Blog

  • Jalandhar News: श्री देवी तालाब मंदिर में शुरू हुई कार सेवा, लोगों में उत्साह, देखें वीडियो

    Jalandhar News: श्री देवी तालाब मंदिर में शुरू हुई कार सेवा, लोगों में उत्साह, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर के सरोवर की आज से कार सेवा शुरू की जा रही है। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की अगुवाई में कार सेवा की शुरुआत से पहले हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। जिसके बाद कार सेवा को लेकर राज्यपाल की अगुवाई में पूजा-अर्चना की गई। उसके बाद कार सेवा की शुरुआत की गई। इस कार सेवा में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, स्पीकर कुलतार संधवा, मनीष सिसोदियां, आप पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा, सांसद चरणजीत सिंह चन्नी देवी तालाब मंदिर में पहुंचे।

    इस दौरान भारी संख्या में साधु-संत देवी मंदिर में पहुंचे। कार सेवा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। इस कार सेवा को लेकर चल रहे भजनों में लोग लीन होकर सेवा करते हुए दिखाई दिए। गौर हो कि इससे पहले सरोवर की सफाई के लिए कार सेवा 2003 और 2013 में हुई थी। श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी और संत समाज के सदस्य इस अवसर पर उपस्थित हो गए है। यह निर्णय संत समाज की अध्यक्षता में हुई मंदिर प्रबंधक कमेटी की बैठक में लिया गया था।

    महासचिव राजेश विज, वरिष्ठ उपप्रधान ललित गुप्ता और कोषाध्यक्ष पविंदर बहल ने बताया कि पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया और कई अन्य प्रमुख नेता इस कार सेवा में शामिल होने के लिए पहुंचे। संत समाज ने विशेष रूप से उपस्थित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। वहीं राज्यपाल ने कार सेवा के लिए पहुंचे सभी नेताओं और साधु-संतों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह एक शक्ति पीठ मंदिर है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु आकर नतमस्तक होते है। उन्होंने कहा कि इस शक्ति पीठ के साथ एक मां कामाख्या देवी का मंदिर भी है।

    यह पवित्र स्थल ईश्वर के सहयोग से बनते है। उन्होंने कहा कि ऐसे पवित्र स्थान पर हम सभी अच्छे काम करने की सोच रखते है, वह इसी सोच के प्रति यहां पर आए है। उन्होंने कहा कि वह इस मंदिर में आकर मां का आशीर्वाद लेकर अब अपने गांव में जाकर काम को शुरू करेंगे। राज्यपाल ने कहा कि आज इस सेवा को कार सेवा का नाम दिया गया। इस कार सेवा में मंदिर को स्वच्छ बनाने में सभी लोग अपना योगदान देने पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

    उन्होंने कहा कि हम जितने मर्जी बड़े पद पर बैठ जाए, लेकिन भगवान बिना आशीर्वाद के हमारी भी जिंदगी अधूरी है। हमारी श्रद्धा ने ही हमें यहां पर बुलाया है। उन्होंने कहा कि आज यहां हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सैनी भी पहुंच रहे है। इस दौरान उन्होंने सभी से ईमानदारी से काम करने की अपील की है।

  • हरियाणा सचिवालय में ‘वंदे मातरम्’ का जश्न, स्कूली बच्चों के स्वर से गूंजा देशभक्ति का संदेश

    हरियाणा सचिवालय में ‘वंदे मातरम्’ का जश्न, स्कूली बच्चों के स्वर से गूंजा देशभक्ति का संदेश

    चंडीगढ़: राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने का स्मरणोत्सव आज पूरे हरियाणा में पूरी गरिमा और शालीनता से मनाया गया। चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। रस्तोगी ने कहा कि अपने ही देश में पराधीनता की पीड़ा कितनी कष्टदायी होती है, इसकी कल्पना ही बड़ी मुश्किल है। सन 1857 में स्वतंत्रता के पहले संग्राम का बिगुल बजा और प्रबुद्ध नागरिकों ने अंग्रेजों के अत्याचारों के खिलाफ बोलना शुरू किया।

    उन्होंने कहा कि गीत-संगीत, की हमारे देश में एक लम्बी परम्परा रही है। ऐसा ही एक गीत है-वंदे मातरम्। इस अमर गीत ने अंग्रेजी शासन के अत्याचारों से ग्रस्त और त्रस्त जनमानस को उद्वेलित कर जन-जन में देशभक्ति की ज्योति प्रज्वलित की, राष्ट्रीय चेतना को स्वर प्रदान किया और भारत के स्वाधीनता संग्राम को दिशा दी। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश बड़े ही गर्व और गौरव के साथ ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहा है। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, यह भारत माता की आराधना है, हमारे राष्ट्रीय चरित्र की आत्मा है।

    मुख्य सचिव ने कहा कि जो देश-प्रदेश अपने इतिहास को याद नहीं रखते, उनका अस्तित्व भी ज्यादा समय तक नहीं रहता। इसलिए हमें अपने देश के गौरवशाली इतिहास को, इसकी अमूल्य धरोहर को निरंतर स्मरण रखना है। हमारे महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों के दिखलाए मार्ग पर चलना है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर इस अमर गीत के रचयिता श्री बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय के जीवन पर आधारित एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इसमें उनके जीवन के जुड़े प्रसंगों का उल्लेख किया गया है। उन्होंने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे इस प्रदर्शनी को जरूर देखें और इससे कुछ न कुछ सीखकर जाएं। उन्होंने राष्ट्रीय गीत को हिन्दी में भी उच्चारण किया।

    कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य सचिव और कई वरिष्ठ अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर भारत माता के चरणों में पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने राष्ट्रीय गीत गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों ने मिलकर ‘वंदे मातरम्’ गाया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ-साथ राज्य गीत ‘जय जय जय हरियाणा’ भी गाया गया। इससे पूर्व, सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री के. मकरंद पांडुरंग ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और कार्यक्रम के अंत में उन्हें ‘वंदे मातरम्’ गीत का चित्र भेंट किया।

    कार्यक्रम में गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डाॅ. सुमिता मिश्रा, स्वास्थ्य एवं परिवार विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयेन्द्र कुमार, नगर एवं ग्राम आयोजना तथा शहरी सम्पदा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्व कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता, पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह, ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव श्यामल मिश्रा, सभी के लिए आवास विभाग के आयुक्त एवं सचिव मोहम्मद शाइन, सूचना, जन सम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं सचिव डाॅ. अमित कुमार अग्रवाल, वित्त विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री रजनीकांथन, मानव संसाधन विभाग के आयुक्त एवं सचिव पी.सी. मीणा, खेल विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क, धरोहर एवं पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती कला रामचंद्रन कार्मिक, प्रशिक्षण एवं संसदीय मामले विभाग के विशेष सचिव डाॅ. आदित्य दहिया, महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक श्रीमती प्रियंका सोनी और सचिवालय स्थापना के अतिरिक्त सचिव सम्वर्तक सिंह खंगवाल समेत हरियाणा सिविल सचिवालय के कर्मचारी तथा सीआईएसएफ के अधिकारी और जवान भी मौजूद रहे।

  • Punjab News: एक और मामले में विवादों में घिरे कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: एक और मामले में विवादों में घिरे कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग, देखें वीडियो

    तरनतारनः पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग लगातार विवादों में घिरते जा रहे है। हाल ही में पूर्व गृह मंत्री बूटा सिंह पर दिए गए विवादास्पद बयान का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि वह एक और बयान को लेकर विवादों में घिर गए है। दऱअसल, राजा वडिंग तरनतारन जमीन चुनाव के प्रचार में लगे थे। इसी दौरान उन्होंने गैंगस्टरों को लेकर एक बयान दिया, जिस पर विपक्षी पार्टियां उनका घेराव कर रही हैं।

    गैंगस्टरों के मुद्दे पर बात करते हुए राजा वडिंग ने कहा कि ऐसा कानून बनाया जाएगा कि गैंगस्टर के परिवार को भी 120 (बी) और 302 में गिरफ्तार करना पड़ेगा। चाहे चाचा हो, मामा हो या दादा हो और चाहे पोता हो, पत्नी हो या माँ हो। फिर अमेरिका बैठे गैंगस्टर को भी सेक लगूंगा कि सारा टाबर जेल में बैठा है। अगर एक भी गैंगस्टर बच गया तो मुझे बता देना।

    दूसरी ओर, भाजपा इस बयान को लेकर राजा वडिंग को घेर रही है। पार्टी का कहना है कि अगर ऐसा ही करना है तो पूरे गांधी परिवार पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा का कहना है कि राजा वडिंग को संविधान का सम्मान करना चाहिए। अपराध करने वाला गुनाहगार होता है न कि उसका परिवार। तुम तो संविधान ही बदलने पर आमादा हो। अगर ऐसा करना है तो 1984 नरसंहार के खिलाफ भी गांधी परिवार के खिलाफ मामला दर्ज करो।

  • Punjab News: CM Mann ने साधा BJP पर निशाना, कब्जा करना चाहती है केंद्र सरकार, देखें LIVE

    Punjab News: CM Mann ने साधा BJP पर निशाना, कब्जा करना चाहती है केंद्र सरकार, देखें LIVE

    अमृतसरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के मुद्दे पर एक बार फिर केंद्र पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र हर चीज पर दबाव बनाना चाहता है। “लेकिन हमने देश को सब कुछ दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब जानता है कि अपने हकों के लिए कैसे लड़ना है और इसे कैसे हासिल करना है।” उन्होंने अमृतसर में बिजली बोर्ड द्वारा भर्ती हो रहे युवाओं को नियुक्ति पत्र देते हुए केंद्र पर निशाने साधे। मुख्यमंत्री ने कहा, “हरियाणा के साथ पानी को लेकर विवाद के किस्से का भी जिक्र किया। सीएम मान ने कहा कि हरियाणा पहले ही अपने हिस्से के पानी का उपयोग कर चुका था। हमें भी पानी की जरूरत थी।

    जब हरियाणा ने अधिक पानी देने से इनकार कर दिया, तो केंद्र ने दखल दिया। बीबीएमबी में दखल देने की कोशिश की गई। अब केंद्र ने अपना ध्यान पंजाब विश्वविद्यालय की ओर मोड़ लिया है। वे पंजाब विश्वविद्यालय को अपना दावा कर रहे हैं।” पंजाब के राज्यपाल और हरियाणा के राज्यपाल ने इस मामले संबंधी बैठकें कीं और मैं भी उनमें शामिल हुआ। इन बैठकों के जरिए, उन्होंने सिंडिकेट में दाखिला लेने का प्रयास किया। उन्होंने अंबाला और यमुनानगर के कॉलेजों को पंजाब विश्वविद्यालय से जोड़ने का प्रस्ताव रखा।

    लेकिन हमने साफ इनकार कर दिया। मैं स्पष्ट रूप से कह चुका हूं कि आपने पहले अपने कॉलेजों को पंजाब विश्वविद्यालय से अलग करने के लिए लिखा था। आपने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय बनाई। क्या आपको अब कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पर भरोसा नहीं है? कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की बजाय, पंचकूला या यमुनानगर में एक और विश्वविद्यालय स्थापित करें। हमारे पास पहले ही फाजिल्का तक 170 से अधिक कॉलेज जुड़े हुए हैं। उस समय, पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कहा था कि हमें टैक्स देना चाहिए।

    मैंने उन्हें रोका, पूछा कि क्या वे पंजाब या हरियाणा की नुमाइंदगी कर रहे हैं। “आरोप है कि उन्होंने कहा कि तुम्हें मेरे हक में बोलना चाहिए,” उनके पास उच्च अधिकाऱियों से आदेश थे। फिर उन्होंने एक नोटिफिकेशन जारी किया। एक्ट विधानसभा में पास हो गया था; ऐसा नोटिफिकेशन जारी नहीं किया जा सकता। विरोध के कारण उन्हें इसे वापस लेना पड़ा। यह विश्वविद्यालय लाहौर से चले जाने पर हुई थी। हमारी विरासत इस विश्वविद्यालय से जुड़ी हुई है।

  • Jalandhar News: श्री देवी तालाब मंदिर में पहुंचे राज्यपाल कटारिया का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: श्री देवी तालाब मंदिर में पहुंचे राज्यपाल कटारिया का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सिद्ध शक्तिपीठ देवी तालाब मंदिर के सरोवर की आज से कार सेवा शुरू की जा रही है। वहीं इस कार्यक्रम की शुरुआत पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, स्पीकर कुलतार संधवा, मनीष सिसोदियां, सांसद चरणजीत सिंह चन्नी सहित अन्य नेता देवी तालाब मंदिर में पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल ने कार सेवा के लिए पहुंचे सभी नेताओं और साधु-संतों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह एक शक्ति पीठ मंदिर है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालुओं आकर नतमस्तक होते है। उन्होंने कहा कि इस शक्ति पीठ के साथ एक मां कामाख्या देवी का मंदिर भी है।

    यह पवित्र स्थल ईश्वर के सहयोग से बनते है। उन्होंने कहा कि ऐसे पवित्र स्थान पर हम सभी अच्छे काम करने की सोच रखते है, वह इसी सोच के प्रति यहां पर आए है। उन्होंने कहा कि वह इस मंदिर में आकर मां का आशीर्वाद लेकर अब अपने गांव में जाकर काम को शुरू करेंगे। राज्यपाल ने कहा कि आज इस सेवा को कार सेवा का नाम दिया गया। इस कार सेवा में मंदिर को स्वच्छ बनाने में सभी लोग अपना योगदान देने पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

    उन्होंने कहा कि हम जितने मर्जी बड़े पद पर बैठ जाए, लेकिन भगवान बिना आशीर्वाद के हमारी भी जिंदगी अंधूरी है। हमारी श्रद्धा ने ही हमें यहां पर बुलाया है। उन्होंने कहा कि आज यहां हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सैनी भी पहुंच रहे है। इस दौरान उन्होंने सभी से ईमानदारी से काम करने की अपील की है। दरअसल, कार सेवा से पहले पूजा-अर्चना की जाएगी। इस कार सेवा को लेकर अभी से चल रहे भजनों में लोग लीन हो रहे है। गौर हो कि इससे पहले सरोवर की सफाई के लिए कार सेवा 2003 और 2013 में हुई थी। श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी और संत समाज के सदस्य इस अवसर पर उपस्थित हो गए है।

    यह निर्णय संत समाज की अध्यक्षता में हुई मंदिर प्रबंधक कमेटी की बैठक में लिया गया था। महासचिव राजेश विज, वरिष्ठ उपप्रधान ललित गुप्ता और कोषाध्यक्ष पविंदर बहल ने बताया कि पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया और कई अन्य प्रमुख नेता इस कार सेवा में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। संत समाज भी विशेष रूप से उपस्थित होकर भक्तों को आशीर्वाद देगा। कार सेवा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी ने आने वाले भक्तों के लिए हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करने की बात कही है।

  • राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राजभवन में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम

    राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राजभवन में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम

    शिमला: राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आज राजभवन, शिमला में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की उपस्थिति में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजभवन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने देशभक्ति और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना का जश्न मनाते हुए वंदे मातरम का भावपूर्ण गायन किया।

    समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ भारत माता के प्रति प्रेम, श्रद्धा और अटूट भक्ति का एक अनंत गान है। उन्होंने कहा कि यह गीत प्रत्येक भारतीय के हृदय में राष्ट्रवाद की ज्योति प्रज्वलित करता रहता है। राज्यपाल ने सभी से राष्ट्रीय गीत सार को आत्मसात करने और एक मजबूत, एकजुट और विकसित भारत के निर्माण के सामूहिक लक्ष्य के लिए स्वयं को समर्पित करने का आग्रह किया।

    कार्यक्रम में बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुशीनगर, उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी विशेष आकर्षण रही। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा और बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कौस्तुभ नारायण मिश्रा भी उपस्थित थे।

  • सुमेश बने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई अंब के नए अध्यक्ष

    सुमेश बने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई अंब के नए अध्यक्ष

    ऊना/ सुशील पंडित: आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) इकाई अंब की नई कार्यकारिणी का गठन उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। बैठक में संगठन के कार्यकर्ता सुमेश को इकाई अंब का अध्यक्ष एवं इकाई मंत्री हर्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी के अन्य पदों की घोषणा भी इसी अवसर पर की गई।

    अन्य दायित्व इस प्रकार रहे :उपाध्यक्ष: नेहा ठाकुर, दीपक ठाकुर, अनमोल ठाकुर इकाई सह–सचिव: तनिशा शर्मा, सक्षम, भविष्य शर्मा.BBA विभाग प्रमुख: वेदांत,सह प्रमुख: पंकज B.Com विभाग प्रमुख: समर्थ,सह प्रमुख: सुजल, अभिजीत B.Sc विभाग प्रमुख: निखिल,सह प्रमुख: अंकुश,BCA विभाग में प्रमुख वंश ठाकुर, आदित्य राणा, हर्ष,B.A विभाग में प्रमुख हर्षित शर्मा, निशांत,सोशल मीडिया प्रमुख: हनी राजपूत,राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख: सक्षम,सह प्रमुख: साहिल,S.F.D. विभाग,प्रमुख: आरती सह प्रमुख: पलक,S.F.S. विभाग प्रमुख: पूनम,सह प्रमुख: स्मृति ,छात्रा प्रमुख: नेहा, तनिशा ,कोषाध्यक्ष: आयुष रहे।

    इस अवसर पर चुनाव अधिकारी सूर्य जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विधिवत रूप से पूरी चयन प्रक्रिया का संचालन किया तथा अंत में नई कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा की। सूर्य जी ने नव–निर्वाचित टीम को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा भी दी।

    कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गौरव जी ने शिरकत की। उन्होंने छात्र शक्ति को संबोधित करते हुए ABVP की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली और छात्र हित में चलाए जाने वाले विभिन्न अभियानों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि ABVP सदैव छात्र सेवा, राष्ट्रवाद और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन के लिए कार्यरत रहता है।

    इसके अतिरिक्त, जिला संयोजक आदित्य जी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक महत्वपूर्ण बना दिया। आदित्य ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि नई टीम संगठन की ऊर्जा और ताकत का प्रतीक है, और यह कार्यकारिणी आने वाले समय में छात्र समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्य नेहा, पलक, आयुष, अखिल, उमा, निखिल, पियूष, दिव्यांश, हिमांशु सहित कई अन्य सक्रिय कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

    अंत में मुख्य अतिथि गौरव जी ने नव–निर्वाचित कार्यकारिणी को नए दायित्वों के लिए बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि नई टीम उत्साह, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को छात्र समस्याओं के समाधान और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान भी किया।

  • आवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ, नालागढ़ के विधि विद्यार्थियों का हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय शिमला में शैक्षणिक भ्रमण

    आवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ, नालागढ़ के विधि विद्यार्थियों का हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय शिमला में शैक्षणिक भ्रमण

    ऊना/नालागढ़/सुशील पंडित: आवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ, नालागढ़ के 40 विधि विद्यार्थियों एवं 6 प्राध्यापकों का एक दल आज हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय, शिमला के शैक्षणिक भ्रमण पर गया। यह भ्रमण उच्च न्यायालय के माननीय रजिस्ट्रार जनरल द्वारा प्रदत्त अनुमति के अंतर्गत आयोजित किया गया।

    इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भूपेन्दर कुमार जौधता स्वयं विद्यार्थियों के साथ रहे। प्राध्यापक अजय कुमार, रोली सिंह, सविता चौधरी, श्रेया वर्मा एवं किरण सोनी भी इस शैक्षणिक दल में सम्मिलित रहे।

    विद्यार्थियों ने न्यायालय की कार्यवाही का प्रत्यक्ष अवलोकन किया तथा न्यायिक प्रक्रिया, वाद प्रस्तुतीकरण और न्यायालयीन शिष्टाचार की जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान दल ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं, माननीय न्यायाधीशों तथा बार काउंसिल ऑफ हिमाचल प्रदेश के सदस्यों से भी संवाद स्थापित किया। इस बातचीत ने विद्यार्थियों के विधिक दृष्टिकोण को और समृद्ध किया।

    प्राचार्य डॉ. भूपेन्दर कुमार जौधता ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों में कानून के व्यावहारिक पहलुओं की गहन समझ विकसित करते हैं और उन्हें न्यायिक व्यवस्था के वास्तविक स्वरूप से परिचित कराते हैं। उन्होंने उच्च न्यायालय प्रशासन एवं बार काउंसिल के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने विद्यार्थियों को इतना प्रेरणादायक अवसर प्रदान किया। यह भी उल्लेखनीय है कि इस भ्रमण का सम्पूर्ण व्यय विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों द्वारा स्वयं वहन किया गया।

  • राजकीय महाविद्यालय ऊना में स्काउट एंड गाइड स्थापना व झंडा दिवस मनाया 

    राजकीय महाविद्यालय ऊना में स्काउट एंड गाइड स्थापना व झंडा दिवस मनाया 

    ऊना /सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना में  रोवर ऐंड रेंजर यूनिट के द्वारा स्काउट एंड गाइड स्थापना तथा झंडा दिवस मनाया गया । इसकी मुख्य अतिथि  कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर मीता शर्मा रहीं । जिसमें उन्होंने कहा कि  बच्चों को इस तरह के प्रोग्रामों में ज्यादा से ज्यादा भाग लेकर देश और समाज की भलाई के लिए आगे आना चाहिए । उन्होंने  बताया कि यह दिवस विद्यार्थियों में अनुशासन, प्रेरणा तथा देश सेवा की भावना उत्पन्न करता है ।

    इस कार्यक्रम में  प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता , किम गेम , तथा विभिन्न किस्म की सांस्कृतिक गतिविधियां संपन्न हुई । इस अवसर पर  रोवर्स लीडर डॉक्टर शाम सिंह बैंस , रेंजर्स लीडर डॉक्टर श्रेयसी सिंह एवं कॉलेज के सभी वरिष्ठ प्राध्यापकगण उपस्थित रहे ।

  • Punjab News: कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग के बाद अब इस मामले में प्रताप सिंह बाजवा को किया गया तलब

    Punjab News: कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग के बाद अब इस मामले में प्रताप सिंह बाजवा को किया गया तलब

    मोहालीः पंजाब कांग्रेस अमरिंदर सिंह की मुश्किलें अभी थमने का नाम नहीं ले रही कि अब प्रताप बाजवा एक नए मामले में विवादों में घिर गए है। दरअसल, तरनतारन उप चुनाव के दौरान एक रैली में भाई जैता जी की तस्वीर के ऊपर कांग्रेस नेताओं की तस्वीरें लगाने को लेकर विवाद और भी गहरा होता जा रहा है। पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसबीर सिंह गढ़ी ने इस मामले में कांग्रेस पार्टी को एक और नोटिस जारी किया है।

    आयोग ने विरोधी दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा को 10 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से और तरनतारन जिले के डिप्टी कमीश्नर को 17 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है। इस मामले में आयोग का यह दूसरा नोटिस है। इससे पहले राज्य कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को भी नोटिस जारी किया गया था।

    एएससी कमीशन ने पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग अधिनियम, 2004 की धारा 10(2)(h) के तहत मामले की स्वयं जांच शुरू कर दी है। आयोग ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए भाई जीवन सिंह (भाई जिता) और 9वीं पातशाही, श्री गुरु तेग बहादर की तस्वीरों का अपमानजनक उपयोग संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई हैं।

    इसके आधार पर दोनों धड़ों को नोटिस जारी किए गए हैं। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित तारीख तक जवाब और रिपोर्ट जमा नहीं करवाई जाती है, तो कमीश्न धारा 10(1) के तहत अपनी सिविल कार्रवाई जारी रखेगा।