नई दिल्ली: महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से हड़कंप मच गया, जिसके चलते कई यात्री चलती ट्रेन से कूद गए। इस घटना में कई लोगों की जान जाने की सूचना है।
हादसा जलगांव के परांडा एक्सप्रेस क्षेत्र में हुआ। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पटरी पर दूसरी ट्रेन आ रही थी, जिससे पुष्पक एक्सप्रेस से कूदने वाले यात्री उसकी चपेट में आ गए। यह हादसा बेहद हृदयविदारक है और रेलवे प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। रेलवे और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गए हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है, और प्रभावित यात्रियों को हर संभव मदद दी जा रही है। हमारे पाठक इस खबर से जुड़े हर अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें। हमारी टीम आपको सबसे तेज और सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस घटना से जुड़ी हर ताजा जानकारी और अपडेट्स के लिए जुड़ें रहें जागरण के साथ।Blog
-

कांग्रेस ने संविधान निर्माता अंबेडकर का अस्तित्व खत्म करने का किया पूरा प्रयास: दविंदर भुट्टो
ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र के बंगाणा कार्यालय में संविधान गौरव दिवस के मौके पर एक बड़ी सभा में कुटलैहड़ के भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक और सामाजिक कार्यकर्ता दविंदर भुट्टो ने मुख्यातिथि शिरकत की। संबोधन में दविंदर भुट्टो ने कहा कि कांग्रेस ने देश में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान और अस्तित्व को खत्म करने का प्रयास किया। भुट्टो ने संविधान दिवस को डॉ. अंबेडकर की विचारधारा और उनके संघर्ष को याद करने का अवसर बताते हुए कहा कि देश आज उनके बनाए संविधान की वजह से ही एकजुट और लोकतांत्रिक है। दविंदर भुट्टो ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. बीआर अंबेडकर ने भारत के संविधान को गढ़ने का ऐतिहासिक कार्य किया। लेकिन कांग्रेस ने उनके योगदान को दबाने और उन्हें इतिहास के पन्नों में सीमित करने की कोशिश की। कांग्रेस की यह साजिश केवल उनके विचारों को दबाने तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि उनके सामाजिक सुधार कार्यक्रमों को भी निष्क्रिय करने का प्रयास किया गया।भुट्टो ने कहा कि डॉ अंबेडकर ने दलितों, पिछड़ों और शोषित वर्गों के लिए अधिकार सुनिश्चित करने का काम किया। उन्होंने शिक्षा, रोजगार और समानता के अधिकार को संविधान में स्थान दिलाया, लेकिन कांग्रेस ने उनकी इन नीतियों को ठीक से लागू नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सामाजिक न्याय के मुद्दों पर हमेशा राजनीति की और हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज को दबाने की कोशिश की। भुट्टो ने राज्य सरकार की नीतियों को जनता के लिए दुख की सरकार” करार दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार जनता की समस्याओं को हल करने में पूरी तरह असफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब, किसान और मजदूरों की आवाज को दबाया जा रहा है और विकास के नाम पर सिर्फ अमीरों का फायदा हो रहा है। सरकार की नीतियां केवल उद्योगपतियों और बड़े कारोबारियों को लाभ पहुंचाने पर केंद्रित हैं। गरीबों के लिए बनाई जाने वाली योजनाएं कागजों में ही सिमट गई हैं। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर चुप्पी साधे हुए है।” इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़, राजकुमार, संविधान गौरव अभियान के जिला संयोजक एवं जिला परिषद सदस्य कृष्ण पाल शर्मा, समाजसेवी सुदेश बोहरा ,कैप्टन प्रीतम सिंह, सूरम सिंह, अजय पराशर, सतीश धीमान ,सुभाष सिंह, राजेश कुमार, चमन लाल फोरमैन, संजीव ठाकुर,, मोहन लाल शर्मा, अजय शर्मा, भूषण शर्मा, सुशील रिंकू रिवाड़, चमन लाल फोरमैन, शाम चंदेल, रमेश चंद, पंकज उपमन्यु, सूरम सिंह, गुरमीत सिंह, प्रोमिला देवी के अलावा सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। -

Punjab News: मेडिकल के दौरान 2 कैदी हुए फरार, पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप
लुधियानाः जिले के सिविल अस्पताल में मेडिकल के लिए लाए गए 2 कैदियों के फरार होने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार 2 कैदियों के भागने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार थाना 7 की पुलिस किसी मामले में गिरफ्तार 2 कैदियों को मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल लेकर आई थी।

इस दौरान वहां से कैदी फरार हो गए, जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। हैरानी की बात यह है सिविल अस्पताल चौकी की पुलिस और थाना 7 की पुलिस आपस में उलझती रही। दरअसल, पुलिस कर्मियों का कहना है कि कैदी अस्पताल के अंदर से फरार हुए है, जबकि सिविल अस्पताल चौकी के कर्मियों का कहना है कि कैदी अस्पताल के अंदर आए ही नहीं है, वह बाहर से ही फरार हो गए।
-

Jalandhar News: Gun Point पर टोल प्लाजा से अवैध गाड़ियां निकालने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: देहात के थाना शाहकोट की पुलिस ने टोल प्लाजा पर गन प्वाइंट के जरिए ट्रक निकालने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी ओंकार सिंह ने बताया कि जालंधर से मोगा नेशनल हाईवे पर बने टोल प्लाजा के मैनेजर सोनू कंवर ने शिकायत दी थी। जिसमें कहा कि थाना जैतोवाल के अधीन आते गांव बैनीवाल के रविंदर उर्फ भिंदा टोल प्लाजा पर फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर आया।
इस दौरान आरोपी ने स्टाफ के कर्मियों के साथ बदसलूकी की। जिसके बाद आरोपी ने गन प्वाइंट पर कर्मियों को डरा धमका अपने टिप्परों को जबरी टोल प्लाजा से निकाल कर ले जाता था। इस दौरान बैरियर को तोड़ देता था। जिसके बाद पुलिस ने 12 जनवरी को पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया था। इस दौरान मेहतपुर थाने के इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने 21 जनवरी को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जिसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल किया गया। रिमांड में आरोपी से की गई पूछताछ के दौरान राइफल 312 बोर और गाड़ी को बरामद किया है। जांच के दौरान सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में 20 मामले दर्ज है। जिसमें चोरी, अवैध कब्जे, कत्ल और इरादा कत्ल सहित कई मामले दर्ज है। आरोपी ने अपनी ट्रांसपोर्ट कंपनी बनाई हुई है, पुलिस को आदेशा है कि आरोपी सतलुज दरिया में अवैध माइनिंग की शिकायते आई थी और यह कार्रवाई इसी आरोपी ने की थी। पुलिस आरोपी के वित्तीय साधनों की जांच कर रही है और आरोपी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल है इसकी गहनता से जांच की जा रही है।
-

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर प्रथम वर्षगांठ पर सनातनियों द्वारा मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजन
ऊना/ सुशील पंडित: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर सनातनियों द्वारा मंदिरों में पूजा अर्चना, सत्संग, कीर्तन व भंडारे प्रसाद का आयोजन कर जय सिया राम का जयघोष किया गया। जिसमें राम भक्तों ने बड़ी श्रद्धा के साथ मूर्ति स्थापना की प्रथम वर्षगांठ को हर्षोल्लास से मनाया। मैहतपुर में शिवसेना के प्रांतीय अध्यक्ष एडवोकेट एसडी वशिष्ट की अध्यक्षता में श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर कमेटी मैहतपुर तथा महिला मंडल के संयुक्त तत्वाधान में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमें लड्डू प्रसाद बांटकर राम भक्तों ने एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर महिला मंडल की प्रधान मंजू राय, दर्शना देवी, चांद ठाकुर, सुषमा, मीरा, संतोष छाबड़ा, राजेश कुमारी, संगीता, शालू ,कोमल, राजन, राजीव कुमार मेनन, कमल, राजीव, अरुण, सुधीर चंद्र, समेत राम भक्तों ने एक दूसरे को बधाई देते हुए राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया। इस वर्षगांठ के शुभ अवसर पर मैहतपुर सहित अन्य आसपास के गांवों में भी राम भक्तों ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया।
-

Punjab News: डल्लेवाल का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने छोड़ी ड्यूटी, लिखा पत्र
पटियालाः खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को चार जनवरी महापंचायत के बाद आज ट्रॉली से बाहर शिफ्ट किया गया है। मंच के समीप ही एक नई ट्राली में जगजीत सिंह डल्लेवाल को रखा जाएगा, जहां पटियाला के सिविल सर्जन की मौजूदगी में डॉक्टरी टीम ने दोबारा दोपहर सवा 2 बजे मेडिकल ट्रीटमेंट दोबारा आरंभ कर दिया गया है। रात करीब ग्यारह बजे से डल्लेवाल ने ड्रिप बंद करवा दी थी।

रात के समय डॉक्टरों की मेडिकल टीम की लापरवाही बाबत सिविल सर्जन पटियाला ने किसान नेताओं से बातचीत की, जिस पर प्रशासन ने भविष्य में ऐसी लापरवाही न होने का भरोसा दिलाया, जिस उपरांत किसान नेताओं ने डल्लेवाल के इलाज के लिए सहमति दे दी और इलाज दोबारा से शुरू कर दिया गया।

वहीं इस मामले के कुछ देर बाद जगजीत सिंह डल्लेवाल का इलाज करने वाली राजिंदरा अस्पताल पटियाला की टीम अपनी ड्यूटी छोड़कर वापस चली गई। इस संबंध में डॉक्टरों ने सिविल सर्जन पटियाला डॉ. दविंदरपाल सिंह को एक पत्र भी सौंपा है। जिसमें डॉक्टरों ने किसान नेताओं पर बदसलूकी का आरोप लगाया है जबकि किसान नेताओं ने डॉक्टरों के साथ किसी भी तरह की बदसलूकी को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल और उनके किसान नेता बहुत सुलझे हुए हैं और इलाज करने वाला डॉक्टर भगवान का रूप होता है।
-

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना पर रावमापा हरोली में कार्यशाला आयोजित
हरोली/सुशील पंडित: महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरोली में खंड स्तरीय “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” और “वो दिन योजना” पर एक दिवसीय कार्यकम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम हरोली विशाला शर्मा ने की। इस दौरान समाज में बेटियों के महत्व और उनके स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।

एसडीएम हरोली विशाला शर्मा ने कहा कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान का उद्देश्य समाज में बालिका लिंग अनुपात को संतुलित करना, लड़कियों को शिक्षा के अवसर प्रदान करना और उन्हें समान अधिकार देना है। उन्होंने बताया कि एक समृद्ध और सशक्त समाज की नींव बेटी को बचाने और उसे शिक्षित करने से बनती है। वर्तमान में बेटियां हर क्षेत्र में लड़कों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं, इसलिए उनकी उच्च शिक्षा पर जोर दिया जाना चाहिए, ताकि वे परिवार, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें।
कार्यक्रम में डॉ. शिखा शर्मा, चिकित्सा अधिकारी ने किशोरियों के लिए सुपोषण, माहवारी स्वच्छता और मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों और मिथकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने किशोरियों के स्वच्छता संबंधी व्यवहार और माहवारी के दौरान सफाई के तरीकों पर भी विशेष जोर दिया।बाल विकास परियोजना अधिकारी हरोली, शिव सिंह ने बताया कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजना के तहत खंड हरोली में शिशु लिंगानुपात 940 तक पहुंच चुका है, जो इस अभियान की सफलता को दर्शाता है। उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी लोगों को इस दिशा में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान, महिलाओं और किशोरियों को उनके स्वास्थ्य, अधिकारों और शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। यह कार्यशाला “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” और “वो दिन योजना” के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध हुई और लोगों में जागरूकता का संचार किया।इस मौके पर डीपीओ ऊना नरेंद्र कुमार, स्कूल प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार, परियोजना की सुपरवाइजर नीलम सैणी, ब्लॉक कार्डिंनेटर पोषण ज्योति शर्मा सहित स्कूली स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
-

Punjab News: Radha Vatika School के संचालक भाइयों पर FIR दर्ज
लुधियानाः खन्ना के प्रसिद्ध राधा वाटिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संचालकों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल चलाने वाले भाइयों के खिलाफ करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। सिटी थाना-2 पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ धारा 406, 420 और 120बी के तहत एफआईआर दर्ज की है। दरअसल, स्कूल संचालक योगेश सोफ्त और उसके भाई अशव सोफ्त पर एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी से 93 लाख 59 हजार रुपये की ठगी करने का आरोप है। शिकायतकर्ता कुलदीप सिंह ग्रेवाल ने बताया कि सोफ्त परिवार के साथ उनकी पारिवारिक दोस्ती थी।

इसका फायदा उठाकर आरोपियों ने अक्टूबर 2010 से जनवरी 2016 के बीच अलग-अलग किश्तों में कुल 53 लाख रुपये उधार लिए। जब पैसे वापस मांगे गए तो आरोपियों ने गलवड़ी में 26 कनाल जमीन का सौदा करने का प्रस्ताव रखा। इस पर शिकायतकर्ता ने जून 2016 में 50 लाख 59 हजार रुपये अदा कर दिए। एग्रीमेंट में पहले के 53 लाख और नए 50 लाख 59 हजार रुपये समेत कुल 1 करोड़ 3 लाख 59 हजार रुपये की बात कही गई। बाद में 28 जून 2016 को 25 लाख रुपए और दिए गए। पुलिस के मुताबिक, एफआईआर दर्ज होने के बाद से आरोपी भाई फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।
जमीन पर बैंक लोन होने की बात भी एग्रीमेंट में लिखी गई थी, लेकिन आरोपियों ने न तो पैसे लौटाए और न ही जमीन का सौदा पूरा किया। कुलदीप सिंह ग्रेवाल के अनुसार आरोपियों ने कुल 1 करोड़ 28 लाख 59 हजार 100 रुपए लिए। प्रॉपर्टी पर 40 लाख रुपए का लोन था जो न तो क्लियर हुआ और न ही रजिस्ट्री हुई। जमीन के सौदे के बाद आरोपी समय-समय पर शिकायतकर्ता से यह कहकर और पैसे लेते रहे कि लोन क्लियर करना है। लेकिन न तो लोन क्लियर हुआ और न ही रजिस्ट्री हुई। ऐसा करके उनके साथ धोखाधड़ी की गई।
कुलदीप सिंह ग्रेवाल की शिकायत की जांच करने पर पता चला कि आरोपियों ने 34 लाख 99 हजार 492 रुपए वापस कर दिए हैं। लेकिन बाकी बची 93 लाख 59 हजार 608 रुपए की रकम वापस नहीं की। न ही जमीन की रजिस्ट्री करवाई। जिसके चलते जांच में दोनों को दोषी पाया गया। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की गई। मामले की अगली जांच सब इंस्पेक्टर तरविंदर कुमार बेदी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
-

हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान में एड्स संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
ऊना/सुशील पंडित: संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान ऊना में रेड रिबन क्लब के सौजन्य से एड्स संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को हिमोत्कर्ष परिषद के जिलाध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया ने संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता फैलाना और समाज में सही जानकारी का प्रचार करना है। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि एड्स हाथ मिलाने, साथ खाने व एक दूसरे का कपड़ा पहनने से नहीं फैलता। उन्होंने बताया कि एड्स एक लाइलाज बीमारी है। इससे बचाव का एकमात्र उपाय जागरूकता है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन और स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर हिमोत्कर्ष महिला मंच की सचिव पूजा कपिला,रमा कंवर,प्रशिक्षण संस्थान की स्टाफ सदस्य रंजू वाला,मीना ठाकुर,निशा कुमारी व संस्थाान की 30 के करीब छात्राएं उपस्थित थी।
-

Jalandhar News: SDM के खिलाफ MLA कोटली का विरोध, धरना लगाकर किया Highway जाम, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: नगर निगम भोगपुर के पार्षदों के बीच प्रधान के चुनाव दौरान उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब चुनाव कराने आए आदमपुर हल्के के एसडीएम और अन्य अधिकारी बिना बताए मौके से चले गए। इस दौरान कांग्रेस के जीते हुए 8 उम्मीदवारों ने चुनाव न होने का विरोध करना शुरू कर दिया। मौके पर आदमपुर हल्के के कांग्रेस विधायक सुखविंदर कोटली सहित कांग्रेसियों द्वारा जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसके बाद कांग्रेस नेता सहित कार्यकर्ता जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे पर धरना लगाकर बैठ गए।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और उन्होंने कांग्रेस विधायक सहित कार्यकर्ताओं को नेशनल हाईवे से हटवाकर दोबारा से यातायात शुरू करवाया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए विधायक सुखविंदर कोटली ने कहा कि कौंसलर चुने गए मनीष कुमार ने राज कुमारा राजा का नाम लिया। जिसके बाद दूसरा नाम 13 नंबर वार्ड के कौंसलर बीबी राज रानी का लिया गया। इस दौरान एसडीएम चुप कर गए और प्रोसिडिंग बुक पर नहीं लिखा बल्कि एक पेपर पर नाम लिखा लिया।
जिसके बाद उन्हें हाथ खड़े करने के लिए कहा गया। जिसके बाद 9 कौंसलर ने हाथ खड़े किए तो एसडीएम एक फोन आने पर बिना प्रक्रिया पूरी किए मौके से चले गए। विधायक कोटली ने कहा कि वह कितनी बार चुनाव को टालते रहेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए अगर कांग्रेस पार्टी को हाईकोर्ट जाना पड़ा तो वह वहां भी जाएंगे। कोटली ने कहा कि पिछले दिनों के अंदर शाहकोट में चुनाव को तीन बार रद्द कर दिया गया।
इस घटना को लेकर विधायक लाडी शेरोवालियां द्वारा लगातार धरना लगाया जा रहा है। विधायक कोटली ने कहा कि इसे तरह भुलत्थ में सुखपाल खैहरा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है क्योंकि वहां पर भी चुनाव स्थगित करवाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि आज एसडीएम का इस तरह से मीटिंग को बीच में छोड़कर चले जाना निंदनीय है। वहीं कुछ देर बाद तहसीलदार आए और उनके द्वारा बताया गया कि अगली तारीख 26 जनवरी के बाद जल्द ही दी जाएगी।
