Home Punjab>Hoshiarpur Punjab News: अज्ञात हमलावारों ने दुकान मालिक को मारी गोली, मौत, देखें वीडियो

Punjab News: अज्ञात हमलावारों ने दुकान मालिक को मारी गोली, मौत, देखें वीडियो

0
Punjab News: अज्ञात हमलावारों ने दुकान मालिक को मारी गोली, मौत, देखें वीडियो

दुकान में बैठे दोस्त लखविंदर सिंह पर भी हमलावारों ने चलाई गोलियां, गंभीर घायल

होशियारपुर। जिले के मियानी गांव में बाइक सवार बदमाशों ने एक हार्डवेयर दुकान में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में दुकान मालिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतक की पहचान बलविंदर सिंह सतकरतार के रूप में हुई है, जिनकी मियानी गांव में हार्डवेयर की दुकान है। जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात हमलावर शाम के समय दुकान के बाहर पहुंचे। हमलावरों में से एक बाहर बाइक के पास खड़ा रहा, जबकि दो नकाबपोश बदमाश सीधे दुकान के अंदर घुस गए। जिसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

हमलावारों ने कई राउंड की फायरिंग
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाशों ने दुकान में घुसते ही बिना कोई बातचीत किए बलविंदर सिंह और उनके दोस्त लखविंदर सिंह पर पिस्तौल से करीब 7 राउंड गोलियां चला दीं। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सीने में गोली लगने से बलविंदर सिंह की मौत
गोली बलविंदर सिंह के सीने के आर-पार हो गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, लखविंदर सिंह के कंधे में गोली लगी। स्थानीय लोगों ने दोनों को तुरंत टांडा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बलविंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, लखविंदर सिंह की हालत अब खतरे से बाहर है।

जांच में जुटी पुलिस टीम
घटना की सूचना मिलते ही टांडा के डीएसपी दविंदर सिंह बाजवा और एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह नागरा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस आसपास की दुकानों और सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान और उनके फरार होने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

फिलहाल, पुलिस हमले के कारणों की भी जांच कर रही है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या कोई अन्य वजह होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here