार हत्या कर दी थी।
जिसके बाद उनकी टीम मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि परमिंदर ओर गुरपाल की दोस्ती आनंदपुर साहिब में होल्ले मोहल्ले के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों एक दूसरे के साथ इकट्ठे रहे। पुलिस जाँच में सामने आया कि परविंदर सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी के रामपाल सुनील कुमार उर्फ़ शीला के साथ नज़ायज संबंध है, जिसकी वीडियो सुनील कुमार के पास है और वह उसे वीडियो दिखा कर ब्लैकमेल कर रहा है, जिसके बाद दोनों ने उसकी हत्या की साज़िश रची और यूपी जाकर दो अवैध देसी पिस्तौल और आंठ रौंद ख़रीद कर लाए।
यूपी से दो से तीन दिन उसकी दुकान की रेकी की और फिर वारदात में परमिंदर सिंह ने तीन फ़ायर और गुरपाल सिंह ने दो फ़ायर किए और वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गोपाल सिंह ने अपना पिस्तौल वहीं नज़दीक गंदे नाले में फेंक दिया और परविंदर ने अपना पिस्तौल अपने पास ही रख लिया। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकी और ख़ुलासे हो सके।
-

जालंधर: अब जहाजों वाले गुरुद्वारे में नही चढ़ेंगे जहाज, देखें वीडियो
जालंधर: पंजाब के जिला जालंधर में जहाजों वाले गुरुद्वारे के नाम से मशहूर गुरुद्वारा शहीद बाबा निहाल सिंह तलहन साहिब में अब श्रद्धालु जहाज नही भेंट कर सकेंगे। कुछ दिन पहले श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी को यह आदेश दिया था कि अब पंजाब के किसी भी गुरुद्वारा में जहाज न भेंट किये जाये| यह आदेश इस लिए दिया था की पंजाब के ज्यादातर युवा विदेश जा रहे है|
जालंधर के शहीद बाबा निहाल सिंह तलहन साहिब में भी पिछले कई सालों से शर्धालू विदेश जाने की चाहत में जहाज भेंट कर देते थे| इस के बाद गुरुद्वारा साहिब के बाहर जहाज ने भेंट करने के बेनर लगा दिए है| इस बारे में जानकारी देते हुए शहीद बाबा निहाल सिंह तलहन साहिब के मेनेजर बलजीत सिंह ने बताया की पहले भी गुरुद्वारा साहिब में जहाज न भेंट करे| क्योंकि सिख धरम में गुरु के आगे की अरदास ही सबसे बड़ी है और आप अरदास करे| उन्होंने यह भी बताया की श्री अकाल तख़्त साहिब के मोखिक आदेश के बाद उन्होंने गुरुद्वारा साहिब के बाहर बेनर लगा दिए है| येही नहीं गुरुद्वारे साहिब में जहाज लेकर आने वाले शर्धालूयों को भी मना कर दिया जाता है|
इस बारे में जब वहां के दुकानदारों से बातचीत की गई तो उन्होंने भी यही बताया कि वे भी सभी ग्राहकों को जहाज खरीदते वक्त यही बताते है कि बाबाजी के सामने सच्चे मन से प्रार्थना करे न की जहाज चड़ाए। हम खिलोनो का काम करते है और ज्यादातर दुकाने भी खिलोने की है और वहां पर सिर्फ जहाज खिलोने के तौर पर बेचे जाते है|
-

जालंधर: 25 बोतलें अवैध शराब के साथ एक गिरफ़्तार
जालंधर, ENS: थाना बिलगां की पुलिस ने 25 लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान आत्मा सिंह उर्फ आतु निवासी गांव सगोंवाल थाना बिलगां के रूप में हुई है। थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर महेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई अश्विनी कुमार पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान गांव कादीयां से लिदंड कलां से होते हुए गांव सगोंवाल की तरफ जा रहे थे, तो उन्हें गुप्त सूचना मिली कि आत्मा राम निवासी सगोंवाल अपने घर में अवैध शराब बेचने का कारोबार कर रहा है। जहां एएसआई अश्विनी कुमार ने अपनी टीम सहित आरोपी आत्मा के घर से रेड कर 25 बोतलें अवैध शराब बरामद कर एक्साइज़ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-
जालंधरः अलग अलग मामलों में दो वांछित भगोड़े गिरफ़्तार
जालंधर, ENS: पीओ स्टाफ की पुलिस ने अलग अलग मामलों में चल रहे वांछित भगोड़ों को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान जसवीर राम निवासी गांव धर्मकोट थाना सदर नवां शहर और विनोद यादव निवासी सब्ज़ी मंडी मक़सूदा के रूप में हुई है। पीओ स्टाफ प्रराभी सुरजीत सिंह जोड़ा ने बताया कि 23 मार्च 2023 को थाना रामामंडी में मुक़दमा नंबर 65 एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपित जसवीर के खिलाफ दर्ज किया गया, जिसमें अदालत में आरोपित जसवीर को 7 फ़रवरी 2023 को भगोड़ा क़रार कर दिया था जिससे गुप्त सूचना के आधार पर उनकी टीम आरोपित जसवीर को घर से दबोच कर संबंधी थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। इसी तरह उनकी टीम ने आईपीसी धारा 188 में चल रहे वांछित भगोड़े को गिरफ़्तार किया है। अरोपित के खिलाफ 25 जुलाई 2020 को थाना एक में मुक़दमा नंबर 113 आईपी धारा 188 के तहत किया गया था जिसमें विनोद यादव को टीम तीन जनवरी 2023 को वांछित भगोड़ां करार कर दिया था।
-

जालंधरः इस चौक के पास लोगों का प्रशासन के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन
जालंधर, ENS: शहर में कई सड़कें टूटी हुई हैं। जिनको लेकर लोगों ने अनोखे ढंग से प्रशासन तक अपनी आवाज पहचाने के लिए रोष जताया है। शायद पहली बार हुआ होगा जब लोगों को प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचने के लिए भूत का सहारा लेना पड़ा। रोष जताने के लिए टूटी सड़कों पर भूत की वेशभूषा में कुछ युवक एकत्र हुए तथा उन्होंने भूत के रूप में HMV College रोड पर नाटिका पेश की। उनका कहना था कि यहां से रोज हजारों लोग गुजरते हैं और खस्ता सड़कों की हालत की वजह से वह लोग दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। आज यह प्रदर्शन सिर्फ प्रशासन की आंखें खोलने के लिए किया गया।

इस बारे मीडिया से बातचीत करते नाटक कलाकारों की हेड रेखा ने बताया कि जिस सड़क पर आज हम प्रदर्शन कर रहे हैं, इस रोड पर बहुत सारे कॉलेज है और रोज विद्यार्थी अपनी अच्छी शिक्षा के लिए यहां पर पहुंचे हैं, लेकिन बड़े-बड़े गड्ढे उन्हें बहुत ज्यादा तंग करते हैं, और कई बार वह दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी प्रशासन ने अपनी आंखें बंद कर रखी है। आज हमारा प्रदर्शन करने का सिर्फ इतना मकसद है कि प्रशासन इस मुद्दे पर ध्यान दें और सड़कों को ठीक करे।