‘मेरा दिल भर गया है’
कृति ने अपनी इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कृति अपनी बहन के साथ नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने लिखा कि – ‘शब्द काफी नहीं होते मेरी भावनाओं को बयान करने के लिए अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि मेरा छोटा सा बच्चा शादी कर चुका है। जब मैं 5 साल की थी तब तुम्हें पहली बार गोद में लेने से लेकर अब तुम्हारी चादर पकड़ने और तुम्हें अब तक की सबसे खूबसूरत दुल्हन के रुप में देखने तक मेरा दिल तुम्हारे लिए खुशी, प्यार से भरा हुआ है’।‘ये देखकर दिल इतना भर आया कि तू इतनी खुश है प्यार में डूबी हुई और अपनी जिंदगी के सबसे हसीन चैप्टर की शुरुआत कर रही है। बेस्ट लाइफ पार्टनर के साथ जैसा हम तेरे लिए चाहते थे’। कृति सेनन ने स्टेबिन को परिवार में स्वागत करते हुए लिखा कि – ‘तू हमारा फैमिली मेम्बर बन गया है। 5 साल से ज्यादा हो गया और हर साल हमारा बॉन्ड और मजबूत होता गया। आई लव यू स्टेबू और मुझे लाइफटाइम का भाई और दोस्त मिल गया जो हमेशा मेरे साथ रहेगा। तुम दोनों को शादी और वाउज बोलते देखान मेरी जिंदगी का सबसे इमोशनल और ब्यूटीफुल मोमेंट्स में से एक था और क्या कीमती यादें है तुम दोनों हमेशा खुश रहो वो मेरी जान है और मुझे पता है तेरी भी पूरी उम्र के लिए मैं उसे कभी सच में खुद से दूर नहीं जाने दूंगी तो वेलकम टू द सेनन फैमिली’।View this post on Instagram