Blog

  • Himachal News: जिला रोजगार कार्यालय ऊना में कैम्पस साक्षात्कार 11 को

    Himachal News: जिला रोजगार कार्यालय ऊना में कैम्पस साक्षात्कार 11 को

    ऊना/सुशील पंडित:  जिला रोजगार कार्याल ऊना में 11 नवम्बर को एक कैम्पस साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इस साक्षात्कार में मैसर्ज जीडीएच इंडस्ट्रीज, मैसर्ज इम्यूनिटेक लाइफसाइंस प्रा. लि. और मैसर्ज देवभूमि गिलास प्राईवेट लिमिटेड भाग लेंगी।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि मैसर्ज जीडीएच इंडस्ट्रीज में हेल्पर के 20 पद भरे जाएंगे। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास, आयु सीमा 18 से 35 वर्ष और मासिक मानदेय 12750 निर्धारित किया गया है।

    मैसर्ज इम्यूनिटेक लाइफसाइंस में क्यूए अधिकारी का एक पद जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता बीएससी, एमएससी, बीफॉर्मा व डी फॉर्मा और वेतन 15 हज़ार रूपये निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही, मैसर्ज देवभूमि गिलास प्रा. लि. में सेल्ज़ और मार्किटिंग एग्जिक्यूटिव के तीन पद, को-ऑर्डिनेशन का एक पद, स्टोरकिपिंग का एक पद और स्वीपर-कम-हाउसकिपर का एक पद भरा जाएगा। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, एमबीए, ग्रेजुएशन, 12वीं और 8वीं पास होना अनिवार्य रहेगा। उन्होंने बताया कि स्टोरकिपिंग पद के लिए वेतन 15 से 18 हज़ार रूपये प्रतिमाह रहेगा जबकि अन्य पदों के लिए कंपनी के मानदंडों के अनुसार दिया जाएगा।

    अक्षय शर्मा ने बताया कि योग्य व इच्छुक आवेदक अपनी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, बोनाफाइड, दो पासपोर्ट आकार की फोटो, मूल प्रमाण पत्र एवं बायोडाटा की कॉपी सहित 11 नवम्बर को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में उपस्थित हो सकते हैं। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

  • वन्देमातरम  राष्ट्रगीत के 150वें जयंती पर पर्यावरण,स्वदेशी व स्वच्छता का संकल्प ध्येय बने :रणधीर शर्मा

    वन्देमातरम राष्ट्रगीत के 150वें जयंती पर पर्यावरण,स्वदेशी व स्वच्छता का संकल्प ध्येय बने :रणधीर शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित: राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150वें जयंती वर्ष पर ऊना विधानसभा क्षेत्र के गांव जखेड़ा में स्थित स्वदेश मैमोरियल विवेकानंद स्कूल में हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र स्तर के उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं नैनादेवी के विधायक रणधीर शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि स्थानीय विधायक सतपाल सत्ती, पूर्व मंत्री राजेन्द्र गर्ग, पूर्व विधायक बलबीर चौधरी, प्रदेश सचिव सुमीत शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए।

    इस कार्यक्रम मे आत्मनिर्भर भारत-विकसित भारत 2047 के ध्येय कि पूर्णता हेतु स्वदेशी संकल्प भी दिलाया गया।कार्यक्रम संयोजक सुमीत शर्मा ने आगामी कार्यक्रम की जानकारी  दी एवं सतपाल सत्ती ने राष्ट्रगीत वन्देमातरम की वर्तमान समय मे भूमिका एवं राष्ट्र जागृति हेतु उपस्थित लोगों क़ो आह्वान किया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सामूहिक पूर्ण वंदे मातरम के गायन से हुआ, जो पूरे 3 मिनट 10 सेकंड तक गूंजता रहा और वातावरण को देशभक्ति के भाव से सराबोर कर गया। प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने वंदे मातरम के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह गीत केवल शब्दों का मेल नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति समर्पण, त्याग और बलिदान की अमर भावना का प्रतीक है।

    रणधीर ने बताया कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने वर्ष 1875 को इस वंदे मातरम गीत क़ो सृजित किया और रविंदर नाथ टैगोर ने 1896 मे इस राष्ट्रगीत का पहली बार गायन किया। हालांकि यह वंदेमातरम उस दौर मे लगातार भारत की युवा- महिला शक्ति और आजादी के आंदोलन से जुड़े हुए लोगों के लिए प्रेरणादायक बनता गया।उस समय आज़ादी के आंदोलन से जुड़े सेनानियों द्वारा कांग्रेस अधिवेशन मे भी इस राष्ट्रगीत का गायन होता रहा परन्तु वर्ष 1937 मे मुस्लिम लीग के विरोध के चलते और कांग्रेस कि तुष्टिकरण की नीति के चलते इस गीत के गायन पर रोक लगा दी गयी। उन्होंने कहा कि 1950 में वंदे मातरम को राष्ट्रीय गीत का दर्जा तो मिला, लेकिन दुर्भाग्यवश कांग्रेस पार्टी ने आजादी के बाद भी हमेशा इसका अनादर किया। उन्होंने आगे कहा कि वंदे मातरम के इन पावन शब्दों से प्रेरित होकर अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने खुशी खुशी अपने प्राणों की आहुति दी। ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना और मजबूत होती है तथा उन्हें अपने देश और संस्कृति से जुडऩे की प्रेरणा मिलती है।

    रणधीर ने कहा आज की पीढ़ी क़ो वन्देमातरम गीत से पर्यावरण संरक्षण,स्वच्छता और स्वदेशी अभियान क़ो प्रतिदिन जीवन मे धारण करने का संकल्प का आह्वान किया।उन्होने कहा कि नित्य शिक्षण संस्थान,सरकारी कार्यालय व अन्य संस्थाओं क़ो नित्य इस राष्ट्रगीत का वाचन करना चाहिए ताकि वर्तमान पीढ़ी मे माँ भारती के प्रति राष्ट्रसेवा का भाव निरंतर बना रहे। उन्होंने बताया के आगामी दिनों मे गृह सम्पर्क अभियान एवं राष्ट्र एकता के भाव के सृजन हेतु कार्यकर्त्ता जन सम्पर्क करेंगे।

    इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष शाम लाल मिन्हास,जिला अध्यक्ष बिलासपुर कृष्ण चंदेल,अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष देहरा कमल,बसदेहड़ा मंडल अध्यक्ष राहुल देव,ऊना मंडल अध्यक्ष दविंदर कौशल जिला महामंत्री पहू लाल, पूर्व विधायक दविंद्र भुट्टो, पूर्व जिला अध्यक्ष बलबीर बग्गा, प्रदेश सह मीडिया संयोजक राज कुमार पठानिया,जिला उपाध्यक्ष हरपाल सिंह,चंदन कालिया, धर्मेंद्र राणा,रजत राणा,सुरम सिंह, जाकिर हुसैन, साहिल दयाल, सहित सभी जिलों के अध्यक्ष व मंडलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • इस इलाके में बाप-बेटे का गोलियां मारकर किया कत्ल

    इस इलाके में बाप-बेटे का गोलियां मारकर किया कत्ल

    रोहतकः हरियाणा के रोहतक के गांव बलियाणा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां आज बाप-बेटे का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। इस डबल मर्डर को लेकर गांव वासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आईएमटी थाना पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में ले लिया गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान धर्मवीर और उसके बेटे दीपक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीपक का भाई हत्या के आरोप में जेल में बंद है।

    शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि आपसी रंजिश में दोनों की हत्या की गई है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि दोनों की हत्या क्यों की गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। पुलिस द्वारा लोगों से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है।

  • Jalandhar News: देवी तालाब मंदिर में कार सेवा में पहुंचे राज्यपाल कटारिया और साधु-संत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: देवी तालाब मंदिर में कार सेवा में पहुंचे राज्यपाल कटारिया और साधु-संत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर के सरोवर की आज से कार सेवा शुरू की जा रही है। वहीं इस कार्यक्रम की शुरुआत पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की अगुवाई में की जाएगी। कार सेवा की शुरुआत से पहले हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। वहीं इस कार सेवा को लेकर जहां राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, स्पीकर कुलतार संधवा, मनीष सिसोदियां, आप पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा, सांसद चरणजीत सिंह चन्नी देवी तालाब मंदिर में पहुंचे है, वहीं कई साधु-संत देवी मंदिर में पहुंचे। दूसरी ओर भारी संख्या में श्रद्धालु भी सेवा करने के लिए पहुंच रहे है।

    >

    दरअसल, कार सेवा से पहले पूजा-अर्चना की जाएगी। इस कार सेवा को लेकर अभी से चल रहे भजनों में लोग लीन हो रहे है। गौर हो कि इससे पहले सरोवर की सफाई के लिए कार सेवा 2003 और 2013 में हुई थी। श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी और संत समाज के सदस्य इस अवसर पर उपस्थित हो गए है। यह निर्णय संत समाज की अध्यक्षता में हुई मंदिर प्रबंधक कमेटी की बैठक में लिया गया था।

    महासचिव राजेश विज, वरिष्ठ उपप्रधान ललित गुप्ता और कोषाध्यक्ष पविंदर बहल ने बताया कि पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया और कई अन्य प्रमुख नेता इस कार सेवा में शामिल होने के लिए पहुंचे। संत समाज भी विशेष रूप से उपस्थित होकर भक्तों को आशीर्वाद देगा। कार सेवा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी ने आने वाले भक्तों के लिए हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करने की बात कही है।

  • Haryana News: B.com के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, देखें वीडियो

    Haryana News: B.com के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा में पंचकूला के बरवाला के अलीपुर में एक बीकॉम के छात्र ने आत्महत्या करके जीवनलीला समाप्त कर ली। दरअसल, एक पेपर में 2 बार फेल होने के चलते छात्र ने खुदकुशी की। शुक्रवार दोपहर मिली जानकारी के अनुसार अलीपुर के रहने वाले 22 वर्षीय नितेश ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई।

    वहीं मौके पर पहुंचे चंडी मंदिर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक नितेश बीकॉम फाइनल का विद्यार्थी था और दो बार एक पेपर में फेल होने और कंपार्टमेंट आने के चलते डिप्रेशन में था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि छात्र लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। दरअसल, बीकॉम फाइनल में एक पेपर में फेल होने और कंपार्टमेंट आने के चलते परेशान चल रहा था।

    परिजनों ने जब युवक को फंदे पर लटका देखा तो उसे अस्पताल लेकर आए, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद चंडी मंदिर थाना पुलिस के द्वारा इस मामले में जांच पड़ताल की गई और पता चला कि एक पेपर में फेल होने के चलते युवक ने खुदकुशी की है। युवक एक ही पेपर में 2 बार फेल हुआ था।

    पंचकूला के चंडी मंदिर थाना प्रभारी रामपाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बरवाला के अलीपुर गांव के रहने वाले एक 22 वर्षीय नितेश ने खुदकुशी कर ली है। मृतक बीकॉम फाइनल का छात्र था और एक ही पेपर में दो बार फेल हो गया था। पुलिस ने बताया की कार्रवाई करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस के द्वारा इस मामले को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।

     

  • जुमे की नमाज के दौरान हुआ धमाका, 50 से ज्यादा घायल, देखें Live

    जुमे की नमाज के दौरान हुआ धमाका, 50 से ज्यादा घायल, देखें Live

    जकार्ता: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में स्थित केलापा गेडिंग इलाके की एक मस्जिद में शुक्रवार दोपहर जोरदार धमाका हो गया। इस दौरान घटना में करीब 50 लोगों के जख्मी होने की सूचना मिली है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एक मस्जिद में धमाके के बाद दर्जनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टेट सीनियर हाई स्कूल 72 (SMA नेगेरी 72) की मस्जिद में हुए ये धमाके जुमे की नमाज के वक्त हुए। इस धमाके में कम से कम 15 स्टूडेंट्स और 5 टीचर्स घायल हो गए। स्कूल नेवी कंपाउंड के अंदर है, इसलिए वहां तुरंत नेवी के जवान और पुलिस पहुंच गए। धमाके दोपहर करीब 12:30 बजे हुए। जकार्ता के पुलिस प्रमुख असेप एडी सुहेरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस, नॉर्थ जकार्ता के केलापा गाडिंग में हुए धमाके के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक अस्पतालों में भर्ती लोगों की संख्या 54 थी। जिन्हें चोटें मामूली से लेकर गंभीर चोटें आईं हैं। कई लोगों के शरीर पर जलने के घाव हैं। रॉयटर्स के मुताबिक मस्जिद को कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा है। गवाहों के मुताबिक, मस्जिद के मुख्य हॉल के पीछे की तरफ से तेज आवाज आई और वहां धुआं फैल गया। नमाजी इधर-उधर भागने लगे। गणित के टीचर बुदि लकसोनो ने बताया, ‘खुत्बा शुरू ही हुआ था कि अचानक जोर का धमाका हुआ। कमरे में धुआं भर गया। बच्चे रोते-चीखते बाहर भागे, कुछ गिर पड़े।’ ज़्यादातर ज़ख्मी लोगों को कांच के टुकड़ों से चोट आई या धमाके की आवाज़ से कान पर असर हुआ। सभी को पास के केलापा गेडिंग क्लिनिक ले जाया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर है। धमाके के तुरंत बाद नेवी के जवानों और जकार्ता पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। बॉम्ब स्क्वायड ने मस्जिद और आसपास की पूरी तलाशी ली। पुलिस ने कहा, ‘शुरुआती जांच में धमाके की वजह साफ नहीं हुई। हो सकता है बिजली का शॉर्ट सर्किट हो या कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खराब हो गया हो। लेकिन मौके से कुछ शक पैदा करने वाली चीजें मिली हैं जैसे कि घर में बने बम जैसे पार्ट्स, रिमोट कंट्रोल, एयरसॉफ्ट गन और रिवॉल्वर टाइप हथियार।’ पुलिस ने कहा कि धमाकों से जुड़ी जांच जारी है। सारी चीजों को फॉरेंसिक और बॉम्ब डिस्पोजल एक्सपर्ट्स जांचेंगे। अभी तक किसी तरह का दावा करना जल्दबाजी होगा। फिलहाल स्कूल बंद कर दिया गया है और इलाके में सख्त पहरा है। पुलिस जल्द ही पूरी रिपोर्ट जारी करेगी।          
  • ये Drinks फेटी Liver को बनाएंगी तंदुरुस्त, जानें Expert’s की राय

    ये Drinks फेटी Liver को बनाएंगी तंदुरुस्त, जानें Expert’s की राय

    हेल्थः लिवर शरीर के लिए एक या दो नहीं बल्कि ढेरों काम करता है। पूरे शरीर को ठीक से चलाने की जिम्मेदारी इसी की होती है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने लिवर को स्वस्थ रखे। इसके लिए हमें अपने खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। एक्सपर्ट के मुताबिक ‘ब्लैक कॉफी लिवर के लिए फायदेमंद है। ये आपके लिवर से फैट को निकालती है।कॉफी की ये खासियत है कि ये लिवर के फैट को साफ करती है। लिवर में कैंसर नहीं होने देती, लिवर का सिरोसिस कम करती है पर इसका मतलब ये नहीं है कि आप कॉफी भी पी लें और शराब भी पी लें।

    रिपोर्ट के अनुसार फैटी लिवर और सिरोसिस जैसी बीमारियों में कॉफी बहुत फायदेमंद है क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स सूजन को कम करते हैं, फैट को जमने से रोकते हैं, जमे फैट को पिघलाकर बाहर निकालते हैं और लिवर को डिटॉक्स करने में भी मदद करते हैं। कॉफी और लिवर की हेल्थ पर कई अध्ययनों में पाया गया है कि यह आपके लिवर के लिए फायदेमंद हो सकती है। यहां तक कि इस बात के भी कई सबूत मिले हैं कि ब्लैक कॉफी पीने से हेपेटोसेलुलर कार्सिनोमा (एचसीसी) नामक एक प्रकार के लिवर के कैंसर का खतरा कम हो सकता है।

    लिवर के लिए कॉफी कैसे और कितनी फायदेमंद
    – कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स जैसे क्लोरोजेनिक एसिड (सीजीए) नामक एंटीऑक्सीडेंट ग्लूकोज को तोड़कर आपके लिवर में फैट के निर्माण को रोकता है।
    – कॉफी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट्स लिवर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
    – कॉफी कैफीन के जरिए ग्लूटाथियोन जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट के उत्पादन को उत्तेजित करती है जो लिवर को टॉक्सिंस को नष्ट करने में मदद करता है।
    – सीमित मात्रा में कॉफी का सेवन करने से लिवर की कई बीमारियों जैसे फैटी लिवर और सिरोसिस के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।

  • Punjab News: शादी में वेटर की ड्रैस में आया चोर, गहने और 1 लाख नगदी लेकर हुआ रफ़ू चक्कर, देखें वीडियो

    Punjab News: शादी में वेटर की ड्रैस में आया चोर, गहने और 1 लाख नगदी लेकर हुआ रफ़ू चक्कर, देखें वीडियो

    लुधियानाः शादी समारोह में अब चोरों ने घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया है। हाल ही में अमृतसर में शादी समारोह में चोरी की घटना सामने आई थी। वहीं अब ताजा मामला फिरोजपुर रोड स्थित लुधियाना गार्डन से चोरी का सामने आया है। जहां शादी समारोह के दौरान शातिर चोर ने दूल्हे की मां का पर्स चुरा लिया। बताया जा रहा है कि पर्स में करीब 9 तोला सोना और 1 लाख रुपए कैश मौजूद था। चोरी की घटना वहीं पैलेस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में देखा गया कि चोर ‘वेटर’ जैसा स्टाफ मेंबर बनकर आया।

    इस दौरान उसने मौका मिलते ही घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी देते हुए हैबोवाल की रहने वाली शिकायतकर्ता लवली साहनी ने बताया कि उनके बेटे अमित साहनी की शादी 3 नवंबर को लुधियाना गार्डन में थी। लवली साहनी सोफे पर बैठी थीं और उनका पर्स उनके पास रखा था। इसी दौरान एक महिला रिश्तेदार उनसे मिलने आईं। जैसे ही वह उनसे मिलने के लिए उठीं चोर को मौका मिल गया।

    युवक आया और बड़ी चालाकी से पर्स उठाया और पैलेस को कोर्ट में छिपाकर फरार हो गया। पर्स में 9 तोले सोना और 1 लाख रुपए कैश था। पीड़िता लवली साहनी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर पहले से ही शादी समारोह में मौजूद था और रेकी कर रहा था। जैसे ही उन्हें महिला रिश्तेदार से मिलने का मौका मिला, वह तुरंत आया और पर्स लेकर भाग गया। उसने काले रंग का कोट-पैंट पहन रखा था।

    देखने में वह वेटर या स्टाफ मेंबर जैसा लग रहा था। पीड़िता ने मुल्लापुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि शिकायतकर्ता लवली साहनी का कहना है इस मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई थी, लेकिन पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। इस मामले पर एएसआई इंद्रजीत सिंह का कहना है कि उन्हें शिकायत मिल गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की तलाश की जा रही है। फिलहाल अभी तक कोई गिरफ़्तारी नहीं हुई चोर को गिरफ्तार कर FIR दर्ज की जाएगी।

     

     

     

  • Jalandhar News: सर्जिकल कॉप्लेक्स में आटो में व्यक्ति का शव बरामद, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सर्जिकल कॉप्लेक्स में आटो में व्यक्ति का शव बरामद, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सर्जिकल कॉप्लेक्स में ऑटो से नौजवान का शव बरामद हुआ है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय जरनैल सिंह, राजपुरा, पटियाला के रूप में हुई है। मृतक पटियाला से एक से डेढ साल पहले आकर यहां जालंधर में रह रहा था और ऑटो चलाने का काम करता था। वहीं लैदर कॉप्लैक्स की चौकी से मौके पर पहुंचे एसआई अजमेर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सर्जिकल कॉप्लैक्स फैक्टरी में ऑटो में व्यक्ति का शव मिला है। मौके पर पहुंचकर व्यक्ति का शव बरामद कर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि मृतक की जेब से कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुए है। वहीं मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी जा रही है। परिजनों के आने पर उनके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। व्यक्ति के मरने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असल कारणों का पता चल पाएगा।
  • Jalandhar News: कांग्रेस प्रधान Raja Warring का निगम कर्मियों ने फूंका पुतला, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कांग्रेस प्रधान Raja Warring का निगम कर्मियों ने फूंका पुतला, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा आज प्रभु श्री राम चौक में पंजाब प्रधान राजा वडिंग का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया गया। दरअसल, पिछले दिनों पंजाब प्रधान द्वारा तरन तारन के उपचुनाव में एक जनसभा के दौरान पूर्व गृहमंत्री बूटा सिंह को लेकर एक बयान दिया था। उक्त बयान में पंजाब के सियासत में हलचल मचा दी है।

    इसके बाद से पंजाब भर में राजा वडिंग का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया जा रहा है। वही इसको लेकर आज जालंधर के नगर निगम के कर्मचारियों के तरफ से भी पुतला फूंका गया है। प्रदर्शनकारी ने बताया कि यह प्रोटेस्ट अहंकारी राजा वडिंग के खिलाफ किया जा रहा है। जिसने पूर्व गृहमंत्री को लेकर विवादित बयान दिया था।

    जबकि उन्होंने काफी उच्च लेवल की पढ़ाई और 6 बार सांसद और देश के गृहमंत्री रह चुके हैं। लेकिन जिस तरह पंजाब प्रधान द्वारा पूर्व गृहमंत्री को लेकर शब्दावली इस्तेमाल की गई है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के प्रधान को इतना ही नहीं पता कि सीनियर व्यक्ति को किस तरह इज्जत देनी चाहिए। देश के रह चुके गृहमंत्री को लेकर इस तरह के शब्दावली बोलना काफी निंदनीय है।