Blog

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले का नौजवान कर्ज लेकर गया था विदेश, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले का नौजवान कर्ज लेकर गया था विदेश, देखें वीडियो

    America से हुआ Depot, परिवार पर टूटा कहर

    कपूरथला: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आदेशों के बाद, संयुक्त राज्य ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ा एक्शन शुरू किया। 3 फरवरी को एक अमेरिकी सैन्य जहाज भारत रवानगी के लिए तैयार किया गया था। यह जहाज आज अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा, जिसमे 205 लोग सवार थे और जिनमे ज्यादातर पंजाबी हैं।

    इन लोगो मे कपूरथला के बहिबल बहादर के गाँव का वासी गुरप्रीत सिंह भी शामिल हैं। मीडिया के माध्यम से परिवार के सदस्यों को आज गुरप्रीत के डिपोट बारे में पता चला। इस खबर से परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट गया। गुरप्रीत के पिता ने कहा कि उन्होंने बेटे को घर के हालात सुधरने के लिए 40 लाख का कर्जा लेकर अमेरिका भेजा था।

    लगभग 20 दिन पहले उन्होंने अपने बेटे के साथ बात की थी। जिसके बाद आज उन्हें पता चला कि बेटा अमेरिका से डिपोर्ट होकर घर वापस आ रहा है। परिवार ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

  • दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, देखें वीडियो

    दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, देखें वीडियो

    पंचकूला: सेक्टर 1 ओल्ड पंचकूला लाइट प्वाइंट पर सड़क हादसे में बाइक सवार 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक व्यक्ति सेक्टर 6 से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। इस दौरान पंजाब ट्रक नंबर PB65 AK 6095 ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे मे बाइक सवार इकरार अहमद की मौके पर ही मौत हो गई।

     

    घटना की सूचना मिलने पर सेक्टर 1 के चौकी इंचार्ज राम मेहर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक और बाइक को कब्जे में लिया। पुलिस ने व को सेक्टर 6 के अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जाएगी। मृतक इकरार अहमद फ्रेंड्स एंक्लेव मोर ठीकरी मोहाली पंजाब का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि मृतक के चार बच्चे हैं और मृतक सेक्टर 6 में एक प्राइवेट ड्राइवर था। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

  • Jalandhar News: व्यस्त Railway फाटक पर हुआ हादसा, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: व्यस्त Railway फाटक पर हुआ हादसा, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर (ens): महानगर के सबसे व्यस्त रहने वाले फाटक गुरु नानकपुरा में बुधवार को उस समय एक हादसा हो गया। जब गाड़ी आने के पहले गेटमैन फाटक को बंद कर रहा था। इस दौरान  एक ऑटो चालक द्वारा फाटक बंद होने से पहले ही निकलने की कोशिश की गई । वह अपना ऑटो तुरंत निकल पाया लेकिन उसने टक्कर मारकर फाटक तोड़ दिया। यह हादसा शाम करीब 5:30 बजे हुआ।

    गेट चालक ने तुरंत होशियारी दिखाते हुए उसे ऑटो चालक को तुरंत काबू कर लिया। इसके बाद आरपीएफ में इसकी सूचना दी गई। मौके पर पुलिस ने पहुंच उसे काबू कर लिया।

    शाम के 5:30 के बाद से ही जाम लग रहा। लोगों को इसके बारे में कोई सूचना नहीं थी जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मौके पर फाटक ठीक करने के लिए टीम पहुंच चुकी है।  मिली जानकारी अनुसार आरपीएफ एएसआई वेद प्रकाश द्वारा कार्रवाई करते हुए धारा 160 (2) रेलवे एक्ट के तहत करवाई कर गिरफ्तार कर लिया है।

  • Jalandhar News: America से Deport हुए पलवीर के घर माहौल गमहीन, देखें वीडियो

    Jalandhar News: America से Deport हुए पलवीर के घर माहौल गमहीन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: अमेरिका में नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता संभालने के साथ ही अवैध तरीके से घुसे भारतीयों में से 104 आज अमेरिकी सेना के विमान C-17 अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचे। इसमें जालंधर के 4 यात्री शामिल हैं, जिसमें एक जालंधर कैंट का एक यात्री पलवीर सिंह भी शामिल है। उक्त यात्री के घर पर ग्राउंड रिपोर्ट के लिए हमारी टीम पहुंची। जहां पर परिवार मे माहौल गमगीन बना हुआ था। इस मामले को लेकर परिवार ने फिलहाल मीडिया से बात करने के लिए मना कर दिया। बता दे कि अमेरिका से डिटेन हुए यात्रियों में से 30 पंजाबी यात्री शामिल है।

  • थानाकलां-खुरवाईं रोड़ पर वाहनों की आवाजाही 6 फरवरी से 31 मार्च तक रहेगी बंद

    थानाकलां-खुरवाईं रोड़ पर वाहनों की आवाजाही 6 फरवरी से 31 मार्च तक रहेगी बंद

    ऊना/सुशील पंडित: थानाकलां-खुरवाईं रोड के किलोमीटर 0/00 से 3/45 रोड़ तक के भाग पर वाहनों की आवाजाही 6F फरवरी से 31 मार्च, 2025 तक बंद रहेगी। उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 और 116 के तहत इस संदर्भ में आदेश जारी किए हैं।

    उन्होंने बताया कि यह आदेश सड़क मार्ग के अपग्रडेशन कार्य को त्वरित और सुचारू रूप से करने को लेकर जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि वाहनों के आवागमन के लिए यातायात को ककराना से हरोट रोड पर मोड़ा गया है।उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सड़क बंद करने को लेकर जनता को सूचित करने और मार्ग परिवर्तन की जानकारी देने के लिए अग्रिम बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।

  • महाविद्यालय बंगाणा में NSS के विशेष शिविर का पांचवा दिन

    महाविद्यालय बंगाणा में NSS के विशेष शिविर का पांचवा दिन

    ऊना/ सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में चल रहे एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवे दिन का विषय महिला सशक्तिकरण और सड़क सुरक्षा था। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, उसके बाद स्वयंसेवियों ने योगा सत्र में भाग लिया। इसके बाद, सभी ग्रुप लीडर्स ने एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफ़ेसर सिकंदर नेगी को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। सत्र की शुरुआत में, ग्रुप लीडर स्नेहा ने पिछले दिन की गतिविधियों पर रिपोर्ट दी और आज के विचार पर चर्चा की।

    इस दिन की मुख्य गतिविधियाँ पाँच सत्रों में आयोजित की गईं। पहले सत्र में मुख्य अतिथि एवं रिसोर्स पर्सन, एडवोकेट सृष्टि चंद्र ने महिला सुरक्षा के लिए भारतीय दंड संहिता में प्रावधानों, महिला अधिकारों पर डिजिटल साक्षरता के प्रभाव पर अपने विचार साझा किए। दूसरे सत्र में महिला सशक्तिकरण पर फन गेम्स का आयोजन किया गया, जिसमें कुर्सी रेस, थ्री लेग रेस, चम्मच रेस और रस्साकशी जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। तीसरे सत्र में स्वयंसेवियों ने सड़क सुरक्षा पर जागरूकता फैलाने के लिए एक भव्य रैली निकाली।

    चौथे सत्र में हिमाचल प्रदेश महिला आयोग की सदस्य श्रीमती इंदु बाला ने महिला सशक्तिकरण और 21वीं सदी में महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों पर अपना वक्तव्य दिया।पाँचवे सत्र में स्वयंसेवियों के मध्य महिला सशक्तिकरण और तीसरी दुनिया के संदर्भ में सड़क सुरक्षा पर समाधान और विचार प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर एनएसएस कैप्टन तीक्ष्ण , एनएसएस प्रेजिडेंट गौरव, उप प्रधान शुभम शर्मा, सचिव परीक्षा और समिति के सदस्य भी उपस्थित थे। यह दिन महिलाओं के अधिकारों, सशक्तिकरण और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हुआ।

  • Jalandhar News: नवविवाहिता ने फंदा लगाकर की जीवनलीला समाप्त, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नवविवाहिता ने फंदा लगाकर की जीवनलीला समाप्त, देखें वीडियो

    ढाई महीने पहले हुई थी महिला की शादी

    जालंधर, ENS: जिले के बस्ती बावा खेल से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार कच्चा कोट में नवविवाहिता ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय हरजोत कौर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक हरजोत कौर की ढ़ाई महीने पहले अमेरिका रहने वाले व्यक्ति से शादी हुई थी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते थाना लैदर कॉप्लैक्स के चौंकी इंचार्ज विकटर मसीह मौके पर पहुंचे और उन्होंने परिवार के बयान दर्ज कर मालमे की जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतका के चचेरे भाई दीप सिंह का कहना है कि बहन के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए तंग परेशान करते थे। इसी के चलते उसकी बहन ने सुसाइड की है। थाना प्रभारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।  
  • किसान आंदोलन को लेकर प्रशासन का बड़ा फैसला, खोल दिया गया ये रास्ता !

    किसान आंदोलन को लेकर प्रशासन का बड़ा फैसला, खोल दिया गया ये रास्ता !

    अंबालाः किसान आंदोलन 2.0 को लगभग 1 साल हो चुका है और किसान लगातार अपनी विभिन्न मांगों को लेकर खनौरी और शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। इस आंदोलन के कारण शंभू बॉर्डर बंद होने से आम जनता को अब कच्चे रास्तों से पंजाब की तरफ जाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंबाला के पास स्थित शंभू बॉर्डर को प्रशासन द्वारा पक्की बैरिकेटिंग के साथ बंद किया गया था, वहीं शंभू टोल प्लाजा से 500 मीटर पहले प्रशासन ने रास्ता बंद कर दिया था। इससे लोग 152 डी नेशनल हाईवे की तरफ भी नहीं जा पा रहे थे। हालांकि, अब प्रशासन ने इस बैरिकेटिंग को हटा दिया है और अब लोग आसानी से 152 डी की तरफ जा पा रहे हैं।

    शंभू टोल प्लाजा से 100 मीटर पहले गाड़ी चालक अपनी गाड़ी को मोड़कर 152 डी नेशनल हाईवे से अपने गंतव्य तक जा पा रहे हैं। मीडिया से बात करते हुए रवि चौधरी ने बताया कि वह फरीदाबाद से चंडीगढ़ मोहाली जा रहे थे, लेकिन शंभू बॉर्डर पर रास्ता बंद होने के कारण उन्हें दूसरा रास्ता अपनाना पड़ा। उन्होंने कहा कि इस रास्ते के बंद होने से रोजाना आम जनता को काफी परेशानी हो रही है और उन्हें घूमकर अपनी मंजिल तक जाना पड़ता है। वह सरकार से जल्द समाधान की अपील करते हैं और शंभू बॉर्डर खोलने की मांग करते हैं।

    भूपिंदर सैनी, जो एक गायक हैं और अपने स्टूडियो मोहाली जा रहे थे, ने बताया कि रास्ता बंद होने के कारण उन्हें अब घूमकर जाना पड़ रहा है। वह कहते हैं कि अपने बिजनेस के सिलसिले में वह अक्सर चंडीगढ़ या पंजाब की तरफ जाते रहते हैं, लेकिन इस बंद रास्ते के कारण उन्हें भारी परेशानियां हो रही हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि शंभू बॉर्डर खोला जाए ताकि आम जनता की समस्या का समाधान हो सके।

     

  • मजदूर संगठनों ने बजट के विरोध में किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    मजदूर संगठनों ने बजट के विरोध में किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    बजट पोस्टर जलाकर जताया विरोध

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में आज गुरनाम सिंह सीटू नेता के नेतृत्व में मजदूर संगठनों द्वारा इकट्ठे होकर सीटू के बैनर तले केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में आंगनवाड़ी वर्कर, मिड डे मील और मजदूर संगठनों ने इकट्ठे होकर इस बजट को मजदूर विरोधी और पूंजीपतियों के पक्ष में बताया। उन्होंने कहा की सत्ता में आते ही केंद्र सरकार द्वारा श्रम कानून को खत्म किया जा रहा है

     

    जिसका वह विरोध करते हैं, यह सरकार मजदूर विरोधी और पूंजी पत्तियां के पक्षधर की सरकार है, इसलिए बह इस बजट का विरोध करते हैं ।उन्होंने बजट को लेकर विरोध  प्रदर्शन करते हुए बजट विरोधी लिखे पोस्टर को  बीच सड़क में जलाकर अपने विरोध का इजहार किया, इस दौरान नारेबाजी भी की गई।

  • Jalandhar News: Channi पर बरसे Sushil Rinku, बताया Part Time MP, देखें Live

    Jalandhar News: Channi पर बरसे Sushil Rinku, बताया Part Time MP, देखें Live

    जालंधर में नशा रहेंगा या चन्नी पोस्टर की रिंकू ने दिलाई याद

    जालंधर, ENS: लोकसभा में वाराणसी स्पेशल ट्रेन चलाने को लेकर बीते दिन सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपील की थी। वहीं इस मामले को लेकर राजनीति गरमा गई है। दरअसल, आज प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेता व पूर्व सासंद सुशील रिंकू ने चन्नी पर पलटवार किया है। बीजेपी ने चरणजीत चन्नी से अपील की है कि वह इस तरह के बयान देकर लोगों को गुमराह न करें और झूठा प्रचार करना चन्नी साहब को शोभा नहीं देता। सुशील रिंकू ने नशे के मुद्दे पर चन्नी का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने चन्नी के मौजूदा आप सरकार के साथ गठबंधन पर भी बात कही। उन्होंने कहा कि नशे के मुद्दे पर सीएम भगवंत मान से चन्नी सवाल क्यों नहीं कर रहे। रिंकू ने चन्नी को जालंधर का पार्ट टाइम सांसद बताया। उन्होंने कहा कि जब चरणजीत चन्नी अपने निजी काम से फ्री होते हैं तो उन्हें जालंधर के सांसद होने का अपना कर्तव्य याद आता है। रिंकू ने चरणजीत चन्नी पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब वह मुख्यमंत्री पद पर थे तो उन्होंने डेरा बल्लां से बातचीत करके केंद्र से एक विशेष ट्रेन की मांग की थी, लेकिन अगर चन्नी अपनी पैचवर्क राजनीति से बाहर आते तो पंजाब में दलित समुदाय के लिए बहुत काम किया जा सकता था। चन्नी को लेकर रिंकू ने कहा कि वह अपने कांग्रेसी भाइयों के दुख-सुख में नहीं पहुंचते तो वह लोगों के लिए समय कैसे निकालेंगे। उन्होंने कहा कि मैं कई कांग्रेसी भाइयों के घर पहुंचा लेकिन मुझे चरणजीत चन्नी कहीं नजर नहीं आए। नशे के मुद्दे पर रिंकू ने कहा कि सरकार नशे को खात्म करने को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। रिंकू ने चन्नी को उनके पोस्टर की याद दिलाई और कहा कि वो बातें कहां हैं जिनमें लिखा था कि जालंधर में या तो चन्नी रहेंगा या नशा। रिंकू ने पुलिस प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर प्रशासन सरकार के दबाव में आकर गलत लोगों का साथ देना बंद कर दे तो नशाखोरी को खत्म किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस प्रशासन ने जल्द ही सख्त कार्रवाई नहीं की तो वह दिन दूर नहीं जब लोग नशे से होने वाली मौतों के बाद शव पुलिस अधिकारियों के दफ्तरों के सामने लाकर धरना-प्रदर्शन करेंगे।