Blog

  • बंगाणा की रायपुर पंचायत के वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामदास ने थामा भाजपा का दामन

    बंगाणा की रायपुर पंचायत के वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामदास ने थामा भाजपा का दामन

    मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ ने दिलाई सदस्यता,भाजपा नेता दविंदर भुट्टो ने पटका पहनाकर  किया स्वागत

    ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा की रायपुर पंचायत के गांव रायपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामदास ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई, जबकि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया। रायपुर के रामदास जो लंबे समय से कांग्रेस के प्रमुख पदों पर रहकर वर्षों से कांग्रेस पार्टी की सेवा कर रहे थे। आज उन्हें ने भाजपा में शामिल होने के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली को मुख्य कारण बताया।

    उन्होंने कहा,”मैं प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और विकास कार्यों से प्रभावित हूं। देश के उत्थान और सबका साथ, सबका विकास की नीति ने मुझे भाजपा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। ज्ञात रहे रायपुर के रामदास का स्वर्गीय राजा महिंद्र पाल के परिवार से गहरा संबंध है, और क्षेत्र में उनका व्यापक जनसंपर्क है। उनके भाजपा में शामिल होने से पार्टी को कुटलैहड़ क्षेत्र में मजबूती मिलने की संभावना है। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने रामदास का गर्मजोशी से स्वागत किया और उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और जनाधार से पार्टी को लाभ मिलेगा।

    भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ ने कहा कि रामदास जैसे वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं का पार्टी में आना यह साबित करता है कि भाजपा की नीतियां आमजन को आकर्षित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता को सम्मान दिया जाता है और पार्टी का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र और देश का विकास करना है। भाजपा नेता दविंदर भुट्टो ने कहा कि रामदास जैसे अनुभवी नेताओं के मान सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा। ओर इनके आने से हमें ओर ज्यादा मार्गदर्शन ओर भाजपा को कुटलैहड़ में मजबूती मिलेगी।

  • Punjab News: 41 लाख लगाकर बेटे को भेजा था विदेश, कर्ज में डूबा परिवार, देखें वीडियो

    Punjab News: 41 लाख लगाकर बेटे को भेजा था विदेश, कर्ज में डूबा परिवार, देखें वीडियो

    CM Mann से की अपीलः बेटे को या तो सरकारी नौकरी दिलाई जाए या पैसे वापिस दिलाए जाए

    मोहालीः अमेरिका (यूएस) से डिपोर्ट किए गए 104 भारतीयों में पंजाब के मोहाली जिले का एक युवक भी शामिल है। मोहाली के लालडू़ के गांव जडौत का रहने वाला 23 वर्षीय प्रदीप भी अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटा है। मीडया से बात करते हुए परिवार ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील की है कि वह उनके बच्चे को या तो सरकारी नौकरी दिलवाई जाए या फिर उनके पैसे वापिस लौटाए जाए ताकि गरीब परिवार को आर्थिक मदद मिल सके। बताया जा रहा है कि युवक को विदेश भेजने के लिए परिवार ने कर्ज लिया था। हालांकि वह अवैध तरीके से अमेरिका गया था। प्रदीप के अमेरिका से लौटने पर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के लोग चिंता में डूबे हुए हैं। वहीं उनका रो-रो कर बुरा हाल है। जहां उन्हें बेटे के वापिस घर पहुंचने का इंतजार है, वहीं सिर पर चढ़े कर्ज की चिंता भी सता रही है। प्रदीप की दादी गुरमीत कौर, मां नरिंदर कौर उर्फ रानी, पिता कुलबीर ने उदास मन से बताया कि छह महीने पहले उन्होंने जमीन बेचकर और कर्ज लेकर 41 लाख खर्च कर बेटे प्रदीप को अमेरिका भेजा था। अभी वह डौंकी रूट के जरिये अमरिका में घुसा ही था कि बॉर्डर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। परिवार के लोगों का कहना है कि उन्होंने लाखों रुपये खर्च कर प्रदीप को अमेरिका इसलिए भेजा था ताकि वह विदेश में कमाकर कर्ज चुका सके और अपने जीवन को भी बेहतर बना सके, लेकिन अब उसे वहां से डिपोर्ट कर दिया गया है। इस वजह से उनके ऊपर जो कर्ज है उसे कैसे चुकाया जाएगा। परिवार की प्रदीप से जो आस थी वह अब लगभग टूट चुकी है। यूएस से डिपोर्ट होकर लौटे प्रदीप का परिवार आर्थिक तौर पर गरीब है। उनके घर की छत अभी तक कच्ची है। घर की छत लकड़ी से बनी हुई है। ऐसे में अब बेटे के विदेश के खाली हाथ लौटने की वजह से परिवार पर दोहरी मार पड़ी है। क्योंकि परिवार ने प्रदीप को विदेश भेजने के लिए कर्ज लिया था और उस कर्ज को चुकाने के लिए उनके पास दूसरा कोई विकल्प नहीं बचा है। इसलिए परिवार ने सरकार में मदद की मांग की है।
  • आईटीआई ऊना में साक्षात्कार 7 फरवरी को

    आईटीआई ऊना में साक्षात्कार 7 फरवरी को

    ऊना/सुशील पंडित: आईटीआई ऊना में 7 फरवरी को प्रातः 10 बजे नेस्ले इंडिया लिमिटेड टाहलीवाल द्वारा प्रशिक्षुता प्रशिक्षण प्रोग्राम के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है।

    साक्षात्कार में फिटर, इलेक्ट्रिशन और मकैनिक इलेक्ट्रॉनिक्स टेªड के अभियार्थी भाग ले सकते हैं। यह जानकारी आईटीआई के प्रधानाचार्य इंजीनियर अंशलु भारद्वाज ने दी। उन्होंने संबंधित टेªडों के अभ्यर्थियों से साक्षात्कार में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया है।

  • Jalandhar News: शहर में लुटेरे हुए सक्रिय, 2 घंटे में दूसरी वारदात को दिया अंजाम, देखें CCTV

    Jalandhar News: शहर में लुटेरे हुए सक्रिय, 2 घंटे में दूसरी वारदात को दिया अंजाम, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में लुटेरे एक बार फिर से सक्रिय हो गए है। हैरानी की बात यह है कि 2 घंटे में एक ही गिरोह के 2 लुटेरों ने दूसरी वारदात को अंजाम दिया। दरअसल, आज कुछ समय पहले गीता कालोनी में बाइक सवार लुटेरे बुजुर्ग महिला दर्शना से किसी का पता पूछने के बहाने बालियां छीनकर फरार हो गए। जिसकी शिकायत थाना भार्गव कैंप की पुलिस को महिला ने दे दी है। अभी पुलिस इस मामले की गुत्थी को सुलझाती तब तक 2 घंटों के भीतर उन्हीं लुटेरों ने मॉडल हाउस में घटना को अंजाम दे दिया।

    मामले की जानकारी देते हुए कुलविंदर सिंह हीरा ने बताया कि उसकी चाची घर के बाहर धूप सेंक रही थी। इस दौरान बाइक सवार युवक चाची के कानों से बालियां छीनकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली और पीड़ित के बयान दर्ज करके मामले की जांच में जुट गए। हैरानी की बात यह है कि सरेआम घर के बाहर बैठे महिलाओं को बाइक सवार गिरोह लगातार निशाना बना रहा है, लेकिन पुलिस के हाथ खाली है।

  • Punjab News: परिजनों का आया बयान, बेटा 13 दिन पहले England से पहुंचा था America, देखें वीडियो

    Punjab News: परिजनों का आया बयान, बेटा 13 दिन पहले England से पहुंचा था America, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः अमेरिका में नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता संभालने के साथ ही अवैध तरीके से घुसे भारतीयों में से 205 आज भारत पहुंच गए। वहीं गुरदासपुर के गांव हरदरोवाल हाल सालण कालोनी फतेहगढ़ चूड़िया इस विमान में लौटे यात्री जसपाल सिंह पुत्र नरिंदर सिंह के परिजनों ने बताया कि जसपाल सिंह एक माह पहले इंग्लैंड गया था। वहां से वह 13 दिन पहले ही वह इंग्लैंड से डोंकी लगाकर अमेरिका गया था।

    जसपाल की माता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह परमात्मा का शुक्र करते है कि वह सही सलामत घर वापिस आ गया। वहीं जसबीर सिंह ने कहा कि उन्हें मीडिया के जरिए पता चला कि मेरा चचेरा भाई डिपोर्ट होकर वापिस आ रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक वह घर नहीं पहुंचा, क्योंकि अधिकारियों द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है और 2 घंटे से उसे वापिस घर भेज दिया जाएगा। जसबीर सिंह ने कहा कि कई सपने देखते हुए बच्चों को मां-बाप विदेश भेजते है, लेकिन सरकारों के विवाद के चलते सजा आम लोगों को भुगतनी पड़ती है।

  • थानाकला अस्पताल में जन आरोग्य समिति का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

    थानाकला अस्पताल में जन आरोग्य समिति का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

    शिविर में स्वास्थ्य उपकेंद्र के बिकास एवं अन्य मुद्दों के बारे में विस्तार से दी जानकारी

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के थाना कलां अस्पताल में जन आरोग्य समिति का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पार्षद कृष्ण पाल शर्मा मौजूद रहे। प्रशिक्षण का उद्देश्य समुदाय को स्वास्थ्य सेवाओं से बेहतर तरीके से जोड़ना और अस्पताल प्रबंधन में जन भागीदारी को बढ़ावा देना था।कार्यक्रम की शुरुआत जिला स्वास्थ्य अधिकारी के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने जन आरोग्य समिति की भूमिका और इसके महत्व पर प्रकाश डाला।

    उन्होंने कहा कि इस समिति का गठन प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान समिति के सदस्यों को अस्पताल प्रबंधन मरीजों की देखभाल, सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी और शिकायत निवारण प्रक्रिया से अवगत कराया गया।जिला पार्षद कृष्ण पाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ तभी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सकता है जब जनता भी इसमें सक्रिय भागीदारी निभाए। उन्होंने समिति के सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक किया और उन्हें क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित किया।

    प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने आयुष्मान भारत योजना, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण और संक्रामक रोगों की रोकथाम जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। समिति के सदस्यों ने भी अपनी समस्याओं और सुझावों को खुलकर रखा। बही कार्यक्रम में जन आरोग्य समिति के माध्यम से किस प्रकार बिकास के लिए बजट का प्रावधान किया जाता है। उस पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर उपमंडल बंगाणा के सभी स्वास्थ्य केंद्र उपकेंद्र एवं थानाकला स्वास्थ्य स्टाफ मौजूद रहा।

  • ऊना में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब,राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज के नेतृत्व में निकली विशाल शोभायात्रा

    ऊना में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब,राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज के नेतृत्व में निकली विशाल शोभायात्रा

    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने श्री राधाकृष्ण मंदिर के वार्षिक महासम्मेलन महाउत्सव में लिया भाग

    बाबा बाल जी महाराज आश्रम से श्री वृंदावन के लिए एचआरटीसी बस सेवा की घोषणा

    ऊना/सुशील पंडित: बाबा बाल जी आश्रम श्री राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां में चल रहे धार्मिक महाकुंभ में आज विशाल शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, राष्ट्रीय संत बाबा बल जी महाराज के नेतृत्व में विशाल शोभायात्रा निकाली गई।उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को ऊना के कोटला कलां स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर समिति द्वारा आयोजित वार्षिक महासम्मेलन महाउत्सव में भाग लिया। उन्होंने वहां मंदिर में माथा टेका और राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धाभाव से भगवान श्री राधा कृष्ण की पालकी उठाई और भव्य शोभायात्रा में सम्मिलित हुए।

    भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत शोभायात्रा
    राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज की अगुवाई में श्री राधाकृष्ण मंदिर कोटला कलां  द्वारा आयोजित इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति-भाव से ओतप्रोत होकर शामिल हुए। इस दौरान भजन सम्राट संत चित्र-विचित्र महाराज के भक्तिमय भजनों ने समूचे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया।

    हर वर्ष आयोजित होता है दिव्य धार्मिक समागम
    गौरतलब है कि श्री राधाकृष्ण मंदिर, कोटला कलां में हर वर्ष 1 से 12 फरवरी तक दिव्य धार्मिक समागम का आयोजन किया जाता है। इस दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ श्री राधाकृष्ण जी के श्रीविग्रह स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ऊना शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है।

    श्री वृंदावन के लिए एचआरटीसी बस सेवा की घोषणा
    इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बाबा बाल जी महाराज आश्रम से श्री वृंदावन के लिए एचआरटीसी बस सेवा शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ऊना धार्मिक नगरी है और यहां के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों व मंदिरों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण पर सरकार का पूरा ध्यान है।

    उन्होंने कहा कि हम धर्म में आस्था रखने वाले लोग हैं। हाल ही में  उन्होंने  वृंदावन-मथुरा जाने का अवसर मिला, जहां उन्होंने मंदिरों की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। इसी तरह, तीर्थराज प्रयाग में महाकुंभ के ऐतिहासिक अवसर पर पवित्र स्नान का सौभाग्य प्राप्त हुआ और काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। वहां मंदिरों में जो व्यवस्थाएं अनुकरणीय हैं, उनका अवलोकन भी किया।

    12 फरवरी को माता के जागरण के लिए आमंत्रण
    इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने बाबा बाल जी महाराज और उपस्थित भक्तजनों को 12 फरवरी को बाथू में राजीव गांधी सामुदायिक भवन के सभागार में  आयोजित माता के जागरण में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि उनकी धर्मपत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री ने पिछले वर्ष इसी दिन जागरण रखा था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था और वह 9 फरवरी को स्वर्ग सिधार गईं। उनकी इच्छा की पूर्ति के लिए इस वर्ष उसी तारीख और समय पर यह आयोजन किया जा रहा है।

  • Punjab News: Deport हुए यात्री के परिवार का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: Deport हुए यात्री के परिवार का आया बयान, देखें वीडियो

    42 लाख रुपए का कर्जा लेकर भेजा था विदेश

    होशियारपुरः अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति ने सख्त कार्रवाई करते हुए भारतीय यात्रियों को डिपोर्ट किया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की कि किसी भी अवैध व्यक्ति को संयुक्त राज्य अमेरिका में शरण नहीं दी जाएगी और जो लोग अवैध रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में रहते हैं उन्हें डिपोर्ट किया जाएगा। इसी के चलते पंजाब के 30 यात्रियों सहित 105 यात्रियों को डिपोर्ट किया गया। आज दोपहर 1.30 बजे अमेरिका का सी-17 जहाज अमृतसर एयरपोर्ट लैंड हुआ। इसमें होशियारपुर के 2 लोग शामिल है। अगर होशियारपुर के ब्लाक टांडा उड़मुड़ के अधीन आते गांव टाली की बात करें तों यहां से हरविंदर सिंह भी डिपोर्ट हुए यात्रियों में शामिल था। वहीं मामले की जानकारी देते हुए हरविंदर की पत्नी ने बताया कि उनके 3 बच्चे है। माता पिता बुजुर्ग है और उन्होंने कर्जा उठाककर उन्हें विदेश रोजी रोटी कमाने के लिए भेजा था। लेकिन आज जैसे ही यह खबर मिली कि उन्हें डिपोर्ट किया जा रहा है तो इस मामले की चर्चा गांव में होनी शुरू हो गई। परिवार ने कहा कि उन्हें बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि वह 42 लाख रुपये का कर्ज लेकर ब्याज पर विदेश भेजा था और अब इस कर्ज का क्या होगा और पीछे के गरीब परिवार का क्या होगा, इसके बारे में सोच सोचकर परिवार परेशान हो रहा है।
  • हिमाचल प्रदेश की टीम 38वीं नैशनल खेलकूद प्रतियोगिता खेलने के लिए उत्तराखंड हुई रवाना

    हिमाचल प्रदेश की टीम 38वीं नैशनल खेलकूद प्रतियोगिता खेलने के लिए उत्तराखंड हुई रवाना

    ऊना/ सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश का क्याकिंग एवं कैनोइंग संगठन की राफ्टिंग टीम 38वीं नैशनल गेम्स उत्तराखंड के लिए रवाना हुई। एसोसिएशन के सचिव डॉ पदम गुलरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश की टीम ने 10 दिन के कोचिंग शिवर में अच्छी तरह प्रैक्टिस की वह उन्हें उम्मीद है कि वह नैशनल गेम्स में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे टीम की हौसला अफजाई के लिए कल्लू के विधायक  सुंदर सिंह ठाकुर  ने टीम को शुभकामनाएं दी।

    वह अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आशीर्वाद दिया। इस मौके पर ऐसोसिएशन के प्रदेश सचिव डॉ पदम सिंह गुलरिया ने बताया आगामी मार्च या अप्रैल माह में कल्लू के Pirdi स्थान पर राफ्टिंग का नैशनल करवाया जाएगा । जिस खेलकूद प्रतियोगिता में  पहले भी कई युवाओं को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रदर्शन दिखाने का मौका मिला है।

    इस मौके पर टीम सदस्यों में वन विभाग से नवीन कुमार,शिक्षा विभाग से ज्योति राणा, पन्ने लाल,संगीता देवी,शिव चंद, नवीन कुमार, ठाकुर गोबिंद, अपूर्व चौधरी, अनामिका ठाकुर,सरिता ठाकुर,तानिया,ईशा देवी यह सभी जिला कुल्लू से संबंधित है।

  • Punjab News: इस जिले में भी बना AAP Party का Mayor

    Punjab News: इस जिले में भी बना AAP Party का Mayor

    बठिंडाः पंजाब में नगर निगम चुनावों में लगातार आप पार्टी बहुमत का आकंड़ा पार कर रही है और मेयर बना रही है। वहीं अब आप पार्टी ने बठिंडा में बाजी मार ली है। पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा की अगुवाई में पदमजीत मेहता को बठिंडा का मेयर चुना गया है। मिला जानकारी के अनुसार पदमजीत पीसीए अमरजीत मेहता के बेटे हैं। बता दें कि पंजाब में यह सबसे नौजवान मेयर बने हैं।

    इस दौरान पदमजीत मेहता बनने पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। बता दें कि बठिंडा नगर निगम में कुल 50 काउंसलर थे। मेयर के चुनाव के लिए 26 का आंकड़ा पार करना था लेकिन पदमजीत को 35 वोटें पड़ीं। गौरतलब है कि इससे पहले भी जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, फगवाड़ व पटियाला में भी आप ने बाजी मारी है।