Blog
-

India-Pak सीजफायर का ट्रंप ने एक बार फिर लिया क्रेडिट, बोले – ‘लड़ाई करोगे तो व्यापार नहीं करुंगा’
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत-पाकिस्तान में हुए विवाद को लेकर कई तरह के बयान देते रहते हैं। हर बार इस मुद्दे को वह बढ़ा-चढ़ाकर और बिना किसी सबूत के बड़े-बड़े दावों के साथ उठाते रहते हैं। अब इस बार फिर ट्रंप ने मई में हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान गिराए गए विमानों की संख्या को दोहराया है। इस बार भी उन्होंने दुनिया को फिर से याद करवा दिया है कि भारत-पाकिस्तान में व्यापारिक दबाव डालकर उन्होंने सीजफायर करवाया था। -

Punjab News: ट्रैक्टर ने व्यक्ति को कुचला, गुस्साए लोगों ने वाहन को लगाई आग, देखें वीडियो
पठानकोटः जिले की सुजानपुर विधानसभा से दुखद मामला सामने आया है जहां, गांव गूगरा में एक ट्रैक्टर ने व्यक्ति को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं गुस्साएं परिजनों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर ट्रैक्टर को काबू कर लिया और उसे आग लगा दी। लोगों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग की है।
जानकारी देते मृतक के गांव के सरपंच सोनू ने बताया कि रोंग साइड से आ रहे ट्रैक्टर ने रिश्ते में लगते उनके चाचा को टक्कर मार दी और उनके सिर के ऊपर से ट्राली निकाल दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि गांव में प्रशासन को कई बार कहा गया है कि डिवाइडर बनाया जाए और सड़कों पर उचित लाइटों का इंतजाम किया जाए, लेकिन उनकी एक भी नहीं सुनी गई। उन्होंने कहा कि कई बार उनके साथ हादसे हो चुके है इसलिए प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए और आरोपी पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को सड़क से उठाने का दबाव बनाया, लेकिन लोगों ने पुलिस की एक नहीं सुनी और सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। लोगों ने प्रशासन से सड़क पर डिवाइडर ओर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की और मृतक के परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग भी की। पुलिस के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए और पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू की।
-

Jalandhar News: ट्रेन की छत पर हाइटेंशन तारों की चपेट में आया व्यक्ति, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: देहात के फिल्लौर रेलवे स्टेशन से बड़ी खबर सामने आई है। जहां ट्रेन की छत पर हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया। इस घटना को लेकर स्टेशन पर हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन सुबह पौने 10 बजे लोहियां से लुधियाना जा रही थी। ट्रेन जैसे ही फिल्लौर के प्लेटफार्म नंबर 3 पर रुकी तभी यह हादसा हुआ। तारों की चपेट में आए व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो पाई है।घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
मामले की जानकारी देते हुए जीआरपी चौकी प्रभारी हरमेश पाल ने बताया कि लोहियां से लुधियाना जा रही ट्रेन जैसे ही फिल्लौर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर रुकी तो एक व्यक्ति ट्रेन के कोच पर चढ़ गया। कोच पर चढ़ते ही उसने बिजली की तारों को छू लिया। तारों को छूते ही उसके कपड़ों ने आग पकड़ ली। फिल्लौर रेलवे स्टेशन पर मौजूद राजकुमार नंगल ने बताया कि जैसे ही ये व्यक्ति ट्रेन के डिब्बे पर चढ़ा तो लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जब तक लोग उसे रोक पाते वह तारों की चपेट में गया। करंट लगने ही वह डिब्बे के ऊपर ही गिर गया और उसके कपड़ों में आग लग गई। राजकुमार नंगल ने बताया ने बताया कि व्यक्ति 80 फीसदी से ज्यादा झुलस गया है। करंट लगते ही उन्होंने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद लाइन को कटवाकर उसे डिब्बे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया। अभी उसका फिल्लौर के ही सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उसकी हालत सीरियस बताई है। जीआरपी चौकी प्रभारी हरमेश पाल ने बताया कि करंट लगने के बाद बुरी तरह से जले व्यक्ति को फिल्लौर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।ट्रेन की छ त पर हाइटेंशन ता रों की च पे ट में आया व्यक्ति#TrainAccident #HighTensionWires #BreakingNews #Electrocution #RailwayIncident #IndiaNews #SafetyAlert #TrainSafety #PublicSafety #EmergencyResponse #NewsUpdate pic.twitter.com/J7Lb0T9rQv
— Encounter India (@Encounter_India) November 6, 2025 -

Jalandhar News: Woodland के नकली Shoe मामले में Speedways Tyre Treads Company पर पुलिस की Raid, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: सुच्ची पिंड में वुडलैंड के नकली जूते बेचने के मामले में पुलिस ने Speedways Tyre Treads Company पर रेड की। इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस ने वुडलैंड कंपनी के नकली जूते के जोड़े बरामद किए। मामले की जानकारी देते हुए वुडलैंड कंपनी के कर्मचारी ने बताया कि काफी समय से नकली जूते बेचने को लेकर वह जांच कर रहे थे। जिसके बाद उन्हें पता चला कि जालंधर के सुच्ची पिंड में Speedways Tyre Treads Company द्वारा वुडलैंड के नकली जूतों की सप्लाई की जा रही है।
जिसके बाद उन्होंने मामले की सूचना संबंधित थाना रामामंडी की पुलिस को दी। रामामंडी की पुलिस ने सुच्ची पिंड में Speedways Tyre Treads Company पर रेड करके भारी मात्रा में वुडलैंड के नकली जूते बरामद किए। इस मामले में पुलिस ने Speedways Tyre Treads Company के मालिक हरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं इस मामले में पुलिस अधिकारी मनजिंदर सिंह ने बताया कि टीम अपनी कार्रवाई कर रही है। उनको चेकिंग के आदेश थे। नकली शूज संबंधी हमें कोई जानकारी नहीं है। कंपनी के कर्मचारी अगर हमें लिखत में कोई शिकायत देते है तो वह अपनी कार्रवाई करेंगे। सुनने में आया है कि दुकानदार के पास पहले वुडलैंज का कान्ट्रैक्ट था, वह ब्रेक हुआ या नहीं अभी जांच का विषय है।
-

खाटू श्याम मंदिर से लौट रहे परिवार की बोलेरो की पुल से भीषण टक्कर, दंपति की मौत, 4 घायल
भीलवाड़ाः खाटू श्यामजी के दर्शन कर लौट रहे परिवार की बोलेरो गाड़ी हाईवे पर पुल की सुरक्षा दीवार से बुरी तरह टकराने का मामला सामने आया है। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई, जबकि बेटा-बहू और 2 पोते घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा आसींद में नेशनल हाईवे 148-D पर आज सुबह करीब 5:30 बजे हुआ।
जानकारी देते शंभूगढ़ एसएचओ मोतीलाल रायका ने बताया कि कार सवार सभी लोग खाटू श्यामजी (सीकर) के दर्शन करने गए थे। वहां से लौटते समय शंभूगढ़ थाना क्षेत्र के दुल्हेपुरा चौराहे और बालापुरा पेट्रोल के बीच हाईवे पर हादसा हो गया। नीलगाय के अचानक सामने आने से कार बेकाबू होकर पुल की सुरक्षा दीवार से टकरा गई। गाड़ी सुरक्षा दीवार से टकराकर रुक गई, जिससे नीचे गिरने से बच गई, लेकिन टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा इतना भीषण था कि भीलवाड़ा जिले के करेड़ा क्षेत्र के डोट खेड़ा निवासी शांति लाल (55) और उनकी पत्नी पुष्पा देवी (50) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बेटा राकेश (32), बहू सीमा (31), पोता अंशुल (5) और अभिषेक (3) घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची शंभूगढ़ पुलिस चारों को आसींद सीएचसी लेकर गई, जहां शांति लाल और उनकी पत्नी पुष्पा को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घायल बेटा और बहू का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
-

PAN कार्ड हो जाएगा बेकार, जल्द इस तारिख से पहले करवा लें Aadhaar से Link
नई दिल्लीः पैन कार्ड आज के समय काफी जरूरी हो गया है। लोन लेने से लेकर आईटीआर फाइल करने सहित कोई छोटे और बड़े काम में इसका इस्तेमाल होता है। वहीं अब पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराना जरूरी हो गया है। अगर आपने 31 दिसंबर 2025 तक अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड के साथ लिंक नहीं किया तो आपका पैन कार्ड बेकार हो सकता है।
पैन और आधार लिंक करने का तरीका
– इनकम टैक्स की ऑफिशियल वेबसाइट incometax.gov.in/iec/foportal पर जाएं।
– यहां Quick Links में नीचे की ओर लिखे Link Aadhaar पर क्लिक करें।
– अब जो पेज खुलेगा वहां अपना पैन और आधार नंबर दर्ज करें।
– इसके बाद Validate पर क्लिक करें। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी से वेरिफाई करें।
– अगर आपका पैन पहले से इनऑपरेटिव था, तो 1000 रुपये की फीस भरनी होगी।क्या सभी को लिंक करना जरूरी है?
वित्त मंत्रालय की 3 अप्रैल 2025 की एक सूचना के अनुसार केंद्र सरकार ने बताया है कि जिस भी व्यक्ति को 1 अक्टूबर 2024 से पहले आधार एप्लीकेशन फॉर्म के एनरोलमेंट आईडी के आधार पर पैन नंबर मिला है, उसे 31 दिसंबर 2025 तक या सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) द्वारा बताई गई किसी और तारीख तक अपने पैन को आधार नंबर से लिंक कराना जरूरी है। सैलरी, रिफंड, पेंशन, सरकारी आर्थिक सुविधाएं आदि पाने के लिए इसे लिंक करना जरूरी है। यह अमूमन सभी के लिए है। -

ड्यूटी के दौरान सब-इंस्पेक्टर की हुई मौत
चंडीगढ़ः चंडीगढ़ के एक पुलिस स्टेशन में एक सब-इंस्पेक्टर की अचानक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सब-इंस्पेक्टर को सांस लेने में परेशानी होने लगी और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने परिवार के बयान लेकर इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सब-इंस्पेक्टर मूल रूप से मोहाली का रहने वाला था और अगले साल सेवा से रिटायर होने वाला था।
Read in English:
https://encounternews.in/punjab/chandigarh-police-sub-inspector-dies-suddenly-during-duty-at-police-station/चंडीगढ़ पुलिस के अनुसार, कांवर पाल राणा (59) मौली जगरां पुलिस स्टेशन के अतिरिक्त एसएचओ थे। उनका परिवार मोहाली के टडौली बेहोलपुर गांव के नजदीक रहता है। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। दोनों शादीशुदा हैं और प्राइवेट नौकरी करते हैं। राणा 60 वर्ष की उम्र में सेवा से रिटायर होने वाले थे, रिटायरमेंट में एक साल बाकी था।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
https://encounternewspaper.com/punjab/sub-inspector-kanwar-pal-rana-dies-suddenly-while-on-duty-wave-of-condolence-in-chandigarh-police-department/पुलिस के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर कांवर पाल राणा बुधवार दोपहर को मौली जगरां पुलिस स्टेशन में ड्यूटी के दौरान अचानक बीमार हो गए। पूछे जाने पर राणा ने कहा कि उन्हें सांस लेने में कठिनाई हो रही थी। पुलिस ने उन्हें तुरंत GMCH-32 अस्पताल ले जाया, जहाँ प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
-

नौजवान की बहादुरी, नदी में कूद रही युवती को Hero की तरह किया Rescue, देखें वीडियो
देवरियाः जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, युवक ने युवती को फिल्मी अंदाज में आत्महत्या करने से बचाया। दरअसल, युवती देवरिया जिले में एक पुल के पिलर पर बैठकर गहरी नदी में छलांग लगाने जा रही थी। वह रो-रोकर बार-बार जान देने की बात कर रही थी, तभी देखते ही देखते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो वह भी मौके पर जा पहुंची। पुलिस ने लड़की को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं थी।
लड़की रामपुर कारखाना क्षेत्र के पटनवा पुल के पिलर पर बैठकर नदी में छलांग लगाने जा ही रही थी कि तभी फिल्मी अंदाज में एक युवक ने उसकी जान बचा ली। इस दौरान पुलिस भी मौके पर लड़की को बचाने के लिए मौजूद थी। घटना का एक वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें जान बचाने वाले युवक की जमकर तारीफ हो रही है। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि कैसे बालपुर श्रीनगर गांव की रहने वाली हशमुन नदी में कूदकर जान देने जा रही थी। इस दौरान युवती रो-रोकर अपनी जान देने की बात कह रही थी। मौके पर देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस सहित सभी लोग युवती को जान न देने के लिए समझाते रहे थे। इस दौरान युवती सभी की बातों को नजरअंदाज करती रहीं। इस बीच एक युवक ने हिम्मत दिखाई और युवती को बचाने के लिए पुल के पीलर पर कूद गया। युवक जैसे ही युवती को बचाने के लिए नीचे कूदा वैसे ही युवती ने नदी में छलांग लगी दी। इस दौरान युवक ने फिल्मी अंदाज में मुस्तैदी से युवती को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस और अन्य लोगों की मदद से उसे ऊपर खींचा गया, जिससे उसकी जान बच गई।
पुलिस लड़की को अपने साथ थाने ले गई, जहां बाद में परिजनों को बुलाकर उसे सौंप दिया। परिजन ने बताया कि युवती अपनी चाची के साथ बाहर गई थी, तभी वह रास्ता भटक गई और पुराने पुल पर पहुंच गई। लडकी की मां ने बताया कि बेटी कभी-कभी बहुत परेशान हो जाती है।
-

Punjab News: पोस्टर को लेकर छिड़ा विवाद, घिरी कांग्रेस, सुखबीर बादल का आया बयान
मोहालीः कांग्रेस पार्टी द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी और भाई जीवन सिंह (भाई जेता जी) की तस्वीरों के व्यापक अपमान को लेकर मामला गरमा गया है। वहीं इस मामले को लेकर शिरोमणि अकाली दल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं सुखबीर बादल ने इस मामले को लेकर कड़ी निंदा की है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनाव प्रचार के लिए लगाए गए मंच पर लगे बैनर पर नौंवे पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब और बाबा जीवन सिंह जी की तस्वीरों से ऊपर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत अन्य कांग्रेस नेताओं की तस्वीरें लगाए जाना एक बड़ा गुनाह है।
उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राजा वडिंग द्वारा दलित भाइचारे का अपमान किया गया और अब नौंवे पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी और भाई जीवन सिंह जी का निरादर किया गया है। सुखबीर बादल ने कहा कि इससे सिख के मनों को बहुत बड़ा दुख लगा है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस गुनाह के लिए पूरे सिख पंथ से माफ़ी मांगने की अपील की है।
