Blog

  • 22 अगस्त तक एक्टिव रहेगा मानसून, इन जिलों में बारिश का अलर्ट.

    22 अगस्त तक एक्टिव रहेगा मानसून, इन जिलों में बारिश का अलर्ट.

    नई दिल्ली :  हरियाणा में फिर मानसून एक्टिव है। राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम विभाग ने 22 अगस्त तक बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग ने आज 9 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में बारिश के आसार हैं उनमें उत्तर हरियाणा के पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल शामिल हैं। वहीं दक्षिण और दक्षिण पूर्व के सिर्फ दो जिले सोनीपत, पानीपत और राज्य के पश्चिम और दक्षिण पश्चिम के जिले जींद में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में 50 MM तक बारिश होने के आसार हैं।
     
     हरियाणा के मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से हवाओं में बदलाव होने के आसार बने हैं। पश्चिम से पूर्व की ओर हवा चलने से 22 अगस्त तक कुछ जिलों में  बारिश होने के आसार हैं, इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

  • सीएम योगी से मिलने पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत, देखें वीडियो

    सीएम योगी से मिलने पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत, देखें वीडियो

    लखनऊ: तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने शनिवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की, उन्होंने मिलते ही सीएम योगी के पैर छुए। रजनीकांत सीएम के साथ अपनी वर्तमान ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ देखेंगे और रविवार को आयोध्या जाएंगे। बता दें कि लखनऊ में ‘जेलर’ की एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई थी, जिसमें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए थे। पीटीआई के मुताबिक डिप्टी सीएम ने कहा, ”मुझे फिल्म ‘जेलर’ देखने का मौका मिला। मैंने रजनीकांत की कई फिल्में देखी हैं और वह इतने प्रतिभाशाली अभिनेता हैं कि भले ही फिल्म में ज्यादा कुछ ना हो फिर भी वे अपने अभिनय से फिल्म का महत्व बढ़ा देते हैं”।

    सीएम योगी से मिलने से पहले रजनीकांत ने राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भी मुलाकात की थी। बता दें कि अपने यूपी दौरे से पहले रजनीकांत झारखंड में थे। वे शुक्रवार को राज्य के प्रसिद्ध छिन्नमस्ता मंदिर गए थे और वहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। रांची के ‘यगोड़ा आश्रम’ में ध्यान कर राजभवन में झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन से मुलाकात की । ‘जेलर’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी चल रही है, फिल्म ने अब तक ₹235.65 करोड़ कमा लिए है और वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो जेलर ने अब 426.7 करोड़ की कमाई कर ली है ।

  • राजीव गाँधी की जयंती पर  राहुल गाँधी ने दी श्रद्धांजलि

    राजीव गाँधी की जयंती पर राहुल गाँधी ने दी श्रद्धांजलि

    नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने पिता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर रविवार को उनको लद्दाख में पैंगोंग त्सो झील के किनारे श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राहुल गांधी ने अपने ट्विटर (X) हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर अपने पिता के नाम एक खूबसूरत मैसेज भी लिखा। राहुल ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, पापा, आपकी आंखों में भारत के लिए जो सपने थे, इन अनमोल यादों से छलकते हैं। आपके निशान मेरा रास्ता हैं – हर हिंदुस्तानी के संघर्षों और सपनों को समझ रहा हूं, भारत मां की आवाज़ सुन रहा हूं।…बता दें कि राहुल गांधी इन दिनों लद्दाख दौरे पर हैं।

    यह अगस्त 2019 में जम्मू कश्मीर को दो हिस्सों में बांटने और जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद इस क्षेत्र में राहुल का पहला दौरा है। राहुल अगले हफ्ते करगिल का दौरा कर सकते हैं। तत्कालीन जम्मू कश्मीर राज्य को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया था और संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत इसके विशेष दर्जे को रद्द कर दिया गया था। वहीं शनिवार को राहुल गांधी ने लद्दाख में लेह से पैंगोंग झील तक मोटरसाइकिल की सवारी की….कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी रविवार सुबह दिल्ली में ‘वीर भूमि’  पहुंची और अपने दिवंगत पति राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा  ने भी वीर भूमि पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

  • अब कार-बाइक पर जात-पात का नाम लिखने  पर होगी कार्रवाई, जाने मामला

    अब कार-बाइक पर जात-पात का नाम लिखने पर होगी कार्रवाई, जाने मामला

    लखनऊ: गाड़ियों में अपनी जाति का नाम लिखना और फिर तफरी करना पुराना किस्सा है। लेकिन अब उत्तर प्रदेश की पुलिस इस तरह की हरकतों पर लगाम लगाने का मूड बना चुकी है। यूपी यातयात और परिवहन विभाग ने साफ कर दिया है कि अब अगर किसी वाहन में जातिसूचक शब्द लिखे माये गए तो गाड़ी को जब्त कर लिया जाएगा साथ ही मालिक पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने वाहनों पर जातिसूचक शब्दों को लेकर हाल ही में सख्त निर्देश दिए हैं। इसके बाद अब परिवहन विभाग और यातायात पुलिस जातिसूचक शब्द लिखे वाहनों पर कार्रवाई की तैयारी में लगी है। 
    भारत सरकार की ओर से प्रदेश सरकार को साल 2020 में कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया था। इसके बाद दिसंबर 2020 में परिवहन विभाग के अपर परिवहन आयुक्त (प्रशासन) ने प्रवर्तन अधिकारियों के लिए एक आदेश जारी कर कार्रवाई के लिए कहा था। इसी क्रम में लखनऊ आरटीओ की ओर से वर्ष 2021 में 41 वाहनों का चालान किया गया, जिन पर जातिसूचक शब्द लिखे थे।

     

  • पंजाब : पूर्व सरपंच के बेटे से मांगी 4 लाख की फिरौती, न देने पर जान से मारने की दी धमकी

    पंजाब : पूर्व सरपंच के बेटे से मांगी 4 लाख की फिरौती, न देने पर जान से मारने की दी धमकी

    फरीदकोट : जिले के एक पूर्व सरपंच के बेटे से दो आरोपियों ने फोन, वीडियो व ऑडियो कॉल कर 4 लाख रुपए की फिरौती मांगी। फिरौती न देने की शर्त पर पूरे परिवार को जान से मारने की बार-बार धमकी दी। फिरौती की घटना पर पीड़ित के पिता पूर्व सरपंच की शिकायत पर थाना सदर फरीदकोट पुलिस ने आरोपियों पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।गांव पक्का के पूर्व सरपंच परमजीत सिंह पुत्र बख्शी सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि वह गांव का पूर्व सरपंच है। खेती के साथ-साथ डेयरी भी चलाता है। 4 अगस्त को उसके बेटे को किसी ने फोन करके धमकियां देते हुए चार लाख की फिरौती की मांग की। इसके बाद फिरौती मांगने वाला बार-बार फोन करके धमकियां देने लगा।

    उसके बाद आरोपी अपना चेहरा छिपाकर वीडियो कॉल करके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा। जब शिकायतकर्ता ने पता लगाया तो पता चला के संदीप सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी कोटकपूरा और निशान सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह निवासी भाणा धमकाकर पैसों की मांग कर रहे हैं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी संदीप सिंह गांव की लड़कियों से छेड़छाड़ करता था । जिस पर उसने गांव की लड़कियों का पक्ष लिया था और इसी रंजिश में आरोपियों ने फिरौती की मांग की। थाना सदर फरीदकोट के ASI चमकौर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर दो आरोपियों को नामजद कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

  • आज का राशिफल,20अगस्त 2023

    आज का राशिफल,20अगस्त 2023

    मेष: व्यवसाय-व्यापार मनोनुकूल चलेगा। आय बनी रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा, सावधानी रखें। बुरी खबर मिल सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। मेहनत अधिक होगी। लाभ में कमी रह सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
    वृष: मान-सम्मान मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शत्रु तथा ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधानी आवश्यक है। समय की अनुकूलता है। सामाजिक कार्य करने का मन लगेगा।
    मिथुन:पुरानी संगी-साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जल्दबाजी न करें।
    कर्क:बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। उत्साह रहेगा।
    सिंह:दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। फालतू खर्च पर नियंत्रण नहीं रहेगा। हल्की मजाक करने से बचें। अपेक्षित काम में विलंब होगा। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम से काम रखें। लाभ के अवसर मिलेंगे। विवेक का प्रयोग करें। आय में वृद्धि होगी।
    कन्या:यात्रा लाभदायक रहेगी। संतान पक्ष से बुरी खबर मिल सकती है। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। नए उपक्रम प्रारंभ करने संबंधी योजना बनेगी।
    तुला:सामाजिक कार्य करने में मन लगेगा। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।
    वृश्चिक:चोट व रोग से कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। परिवार तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
    धनु:चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दौड़धूप रहेगी। नकारात्मकता हावी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
    मकर:यात्रा लाभदायक रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। सरकारी कामों में सहूलियत होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर में सुख-शांति रहेंगे। कारोबारी अनुबंध हो सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। झंझटों में न पड़ें।
    कुंभ:ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विवेक से कार्य करें।
    मीन:पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। आनंद के साथ समय व्यतीत होगा। मनपसंद व्यंजनों का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। किसी व्यक्ति से बहस हो सकती है। आशंका-कुशंका से बाधा होगी।
  • बाल्द नदी में रात को अवैध खनन करते दबोचे ट्रैक्टर

    बाल्द नदी में रात को अवैध खनन करते दबोचे ट्रैक्टर

    पानी कम होते ही नदियों को नोचने टूट पड़ता है ट्रैक्टर  माफिया, ट्रेक्टरों पर नहीं कोई नंबर प्लेट
     
    बाल्द नदी में अवैध खनन के चलते श्मशान घाट पर खतरे के बादल
     
    सचिन बैंसल/अगस्त :बीबीएन में अवैध खनन से हुए भारी नुकसान के बाबजूद खनन माफिया क्षेत्र की नदियों को नोचने से बाज नहीं आ रहा। नदियों में पानी उतरते ही  ट्रैक्टर माफिया भूखे भेडिय़ों की तरह नदियों पर टूट पड़ता है। बद्दी से नालागढ़ तक क्षेत्र की सभी नदियों में ट्रैक्टर माफिया ने आतंक मचा रखा है। दिन हो या रात ट्रैक्टरों के माध्यम से जमकर नदियों को नोचा जा रहा है। वहीं बाल्द नदी के किनारे लॉरियल उद्योग के समीप बने श्मशान घाट को भी अवैध खनन के चलते खतरा पैदा हो गया है। बीती रात शुक्रवार को बरोटीवाला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बाल्द नदी में अवैध खनन करते हुए दो ट्रैक्टरों को धर दबोचा। करीबन 10.30 बजे पुलिस ने सूचना के बाद प्लानिंग के साथ छापेमारी की और खनन माफिया को भागने का मौका तक नहीं दिया। बीते कुछ दिनों से यह ट्रैक्टर बाल्द नदी में खनन कर रहे थे। जैसे ही बाल्द नदी का जलस्तर कम होता था रात के समय यह  ट्रैक्टर  बाल्द में खनन सामग्री और रेत उठाने के लिए टूट पड़ते थे। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर चोरी व माईनिंग एंड मीनिरल एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर है।

    डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि बीती रात पुलिस ने बाल्द नदी में अवैध खनन करते दो  ट्रैक्टरों  को दबोचा है। पुलिस ने हुस्न चंद पुत्र ज्ञान चंद निवासी काठा व बलबीर सिंह पुत्र दयाल सिंह निवासी भुड्ड के खिलाफ मामला दर्ज करके दोनों टै्रक्टरों को जब्त कर लिया है। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उधर एसपी बद्दी मोहित चावला ने कहा कि बीबीएन में किसी भी कीमत पर खनन माफिया को बक्शा नहीं जाएगा। एसपी मोहित चावला ने क्षेत्र की जनता से भी अपील करते हुए कहा कि कहीं भी दिन या रात के समय नदियों व अन्य स्थानों पर खनन कोई गतिविधि नजर आती है तो तुरंत इसकी सूचना क्षेत्र के संबंधित थाने में दें। पुलिस की टीमें रात के समय गश्त कर रही हैं ताकि अवैध खनन पर नुकेल कसी जा सके।
  • पंजाब : विधायक संदीप जाखड़ को कांग्रेस ने किया सस्पेंड

    पंजाब : विधायक संदीप जाखड़ को कांग्रेस ने किया सस्पेंड

    चंडीगढ़ : कांग्रेस पार्टी के विधायक संदीप जाखड़ को कांग्रेस पार्टी की अनुशासनी कमेटी द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। कांग्रेस पार्टी द्वारा एक पत्र जारी कर उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा जारी पत्र में कुछ पॉइंट्स मेंशन किए गए हैं जिस आधार पर उन्हें सस्पेंड किया गया है।

    गौरतलब है कि विधायक संदीप जाखड़ राहुल गांधी द्वारा आयोजित भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल नहीं हुए थे। इसके अलावा संदीप जाखड़ पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान राजा वड़िंग के खिलाफ बयानबाज़ी देने के इल्ज़ाम भी लगे हैं। संदीप जाखड़ के संबंध में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान राजा वड़िंग द्वारा पार्टी आलाकमान को शिकायत दी गई थी जिसके बाद पार्टी की अनुशासनी कमेटी ने एक्शन लेते हुए संदीप जाखड़ को पार्टी से बाहर का रास…

  • त्यौहार हमारी सभ्यता व संस्कृति के प्रतीक: सीमा वशिष्ट 

    त्यौहार हमारी सभ्यता व संस्कृति के प्रतीक: सीमा वशिष्ट 

    ऊना/सुशील पंडित : त्यौहार हमारी सभ्यता व संस्कृति के प्रतीक है। यह बात शनिवार सायं ऊना के दयाल स्वीटस के रिवाज परिसर में गोल्डन मूमेंट्स के सहयोग से इन्नरव्हील क्लब ऊना द्वारा आयोजित तीज पर्व के अवसर पर अपने संबोधन में क्लब प्रधान सीमा वशिष्ठ ने कही। सीमा वशिष्ठ ने तीज पर्व की सभी महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं को सामाजिक बुराईंयो से लडऩे के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन्नरव्हील क्लब विभिन्न समाज सेवा के प्रकल्पों को चलाए हुए है।  इस अवसर पर इन्नर व्हील क्लब की सचिव रमा कंवर ने कहा कि क्लब विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। इसी कड़ी में गोल्डन मूमेंटस के साथ मिलकर क्लब तीज पर्व को मना रहा है। तीज महिलाओं का सबसे प्रिय तयौहार है,जोकि सावन माह में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि सावन माह में झूला झूलना व झुलाना शुभ माना जाता है।
    ऐसे तयौहारों के कारण ही हमारी युवा पीढि़ अपनी संस्कृति व आदर्शो से जुड़ी रह सकती है। इन्नरव्हील क्लब सदस्यों ने इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तूत किए। पांरपरिक वेशभूषा में सजधजकर कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं ने गिद्दा पेश किया,जबकि सोलो सांग,सोलो डांस व समूह नृत्यों के अलावा फैशन शो भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गोल्डन मूमेंटस से वंशिका  वशिष्ठ,इन्नरव्हील क्लब प्रधान सीमा वशिष्ठ, सचिव रमा कंवर,कोषाध्यक्ष रेखा शर्मा,पूर्व प्रधान किरण भयाणा,निशा शारदा,रंजना बख्शी,शोभा सोनी,प्रियंका व अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
  • आजीविका मिशन के तहत ऊना में खंड स्तरीय राखी थाली प्रतियोगिता आयोजित

    आजीविका मिशन के तहत ऊना में खंड स्तरीय राखी थाली प्रतियोगिता आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित : विकास खण्ड ऊना में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत खण्ड स्तरीय राखी थाली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी किशोरी लाल वर्मा ने की। प्रतियोगिता में विकास खंड के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों ने भाग लिया। बीडीओ ने बताया कि खंड स्तरीय राखी थाली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर विश्वकर्मा स्वयं सहायता समूह रैन्सरी, द्वितीय स्थान पर कृष्ण स्वयं सहायता समूह बहडाला और तृतीय स्थान श्री राम स्वयं सहायता समूह रैन्सरी ने हासिल किया। इसके अलावा  उपस्थित स्वयं सहायता समूहों को खण्ड विकास अधिकारी ऊना द्वारा विभिन्न योजना की विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध करवाई गई। इस अवसर पर ब्लॉक समिति अध्यक्ष यशपाल, एलएसईओ अंजू वाला, एसईबीपीओ निशा पुरी, एलवीडीसी सोनिया खन्ना व एमआईएस(ओए)वीना कुमारी उपस्थित रही।