Blog

  • देश वासियों के अंतरात्मा का गीत और हर क्रांतिकारी का जय घोष था वंदेमातरम् : जयराम ठाकुर

    देश वासियों के अंतरात्मा का गीत और हर क्रांतिकारी का जय घोष था वंदेमातरम् : जयराम ठाकुर

    आजादी की लड़ाई को आवाज देने वाले वंदे मातरम का विरोध करना सबसे बड़ा अपराध

    ऊना/शिमला/सुशील पंडित: देश की आजादी की लड़ाई को आवाज  देने वाले राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के सृजन के 150 वर्ष पूरे होने पर आयोजित उत्सव में बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि वंदे मातरम् भारत के स्वतंत्रता संग्राम का वह अमर गीत है जिसने करोड़ों भारतीयों में अद्भुत देशभक्ति, साहस और आत्मबल का संचार किया। इसकी इतिहास, रचना-पृष्ठभूमि और स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। 1875 महान लेखक और आज़ादी के मतवाले बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने ‘वंदे मातरम्’ की रचना उपन्यास आनंदमठ के लिए की। केंद्र में मोदी की सरकार आने के बात जब वंदे मातरम गीत को ज्यादा से ज्यादा जगहों राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों और उत्सवों में गाने का नियम बना तो इस पर कुछ पार्टियों ने एतराज जताया।

    कांग्रेस सरकार जिन भी राज्यों में थी वहां पर इसका विरोध किया गया। देश की आजादी की लड़ाई में जीत और जोश का उद्गार बनने वाला इस गीत का विरोध करना तो दूर विरोध करने की बात सोचना भी किसी अपराध से कम नहीं है। लेकिन वंदे मातरम् के विरोध को स्वर देने वालों में कांग्रेस भी शामिल थी। 2019 में जब कुछ समय के लिए मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई तो सचिवालय में वंदे मातरम गाने पर रोक ही लगा दी गई थी। अन्य प्रदेशों में भी किसी न किसी तरह वंदे मातरम का विरोध कांग्रेस और उसके सहयोगी करते रहते हैं। जबकि संविधान के अनुच्छेद 51(ए) में ‘संविधान का पालन, राष्ट्रध्वज, राष्ट्रगान का आदर व राष्ट्रीय आंदोलन के प्रेरक उच्च आदर्शों का पालन मूल कर्तव्य हैं।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि इस गीत की महिमा और और आजादी की लड़ाई में योगदान को देखते हुए 01 अक्टूबर 2025 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर देश इसको उत्सव को मनाने का निर्णय किया गया। यह गीत माँ-भारती को देवी दुर्गा के रूप में चित्रित करता है—जो शक्ति, साहस और सौंदर्य का प्रतीक है। यह गीत केवल शब्दों का संयोजन नहीं था—यह माँ-भारती की पूजा, उसकी पवित्रता और उसकी शक्ति का दिव्य स्तोत्र था। महान क्रांतिकारी अरविंद घोष, बिपिन चंद्र पाल, भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद जैसे अनगिनत आज़ादी के दीवानों के लिए “वंदे मातरम्” केवल एक नारा नहीं बल्कि मातृभूमि के लिए मर-मिटने का संकल्प था।

    अंग्रेजों ने इसे कई बार प्रतिबंधित किया, क्योंकि वे जानते थे कि यह गीत सुनते ही जनता के हृदय में स्वतंत्रता की आग भड़क उठती है। जिसे रोकना उनके लिए मुश्किल होता है। हमारी संविधान सभा ने इसे 1950 में राष्ट्रीय गीत का सम्मान दिया—क्योंकि “वंदे मातरम्” केवल इतिहास नहीं, हमारी राष्ट्रीय पहचान का आधार है।

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज जब हम इस गीत को सुनते हैं, तो हमें उसकी पंक्तियों में भारत की धरती की सुगंध, नदियों की पवित्रता और किसानों के पसीने की चमक दिखाई देती है। यह गीत हमें याद दिलाता है कि हमारा राष्ट्र केवल भूगोल नहीं—बल्कि एक भाव है, एक संस्कृति है, एक आस्था है। देश के अंदर स्वतंत्रता की अलख जगाने वाले इस गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर इसे एक उत्सव के रूप में मनाने के पीछे का लक्ष्य “वंदे मातरम्” की उस आत्मा को अपने भीतर जीवित रखना है। जिसने गुलामी की घनी रात में स्वतंत्रता की सुबह जगाई थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत के साथ-साथ देश के इतिहास स्वतंत्रता संघर्ष और उसमें योगदान देने वाले हर व्यक्ति या विचार को संजोने और जन-जन तक उसे पहुंचने के मिशन पर काम कर रहे हैं।

    हमारे इतिहास में ऐसे अनेक नायक है जिनके योगदान को या तो भुला दिया गया या कमतर दिखाया गया। राजमाता अहिल्याबाई होलकर के सामाजिक सुधार हो, या भगवान बिरसा मुंडा जैसे क्रांतिकारियों के योगदान को याद करना हो या आधुनिक भारत के एकीकरण के सबसे बड़े नायक सरदार पटेल की विश्व की सबसे ऊंची स्टैचू ऑफ यूनिटी बनाना। या फिर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर से जुड़े स्थलों पंच तीर्थ स्मारक बना बनाना या जननायक कर्पूरी ठाकुर जैसे सामाजिक नायकों को भारत रत्न देना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्पष्ट मत है कि राष्ट्र का नायक राष्ट्र की धरोहर होते हैं उनके योगदान और व्यक्तित्व के बारे आने वाली पीढियां को जानने समझने का पूरा हक है।

    क्या केंद्र एक्सटर्नल ऐडेड प्रोजेक्ट में नहीं देता अपना हिस्सा

    पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कितने बड़े अर्थशास्त्री हैं वह पूरा प्रदेश और देश देख रहा है। हर छोटी से बड़ी संस्था सरकार की नाकामी, दूरगामी सोच से रहित योजनाओं को चिन्हित कर रही है। लोगों को ना समय पर वेतन मिल रहा है और नहीं पेंशन। मेडिकल बिल समेत अन्य सुविधाओं की बात तो बहुत दूर की है। हमने भी अपनी सरकार में इससे बुरा दौर देखा है। कोविड के समय पूरी दुनिया के आर्थिक हालात कैसे थे, तभी हमने विकास के काम रोक ना सुविधाओं में कमी की और ना ही किसी कर्मचारी का 1 दिन का वेतन काटा। जयराम ठाकुर ने कहा कि वह हमें एक्सटर्नल ऐडेड प्रोजेक्ट की प्रक्रिया के बारे में बता रहे हैं।

    उन्हें यह बताना चाहिए कि ऐसे प्रोजेक्ट में केंद्र की हिस्सेदारी कितनी होती है? बिना केंद्र के सहयोग कैसे प्रोजेक्ट मिलते हैं? क्या नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद हिमाचल प्रदेश को योजनाओं में केंद्र की हिस्सेदारी बढ़ाकर 90 प्रतिशत नहीं की थी? सभी बातों की सिर्फ एक बात यह है कि यदि केंद्र सरकार मदद कर रही है तो उसका आभार जताना एक सामान्य शिष्टाचार है, जो सरकार को करना चाहिए।

  • तरन तारन उपचुनाव से पहले चुनाव आयोग अलर्ट, नकदी-शराब बांटने पर होगी सख्त कार्रवाई

    तरन तारन उपचुनाव से पहले चुनाव आयोग अलर्ट, नकदी-शराब बांटने पर होगी सख्त कार्रवाई

    चंडीगढ़: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने 11 नवंबर को तरन तारन सीट के उपचुनाव में मतदान से पहले की अंतिम तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए शुक्रवार को जिले के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल, एस.एस.पी. डॉ. रवजोत गरेवाल और रिटर्निंग अधिकारी गुरमीत सिंह उपस्थित थे। बैठक के दौरान सिबिन सी ने मतदान से 72, 48 और 24 घंटे पहले से लेकर चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक चौकसी बढ़ाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि यदि मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए नकदी, शराब या किसी भी प्रकार की मुफ्त वस्तु बांटने की शिकायत मिलती है तो उसके विरुद्ध तुरंत और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि 9 नवंबर की शाम को चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े बाहरी व्यक्ति को तरन तारन क्षेत्र में प्रवेश न करने दिया जाए।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वास्तविक समय में निगरानी के लिए सभी मतदान केंद्रों की 100 प्रतिशत लाइव वेबकास्टिंग सुनिश्चित करने के आदेश दिए। उन्होंने मतदान बूथों, स्ट्रांग रूमों और मतगणना हॉल में उपयुक्त व्यवस्थाएं करने को कहा ताकि मतदाताओं और चुनाव कर्मियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार समयबद्ध कार्रवाई की जाए। सिबिन सी ने कहा कि पुलिस नाकों पर सीसीटीवी और पेट्रोलिंग टीमों के माध्यम से 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित की जाए ताकि शराब, नकदी, नशीले पदार्थ और अन्य वस्तुओं की अवैध तस्करी को रोका जा सके।

    डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी और एस.एस.पी. ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को बताया कि उपचुनाव के लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और चुनाव आयोग के निर्देशों व नियमों के अनुसार चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र में कुल 114 स्थानों पर 222 (60 शहरी और 162 ग्रामीण) मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 100 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है, जहां सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। इसके अलावा 9 मॉडल मतदान केंद्र और महिलाओं के लिए विशेष रूप से समर्पित 3 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। साथ ही, दिव्यांग मतदाताओं और युवा मतदाताओं के लिए एक-एक विशेष मतदान केंद्र भी बनाया गया है। सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग सुनिश्चित की गई है।

    एस.एस.पी. ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार जिले में 9 नवंबर शाम 6 बजे से 11 नवंबर शाम 6 बजे तक ‘ड्राई डे’ घोषित किया गया है। इस दौरान पुलिस और आबकारी विभाग की टीमें अवैध शराब की आवाजाही पर कड़ी नजर रखेंगी। उन्होंने आगे बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के 768 और पंजाब पुलिस के 876 जवान तैनात किए गए हैं। सभी 114 मतदान केंद्रों पर केंद्रीय बलों के 480 जवान रहेंगे तैनात। अवांछनीय तत्वों पर निगरानी रखने, अवैध गतिविधियों को रोकने और शराब, नकदी व नशीले पदार्थों की तस्करी पर नियंत्रण के लिए पड़ोसी जिलों की सीमाओं पर 6 नाके लगाए गए हैं। इसके अलावा मतदान से 72 घंटे पहले 22 पेट्रोलिंग टीमें संवेदनशील मतदान केंद्रों पर गश्त करेंगी ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

    उल्लेखनीय है कि तरन तारन निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 1,92,838 है, जिसमें 1,00,933 पुरुष, 91,897 महिला और 8 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा कुल सेवा मतदाता 1,357 हैं, जबकि 85 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं की संख्या 1,657 है। वहीं कुल एनआरआई मतदाता 306 और दिव्यांग मतदाता 1,488 हैं। 18 से 19 वर्ष की आयु वाले कुल मतदाताओं की संख्या 3,333 है। बैठक में अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अमनदीप बांसल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी सकतर सिंह बंल सहित मुख्य निर्वाचन कार्यालय और तरन तारन जिले के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Punjab News: नशीले पदार्थ को लेकर 3 नौजवानों को बेरहमी से पीटा, एक की मौत

    Punjab News: नशीले पदार्थ को लेकर 3 नौजवानों को बेरहमी से पीटा, एक की मौत

    तरनतारन: तरनतारन जिले में 3 नौजवानों को बाजार से अगवा करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार हेरोइन का पैकेट गायब होने के बाद उनकी बेरहमी से पिटाई की गई। इस घटना में एक नौजवान की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    यह घटना तब हुई जब लगभग 7 नौजवान 2 वाहनों में आए और बाजार में काम कर रहे तीनों नौजवानों को जबरदस्ती अगवा कर लिया। उन्हें नजदीकी बैरक में ले जाया गया और बेरहमी से पीटा गया। मृतक नौजवान की पहचान गुरलाल सिंह पुत्र कुलवंत सिंह के तौर पर हुई है। बाकी दो घायल नौजवान सुर सिंह सिविल अस्पताल में भर्ती हैं।

    मृतक गुरलाल सिंह की बहन नीलम और चाचा सरबजीत सिंह ने मीडिया से बताया कि गुरलाल काम के लिए अगलो कोठी मंडी गया था। उन्हें गुरलाल की मौत की सूचना सुबह करीब 2:30 बजे मिली, जबकि उसके साथियों को भिखीविंड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिवार ने पुलिस प्रशासन से इस बेरहम कृत्य के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की है। भाजपा नेता सितारा सिंह ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पुलिस से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की अपील की।

    सदर पट्टी थाना के एसआई विनोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में नशीले पदार्थों के पैकेटों को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़ा सुलझाने के लिए वे शेर सिंह के घर गए, जहां मामला बढ़ने पर एक पक्ष ने अन्य नौजवानों के साथ मिलकर पीड़ित पर हमला कर दिया।

  • Punjab News: 32 बोर रिवाल्वर सहित एक गिरफ्तार, दूसरा फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: 32 बोर रिवाल्वर सहित एक गिरफ्तार, दूसरा फरार, देखें वीडियो

    मोगा। जिले के SSP अजय गांधी और DSP धर्मकोट राजेश ठाकुर के दिशा-निर्देश में थाना धर्मकोट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 32 बोर रिवाल्वर चोरी की वारदात को ट्रेस करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस टीम ने मामले संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि थाना धर्मकोट के प्रभारी SI जसवंत सिंह मुख्य चौक धर्मकोट में मौजूद थे, तभी गुप्त सूचना मिली कि कुछ समय पहले कारज सिंह निवासी बाजेके के घर से चोरी हुआ रिवाल्वर जसमेल सिंह (पूर्व फौजी) और बलजिंदर सिंह उर्फ बंटी निवासी ढोलेवाला ने चुराया था, वे रिवाल्वर अभी भी उनके पास है। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी बलजिंदर सिंह उर्फ बंटी को काबू कर लिया और उसके कब्जे से 32 बोर का रिवाल्वर बरामद किया।

    जबकि दूसरा आरोपी जसमेल सिंह (पूर्व फौजी) की तलाश जारी है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों के खिलाफ मुकदमा नंबर 291,धारा 380(2),25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। जिसके बाद आगे की जांच की जाएगी।

  • Punjab News: थानों में खड़े 106 वाहनों की हुई नीलामी, देखें वीडियो

    Punjab News: थानों में खड़े 106 वाहनों की हुई नीलामी, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले की पुलिस द्वारा 95 निरस्त किए गए मामलों में 106 वाहनों की खुली बोली लगाकर वाहन नीलाम किए गए। पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न मामलों में थानों में खड़े वाहनों की पुलिस लाइन में यह नीलामी लगाई है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी हेडक्वार्टर के जगदीश कुमार बिश्नोई ने कहा कि थानों में विभिन्न मामलों में काफी संख्या में वाहन खड़े हैं। इन वाहनों से संबंधित मामलों का फैसला हो चुका है, लेकिन किसी व्यक्ति द्वारा इन वाहनों का दावा नहीं किया गया है।

    इन वाहनों की वजह से थानों में काफी जगह घिरी हुई है। उन्होंने बताया कि वाहनों का निपटान कमेटी के सदस्यों की मौजूदगी में कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए जिला पुलिस थाने सदर, कोतफत्ता, नैहियांवाला,कौतवाली, थर्मल, कैनाल कॉलोनी, बालियांवाली में खड़े कुल 95 निरस्त किए गए मामले एन.डी.पी.एस एक्ट, आईपीसी और अन्य मामलों में बरामद किए गए 106 वाहनों (बिना कागजात और दोबारा ना इस्तेमाल योग्य/स्क्रैप की नीलामी) करवाई गई। इनमें 76 दोपहिया वाहन और 30 चारपहिया वाहन हैं।

    जिनकी रिजर्व कीमत ₹16,01,900/- रुपये निर्धारित की गई थी। इन वाहनों की लॉटरी ₹25,49,000/- रुपये सहित (जीएसटी) में लगाई गई है। इस लॉटरी में 106 वाहनों की नीलामी की गई। नीलामी की कुल रकम ₹25,49,000/- रुपये सहित (जीएसटी) सरकारी खजाने में जमा कराई गई है। एसपी ने कहा कि बची हुई वाहनों का भी रिकार्ड तैयार कराया जा रहा है और यह वाहनों भी जल्दी नीलाम किए जाएंगे।

  • Punjab News: सोना-चांदी और बाइक सहित एक काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: सोना-चांदी और बाइक सहित एक काबू, देखें वीडियो

    मोगा। पुलिस ने चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एक चोर को गिरफ्तार किया है वहीं, उसका साथी फरार होने में कामयाब रहा। जिनकी पहचान फिरोजपुर के सवा बस्ती इलाके के भजन लाल व उसके साथी श्याम के रूप में हुई है। इनसे 4 ग्राम सोना, 90 ग्राम चांदी और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

    मीडिया को संबोधित करते हुए डीएसपी दलबीर सिंह ने बताया कि बाघापुराना पुलिस को आज उस समय सफलतला मिली जब पुलिस ने चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। ये चोर गिरोह बाघापुराना में दिन दिहाड़े उन घरों में चोरी करते थे जिन घरों के लोग घरों में ताले लगाकर नौकरी करने चले जाते थे। जिसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं।

    डीएसपी दलबीर सिंह ने बताया कि थाना समलसर के अंतर्गत लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। पुलिस ने गंभीरता से जांच करते हुए आरोपियों की पहचान की और फिरोजपुर के सवा बस्ती इलाके से भजन लाल नामक आरोपी को काबू किया गया, जबकि उसका साथी श्याम फरार होने में कामयाब रहा। उसको भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।

    डीएसपी ने बताया कि भजन लाल पर पहले से ही 22 मुकद्दमें दर्ज हैं, जबकि फरार आरोपी श्याम पर 18 मुकद्दमें दर्ज पाए गए हैं। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

  • Punjab News: 2.815 किलो ICE सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 2.815 किलो ICE सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने पाकिस्तान आधारित ड्रग तस्करों से जुड़े 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते 2 मुख्य संचालक गुरसेवक सिंह उर्फ सेवक और बलजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2.815 किलो मेथाम्फेटामाइन (ICE) बरामद की गई है। बरामद किए गए नशे की बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी वर्चुअल नंबरों के जरिए पाकिस्तान-आधारित हैंडलरों से सीधे संपर्क में थे और ड्रग्स की खेप हासिल करने के बाद पंजाब के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करते थे।

    शक से बचने के लिए यह सप्लाई अक्सर धार्मिक स्थानों के पास की जाती थी। इस संबंध में आरोपियों को गिरफ्तार करके दोनों के खिलाफ पुलिस स्टेशन गेट हकीमा और मकबूलपुरा में एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मेथाम्फेटामाइन (ICE) हेरोइन की तुलना में कई गुना अधिक एक्टिव और खतरनाक है। यह लैब में तैयार होती है और थोड़ी मात्रा में ही बहुत अधिक असर करती है।

    उन्होंने कहा कि आईस की लत मन और शरीर दोनों को तेज़ी से बर्बाद कर देती है। इसके साइड इफेक्ट हेरोइन की तुलना में अधिक हिंसक तथा मानसिक नियंत्रण खोने वाले होते हैं। उन्होंने बताया कि सीमा क्षेत्र के कुछ लोग पाकिस्तानी नेटवर्क्स से सीधे जुड़े होते हैं, क्योंकि उन्हें खेतों और सीमा वाले भूगोल की जानकारी रहती है। ड्रग माफिया अब ड्रोन के जरिए खेप भेजना आसान समझते हैं। क्योंकि आईस का वजन कम होने के कारण छोटी पैकिंग भी भारी कीमत वाली होती है। पुलिस ने कहा कि नेटवर्क की पूरी कड़ी उजागर करने के लिए जांच जारी है और गिरफ्तारियों की आशंका है।

  • आईआईआईटी ऊना खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

    आईआईआईटी ऊना खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

    बैडमिंटन टूर्नामेंट और वंदे मातरम्  के 150 वर्ष

     ऊना/ सुशील पंडित: आईआईआईटी ऊना ने हाल ही में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया, जिनमें खेल भावना और राष्ट्रीय विरासत—दोनों का उत्सव मनाया गया।

    6 नवंबर 2025 को संस्थान ने बैडमिंटन शटल-स्मैश-डाउन टूर्नामेंट का उद्घाटन अस्किनी हॉस्टल में किया। यह स्थल विशेष रूप से इसलिए चुना गया ताकि ऑफ-कैंपस हॉस्टल में रहने वाले छात्रों की अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जा सके और सभी आवासीय परिसरों को संस्थान की सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों से जोड़ने के प्रयास को और मजबूत किया जा सके। इस अवसर का मुख्य आकर्षण निदेशक प्रो. मनीष गौड़ और रजिस्ट्रार डॉ. गौरव टंडन के बीच हुआ मैत्रीपूर्ण प्रदर्शनी मैच रहा, जिसने पूरे आयोजन में ऊर्जा और उत्साह भर दिया। समारोह में उत्कृष्ट खेल भावना और शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

    एक अन्य समारोह में आईआईआईटी ऊना समुदाय ने 7 नवंबर 2025 को वंदे मातरम्  के 150 वर्ष पूरे होने का आयोजन किया। छात्रों, संकाय और स्टाफ ने वंदे मातरम्  के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एकत्र होकर राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन किया। इसके बाद माननीय प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया। निदेशक प्रो. मनीष गौड़ ने भी सभा को संबोधित करते हुए वंदे मातरम् के इतिहास, साहित्यिक महत्व और राष्ट्र की स्वतंत्रता यात्रा में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।

    दोनों कार्यक्रमों ने आईआईआईटी ऊना की एकता, सहभागिता और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता को बढ़ाने की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ किया, साथ ही संस्थान में सामुदायिक भावना को और मजबूत किया।

  • Punjab News: मेडिकल स्टोर पर फायरिंग मामले में जग्गू गैंग से 2 सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: मेडिकल स्टोर पर फायरिंग मामले में जग्गू गैंग से 2 सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    होशियापुरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के अभियान में एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) होशियापुर पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में जग्गू भगवानपुरिया गैंग के 2 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 आधुनिक हथियार बरामद किए है। यह जानकारी एसएसपी संदीप मलिक ने दी है।

    इस मौके पर एसएसपी मलिक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान सविंदर सिंह उर्फ बोधी और सुखमन उर्फ जशन के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी कलानौर, जिला गुरदासपुर के रहने वाले है। आरोपियों से बरामद किए गए हथियारों में 2 ग्लॉक पिस्तौल, एक जिगाना पिस्तौल और एक PXA पिस्तौल शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

    एसएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ये दोनों जग्गू भगवानपुरिया गैंग के सक्रिय सदस्य है। दोनों आरोपी अपने विदेशी हैंडलर अमृत दालम के निर्देश पर काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों व्यक्ति कलानौर के वडाला बांगर इलाके में मेडिकल की दुकान पर हुई गोलीबारी के मामले में वांछित थे। यह गोलीबारी उन्होंने अपने हैंडलर के निर्देशों पर की थी।

    एसएसपी ने कहा कि इस मामले में आगे‑पीछे संबंध स्थापित करने के लिए और जांच जारी है ताकि इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। एसएसपी संदीप मलिक ने बताया कि दोनों आरोपी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं और उनके खिलाफ हत्या, अपहरण और बच्चों की तस्करी संबंधी कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले की अगली जांच जारी है। इस संबंध में FIR नंबर 229 दिनांक 06.11.2025 को थाना दसूहा में आर्म्स एक्ट की धारा 25(6) के तहत दर्ज की गई है।

  • Jalandhar News: कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने राजा वडिंग मामले में कांग्रेस को दी नसीहत, केंद्र पर साधे निशाने, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने राजा वडिंग मामले में कांग्रेस को दी नसीहत, केंद्र पर साधे निशाने, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर के सरोवर की आज से कार सेवा शुरू की गई। इस कार सेवा में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, स्पीकर कुलतार संधवा, मनीष सिसोदियां, आप पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा, सांसद चरणजीत सिंह चन्नी देवी तालाब मंदिर में पहुंचे। इस दौरान भारी संख्या में साधु-संत देवी मंदिर में पहुंचे। इस कार सेवा समारोह में पहुंचे आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान व कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने पंजाब यूनिवर्सिटी के मुद्दे को लेकर कहा कि जहां पर पंजाबियों की बात आ जाती है तो केंद्र और भाजपा के मन में पता नहीं कौन-सी नफरत पैदा हो जाती है जो की पंजाब और पंजाबी एक्ट के मान सम्मान और अनख को चोट पहुंचाने की बात करती है।

    उन्होंने कहा कि वह स्पष्ट करना चाहते है कि केंद्र सरकार और भाजपा चाहे कितना भी जोर लगा ले पंजाब की धरती पर बनी हुई पंजाबी यूनिवर्सिटी को किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जा सकती। दूसरी ओर तरन तारन चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग के बयान को लेकर अमन अरोड़ा ने कहा कि पूर्व गृहमंत्री बूटा सिंह और दलित भाईचारे को लेकर उन्होंने जो घटिया टिप्पणी की है वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि जैसे गुरु नानक देव जी ने कहा है कि खुद कम कर खाना चाहिए। इस मामले को लेकर उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

    राजा वडिंग को मिल रही धमकी के मामले में अमन अरोड़ा ने कहा कि अपनी गलती और बेवकूफी को छिपाने के लिए लोगों का ध्यान भटकने के लिए धमकियों वाली बात वह कर रहे हैं ऐसा हो नहीं सकता। उन्होंने कहा कि हम पॉलिटिकल लोग होते हैं हम समाज के आइडियल हैं। हमें बहुत कुछ सोच समझ कर बोलना पड़ता है ऐसी वाहियात बात नहीं करनी चाहिए थी। अमन अरोड़ा ने कहा कि मैं कांग्रेस की सीनियर लीडरशिप को कहना चाहूंगा कि ऐसे बेलगाम नेताओं को कंट्रोल में रखा जाए।