Blog

  • बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की डेढ़ माह की बेटी का अपहरण, मचा हड़कंप

    बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की डेढ़ माह की बेटी का अपहरण, मचा हड़कंप

    घेराबंदी देख बच्ची को रास्ते में छोड़कर भागे बदमाश

    नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष की बेटी का अपहरण करने का मामला सामने आया है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन-फानन में इलाके में नाकाबंदी कर दी। इसके चलते बदमाश बच्ची को रास्ते में छोड़कर भाग गए। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, यह घटना थाना देशबंधु रोड के रानी झांसी रोड ईदगाह के पास की है। बीजेपी दिल्ली प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष बासु रूखड की पत्नी अपनी डेढ़ महीने की बच्ची को लेकर जा रही थीं।

    उसी दौरान रास्ते में बाइक सवारों ने बच्ची को गोद से छीन लिया और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट डीसीपी श्वेता चौहान पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर दी। इस दौरान बदमाश बच्ची को रास्ते में छोड़कर  भाग गए। पुलिस ने आधे घंटे में बच्ची को ढूंढ़कर परिजनों के हवाले कर दिया। इस दौरान लोगों ने दिल्ली पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाए। पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर दी। इस दौरान बदमाश बच्ची को रास्ते में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने आधे घंटे में बच्ची को ढूंढ़कर परिजनों के हवाले कर दिया। इस दौरान लोगों ने दिल्ली पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाए।

    इस घटना को लेकर डीसीपी श्वेता चौहान का कहना है कि सबसे बड़ी बात यह रही कि आधे घंटे में दिल्ली पुलिस ने बच्ची को ढूढ़कर परिवार के हवाले कर दिया। सीसीटीवी के जरिए आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द उन्हें पकड़ लिया जाएगा। दिल्ली प्रदेश वाइस प्रेसिडेंट व पूर्व निगम पार्षद जयप्रकाश जेपी का कहना है जिस तरह से ऐसी वारदातें हो रहीं हैं, उनको लेकर हम दिल्ली पुलिस से मीटिंग करेंगे। बच्ची अपनी मां के साथ माता रानी झंडेवाली के दर्शन करने के लिए निकली थी। उसी दौरान कुछ अज्ञात बदमाशों ने बच्ची को गोद से छीन लिया और फरार हो गए। बड़ी बात है कि दिल्ली पुलिस ने आधे घंटे में बच्ची को ढूंढ़ लिया। बच्ची के परिवार में खुशी है।

  • प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का सख्त एक्शन, दर्ज की FIR

    प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का सख्त एक्शन, दर्ज की FIR

    चंडीगढ़ः सिख कैदियों की रिहाई और गुरु ग्रंथ साहिब के बेअदबी के मामलों में कार्रवाई की मांग को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री का आवास घेरने निकले प्रदर्शनकारियों की बीते दिन सेक्टर-51/52 की सीमा पर पुलिस से हिंसक झड़प हो गई थी। इस घटना में कई पुलिसकर्मियों सहित जवान घायल हुए थे। जिसके बाद डीजीपी प्रवीण रंजन घायल पुलिस कर्मियों और जवानों का हाल जानने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे। इसके बाद आज पुलिस ने सरकारी वाहनों और पुलिस कर्मियों को घायल करने वालें प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है।

    चंडीगढ़ पुलिस ने 8 फरवरी को कौंमी इंसाफ मोर्चे के मैंबरों के साथ साथ हुई झड़प में जगतार सिंह हवारा के मुंह बोले पिता गुरचरण सिंह, बलविंदर सिंह और अमर सिंह चहल समेत 7 आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना 34 के एसएचओ दविंदर सिंह की शिकायत पर सेक्टर 36 थाने में यह मामला दर्ज किया गया है।

    इस एफआईआर में इराद-ए-कत्ल की धारा 307 आईपीसी समेत 17 धाराएं जोड़ी गई हैं। 15 पन्नों की एक एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें पुलिस ने इन प्रदर्शनकारियों को खालिस्तानी समर्थक करार दिया है। डीजीपी ने इस घटना का ठिकरा कौमी इंसाफ मोर्चा पर फोड़ा है। इशारो-इशारों में उन्होंने पंजाब पुलिस पर भी सवाल उठाए है।

  • आप विधायक की बढ़ी मुश्किलें: गैर जमानती वारंट के बाद भगोड़ा करार करने की कवायद शुरू

    आप विधायक की बढ़ी मुश्किलें: गैर जमानती वारंट के बाद भगोड़ा करार करने की कवायद शुरू

    रोपड़ः आनंदपुर साहिब कोर्ट ने रूपनगर के विधायक एडवोकेट दिनेश चड्ढा को भगोड़ा करार देने की कार्रवाई की हिदायत स्थानीय पुलिस को दी है। विधायक चड्ढा 6 जुलाई 2020 को डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत दर्ज किए गए एक केस में आरोपियों में से एक हैं। उस समय चड्ढा रूपनगर-नंगल मार्ग पर गांव निक्कूवाल के निकट एक धरने की अगुवाई कर रहे थे।

    इस धरने की वजह से ट्रैफिक जाम हो गया था। जिला प्रशासन ने कोविड 19 महामारी के कारण एकत्रीकरण पर पाबंदी लगा हुई थी। चड्ढा समेत आप के तत्कालीन जिला प्रधान मास्टर हरदयाल सिंह, हरमिंदर सिंह, जतिंदर सिंह, सुरिंदर सिंह और पांच समेत पचास साठ लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 283, 269, 270 और डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। सब डिविजनल जुडीशियल मजिस्ट्रेट जग मिलाप सिंह खुशदिल ने आरोपी एडवोकेट दिनेश चड्ढा के गैर जमानती वारंट जारी किए।

    इस मामले में विधायक चड्ढा अदालत में पेश नहीं हुए। आरोपी चड्ढा को धारा 82 (4) सीआरपीसी के तहत स्थानीय पुलिस को हिदायत दी है कि चड्ढा को भगोड़ा करार देने की कार्रवाई शुरू की जाए। इस मामले की अगली सुनवाई तीन मार्च रखी गई है। इस संबंध में संपर्क करने पर विधायक चड्ढा ने कहा कि पिछले साल मार्च में विधायक बनने के बाद वह अपने हलके के लोगों को मिलने और उनकी शिकायतें सुनने में ही व्यस्त रहे। उन्होंने कहा कि वो जल्दी ही इस मामले में अदालत में पेश होंगे।

  • रामामंडी स्थित पैलेस में काम करने वाले व्यक्ति से किया कुकर्म 

    रामामंडी स्थित पैलेस में काम करने वाले व्यक्ति से किया कुकर्म 

    जालंधर/वरुणः महानगर में रामामंडी स्थित एक पैलेस से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां रामामंडी से जंडूसिंघा को जाने वाले मार्ग पर स्थित एक पैलेस में काम करने वालों युवकों ने वहीं के कर्मी से कुकर्म कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित हिमाचल का रहने वाला है। वह चंडीगढ़ के पास किसी रेस्टोरेंट में कुकिंग काम करता था। जालंधर के पैलेस में उसे ज्यादा पैसों का ऑफर मिलने पर वह यहां आ गया। पैलेस में अभी नौकरी करते हुए उसे 4 दिन ही हुए थे कि वहां काम करने वाले नशे में धुत 4 युवकों ने नशीली गोलियां खिलाकर उसके साथ कुकर्म कर दिया।

    इस मामले की शिकायत मिलने पर थाना रामामंडी की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 47 साल के पीड़ित ने शिकायत में बताया कि वह पैलेस में ही रह रहा था कि वहां के 4 युवक जो कि शराब के नशे में धुत थे। वह शादी का काम निपटाने के बाद पैलेस में सोया हुआ था कि इस दौरान वह चारों युवक आए और उसे चौथी मंजिल पर ले गए। जहां उन्होंने उसकी पहले पिटाई की और बाद में छत से नीचे फेंकने की धमकी देने लगे।

    पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने उसे नशीली गोली खिलाई जिससे वह बेहोश हो गया और उन्होंने उसके साथ कुकर्म किया। इस दौरान जब उसे होश आया तो नग्न अवस्था में पड़ा हुआ था। वहीं इस घटना को लेकर पुलिस थाना रामामंडी के एएसआई सोमनाथ का कहना है कि थाने में एक व्यक्ति ने शिकायत दी है। उसकी शिकायत लिखकर मेडिकल करवाने के लिए उसे सिविल अस्पताल में भेज दिया था। पीड़ित की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी। जो भी दोषी हैं उन्हें मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किया जाएगा।

  • दर्दनाक हादसाः झुग्गी में भीषण आग लगने से जिंदा जले बच्चे, देखें वीडियो

    दर्दनाक हादसाः झुग्गी में भीषण आग लगने से जिंदा जले बच्चे, देखें वीडियो

    ऊना/सुशील पांडेयः हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बुधवार की देर रात थाना अम्ब के बणे दी हट्टी में झुग्गी में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से चार बच्चे जिंदा जल गए। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया है। दर्दनाक हादसे में दो भाई और एक बहन समेत चार बच्चों की मौत हुई है।

     

    जानकारी के अनुसार, ऊना जिले के पुलिस थाना अम्ब के बणे दी हट्टी में एक झुग्गी में बुधवार देर रात आग लग गई। आग की चपेट में आने से चार प्रवासी बच्चे जिंदा जल गए। सभी बच्चे झुग्गी में टीवी देख रहे थे। अचानक भड़की आग की सूचना दमकल विभाग को मिली, तुरंत आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन बच्चों को बचाया नहीं जा सका।

    दर्दनाक घटना में नीतू कुमारी (14) पुत्री रमेश दास भोलू कुमार (7) पुत्र रमेश दास, शिवम कुमार (6) पुत्र रमेश दास निवासी निवासी नंदापट्टी बेनीपुर डाकघर अंटार थाना बेहरा जिला दरभंगा बिहार और सोनू कुमार (17) पुत्र काली दास निवासी पौड़ी डाकराम जिला दरभंगा बिहार की मौके पर जलने से मौत हो गई। बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। आग लगने की वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है। डीएसपी अम्ब डॉ वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच की जा रही है। वहीं इस घटना को लेकर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुख व्यक्त किया है।

  • आज का राशिफल, 09 फरवरी 2023

    आज का राशिफल, 09 फरवरी 2023

    मेषः पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पारिवारिक उन्नति होगी। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। स्वविवेक से कार्य करना लाभप्रद रहेगा।

    वृषः शत्रु सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य कमजोर होगा। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बेरोजगारी दूर होगी। लाभ होगा। मान-प्रतिष्ठा में कमी आएगी। कामकाज में बाधाएं आ सकती हैं। कर्मचारियों पर व्यर्थ संदेह न करें। आर्थिक तंगी रहेगी।

    मिथुनः पुराना रोग उभर सकता है। शोक समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अधूरे कामों में गति आएगी। व्यावसायिक गोपनीयता भंग न करें। गीत-संगीत में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

    कर्कः यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। वाणी पर संयम आवश्यक है। जीवनसाथी से मदद मिलेगी। सामाजिक यश-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

    सिंहः पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। मान बढ़ेगा। स्वजनों से मेल-मिलाप होगा। नौकरी में ऐच्छिक पदोन्नति की संभावना है। किसी की आलोचना न करें। खानपान का ध्यान रखें। आर्थिक संपन्नता बढ़ेगी।

    कन्याः रोजगार मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। व्यावसायिक समस्या का हल निकलेगा। नई योजना में लाभ की संभावना है। घर में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। जीवनसाथी से संबंध घनिष्ठ होंगे।

    तुलाः ऐश्वर्य पर व्यय होगा। स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। राजकीय कार्य में परिवर्तन के योग बनेंगे। आलस्य का परित्याग करें। आपके कामों की लोग प्रशंसा करेंगे। व्यापार लाभप्रद रहेगा। नई कार्ययोजना के योग प्रबल हैं।

    वृश्चिकः लेन-देन में सावधानी रखें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रखें। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कानूनी मामले सुधरेंगे। धन का प्रबंध करने में कठिनाई आ सकती है। आहार की अनियमितता से बचें। व्यापार, नौकरी में उन्नति होगी।

    धनुः राजमान प्राप्त होगा। नए अनुबंध होंगे। नई योजना बनेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। कार्य में व्यय की अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में भावनात्मक समस्याएँ रह सकती हैं। व्यापार में नए अनुबंध आज नहीं करें।

    मकरः पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। कुछ मानसिक अंतर्द्वंद्व पैदा होंगे। पारिवारिक उलझनों के कारण मानसिक कष्ट रहेगा। धैर्य एवं संयम रखकर काम करना होगा। यात्रा आज न करें।

    कुंभः पुराना रोग उभर सकता है। चोट व दुर्घटना से बचें। वस्तुएं संभालकर रखें। बाकी सामान्य रहेगा। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। दूरदर्शिता एवं बुद्धि चातुर्य से कठिनाइयां दूर होंगी। राज्य तथा व्यवसाय में सफलता मिलने के योग हैं। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।

    मीनः बेचैनी रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनार्जन होगा। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिवार के सहयोग से दिन उत्साहपूर्ण व्यतीत होगा। योजनानुसार कार्य करने से लाभ की संभावना है। आर्थिक सुदृढ़ता रहेगी।

  • चैरियट एडवरटाइजिंग के राजेश जोशी को ED ने किया गिरफ्तार

    चैरियट एडवरटाइजिंग के राजेश जोशी को ED ने किया गिरफ्तार

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली शराब घोटाले में ईडी ने एक और गिरफ्तारी की है। चैरियट एडवरटाइजिंग के राजेश जोशी को ईडी ने गोवा चुनाव के दौरान मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। इससे पहले ईडी ने शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा के बेटे गौतम मल्होत्रा को गिरफ्तार किया था।

    राजेश जोशी पर आरोप है कि उन्होंने आरोपी दिनेश अरोड़ा के जरिए गोवा चुनाव के लिए अपनी विज्ञापन कंपनी रथ विज्ञापन के माध्यम से कथित रूप से 30 करोड़ रुपये प्राप्त किए थे। दिनेश अरोड़ा आप के विजय नायर के साथ मिलकर काम कर रहे थे। ईडी ने पाया है कि यह 30 करोड़ रुपये अवैध रूप से बनाए गए थे जब दिल्ली में आप द्वारा नई आबकारी नीति लाई गई थी।

    ईडी ने चार्जशीट में लगाए आरोप

    ईडी ने कथित शराब घोटाले की चार्जशीट में लिखा है कि इस केस की अब तक की जांच से पता चला है कि इन फंडों का हिस्सा गोवा विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आप के चुनाव अभियान में इस्तेमाल किया गया था। ईडी ने आगे कहा कि सर्वे टीमों का हिस्सा रहे वॉलिंटियर्स को 70 लाख रुपये का नकद भुगतान किया गया था। आरोपी विजय नायर ने स्वयं अभियान से संबंधित कार्य में शामिल कुछ व्यक्तियों को नकद में भुगतान प्राप्त करने के लिए कहा था।

    गौतम मल्होत्रा की भी हो चुकी गिरफ्तारी 

    वहीं गौतम मल्होत्रा पर आरोप है कि वो आबकारी नीति के तहत मैन्युफैक्चरिंग कर रहे थे। इसके अलावा होलसेलर और डिस्ट्रीब्यूटर भी थे। ईडी ने कहा कि गौतम मल्होत्रा से 22 सितंबर, 26 अक्टूबर और 13 दिसंबर को अमित अरोड़ा से आमने सामने बैठकर पूछताछ  गई थी। आखिरी बार 7 फरवरी को बयान दर्ज किया गया।

  • नशीले पदार्थ सहित दो तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर/वरुण: देहात क्राइम ब्रांच की टीम ने नशीले पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गगन बत्रा पुत्र अनिल कुमार वासी न्यू बलदेव नगर के रूप में हुई है। एसपी सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि क्राइम ब्रांच के प्रभारी पुष्प बाली को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी नशीले पदार्थ की सप्लाई करने जा रहा है।

    जिस पर कार्रवाई करते हुए एसआई भूपेंद्र सिंह ने टीम सहित अड्डा नूरपुर पर नाकाबंदी कर दी इस दौरान गांव बुलंदपुर की ओर से उक्त आरोपी एक्टिवा पर सवार होकर आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब आरोपी को रुकने का इशारा किया तो वह भागने की कोशिश करने लगा ,तभी पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की तलाशी के दौरान पुलिस को 80 ग्राम ₹50 हजार की ड्रग मनी और कंप्यूटर कंडा बरामद हुआ । 

    इसी तरह थाना मकसूदा की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम सद्गुरू कॉलोनी कोटला रोड पर गश्त के दौरान मौजूद थी तभी एक महिला पैदल आती दिखाई दी , जिसने पुलिस को देख कर एक लिफाफा झाड़ियों में फेंक दिया । पुलिस ने जब महिला को काबू कर लिफाफे की तलाशी ली तो 40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। महिला की पहचान नजमा पत्नी राकेश कुमार वासी न्यू कोटला कॉलोनी तौर पर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कर लिया है ।

  • नशीले पदार्थ सहित दो तस्कर गिरफ्तार

    नशीले पदार्थ सहित दो तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर/वरुण: देहात क्राइम ब्रांच की टीम ने नशीले पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गगन बत्रा पुत्र अनिल कुमार वासी न्यू बलदेव नगर के रूप में हुई है। एसपी सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि क्राइम ब्रांच के प्रभारी पुष्प बाली को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी नशीले पदार्थ की सप्लाई करने जा रहा है।

    जिस पर कार्रवाई करते हुए एसआई भूपेंद्र सिंह ने टीम सहित अड्डा नूरपुर पर नाकाबंदी कर दी इस दौरान गांव बुलंदपुर की ओर से उक्त आरोपी एक्टिवा पर सवार होकर आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब आरोपी को रुकने का इशारा किया तो वह भागने की कोशिश करने लगा ,तभी पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की तलाशी के दौरान पुलिस को 80 ग्राम ₹50 हजार की ड्रग मनी और कंप्यूटर कंडा बरामद हुआ । 

    इसी तरह थाना मकसूदा की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम सद्गुरू कॉलोनी कोटला रोड पर गश्त के दौरान मौजूद थी तभी एक महिला पैदल आती दिखाई दी , जिसने पुलिस को देख कर एक लिफाफा झाड़ियों में फेंक दिया । पुलिस ने जब महिला को काबू कर लिफाफे की तलाशी ली तो 40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। महिला की पहचान नजमा पत्नी राकेश कुमार वासी न्यू कोटला कॉलोनी तौर पर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कर लिया है ।

  • गैंगस्टर विक्की गौंडर के पिता की रेलवे ट्रैक के पास मिली लाश

    गैंगस्टर विक्की गौंडर के पिता की रेलवे ट्रैक के पास मिली लाश

    राजस्थान: गैंगस्टर हरजिंदर सिंह उर्फ ​​विक्की गौंडर के पिता सरावा बोदला निवासी महल सिंह का शव मलोट श्री गंगानगर रेलवे ट्रैक के पास गांव डबवाली ढाब में मिला है। सूत्रों के अनुसार कल रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात शव मिला था, जिसे शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक मोर्चरी में रखा गया था। जिसकी पहचान आज मृतक गैंगस्टर विक्की गौंडर के पिता महल सिंह के रूप में हुई है, शिनाख्त के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    गौरतलब है कि 2017 में विक्की गौंडर और प्रेमा लाहौरिया पंजाब-राजस्थान बॉर्डर पर पुलिस एनकाउंटर में मारे गए थे। जिसके बाद से उनके पिता परेशान हैं। दरअसल विक्की गौंडर मां बाप का इकलौता बेटा था। वह एक पूर्व राष्ट्रीय शॉट पुट का खिलाड़ी रह चुका था। विक्की ने जालंधर स्पोर्ट्स स्कूल में पढ़ाई की, जहाँ सुक्खा कालहवां के साथ मिलकर उसने जुर्म की दुनिया पर कदम रखा और इस जुर्म की दुनिया में  उसके खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज थे।