जालंधर/हर्ष कुमारः पीओ स्टाफ की पुलिस ने इरादा कत्ल मामले में चल रहे वार्षिक भगोड़े को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रजीव लूथरा उर्फ छोटू पुत्र देसराज निवासी गुरु नानक पुरा के रूप में हुई है। पीओ स्टाफ के प्रभारी सुरजीत सिंह जोड़ा ने बताया कि 4 अप्रैल 2019 को थाना 2 में मुकदमा नंबर 38 आईपीसी धारा 307, 324, 326, 341, 506, 148, 149 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसमें अदालत ने आरोपी रजीव को 15 अक्टूबर 2019 को भगोड़ा करार कर दिया था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर सुरजीत सिंह जोड़ा ने उसे अपनी टीम सहित घर से दबोचा।
Blog
-

50 मेगा पिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन इस दिन भारत में होगा लांच, जाने खासियत
नई दिल्ली: रियलमी 10 4G भारत में 9 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। फ्लिपकार्ट पेज और वेबपेज के मुताबिक, स्मार्टफोन 9 तारीख को दोपहर 12:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। ये स्मार्टफोन मीडियाटेक हेलियो जी99 प्रोसेसर से लैस होगा। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग में अपकमिंग रियलमी फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में भी बताया गया है। आइए हम आपको इस फोन के संभावित स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताते हैं।
Realme 10 4G Specifications
डिस्प्ले: स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.4-इंच FHD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले हो सकती है। फोन के डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की लेयर के साथ आ सकता है।
प्रोसेसर: अपकमिंग हैंडसेट मीडियाटेक हेलियो जी99 प्रोसेसर से लैस होगा जिसे 8GB + 8GB डायनामिक रैम के साथ जोड़ा जाएगा।
कैमरा सेटअप: अपकमिंग स्मार्टफोन में फोटो और वीडियोग्राफी के लिए डुअल कैमरा सेटअप आएगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का B&W कैमरा हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा होने की संभावना है।
बैटरी: रियलमी 10 में 5000mAh की बैटरी होगी। ये 33वॉट VOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा इसमें यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग होगा।
डिजाइन और वजन: रियलमी 10 को लाइट पार्टिकल डिजाइन के लिए तैयार किया गया है और इसका वजन 178 ग्राम हो सकता है।
इस बीच कंपनी ने इन फोन्स में जारी की अपडेट्स
इस बीच रियलमी ने अपने दो स्मार्टफोन्स के लिए एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित रियलमी यूआई 4.0 को शुरू कर दिया था। जैसा कि कंपनी ने एक ट्विटर पोस्ट के माध्यम से घोषणा की ये अपडेट Realme GT Neo 3T और Realme Narzo 50 Pro के लिए उपलब्ध है। अपडेट Realme GT Neo 3T के लिए फर्मवेयर वर्जन RMX3371_11.A.09 और Realme Narzo 50 Pro के लिए RMX3395_11.C.04 लाता है।
कंपनी का कहना है कि इसके लिए समय-समय पर अपडेट जारी किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 यूजर्स के फोन में रेंडमली दिया जाएगा और ये सुनिश्चित कर के कि इसमें कोई महत्वपूर्ण बग नहीं हैं तो दिसंबर के एंड तक सभी के लिए शुरू कर दिया जाएगा मतलब आने वाले दिनों में ये अपडेट पूरी तरह शुरू कर दी जाएगी।
-

कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड उछाल, नए वेरिएंट से डर रही दुनिया
बीजिंग: पूरी दुनिया में कोरोना वायरस चीन से ही निकलकर फैलना शुरू हुआ और लाखों लोगों की इसमें जान चली गई। एक बार फिर से चीन में कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बहुत मामूली होने के बाद भी भारत सरकार इसको लेकर अलर्ट है। इसका कारण चीन से छुपाई जा रही जानकारियां और कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर भी है। इसके चलते सरकार कोई भी चूक नहीं करना चाहती है।
बढ़ते मामलों के बीच बीजिंग ने भी स्वीकार कर लिया है कि कोरोना संक्रमण को ट्रैक करना असंभव हो रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने भी कोरोना से मौत के आंकड़े देना बंद कर दिए हैं। कोरोना से कई हिस्से प्रभावित बताए जा रहे हैं। शमशान घाटों पर मृतकों के शव भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। चीन से आ रहे कोरोना मामलों व वहां बिगड़ते हालातों पर दूसरे देशों में भी नए वेरिएंट को लेकर चिंता है. कोरोना का नया वेरिएंट कैसा है या कितना खतरनाक है इसको लेकर अभी कोई स्थिति स्पष्ट नहीं है. ताजा लहर से नए स्ट्रेन्स सामने आए हैं। कोविड सैंपल से इसकी निगरानी की जा रही है।
पिछले 7 दिनों में 30 लाख केस
पिछले 7 दिनों में कोरोना के 30 लाख से अधिक केस आए हैं और इसी दौरान 9847 लोगों की मौत हुई है, जापान में पिछले 7 दिनों में 2188 लोगों की मौत हो चुकी है। जापान में कोरोना से मौत के आंकड़े में जबरदस्त उछाल आया है। जापान के बाद दक्षिण कोरिया में कोरोना का तेजी से प्रसार हो रहा है।
-

सेफ फ्यूचर कम्पलीट सोल्यूशन में विभिन्न पदों हेतू साक्षात्कार 5 जनवरी को
ऊना/सुशील पंडित: मैसर्ज़ सेफ फ्यूचर कम्पलीट सोल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड सुन्दर नंगर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड, सेल्समैन, अकाउंटैंट, ब्यूटीशियन व सामान्य डयूटी के विभिन्न पद भरें जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 5 जनवरी को प्रातः 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा।
उन्होंने बताया कि इन पदों हेतू शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा व ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 20 से 30 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थी को 13 हज़ार 800 से 18 हज़ार प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। अनीता गौतम ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 62304-32005 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
-

जनाब ! ईइसआई के बिल के भुगतान के लिए जाए तो कहां जाए
ईएसआई अस्पताल काठा की लापरवाही का शिकार बन रहे कामगार
बददी/ सचिन बैंसल : बद्दी की एक कंपनी में काम करने वाले कामगार को पहले पत्नी के उपचार के लिए भटकना पड़ा अब जब उपचार हो गया है तो उसे चिकित्सा बिल की प्रतिपूर्ति के लिए भटकना पड़ रहा है। बद्दी की स्प्रे इंजीनियरिंग में कार्यरत रामजी की पत्नी संगीता के पांव में ट्यूमर हो गया। उसे ईएसआई अस्पताल काठा से पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। वह चलने फिरने में अमसर्थ थी लेकिन उसे एबुलेंस की सुविधा नहीं दी गई जबकि कामगार को ऐसी हालत में सुविधा मिलती है। रामजी एक मजदूर है।
होना तो यह चाहिए था कि मजदूर को रैफर करने से पहले उसका मार्ग दर्शन करना चाहिए था। गंभीर बीमारी होने पर उसे ईएसआई से टाईअप अस्पताल में कैशलेस चिकित्सा सुविधा के लिए उसे रैफर करना चाहिए था। उसे पीजीआई तो रैफर कर दिया गया लेकिन उसे यह नहीं बताया गया कि वहां से इस बीमारी का एस्टीमेेंट काठा अस्पताल को दे जिससे मजदूर अपनी पत्नी का उपचार करा सके। इस प्रकार काठा अस्पताल की लापरवाही के चलते मजदूर ने उधार और ऋण लेकर साढे तीन लाख रुपये उपचार पर खर्च कर दिए। अब इस मजूदर को चिकित्सा बिलों की क्षतिपूर्ति के लिए कभी कंपनी तो कभी डिस्पेंसरी भेजा जा रहा है। जबकि इसका बिल काठा अस्पताल से भुगतान होना है। लेकिन अभी भी जानकारी के अभाव में दर दर की ठोकरें खाने पर मजबूर है।
उधर, इस संबंध में इएसआई अस्पताल काठा के एमएस एसडी शर्मा ने फोन नहीं उठाया वहीं दूसरी ओर निगम के क्षेत्रीय प्रंबधक संजीव कुमार ने मामले की गभीरता को देखते हुए कहा कि पीडि़त कामगार निगम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सल्लेवाल से मिले। जिससे उसकी समस्या को निराकरण किया जाएगा।
-

भुट्टो ने खुलवाया नेशनल हाईवे झलेड़ा से रायंसरी कोटला खुर्द लिंक रोड़
हर समस्या का होगा समाधान: विबेक मिंका
ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में पड़ते नेशनल हाईवे झलेडा से गांव रायंसरी, कोटला खुर्द, टक्का ग्राम वासियों की तरफ से कट देने की मांग की जा रही थी उसे आज विधायक देवेंद्र भुट्टो के प्रयासों से खुलवा दिया गया । क्योंकि इस तरफ जाने के लिए रास्ता बंद हो गया था। ओर गांव वासियों को दिक्कतें पेश आ रही थी। कुटलैहड़ विस क्षेत्र के नवनियुक्त विधायक देवेंद्र भुट्टो का रास्ता खुलवाने के लिए लोगों ने धन्यवाद व आभार जताया और लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। इसके साथ साथ सभी ग्राम वासियों की लंबे समय से आ रही मांग को पूरा होने पर चुनावों के दौरान भुट्टो द्वारा जो आश्वासन लोगों को दिया गया था वह पूरा कर दिया गया । दविंदर भुट्टो को आगे भी इसी तरह गांव के विकास के लिए अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन भी लोगों ने दिया।
इस अवसर पर कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक मिंका, पंचायत प्रधान बलविंदर कौर, उप प्रधान दलजीत सिंह, महिला मंडल की प्रधान निशा कुमारी, कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के महासचिव रोहित रोकी, व्यापार मंडल के सदस्य श्याम हांडा, सुशील गुप्ता, कुलदीप सिंह भूली, प्रवीण कुमार, विक्कू शर्मा, ममता रानी, स्कूल प्रबंधक कमेटी के प्रधान बिंदु बाबा मूला सिंह भुवनेश्वर कुमार, धीरज कुमार डिंपी, गुरदयाल सिंह, पवन कुमार बलवंत कुमार, सुखदेव सिंह, जगबीर सिंह, जसवीर सिंह, वरिंदर गुप्ता ,मोनू ,बिट्टू इत्यादि समस्त ग्रामवासी ने इस अवसर पर विधायक भुट्टो का धन्यवाद किया। कुटलैहड़ विस क्षेत्र के कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष विबेक मिंका ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के कांगेस विधायक देबेन्द्र भुट्टो एक ऊर्जावान ओर कर्मठ नेता है उन्होंने कुटलैहड़ विस क्षेत्र की दिशा और दशा दोनों को सुधारने का काम धरातल पर शुरू कर दिया है। जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन को कड़े निर्देश दिए गए है। और उसी का उदाहरण है। कि आज वर्षों पुराना टक्का रेन्सरी सड़क जो नेशनल सड़क से गांव को जाती थी। बन्द पड़ी हुई थी। और विधायक महोदय ने उक्त सड़क को खुलवाकर सैंकड़ों परिवारों को राहत प्रदान की है। उसके लिए सैकड़ो गांव वासियों ने विधायक भुट्टो का आभार प्रकट किया है।

जनता के विश्वास पर और बिना भेदभाव से होगा कुटलैहड़ का विकास : भुट्टो
कुटलैहड़ विस क्षेत्र के कांग्रेस विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि गांव रायंसरी, झलेड़ा, टक्का कोटला खुर्द, सड़क गांव वासियों की मांग पर रास्ता खुलवाया गया है। पूर्व सरकार ने राजनीति से प्रेरित होकर उक्त सड़क को बंद कर दिया था। हमने गांव वासियों की समस्या का समाधान करके उक्त सड़क को खुलवाने के प्रशासन को निर्देश दिए थे। भुट्टो ने कहा कि जिस विश्वास से जनता ने मुझे विधायक बनाया है उस विश्वास को सदा जीवित रखूंगा और विना भेदभाव से बिकास को गति प्रदान करूंगा।
-

पंजाबः लोक निर्माण विभाग का वरिष्ठ सहायक गिरफ़्तार
पटियाला: मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के निर्देशानुसार पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा शुरू की गई भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान मंगलवार को कार्यकारी अभियंता, बी एंड आर, नाभा, जिला पटियाला, लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक कुलजीत कुमार को 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगते और लेते समय रंगे हाथ काबू किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को उसके कनिष्ठ सहायक जसविंदर दास की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।
आगे जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता ब्यूरो से संपर्क किया था और आरोप लगाया था कि उनका उक्त वरिष्ठ कर्मचारी उनके अवकाश यात्रा रियायत (एलटीसी) बिलों को पास करने के लिए 5 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की पुष्टि के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में आरोपी कुलजीत कुमार को 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो थाना पटियाला में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।
-

सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, देखें वीडियो
उत्तर प्रदेशः बुलंदशहर पुलिस ने सर्राफा व्यापारी से लूट के दौरान गोली मारने के मामले में वांछित चल रहे दो बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराया है। दरअसल, बुलंदशहर की नगर कोतवाली इलाके के धमेड़ा अड्डा स्थित सराफ की दुकान में पिछले साल तीन नवंबर को हथियारबंद दो बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। साथ ही विरोध करने पर बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी राहुल निवासी गांव उटरावली को गोली मार दी थी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
पुलिस ने मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की। साथ ही मामले में चार आरोपियों को बदमाशों की मदद करने और लूट का कुछ माल खरीदने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन, मुख्य आरोपी आशीष ठाकुर निवासी गांव एमनपुर थाना कोतवाली देहात और उसका साथी अब्दुल निवासी गांव भटवारा थाना खुर्जा देहात फरार चल रहे थे।
मंगलवार तड़के नगर पुलिस ने वलीपुरा नहर के पास आशीष ठाकुर को मुठभेड़ में मार गिराया। जबकि, उसका साथी भाग निकला। बाद में पहासू पुलिस ने चेकिंग के दौरान अब्दुल को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में अब्दुल पहासू थाना इलाके के पल्ला झाल के पास मुठभेड़ में मारा गया।
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि आशीष की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस पर 12 से ज्या मुकदमे दर्ज थे। मुठभेड़ में एक कांस्टेबल और एक दरोगा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है । उनका उपचार चल रहा है। दोनों बदमाश पर 50-50 का इनाम घोषित था। बदमाश अब्दुल की भी मौत हो गई है।
-

हिमोत्कर्ष परिषद के सलाहकार एचआर वशिष्ट की धर्मपत्नि इष्या देवी पंचतत्व में विलीन
ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश पैंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व हिमोत्कर्ष परिषद के सलाहकार एचआर वशिष्ट की धर्मपत्नि इष्या देवी का निधन हो गया। वह करीब 82 वर्ष की थी। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी तथा बीती रात ही उनका पीजीआई चंडीगढ़ में निध हो गया। मंगलवार दोपहर को ऊना स्वर्गधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर हिमोत्कर्ष परिषद, पैंशनर्ज एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को अपनी श्रद्धांजलि भेंट की।
हिमोत्कर्ष परिषद ने इष्या देवी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया और शौकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। हिमोत्कर्ष परिषद के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्ण लाल शर्मा, महासचिव ठाकुर यशपाल सिंह, नरेश सैनी, डा. रविंद्र सूद, जिलाध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा. शिवपाल सिंह कंवर, कृष्णपाल शर्मा, केपी सूद, प्रो. बीके शर्मा, बीएल कौशल, डा. राजिंद्र शर्मा, मनोज कंवर, प्रेम राजपूत, कर्नल डीपी वशिष्ट, विजय साहनी, शेषपाल सिंह, कुलदीप दयाल, रविंद्र डोगरा, एचएन चीटू व अन्य ने शौकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है।
-

पंजाबः कार और ऑटो में भीषण टक्कर, कई घायल
अमृतसरः पंजाब में कोहरे का कहर जारी है। वहीं मौसम विभाग ने पंजाब में अगले पांच दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। घने कोहरे के कारण सड़क हादसों के मामले लगातार बढ़ रहे है। वहीं आज घने कोहरे के कारण अंतरराष्ट्रीय अटारी-लाहौर हाईवे पर स्थित गांव ढोडीविड और भडियार के पास एक तेज रफ्तार कार की ऑटो के साथ टक्कर हो गई।
इस भयानक हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार और ऑटो में टक्कर इतनी भयानक थी कि इस हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। वहां पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार कार ने पहले ऑटो को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे सफेद पेड़ों से जा टकराई। जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
