Blog
-

Punjab News: विवादों में आई केंद्रिय जेल, 9 कैदियों से सामान बरामद
लुधियानाः केंद्रिय जेल आए दिन विवादों में रहती है। आज ही पुलिस अधिकारियों की मीटिंग में केंद्रिय जेल को हाई सिक्योरिटी जेल बनाने को लेकर डीजीपी गौरव द्वारा ऐलान किया गया, लेकिन दूसरी ओर जेल में नियमित चेकिंग के दौरान जेल में बड़ी चूक का खुलासा हुआ है। दरअसल, तालाशी के दौरान जेल प्रशासन को 9 कैदियों के पास से 10 फोन मिले हैं। जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट कुलदीप सिंह के अनुसार, जेल प्रशासन द्वारा समय-समय पर की जाने वाली नियमित जांच में यह खुलासा हुआ।
बरामद किए गए फोन करन, अर्शदीप सिंह, हरजीत सिंह, जसवंत सिंह, सुखविंदर सिंह, जतिंदर सिंह, संदीप सिंह, अमनदीप सिंह और गुरविंदर सिंह नामक कैदियों के पास से मिले। यह गंभीर सुरक्षा चूक का मामला है, क्योंकि जेल में फोन रखना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। जेल प्रशासन ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी संबंधित कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।
विशेष जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर ये फोन जेल के अंदर कैसे पहुंचे और इसमें किन लोगों की भूमिका है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह घटना जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही जेल में कैदियों में खूनी झड़प होने की घटना सामने आई थी, जिसमें कैदी गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
-

सांसद खेल महाकुंभ: बटूही व रत्न 11 पहुंची सेमीफाइनल ,शनिवार को होंगे सेमीफाइनल के दो मैच, रविवार को होगा फाइनल
कुटलैहड़ सांसद खेल महाकुंभ: अनुराग ठाकुर के प्रयासों से खिलाड़ियों को मिल रहा बेहतर मंच ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ संसद खेल महाकुंभ के मंगलवार को क्रिकेट के दो मुकाबले हुए। सांसद खेल महाकुंभ के कुटलैहड़ प्रभारी राजेन्द्र रिंकू ने बताया कि इस संसद खेल महाकुंभ के कुटलैहड़ की रत्न 11 ने पहले खेलते हुए 134 रन बनाए। अजय संधू ने 37 रन और प्रकुल रतन ने 27 रन रोहित संधू ने 24 रन की पारी खेली। बही लक्ष्य का पीछा करते लोअर बसाल टीम 78 रन पर ही सिमट गई। जिसके 56 रनों से रतन 11 मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरी बटूही का रेंसरी से मुकाबला हुआ, उसमें बटूही ने जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। रिंकू ने बताया कि शनिवार को रत्न 11 बनाम तनोह और जसाना बनाम बटोही में सेमीफाइनल में भिंडत होगी। रविवार को फाइनल खेला जाएगा। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कुश्ती, कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हॉकी और तीरंदाजी जैसे विभिन्न खेलों को शामिल किया गया है, जिससे हर खेल प्रेमी को अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिला। सांसद खेल महाकुंभ का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का मंच मिल रहा है। कई युवा, जो संसाधनों की कमी के कारण अपने खेल को आगे नहीं बढ़ा पाते थे, अब इस आयोजन के माध्यम से खेलों में करियर बनाने का सपना देख सकते हैं। -

Punjab News: नगर निगम के वाहनों को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो
पठानकोटः जिले में चोरों द्वारा जहां लोगों के घरों और वाहनों को को निशाना बनाया है, वहीं चोरों द्वारा की गई वारदात की एक ऐसी घटना देखने को मिली, जिसे देखकर सभी लोग हैरान रह गए। दरअसल, चोरों ने अब नगर निगम के वाहनों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। चोर नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करके फरार हो गए। इस दौरान रास्ते में ट्रैक्टर में तेल खत्म होने के कारण चोर को ट्रैक्टर-ट्रॉली वहीं छोड़कर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
मामले की जानकारी देते हुए निगम के कर्मचारी अजय कुमार ने कहा कि वह रोजाना रात को काम खत्म करके ट्रैक्टर-ट्रॉली अपने घर के पास लगा देते हैं, लेकिन देर रात कोई शख्स ट्रैक्टर-ट्रॉली को चोरी कर ले गया। जिसके बाद आरिया कॉलेज के पास तेल खत्म होने के कारण चोर ट्रैक्टर-ट्रॉली वहीं खड़ी करके भाग गया और जाते-जाते गाड़ी का नुकसान कर गया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सीसीटीवी फुटेज भी निकलवाई गई है जिसमें चोर ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाते हुए दिखाई दे रहा है। इस मौके पर निगम के कर्मचारी ने पुलिस से आरोपी को पकड़ने और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
-

जखेड़ा व पालकवाह में लगेगा मेगा डेंटल एवं ईएनटी चेकअप कैंप
ऊना/सुशील पंडित: रोटरी क्ल्ब ऊना व रोटरी क्लब शिमला के संयुक्त तत्वावधान में ऊना मुख्यालय पर मैगा डेंटल एवं ईएनटी चैकअप कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी रोटरी क्लब ऊना के प्रधान एवं ईएनटी रोग विशेषज्ञ डा. केआर आर्य ने दी। उन्होंने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जखेड़ा में 7 व 8 फरवरी को दांत रोग व ईएनटी कैंप का आयोजन किया जाएगा। वहीं 9 फरवरी को हरोली क्षेत्र के पालकवाह गांव में शिविर आयोजित होगा। शिविर में लोगों के दांत, कान, नाक व गला रोग की जांच की जाएगी। वहीं मौखिक कैंसर की भी स्क्रीनिंग होगी।
डा. केआर आर्य ने बताया कि जिला के लोगों को घर द्वारा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की जाएगी। इसके लिए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाएं जाएंगे, ताकि लोग आसानी से इन शिविरों में अपने स्वास्थ्य की जांच करवा सके। उन्होंने कहा कि 7 व 8 फरवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जखेड़ा में दो दिवसीय दांत रोग व ईएनटी रोग की जांच के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा। दो दिन क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। वहीं 9 फरवरी को हरोली के पालकवाह गांव में जांच शिविर आयोजित होगा। डा. केआर आर्य ने कहा कि रोटरी क्लब ऊना द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतरीन काम किया जा रहा है। लोगों को घर द्वार पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अन्य स्थानों पर भी ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाएगा। ताकि लोग इन शिविरों में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सके।
-

Punjab News: कॉलोनी में गंदगी को लेकर शिवसेना ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो
पठानकोटः जिले के स्थानीय प्रशासन द्वारा आए दिन लोगों की समस्याओं का हल करने का दावा किया जाता है, लेकिन उसके बावजूद पठानकोट शहर के लोग परेशान नजर आए रहे हैं, जिसकी वजह है पठानकोट में सफाई व्यवस्था सही न होना, जिसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है और ऐसा ही एक मामला पठानकोट की इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट कॉलोनी में देखने को मिला है। इसी को लेकर पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट पठानकोट द्वारा बनवाए गए एमआईजी फ्लैट्स की खस्ता हालत को लेकर शिवसेना उद्धव बाला साहब ठाकरे के सदस्यों ने प्रधान योगराज शर्मा के नेतृत्व में रोष प्रदर्शन किया है।
बार-बार प्रशासन को अवगत करवाने के बावजूद मांगें ना माने जाने के रोष स्वरूप गुस्साए प्रधान योगराज शर्मा फ्लैट्स के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़ गए हैं। शिवसेना सदस्यों का आरोप है कि इन फ्लैट्स के निर्माण के समय घटिया मैटीरियल इस्तेमाल किया गया है। जबकि फ्लैट्स की लिफ्ट भी खराब है और सीवरेज समेत अन्य समस्याएं भी बनी हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी इन फ्लैट्स के निर्माण में हुई हेराफेरी की जांच करने के लिए टीम आती है तो टीम को ट्रस्ट अधिकारी जांच करने नहीं देते है।
हालांकि इस पूरे वाकये से पठानकोट डीसी भी अवगत है लेकिन किसी भी अधिकारी द्वारा लोगों की समस्या तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा। अगर समय रहते खोखली हो चुके फ्लैट्स और अन्य समस्या तरफ ध्यान ना दिया गया तो भविष्य में किसी भी समय जानी -माली नुकसान हो सकता है। शिवसेना के सदस्यों द्वारा दिए गए धरने की सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई है। वहीं इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारी भी मौके पर पहुंच प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर रहे हैं।
-

महाविद्यालय बंगाणा में चल रहे विशेष शिविर की शुरुआत मॉकड्रिल से हुई
ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में चल रहे एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन की शुरुआत एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी की अध्यक्षता में ड्रिल से हुई। इसके बाद सभी ग्रुप वाइज ग्रुप लीडर्स ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके साथ ही, पिछले दिन की गतिविधियों पर ग्रुप लीडर लता ठाकुर ने रिपोर्ट और आज का विचार रखा। चौथे दिन की मुख्य गतिविधियां चार सत्रों में आयोजित की गई थीं।

पहले सत्र में मुख्य अतिथि एवं रिसोर्स पर्सन उपमंडल बंगाणा के दंडाधिकारी सोनू गोयल ने डिजिटल साक्षरता और सिविल सेवाओं में कैरियर के विषय पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने स्वयंसेवियों को सिविल सेवाओं में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया और डिजिटल साक्षरता के महत्व को समझाया। दूसरे सत्र में, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंगाणा के प्रधानाचार्य ने शिक्षा में डिजिटल साक्षरता के महत्व और इसके कार्यान्वयन की रणनीतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को डिजिटल दुनिया के साथ तालमेल बैठाने की आवश्यकता पर जोर दिया। तीसरे सत्र में, वूमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट के जिला प्रोग्राम अधिकारी नरेंद्र और सुपरवाइजर सपना शर्मा ने महिलाओं के विकास में डिजिटल साक्षरता की भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजना के तहत महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रयासों की जानकारी दी। चौथे सत्र में, तृतीय विश्व देशों में डिजिटल साक्षरता की चुनौतियों पर ग्रुप डिस्कशन हुआ, जिसमें स्वयंसेवियों ने अपने विचार साझा किए।
इस सत्र ने युवाओं को डिजिटल साक्षरता से जुड़ी वैश्विक समस्याओं और समाधान पर विचार करने का अवसर दिया। इस अवसर पर एनएसएस कैप्टन तीक्ष्ण और परीक्षा समिति के सदस्य भी उपस्थित थे। यह शिविर स्वयंसेवियों के शारीरिक, मानसिक और डिजिटल विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। यह कार्यक्रम न केवल उन्हें डिजिटल साक्षरता से जोड़ रहा है, बल्कि सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूकता भी बढ़ा रहा है।आने वाले समय में यह शिविर युवाओं के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
-

Himachal News: पुलिस ने काटे 391 वाहनों के चालान
ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 391 वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 94,900/- रूपये वसूल किए गए।
वहीं सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर दो व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अन्तर्गत काटे गए व जुर्माने के रूप में 200/- रूपये वसूल किए।
इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर पुलिस द्वारा 10 वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 49750 /- रुपये वसूल किए गए।
-

Punjab News: बाल मजदूरी को लेकर Action में आया प्रशासन, भारी मात्रा में बच्चों को करवाया मुक्त, देखें वीडियो
मोगाः जिले में बाल मजदूरी के मामले में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के निर्देशों पर राष्ट्रीय अभियान समिति व जिला युवा विकास संगठन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान 8 परिवारों को बाल मजदूरी से मुक्त करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई चिरक रोड पर स्थित गांव संधु आना में संधु ईंट के भट्ठे पर की गई। बताया जा रहा है कि पंजाब से संगठन को 10 परिवारों द्वारा शिकायत दी गई थी। जिसमें 16 पुरुष 14 महिलाए 26 बच्चो की शिकायत प्राप्त हुई थी। इस शिकायत के बाद मौके पर 8 परिवारों में से 14 पुरुष, 11 महिलाएं, 21 बच्चे मुक्त करवाए गए। जिसमें पहले ही 2 परिवारों में से 2 पुरुष, 3 महिलाएं और 5 बच्चे डर के कारण समान छोड़कर मौके से भाग गए थे, जिनकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि सभी परिवार पिछले 10 महीने से ईंटों के भट्ठे पर काम कर रहे थे। टीम को सूचना मिली थी की ईंटों के भट्ठे पर बच्चों व उनके परिवारों से बंधुआ मजदूरी करवाई जा रही हैं।
शिकायत मिलते ही बंधुआ मजदूरी अनमूलन के लिए राष्ट्रीय अभियान समिति से कनवीनर निर्मल गोराना, एडवोकेट विनोद कुमार सिंह, एडवोकेट गणेश कुमार व चाइल्ड राइट्स एक्टिविस्ट व फॉर्मर मेम्बर हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग परमजीत सिंह बड़ौला चाइल्ड हरकत में आई और उन्होंने इसकी सूचना मोगा के डिप्टी कमिश्नर को दी गई। सूचना मिलते ही डिप्टी कमिश्नर द्वारा टीम गठित करने को लेकर उप विभागदीय अधिकारी को आदेश दिए गए। इस दौरान उन्होेंने कार्रवाई करते हुए टीम के गठन में तहसीलदार लखविंदर सिंह, नायब तहसीलदार गुरप्रीत कौर, लेबर इंस्पेक्टर रमनदीप शर्मा, चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर सुखबीर कौर, चंचल गोयल, जसदीप सिंह जिला बाल संरक्षण इकाई, एडवोकेट विमला, पुलिस विभाग से ए.एस.आई, जिला युवा विकास संगठन से अजय तिवारी, हाकम सिंह, हरविंदर सिंह को नियुक्त किया गया।
इस दौरान बाल मजदूरी पर एक्शन लेते हुए भट्ठे से सभी परिवारों को बाल मजदूरी से मुक्त करवाया गया। इस दौरान मजदूरों ने कहा कि उनके मालिक द्वारा एडवांस पैसा केकर उन्हें काम पर लाया गया था। उनका कहना है कि यहां पर उनके परिवार और बच्चों से जबरदस्ती काम करवाया जा रहा है और उन्हें काम की पूरा मेहनत भी नहीं मिल रही थी। मजदूरों का कहना है कि कभी एक हजार रुपए और कभी 2 हजार रुपए खर्चे के लिए उन्हें दिए जाते थे। पैसा मांगने पर उनके साथ गाली गलौच किया जाता था। इस मामले की शिकायत मिलने पर दिल्ली में मानिन्य राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग हरकत में आई और उन्होंने पंजाब प्रशासन के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए बाल मजदूरों को मुक्त करवाया।
दूसरी ओर इस मामले को लेकर भट्ठे के मालिक गुरचरण सिंह ने कहा कि उनके द्वारा समय-समय पर सभी मजदूरोंको एडवांस पैसा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी परिवार उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से संबंधित है और उनके एक पुराने ठेकेदार है जो इन सभी को काम के लिए लेकर आए थे। बच्चों से बाल मजदूरी को लेकर गुरचरण ने कहा कि वह अपनी मर्जी से मजदूरी कर रहे है, किसी से भी कोई जबरदस्ती काम नहीं करवाया जाता।
वहीं एसडीएम ने कहा कि मोगा डीसी के पास माननीय राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की ओर से एक ऑडर आया था कि मोगा के गांव संधु आना गांव में ईट भट्ठे पर कुछ मजदूरों से जबरदस्ती काम करवाया जाता है। जिसके बाद मोगा प्रशासन की ओर से एक टीम बनाई गई थी और कुछ संगठन के टीम और पुलिस के संयोग से 11 परिवार का बयान दर्ज करवा कर उनको गांव भेज दिया गया है। वहीं इस मामले में बनती कार्रवाई की जा रही है।
-

Himachal News: सात बोतल अवैध देसी शराब पकड़ी
ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना सदर ऊना के मुलाजिमों ने गांव पीरनिगाह में सात बोतल देसी शराब पकड़ी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस मुलाजिम गश्त के दौरान गांव पीरनिगाह में मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर 07 बोतलें शराब देसी बरामद की गई। इस संबंध में जगतु निवासी बसोली के विरुद्ध एक्साइज एक्ट के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
