Blog

  • 2 Commissioners सहित 11 जिलों के DC पर जल्द गिरेंगी गाज

    चंडीगढ़: हरियाणा में लोकसभा चुनावों के परिणाम जारी होने के बाद सूबे के अफसरशाही में बड़े फेरबदल की तैयारी है। इसके लिए  मुख्यमंत्री कार्यालय में अफसरों की लिस्ट तैयार की जा रही है। जिसके बाद CM नायब सिंह सैनी के साथ चर्चा होगी और फिर ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी जाएगी। वहीं CMO के सूत्रों का कहना है कि इस ट्रांसफर लिस्ट में 11 जिलों के डीसी, 2 कमिश्नरों के नाम हैं। इसके अलावा कुछ विभागों के विभागाध्यक्षों का भी ट्रांसफर किए जाने के आसार हैं।

    इसके अलावा पुलिस रेंज में तैनात एडीजीपी – आईजी भी बदले जाएंगे। चर्चा है कि मुख्यमंत्री अपने कार्यालय में भी एक-दो नए अफसर को तैनात कर सकते हैं। हरियाणा में ब्यूरोक्रेसी को लेकर बदलाव की वजह लोकसभा चुनाव बताए जा रहे हैं। सरकार को इनपुट मिला है कि चुनाव में ब्यूरोक्रेसी के कुछ अफसरों ने सरकार के खिलाफ काम किया है। चर्चा है कि अफसरशाही भी लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद अपने व्यवहार में बदलाव कर सकती है।

  • ट्रैक्टर और ऑटो में हुई भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

    ट्रैक्टर और ऑटो में हुई भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

    नई दिल्ली : आगरा में सुबह भीषण सड़क हो गया। जिसमें एक ही परिवार के 3 लोगों की जान चली गई, जबकि 3 लोग घायल हुए है। एक ही परिवार के 6 सदस्य ऑटो में सवार हो कर जा रहे थे कि तभी ऑटो और ट्रैक्टर ट्रॉली में भिड़ंत हो गई जिसके चलते दर्दनाक हादसा हो गया आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के अरसेना पर ट्रैक्टर ने ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी

    जिससे ऑटो पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया और ऑटो में सवार पिता और 2 बेटों की मौत हो गई जबकि मां और दो बच्चे घायल हो गएभीषण सड़क हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे को देख मौके पर लोगों ने दौड़ लगा दी। राहत बचाव कार्य शुरू किया गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू किया और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां घायलों का इलाज चल रहा है।

    बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार पूरा परिवार मैनपुरी जा रहे थे कि तभी पीछे से ट्रैक्टर ने ऑटो को टक्कर मार दीजिससे हादसा हो गया मौके की हालत को देख अनुमान लगाया जा सकता है हादसा कितना बड़ा रहा होगा इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की जान चली गई, जबकि 3 अस्पताल में भर्ती हैं

  • Taj Express Train के डिब्बों में लगी आग, देखें वीडियो

    Taj Express Train के डिब्बों में लगी आग, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः दिल्ली के सरिता विहार में सोमवार को ताज एक्सप्रेस के 4 डिब्बों आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारी ने बताया कि हमें शाम 4 बजकर 24 मिनट पर जानकारी मिली कि ताज एक्सप्रेस ट्रेन के 4 डिब्बों में आग लगने की सूचना मिली है। आठ दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है फिलहाल आग बुझाने के प्रयास जारी है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर सामने अभी नहीं आई है। फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि 4:24 पर हरकेश नगर से सूचना मिली थी। मौके पर छह गाड़ियां भेजी गई है. अभी आगे की जानकारी का इंतजार है।

  • Punjab: Amritpal Singh के Agent बने सरकारी कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज

    तरनतारनः खडूर साहिब विधानसभा क्षेत्र से आजाद उम्मीदवार अमृतपाल सिंह के पोलिंग एजेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मल्टीपल स्वास्थ्य सरकारी कर्मचारी अमृतपाल सिंह को खडूर साहिब से पोलिंग एजेंट बनना महंगा पड़ गया है। पुलिस ने बलबीर सिंह के खिलाफ धारा 134ए का उल्लंघन करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। सरकारी स्वास्थ्य कर्मचारी की पहचान बलबीर सिंह पुत्र पूरन सिंह गांव जंड जंडियाला गुरु के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, बलबीर सिंह को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने कहा कि कोई भी सरकारी रैंक का कर्मचारी पोलिंग एजेंट नहीं बन सकता, इसलिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    वहीं दूसरी ओर बताया जा रहा है कि अमृतसर में एक ही घर से 226 वोटर कार्ड जब्त किए गए हैं। ये पूरी कार्रवाई चुनाव आयोग की तरफ से की गई। मिली जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग की फ्लाइंग टीमों को आरोपियों के बारे में जानकारी प्राप्त हुई थी। पुलिस ने चुनाव आयोग की शिकायत पर अमृतसर के जैंतीपुर निवासी रजिंदर पाल व बेटे अमनदीप कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    एसडीएम मजीठा कम सहायक रिटर्निंग ऑफिसर ने पुलिस को जानकारी दी कि जैंतीपुर निवासी रजिंदर पाल व उनके बेटे अमनदीप कुमार के घर से 226 वोटर कार्ड जब्त किए गए हैं। दरअसल, चुनाव आयोग की फ्लाइंग टीम को इस बारे में सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम की तरफ से उनके घर पर रेड की गई। सर्च के दौरान घर से ये वोटर कार्ड जब्त किए गए। फिलहाल दोनों फरार हैं और पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने रीप्रेजेंटेशन ऑफ पीपल एक्ट 1951 के तहत मामला दर्ज किया है।

  • Punjab : Bank कर्मी ने की Gold loan के नाम पर लाखों की ठगी

    गुरदासपुर : शहर के एक प्रमुख व्यवसायी से गोल्ड लोन के नाम पर लाखों की ठगी की गई है। मामला एक प्रतिष्ठित बैंक से जुड़ा है। लेकिन बैंक अधिकारी अब कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हैं। पीड़ित ललित कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के बाद उन्होंने 7 मार्च 2022 को अपनी पत्नी के नाम पर एक प्रतिष्ठित निजी बैंक से करीब 17 लाख रुपये का गोल्ड लोन लिया और बदले में करीब 480 ग्राम सोना जमा कराया था। इस दौरान एक अन्य निजी बैंक का कर्मचारी भी मौजूद था।

    पीड़ित ललित ने बताया कि 12 अक्टूबर 2022 को बैंक कर्मी ने उन्हें बिना बताए लगभग 18 लाख रुपए नकद जमा करा दिए और सारा सोना बैंक से छुड़ा लिया। आश्चर्य की बात यह थी कि बैंक ने खाता धारक या उसके नामांकित व्यक्ति की उपस्थिति के बिना ही सारा सोना उसे सौंप दिया। ललित कुमार के मुताबिक इसके बाद मार्च 2023 में उक्त कर्मी ने उनसे इस लोन की किस्त के रूप में एक लाख 65 हजार रुपए ले लिए, लेकिन फिर भी उन्हें यह नहीं बताया कि उनका सोना छुड़ा लिया गया है।

    3 महीने पहले खुलासा हुआ था कि उक्त बैंक कर्मचारी द्वारा कई लोगों के नाम पर लोन लेकर पैसों का गबन किया गया है। जिसकी शिकायत बैंक से की गई और बैंक ने उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। उन्होंने बैंक जाकर अपने सोने के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि उनकी ऋण राशि पूरे ब्याज सहित जमा कर दी गई है और सोना वापस ले लिया गया है। लेकिन बैंक अधिकारी यह मानने को तैयार नहीं हैं कि यह सोना बैंक कर्मी ने लिया है।

    हैरानी की बात तो यह है कि घोर लापरवाही और लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला होने के बावजूद निजी बैंक के अधिकारी इस मामले में कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं हैं। वहीं मामले की जांच कर रहे डीएसपी अमोलक सिंह ने बताया कि जांच शुरू कर दी गयी है। बैंक कर्मी पर करीब एक दर्जन लोगों ने उसके नाम पर लोन लेकर पैसे हड़पने का आरोप है। जल्द ही मामला सुलझा लिया जाएगा।

  • Punjab: Scorpio and Bike की टक्कर में व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    Punjab: Scorpio and Bike की टक्कर में व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः गांव प्यार आना फ्लाई ओवर पर स्कॉर्पियो मोटरसाइकिल बीच हुई भीषण टक्कर मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत होगी एक व्यक्ति जख्मी बताया जा रहा है पीड़ित परिवार ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका पिता जगसीर सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर फिरोजपुर से जेसीबी का स्पेयर पार्ट्स लेकर जा रहे थे। इस दौरान मोटरसाइकिल हरप्रीत सिंह चल रहा था। उन्होंने कहा कि जब वह फ्लाई ओवर जिओ पंप के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आ गई।

    आरोप है कि उक्त गाड़ी चालक लापरवाही से चला रहा था और उसके उनकी बाइक के पीछे टक्कर मार दी। पीड़ित ने कहा कि हादसे के दौरान स्कॉर्पियो गाड़ी का टायर फट गया, लेकिन उसके बावजूद चालक ने गाड़ी भागने की कोशिश की। इस दौरान आसपास के लोगों ने गाड़ी को काबू कर लिया। वहीं बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति गिरने से मौत हो गई, जबकि बाइक सवार घायल हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना कुलगढ़ी की पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • चुनावी नतीजों से पहले कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, इस नेता के गुट को दिखाया बाहर का रास्‍ता, मचा बवाल

    चुनावी नतीजों से पहले कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, इस नेता के गुट को दिखाया बाहर का रास्‍ता, मचा बवाल

    चंडीगढ़ः चुनाव परिणाम आने से पहले कांग्रेस ने अपने कई नेताओं पर कार्रवाई की है। आरोप है कि यह वह नेता जिन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी के खिलाफ काम किया। इनमें पार्टी के वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं। इसके अलावा कई नेताओं को पदमुक्त कर दिया गया है। यह सभी पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल के समर्थक हैं। मनीष तिवारी को उम्मीदवार बनाए जाने और बंसल को टिकट न मिलने से वह नाराज रहे। यह नेता शुरू से ही चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोले हुए थे। नाराज नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा भी दिया था। इन नेताओं का आरोप था कि कांग्रेस अध्यक्ष लकी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल के खिलाफ टिप्पणी की है।

    पवन बंसल ने खुद को चुनाव प्रचार से दूर रखा। वह सिर्फ पार्टी हाईकमान के कहने पर सिर्फ दिखावे के लिए प्रियंका गांधी की रैली में आए, लेकिन यहां पर भी उन्हें आम आदमी पार्टी की दो महिला पार्षदों ने धक्के मारे तो इस मामले को बंसल गुट ने खूब तूल दिया और प्रेसवार्ता कर कहा कि कांग्रेस का चंडीगढ़ सीट पर आम आदमी पार्टी के साथ गंठबधन करना एक बड़ी भूल है। हाई कमान से मंजूरी लेकर बंसल गुट के 10 से ज्यादा सीनियर नेताओं पर कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से पार्टी में बवाल मचा है। यह कार्रवाई हाई कमान की ओर से लोकसभा चुनाव में नियुक्त ऑब्जर्वर की रिपोर्ट पर की गई है। जिन नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है उनमें महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष दीपा दुबे, साहिल दुबे, अभिषेक शर्मा, हाफिज अनवर उल हक जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रवि ठाकुर का नाम शामिल है।

    जिन नेताओं को पद से हटाया गया है उनमें पूर्व मेयर हर फूलचंद कल्याण विनोद शर्मा मनोज गर्ग प्रवक्ता सतीश कैद और हाकम सर्दी का नाम शामिल है। यह सभी पवन बंसल के गरीबी है और प्रदेश कार्यकारिणी के सीनियर पदाधिकारी है। पार्टी के अनुसार चुनाव में इन नेताओं को मनाने का काफी प्रयास भी किया गया था। पार्टी की इस कार्रवाई से बंसल अच्छा एकजुट हो रहा है। यह सभी मंगलवार को आने वाले चुनाव परिणाम पर नजर रखे हुए हैं। अगर चुनाव में कांग्रेस पार्टी जीत जाती है तो यह सभी नेता चुप्पी सादे रखेंगे अगर पार्टी चुनाव हार जाती है तो अध्यक्ष लकी के खिलाफ यह नेता मोर्चा खोलते हुए सड़क पर आ जाएंगे।

  • Kapurthala में चोरों ने घर को बनाया निशाना, देखें CCTV

    Kapurthala में चोरों ने घर को बनाया निशाना, देखें CCTV

    कपूरथला : परवेज नगर गांव में एक किसान के घर को नकाबपोश चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने लाखों रुपए की नगदी और सामान चोरी कर फरार हो गए। चोरों की यह वारदात घर में लगे CCTV में भी कैद हो गई है। घटना बारे जब मलिक को सुबह जानकारी हुई तो पीड़ित मालिक ने थाना सिटी कोतवाली पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार परवेज नगर गांव निवासी भूपिंदर सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 मई की सुबह लगभग 5 बजे जब उठे तो उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था।

    उसने अपने पड़ोसी जगतार सिंह को आवाज लगाकर दरवाजा खोलना के लिए कहा। जब उसने दरवाजा खोला तो देखा कि हमारे घर का मैन गेट भी खुला हुआ था। और दूसरे कमरे में देखा तो साथ वाले कमरे मे अलमारियां तथा सारा सामान बिखरा हुआ था। पीड़ित ने यह भी बताया कि उनके घर में चोर छत के ऊपर बनी मोंटी के दरवाजे से दाखिल हुए। उन्होंने बताया कि चोरों ने 2 मोबाइल फोन, सवा लाख रुपए कैश, 3 घड़ी चुरा कर ले गए है।

    पीड़ित ने यह भी बताया कि चोर जाते हुए उनके घर में खड़ी दो बाइक तथा एक कार की चाबियां भी अपने साथ ले गए। हालांकि घर में लगे CCTV कैमरा में 4 चोर दिखाई दे रहे हैं। जिन्होंने कपड़े से अपना मुंह ढका हुआ है। थाना सिटी कोतवाली के जांच अधिकारी ASI अशोक कुमार ने बताया कि पीड़ित किसान भूपिंदर सिंह की शिकायत पर धारा 457, 380 IPC के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है।

  • Punjab: ट्रक और एक्टिवा की टक्कर में युवती की मौत

    Punjab: ट्रक और एक्टिवा की टक्कर में युवती की मौत

    दसूहा : जी.टी. रोड पुलिस स्टेशन दसूहा के पास भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। इस हादसे में युवती की मौत हो गई। जहां ट्रक और एक्टिवा की टक्कर में 28 वर्षीय युवती की मौत हो गई। मृतिका की पहचान अंकिता पुत्री मंजीत सिंह रामगढ़िया निवासी बम्बोवाल के रूप में हुई है। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक नं. पी.बी. 0609815 की गलती से यह हादसा हुआ है। उक्त ट्रक चालक की पहचान अब्दुल रसीद निवासी जम्मू के रूप में हुई है। 

    बताया जा रहा है कि अंकिता अपनी सहेली निवासी बोदल से मिलने आई थी। जब वह अपने गांव वापस जा रही थी तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं मृतिका युवती के परिजनों के बयान के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Punjab : Satluj नदी में नहाने गया युवक डूबा, देखें वीडियो

    Punjab : Satluj नदी में नहाने गया युवक डूबा, देखें वीडियो

    नंगल : सतलुज नदी में 22 वर्षीय युवक की डूबने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवक की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। मृतक अपने ससुराल आया हुआ था। युवक का ससुराल नंगल के नजदीकी गांव सनोली मजारा में था। मृतक युवक और उसका बड़ा भाई सतलुज नदी में नहाने गए थे।

    जिसके बाद नहाते समय युवक पानी में बह गए और लापता हो गया। कल से गोताखोर टीम द्वारा युवक को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन 24 घंटे होने जा रहे हैं और अभी तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस प्रशासन गोताखोर टीम की मदद से सतलुज नदी में लापता युवक की तलाश कर रहा है।