Blog

  • केजरीवाल और भगवंत मान आज से चुनाव प्रचार की करेंगे कैंपेन शुरू

    नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी आज से राष्ट्रीय राजधानी से आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपना राजनीतिक अभियान शुरू करेंगी। इस अभियान को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान करेंगे। पार्टी ने शुक्रवार को कहा कि यह अभियान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके पंजाब समकक्ष भगवंत मान द्वारा पार्टी नेताओं और घोषित उम्मीदवारों की उपस्थिति में शुरू किया जाएगा। विशेष रूप से, पार्टी ने अभियान के लिए रणनीति तैयार करना शुरू कर दिया है, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जिसमें मौजूदा सांसदों को हटाने के भाजपा के फैसले को उजागर करना भी शामिल है।

  • इस दिन खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट 

    देहरादून: महाशिवरात्रि के पावन मौके पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख आ गई है। 10 मई को बाबा केदारनाथ के कपाट खोले जाएंगे। सुबह 7 बजे से कपाट खुलने पर श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। बर्फबारी की वजह से केदारनाथ के कपाट साल में छह महीने बंद रहते हैं। भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने की प्रक्रिया 6 मई से प्रारंभ हो जाएगी। 6 मई को ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से गुप्तकाशी बाबा केदार का चल विग्रह पहुंच जाएगा। 7 मई को रामपुर पहुंचने के बाद 8 मई को गौरीकुंड और 9 मई को केदारनाथ धाम में विराजमान होगा।

    बाबा केदारनाथ धाम के कपाट अक्षय तृतीया के अवसर पर खुलने का विधान है। पौराणिक परंपराओं के अनुसार शिवरात्रि के अवसर पर तिथि की औपचारिक घोषणा करने के बाद अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर बाबा के कपाट खुलते हैं। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी हरीश चंद्र गौड़ के मुताबिक, 10 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।

    पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, महाभारत युद्ध के बाद पांडव अपनी पत्नी द्रौपदी के साथ हिमालय पहुंचे जहां उन्होंने भगवान शिव के मंदिर का निर्माण किया। इसके बाद उन्होंने यहीं पर अपने पितरों का तर्पण किया है। इसके बाद ही उन्हें स्वर्ग की प्राप्ति हुई। कहते हैं कि जिस दिन पांडवों ने अपने पूर्वजों का तर्पण किया था वो भाई दूज का ही दिन था, इसलिए तब से इसी दिन केदारनाथ के कपाट बंद होने लगे।

  • उड़ान भरने के बाद हवा में अलग हुआ एयरलाइंस के विमान का टायर, देखें वीडियो

    लॉस एंजिल्स: बीच आसमान में विमान का पहिया निकल जाने का हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से उड़ान भरने के बाद यूनाइटेड एयरलाइंस का विमान जापान जा रहा था। जानकारी के मुताबिक, विमान में 235 यात्री और 14 चालक दल के सदस्य सवार थे। हालांकि विमान की लॉस एंजिल्स में इमरजेंसी लैंडिंग हुई और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

    रिपोर्ट के मुताबिक, टेकऑफ करने के बाद जैसे ही विमान आसमान में पहुंचा वैसे ही उसका पहिया निकल गया। विमान के बाईं ओर के मुख्य लैंडिंग गियर में लगे छह टायरों में से एक टूट कर धरती पर आ गिरा। उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद विमान का एक टायर टूटने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। इस घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ। हालांकि टायर सैन फ्रांसिस्को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक कर्मचारी पार्किंग स्थल में जा गिरा। जहां यह एक कार से टकरा गया जिससे उसकी पिछली खिड़की टूट गई।

    टायर ने वहां लगे फेंस को भी तोड़ दिया और दूसरी जगह पर जाकर रुका। घटना के तुरंत बाद, बोइंग 777 वाले इस विमान ने इमरजेंसी लैंडिंग की। एक बयान में, एयरलाइन ने कहा कि 2002 में निर्मित विमान को बिना टायर के भी सुरक्षित रूप से उतरने के लिए डिजाइन किया गया था। एसोसिएटेड प्रेस ने बताया कि यात्रियों को शेष यात्रा के लिए दूसरे विमान में ले जाया जाएगा।

  • पंजाबः इंसानियत शर्मसार ! पैसे न देने पर बेटी ने दी मां को खौफनाक सजा, गिरफ्तार

    संगरूरः भवानीगढ़ से इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां पैसे ना देने पर बेटी ने मां की बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी। मृतिका का पहचान 78 वर्षीय मूर्ति देवी के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की बहू रजनी रानी ने बताया कि वह शाम को घर आई तो उसने देखा कि फर्श पर सास मूर्ति देवी का शव पड़ा हुआ था।

    सास की आंख, नाक, सिर और शरीर पर चोट के निशान थे। पीड़ित ने कहा कि जब मामले को लेकर जांच की तो पता चला कि सास की हत्या ननद नीतू ने की है। पता चला है कि सास मूर्ति देवी ने अपनी बेटी नीतू रानी को पैसे देने से इनकार कर दिया, जिसके कारण नीतू रानी ने अपनी ही मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

  • पंजाबः महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 500 साल पुराने ऐतिहासिक मंदिर में लगी भक्तों की लंबी कतारें, देखें वीडियो 

    मंदिरों में भोले शंकर का हो रहा जलाभिषेक

    लुधियानाः आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व देश भर में मनाया जा रहा है। वहीं लुधियाना के ऐतिहासिक संगलावाला शिवाला मंदिर में सुबह से भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिली है। 500 साल पुराने इस मंदिर में स्वंय शिवलिंग प्रज्ज्वलित था और महाशिवरात्रि के मौके पर न केवल आसपास से बल्कि विदेशों से भी लोग यहां दर्शन करने आते हैं। श्रद्धालु सुबह 4 बजे से ही मंदिरों में जुटने शुरू हो गए। इस दौरान सभी मंदिरों में भगवान भोले शंकर का भक्त जलाभिषेक कर रहे है।

    धार्मिक संस्थाओं से लेकर मंदिर कमेटियों ने पूरी तैयारियां की हुई है। तरह-तरह के पकवान भक्तों को लंगर प्रसाद के रूप में बांटे जा रहे है। शहर में आज 1 हजार से अधिक मंदिरों में आज शिव विवाह करवाया जा रहा है। प्राचीन संगला वाला शिवाला मंदिर को फूलें से सजाया गया। भोले बाबा का भक्त कई तरह से अभिषेक कर रहे है। कई इलाकों में बीते दिन भगवान भोले शंकर की शोभा यात्रा भी आयोजित की गई। शहर का प्राचीनतम संगला वाला शिवाला में प्रात तड़के ही भगवान भोले के दर्शनों हेतु शिव भक्तों की भीड़ जमा हो गई थी।

    संगला वाला शिवाला के महंत नारायण पुरी, महंत दिनेश पुरी की अगुवाई में भगवान भोलेनाथ की महाआरती कर सभी के लिए सुख व समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर महंत नारायण पुरी ने कहा कि भगवान भोलेनाथ सबके प्रिय देवता है, इनका सच्चे मन से सिमरन करने से भोले उनकी सभी मुरादें पूरी करते है। श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में सीता माता मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया।

    जगराओं पुल दुर्गा माता मंदिर पंडित हरिमोहन शास्त्री ने कहा कि भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक करने से मन की मुरादें होती है। आज मंदिर को फूलों से सजाया गया है। जनक पुरी में स्थित शिव भोला मंदिर में आज पंडित राज कुमार शास्त्री की देख-रेख में महाशिवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। 30 से अधिक प्रकार के लंगर लगाए जा रहे है। बीते रात भंडारे का भी आयोजन किया गया।

  • जालंधरः दिन दहाड़े मेडिकल शॉप से नगदी लेकर चोर फरार, देखें Live

    जालंधर, ENS: लंबा पिंड चौक के पास मेडकिल शॉप में दिन दहाड़े लूट की वारदात का मामला सामने आया है। जहां चोर शटर उखाड़ कर दुकान से नगदी लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए हेल्थ केयर ट्रेंडिंग मेडिकल दुकान के मालिक इंद्रजीत ने बताया कि दुकान से चोर 18 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने सुबह 5 बजे दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। हैरानी की बात यह है कि दुकान के ताले लगे हुए है। 

    इस दौरान चोर शटर उखाड़ कर दुकान में घुसे और नगदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि चोर स्वीफ्ट कार में सवार होकर आए थे। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। इस दौरान पीड़ित ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के साथ मिली भुगत के कारण चोर सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे है। पीड़ित ने कहा कि पहले भी चोर वारदात को अंजाम दे चुके है।

  • पंजाबः मृतक DSP के भाई-भाभी को 8 और साथी को 11 साल की कैद

    लुधियानाः मलेर कोटला में जिम करते हुए में 13 दिन पहले 22 फरवरी को DSP दिलप्रीत सिंह शेर गिल की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उसके भाई, भाभी और भाई के साथी को एडिशनल सेशन जज संदीप सिंह बाजवा की कोर्ट ने ड्रग तस्करी मामले में सजा सुनाई है। मॉडल टाउन निवासी हरप्रीत सिंह DSP दिलप्रीत सिंह शेरगिल के छोटे भाई हैं। हरप्रीत की पत्नी सरबजीत कौर और हरप्रीत सिंह को 8 साल की कठोर कैद और 80 हजार रुपए का जुर्माने की सजा मिली है। इसी प्रकार उनकी पत्नी सरबजीत कौर और रणधीर सिंह नगर के दलबारा सिंह को 11 साल की कठोर कैद की सजा और 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

    एक बड़ी कार्रवाई में, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) लुधियाना इकाई ने 19 अगस्त 2019 को एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था और उनके कब्जे से 1.057 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने रुपए की ड्रग मनी भी बरामद की है। उनके कब्जे से 1.02 लाख रुपए, तीन कारें, 20 मोबाइल फोन और 10 विदेशी घड़ियां मिलीं थी। हरप्रीत के खिलाफ STF मोहाली में NDPS एक्ट की धारा 21,29 के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी नशे के बदले नशे के आदी लोगों के मोबाइल फोन, घड़ियां और अन्य सामान गिरवी रख लेता था।

    STF ने एक सूचना के बाद आरोपी को भाई रणधीर सिंह नगर से गिरफ्तार किया था। आरोपी मारुति सुजुकी SX4 में इलाके में घूम रहे थे जब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से STF को हेरोइन और ड्रग मनी बरामद हुई थी। आरोपियों द्वारा दी गई जानकारी के बाद STF ने भाई रणधीर सिंह नगर के एक घर से दो और कारें, मोबाइल फोन और घड़ियां बरामद करवाई थी। डीएसपी दिलप्रीत सिंह शेरगिल अपने भाई और भाभी के साथ बात नहीं कर रहे थे। शेरगिल की 23 फरवरी को भाई बाला चौक के पास होटल पार्क प्लाजा के जिम में वर्कआउट सेशन के दौरान कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी। वह मलेर कोटला में तैनात थे।

  • LPG सिलेंडर को लेकर पीए मोदी ने दी राहत, दामों में आई भारी गिरावट 

    नई दिल्ली: महंगाई से परेशान आम आदमी को राहत मिली है। कल उज्जवला में राहत के बाद अब सभी के लिए एलपीजी सिलेंडर के दाम कम हो गए हैं। एलपीजी सिलेंडर 100 रुपये सस्ता हुआ है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम मोदी ने ट्विट करके इसकी जानकारी दी है। सरकार के इस कदम से देशभर के लाखों परिवारों का वित्तीय बोझ कम होगा। पीएम मोदी ने महिला दिवस के अवसर पर ट्विट करके कहा कि आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है।

    पीएम उज्ज्वला योजना पर मिलने वाली सब्सिडी एक साल के लिए बढ़ा दी गई है। लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है। उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस सिलिंडर पर मिलने वाली सब्सिडी 31 मार्च 2025 तक मिलेगी। इस तरह से अगले एक वर्ष के दौरान योजना के तहत आने वाले परिवारों को 12 एलपीजी सिलेंडर 300 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी के साथ मिलेगी।

    एलपीजी सिलेंडर के दाम कम होने से आम आदमी को काफी राहत मिली है। देश में कुल 31 करोड़ 40 लाख एलपीजी कनेक्शन हैं। इनमें से 10 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी उज्जवला योजना के हैं। केंद्र सरकार ने देश के इन 10 करोड़ से ज्यादा गरीब परिवारों को सब्सिडी पर रसोई गैस सिलेंडर देने की पीएम उज्ज्वला योजना की अवधि एक वर्ष के लिए और बढ़ा दी है। वर्ष 2016 में लागू इस योजना की अवधि मार्च, 2024 में समाप्त हो रही थी। गुरुवार को पीएम नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की हुई बैठक में यह फैसला किया गया कि अब यह स्कीम 31 मार्च, 2025 तक जारी रहेगी।

  • आज का राशिफल, 8 मार्च 2024

    आज का राशिफल, 8 मार्च 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज रात 9 बजकर 58 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। आज रात 12 बजकर 45 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 41 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा, उसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र लग जाएगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 8 मार्च 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि-

    आज आपको आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती है। आज अपनी काबिलियत से काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। कुछ लोग आपके लिए खास साबित हो सकते हैं साथ ही किसी जरूरी काम में आपको दोस्तों का स्पोर्ट भी मिल सकता है। आज खुद को सही साबित करने का अच्छा दिन है। इसमें आपको किस्मत का साथ भी मिलेगा।

    वृष राशि-

    आज आपको अपने करियर में बदलाव लाने के लिए कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस राशि के जातकों को राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिले सकती है। आज आपको किसी से उपहार भी मिल सकता है। सेहत के मामले में आप खुद को फिट महसूस करेंगे। आज आपके सारे रूके हुए जरूरी काम पूरे हो जाएंगे। किसी के साथ मिलकर किए गए कामों में आपको बहुत हद तक सफलता मिल सकती है।

    मिथुन राशि-

    आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप किसी काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से होगा। आज आपको वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कारोबारी की व्यावसायिक साझेदारी में अपनों से सलाह जरूर लें, ऐसा करने से आपको आज  काफी फायदा हो सकता है। आज ऑफिस में काम बिना किसी स्ट्रेस के पूरा हो जाएगा।

    कर्क राशि-

    आज आपका दिन बेहद ही शुभ रहेगा। आज आपके कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होता नजर आएगा। आज दोस्तों के साथ बिगड़े हुए रिशतो में भी सुधार आ सकता है। आपका भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रूझान बढ़ सकता है। आगर आज आपके मन में कोई बात दबी हुई हो तो उसे खुलकर सामने लाएं। ऐसा करने से अपका मन शांत होगा और आपकी परेशानियों का हल भी निकल सकता है।

    सिंह राशि-

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज का दिन किसी खास कामों के लिए बेहतर है। आपके अच्छे अनुभव के कारण आपके साथी आपसे कुछ सलाह ले सकते हैं। आज घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। या आज शाम को आप घर पर पार्टी का प्लान भी बना सकते हैं। आपको रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में आज आप यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज के दिन गायत्री मंत्र का पाठ करें, आपकी यात्रा सुखद रहेगी। आर्थिक पक्ष भी आज मजबूत रहेगा।

    कन्या राशि-

    आज अपको शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति मिल सकती है। अपने कॉन्फिडेंस को जरा भी कम होने ना दें ऐसा करने से आपके लगभग हर काम सफल होंगे। साथ ही आज आपका भाग्य भी आपका साथ देगा और कुछ अच्छे मौकों के अवसर भी आपको मिल सकते हैं। कला या किसी रचनात्मक काम में आपका रूझान बढ़ेगा। आपका दांपत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। कोई करीबी भी आपकी खुशियों को दोगुना कर सकता है। धैर्य पूर्वक के साथ की गई बातचीत आपके फेवर में होगी।

    तुला राशि-

    आज  का दिन आपके फेवर में रहेगा। आज आप किसी भी जरूरी कामकाज को निपटाने में सफल होगें। लेकिन थोड़ी काम की उलझनों में आप फंस सकते हैं। आपको आज कोई बड़ा और अलग काम करने से बचना चाहिए। आपसे छुपी हुई कुछ बातें आज आपके सामने भी आ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ आप समय बिता सकते हैं। लेकिन संतान के साथ विवाद होने की संभावना बन रही है। किसी भी मामले को बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए।

    वृश्चिक राशि-

    आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज किसी मित्र की मदद से आपके काम बनेंगे। किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित हो सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स अगर किसी नए कोर्स में एडमिशन लेना चाह रहे हैं, तो आज का दिन बेहद शुभ है। साहित्य से जुड़े लोगों को उनकी काबिलियत के लिए सम्मानित किया जा सकता है। आज आप दूसरों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। बॉस आपकी परफॉरमेंस से खुश होकर आपको कोई अच्छा-सा गिफ्ट दे सकते हैं।

    धनु राशि-

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको आज अचानक धन का भी लाभ हो सकता है। आय के नए स्रोत सामने आएंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा। इससे आपका मन खुश हो जाएगा। शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा। कई योजनाएं आज समय से पूरी हो जाएंगी। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी।

    मकर राशि-

    आज आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। अगर आप संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नए रास्ते नजर आ सकते हैं। आज आपको अपने जीवनसाथी से कोई ऐसी चीज भी मिल सकती है, जिसका आपको बहुत दिनों से इंतजार था। किसी पुराने मित्र से भी आज आपकी मुलाकात हो सकती है। आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है।

    कुंभ राशि-

    आज आपकी किस्मत आपका साथ देगी। आपके सोचे हुए सारे काम पूरे होंगे। इसके अलावा आज आप किसी नए काम की शुरुआत करने के बारे में भी विचार कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता का रस घुलेगा। आपके मन में सकारात्मकता रहेगी। इससे आपको काफी फायदा भी होगा। आज पुराने कामकाज की कई योजनाएं समय से पूरी हो जाएंगी। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे।

    मीन राशि-

    आज आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आपको ऑफिस में अपने काम की प्रशंसा के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। लेकिन जिम्मेदारियों के बोझ से आपका मूड़ थोड़ा खराब हो सकता है, लेकिन शाम तक मूड़ ठीक हो जाएगा। शाम को दोस्तों के साथ घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। संतान पक्ष से भी कोई खुशखबरी आज आपको मिल सकती है।

  • जालंधर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार 

    जालंधर (ENS): थाना 1 की पुलिस ने महिला को शादी का झांसा देकर शरीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लखविंदर सिंह पुत्र वरिंदरजीत सिंह वासी गांव शिवदासपुर, मुस्तफापुर करतारपुर के रूप मे हुई है। थाना प्रभारी रजिंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि 3 साल पहले उसकी एक सलून पर उक्त आरोपी से मुलाकात हुई थी। आरोपी ने उसे प्यार के जाल मे फसा कर उसका फायदा उठाया। 

    महिला ने आरोपी को 3 साल मे 9 लाख रुपए दिए। इसके इलावा आरोपी शादी का झांसा देकर महिला की आधी सैलरी भी ले लेता था। जब भी महिला आरोपी को काम करने के लिए कहती , तो वह उससे लड़ाई झगड़ा करता था। जिससे तंग आकर महिला ने पुलिस को शिकयत दी।  पुलिस ने महिला की शिकायत पर जांच कर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।