जालंधर, ENS: थाना बिलगां की पुलिस ने 25 लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान आत्मा सिंह उर्फ आतु निवासी गांव सगोंवाल थाना बिलगां के रूप में हुई है। थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर महेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई अश्विनी कुमार पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान गांव कादीयां से लिदंड कलां से होते हुए गांव सगोंवाल की तरफ जा रहे थे, तो उन्हें गुप्त सूचना मिली कि आत्मा राम निवासी सगोंवाल अपने घर में अवैध शराब बेचने का कारोबार कर रहा है। जहां एएसआई अश्विनी कुमार ने अपनी टीम सहित आरोपी आत्मा के घर से रेड कर 25 बोतलें अवैध शराब बरामद कर एक्साइज़ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Blog
-
जालंधरः अलग अलग मामलों में दो वांछित भगोड़े गिरफ़्तार
जालंधर, ENS: पीओ स्टाफ की पुलिस ने अलग अलग मामलों में चल रहे वांछित भगोड़ों को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान जसवीर राम निवासी गांव धर्मकोट थाना सदर नवां शहर और विनोद यादव निवासी सब्ज़ी मंडी मक़सूदा के रूप में हुई है। पीओ स्टाफ प्रराभी सुरजीत सिंह जोड़ा ने बताया कि 23 मार्च 2023 को थाना रामामंडी में मुक़दमा नंबर 65 एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपित जसवीर के खिलाफ दर्ज किया गया, जिसमें अदालत में आरोपित जसवीर को 7 फ़रवरी 2023 को भगोड़ा क़रार कर दिया था जिससे गुप्त सूचना के आधार पर उनकी टीम आरोपित जसवीर को घर से दबोच कर संबंधी थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। इसी तरह उनकी टीम ने आईपीसी धारा 188 में चल रहे वांछित भगोड़े को गिरफ़्तार किया है। अरोपित के खिलाफ 25 जुलाई 2020 को थाना एक में मुक़दमा नंबर 113 आईपी धारा 188 के तहत किया गया था जिसमें विनोद यादव को टीम तीन जनवरी 2023 को वांछित भगोड़ां करार कर दिया था।
-

जालंधरः इस चौक के पास लोगों का प्रशासन के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन
जालंधर, ENS: शहर में कई सड़कें टूटी हुई हैं। जिनको लेकर लोगों ने अनोखे ढंग से प्रशासन तक अपनी आवाज पहचाने के लिए रोष जताया है। शायद पहली बार हुआ होगा जब लोगों को प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचने के लिए भूत का सहारा लेना पड़ा। रोष जताने के लिए टूटी सड़कों पर भूत की वेशभूषा में कुछ युवक एकत्र हुए तथा उन्होंने भूत के रूप में HMV College रोड पर नाटिका पेश की। उनका कहना था कि यहां से रोज हजारों लोग गुजरते हैं और खस्ता सड़कों की हालत की वजह से वह लोग दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। आज यह प्रदर्शन सिर्फ प्रशासन की आंखें खोलने के लिए किया गया।

इस बारे मीडिया से बातचीत करते नाटक कलाकारों की हेड रेखा ने बताया कि जिस सड़क पर आज हम प्रदर्शन कर रहे हैं, इस रोड पर बहुत सारे कॉलेज है और रोज विद्यार्थी अपनी अच्छी शिक्षा के लिए यहां पर पहुंचे हैं, लेकिन बड़े-बड़े गड्ढे उन्हें बहुत ज्यादा तंग करते हैं, और कई बार वह दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी प्रशासन ने अपनी आंखें बंद कर रखी है। आज हमारा प्रदर्शन करने का सिर्फ इतना मकसद है कि प्रशासन इस मुद्दे पर ध्यान दें और सड़कों को ठीक करे।
-

ऊना जिला में 338 करोड़ से होगा पांचवें चरण का चैनलाईजेशन कार्य
जल शक्ति विभाग में 5 हजार रिक्त पदों पर शीघ्र होगी भर्ती: मुकेश अग्निहोत्रीऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में 1500 करोड रुपए की लागत से स्वां नदी तथा इसकी सहायक खड्डों में किए गए चैनेलाइजेशन कार्यों की बदौलत इस साल बरसात में भारी बारिश के बावजूद ज़िला में कम नुकसान हुआ है और प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में यहां पर जन-जीवन भी कम प्रभावित हुआ है। इसके अतिरिक्त ज़िला में स्वां नदी की विभिन्न सहायक खड्डों के पांचवे चरण के चैनलाइजेशन का कार्य 338 करोड़ से पूरा किया जा रहा है। यह बात उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने उपमंडल मुख्यालय बंगाणा में जल शक्ति विभाग की कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक के दौरान कही।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश के कारण हुई तबाही से जल शक्ति विभाग को 2000 करोड़ का नुकसान हुआ है। लेकिन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा वीर योद्धाओं की तरह दिन-रात कार्य करके प्रदेशवासियों को पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित बनाए रखी है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही विभाग में 5 हजार विभिन्न पदों की रिक्तियों को भरा जाएगा जिससे आने वाले समय में विभाग की कार्य क्षमता में इजाफा होगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ईमानदारी, कर्त्तव्यनिष्ठा तथा मानवीय दुष्टिकोण के साथ लोगों की सेवा करते हुए आमजन में विभागीय छवि को बेहतर बनाने का प्रयास करें। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विकास में धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में पेयजल तथा सिंचाई योजनाओं के सुनियोजित विस्तार के लिए एक मास्टर प्लान तैयार करें ताकि निकट भविष्य में इस क्षेत्र में पेयजल के साथ-साथ सिंचाई सुविधा का लाभ भी क्षेत्रवासियों को मिल सके। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाली गोविंद सागर झील से पानी उठाने के लिए अब भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है। उपमुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि थानाकलां मंडल के तहत निर्माणाधीन विभिन्न योजनाओं को 31 मार्च 2024 तक पूरा करें।जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता इंजीनियर नरेश धीमान ने उपमुख्यमंत्री को जानकारी दी कि जल शक्ति मंडल थानाकलां के तहत 40 पेयजल व 81 सिंचाई योजनाओं के अतिरिक्त 1024 हैंड पंप तथा 2 रेनवाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर कार्यशील हैं। इसके अलावा जल जीवन मिशन के तहत क्षेत्र में 60 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एडीबी के तहत क्षेत्र की धार चामुखा, चमियाड़ी सिहाणा, सरोह, डरोह पेयजल योजनाओं के सुधार कार्य को आरम्भ कर दिया गया है, जिस पर 15.55 करोड़ की धनराशि व्यय की जा रही है। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बागवानी को सिंचाई सुविधा प्रदान करने के लिए एडीबी एचपी शिव प्रोजेक्ट द्वारा 18.45 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं जिसके तहत पांच पंचायतों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि नाबार्ड के तहत लठियाणी व धुंधला क्षेत्र के लिए गोविंदसागर झील से पानी उठाकर विभिन्न पेयजल योजनाओं में पानी की वृद्धि के मकसद से एक अलग से पेयजल योजना पर कार्य किया जा रहा है, जिस पर 15 करोड़ रुपए खर्च होंगे।इससे पूर्व विश्रामगृह बंगाणा में कुटलैहड़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय विधायक देवेंद्र भुट्टो के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने जन समस्याएं भी सुनी तथा सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के बारे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक ठाकुर व देशराज मोदगिल, कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम आसरा शर्मा व उपाध्यक्ष मुनीष शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश पंडित, महासचिव अजय कुमार प्रवीण पाधा व शाम चंदेल, कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष दौलत राम, प्रदेश रेडक्रॉस सोसाइटी के पैटर्न सुरेंद्र ठाकुर, पूर्व सैनिक सेल के अध्यक्ष केवल कृष्ण, पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा, डीएफओ ऊना सुशील राणा, एसडीम बंगाना मनोज कुमार, जलशक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता नरेश कुमार धीमान, अधिशाषी अभियंता प्रवीण शर्मा व अश्वनी बंसल सहित जलशक्ति विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। -

जालंधर : नीले महल में युवक की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार
जालंधर : महानगर के थाना 2 के अंतर्गत आते नीले महल में 2 पक्षों में लड़ाई-झगड़े के दौरान एक व्यक्ति की छत से गिरने के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान करन कुमार उर्फ मनू निवासी नीले महल के तौर पर हुई है। मृतक के बड़े भाई तरुण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भाई रात अपना काम खत्म कर जब घर आया तो उसी दौरान उनके पड़ोस में रहने वाला गगनदीप सिंह उर्फ गग्गू गली में गाली गलौच करने लग पडा,
जिसके बाद तरुण ने अपने भाई करन को छत पर भेजा, तो उसी दौरान गगनदीप सिंह उर्फ गग्गू उनके घर पर ईट पत्थरों से हमला कर दिया। हमले के दौरान उसके भाई के सिर पर ईट लग लगी, जिसके कारण नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। दूसरी तरफ थाना 2 की पुलिस ने मृतक के भाई तरुण को ब्यानों के अधार पर मामला दर्ज कर आरोपित को सिविल अस्पातल के नज़दीक से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी पूछताछ करेगी।
-

कपूरथला : बाढ़ के पानी में बहा व्यक्ति, सर्च आपरेशन जारी, देखें वीडियो
कपूरथला : भुलत्थ के मंड एरिया में दरिया ब्यास का जलस्तर बढ़ने से जहां हजारों एकड़ फसल व पशुधन पानी की जद में आए गए है। वहीं एक व्यक्ति पानी के तेज बहाव में बहकर लापता हो गया है। जिला प्रशासन की ओर से मंड एरिया में 30 घंटे से सर्च करने के बावजूद अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लापता हुए युवक के पिता जरनैल सिंह निवासी मंड कूका ने बताया कि जब एकदम से ब्यास का जलस्तर बढ़ गया तो उसका बेटा लखवीर सिंह उर्फ लक्खा (45) और पोता आकाशदीप सामान बचाने में जुट गए।
इस बीच अचानक उनकी एक भैंस पानी में गिर गई तो लखवीर सिंह उसे बचाने पानी में कूद गया। पिता को बचाने के लिए पीछे ही उसका पोता आकाशदीप भी पानी में कूद गया। इन दोनों को देखकर उनका एक पड़ोसी भी बचाने के लिए पानी में उतर गया। लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण तीनों गायब हो गए और कुछ देर बाद उसके पाेते आकाश और पड़ोसी को बचाव कार्य में जुटे लोगों ने बचा लिया, लेकिन लखवीर सिंह अभी भी लापता है।
उन्होंने प्रशासन के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि अगर समय रहते हमें जानकारी दी गई होती तो ऐसे हालात पैदा नहीं होते। एसडीएम भुलत्थ संजीव शर्मा ने बताया कि लापता व्यक्ति की तलाश के लिए एनडीआरएफ और सेना की टीमें सर्च कर रही हैं।
-

ईएसआई नालागढ़ द्वारा आयोजित शिविर में जांच करते करते चिकित्सक
बददी/सचिन बैंसल: ईएसआईसी एमईयूडी पंजैहरा द्वारा वर्धमान पॉलीटेक्स लिमिटेड कंपनी नालागढ़ में स्वास्थ्य एवं जागरूकता जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 126 कर्मचारियों ने उच्च रक्तचाप, मधुमेह, त्वचा एलर्जी, डेंगू बुखार, मलेरिया, फ्लू संक्रमण, गैस्ट्रोएंटेरिक और श्वसन रोगों आदि की जांच कराई। वरिष्ठ डॉक्टर देविंदर पॉल कौल ने कर्मचारियों का निरीक्षण किया और उन्हें बरसात के मौसम में होने वाली बीमारी आई फ्लू के बारे में जागरूक किया । उन्होने बताया कि यह बीमारी आंखों में होने वाली एक प्रकार की संक्रामक बीमारी है, जो गंदगी, बारिश, जल जमाव आदि के कारण यह अधिक फैलता है। इसके लक्षणों में आंखों का लाल होना, आंखों में दर्द, सूजन आदि शामिल हैं।यह धूल या गंदगी के कारण हो सकता है। इसके अलावा यह किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से भी फैल सकता है और इन बीमारियों के लिए डॉक्टर देविंदर पॉल कौल ने दवाइयों का वितरण किया। इसके अलावा शाखा प्रबंधक निशांत बोध ने कर्मचारियों को ई.एस.आई.सी के फायदों से अवगत कराया। जैसे कि चिकित्सा लाभ कर्मचारी और उसके परिवार के सदस्यों को ईएसआईसी अस्पतालों और डिस्पेंसरियों में नि:शुल्क चिकित्सा सुविधाएं मिलती हैं। आश्रितों को लाभ कर्मचारी की मृत्यु होने पर, उसके आश्रितों को उसके वेतन का 90 फीसदी प्रति माह पेंशन के रूप में मिलता है। मातृत्व लाभ गर्भवती महिलाओं को 26 सप्ताह तक का पेड लीव और उसके वेतन का 100त्न मिलता है। अस्वस्थता लाभ किसी भी प्रमाणित बीमारी के मामले में, कर्मचारी को उसके वेतन का 70 फीसदी बीमारी लाभ के रूप में मिलता है। -

गौ रक्षा दल ने किया विधिवत तरीके से घायल गौंवश काअंतिम संस्कार
बददी/सचिन बैंसल :बददी के बागबानीया में गौ वंश का रात को अज्ञात वाहन द्वारा ऐक्सिडेंट हुआ था। वाहन चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया था और गौ वंश ने मौके पर ही दम तोड दिया। जैसे ही इसकी सूचना गौ रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष डी. डी. राणा को मिली तुरन्त गौ रक्षा दल की टीम वहां पहुची। गौ रक्षा दल के संगठन मंत्री पुष्पिंदर धीमान व टीम मेंबर लक्की राजपूत सुरेश कुमार व उनके साथी जे सी बी लेकर पंहुचे और रात को गौ माता का अंतिम संस्कार किया । उन्होने सरकार से अनुरोध है की जो गौ वंश सडको पर घुम रहे है और ऐक्सिडेंट का शिकार हो रहे है उनकी तरफ भी ध्यान दिया जाए। पुष्पिंद्र धीमान ने सभी वाहन चालकों से आग्रह किया कि अपने अपने वाहन धीरे चलाएं। -

पंजाब : दर्दनाक, सड़क हादसे में युवक की मौत, देखें वीडियो
पठानकोट /अनमोल : अमृतसर नैशनल हाईवे पड़ते झाखो लाहड़ी के पास उस समय एक दर्दनाक हादसा हो गया जब देर रात एक मोटरसाइकिल सवार युवक की एक गाय से टकराने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हरदीप कुमार पुत्र तिलक राज निवासी राजपुरा के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार हाइवे पर एक गाय मरी हुई थी, जिसका मोटरसाइकिल सवार युवक को पता नहीं चला और वह उससे टकरा गया व उसकी मौत हो गई।
यह घटना रात की बताई जा रही है पर इस घटना के बारे में सुबह पता चला। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। बता दें कि मृतक युवक राजपरुरा का बताया जा रहा है उधर जब इस घटना सबंधी मृतक के परिजनों को पता चला तो वह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक का शव कब्ज़े में लेकर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।
-

सोना तस्करी करते 4 गिरफ्तार, 155 किलो गोल्ड जब्त
नई दिल्ली : नेपाल पुलिस ने गोल्ड तस्करी के आरोप में चीन के 4 नागरिकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 18 जुलाई को काठमांडू पुलिस ने 155 किलोग्राम गोल्ड यानी सोना जब्त किया था। इसकी सूचना पुलिस को एक मुखबिर से मिली थी। इस मामले की जांच तभी से जारी थी। नेपाल पुलिस और यहां की प्रीमियम जांच एजेंसी सेंट्रल इन्वेस्टिेगेशन ब्यूरो इस मामले की जांच कर रही हैं। बुधवार तड़के उन्होंने कुछ घरों की तलाशी ली थी। नेपाल पुलिस और यहां की प्रीमियम जांच एजेंसी सेंट्रल इन्वेस्टिेगेशन ब्यूरो ने मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात काठमांडू के कुछ इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया।
इस दौरान चार चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का दावा है कि ये तमाम चीनी नागरिक काठमांडू इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग नेटवर्क में शामिल हैं। काठमांडू पुलिस ने कहा गिरफ्तार चीनी नागरिकों में एक महिला भी शामिल है। इसी मामले में 17 लोगों को पहले भी गिरफ्तार किया गया था। ये सभी नेपाल के नागरिक है। आरोपियों को अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
