Blog

  • किसानों का ट्रैक्टर मार्च शुरू, पुलिस ने जारी की एडवायजरी, देखें वीडियो  

    बॉर्डर पर लग सकता है भीषण जाम

    नई दिल्ली: न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी वाले कानून समेत कई मांगों को लेकर किसान एक बार फिर आंदोलन कर रहे हैं। इसे लेकर सोमवार को वह ट्रैक्टर मार्च शुरू हो गया है। इसी के चलते गौतमबुद्ध नगर के यमुना एक्सप्रेसवे पर भारी मात्रा किसान ट्रैक्टर लेकर आ गए है। वहीं दूसरी ओर मेरठ में किसानों ने एनएच-58 का घेराव कर लिया है। मेरठ में भारी तादात में किसान ट्रैक्टर लेकर सड़कों पर उतर आए है। बताया जा रहा है कि परतापुर जटोली टोल प्लाजा को किसानों ने घेर लिया है। पंजाब-हरियाणा के किसानों के समर्थन में पश्चिमी यूपी में भी धरना शुरू हो गया है।  दरअसल, भारतीय किसान यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को ट्रैक्टर मार्च निकालने का ऐलान किया था।

    दूसरी ओर मामले की जानकारी देते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि आज दिल्ली की ओर जाने वाले हाईवे जो खासकर डिवाइडर हाईवे पर ट्रैक्टर लगाने का ऐलान किया है। इसी तरह दिल्ली से हरिद्वार रोड़ पर हरिद्वार, मेरठ और गाजियाबाद के लोग रहेंगे। इसी तरह मुरादाबाद की ओर अमरोहा, अपूर्व, गाजियाबाद में वहां के लोग ट्रैक्टर लगाकर जाम करेंगे। वहीं हरियाणा में रोहतक वाली रोड़ जाम की जाएंगी। उन्होंने कहा कि एक नए तरीके का प्रदर्शन करने का किसानों द्वारा प्रोग्राम बनाया गया है।

    इसे लेकर नोएडा पुलिस की ओर से एक ट्रैफिक एडवायजरी भी जारी की गई है। इसमें दिल्ली-नोएडा सीमा पर भीषण जाम लगने की संभावना जताई गई है और लोगों से दूसरे रास्ते अपनाने की सलाह दी गई है। भारतीय किसान यूनियन ने यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर मार्च निकालने की योजना बनाई है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किए हैं। इसके अलावा नई दिल्ली और नोएडा के मुख्य एंट्री व एग्जिट पॉइंट्स पर अतिरिक्त अधिकारियों की तैनाती भी की गई है। उल्लेखनीय है कि किसान संगठनों की तैयारी अपने इस ट्रैक्टर मार्च को यमुना एक्सप्रेसवे, लुहारली टोल प्लाजा और महामाया फ्लाईओवर के जरिए निकालने की है। इसे लेकर पुलिस और प्रशासन ने भी अपनी ओर से तैयारियां कर ली हैं।

    ट्रैफिक संबंधी समस्याओं से बचने के लिए नोएडा पुलिस ने अपनी ट्रैफिक एडवायजरी में कुछ मानकों का उल्लेख किया है। चिल्ला बॉर्डर के रास्ते दिल्ली जाने वाले वाहन जाम से बचने के लिए गोलचक्कर चौक सेक्टर 15 के जरिए सेक्टर 14ए फ्लाईओवर का इस्तेमाल कर सकते हैं। डीएनडी बॉर्डर से आने वाले लोगों को सेक्टर 18 में फिल्म सिटी फ्लाईओवर के रास्ते एलीवेटेड रूट अपनाने की सलाह दी गई है। इसके अलावा ट्रैफिक एडवायजरी में कालिंदी बॉर्डर की ओर से आने वाले वाहनों को सेक्टर 37 के रास्ते महामाया फ्लाईओवर का रास्ता लेने के लिए कहा गया है।

    यमुना एक्सप्रेस के रास्ते सफर करने वाले लोगों के लिए एडवायजरी में कहा गया है कि वह वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें और असुविधा से बचने के लिए मेट्रो से सफर करें। माल ढुलाई करने वाले वाहनों को कुछ मार्गों पर बाधा का सामना करना पड़ा सकता है। ऐसे वाहनों के चालकों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस ने रविवार को सिंघू और टिकरी बॉर्डर पर लगाए गए कुछ बैरियर्स हटा दिए थे क्योंकि किसानों ने अपना दिल्ली मार्च रोकने की बात कही थी। इसके स्थान पर उन्होंने ट्रैक्टर मार्च निकालने का फैसला लिया है।

  • पुलिस कंट्रोल रूम के सामने रेस्टोरेंट में युवक का तेजधार हथियार से किया क+त्ल, देखें वीडियो

    शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के मॉल रोड पर पुलिस रिपोर्टिंग रूम के सामने एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक रेस्तरां में घुसकर युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला रविवार देर रात का है। जब रात को करीब दो बजे एक अज्ञात शख्स रेस्तरां के अंदर घुसा और मनीष नामक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल अवस्था में उसे आईजीएमसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उस मृत घोषित कर दिया।

    जानकारी के अनुसार, रेस्तरां दी मॉल में घुसकर एक अज्ञात व्यक्ति ने 21 वर्षीय मनीष पर जानलेवा हमला किया। मनीष इस रेस्तरां में काम करता था। इस हमले में मनीष बुरी तरह से घायल हो गया। वो अपनी जान बचाने के लिए पुलिस सहायता कक्ष की तरफ आया। जिस गंडासे से उसके ऊपर हमला हुआ था उसने उसी को अपने में लिया हुआ था। मनीष ने अपने हाथ में ले रखे गंड़ासे से पुलिस सहायता कक्ष के के दरवाजे का शीशा तोड़ा।

    पुलिस सहायता कक्ष के कर्मचारियों ने तुरंत बाहर निकाल कर देखा तो मनीष घायल अवस्था में पुलिस सहायता कक्ष के सामने सड़क पर खड़ा था। पुलिस के सामने वो सड़क पर गिर गया। पुलिस ने तुरंत उसे कंबल डालकर उठाया। पुलिस ने तुरंत उसे गाड़ी में बैठाकर इलाज के लिए आईजीएमसी पहुंचाया । लेकिन आईजीएमसी में इलाज के दौरान मनीष की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

    इस हत्याकांड के बाद पुलिस पर सवाल उठ रहे है। मॉल रोड जैसी जगह पर जहां पर रात के समय में भी पेट्रोलिंग होती है। इसके साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम के सामने इतनी बड़ी वारदात हुई। लेकिन पुलिस को इसके बारे में तब भनक पड़ी जब घायल व्यक्ति ने कंट्रोल रूम का शीशा तोड़ा। मॉल रोड पर जिस जगह पर यह वारदात हुई है वहां पर दुकानों में और पुलिस कंट्रोल रूम के बाहर भी सीसीटीवी कैमरा लगे हुए हैं।

  • जालंधरः दिन दहाड़े मंदिर के पास छाबड़ा इंटरप्राइजेज से लाखों का सामान लेकर चोर हुए फरार, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। ताजा मामला सोढल रोड़ पर स्थित काली माता मंदिर के पास से सामने आया है। जहां मंदिर के साथ लगती छाबड़ा इंटरप्राइजेज की दुकान को अल सुबह चोरों ने निशाना बनाया है। घटना अल सुबह 3.30 बजे की बताई जा रही है। वहीं दुकान मालिक ने बताया कि आज सुबह जब वह दुकान पर आए तो देखा दुकान का सामान बिखरा पड़ा था। 

    इस दौरान उन्होंने जांच की तो पता चला कि 3 चोर अल सुबह उनकी दुकान में आए और दुकान से 2 से ढाई लाख का सामान लेकर फरार हुए। पीड़ित ने बताया कि चोर परफ्यूम, बीड़ी सिगरेट आदि सामान लेकर फरार हो गए। वहीं तिजौरी में पड़ी 10 से 12 हजार की नगदी भी लेकर चोर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए गए है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।वहीं पीड़ित मालिक ने बताया कि 2 माह पहले उनकी दुकान में आग लग गई थी। उस दौरान उनकी दुकान का सामान जलकर राख हो गया। वहीं इस घटना के 2 माह बाद अब चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਬਿੱਗ ਬੋਸ 17 ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਰਨਰ-ਅਪ ਅਭਿਸ਼ੇਕ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਟੇਕਿਆ ਮੱਥਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਲੱਖਾਂ ਦੀ ਤਾਦਾਦ ਵਿੱਚ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਦੁਨੀਆਂ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਸੰਗਤ ਰੂਪੀ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਣ ਪਹੁੰਚਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਸਰਬੱਤ ਦੇ ਭਲੇ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਕਰਦੀ ਹੈ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਕਈ ਫਿਲਮੀ ਸਿਤਾਰੇ ਤੇ ਕਈ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਲੀਡਰ ਵੀ ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਦਾ ਸ਼ੁਕਰਾਨਾ ਕਰਨ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚਦੇ ਹਨ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਬਿਗ ਬੋਸ ਸੀਜਨ 17 ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਰਨਰਪ ਅਭਿਸ਼ੇਕ ਕੁਮਾਰ ਵੀ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚੇ। ਉਹਨਾਂ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕ ਕੇ ਸਰਬੱਤ ਦੇ ਭਲੇ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ ਤੇ ਗੁਰਬਾਣੀ ਕੀਰਤਨ ਵੀ ਸਰਵਣ ਕੀਤਾ।

    ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਅਭਿਸ਼ੇਕ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬਿੱਗ ਬੋਸ 17 ਦੇ ਵਿੱਚੋਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਇੱਕ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਹਾਸਿਲ ਹੋਈ ਹੈ। ਉਹ ਚਾਹੁੰਦੇ ਸਨ ਕਿ ਬਿੱਗ ਬੌਸ ਚੋਂ ਬਾਹਰ ਆਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਆਉਣ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਉਹ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚੇ ਹਨ। ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਜੀ ਕੀ ਫਤਿਹ ਅਤੇ ਪਰਮਾਤਮਾ ਦਾ ਸ਼ੁਕਰਾਨਾ ਕਰਨ ਪਹੁੰਚੇ ਹਨ।

  • बड़ा झटकाः 2 कांग्रेस के विधायकों सहित 4 नेता बीजेपी में हुए शामिल

    ईटानगर: लोकसभा चुनावों के साथ अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। इन चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी को झटका लगा है। पार्टी के दो विधायक बीजेपी में शामिल हुए हैं। इसके साथ ही एनपीपी के भी दो विधायक भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। रविवार को इन चारों विधायकों ने मुख्यमंत्री पेमा खांडू की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विपक्षी कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग तथा वांगलिंग लोवांगडोंग और एनपीपी विधायक मुच्चू मिथी तथा गोकर बसर भगवा पार्टी के ईटानगर कार्यालय में एक समारोह में भाजपा में शामिल हुए।

    बता दें कि एनपीपी अरुणाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी की सहयोगी है। इस समारोह में मुख्यमंत्री के अलावा असम के मंत्री और अरुणाचल प्रदेश के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी अशोक सिंघल और प्रदेश अध्यक्ष बियूराम वाहगे भी मौजूद थे। बता दें कि 60 सदस्यीय अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के चुनाव अप्रैल या मई में लोकसभा चुनाव के साथ होने की संभावना है। वहीं चार विधायकों के पार्टी में शामिर होने के बाद राज्य विधानसभा में कुल 60 सदस्यों में से सहयोगियों के साथ भाजपा की ताकत बढ़कर 56 हो गई, जबकि कांग्रेस घटकर दो पर रह गई। सदन में दो निर्दलीय सदस्य भी हैं।

    चार विधायकों के बीजेपी में शामिल होने के बाद सीएम पेमा खांडू ने कहा, “उनका पार्टी में शामिल होना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा समर्थित सुशासन के सिद्धांतों में उनके विश्वास का प्रमाण है। प्रधानमंत्री के परिवर्तनकारी नेतृत्व, जो ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के आदर्श वाक्य पर केंद्रित है, जिसने देश भर में सकारात्मक बदलाव लाया है। उनके पार्टी में शामिल होने से उनके संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों और अरुणाचल प्रदेश में हमारा आधार और मजबूत होगा।”

  • पंजाबः युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ+त, गुस्साए परिजनों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में युवक की संदिग्ध हालात में हुई मौत को लेकर परिजनों ने औजला बाईपास को चारों तरफ से बंद करके धरना लगा दिया। इस दौरान उन्होंने आवाजाई को पूरी तरह से ठप्प कर दिया। परिवार ने आरोप लगाए कि उनके बेटे सुनील मसीह को शाम 5:00 बजे के करीब किसी ने फोन कर घर से बुलाया था और शाम 7:30 बजे उसका शव गुरदासपुर के गांव बब्बेहाली पुल के पास से मिला है। लेकिन इस मामले को लेकर पुलिस एक दुर्घटना बता रही है, जबकि उन्हें शक है कि उनके बेटे का कत्ल किया गया है।

    जिसके चलते उन्होंने शव को औजला बाईपास चौराहे पर रखकर पुलिस के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने के दिए गए आश्वासन के बाद परिवार ने धरना समाप्त किया। वहीं जानकारी देते हुए मृतक सुनील मसीह निवासी मुस्तफाबाद जट्टां की मां ऊषा और पिता सलामत मसीह ने बताया कि उनके बेटे को शाम करीब पांच बजे किसी का फोन आया था। उसके बाद वह घर से निकल गया। बाद में उन्हें किसी ने सूचित किया कि उनका बेटा बब्बेहाली पुल के पास पड़ा है। वह मौके पर पहुंचे और उसे सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। वहां पर डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने मृतक का शव औजला बाइपास पर रखकर धरना लगा दिया। उनका आरोप है कि किसी ने सुनील मसीह की हत्या कर दी है।

    धरने की सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस ने परिजनों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह इंसाफ की मांग को लेकर अड़े रहे। परिजनों का कहना है कि जिसने भी उनके बेटे की हत्या की है उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए। वहीं मौके पर पहुंचे डीएसपी राजबीर सिंह द्वारा परिजनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह इस मांग पर अड़े रहे कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया जाए। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर परिवार को शांत करवाया और धरने को समाप्त करवा दिया।

  • पंजाब : डाक्टर की आत्महत्या के मामले में दंपति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अबोहर : नई आबादी गली नंबर 13 निवासी एक फिजियोथैरेपी डाक्टर ने एक दंपति से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिस पर उक्त दंपित का नाम लिखा था। इस मामले में आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले दंपति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि मृ़तक दिनेश कुमार के भाई मुकेश ने बताया था कि वह जब सुबह उठे तो देखा उसके भाई का शव घर में ही बनी क्लीनिक में लटक रहा था जिसके बाद उसने इस बाबत नर सेवा समिति के प्रधान को सूचना दी जो मौके पर पहुंचे व सिटी नंबर 2 की पुलिस को सूचना दी।

    जिस पर एएसआई भूपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे व लटक रहे शव को नीचे उतार कर सरकारी अस्प्ताल पहुंचाया। सुसाइड नोट में दिनेश कुमार ने लिखा है उसने नई आबादी निवासी एक दंपति ने किसी कंपनी में 25 लाख रुपये इनवेसट करवाए थे जिसके बाद कंपनी भाग गई। इस 25 लाख में कुछ पैसे उसके थे जब कुछ पैसे उसने अन्य लोगों के इनवेस्ट करवाए थे। उसने सुसाइड नोट में अपनी जीवन लीला समाप्त करने का जिम्मेवारी उक्त दंपति को ठहराया है।

  • गर्माया माहौलः प्रदर्शनकारियों ने राज्य परिवहन की बस को लगाई आग, देखें वीडियो

    लगा कर्फ्यू, प्रशासन ने अगले आदेशों तक बंद की बसें 

    जालनाः महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण के मुद्दे पर आज अंबाड तालुका में हिंसा भड़क गई। हिंसा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने राज्य परिवहन की एक बस में आग लगा दी। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन ने अंबाड तालुका में कर्फ्यू लगा दिया है। जालना के जिलाधिकारी श्रीकृष्णा पांचाल ने कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है। हालांकि सरकारी कार्यालय, राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही, दूध की सप्लाई, मीडिया, मेडिकल क्षेत्र को इस कर्फ्यू से छूट दी गई है। अंबाड तालुका के शहर तीर्थपुरी के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर प्रदर्शनकारियों ने बस में आग लगाई। इस मामले में महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। वहीं जालना एसपी के आदेश पर राज्य परिवहन ने जिले में अपनी बसों का संचालन अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला किया है।

    मराठा आरक्षण के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जारांगे ने रविवार को राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था। जारांगे ने ये भी एलान किया कि वह मुंबई स्थित फडणवीस के घर के बाहर प्रदर्शन करेंगे। जालना के अंतरवाली सरती में भाषण देते हुए जारांगे ने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। जारांगे ने कहा कि ‘मैं मराठों को ओबीसी वर्ग में शामिल करने और कुनबी प्रमाण पत्र जारी करने की अपनी मांग से पीछे नहीं हट रहा हूं।’ जारांगे रविवार की रात अंतरावली सरती से निकलकर भंबेरी गांव पहुंच गए थे, लेकिन सोमवार सुबह खराब सेहत के चलते वापस अंतराली सरती गांव लौट आए। 

    जारांगे के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर लगाए आरोपों पर सीएम एकनाथ शिंदे ने नाराजगी जताई और जारांगे को चेतावनी देते हुए कहा है कि सरकार ने धैर्य दिखाया, लेकिन लोगों को हमारे धैर्य की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए। जो लोग सरकार के खिलाफ बार-बार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें हमारे धैर्य की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए। सीएम ने जारांगे को आगाह करते हुए कहा कि ‘वे अपनी हदें पार न करें।’ सीएम ने आरोप लगाया कि जारांगे के भाषण आम तौर पर शरद पवार और उद्धव ठाकरे द्वारा इस्तेमाल की जाने वाले भाषणों जैसे क्यों लगते हैं?

  • पुल के पास स्कॉर्पियों में लगी आग, कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो

    गाजियाबादः लाल कुआं पुल के पास एक स्कॉर्पियो में भीषण आग लग गई। चालक ने गाड़ी से बाहर कूद कर अपनी जान बचाई। आग ने कुछ ही मिनट में पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया था। आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। फायर विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक जनपद गाजियाबाद के कोतवाली फायर स्टेशन पर सुबह करीब 10:48 बजे सूचना दी गई की लाल कुआं पुल के पास गाड़ी में आग लगी है।

    सूचना पर एक फायर टैंकर को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। घटनास्थल पर पहुंच कर अधिकारियों ने देखा की रोड के किनारे एक स्कॉर्पियो गाड़ी में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। फायर यूनिट ने तत्काल आग को बुझाने का काम शुरू किया और थोड़ी देर में आग पर काबू पा लिया। गाड़ी को ए-15 पंचशील कॉलोनी चिपियाना बुजुर्ग, लाल कुआं, गौतमबुद्ध नगर निवासी प्रिंस राणा चला रहे थे।

  • बॉर्डर पर घायल हुए किसान प्रीतपाल को लेकर गर्माई सियायत

    ‘आप’ और मजीठिया के बाद अब कैप्टन अमिरंदर का आया बयान

    चंडीगढ़ः पंजाब-हरियाणा सीमा पर पुलिस के साथ टकराव में गंभीर रूप से घायल हुए युवा किसान प्रीतपाल सिंह को हरियाणा से वापस लाने को लेकर जहां आम आदमी पार्टी व शिरोमणि अकाली दल में क्रेडिट वाॅर शुरू हो गई है। वहीं, दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी इस मामले को लेकर मैदान में उतर गए हैं। कैप्टन ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि वह प्रीतपाल सिंह के खिलाफ हरियाणा पुलिस की कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से अपील की है कि उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, जो निहत्थे किसान प्रीतपाल सिंह पर हमले व मारपीट में शामिल थे।

    उन्होंने कहा कि प्रीतपाल सिंह सिर्फ वहां लंगर की सेवा कर रहा था। इसके बावजूद उनके साथ बुरी तरह से मारपीट की गई। साथ ही शिरोमणि अकाली दल ने रविवार को कहा कि घायल किसान प्रीतपाल सिंह को अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के प्रयासों से हरियाणा से चंडीगढ़ रेफर करवाया गया है। मजीठिया ने इस मामले को हरियाणा के समक्ष उठाया था। इससे पहले आप पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलवीर सिंह ने कहा था कि मुख्यमंत्री मान के निर्देशों पर मुख्य सचिव ने प्रीतपाल सिंह को इलाज के लिए पंजाब को सौंपने के बारे में हरियाणा के मुख्य सचिव को पत्र लिखा था और सीएम मान के हस्तक्षेप के बाद ही प्रीतपाल को चंडीगढ़ शिफ्ट किया गया।