Blog

  • Punjab: बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार के विरोध में लोगों ने निकाला रोष मार्च, देखें वीडियो

    Punjab: बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार के विरोध में लोगों ने निकाला रोष मार्च, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार के विरोध में गुरदासपुर के हनुमान चौक पर सभी संगठन एक मंच पर इकट्ठा हुए और गुरदासपुर शहर से लेकर डिप्टी कमिश्नर कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान कुछ लोगों ने पैदल और कुछ लोगों ने मोटरसाइकिलों से बांग्लादेश सरकार के खिलाफ शोक जताया और फिर डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर विशेष सारंगल को एक मांग पत्र सौंपकर बांग्लादेश सरकार से हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने की मांग की।

    इस मौके पर विभिन्न हिंदू नेताओं और विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों ने जोर-शोर से आवाज उठाई और कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है, जिसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर हिंदुओं को निशाना नहीं बनने दिया जाएगा। जिसके चलते आज विभिन्न हिंदू संगठनों और विभिन्न दलों के नेता एक मंच पर एकत्र हुए हैं और डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर को एक मांग पत्र सौंपकर, बांग्लादेश सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं को निशाना बनाना और उन पर अत्याचार करना बंद नहीं किया तो देश की सरकारे इस पर सख्त रुख अपनाए।

  • इन्नर व्हील क्लब ऊना ने एमसी पार्क में स्वतंत्रता दिवस मनाया

    इन्नर व्हील क्लब ऊना ने एमसी पार्क में स्वतंत्रता दिवस मनाया

    ऊना/सुशील पंडित: इन्नर व्हील क्लब ऊना ने स्थानीय एमसी पार्क में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने शहीद स्मारक पर पुष्पाजंलि अर्पित कर देश की एकता व अंखडता के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले शहीदों को प्रणाम किया, वहीं उनकी कुर्बानी को भी याद करते हुए नमन किया। क्लब सदस्यों ने पार्क में उपस्थित लोगों व बच्चों को तिरंगा झंडे भी बांटे तथा उनके साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस अवसर पर क्लब प्रधान रमा कंवर, सचिव शोभा सोनी, कैशियर रेखा शर्मा, पूर्व प्रधान जितेंद्र कौर, अमरजीत बबली, मौनिका कौशल व अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
  • 10 करोड़ की तेंदुए की खाल सहित 3 गिरफ्तार

    10 करोड़ की तेंदुए की खाल सहित 3 गिरफ्तार

    जमशेदपुर: वन विभाग ने छापेमारी कर तेंदुए के खाल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में वन विभाग के अधिकारी का कहना है कि जमशेदपुर वन प्रमंडल में बाघ या तेंदुआ नहीं है। यह पूरी तरह से तस्करी का मामला है, जिसे लेकर कई जिलों में छापेमारी की जा रही है। डीएफओ शबा आलम अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि जमशेदपुर का एक व्यक्ति तेंदुए की खाल को 10 करोड़ का सौदा करने का प्रयास कर रहा है।

    इसी गुप्त सूचना के आधार पर जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान तेंदुए की खाल सहित 3 लोगों को काबू किया। डीएफओ ने बताया कि तेंदुए की तस्करी में कई अन्य लोगों के शामिल होने का भी आशंका है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं जमशेदपुर रेंज के रेंजर दिग्विजय सिंह ने बताया कि जमशेदपुर में इस तरह का मामला सामने आने पर वन विभाग में हड़कंप मच गया। वन विभाग के अधिकारी लगातार छापेमारी कर रहे हैं ताकि मुख्य आरोपी को पकड़ा जा सके।

  • सरदार पटेल वि.वि के डॉ. लखवीर को खाद्य उत्पादन के लिए  1.2 करोड़ परियोजना निधि मिली

    सरदार पटेल वि.वि के डॉ. लखवीर को खाद्य उत्पादन के लिए 1.2 करोड़ परियोजना निधि मिली

    पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से शोध प्रोजेक्ट है मिला

     
    बददी/सचिन बैंसल: डॉ. लखवीर सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर, रसायन विज्ञान विभाग और डीन रिसर्च, सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफ एंड सीसी), सरकार से 1.20 करोड़ का शोध प्रोजेक्ट मिला है। भारत के राष्ट्रीय हिमालयी अध्ययन मिशन (एनएचएमएस) के एक प्रभाग के तहत। इस प्रोजेक्ट में 2 प्रोजेक्ट असिस्टेंट और एक फील्ड असिस्टेंट प्रोजेक्ट के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए काम करेंगे और 40 लाख के दो प्रमुख उपकरण खरीदे जाएंगे।
    हिमालयी अर्थव्यवस्था के उत्थान के लिए अपशिष्ट जल और सीओ-2 का उपयोग करके टिकाऊ खाद्य उत्पादन के लिए लागत प्रभावी माइक्रोबियल इलेक्ट्रोलिसिस तकनीक का विकास शीर्षक से स्वीकृत परियोजना के बारे में चर्चा में, प्रधान अन्वेषक डॉ. लखवीर सिंह ने बताया कि हिमालयी क्षेत्र सबसे प्राचीन पारिस्थितिक तंत्रों में से एक है। दुनिया। इन क्षेत्रों में प्राकृतिक संसाधनों को बनाए रखना और उनकी सुरक्षा करना और स्थिरता के सिद्धांतों को शामिल करना इस क्षेत्र की प्रमुख आवश्यकताएं हैं।
    पेय या खाद्य प्रसंस्करण जैसी औद्योगिक प्रक्रियाओं के कारण उत्पन्न अपशिष्ट जल और घरेलू प्रणालियों से निकलने वाले अपशिष्ट जल को तकनीकी रूप से व्यवहार्य लागत प्रभावी प्रौद्योगिकियों के माध्यम से स्वदेशी रूप से उपचारित किया जा सकता है। हालांकि जैविक-समृद्ध अपशिष्ट जल (वर्तमान में, शराब बनाने वाले अपशिष्ट जल) के प्रबंधन की लागत, हिमालयी क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण चुनौती के रूप में उभर रही है। वर्तमान में, ऐसी प्रौद्योगिकियों को डिजाइन करना और विकसित करना बहुत मुश्किल है, जिनका इन हिमालयी क्षेत्रों के लिए कोई शुद्ध उत्सर्जन नहीं है और जो अपशिष्ट जल में कार्बनिक पदार्थों और बायोप्रोसेस से उत्सर्जित सीओ-2 को एकल कोशिका प्रोटीन (एससीपी) के रूप में टिकाऊ भोजन के रूप में मूल्यवान उत्पादों में प्रभावी ढंग से परिवर्तित कर सकते हैं मछली पालन के लिए।
    इस चुनौती का समाधान करने के लिए प्रस्तावित अनुसंधान पायलट स्केल माइक्रोबियल इलेक्ट्रोलिसिस सेल (एमईसी) तकनीक को डिजाइन और विकसित करेगा, जिसे शराब की भठ्ठी के अपशिष्ट जल और सीवेज के साथ एकीकृत किया जा सकता है ताकि अपशिष्ट धाराओं और सीओ-2 से मछली पालन के लिए ऊर्जा और भोजन का उत्पादन किया जा सके और साथ ही जल पुनर्ग्रहण भी किया जा सके।
    इस परियोजना में डॉ. सनील कुमार ठाकुर (एसपीयू मंडी), डॉ. दुर्गा महापात्रा (यूपीईएस धेराधुन) और डॉ. केसर चंद (जीबी पंत संस्थान कुल्लू) भी सह प्रमुख जांचकर्ता के रूप में शामिल हैं। इससे पहले, डॉ. सिंह को टिकाऊ ईंधन उत्पादन के लिए माइक्रोबियल रिएक्टर प्रौद्योगिकी के विकास पर डीएसटी-एसईआरबी से फंडिंग (30.0 लाख) भी मिली थी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी से प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी (कुलपति) ने बताया कि यह परियोजना स्थानीय मछली किसानों के उत्थान, अपशिष्ट जल उपचार और हिमालय क्षेत्र में ऊर्जा सुरक्षा के लिए फायदेमंद होगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की परियोजनाओं से विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में भी मदद मिलेगी।
  • Jalandhar News: इंटरनेशनल तस्कर और गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के 4 सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें Live

    Jalandhar News: इंटरनेशनल तस्कर और गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के 4 सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें Live

    1. जालंधर, ENS: देहात एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह खख की अगुवाई में भोगपुर पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इंटरसिटी ऑपरेशन के दौरान जालंधर-बटाला राजमार्ग पर 70 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया कि भोगपुर की टीम ने आरोपियों का बटाला तक पिछा किया।
    इस दौरान आरोपियों की एसयूवी गाड़ी सहित अन्य वाहन को बरामद किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी हरकवंल सिंह खख ने बताया कि सरबजीत ने 23 जुलाई को बटाला के गांधी कैंप में एक व्यकक्ति मर्डर किया था, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसके बाद उक्त आरोपियों की जांच में पता चला है कि जर्मन में बैठे अमन अंडा के साथ उनके संबंध है। वहीं गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के साथ उसके संबंध है और सोशल मीडिया पर लड़ाई की पोस्ट शेयर करके पंजाब के माहौल को खराब करने की कोशिश करते है। जांच में पता चला कि आरोपी जालंधर में रह रहे थे। जिसमें से एक व्यक्ति जालंधर ट्रांसपोर्ट का बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इस ऑपरेशन को जर्मनी स्थित अमन अंडा चला रहा था। जांच में खुलासा हुआ है कि अमन अंडा पंजाब में अवैध हथियारों की तस्करी के लिए अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन का उपयोग कर रहा था। आरोपियों से 1 रिवॉल्वर, 2 पिस्तौल, 1 ग्लॉक पिस्तौल 9 मिमी, 4 जिंदा कारतूस और 2 वाहन बरामद किए गए। एसएसपी ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपियों के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज है।
  • तेज रफ्तार Truck और दो मिनी ट्रकों में हुई भीषण टक्कर, 2 की मौत

    तेज रफ्तार Truck और दो मिनी ट्रकों में हुई भीषण टक्कर, 2 की मौत

    शाजापुर – मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में हाईवे पर एक ट्रक और दो मिनी ट्रकों की टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में 2 की दर्दनाक मौत हो गई है और चार लोग घायल हुए है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    शाजापुर एडिशनल एसपी टीएस बघेल से मिली जानकारी के अनुसार घटना करेड़ी नाका के पास पुलिया की यह घटना है। दो मिनी ट्रकों में सब्जियां जा रहीं थी और एक ट्रक स्क्रैप से भरा हुआ था। गाड़ियां एक दूसरे को ओवरटेक कर रही थी, इसी दौरान यह हादसा हुआ। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लग गया था।

    हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात और लालघाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रकों को सड़क से हटाया गया अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है, मृतकों और घायलों के बारे में पता लगा रही है।

  • Jalandhar News: जग्गू भगवानपुरिया के 4 सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार

    Jalandhar News: जग्गू भगवानपुरिया के 4 सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार

    प्रेस वार्ता के जरिए पुलिस कर सकती है बड़े खुलासे

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस ने इंटरसिटी ऑपरेशन के दौरान जालंधर-बटाला राजमार्ग पर 70 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इस ऑपरेशन को जर्मनी स्थित अमन अंडा चला रहा था। जांच में खुलासा हुआ है कि अमन अंडा पंजाब में अवैध हथियारों की तस्करी के लिए अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन का उपयोग कर रहा था।आरोपियों से 1 रिवॉल्वर, 2 पिस्तौल, 1 ग्लॉक पिस्तौल 9 मिमी, 4 जिंदा कारतूस और 2 वाहन बरामद किए गए। जल्द पुलिस प्रेस वार्ता के दौरान बड़े खुलासे कर सकती है।  
  • Punjab भर में सरकारी अस्पतालों में OPD सेवाएं बंद, मरीज हुए परेशान

    Punjab भर में सरकारी अस्पतालों में OPD सेवाएं बंद, मरीज हुए परेशान

    मोहालीः पश्चिम बंगाल के कोलकाता में महिला डॉक्टर के रेप-मर्डर के विरोध में आज (शुक्रवार) पंजाब के कई जिलों में डॉक्टर हड़ताल पर हैं, जिसके वजह से ओपीडी सेवा बंद है। केवल इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का इलाजा किया जा रहा है। ओपीडी बंद होने से मरीजों को काफी ज्यादा दिक्कत हो रही है। कोलकाता महिला डॉक्टर रेप-मर्डर मामले को लेकर जालंधर, लुधियाना, पटियाला, मोगा, फरीदकोट, अबोहर, अमृतसर सहित पंजाब भर में सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर हड़ताल पर हैं, जिसके कारण डॉक्टरों द्वारा ओपीडी में मरीजों को चेक नहीं किया जा रहा है।

    केवल इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का इलाज किया जा रहा है। वहीं, हड़ताल को मोहल्ला क्लीनिकों में तैनात डॉक्टरों का भी समर्थन मिल गया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने शुक्रवार सुबह 6 बजे से 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल की घोषणा कर रखी है। ऐसे में लोगों की दिक्कत और भी ज्यादा बढ़ सकती है। डॉक्टरों का कहना है कि एक डॉक्टर की ऑन ड्यूटी पर रेप के बाद हत्या की गई है। ऐसे में अब सरकार को डॉक्टरों की सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए। कोलकाता में महिला डॉक्टर रेप मर्डर मामले को लेकर पटियाला के राजिंदरा में डाक्टरों ने ओपीडी बंद कर दी।

    डॉक्टरों का कहना कि अगर जल्द आरोपितों पर कारवाई न की गई तो संघर्ष को और बड़ा रूप देंगे। डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज परेशान नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को जालंधर के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी बंद कर डाक्टरों ने रोष प्रदर्शन किया। सरकारी अस्पतालों में केवल इमरजेंसी सेवाएं ही चली। अस्पताल में प्रवेश द्वार पर रास्ता बंद कर डॉक्टरों ने धरना प्रदर्शन किया। हड़ताल के चलते मरीजों को परेशानियों से जूझना पड़ा। दूरदराज इलाकों से आए मरीजों को बिना इलाज के ही निराश वापस लौटना पड़ा।

    डॉक्टरों के देशव्यापी हड़ताल को समर्थन करते हुए मोगा में भी डॉक्टरों ने ओपीडी सेवाएं बंद करके हड़ताल कर दी। सरकारी अस्पतालों में केवल इमरजेंसी सेवाएं ही चली। डाक्टरों ने पंजाब के सरकारी अस्पतालों में तैनात महिला डॉक्टर को रात को ड्यूटी के दौरान सुरक्षा मुहैया करवाने की गुहार लगाई है। कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व हत्याकांड के विरोध में फरीदकोट के सिविल अस्पतालों में डॉक्टरों ने ओपीडी सेवा बंद कर नारेबाजी की। ओपीडी सेवा बंद होने से मरीज इधर-उधर भटकते रहे।

  • तेज रफ्तार Truck ने Bike को मारी टक्कर, भाई-बहन की मौत

    तेज रफ्तार Truck ने Bike को मारी टक्कर, भाई-बहन की मौत

    नई दिल्ली – मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक द्वारा बाइक को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार भाई-बहन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों की पहचान रोहित लोधी और टीना लोधी निवासी खमरिया जिला दमोह के तौर पर हुई है। दोनों चचेरे भाई-बहन थे और दमोह जा रहे थे।

    घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  हादसे के बाद  ट्रक ड्राइवर मौके से ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक और युवती बाइक पर सवार होकर बंडा की तरफ से दमोह जा रहे थे।

    इस दौरान ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। भाई और बहन उछलकर सड़क पर गिर गए। जिसके बाद ट्रक का पहिया उनके ऊपर से निकल गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।  पुलिस ने बताया कि मामला दर्जकर, ट्रक की तलाश की जा रही है।

  • Punjab News: सांड ने युवक पर किया हमला, मौत, वीडियो वायरल

    Punjab News: सांड ने युवक पर किया हमला, मौत, वीडियो वायरल

    कपूरथलाः जिल के गांव चकोकी में युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। जहां सांड ने युवक पर हमला कर दिया। मृतक की उम्र 23 से 24 साल बताई जा रही है। घटना की सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि ईंट के पास युवक खड़ा था। इस दौरान अचानक युवक पर सांड ने हमला कर दिया। वहीं पास खड़ी महिला ने सांड को काबू किया, लेकिन घटना में युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना को लेकर जब पत्रकारों ने परिवार से बात करने की कोशिश की तो परिवार ने कैमरे के सामने आने से इनकार कर दिया। मृतक युवक के ताया जसवंत सिंह ने फोन के जरिए बताया कि उक्त सांड हमारे पड़ोसियों का पालतू था और वे अक्सर उसे सांड को बैल गाड़ी के सामने बांध देते थे। पीड़ित ने बताया कि कूड़े से लदी गाड़ी को खाली करने जा रहे थे तभी अचानक सांड ने उस पर हमला कर दिया। सांड के नुकीले सिंह से मृतक के शरीर से काफी खून बह गया और उसकी कई नसें कट गई। घायल युवक को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक का संस्कार कर दिया गया, लेकिन पीड़ित परिवार की ओर से कोई पोस्टमार्टम या किसी तरह की कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करवाई गई।