Blog

  • इंडस्ट्रियल एरिया में अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

    इंडस्ट्रियल एरिया में अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः सिटी ब्यूटीफुल सिटी के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में अवैध शराब की बिक्री का मामला सामने आने से सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल, गणतंत्र दिवस में अब कुछ ही दिन बचे हैं और ऐसे समय में शहर की सुरक्षा को लेकर किए जा रहे दावों के बीच इस तरह का गैरकानूनी कारोबार कानून व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर कर रहा है।

    शहर में बढ़ती चौकसी और पुलिस गश्त के बावजूद अवैध शराब का कारोबार चलना इस बात का संकेत है कि या तो प्रशासन की नजरें इस ओर नहीं हैं या फिर मिलीभगत की आशंका को खारिज नहीं किया जा सकता।हालांकि गणतंत्र दिवस को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन इंडस्ट्रियल एरिया जैसे व्यस्त क्षेत्रों में इस तरह की गतिविधियां सामने आना चिंता का विषय है। अवैध शराब बिकने की की सूचना मिलने ही मीडिया कर्मियों ने घटना की जानकारी चंडीगढ़ पुलिस को दी।

    जिसके बाद मौके पर पहले पीसीआर की टीम पहुंची उसके तुरन्त बाद सेक्टर 31 थाने की पुलिस पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को काबू करके कई बोतले कब्जे में ली। अवैध शराब बेचने वाले युवक ने कैमरे पर कहा कि मैं केवल दिहाड़ी पर काम कर रहा हूं, यह काम नरेंद्र और बबलू का है, मैं 500 रुपए की दिहाड़ी पर कार्य कर रहा हूं। हैरानी की बात यह है कि इस अवैध कारोबार से बारे में पुलिस को सूचना क्यों नहीं मिली, जिसको लेकर प्रशासन की कार्रगुजारी पर कई सवाल खड़े होने शुरू हो गए है।

  • Punjab News: बाइक और वाहन में हुई भीषण टक्कर में 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: बाइक और वाहन में हुई भीषण टक्कर में 2 घायल, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के लुधियाना रोड पर बाइक और अज्ञात वाहन की टक्कक हो गई। मिली जानकारी के अनुसार देर रात बाइक पर जा रहे महिला व पुरुष को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना को अंजाम देकर वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घायलों को समाज सेवा सोसाइटी के सहयोग से मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक बजुर्ग अपने किसी रिश्तेदार महिला के साथ अपनी बाइक पर गांव में जा रहा था। इस दौरान लुधियाना रोड़ पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक से गिरने के चलते गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • Private School को मिली धमकी, मचा हड़कंप, किया छुट्टी का ऐलान

    Private School को मिली धमकी, मचा हड़कंप, किया छुट्टी का ऐलान

    गुजरात: देश भर में स्कूलों को धमकी भरे पत्र मिलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं अब ताजा मामला वडोदरा से सामने आया है ,जहां प्राइवेट स्कूल को ई-मेल के जरिये धमकी भरा पत्र मिला। इस पत्र के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया और बच्चों की छुट्टी का प्रशासन द्वारा ऐलान कर दिया गया। बता दें कि इससे पहले दिल्ली सहति कई स्कूलों को धमकी भरे पत्र मिलने की घटनाएं सामने आ चुकी है।

  • आज का राशिफल, 24 जनवरी 2025

    आज का राशिफल, 24 जनवरी 2025

     आज माघ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। दशमी तिथि आज शाम 7 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पार कर कल सबह 5 बजकर 8 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 8 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शाम 5 बजकर 38 मिनट पर बुध मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

    मेष राशि:आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी गुम हुई पुरानी वस्तु आज वापस मिल जाएगी। साथ ही आपको इनवेस्ट में लाभ होगा। इस राशि वाले लोगों को अपने जीवनसाथी से आज गिफ्ट मिल सकता है। जिससे आप दोनों के रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज दूसरों की बात भी अच्छे से समझने की कोशिश करें। इससे आपको लाभ मिलेगा। आप किसी अपनों की मदद भी कर सकते हैं। आज कानूनी मामलों में आपको जीत मिलेगी। इस राशि के लोगों को आज रोजगार मिलेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है।

    वृष राशि:आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज किसी बड़े मामलों पर समझौता करने और सहयोग करने के लिए आप तैयार रहें। रुके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे। इस राशि के लोग आज जीवनसाथी को लेकर कहीं धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। नवविवाहित दंपत्ति के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। आज कई महत्वपूर्ण कामों में बदलाव होंगे। इस स्थिति में किस्मत आपका साथ देगी। निवेश करने से पहले अपने बड़ों की राय जरूर लें।

    मिथुन राशि:आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज प्रोजेक्ट में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित होगा। ऑफिस के कामों में दूसरों की राय लेने से बचें, बेहतर यही होगा की किसी अपनों की काम में मदद लें तो काम आसानी से सफल होंगे। आपकी मेहनत आज आपके जीवन में सफलता के रंग भर देंगे। आज पारिवारिक रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज के दिन आपको अलग-अलग रास्तों से फायदा मिलने की उम्मीद है।

    कर्क राशि:आज के दिन आपको धन लाभ होगा। आज किसी अजनबी से बहस न करें। पैसों के लेन-देन के मामले में किसी भी तरह का निर्णय लेने से पहले बड़ों की सलाह लें। अपने ध्यान को केन्द्रित कर काम को पूरा करने की कोशिश करें। आज जो भी चीज आपके लिए रुकावट बनती है, उसे नजरदांज करें। इस राशि के स्टूडेंट्स किसी तरह का परीक्षा फॉर्म भी भर सकते हैं या इंटरव्यू में जा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।

    सिंह राशि:आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका रुझान रचनात्मक कार्यों की तरफ ज्यादा रहेगा। नया वाहन खरीदनें के लिए आज का दिन शुभ है। साथ ही घर की साज-सजावट के लिए घरेलू उपकरणों से जुड़ी खरीददारी करने के लिए भी आज का दिन शुभ है। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार है साथ में घूमने का प्लान बना सकते है। आज सोच-समझकर ही दूसरों की मदद करें। आज आपका स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा।

    कन्या राशि:आज का दिन लकी है। आज के दिन की शुरुआत खुशहाल रहने वाली है। जो लोग मिट्टी के व्यवसाय से जुड़े है उनके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज मेहनत और व्यवहार के कारण आपको धनलाभ होगा। शत्रु पक्ष आज आपके प्रभाव से पस्त रहेंगे। इस राशि के लोगों को आज पारिवारिक सुख और शांति का लाभ होगा। साथ ही आपके रिश्ते में मधुरता आएगी। आपका ज्यादा समय आज माता-पिता के साथ बीतेगा। धनलाभ के अवसर बनेंगे। लवमेट से आज उपहार मिलने से पूरे दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी।

    तुला राशि:आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रही रहेगी। आज अपने कामों में कामयाबी का परचम लहराएंगे। आज खुद को मेंटली और फिजिकली फिट महसूस करेंगे। अगर आप नया वाहन खरीदने की सोच रहें है तो खरीद लें। व्यापार में आपको लाभ मिलने के आसार नजर आ रहें हैं। आज आप मित्रों के साथ मिलकर कई मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेंगे इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। आज आपका दांपत्य जीवन बहुत ही रोचक और सुखमय रहने के आसार हैं।


    वृश्चिक राशि:
    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज किसी कार्य को पूरा करने का प्रयास सफल रहेगा। आज परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे और आपके आत्म सम्मान में वृद्धि होगी। आज किसी व्यक्ति विशेष से आपको मदद मिल सकती है। रात को बाहर दोस्त के साथ डिनर करने जाएंगे। आज ऑफिस में सरलता से कार्य को पूरा करने की कोशिश करें, मेहनत के मुताबिक सफलता आपको हासिल होगी। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। दांपत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है। छात्रों को शिक्षकों से सहयोग मिलेगा।

    धनु राशि:आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। व्यापारी वर्ग के लोगों को धन लाभ होगा। अगर किसी नए व्यापार की शुरूआत करना चाह रहें है तो आज शुरुआत कर सकते है। इस राशि के लोगों को जीवनसाथी से आज बहुत सारा प्यार मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप कहीं धार्मिक स्थलों पर जाने का मन बना सकते है। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। नवविवाहित दंपति के जीवन में मिठास बनी रहेगी। कार्यों में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा।

    मकर राशि:आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज मनोबल का स्तर अच्छा रहने के कारण आपके कार्य अच्छी गति से आगे बढ़ेंगे। आज बिजनेस में परिवर्तन के आसार दिख रहें हैं। ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी पहले से अच्छी बनेगी। इस राशि के लवमेट के लिए बढ़िया दिन है। आज भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा। भाई के साथ किसी बात को लेकर विचार विमर्श करेंगे, साथ ही किसी से बात करते वक्त अपने आप को संयमित रखें। आज अपनी कीमती वस्तु को संभालकर कर रखें।

    कुंभ राशि:आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल होने वाली है। साथ ही किसी विदेशी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। जिसे जॉइन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज वाहन की पार्किंग सेफ जगह पर ही करें, वरना फाइन भरना पड़ सकता है। आज विरोधी आपको नुकसान पहुचाने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए जितना हो सके आप उनसे दूरियां बनाकर रहें। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज अपना काम ध्यान पूर्वक करें।

    मीन राशि:आज का दिन आपके जीवन में नई खुशियां लेकर आएगा। आपका रुझान अध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। माता-पिता के साथ कहीं मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे। मनोरंजन के लिए बनाया हुआ प्लान आज टल सकता है। घर में आज समय ज्यादा व्यतीत करेगें। पैसों की जुड़ी समस्या आज खत्म हो जाएगी। व्यवसाय से धन लाभ होगा। इस राशि के स्टूडेंट के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। किसी योजना को बनाने में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

  • Punjab News: डकैती मे शामिल अंतर-जिला गिरोह का पर्दाफाश, देखे वीडियो

    Punjab News: डकैती मे शामिल अंतर-जिला गिरोह का पर्दाफाश, देखे वीडियो

    गुरदासपुर: एसएसपी सुहैल कासिम मीर के दिशा निर्देशों पर स्थानीय पुलिस और सीआईए स्टाफ ने संयुक्त टीम बना कर लूटपाट और डकैती में शामिल 02 गिरोहों से संबंधित अपराधियों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार, गोला-बारूद, सोना और लग्जरी गाड़िया बरामद की है ।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए एसएसपी मीर ने बताया कि दिनांक 12 जनवरी की मध्य रात्रि को अज्ञात आरोपियों ने थाना सिविल लाइन बटाला के क्षेत्र में गुरदासपुर रोड स्थित फ्लिपकार्ट/अमेजन डिलीवरी स्टोर में सेंध लगाकर 7 लाख रुपए की नकदी चोरी कर ली थी।

    चोरी की इस वारदात को एसपी डिटेक्टिव जी.एस सहोता के नेतृत्व मे गठित पुलिस टीमों ने 2 आरोपियों सुरेश कुमार पुत्र बार राम निवासी गांव डेरा बधोरी जिला सांबा जेएंडके व उमर वसीम पुत्र अब्दुल गनी वासी मोर, जिला रियासी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से मारुति ईसीओ नंबर जेके-21-एच-6524 और वारदात के दौरान पहने गए कपड़े बरामद किए हैं। जबकि इनके 02 अन्य साथियों और चोरी के सामान की रिकवरी बाकी है।

    इसी प्रकार 17 जनवरी को कस्बा फतेहगढ़ चूड़ियां में रिलायंस स्मार्ट स्टोर पर क्रेटा कार में सवार होकर आए 2 अज्ञात युवकों ने पिस्तौल की नोक पर करीब 20,000/- नकदी लूट मौके से फरार हो गए थे। इस मामले मे भी एस.पी. सहोता की देखरेख में पुलिस पार्टी ने 5 दिन में आरोपियों को ट्रेस कर उनसे वारदात के दौरान इस्तेमाल की गई क्रेटा कार, एक 32 बोर पिस्तौल, 04 जिंदा कारतूस, 01 मोबाइल फोन व अन्य सामान जब्त कर लिया।

    पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपियों से 2.5 ग्राम सोने की अंगूठी और 2,850 किलोग्राम चांदी के अलावा इनोवा और वेन्यू कार भी बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान करणबीर सिंह पुत्र वतन सिंह निवासी माहल, मोना पुत्र पिंका सिंह निवासी गुलावल नजदीक बालेचौक तरनतारन रोड अमृतसर और सलमान पुत्र सतवंत सिंह निवासी धर्मकोट रंधावा के रूप मे हुई है।

    पुलिस को जांच के दौरान यह भी पता चला कि फतेहगढ़ चूड़ियां की घटना से पहले आरोपियों ने 15 जनवरी को रिलायंस स्टोर से बलजिन्द्र सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी बुढाकोट से वेन्यू कार पर सवार होकर बटाला से उपरोक्त क्रेटा गाड़ी लूटी थी। जिसके बाद दोनों गाड़ियों की पहचान छिपाने के लिए क्रोटा के टायर इनोवा नंबर पीबी08-बीएल-2929 पर ल दिए। पुलिस ने तीनो गाड़िया जब्त कर ली है।

    इसके अलावा इस गिरोह ने तरनतारन और अजनाला में निम्न वारदातों को अंजाम दिया है।

    1. 16 जनवरी को थाना सिटी पट्टी, जिला तरनतारन के क्षेत्र में रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट पर क्रेटा कार में सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हथियारों के बल पर 57,000 रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।

    2. 19 जनवरी को पिकअप ट्रक में सवार होकर आए अज्ञात युवकों ने जिला अमृतसर के थाना अजनाला मे दीपक ज्वेलर्स पर पिस्तौल के बल पर लूटपाट की तथा करीब 6 किलो चांदी , 6.5 तोला सोना और 50,000 रुपये नकद लूट कर भाग गए।

     

  • Punjab News: 2 दिनों से लापता युवक का शव पंच के घर से मिला

    Punjab News: 2 दिनों से लापता युवक का शव पंच के घर से मिला

    लुधियाना: जिले के गांव लोहटबद्दी में पिछले दो दिनों से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए इकबालजीत सिंह उर्फ ​​मोना (लगभग 38 वर्षीय) पुत्र निर्मल सिंह का शव पुलिस चौकी लोहटबद्दी की टीम ने इलाके के ही एक घर से बरामद किया है। यह घर गांव की महिला पंच गुरप्रीत कौर का बताया जा रहा है।

    प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि पंच के बेटे कुलविंदर सिंह उर्फ ​​सन्नी पुत्र अवतार सिंह, इकबालजीत सिंह पुत्र निर्मल सिंह तथा उधम सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी गांव बरुंडी में दोस्त थे। जिन्होंने पंच के घर पर शराब पी और वहीं सो गए। . अगले दिन पता चला कि ​​मोना पंच के घर में मृत पाया गया। उधम सिंह उसी रात वहां से चला गया था। जबकि पंच गुरप्रीत कौर अपने बेटे के साथ कहीं भाग गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश मे छापेमारी शुरू कर दी है।

  • बॉलीवुड डायरेक्टर Ram Gopal Varma की बढ़ी मुश्किलें, 3 महीने की सजा

    बॉलीवुड डायरेक्टर Ram Gopal Varma की बढ़ी मुश्किलें, 3 महीने की सजा

    नई दिल्ली: बॉलीवुड के चर्चित फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने चेक बाउंसिंग के एक मामले में वर्मा को तीन महीने की जेल की सजा सुनाई है। यह फैसला उनकी नई फिल्म “सिंडिकेट” की घोषणा से एक दिन पहले आया है।

    यह मामला 2018 में श्री नामक कंपनी द्वारा महेशचंद्र मिश्रा के माध्यम से दर्ज कराया गया था। मामला राम गोपाल वर्मा की फर्म “कंपनी” से संबंधित है। वर्मा पर आरोप है कि उन्होंने भुगतान के लिए जो चेक दिया था, वह बाउंस हो गया। यह मामला नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत दर्ज किया गया था। पिछले सात वर्षों से इस मामले की सुनवाई चल रही थी।

    मजिस्ट्रेट वाईपी पुजारी ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान आदेश दिया कि “फैसले के दिन आरोपी अदालत में पेश नहीं हुए, इसलिए उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया जाए।” कोर्ट ने वर्मा को तीन महीने की जेल की सजा सुनाई और शिकायतकर्ता को तीन महीने के भीतर 372,219 रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया। अगर वर्मा मुआवजा नहीं चुकाते हैं, तो उन्हें तीन महीने की अतिरिक्त जेल भुगतनी होगी।

    मजिस्ट्रेट ने यह भी स्पष्ट किया कि आपराधिक प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 428 के तहत किसी भी सेट-ऑफ का प्रश्न नहीं उठता क्योंकि आरोपी ने ट्रायल के दौरान हिरासत में कोई समय नहीं बिताया।

    फैसले के दिन राम गोपाल वर्मा अदालत में मौजूद नहीं थे। इसके चलते कोर्ट ने संबंधित पुलिस स्टेशन को उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

  • Jalandhar News: 50 ग्राम हेरोइन और अवैध शराब सहित 4 गिरफ्तार

    Jalandhar News: 50 ग्राम हेरोइन और अवैध शराब सहित 4 गिरफ्तार

    जालंधर (ens): थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे 50 ग्राम हेरोइन और एक बाइक बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान काला सघियां रोड के रहने वाले प्रभजोत सिंह और वरिंदर कुमार के रूप में हुई है। थाना बस्ती बावा खेल के जांच अधिकारी ASI रजिंदर कुमार ने बताया कि वह पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी के दौरान लैदर कॉम्प्लेक्स रोड के पास मौजूद थे।

    इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि आरोपित बाइक पर सवार होकर हेरोइन की सप्लाई देने के लिए बावा खेल के इलाके में आ रहे है। पुलिस पार्टी ने दोनों आरोपियों को पकड़ कर जब तलाशी ली , तो 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: Ayodhya से वापिस आई महिला से स्नैचिंग, देखे वीडियो

    Punjab News: Ayodhya से वापिस आई महिला से स्नैचिंग, देखे वीडियो

    मोगा: जिले मे स्नैचिंग की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला न्यू टाउन से सामने आया है। पीड़ित प्रदीप कुमार ने बताया कि वह पत्नी के साथ अयोध्या जी से वापिस आकर घर का ताला खोल रहा था। इस दौरान एक मोटर साइकल पर सवार व्यक्ति उनकी पत्नी के पास आया और हाथ में पकड़ा पर्स छीन कर फरार हो गया।

    इस घटना की सीसीटीवी भी सामने आई है। वीडियो मे देखा जा सकता है कि स्नैचर बिना किसी खौफ के मोहल्ले मे आया और गली के बीच मोटरसाइकिल रोक कर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। प्रदीप कुमार ने इस घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। पर्स मे 18-19 हजार रुपए कैश, फोन और अन्य दस्तावेज थे। पुलिस स्नैचर की तलाश मे छानबीन कर रही है।

  • इस इलाके में कार सवार युवकों ने की फायरिंग

    इस इलाके में कार सवार युवकों ने की फायरिंग

    चंडीगढ़: यूटी चंडीगढ़ में कार सवार युवकों ने फायरिंग की है। घटना सेक्टर 39 की है। मिली जानकारी अनुसार नाकाबंदी के दौरान एक सफेद मारुति फ्रांक्स कार सवार ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और अपने साथी को छुड़ाकर फरार हो गया। बीट कॉन्स्टेबल प्रदीप और डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल के सीनियर कॉन्स्टेबल दीप पर यह हमला हुआ। 26 जनवरी के मद्देनजर सेक्टर 38 ए की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी के बाहर थाना 39 के कॉन्स्टेबल प्रदीप ने नाकाबंदी कर रखी थी।

    इसी दौरान तेज रफ्तार से आती सफेद मारुति फ्रांक्स कार पर प्रदीप को शक हुआ। उसने कार रोकने का इशारा किया, लेकिन ड्राइवर कार भगा ले गया। कुछ दूरी पर उसने एक व्यक्ति को कार से उतार दिया, जिसे प्रदीप ने दबोच लिया। इस दौरान कार ड्राइवर वापस लौटा और साथी को छुड़ाने के लिए कॉन्स्टेबल पर कार चढ़ाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल के सीनियर कॉन्स्टेबल दीप ने प्रदीप की मदद की और दोनों ने ड्राइवर को पकड़ लिया।

    पकड़े जाने पर आरोपी ने कार से पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। उसने चार गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली दीप की ओर भी चलाई गई। दीप नीचे झुककर गोली से बच गए, लेकिन इस बीच आरोपी का साथी भाग निकला और आरोपी भी कार में बैठकर फरार हो गया। फरार आरोपी जिस सफेद मारुति फ्रांक्स कार में सवार थे, वह लुधियाना निवासी ज्योति वर्मा के नाम पर रजिस्टर्ड है।

    पुलिस की एक टीम कार मालिक से पूछताछ और आरोपियों की तलाश के लिए लुधियाना रवाना हो गई है। पुलिसकर्मियों के बयान पर थाना 39 में आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

    पुलिस का कहना है कि आरोपी ड्रग्स के लेन-देन के सिलसिले में कॉलोनी में आए हो सकते हैं। सेक्टर 38 ए की इस कॉलोनी में पहले भी ड्रग्स के कई मामलों में आरोपी पकड़े गए हैं। इसके अलावा, पुलिस इस वारदात के आतंकी कनेक्शन की भी जांच कर रही है, क्योंकि इसी थाना क्षेत्र में पहले बम फेंकने का इनपुट भी मिला था।