पठानकोटः जिले में शिवसेना नेताओं ने आज जेल के बाहर धरना लगा दिया। इस दौरान शिवसेना ने पठानकोट सब जेल के बाहर धरना लगाकर जेल प्रबंधन के खिलाफ विरोध जताया। मामले की जानकारी देते हुए शिवसेना नेताओं ने बताया कि तरनतारन से 2 हिंदू नेताओं को गिरफ्तार किया गया है और वह पठानकोट जेल में बंद हैं। शिवसेना नेता का कहना है कि उनका केस लंबित है और उनका फैसला आना बाकी है।
शिवसेना के पंजाब अध्यक्ष योगराज शर्मा ने कहा कि आज हम अपने साथियों से मिलने के लिए सब जेल आए थे, लेकिन जेल अधीक्षक ने हमें उनसे मिलने नहीं दिया। इस दौरान उनसे कहा गया कि हम मिल नहीं सकते। अपने साथियों से मिलने की इजाजत इसलिए नहीं दी गई क्योंकि 26 जनवरी के चलते सख्ती बहुत ज्यादा है।
दूसरी ओर शिवसेना अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि जेल अधीक्षक ने उन्हें उनसे मिलने की इजाजत इसलिए नहीं दी ताकि लोगों को जेल का काला सच पता न चल सके। 26 जनवरी तो बस एक बहाना है, हर नशा जेल में नशा बिकता है और कैदियों को ठीक से खाना भी नहीं मिलता है। यहां तक कि अगर उन्हें न मिलने दिया तो वे राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर देंगे और धरना देंगे।








बिग बॉस में करणवीर का सफर 6 अक्टूबर को शुरू हुआ था। ये तीन महीने करणवीर मेहरा के लिए काफी उतार-चढ़ाव वाले रहे। करणवीर के निजी जीवन से लेकर घर में उनके खाने तक पर लड़ाइयां और बातें होती देखी गईं। बिग बॉस के घर में उन्हें उनकी ही दोस्त शिल्पा शिरोडकर से कई बार धोखा मिला। करणवीर को कई बार उनके गेम और सुस्त व्यवहार के लिए टोका भी गया। खेल में अपनी कमियों को पीछे छोड़कर करणवीर ने अपना खेल सुधारा और बिग बॉस के विनर बनकर जनता के सामने आए।
करणवीर फिनाले से पहले ही अपने टॉप फाइव में होने को लेकर काफी कॉन्फिडेंट थे। उन्होंने यह बात डंके की चोट पर शो के होस्ट सलमान खास तक से कह दी थी। इस आत्मविश्वास का राज पूछने पर करण ने कहा, ‘मुझे अंदर से ऐसा महसूस हो रहा था। यह कोई हवा में उड़ने वाली बात नहीं थी। वो होता है ना कि स्कूल में जो बच्चे पूरे साल पढ़ाई करते हैं, उन्हें एग्जाम से डर नहीं लगता। मुझे भी वैसा वाला ही अहसास था।
शो में उनके विरोधी रहे अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, विवियन डीसेना आदि ने करण को ‘जलनवीर’ का टैग दिया। जिस पर उन्होंने कहा कि जलन-वलन कुछ नहीं था। मैं तो मजे कर रहा था। मैं जिंदगी जी रहा था। एक बार इस शो का सार समझ जाओ, फिर ट्रॉफी जीतना कुछ नहीं है। मुझे वापस 105 दिन के लिए शो में भेज दो, मैं एक और ट्रॉफी ले आऊंगा।

