Blog

  • Jalandhar News : कार पर गिरे बिजली के खंभे, कार में सवार थे पति-पत्नी, देखें वीडियो

    Jalandhar News : कार पर गिरे बिजली के खंभे, कार में सवार थे पति-पत्नी, देखें वीडियो

    जालंधर,ens : लम्मा पिंड से होशियारपुर रोड पर उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक ट्रक चालक की गलती से एक बड़ा हादसा हो गया। इस पूरे हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने समय रहते इस हादसे का शिकार हुए कार सवार पति पत्नी को समय रहते न निकाला होता।

    शनिवार को जालंधर के लंबा पिंड होशियारपुर रोड पर हरदयाल नगर के पास ऑल्टो कार व महिंद्रा पिकअप गाड़ी पर बिजली के खंबे ट्रांसफॉमर सहित गिर गए। कार चालक रवि निवासी होशियारपुर ने बताया कि वह पठानकोट चौक स्थित मेट्रो मॉल से पत्नी के साथ शॉपिंग कर वापिस घर जा रहे थे।

    जैसे ही वह हरदयाल नगर के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक में बिजली की तार फस गई और उनकी गाड़ी पर बिजली के खंबे व ट्रांसफार्मर गिर गया और दूसरा बिजली का खंबा पास में खड़ी महिंद्रा पिकअप गाड़ी पर गिर गया। गनीमत रही कि इस हादसे में वह दोनों बाल-बाल बच गए। लोगों ने ट्रक चालक को काबू कर लिया। हादसे के बाद दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और बिजली बोर्ड को दी।

  • 76th Republic Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 10:30 बजे फहराएंगी तिरंगा

    76th Republic Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 10:30 बजे फहराएंगी तिरंगा

    पहली बार प्रलय मिसाइल दिखेगी, राफेल-सुखोई समेत 40 विमान फ्लाईपास्ट करेंगे

    नई दिल्लीः आज 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 10:30 बजे कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराएंगी। उसके बाद परेड शुरू होगी, जो करीब 90 मिनट चलेगी। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो चीफ गेस्ट होंगे। प्रधानमंत्री मोदी, राजनाथ सिंह के अलावा विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। परेड की शुरुआत देशभर के 300 कलाकार पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर ‘सारे जहां से अच्छा’ की धुन बजाकर करेंगे। इसके बाद 5 हजार आर्टिस्ट एक साथ कर्तव्य पथ पर भारत के विकास, विरासत और संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे। परेड में 16 राज्यों और केंद्र सरकार के 15 मंत्रालयों की कुल 31 झांकियां शामिल हो रही हैं। इस बार गणतंत्र दिवस की थीम ‘गोल्डन इंडिया- हेरिटेज एंड डेवलपमेंट’ है। इस बार सांस्कृतिक कलाकार पूरे परेड पथ पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले कलाकार सिर्फ राष्ट्रपति बॉक्स के सामने प्रदर्शन करते थे।
  • आज का राशिफल, 26 जनवरी 2025

    आज का राशिफल, 26 जनवरी 2025

    26 January 2025 Ka Rashifal: आज माघ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और रविवार का शुभ दिन है। द्वादशी तिथि रात 8:55 बजे तक रहेगी। आज के दिन तिल द्वादशी का व्रत किया जाएगा। सुबह 8:26 बजे से लेकर अगले दिन सूर्योदय तक सर्वार्थसिद्धि योग का संयोग बना हुआ है। इसके अलावा, सुबह 8:26 बजे तक ज्येष्ठा नक्षत्र प्रभावी रहेगा, जिसके बाद मूल नक्षत्र शुरू होगा।

    आइए जानते हैं कि 26 जनवरी 2025 का दिन आपके लिए कैसे रहेगा

    मेष राशि: आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आप वर्किंग प्लेस पर खूब मेहनत करेंगे। अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, नए क्लाइंट के साथ मीटिंग होगी। अगर आप अपने बच्चों के लिए शादी का रिश्ता ढूंढ रहे है, तो आज आपको अच्छा रिश्ता मिलेगा। किसी खास व्यक्ति की मुलाकात से आपको फायदा होगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज विशेष उपलब्धि मिलने वाली है। आप शाम को किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा।

    वृष राशि: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज पैसो से रिलेटेड सारी परेशानियों का हल जल्दी ही निकल आएगा। किसी खास रिश्तेदार के घर आगमन से खुशियों का माहौल बनेगा। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा, बस आप मेहनत पर कंसन्ट्रेट करें। आज आप किसी बात को लेकर नेतृत्व करेंगे जिसमें अन्य लोगों का भी सहयोग रहेगा। आज दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा। आज आपके अच्छे व्यवहार से समाज में आपकी अच्छी छवि बनी रहेगी। आज थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे।

    मिथुन राशि: आज आपका दिन रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ देने वाला रहेगा। आज अपने बेटे के अच्छे करियर के लिए आपको अपना निवास स्थान चेंज करना पड़ सकता है। नए स्थान पर आपका बिजनेस ज्यादा ग्रो करेगा और आपके बेटे का करियर भी अच्छा बनेगा। इस राशि के कांट्रेक्टर के लिए आज का दिन धन लाभ देने वाला है। आज कामकाज से जुड़ी चुनौती आपके सामने आयेगी, लेकिन आप उस चुनौती को तुरंत ही पार कर लेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    कर्क राशि: आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। बिजनेस को दूर दराज तक फ़ैलाने के लिए आज आप अपने सहयोगियों के साथ मीटिंग करेंगे, जिससे बिजनेस को आगे बढ़ाने में आ रही परेशानियाँ दूर होंगी। किसी मेहमान के घर पर आने से बच्चों में उत्साह दिखेगा। परिवार के साथ किसी मंदिर जाकर कुछ देर जनसेवा का कार्य करेंगे, जिससे परिवार वाले प्रसन्न दिखेंगे। बुजुर्गों के साथ समय बिताएं, इससे उनका मन खुशहाल रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा।

    सिंह राशि: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी नए बिजनेस में इन्वेस्ट करने के लिए आप एक्सपर्ट की सलाह लेंगे। परिवार में चल रही अनबन आज समाप्त होगी, जिससे परिवार से आपको सपोर्ट मिलेगा। आज किसी बड़े मामले पर समझौता करने और सहयोग करने के लिए तैयार रहें। शुरू किए गए ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं। आपको बाहर के ऑयली फ़ूड से परहेज़ करना चाहिए, जिससे आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आज आप किसी काम को करते समय अपने मन को शांत रखें, तो आपका काम आसानी से सफल होगा।

    कन्या राशि: आज आपका दिन आपके फेवर में रहेगा। इस राशि के जो लोग मार्बल्स के बिजनेस से जुड़े है, उनके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। राजनीति से जुड़े लोग अपना रुतबा कायम रखेंगे। किसी समारोह का आयोजन होगा, जिनमे उनकी सहभागिता रहेगी। अपने खानपान की लिस्ट में ताजे फलों और हरी सब्जियों को शामिल करें, जिससे आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। गाय को चारा खिलाएं, घर में धन-धान्य की पूर्ति होगी। समाज में किसी मुद्दे को लेकर आपको अपनी बात दूसरों के सामने रखने का मौका मिलेगा।

    तुला राशि: आज आपका दिन बेहद खुशहाल रहेगा। आप अपने करियर में नया आयाम स्थापित करने में सफल रहेंगे। परिवार में चल रही अनबन को लेकर आप सबके साथ विचार विमर्श करेंगे, शाम तक सब सही हो जाएगा। इस राशि के लवमेट अपने रिश्ते को लेकर सीरियस होंगे, घर पर बात करने का मन बनायेंगे। बिजनेस में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। किसी मित्र की हेल्प करके आप खुद को बेहतर फील करेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। इन्क्रीमेंट के साथ-साथ पदोन्नति भी होगी।

    वृश्चिक राशि: आज आपका दिन लकी रहेगा। हाउसिंग प्रोजक्ट पर काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आप नया वाहन लेने से पहले अपने परिवार वालों से विचार करेंगे। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज आपको वापिस मिल जाएगा, जिससे आपका बैंक बैलेंस मजबूत बनेगा। आज आपके करियर में कुछ बदलाव हो सकते हैं जिससे आपका जीवन बेहतर बनेगा। आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। जिन चीजों के लिए आप लम्बे समय से कोशिश कर रहे हैं, वो आज पूरा हो जाएगा।

    धनु राशि: आज आपका दिन नया बदलाव लेकर आएगा। बड़ी बेटी का सिलेक्शन किसी अच्छी जॉब में हो जाने पर घर में खुशियों का माहौल रहेगा। घर की सजावट के लिए आपको जिम्मेदारी दी जा सकती है। ऑफिस में आपके काम करने के तरीके को देखकर आपके विरोधी आपकी हेल्प मांगेंगे। सब लोग आपके द्वारा किए गए कार्यों की तारीफ करेंगे। बिजनेस में अच्छा लाभ कमाने के लिए आप नई-नई तकनीक अपनाएंगे। जिन कोशिशों को आप अपनी ओर से व्यर्थ मान चुके थे, वे आज सफल होंगी।

    मकर राशि: आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज बिजनेस वर्ग के लोगों के लिए दिन शुभ हैं। धन लाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। साझेदारी करना आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जमीन से जुड़ा किसी प्रकार का मामला आज सुलझ जाएगा। आज ऑफिस में नई पहल करने के लिए दिन अच्छा है। लाभ होने की संभावना बन रही है। आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। आर्थिक रूप से उन्नति भी होगी। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को आज पार्टी की तरफ से बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी।

    कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। आज आप दूसरों को बातों से अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। रुका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जाएगा। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परीक्षा से संबंधी शुभ समाचार मिलने वाला है, जिसे सुनकर आपके चेहरे खिल उठेंगे। खेलकूद से जुड़े लोगों को सफलता के मौके मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी। आज किसी तरह की कागजी कार्यवाही में आपको सावधानी बरतनी चाहिए।

    मीन राशि: आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग आज कैंसिल हो सकती है। आपको आज फिजूल की बातों में पड़ने से बचना चाहिए। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। माइग्रेन की समस्या के लिए आज आप किसी अच्छे डॉक्टर से मिलकर सलाह ले सकते हैं, आराम मिलेगा। संतान की तरफ से आज आपको शुभ समाचार मिलने की संभावना है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कम्पटीटिव एग्जाम से रिलेटेड शुभ समाचार आपको मिल सकता है।

  • Punjab News: Governor Kataria ने किया बुड्ढा दरिया का दौरा, देखे वीडियो

    Punjab News: Governor Kataria ने किया बुड्ढा दरिया का दौरा, देखे वीडियो

    सफाई को लेकर अधिकारियों को जारी किए निर्देश

    लुधियाना: शहर से निकलने वाला 14 किलोमीटर लंबा बुड्ढा नाला सीधे तौर पर बुड्ढा दरिया और सतलुज दरिया में मिलने वाले सीवेज और औद्योगिक पानी से जुड़ा हुआ है, जो प्रदूषित और रासायनिक रूप से दूषित होता जा रहा है। सरकार बुड्ढा दरिया को साफ करने के लिए प्रयास भी कर रही है। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने आज संत बलवीर सिंह सीचेवाल और अन्य के साथ बुड्ढा दरिया का दौरा किया।

    मीडिया के रूबरू होते हुए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि बुड्ढा दरिया को लेकर चंडीगढ़ में संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार मीटिंग करते रहते हैं, लेकिन अब वह लुधियाना में बुड्ढा दरिया की सफाई को लेकर महीने में एक बार मीटिंग करेंगे और मौके पर ही सभी अधिकारियों को बुलाया जाएगा। ताकि बुड्ढा दरिया को साफ किया जा सके।

    गौरतलब है कि बुड्ढा दरिया का पानी सतलुज नदी में गिरता है, जिसका इस्तेमाल राजस्थान के कई जिलों के लोग पीने और खेती के लिए करते हैं। जिसके कारण अनेक प्रकार की बीमारियां फैल रही है। इस मामले मे राजस्थान के राज्यपाल ने पंजाब के राज्यपाल को पत्र लिखा था।

  • बड़ी राहत: Amul के बाद अब Verka ने घटाए दूध के दाम

    बड़ी राहत: Amul के बाद अब Verka ने घटाए दूध के दाम

    नई दिल्ली: पंजाब की सहकारी संस्था मिल्क प्लांट वेरका ने अपने दूध की कीमतों में एक रुपये की कमी की है। वेरका अमृतसर डेयरी के महाप्रबंधक हरमिंदर सिंह संधू ने बताया कि उपभोक्ताओं की लंबे समय से मांग थी कि वेरका दूध के दाम कम किए जाएं। इसी को ध्यान में रखते हुए वेरका ने यह कदम उठाया है।
    वेरका ने स्टैंडर्ड दूध और फुल क्रीम दूध की एक लीटर पैकिंग के दाम एक रुपये कम कर दिए हैं। अब वेरका फुल क्रीम मिल्क एक लीटर पैकिंग की कीमत 62 रुपये से घटाकर 61 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। वहीं, वेरका फुल क्रीम दूध की पैकिंग की कीमत 68 रुपये से घटाकर 67 रुपये कर दी गई है। हरमिंदर सिंह संधू ने कहा कि वेरका दूध संतुलित और पौष्टिक है, जिसमें विटामिन (ए और डी) भरपूर मात्रा में मौजूद हैं। यह लोगों की बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने यह भी बताया कि उपभोक्ताओं की मांग को देखते हुए वेरका जल्द ही वेरका रबड़ी की 85 ग्राम की पैकिंग 25 रुपये में और टोन्ड मिल्क की नई पैकिंग 20 रुपये में उपलब्ध करवाएगा। इसके अलावा, आने वाले समय में और भी नए उत्पाद बाजार में पेश किए जाएंगे। इससे पहले, शुक्रवार को अमूल ने भी अपने दूध प्रोडक्ट्स की कीमतों में एक रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी। अमूल गोल्ड अब 66 रुपये की जगह 65 रुपये में, अमूल टी स्पेशल 63 रुपये की जगह 62 रुपये में, और अमूल फ्रेश 54 रुपये की जगह 53 रुपये में उपलब्ध है। अमूल और वेरका दोनों द्वारा दूध की कीमतों में कटौती से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। खासकर उन परिवारों और छोटे व्यवसायों को जो दैनिक आधार पर दूध का उपयोग करते हैं। वेरका के इस कदम से न केवल लोगों के घरेलू बजट को संतुलित करने में मदद मिलेगी, बल्कि नए उत्पादों के कारण ग्राहकों को और भी विकल्प मिलेंगे।
  • Punjab News: इस इलाके मे Gun Culture को प्रमोट करने की वीडियो हुई वायरल

    Punjab News: इस इलाके मे Gun Culture को प्रमोट करने की वीडियो हुई वायरल

    पठानकोट: पंजाब सरकार द्वारा गन कल्चर को प्रमोट करने पर पाबंदी लगाई गई है। जिसके बावजूद लोग अपनी शान दिखाने के लिए गन कल्चर को प्रमोट करते हुए अक्सर नजर आते हैं। ऐसा ही एक वीडियो पठानकोट में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह लोहड़ी है। जानकारी के मुताबिक युवक ने पिता के लाइसेंसी हथियार के साथ हवाई फायर किए।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए थाना सदर के प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो मे नौजवान गन कल्चर को प्रमोट करता हुआ नजर आ रहा है। आरोपी गांव फरवाल का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस आरोपी की तलाश मे छापेमारी कर रही है।

  • Punjab News: हमलावरों ने पुलिस की मौजूदगी मे की गुंडागर्दी, देखे वीडियो

    Punjab News: हमलावरों ने पुलिस की मौजूदगी मे की गुंडागर्दी, देखे वीडियो

    मोगा : जिले से गुंडागर्दी का एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसमे हमलावरों ने पुलिस के सामने युवक को जमकर पीटा। जानकारी देते हुए पीसीआर पुलिस कर्मचारी चरण सिंह ने बताया कि इस युवक को थाने ले जा रहे थे, तभी अचानक कुछ हमलावरों ने मोटर साइकल पर धावा युवक को खींच लिया और मारपीट करने लगे। इस घटना मे पीसीआर मोटरसाइकल क्षतिग्रस्त हो गया

    पीड़ित नौजवान ने बताया कि दो दिन पहले उसकी हमलावरों की कार से टक्कर हुई थी। जिसकी उसने माफी भी मांग ली थी। जिसके बावजूद हमलावरों ने उसके भाई पर हमला कर सिर फोड़ दिया था। जिसकी पुलिस में कंप्लेंट भी कर दी थी। आज फिर पूर्व सरपंच मीना उर्फ जगजीवन सिंह गांव कालिया वाला , पवन सरा गांव कालिया वाला, राजदीप, कुछ अज्ञात हमलावरों ने पुलिस के सामने ही उसकी धुनाई कर दी।

  • Punjab News: पालतू पिल्ले को लेकर हुआ विवाद, बाइक को लगाई आग, देखें वीडियो

    Punjab News: पालतू पिल्ले को लेकर हुआ विवाद, बाइक को लगाई आग, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में पालतू पिल्ले को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस घटना को लेकर दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक वयक्ति ने दूसरे व्यक्ति की बाईक को आग लगा दी। दरअसल, सरहिंद नहर पर गढ़ी पुल पर पालतू पिल्ले को लेकर हुए विवाद के चलते निहंग सिंहों ने अपने ही पहचान के निहंग सिंह की मोटरसाइकिल में आग लगा दी और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। मुगलेवाल निवासी नाज़र सिंह ने कहा कि वह गढ़ी पुल पर चाय बेचने का काम करता है। उसने कहा कि 2 अन्य निहंग सिंह उसके पास ही सरदाई बेचने का काम करते है।

    नज़र सिंह के मुताबिक इन दोनों निहंग सिंहों ने उसे देखभाल के लिए एक छोटा पालतू कुत्ता दिया था। नज़र सिंह के मुताबिक, उसने कई बार कहा कि यहां ठंड है और वह जिस पालतू पिल्ले को ले जा रहा है, उसे संभाल नहीं सकता, लेकिन फिर भी उसने उसे मेरे पास छोड़ दिया। नज़र सिंह के मुताबिक, पालतू पिल्ला गायब हो गया और रात को जब दोनों निहंग सिंह उनके पास आए और पिल्ला उनसे झगड़ने लगा और उन्हें पीटना शुरू कर दिया।

    नाजर सिंह ने बताया कि उसने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई और घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी, जिस पर मौके पर पुलिस कर्मचारियों ने आकर उसे बचाया। विवाद निपटाने के बाद जब पुलिसकर्मी चले गए तो उसके बाद इन दोनों निहंग सिंहों ने उसके डेरे में खड़ी मोटरसाइकिल को आग लगा दी। नाज़र सिंह के मुताबिक, उसे पीटने और उसकी मोटरसाइकिल को आग लगाने का कारण उसका पालतू कुत्ता था। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गए।

  • Punjab News: सिविल सर्जन दफ्तर के सामने खड़ी गाड़ी में लगी आग, देखें वीडियो

    Punjab News: सिविल सर्जन दफ्तर के सामने खड़ी गाड़ी में लगी आग, देखें वीडियो

    लुधियानाः सिविल सर्जन दफ्तर के सामने पार्किंग में खड़ी अर्टिगा कार को अचानक आग लग गई। लोगों ने खुद भी आग बुझाने की कोशिश की लेकिन देखते ही देखते आग बढ़ गई। इस घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी। वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने कारणों का पता नहीं चल पाया है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए दमकल अधिकारी राजन सिंह ने कहा कि उन्हें कंट्रोल पर सूचना मिली थी कि पैवेलियन माल नजदीक सिविल सर्जन दफ्तर के सामने एक कार को आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने मौके पर पहुंच आस-पास के वाहनों को हटवाया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के कर्मी के अनुसार आग गाड़ी के इंजन के शार्ट सर्किट से लगी है।

    इस घटना में कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। गनीमत रही की आग चलती काम में नहीं लगी अन्यथा बड़ा हालदा हो सकता था। अर्टिगा कार किसकी है इस बारे पता किया जा रहा है। लोगों से अनुरोध है कि पार्किंग एरिया में कारों को सुरक्षित पार्क करें। वहीं समय-समय पर कारों की इलैक्ट्रानिक जांच करवाते रहे ताकि शार्ट सर्किट जैसे हादसों से बचा जा सके।

  • Punjab News: कुत्तों का कहर, 8 वर्षीय बच्चे की ली जान, देखें वीडियो

    Punjab News: कुत्तों का कहर, 8 वर्षीय बच्चे की ली जान, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में आवारा कुत्तों का कहर लगातार जारी है। आए दिन राज्य भर के जिलों में कुत्तों के काटने के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला अमृतसर के राजा झांसी विधानसभा क्षेत्र के टपियाला गांव से सामने आया है, जहां आवारा कुत्तों ने 8 साल के बच्चे को नोचकर मार डाला। मृतक बच्चे की पहचान 8 वर्षीय साहिबाज सिंह के रूप में हुई है। साहिबाज पहली कक्षा में पढ़ता था और अपने दादा के पास रहता था। परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

    पीड़ित परिवार का कहना है कि कुत्ते इंसानों को मार सकते हैं लेकिन इंसान कुत्तों को नहीं मार सकते अगर इंसान कुत्तों को मारते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि गांव में आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं लेकिन कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। पत्रकारों से बात करते हुए बच्चे के पिता ने कहा कि वह दादा-दादी के साथ रहता है। दरअसल, बहुत पहले उसकी मां उसे उसके दादा-दादी के पास छोड़ गई थी और बच्चे के पिता विदेश में पैसा कमाने गए हैं।

    साहिबजादा परिवार का इकलौता बेटा था। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के ताए ने बताया कि आज स्कूल की छुट्टी थी और बच्चे को उसके दादा ट्यूशन से घर लेकर आए थे और बच्चा अपना स्कूल बैग घर पर ही छोड़कर बाहर चला गया था, जहां आवारा कुत्तों का शिकार हो गया। पीड़ित परिवार ने कहा कि पंजाब सरकार और संबंधित विभाग को इन आवारा कुत्तों पर नकेल कसनी चाहिए ताकि ये राहगीरों और छोटे बच्चों को अपना शिकार न बना सकें।