Blog

  • Punjab News: गुरुद्वारा साहिब की गोलक से नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: गुरुद्वारा साहिब की गोलक से नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    होशियापुरः जिले में आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला थाना मॉडल टाउन के अधीन आते गांव पिप्पलावालां स्थित गुरुद्वारा शहीद बाबा सिधाना साहिब से सामने आया है, जहां चोर गुरुद्वारा साहिब में घुसे और गोलक से करीब 50 हजार की नगदी और सिक्के लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

    वहीं मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी गुरमेल सिंह, मुख्य सेवादार इकबाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रोजाना की तरह जब वह सुबह गुरुद्वारा साहिब में आए तो देखा कि गुरुद्वारा साहिब का दरवाजा टूटा हुआ था। जब उन्होंने गुरुद्वारा साहिब के अंदर जाकर देखा तो गुरुद्वारा साहिब की गोलक टूटी हुई थी। अज्ञात चोर गोलक से करीब 50 हजार की नकदी लेकर और सिक्के लेकर फरार हो गए।

    सेवादार के अनुसार गोलक में 3 महीने का चढ़ावा पड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि चोरों ने पहले रात करीब 12 बजे घर में घुसने की कोशिश की थी। जिसके बाद दोबारा डेढ़ बजे वह अंदर घुसे और लोहे की सिब्बल से से दरवाजा तोड़ दिया। जिसके बाद चोर गुरुद्वारा साहिब की गोलक से नगदी और सिक्के लेकर फरार हो गए। वहीं पुलिस ने शिकायत दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द चोरों को काबू कर लिया जाएगा।

  • Jalandhar News : स्क्रैप की दुकान में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर हुआ राख

    Jalandhar News : स्क्रैप की दुकान में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर हुआ राख

    जालंधर,ens : दुकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। जानकारी के अनुसार बस्ती नौ स्पोर्ट्स मार्केट में गत रात 8 बजे के करीब एक स्क्रैप की दुकान में आग लग गई। इस आगजनी में दुकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। हादसे की सूचना आसपास के दुकानदारों ने फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

    दुकानदार रविंदर धीर, नीरज, सुमित और राकेश ने बताया कि जब आग लगी तो तुरंत उसी समय सब मार्किट के लोग आग बुझाने के लिए गए, लेकिन शटर में ताला लगा हुआ था। जब आग बुझाने के लिए ताला तोड़ा जा रहा था तो शटर में करंट आ गया। जिसके बाद ट्रांसफार्मर से बिजली की सप्लाई बंद करवाई गई।

    खेल उद्योग संग के कन्वीनर रविंदर धीर ने बताया कि संजय कुमार की दुकान को आग लगी थी। उन्होंने बताया कि वह संजय अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था। आग की सूचना संजय को दी गई। उन्होंने कहा कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है या अन्य कोई कारण है। इस बारे में पता नहीं चल सका। इस हादसे में दुकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

  • Jalandhar News: गल्ले से पैसे चुराकर युवक फरार, केस दर्ज

    Jalandhar News: गल्ले से पैसे चुराकर युवक फरार, केस दर्ज

    जालंधरः आए दिन शहर में चोरियों की वारदातें बढ़ती जा रही है। एक मामला मखदुमपुरा स्थित एक दुकान से सामने आया है। जहां युवक ग्राहक बनकर आता है और चोरी की वारदात को अंजाम देकर चला जाता है। युवक दुकान के गल्ले से पैसे चुराकर फरार होता है। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

    वारदात के समय दुकान मालिक कुछ मिनट के लिए दुकान से बाहर गया था, जहां पहले चोर ने कुछ देर इंतजार किया और दुकान खाली पाकर गल्ले से पैसे चुराकर लिए और फरार हो गया। जिसके बाद जब दुकान मालिक आया तो देखा कि गल्ला बिलकुल खाली हुआ पड़ा था। दुकान मालिक ने बताया कि घटना सारी सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना संबंधी जानकारी पुलिस के दे दी गई है।

  • Punjab News: नगर निगम दफ्तर में लगी आग, रिकॉर्ड रूम में दस्तावेज जलकर राख, देखें वीडियो

    Punjab News: नगर निगम दफ्तर में लगी आग, रिकॉर्ड रूम में दस्तावेज जलकर राख, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले नगर निगम में आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि आग लगने से रिकॉर्ड रूम में आग लगी है, जिससे कई दस्तावेज जलकर राख हो गए। गौर हो कि इलाके के सारे लोग अपनी इमारत बनाने के लिए नक्शे पास कराते हैं और आवश्यक एनओसी लेते हैं, लेकिन एनओसी के बिना इमारत न बनाने की हिदायत देने वाले नगर निगम के अधिकारी खुद उन हिदायतों का पालन नहीं करते हुए दिखाई दिए।

    इस घटना में दस्तावेज जलने से बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल, किसी को अस्पताल या माल बनाना हो, तो उस व्यक्ति को निगम की हिदायतों के मुताबिक अपनी इमारत में फायर सिस्टम लगवाना अनिवार्य है, उसके बिना वह अपनी इमारत की निर्माण नहीं करवा सकता। लेकिन, लोगों को हिदायतें देने वाले नगर निगम की इमारत में कोई भी फायर सिस्टम न होने के कारण आज निगम में आग लगने के कारण बड़ा हादसा हो गया।

    इस संबंध में जब नगर निगम अधिकारी सुमन और दमकल कर्मी दिनेश कुमार से बात की गई, तो उन्होेंने कहा कि सुबह 7 बजे करीब उन्हें इस घटना के बारे में फोन आया था और उन्होंने फायर ब्रिगेड को फोन कर दिया था, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से आग पर काबू पाया जा रहा है। दूसरी ओर जब फायर सिस्टम के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

  • Jalandhar News : मामूली बात को लेकर बाप-बेटे पर ईंटों से किया हमला, घायल

    Jalandhar News : मामूली बात को लेकर बाप-बेटे पर ईंटों से किया हमला, घायल

    जालंधर,ens : बाप-बेटे पर हमला करने की खबर सामने आई है। कपूरथला रोड पर नजदीक गांव संगल सोहल में एक व्यक्ति ने इंसानियत की हदें पार करते हुए व्यक्ति और उसके 14 माह के बेटे पर हमला कर दिया। इस हमले में बाप-बेटा घायल हो गए। घायलों की पहचान गुरप्रीत सिंह और आफताब के तौर पर हुई है।

    घायल बाप-बेटे को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पीड़ित गुरप्रीत सिंह ने अपनी एम.एल.आर. कटवाने के बाद थाना मकसूदां को सूचित कर दिया है। घायल गुरप्रीत सिंह पुत्र तरसेम सिंह ने बताया कि वह अपने 14 माह के बेटे आफताब के साथ घर की ओर जा रहा था कि रास्ते में उसके परिचित व्यक्ति ने घूरने का आरोप लगाते हुए उसके साथ झगड़ा करने लग गया।

    जिसके बाद उक्त व्यक्ति ने ईंटों से उन दोनों पर हमला कर दिया। घटना की यह वारदात घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित गुरप्रीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उसे अब लगातार धमकियां मिल रही है कि वह आरोपी के खिलाफ शिकायत न दर्ज करवाए।

  • Punjab News: इस जिले में पहुंचे डीजीपी गौरव यादव, जल्द होंगी 10 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती, देखें वीडियो

    Punjab News: इस जिले में पहुंचे डीजीपी गौरव यादव, जल्द होंगी 10 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती, देखें वीडियो

    बदलेंगी थानों व पुलिस लाइनों की दशा, 140 थानों को मिलेंगी नई गाड़ियां

    बठिंडाः पंजाब में एक बड़े विकास प्रयास के चलते पुलिस को अपने बुनियादी ढांचे को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिला है। वहीं बठिंडा पहुंचे पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि राज्य पुलिस के थानों व पुलिस लाइनों की दशा शीघ्र ही सुधरेगी। इसके लिए पुलिस विभाग हुडको से 450 करोड़ रुपये का कर्ज लेकर पुलिस इंफ्रास्ट्रक्टर एवं बिल्डिंगों पर खर्च किए जाएंगे। पुलिस को हाईटेक बनाने के लिए फरवरी माह में 140 पुलिस थानों को नई गाड़ियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस फोर्स में कमी पूरी करने के लिए लगभग 10 हजार नई भर्तियां की जा रही हैं। इसके लिए सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। बठिंडा जोन के डीआईजी, एसएसपीजी व अन्य अधिकारियों के साथ सुरक्षा की समीक्षा बैठक में यह जानकारी सांझा की। डीजीपी गौरव यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पंजाब में अलगाववाद, आतंकवाद व खालिस्तान समर्थकों के लिए कोई स्थान नहीं है तथा इनसे जुड़ी गतिविधियों में शामिल लोगों को पुलिस किसी भी सूरत में बख्शेगी नहीं। उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि जहां भी गणतंत्र दिवस कार्यक्रम आयोजित होंगे, वहां किसी भी प्रकार की चूक सहन नहीं होगी। अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर पहले ही सुरक्षा प्रबंध पुख्ता करें। डीजीपी ने निर्देश दिए कि सार्वजनिक व संवेदनशील स्थलों पर पुलिस की मौजूदगी हर हाल में सुनिश्चित की जाए, ताकि आपराधिक तत्वों पर नकेल कसी जा सके। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान व अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकियों की इनपुट लगातार खुफिया विभाग से मिल रही हैं। दिल्ली चुनाव आयोग के निर्देशों के बाद दिल्ली पुलिस से मिली सूचना पर पंजाब पुलिस के जवान वापस बुला लिए गए हैं। डीजीपी पटियाला पुलिस लाइन में 20 पीसीआर बाइक्स को हरी झंडी देने पहुंचे थे।  
  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के डाबा रोड स्थित युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की घटना सामने आई है। मिली मान नगर में उस समय हंगामा हो गया, जब इलाके में रहने वाली एक युवती की मौत के बाद दाह संस्कार की तैयारी होने पर इलाके के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मृतका युवती की पहचान 22 संतोष रानी के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थाना डिवीजन 6 की और शेरपुर चौक की पुलिस पर पुहंची।

    दोनों जगहों की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांचा शुरू दी और शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस का कहना है कि शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर अगली करवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि पुलिस को मृतका के घर से एक संदिग्ध एक्टिवा और बाइक बरामद हुए है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के मामा राम कृपाल ने बताया कि संतोष की माता की करीब 3 साल पहले व पिता की 3 महीने पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी है।

    संतोष पिछले करीब 2 सालो से एक युवक के संपर्क में रहती थी। जो उसके पिता की मौत के बाद उसके साथ रहने लग गया था। जिसने पुलिस को बताया कि संतोष पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। जिसे इलाके के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसे हालत गंभीर देखते हुए चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में ले जाया गया। जहां पहुंचने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद युवती के शव को लुधियाना स्थित घर पर लाया गया। जहां रिश्तेदारों ने युवती के शव का दाह संस्कार की तैयारी शुरू कर दी, लेकिन घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

  • ट्रकों की चपेट मे आने 2 कारों के उड़े परखच्चे, 4 की मौत

    ट्रकों की चपेट मे आने 2 कारों के उड़े परखच्चे, 4 की मौत

    वाहनों को काटकर लोगों को निकाला बाहर

    लखनऊः किसान पथ पर अयोध्या रोड के पास अनौरा गांव के सामने 2 ट्रकों के बीच इनोवा और मारुति वैन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसे में जान गंवाने वालों में मुज्जफरनगर का शहजाद (38), किरन यादव पत्नी लालता प्रसाद (38) निवासी खंडक देवा रोड थाना चिनहट, लखनऊ और कुन्दन पुत्र लालता प्रसाद (18) निवासी खंडक देवा रोड शामिल हैं। दरअसल, देर रात तेज रफ्तार में ट्रक ने ओवरटेक करते हुए वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक की टक्कर इतनी तेज थी कि इनोवा और ओमिनी कार में सवार 13 लोगों में से 4 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शेष 9 को गंभीर चोंटे आई हैं। हादसा इतना भयावह था कि बीबीडी पुलिस और दमकल कर्मियों को एडवांस रेस्क्यू टेंडर मंगवाना पड़ा। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दोनों कारों को काटकर फंसे लोगों को निकाला गया। सभी को अस्पताल भेजा, जहां सातों को का ईलाज चल रहा है। इनमें कई की हालत नाजुक है। इनोवा सवार लोग कव्वाली का म्यूजिक कंसर्ट चलाते हैं। पुलिस के मुताबिक, इनोवा और वैन किसान पथ के रास्ते कुर्सी रोड की ओर जा रही थीं। माती गांव के पास इनोवा आगे ट्रक को ओवरटेक कर रही थी। तभी पीछे से आई वैन में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। मारुति और इनोवा दोनों ट्रकों के बीच कुचल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर बीबीडी थाने के इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह, एफएसओ गोमतीनगर सुशील यादव पहुंचे। कटिंग टू्ल्स से दोनों गाड़ियों की बाडी काटकर घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने 4 को मृत करार दिया, जबकि 9 का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वैन सवार लोग लखनऊ में देवा रोड खंडक गांव के रहने वाले हैं। इनोवा सवार शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, अमरोहा के रहने वाले हैं और कव्वाली आदि संगीत कार्यक्रम करते हैं। वे बिहार के कटिहार स्थित बाबूगंज से कव्वाली कार्यक्रम करके लौट रहे थे। इंस्पेक्टर बीबीडी के मुताबिक ट्रक चालक कन्नौज निवासी सुशील है। मिली जानकारी के अनुसार वह नशे में था, उसने वैन में टक्कर मारी थी, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। कुंदन शाम को साथी के साथ वैन से मां का इलाज कराने के लिए निकला था। मां को जुग्गौर स्थित एक डॉक्टर के क्लीनिक से दवा दिलाकर साथी के साथ लौट रहा था। इस बीच हादसा हो गया। किरन और कुंदन के साथ ही पड़ोसी हिमांशु की सांसें भी थम गईं। तीनों की मौत की खबर से खंडक गांव में मातम छा गया। बड़ी संख्या में लोग लोहिया अस्पताल पहुंचे। कुंदन और हिमांशु के परिवारीजन फूट-फूटकर रो रहे थे। बेटे और पत्नी के शव एक साथ देखते ही कुंदन के पिता लालता प्रसाद की हालत बिगड़ गई। हादसे के बाद सड़क पर गाड़ियों के टूटे हुए परखच्चे‍ फैले पड़े थे। पुलिस ने किसानपथ पर एक ओर बैरिकेडिंग करके वाहनों का आवागमन रोक दिया। घायलों को कारों से निकालने के बाद क्रेन मंगवाई। क्रेन से दोनों गाड़ियों को मौके से हटवाया गया। रास्ता खुला और करीब डेढ़ घंटे बाद किसान पथ पर वाहनों का आवागमन सुचारु रूप से शुरू हो सका। हादसे के दौरान कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। इनोवा सवार लोग म्यूजिक कंसर्ट चलाते हैं। सभी कव्वाली पेश करते हैं। वे लोग बिहार के कटिहार जनपद के बालूगंज में कव्वाली पेश करने गए थे। मंगलवार को वहां पहुंचे थे। बुधवार को कव्वाली का आयोजन था। कव्वाली पेशकर वहां से शहजाद, राजन उर्फ राजा, तस्लीम, इंतजार, सुशील, शाहरुख और शकील लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक घायलों के परिवारीजनों ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे सभी लोग बिहार से निकले थे।  
  • Stock market: तेजी के बाद रफ्तार थमी, Pharma Sector में गिरावट दर्ज

    Stock market: तेजी के बाद रफ्तार थमी, Pharma Sector में गिरावट दर्ज

    बिजनेसः हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को तेजी की रफ्तार दिखी, जो बाद में थम गई। सेंसेक्स 150 की तेजी के साथ 76,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक की तेजी है, ये 23,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.59% और कोरिया के कोस्पी में 0.86% की तेजी है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.85% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

    वहीं डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO 29 जनवरी को ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 31 जनवरी तक बिडिंग कर सकेंगे। 5 फरवरी को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

  • Jalandhar News: कई इलाकों में बिजली रहेंगी बंद

    Jalandhar News: कई इलाकों में बिजली रहेंगी बंद

    जालंधर, ENS: फीडरों की जरूरी मरम्मत को लेकर शहर के विभिन्न इलाकों में 24 जनवरी यानी आज बिजली की सप्लाई बंद रहेगी।

    इस क्रम में बस्ती – दानिशमंदा, बस्ती गुजां, मनजीत नगर, जनक नगर, लसूड़ी मोहल्ला, कटरा मोहल्ला, न्यू रसीला नगर, करण एन्क्लेव, सतनाम नगर, सुरजीत नगर, ग्रोवर कालोनी, शेर सिंह कालोनी, दिलबाग नगर, राजा गार्डन, रोज गार्डन, शिवाजी नगर में दोपहर 12:30 से शाम पांच बजे तक बंद रहेगी।

    पावरकाम अधिकारियों ने बताया कि अगर फीडरों की समय-समय पर मरम्मत नहीं की जाए तो ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने का खतरा रहता है। मरम्मत के बाद बिजली बहाल कर दी जाएगी।