Blog

  • Punjab News: 15 सेकंड में वारदात को अंजाम दे चोर हुए रफूचक्कर, देखें वीडियो

    Punjab News: 15 सेकंड में वारदात को अंजाम दे चोर हुए रफूचक्कर, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः गणतंत्र दिवस के चलते पंजाब पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है और जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है, लेकिन दूसरी तरफ बेखौफ चोर दिन-दहाड़े बाजारों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला फिरोजपुर से सामने आया है जहां चोर दुकान के बाहर से बाइक चोरी करके ले गए। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है जिसमें एक चोर बेखौफ दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चुराकर चंद सेकेंड में ही ले उड़े।

    जानकारी मुताबिक, फिरोजपुर के मल्लांवाला कस्बे में सागर नाम का युवक कपड़े की दुकान पर काम करता है। सुबह-सुबह वह दुकान पर आया और अपनी मोटरसाइकिल दुकान के बगल वाली गली में हमेशा की तरह खड़ी करके अंदर चला गया। कुछ देर बाद एक चोर वहां आया और फर्जी चाबी लगाकर मोटरसाइकिल लेकर रफूचक्कर हो गया। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसमें साफ देखा जा रहा है कि चोर ने इस पूरी घटना को महज 10 से 15 सेकेंड में अंजाम दिया है।

    पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि जो मोटरसाइकिल चोरी हुआ है उसकी अभी किश्तों भी नहीं उतरी हैं। उसने बताया कि मोटरसाइकिल खरीदे उसे अभी एक साल भी नहीं हुआ था कि चोर उसे चुराकर ले गए। लोगों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में चोरी की घटनाएं बहुत बढ़ गई हैं और कोई नहीं जानता कि कब पल भर में चोरी या डकैती की घटना हो जाएगी। लोगों ने पुलिस से इस और ध्यान देने की बात कही है और चोरों पर अंकुश लगाने की मांग की है।

  • Punjab News: नगर निगम ने 5 दुकानों को किया सील, देखें वीडियो

    Punjab News: नगर निगम ने 5 दुकानों को किया सील, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में नगर निगम द्वारा लगातार दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार काफी समय से दुकानदारों द्वारा लाखों रुपए का किराया नहीं भरा जा रहा था। हालांकि इस दौरान नगर निगम की टीम द्वारा नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन उसके बावजूद दुकानदारों द्वारा किराया नहीं भरा गया। जिसके बाद आज नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए 5 दुकानों को सील कर दिया। यह कार्रवाई बस स्टैंड के पीछे बनी मार्किट में 5 दुकानों को सील किया गया है।

    मामले की जानकारी देते हुए सुपरिटेंडेंट गोपाल कृष्ण ने बताया कि पिछले लंबे समय से दुकानदारों द्वारा किराया ना भरने के चलते आज उक्त 5 दुकानों को सील किया गया है। उन्होंने कहा कि उक्त दुकानदारों को इससे पहले नोटिस भी दिया गया था, लेकिन उसके बावजूद किराया नहीं भरा गया। सुपरिटेंडेंट गोपाल कृष्ण ने बताया कि 3 माह पहले दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि नगर निगम में दुकानों का किराया जमा करवा जाए।

    उन्होंने कहा कि अब यह दुकानें 10 प्रतिशत के जुर्माने सहित पिछले किराये को अदा करने के बाद ही खोली जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर में जगह-जगह नगर निगम की दुकानें हैं, कई दुकानदार दुकानों का किराया जमा नहीं कर रहे हैं, उन्होंने लोगों से दुकानों पर जाकर समय पर किराया जमा करने की अपील की है।

  • Punjab News:CM Mann पर हो सकता है आतंकी हमला, सिक्योरिटी में हुई बढ़ौतरी

    Punjab News:CM Mann पर हो सकता है आतंकी हमला, सिक्योरिटी में हुई बढ़ौतरी

    CM के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में हुआ बदलाव

    मोहालीः देश भर में गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां चल रही है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार सीएम पर आतंकी हमले का सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मिला है, जिसके बाद सीएम मान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान से ही पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को लगातार सीएम मान पर आतंकी हमले के इनपुट मिल रहे हैं। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने आतंकी हमले के अलर्ट की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने सुरक्षा एजेंसियों से इनपुट साझा किए हैं। सीएम की सुरक्षा में भी बढ़ोतरी की गई है। वहीं, गणतंत्र दिवस पर उनके प्रशासनिक कार्यक्रम में भी फेरबदल किया गया है। सीएम मान पहले 26 जनवरी को फरीदकोट में ध्वजारोहण करने वाले थे। इस ध्वजारोहण कार्यक्रम को रद्द कर बीते रोज तक कार्यक्रम को पटियाला में तबदील करने की रूपरेखा खींची गई थी, लेकिन सीएम की सुरक्षा को देखते हुए दूसरी बार कार्यक्रम में परिवर्तन करते हुए मोहाली में ध्वजारोहण कार्यक्रम तय किया गया है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंजाब में हाई अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने प्रदेश के सभी पुलिस कमिश्नरेट, थानों और चौकियाें के अलावा खासकर बॉर्डर एरिया व अंतर राज्यीय सीमाओं को जोड़ने वाले मोर्च पर पुलिस को अलर्ट किया है। प्रदेश में बीते नवंबर और दिसंबर में पुलिस थानों पर हुए ग्रेनेड हमले और लगातार आतंकी संगठनों की ओर से बड़ी वारदात को अंजाम दिए जाने को लेकर मिल रहे इनपुट को देखते हुए हाई अलर्ट जारी किया है। यही कारण है कि खुद पंजाब डीजीपी गौरव यादव जालंधर, अमृतसर, फिरोजपुर, बठिंडा, पटियाला व अन्य जिलों में ग्राउंड लेवल पर जाकर अधिकारियों के साथ न केवल बैठक कर रहे हैं, बल्कि प्रदेश के लॉ एंड ऑर्डर और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कड़े बंदोबस्त किए जाने को लेकर भी लगातार रिव्यू किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय व भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात 22 पंजाब पुलिस के स्पेशल कमांडो को हटा दिया है। दिल्ली पुलिस की ओर से पूर्व सीएम केजरीवाल को जेड प्लस सिक्योरिटी दी गई है। इसके तहत 63 जवान तैनात हैं। इसके अलावा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के लगभग 15 वर्दीधारी कर्मी हैं। केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस के जवानों को हटाए जाने पर पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि सीएम भगवंत मान और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को खतरे को लेकर पंजाब पुलिस को लगातार इनपुट मिल रहे हैं। सुरक्षा में खतरे को देखते हुए ही केजरीवाल की सुरक्षा में पंजाब पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस की टीम लगातार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मॉनीटरिंग कर रही है, यहां तक की खालिस्तान समर्थक आतंकी संगठनों की हर मूवमेंट पर भी नजर रखी जा रही है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश में हाई अलर्ट को देखते हुए विशेष सुरक्षा व्यवस्था में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के 5 हजार जवानों को तैनात किया गया है। प्रदेश के बॉर्डर एरिया से लेकर हर जिला में एजीटीएफ की स्पेशल टीम सुरक्षा व्यवस्था का मुआयना करेगी। प्रदेश के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मल्टी प्लेक्स, टूरिस्ट प्लेस, धार्मिक स्थलों से लेकर हर पब्लिक प्लेस पर डीजीपी ने हर जिला पुलिस की विशेष चेकिंग की ड्यूटी लगाई है। खुद डीजीपी रोजाना आधार पर जिलों से पुलिस की गतिविधियों की मॉनीटरिंग कर रही है। एजीटीएफ के अलावा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, विजिलेंस ब्यूरो, इंटरनल सिक्योरिटी, स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल के अलावा अन्य एजेंसी भी सुरक्षा में तैनात की गई है।
  • Punjab News: ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग के अधिकारियों ने बसाया फर्जी गांव, मारी लाखों की ठगी, देखें वीडियो

    Punjab News: ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग के अधिकारियों ने बसाया फर्जी गांव, मारी लाखों की ठगी, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अकसर घोटाले और धोखाधड़ी के मामले सामने आते ही रहते हैं लेकिन फिरोजपुर में ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों का जो मामला सामने आया है उसने फर्जीवाड़े की सारी हदे पार कर दी है। जिले के ग्रामीण इलाके में अधिकारियों ने फर्जी गांव बनाकर सरकारी संपत्ति को चपत लगा दी। इस दौरान उन्होंने मनरेगा के फर्जी जॉब कार्ड तैयार कर और फर्जी स्कूल दिखाकर सरकार को करीब 43 लाख रुपए का चूना लगाया, जबकि वह गांव कहीं अस्तित्व में ही नहीं है।

    जानकारी मुताबिक फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव गट्टी राजो के में ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग के अधिकारियों ने एक फर्जी गांव बना दिया है। मामला तब प्रकाश में आया जब एक पूर्व जिला परिषद सदस्य गुरदेव सिंह ने सूचना के अधिकार के तहत इसकी जानकारी मांगी, लेकिन विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी ने सभी को हैरान कर दिया। न्यू गट्टी राजो के नाम से कोई गांव अस्तित्व में नहीं है। 2013 में गट्टी राजो के गांव से अलग पंचायत बनाई गई, जिसका नाम न्यू गट्टी राजो के रखा गया।

    इसी नाम का फायदा उठाकर अधिकारियों ने न्यू नाम से नया गांव बना दिया। इसके साथ ही न्यू गट्टी राजो ने एक पोर्टल बनाकर मनरेगा के सरकारी पोर्टल पर अपलोड कर दिया और उसके नाम पर लाखों रुपए फंड के रूप में प्राप्त करने लगा। जब शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की तो पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। यह मामला साल 2018-19 का है। इसके तहत न्यू गट्टी राजोके नाम से फर्जी गांव दिखाकर पहले 140 मजदूरों को मनरेगा जॉब कार्ड बनाए गए और फिर उनके विभिन्न कार्य करवाने के नाम पर 43 लाख रुपये का भुगतान किया गया। जब मामले की जांच की गई तो पता चला कि न्यू गट्टी राजो के नाम से कोई गांव अस्तित्व में है ही नहीं और गट्टी राजो के आगे न्यू लगाकर भ्रष्ट अधिकारियों ने फर्जीवाडा़ किया है और विभाग के साथ धोखाधड़ी कर उसी नाम से फर्जी गांव बनाकर लाखों रुपए हड़प लिए हैं।

    घोटाले का राजफाश होने के बाद एडीसी विकास लखबिंदर सिंह ने राजस्व विभाग से रिपोर्ट मांगी है। पूछा है कि क्या नवीं गट्टी राजोके व न्यू गट्टी राजोके दो अलग-अलग गांव हैं। एक सप्ताह बाद भी राजस्व विभाग ने एडीसी को रिकॉर्ड नहीं सौंपा है। एडीसी (वि.) लखबिंदर सिंह रंधावा ने बताया कि वे मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं, लेकिन राजस्व विभाग का रिकॉर्ड न मिलने के कारण गांव की स्थिति के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। आरटीआई में घोटाले का पर्दाफाश 15 जुलाई, 2024 को ही हो गया था, लेकिन करीब 6 महीने से अधिकारी इसे छुपाते रहे। कुछ महीने पहले एडीसी (वि.) का पद संभालने वाले लखबिंदर सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की है। फर्जी गांव आरटीआई एक्टिविस्ट गुरदेव सिंह के सवालों के जवाब में सामने आया था।

  • Jalandhar News: गृह मंत्री के खिलाफ कांग्रेस ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गृह मंत्री के खिलाफ कांग्रेस ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देश भर में कांग्रेस ने एक बार फिर से डॉक्टर बीआर अंबडेकर के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया है। ऐसे मे आज कांग्रेस के जिला प्रधान राजिंदर बेरी की अगुवाई में डॉक्टर बीआर अंबेडकर चौक पर धरना लगाया गया, जहां भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। राजिंदर बेरी, और सुरिंदर कौर की अगुवाई में कांग्रेस वर्करों ने दलित विरोधी भाजपा सरकार के नारे लगाए।

    मामले की जानकारी देते हुए राजिंदर बेरी ने कहा कि मोदी सरकार और गृह मंत्री अमित शाह द्वारा डॉक्टर बीआर अंबडेकर द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सविंधान के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रही है। ऐसे में अगर भाजपा सरकार द्वारा सविंधान के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की गई तो आने वाले दिनों में अगर हमें भूख हड़ताल पर बैठना पड़े तो हम पीछे नहीं हटेंगे। वहीं सुरिंदर कौर ने कहा कि कांग्रेस द्वारा डॉक्टर बीआर अंबडेकर के चरणों में बैठकर गृह मंत्री अमित शाह द्वारा डॉक्टर बीआर अंबडेकर के खिलाफ की गई गलत टिप्पणी को लेकर विरोध जताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की जनता इन्हें कभी भी माफ नहीं करेंगी।

    सुरिंदर कौर ने कहा कि देश की कार्यशैली डॉक्टर बीआर अंबडेकर द्वारा चलाए गए सविंधान के अनुसार चलती है, लेकिन भाजपा सरकार शायद यह भूल गई कि शपथ समारोह के दौरान डॉक्टर बीआर अंबडेकर के सविंधान की सौंगध खाकर कार्य को पूरा किया जाता है और आज उसी बाबा साहेब के बारे में गलत टिप्पणी करना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि देश में धर्म के आधार पर लोगों में फूट डालने की नीति में भाजपा सरकार कभी कामयाब नहीं होंगे। आज सविंधान को तोड़ने की कोशिश की जा रही है, लेकिन कांग्रेस इसके खिलाफ हमेशा आवाजा उठाएंगी।

  • Punjab News: इस इलाके में आया H1N1 Virus का पहला केस, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में आया H1N1 Virus का पहला केस, देखें वीडियो

    मोहाली: न्यू चंडीगढ़ के मुल्लापुर में H1N1 वायरस का पहला केस सामने आया है। जिसकी पुष्टी हेल्थ विभाग की ओर से की गई है। संक्रमित मरीज को सैक्टर-16 चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं H1N1 वायरस को लेकर मोहल्ला निवासियों में डर का माहौल बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से अपील करते कहा कि इलाके में आकर जांच की जाए, ताकि वायरस को बढ़ने से रोका जा सके।

    वहीं हेल्थ अफसर ने पुष्टी करते कहा कि मरीज के सामने आते ही उसे अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल परिवार के मेंबरों के सैंपल लिए गए है। जिसके बाद उक्त इलाके में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी जाएगी और मोहल्लावासियों के भी सैंपल लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही टीम लोगों के घरों तक पहुंच करेगी, जहां उन्हें वायरस के प्रति जागरूक किया जाएगा। फिलहाल लोगों को सावधानी बरतने की अपील की गई है।

  • Punjab News: एक्शन मोड में CM Mann, तीसरी आंख से रखी जाएंगी सरकारी दफ्तरों पर पैनी नजर

    Punjab News: एक्शन मोड में CM Mann, तीसरी आंख से रखी जाएंगी सरकारी दफ्तरों पर पैनी नजर

    जालंधर, ENS: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लगातार एक्शन मोड में दिखाई दे रहे है। दरअसल, आप सरकार द्वारा आए दिन सरकारी दफ्तरों पर लोगों को आ रही परेशानियों से निपटने के लिए बड़ी कार्रवाई की गई है। वहीं लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सीएम मान ने राजस्व कार्यालयों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और लोगों की सुविधा के लिए एक बड़ा निर्णय लिया गया है। पंजाब सरकार ने सब रजिस्ट्रार/विशाल सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार राज्यभर में स्थित दफ्तरों में 180 कैमरे लगाए गए है। जिससे अब तीसरी आंख से सरकारी दफ्तरों पर मान सरकार पैनी नजर रखेंगी। ऐसे में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार द्वारा नकेल कसी जाएगी और सरकारी दफ्तरों में देरी से आने वाले कर्मियों की जांच की जाएंगी। सीएम मान द्वारा प्रत्येक डिप्टी कमिश्नर को कैमरे को चालू करने के लिए आदेश दिए गए है। वहीं अपर मुख्य सचिव राजस्व अनुराग वर्मा ने कैमरों की मौजूदा स्थिति पर 31 जनवरी तक रिपोर्ट देने को कहा है। मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी सीसीटीवी कैमरों की स्वयं निगरानी करेंगे। डिप्टी कमिश्नर को सीसीटीवी लाइव कैमरा फुटेज के जरिए औचक जांच करने के आदेश दिए गए है। ऐसे में डिप्टी कमिश्नर जब चाहें कैमरे के माध्यम से राजस्व कार्यालयों की जांच कर सकेंगे।

    जारी पत्र में लिखी ये बातें

    • ​​​​​​सरकार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि सब रजिस्ट्रार ज्वाइंट सब रजिस्ट्रार दफ्तरों में चार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनमें से दो सीसीटीवी हैं। सब रजिस्ट्रार/ जाइंट सब रजिस्ट्रार कार्यालय के अंदर (जहां आईडी सत्यापित की जाती है) और कार्यालय के बाहर (जहां जनता इंतजार करती है) दो कैमरे लगाए गए हैं।
    • इन कैमरों को स्थापित करने का उद्देश्य यह है कि डिप्टी कमिश्नर जांच कर सकें कि उनके कार्यालय में उपलब्ध सब रजिस्ट्रार/ जाइंट सब रजिस्ट्रार ठीक से काम कर रहे हैं और यह देख सकें कि जनता को वसीयत पंजीकृत कराने में कोई कठिनाई तो नहीं हो रही है। इससे कामों में पारदर्शिता लाना था।
    • पिछले सप्ताह जांच करने पर पता चला कि 180 सब रजिस्ट्रार/ जाइंट सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में जहां सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, उनमें से केवल तीन कैमरे काम कर रहे थे। यह स्थिति पूर्णतः संतोषजनक नहीं है।
    • आपको निर्देशित किया जाता है कि दिनांक 31.01.2025 तक अपने जिले के प्रत्येक सब रजिस्ट्रार/ जाइंट सब रजिस्ट्रार कार्यालय में सीसीटीवी स्थापित कर इस विषय पर तत्काल कार्यवाही करें। कैमरे चालू होने चाहिए। नही हो रहा तो कैमरे लगाने वाली कंपनी से संपर्क किया जाए।
    • यह सीसीटीवी है कैमरे आईपी पते पर आधारित हैं। इसलिए, आपसे अपने जिले के प्रत्येक कार्यालय के सीसीटीवी को अपने कंप्यूटर/मोबाइल पर एक्सेस करने के लिए कहा जाता है। कैमरों का लिंक लोड किया जाना चाहिए, ताकि आप किसी भी समय अपने जिले के किसी भी सब रजिस्ट्रार/ ज्वाइंट सब रजिस्ट्रार कार्यालय में की उपस्थिति और जनता की भीड़ की स्थिति की जांच कर सकें।  इस संबंध में अपने जिले के डीएमएम. तकनीकी जानकारी अलग से दी गयी है।
    • आपको निर्देशित किया जाता है कि आप अपने जिले के कुछ उप-पंजीयक/संयुक्त उप-पंजीयक कार्यालयों के सीसीटीवी प्रतिदिन जांचें। लाइव फुटेज के माध्यम से अनिर्धारित चेकिंग की जाए।
    • ये सीसीटीवी कैमरों की चेकिंग भी अधोहस्ताक्षरी एवं मुख्यालय के संबंधित अधिकारियों द्वारा की जाएगी।
  • Punjab घूमने आए व्यक्ति की निकली 1 करोड़ की लॉटरी, देखें वीडियो

    Punjab घूमने आए व्यक्ति की निकली 1 करोड़ की लॉटरी, देखें वीडियो

    लुधियानाः अकसर कहा जाता है कि देने वाला जब भी देता है छपड़ फाड़कर देता है। ऐसा ही मामला जिले से सामने आया है जहां राजस्थान से घूमने आए व्यक्ति की 1 करोड़ रुपए की लॉटरी लग गई। इसके बाद उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उनके घर में भी जश्न का माहौल बना हुआ है।

    जानकारी देते हुए अनिल कुमार ने बताया कि वह राजस्थान का रहने वाला है तथा वह सरकारी नौकरी करता है। उन्होंने बताया कि वह 6-7 तारीख पर लुधियाना में था। इस दौरान उसने जगह-जगह पर लोहड़ी और माघी बंपर के बार्ड लगे हुए देखे। इस दौरान उसने कहा कि उसने पहले सुना था कि लुधियाना से किसी का लोहड़ी बंपर निकला है जिसके चलते उसने भी अपनी किस्मत अजमाने के लिए गांधी ब्रदर्स से 4 टिकटें खरीदी।

    इसके बाद जब इसका ड्रा निकलना तो मनचाही बंपर में मेरा नाम दूसरे नंबर पर था जिसे देखकर वह बहुत खुश हुआ। उसने बताया कि उस पर बाबा श्याम की कृपा हुई है। इसके बाद से उनके घर में भी खुशी का माहौल बताया जा रहा है।

  • Jalandhar News: England पहुंचे Kulhad Pizza Couple का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: England पहुंचे Kulhad Pizza Couple का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मशहूर कुल्लड़ पिज्जा कपल इंग्लैंड पहुंच गया है, जहां उन्होंने पहले एयरपोर्ट पर पहुचंने की वीडियो शेयर की थी। जिसके बाद अब सहज अरोड़ा ने नई वीडियो शेयर की है, जिसमें वह बच्चे के साथ बैठा दिखाई दे रहा है। इस दौरान कार में बैठकर सहज ने काम के बारे में जानकारी सांझी की। सहज ने कहा वारिस के साथ मुलाकात करवाते हुए कहा कि आज विदेश में उसका पहला दिन है और ऐसे में सहज ने साउथ हाल में स्थित गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और वाहेगुरु का शुक्रराना अदा करते हुए शुरुआत की।

    इस दौरान गुरुद्वारा पार्किंग में भारी मात्रा में गाड़ियां देखी और हैरान रह गए। जिसके बाद कुल्लड़ पिज्जा कप्पल में गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब में गुरप्रीत बच्चे के साथ दिखाई दी। जहां दोनों ने बताया कि विदेश में आने के बाद उनके बच्चे की तबीयत थोड़ी खराब हो गई, दरअसल, बच्चे को जुकाम हो गया है।

    इससे पहले पिज़्ज़ा कपल सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर ने एयरपोर्ट का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनके यूके जाने की गवाही देती हुई दिखाई दे रही थी। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल सहज अरोड़ा और गुरप्रीत के इंग्लैंड शिफ्ट होने की कुछ दिनों से काफी चर्चा हो रही थी। जिसके बाद अब नई वीडियो से कंफर्म हो गया हैकि वह विदेश में शिफ्ट हो गए है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे के साथ 15 दिन पहले विदेश में शिफ्ट हो गए, लेकिन इस बात को लेकर वह अब जानकारी सांझा कर रहे है।

  • शादी के 7 साल बाद महिला के घर गूंजी एक साथ 3 बच्चों की किलकारियां, डॉक्टरों ने बताया Rear Case

    शादी के 7 साल बाद महिला के घर गूंजी एक साथ 3 बच्चों की किलकारियां, डॉक्टरों ने बताया Rear Case

    जैसलमेरः यहां हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने 7 साल बाद एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया है। महिला जमाला (28) पत्नी गुलशन खान, केहर फकीर की ढाणी, देवीकोट की रहने वाली है। जवाहिर हॉस्पिटल में पहली बार एक महिला ने 3 बच्चों को जन्म दिया है। ऑपरेशन से हुए नवजातों में 2 लड़के और एक लड़की है।

    शादी के बाद बच्चे नहीं होने पर महिला के परिजनों ने महिला का डीसा, अहमदाबाद में इलाज करवाया। लेकिन बच्चे नहीं हुए। उसके बाद महिला ने महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण कुमार वर्मा से परामर्श लिया। जहां पर 7 महीने चले इलाज के बाद 8 महीने पहले महिला प्रेग्नेंट हो गई। शादी के 7 साल बाद घर में किलकारी गूंजने से परिवार में खुशी का माहौल है।

    डॉक्टर अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि ऐसा केस लाखों में कोई एक ही होता है। हालांकि बच्चों का वजन कम है, लेकिन जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। तीनों बच्चे एनआईसीयू वार्ड में भर्ती हैं, वहीं मां भी हॉस्पिटल में एडमिट है। जमाला के परिजन 7 साल बाद जमाला के मां बनने और एक साथ 3 बच्चों के जन्म देने पर बहुत खुश हैं। सभी परिजन जमाला के घेरे हैं और बेहद खुश हैं।

    डॉक्टर अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि महिला जमाला की शादी सात साल पहले गुलशन खान से हुई थी, लेकिन शादी के बाद बच्चे नहीं हो रहे थे। करीब 15 महीने पहले महिला ने सरकारी जवाहिर हॉस्पिटल में प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण कुमार वर्मा को दिखाया।
    महिला के पीआईडी (पेल्विक इन्फ्लेमेटरी डिजीज) की समस्या थी। इनके रेगुलर साइकल नहीं थे। फिर इलाज करके पीरियड के साइकल रेगुलर किए गए। बच्चा दानी में भी इन्फेक्शन था। बच्चादानी के इन्फेक्शन का दो महीने इलाज किया गया। 8 महीने पूर्व महिला गर्भवती हुई। पहली सोनोग्राफी में पता चल गया था कि गर्भ में तीन बच्चे हैं। तो महिला ने कहा कि तीन बच्चे नहीं चाहिए। तीन बच्चे रखने में ज्यादा समस्या होगी। उसके बाद महिला को मोटिवेट किया गया और मेंटली स्पोर्ट किया। हर 15-20 दिनों में फॉलोअप व मॉनिटरिंग की गई।

    डॉक्टर अरुण ने बताया कि एक साथ तीन बच्चे होने का मामला लाखों में एक ही आता है। हालांकि जुड़वां बच्चे होते हैं मगर एक साथ तीन बच्चों का जन्म रेयरेस्ट केस ही हैं। इनमें बच्चों के सर्वाइव करने के 70 से 80 प्रतिशत चांस रहते हैं। लेकिन ये तीनों बच्चे सर्वाइव कर रहे हैं। बच्चे और मां स्वस्थ हैं।