Blog

  • Punjab News: नहीं रूक रहे खड़ी गाड़ियों को तोड़ने के मामले, एक सप्ताह में दूसरी घटना, देखें वीडियो

    Punjab News: नहीं रूक रहे खड़ी गाड़ियों को तोड़ने के मामले, एक सप्ताह में दूसरी घटना, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में बसंत एवेन्यू इलाके में बाइक सवारों नौजवानों द्वारा घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों को तोड़ दिया गया। हैरानी की बात यह हैकि इससे पहले SAN Jain School के बाहर भी गाड़ियों के शीशे तोड़ने की घटना सामने आई थी। हालांकि उस मामले में उक्त व्यक्तियों को काबू नहीं किया गया, जिसके बाद अब बसंत एवेन्यू में खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ने की घटना सामने आई है।

    लोग जब घरों से बाहर आए तो देखा कि गाड़ी के शीशे टूटे हुए थे। लोगों ने इकट्ठा होकर इसकी शिकायत बसंत एवेन्यू चौकी की पुलिस को दी है। पुलिस इस केस में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बाइक सवार बदमाश सीसीटीवी में कैद भी हुए है। पुलिस का दावा है कि जल्द बदमाशों को दबोच लिया जाएगा। जानकारी मुताबिक रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन बसंत एवेन्यू के प्रधान गुरजीत सिंह ने बताया कि लोगों ने जैसे ही शीशे टूटने के आवाज सुनी तो तुरंत पूरे इलाके में शोर मच गया। लोगों ने देखा कि उनके घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे टूटे हुए थे।

    जब लोगों ने सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो पता चला कि बाइक सवार तीन लोग छाबड़ा कालोनी की तरफ से आते हैं और उनके हाथों में पत्थर थे। उन्होंने आते ही गाड़ियों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए, जोकि आधा किलोमीटर के दौरान आई करीब 9 गाड़ियों के शीशे तोड़ते चले गए। इसमें नरेश गोयल, सुशील कपूर, दीपल मुंजाल, संजीव कुमार और रछपाल सिंह की गाड़ियां थीं। इसी को लेकर एसोसिएशन के सदस्य पुलिस चौकी पहुंचे। उन्होंने पुलिस को मौका दिखाया और उक्त बदमाशों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

  • Punjab News: टैटू सिखाने के बहाने महिला को लेकर व्यक्ति फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: टैटू सिखाने के बहाने महिला को लेकर व्यक्ति फरार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में टैटू सिखाने के बहाने में महिला को व्यक्ति लेकर फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार महिला 2 बच्चों की मां है। इस मामले को लेकर पति ने पुलिस से पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई है। घटना गुरदासपुर के नजदीकी गांव की है। पीड़ित के अनुसार उसकी पत्नी शहर में व्यक्ति से टैटू बनाने का काम सीख रही थी।

    पीड़ित ने आरोप लगाए है कि कि दवाई लेने के लिए जा रहे थे। इस दौरान उक्त व्यक्ति आया और धमकियां देते हुए पत्नी को लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने थाना सिटी की पुलिस को घटना संबंधी शिकायत दी है और पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई है।

    वहीं, SHO गुरमीत सिंह का कहना है कि व्यक्ति ने शिकायत दी है कि उसकी पत्नी, जो दो बच्चों की मां है वह एक व्यक्ति के साथ फरार हो गई है। पुलिस अधिकारी ने कहाकि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही महिला को बरामद कर लिया जाएगा और उसका बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: AAP Party के SC Wing के जिला प्रधान का हुआ निधन

    Jalandhar News: AAP Party के SC Wing के जिला प्रधान का हुआ निधन

    जालंधर, ENS: शहर में जाने माने आप नेता का देहांत होने से चारों तरफ शोक की लहर पनप गई है। मिली जानकारी अनुसार जालंधर में आप नेता का अचानक देहांत हो गया है। जालंधर के एससी विंग के जिला प्रधान हंस राज राणा के अचानक देहांत से पार्टी वर्करों में भी सदमा है। हंस राज राणा की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। वहीं हंसराज की मौत के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है तथा परिवार भी गहरे सदमें में है।

     

  • आज का राशिफल, 23 जनवरी 2025

    आज का राशिफल, 23 जनवरी 2025

     आज माघ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और गुरुवार का दिन है। नवमी तिथि आज शाम 5 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 8 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा।

    मेष राशि:आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। बॉस आपको नयी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं, जिसे आप पूरी लग्न और मेहनत से करेंगे, काम को लेकर आपकी तारीफ होगी। आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपका कला और साहित्य में रुझान रहेगा। इस राशि के जो लोग खेल जगत से जुड़े हैं वे आज अपनी प्रैक्टिस में व्यस्त रहेंगे। आज आर्थिक मामलो में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा । आज आप माता- पिता का खास ख्याल रखेंगे। आपका मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी होगी।

    वृष राशि:आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। राजनीति से जुडे लोगों के लिए दिन अच्छा है समाज हित में किये गये कामों की तारीफ़ हो सकती है। आज आपको उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। महिलाए अपने जीवनसाथी को आज कुछ मीठा बना कर खिला सकती है दोनों के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी स्वास्थ्य फिट रखने के लिए योग की रूटीन अपनाएं, फायदा मिलेगा । धार्मिक कामों में मन लगाने से आपको मानसिक शांति मिलेगी । घर के बड़ो का सहयोग आपको मिलता रहेगा । आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। घर के बड़े आपके काम से प्रभावित होंगे।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब होंगे। आज के दिन आप अपनी उर्जा को सही काम में लगायेंगे । जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें किसी संस्था से जुड़कर नाम कमाने का मौका मिलेगा। आज आपको किसी परिजन की तरफ से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है । आपको पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आप किसी काम को लेकर उत्साहित होंगे, काम आसानी से व समय से पूरा हो जायेगा। आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। आज कार्यों में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित भी होगा। आज कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं जो वाकई जबरदस्त और सर्जनात्मक होंगे। छात्र अपना अधिकतर समय इधर-उधर व सोशल मीडिया में व्यतीत करेंगे, जिससे पढ़ाई में कम मन लगेगा। परिवार के सभी लोग पार्टी में सम्मिलित होंगे।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज किसी भी कानूनी मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं। अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखेंगे तो भविष्य में आने वाली परेशानियों से भी बच जायेंगे। आज अपने काम को सामान्य गति से पूरा करेंगे। किसी नए काम की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो दिन शुभ है आप कर सकते हैं आपको काम में सफलता मिलने के अच्छे योग बनते दिख रहे हैं। आज जीवनसाथी को करियर में सफलता मिलने के योग है । अपनी आय और व्यय में संतुलन बना कर चलें । दान धर्म के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिया है, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। आज परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आज आप मित्रों के साथ निवेश संबंधी योजना बनाएंगे, जिसमें आपको बहुत ही सोच विचार कर आगे बढ़ना होगा । आज आपको यदि महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर लें। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा शख़्स आपसे संपर्क करेगा।

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज किसी मामले में अपनी समझ से काम करना होगा, तभी काम का परिणाम अच्छा मिलेगा। आज बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज घर में शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है। दाम्पत्य जीवन का सुख मिलेगा। धार्मिक कार्य में आपकी इच्छा बढ़ेगी, आज आप सत्संग करवा सकते हैं, घर में उत्सव का माहौल होगा। आज घर के बड़े बुजुर्गों का ख़ास ख्याल रखें। जिससे उनका आपके प्रति प्रेम बढ़ेगा।

    वृश्चिक राशि:आज आपका दिन बेहद खुशहाल रहने वाला है। आज अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की नयी योजना बनायेंगे, जिससे आपकी कामयाबी आसमान की बुलंदियों पर होगी। आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी, आपकी पुरानी यादें ताज़ा होंगी। आमोद-प्रमोद में आपका ज्यादा मन लगेगा। घुटनों की समस्यां से आज राहत मिलेगी, जिससे खुद को रिलैक्स फील करेंगे। आज परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आज आपके मन में स्टोरी लिखने का विचार आ सकता है। किसी अच्छे टॉपिक पर लिखना शुरू भी करेंगे।

    धनु राशि:आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आज आपके बढ़ते खर्चे परेशानी का कारण बन सकते हैं। इसीलिए बजट बनाकर चलने का प्रयास करें । किसी संपत्ति का सौदा जल्दबाजी में ना करें। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़े नेताओं से मिलने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति का मार्ग प्रसस्त होगा। आज किसी पुरानी समस्या को दूर करने के लिए योजना बनायेंगे । भाई व बहनों में चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी।

    मकर राशि:आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी योजनाओं को गति मिलेगी। आज आपकी नए लोगों से मुलाकात होगी। आज आपको बड़ों का साथ व सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा।आज आपकी शिक्षा में आ रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा, आपको ख़ुशी होगी। आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे । धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे।

    कुंभ राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त करेंगे । आज निवेश संबंधी मामलों को गति मिलेगी। आज किसी अजनबी पर सोच समझकर भरोसा करें । विद्यार्थियों को आज किसी उलझन से छुटकारा मिलेगा । प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली बढ़ेगी। आज आप किसी काम को छोटा या बड़ा सोचकर ना करें।

    मीन राशि:आज का दिन खुशियाँ लाने वाला है। समाज में आपके अच्छे काम की तारीफ़ होगी। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को जल्द ही सफलता मिलेगी। शिक्षकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अध्यात्मिक कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज अपनी क्षमता पर विश्वास करने से आपके सभी काम बनेंगे। व्यापार में आज ऑनलाइन बड़ा ऑर्डर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

  • Jalandhar News: सौ दिवसीय टीबी मुक्त अभियान: गांधी वनिता आश्रम में मेडिकल जांच एवं स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन

    Jalandhar News: सौ दिवसीय टीबी मुक्त अभियान: गांधी वनिता आश्रम में मेडिकल जांच एवं स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन

    250 लड़कियों एवं विधवाओं ने लिया लाभ

    जालंधर, ENS: सौ दिवसीय टीबी मुक्त अभियान के तहत जिला प्रशासन के नेतृत्व में रेड क्रॉस सोसाइटी और स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थानीय गांधी वनिता आश्रम में एक मेडिकल चेकअप और स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 250 लड़कियों और विधवाओं को लाभ मिला।

    Jalandhar News: सौ दिवसीय टीबी मुक्त अभियान: गांधी वनिता आश्रम में मेडिकल जांच एवं स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन

    रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रभारी और अधिकारी मनजिंदर सिंह ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य टीबी के बारे में अधिक जागरूकता फैलाना है ताकि पीड़ितों की पहचान की जा सके और उनका इलाज किया जा सके।

    जिला टी.बी. अधिकारी डा. रितु ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में टीबी का इलाज मुफ्त किया जाता है और सरकार इलाज के दौरान मरीज को आर्थिक सहायता भी देती है। कैम्प में टी.बी स्क्रीनिंग के अलावा संदिग्ध मरीजों की एक्स-रे, एचआईवी जांच, रक्तचाप और मधुमेह की जांच भी की गई और मुफ्त दवाएं दी गई।

    इस अवसर पर जिला बाल सुरक्षा अधिकारी अजय भारती, स्टेट को-ओडीनेटर नीलम एवं राभ्या, रेडियोग्राफर डा. संदीप पॉल, मेडिकल अधिकारी संगीना, हरविंदर कौर सुपरडेंट गांधी वनिता आश्रम, सुपरडेंट गगन दीप, को-ओडीनेटर टी.बी. प्रोजेक्ट शिनू विवेक, ए.एन.एम. अमनदीप, रकेश कुमार, नेक राम, मनप्रीत, अंबिका क्लर्क और रेड क्रॉस सोसायटी की टीम मौजूद रही।

  • एक महीने तक रोजाना खाएं 5 बादाम, फिर देखें कमाल!

    एक महीने तक रोजाना खाएं 5 बादाम, फिर देखें कमाल!

    Health Tips: बदलते मौसम और व्यस्त जीवनशैली में स्वस्थ रहना हर किसी के लिए चुनौती बनता जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ 5 बादाम रोजाना खाने से आपकी सेहत में जबरदस्त सुधार हो सकता है? यह एक साधारण आदत आपकी सेहत को चमत्कारिक रूप से बदल सकती है। बादाम को पोषण का पावरहाउस माना जाता है। इनमें प्रोटीन, विटामिन ई, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। रोजाना बादाम खाने के कई फायदे हैं जो आपके शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं और बाहरी चमक भी प्रदान करते हैं।

    खाने के फायदे :

    1. स्मरण शक्ति और मस्तिष्क का विकास बादाम में विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो मस्तिष्क को तेज बनाते हैं। रोजाना 5 बादाम खाने से याददाश्त में सुधार होता है और मानसिक थकान कम होती है।
    2. हृदय को रखें स्वस्थ बादाम में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट और एंटीऑक्सीडेंट्स दिल को मजबूत बनाते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम हो जाता है।
    3. वजन घटाने में सहायक अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं, तो रोजाना 5 बादाम आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर भूख को नियंत्रित करता है और अधिक खाने से बचाता है।
    4. त्वचा में निखार विटामिन ई से भरपूर बादाम आपकी त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है। नियमित सेवन से त्वचा की समस्याएं कम होती हैं।
    5. हड्डियों को बनाएं मजबूत बादाम में कैल्शियम और फॉस्फोरस होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाते हैं।
    रोजाना सुबह खाली पेट 5 बादाम खाने की आदत डालें। इन्हें रातभर पानी में भिगोकर खाने से ज्यादा लाभ मिलता है, क्योंकि इससे पोषक तत्व अधिक आसानी से शरीर में अवशोषित होते हैं। हालांकि बादाम बेहद फायदेमंद हैं, लेकिन अधिक मात्रा में सेवन करने से परहेज करें। जरूरत से ज्यादा बादाम खाने से वजन बढ़ सकता है और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
  • इन्नर व्हील क्लब ने जरूरतमंद व्यक्ति को दी व्हील चेयर

    इन्नर व्हील क्लब ने जरूरतमंद व्यक्ति को दी व्हील चेयर

    ऊना/सुशील पंडित:  इन्नर व्हील क्लब ऊना ने चड़तगढ़ निवासी एक व्यक्ति को व्हीलचेयर भेंट की है। बुधवार को ऊना के एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में दौरान संजीव कुमार निवासी चडतगढ़ को व्हील चेयर भेंट की गई। वहीं क्लब सदस्यों ने संजीव कुमार को भविष्य में भी हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।

    इन्नर व्हील क्लब की अध्यक्ष रमा कंवर ने बताया कि संजीव कुमार दो वर्ष पूर्व हादसे का शिकार हो गए थे। अब वह चलने फिरने में असमर्थ है। ऐसे में क्लब ने उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए। इसी के चलते आज उन्हें व्हील चेयर भेंट की गई है। भविष्य में भी संजीव कुमार को हर संभव मदद मुहैया करवाई जाएगी। रमा कंवर ने बताया कि इन्नर व्हील क्लब समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इससे पहले भी कई जरुरतमंद लोगों की मदद की गई है।

    इस मौके पर क्लब सचिव शोभा सोनी, कोषाध्यक्ष रेखा शर्मा, रजिता किसाना, प्रियंका, निरुपमा महाजन, बबली अमरजीत, सुनीता शर्मा, रंजना बख्शी, जितेंद्र कौर, तेजेंद्र, कमला कंव, रमा कपिला, मोनिका कौशल, अनूपा ठाकुर, पूजा कपिला उपस्थित थे।

  • Jalandhar News: D-Mart में चोरी करता व्यक्ति काबू, देखें वीडियो

    Jalandhar News: D-Mart में चोरी करता व्यक्ति काबू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गुरु नानक मिशन चौक पर स्थित D-Mart में चोरी करने के मामले में एक व्यक्ति को लोगों ने काबू कर लिया। जिसके पास घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया जबकि दूसरे को काबू कर लिया गया है। पुलिसकर्मी ने बताया कि काबू किया गया व्यक्ति D-Mart से बड़ी-बड़ी चॉकलेट चोरी कर ले जा रहा था जिसे D-Mart के कर्मियों ने काबू कर लिया।

    वही मौके पर मौजूद है के व्यक्ति ने बताया कि आरोपी के साथ एक और व्यक्ति था जो घटना स्थल से पहले ही मौके से फरार हो गया। चश्मा दीदी का कहना है कि उक्त व्यक्ति D-Mart से डेरी मिल्क की बड़ी-बड़ी चॉकलेट उठाकर अपने कपड़ों में छिपा रहा था। इसके बाद उसने ही D-Mart के कर्मियों को मामले की सूचना दी।

    इस घटना के दौरान आरोपी का दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। दूसरी और काबू किया के व्यक्ति से जब पूछताछ की गई तो वह अपने ऊपर लगे हुए आरोपों को बे-बुनियाद बता रहा था। काफी देर हंगामा होने के बाद पुलिस उक्त व्यक्ति को काबू करके अपने साथ थाने ले गई और मामले की जांच शुरू कर दी

  • Punjab News: लूटपाट और चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार

    Punjab News: लूटपाट और चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार

    छह मोबाइल और छह मोटरसाइकिल बरामद

    लुधियाना: थाना दरेसी लुधियाना के पुलिस ने लूटपाट और चोरी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों से ये अलग अलग कंपनियों के मोबाइल और छे मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान में न्यू सुभाष नगर के रहने वाले प्रेम, हिमांशु उर्फ हनी और तिलक नगर राहो रोड के संजय उर्फ कालू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है और रिमांड पर पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि तीनों कहाँ कहाँ वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

    थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि तीनों आरोपी गिरोह बनाकर आस पास के इलाकों में राहगीरों से लूटपाट और चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है, जिसके बाद उन्होंने अपनी टीम सहित तीनों को गुप्त सूचना के आधार पर दबोचकर उनके पास से छह मोबाइल और छह बाइक बरामद किए है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी प्रेम के खिलाफ पहले भी एक मामला दर्ज है।

  • डिग्री कॉलेज ऊना में आयोजित होगा 15वां जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस

    डिग्री कॉलेज ऊना में आयोजित होगा 15वां जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस

    ऊना/सुशील पंडित: जिला में 25 जनवरी को 15वां  राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन जिला, उपमंडल व बूथ स्तर पर किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन राजकीय महाविद्यालय ऊना में किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम रहेगी, जिसका मूल उद्देश्य 18 वर्ष पूर्ण व इससे अधिक की आयु के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज़ करवाने के साथ निर्वाचनों में सभी मतदाताओं की भागीदारी को अधिक से अधिक बढ़ावा देना है।

    उन्होंने बताया कि 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता दिवस की थीम पर आधारित रंगोली, गायन, नाटक सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में 6 स्कूलों के विद्यार्थी भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त वर्ष 2024 में मतदाता पंजीकरण में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिला के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से एक-एक बूथ लेवल अधिकारी को सम्मानित भी किया जाएगा और नए मतदाताओं को वोटर कार्ड भी वितरित किए जाएंगे।