Blog

  • ਪੰਜਾਬ: ਪਿਸਤੋਲ ਦੀ ਨੋਕ ਤੇ ਚਾਹ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਹੋਈ ਲੁਟ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ: ਸ਼ਹਿਰ ਚ ਲੁਟਾ ਅਤੇ ਚਰੀ ਦੀਆ ਘਟਨਾਵਾਂ ਰੁਕਣ ਦਾ ਨਾਮ ਨਹੀਂ ਲੇ ਰਹੀਆਂ ਸਨ। ਇਕ ਤਾਜਾ ਮਾਮਲਾ ਜੀਟੀ ਰੋਡ ਤੇ ਦਿੱਲੀ ਹਾਰਟ ਹਸਪਤਾਲ ਦੀ ਬੈਕ ਸਾਈਡ ਚਾਹ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਤੋਂ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿਥੇ ਲੁਟੇਰੇ  ਪਿਸਤੋਲ ਦੀ ਨੋਕ ਤੇ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਵਾਰਦਾਤ ਕਰਕੇ ਫ਼ਰਾਰ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ।

     ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਮਾਲਿਕ ਭਗਵਾਨ ਦਾਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ  ਉਹ ਘਰ ਗਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ ਅਤੇ ਉਸਦਾ ਮੁੰਡਾ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਕੱਲਾ ਸੀ।ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਚਾਰ ਲੁਟੇਰੇ ਕਾਰ ਤੇ ਆਏ। ਜਿਨਾਂ ਵਿੱਚੋ ਇੱਕ ਕੋਲੇ ਪਿਸਤੋਲ ਅਤੇ ਤਿੰਨ ਕੋਲ ਤੇਜ਼ਦਾਰ ਹਥਿਆਰ ਸੀ। 

    ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਮੁੰਡੇ ਦੀ ਕਣਪਟੀ ਤੇ ਪਸਤੋਲ ਲਗਾ ਕੇ ਦੁਕਾਨ ਤੋਂ ਮੋਬਾਇਲ ਫੋਨ, ਨਗਦੀ ਤੇ ਸਮਾਨ ਲੈ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ। ਦੁਕਾਨ ਮਾਲਿਕ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਮੰਗ ਹੈ ਕੀਤੀ ਕਿ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਫੜਿਆ ਜਾਵੇ। ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਇਸ ਘਟਨਾ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲ ਚੁਕੀ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੇ ਰਹੀ ਹੈ।  

  • अब ट्रेनों में भी फूड डिलीवरी करेगा Swiggy

    नई दिल्लीः Swiggy अब जल्द ही ट्रेन यात्रियों को उनकी पसंद के रेस्टोरेंट का खाना ट्रेन में प्रोवाइड करवाएगा। इसके लिए Swiggy ने IRCTC के साथ पार्टनरशिप की है। अभी शुरुआत स्टेज में स्विगी चार स्टेशन पर खाना प्रोवाइड कराएगा। फूड डिलीवरी के लिए यूजर्स को IRCTC E-Catring पोर्टल का इस्तेमाल करना होगा, उसके बाद वे अपना ऑर्डर कर सकते हैं।

    ट्रेन में सफर करने वालों को अब अपनी पसंद का खाना और अपनी पसंदीदा दुकान से खरीदने का मौका मिलेगा। दरअसल, फूड डिलिवरी सर्विस ऐप Swiggy भारतीय रेल में यात्रा करने वालों को डिलीवरी करेगी।

    इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) के साथ पार्टनरशिप की है। इस पार्टनरशिप का मकसद यात्रियों तक खाना पहुंचाना है। इसके लिए एक पोर्टल का सहारा लेना होगा। आइए इसके बारे में जानते हैं।

    दरअसल, IRCTC ने बंडल टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के साथ पार्टनरशिप की है। इस पार्टनरशिप के पहले स्टेज में POC के तौर पार्टरनशिप हुई है। इसमें IRCTC ई-कैटरिंग पोर्टेल के माध्यम से प्री-ऑर्डर किए गए भोजन की सप्लाई की जाएगी।

    शुरुआत में यह सुविधा चुनिंदा स्टेशनों पर ही शुरू होगी। इसमें बेंगलुरु, भुवनेश्वर, विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन के नाम शामिल हैं। IRCTC ने इसकी घोषणा की थी। इस पार्टनरशिप के बाद से ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों का एक्सपीरियंस बेहतर हो सकता है।

    यह कोई पहली बार नहीं हुआ है, IRCTC ने जब किसी फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म के साथ पार्टरनशिप की हो। इससे पहले बीते साल अक्टूबर में Zomato के साथ पार्टनरशिप की थी। यह अलग -अलग स्टेशन पर प्री ऑर्डर फूड डिलिवरी सर्विस देता है।

    IRCTC e-catering पोर्टल के जरिए यात्री आसानी से ट्रेन ट्रैवल के दौरान ऑर्डर कर सकते हैं। पैसेंजर को इसमें PNR नंबर एंटर करना होगा, इसके बाद उसे रेस्टोरेंट की वैरायटी नजर आने लगेगी। इसके बाद वह सिलेक्शन करके अपना फूड ऑर्डर कर सकते हैं। इसमें ऑनलाइन और कैश ऑन डिलिवरी का ऑप्शन है।

  • एसबीआई मेन ब्रांच में किसान संपर्क कार्यक्रम के तहत  शिविर का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित:भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय कार्यलय ऊना द्वारा एसबीआई मेन ब्रांच में शुक्रवार को किसान संपर्क कार्यक्रम के तहत  शिविर का आयोजन किया गया शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय प्रबंधक संजू बँगा द्वारा किया संजू बँगा ने फसल एआईएफ, एएमआई, पीएमएफएमआई, मुद्रा लोन , मधु मक्खी पालन पालन ,मछली पालन, बकरी पालन,पॉली हाउस योजनाओं व कृषको की लाभकारी योजनाओं के बारे में किसानों को विस्तार से बताया गया उन्नतशील किसान साहिल कुमार ने किसानों को जैविक खेती के लाभ के बारे में बताया।

    मुख्य शाखा प्रबंधक करतार सिंह ने बताया  शिविर का उदेश्य किसानों को बैंक योजनाओं के बारे में जानकारी देने का है साथ ही किसानों की समस्याओं का निस्तारण करना और उनके सुझाव पर अमल कर बैंक से बेहतर जुड़ाव के प्रयास करना है। उन्होंने बताया की क़ृषि लोन चार प्रतिशत ब्याज दर पर किसानों को मुहैया करवाया जा रहा है इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक दिनेश शर्मा ने किसान क्रेडिट कार्ड, सेल्फ हेल्प ग्रुप, गृह ऋण, शिक्षा ऋण, वाहन फसल बीमा योजना सामाजिक सुरक्षा पेंशन अटल बीमा योजना, और एटीएम साइबर क्राइम के बारे में किसानो को जागरूक किया।, आर ए सीसी मुख्या प्रबंधक आशीष कटोच,दीपिका वसिन, अमित वर्मा, सचिन महाजन अरविंद राणा,जीवन चौधरी,  राहुल अत्रि,अक्षि, काजल वाधवा, श्रीनिवास, मोहित भाटिया,मणि,सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • मोदी सरकार का तोहफ़ा, हिमाचल से हरिद्वार के लिए अब सीधी ट्रेन सुविधा: अनुराग ठाकुर 

    ऊना हिमाचल- सहारनपुर MEMU अब हरिद्वार तक जाएगी

    हिमाचल में बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना मेरी प्राथमिकता

    ऊना/सुशील पंडित: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज जानकारी देते हुए बताया की ऊना हिमाचल से चल कर सहारनपुर जाने वाली ट्रेन अब हरिद्वार तक चलाई जाएगी। अनुराग ठाकुर ने उपरोक्त निर्णय हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद ज्ञापन किया और कहा कि इससे क्षेत्रवासियों को काफी लाभ मिलेगा और तीर्थाटन में बढ़ोतरी होगी। अनुराग ठाकुर ने कहा “केंद्र में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र और हिमाचल का प्रतिनिधि होने के नाते में सदैव यहां के विकास हेतु कार्यरत हूं व हिमाचल प्रदेश में बेहतर कनेटिविटी सुविधा उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता में है। हरिद्वार एक प्रमुख धार्मिक स्थल है और हिमाचल से बड़ी संख्या में लोग तीर्थाटन करने हरिद्वार जाते हैं। हिमाचल के यात्रीगण ट्रेन से सीधा ही हरिद्वार तक जा सकें ऐसी सुविधा के लिए मैंने व्यक्तिगत रूप से रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलकर अनुरोध किया था। मुझे यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि ऊना हिमाचल- सहारनपुर MEMU जो ऊना से चल कर सहारनपुर तक जाती थी उसके एक्सटेंशन की मंज़ूरी रेलमंत्री जी ने दे दी है। यह ट्रेन अब ऊना से हरिद्वार तक चलाई जाएगी जिससे यात्रियों को आवागमन की बड़ी सुविधा मिलेगी। मैं इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार प्रकट करता हूँ”

    अनुराग ठाकुर ने कहा “विकास ही हमारी प्राथमिकता है और मोदी सरकार ने ऊना को सौग़ातें देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आदरणीय प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने देश की चौथी वन्दे भारत ट्रेन की सौग़ात हिमाचल को दी जिसके शुभारंभ के लिए ख़ुद मोदी जी ऊना आये थे। हिमाचल में अब हिंदुस्तान की सबसे आधुनिक ट्रेन भाजपा के कारण ही चल पड़ी है। हिमाचल प्रदेश में रेल सेवाओं का विस्तार हो, हिमाचल को कनेक्टिविटी से जुड़ी कोई समस्या ना हो इसके लिए मोदी सरकार नई ट्रेनें चलाने से लेकर ज़रूरी इंफ़्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट इत्यादि पर पूरी गंभीरता से काम कर रही है। वित्तवर्ष 2023 – 24 के लिए हिमाचल प्रदेश में रेलवे विस्तार के लिए 1838  करोड़ रुपए मंज़ूर किए हैं।

    सामरिक महत्व की भानुपल्ली-बिलासपुर-बेरी रेल लाइन के लिए 1000 करोड़, चंडीगढ़-बद्दी रेललाइन को 450 करोड़ रुपये, नंगल- तलवाड़ा रेल लाइन के लिए 452 करोड़ रुपए वर्ष 2023-24 के बजट में मंज़ूर किए गये हैं। रेल विस्तार के लिए 1838 करोड़ रुपए की यह मंज़ूरी यूपीए शासन काल के वर्ष 2009- 2014 से 17 गुना ज़्यादा है। वर्तमान में प्रदेश में ₹19556 करोड़ से 258 किलोमीटर की 4 परियोजनाओं पर काम जारी है” अनुराग ठाकुर ने कहा” मेरे संसदीय क्षेत्र के ऊना ज़िले के गगरेट विधानसभा में वर्षों से माँग थी कि यहाँ के लोहारली खड्ड पर 500 मीटर लंबे डबल लेन की मंजूरी, दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, अम्ब रेलवे स्टेशन तक रेल लाइन का विधुतीकरण व फ़ुटओवर ब्रिज का विस्तार, उना रेलवे स्टेशन पर दूसरे प्लेटफ़ॉर्म एवं फ़ुटओवर ब्रिज की मंज़ूरी,पुराने का का विस्तार, नई रेलगड़ियां की मंज़ूरी व चुरारू तकराला अंबाला कैंट-दौलतपुर चौक पैसेंजर स्पेशल ट्रेन व रायमेहतपुर सहारनपुर-ऊना हिमाचल पैसेंजर एक्सप्रेस का ट्रेन समेत प्रमुख गाड़ियों का स्टापेज पूरे हिमाचल के लिए मोदी सरकार की ओर से बड़ा तोहफ़ा है”

    ऊना शहर को गुरु नानक के वंशजों ने बसाया है और 16 वीं पीढी वर्तमान में यहाँ रहती है।

    ज़िला में डेरा बाबा रुद्रानंद जी व बाबा बालजी के धार्मिक स्थानों का समाज के सभी वर्गों में मान्यता है।

    पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी जी ने तात्कालीन मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल के कहने पर हिमाचल को औद्योगिक पैकेज की घोषणा की जिसका विशेष लाभ ज़िला ऊना में उद्योगों के निर्माण से हुआ।

    ज़िला ऊना ब्रॉडगेज रेललाइन से जुड़ा हुआ हिमाचल का एकमात्र ज़िला है। वर्ष 1990 में पहली बार ट्रेन ऊना पहुँची थी।

    आगे बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा” वर्ष 2014 से मार्च-2019 तक अम्ब-अन्दौरा, चिंतपूर्णी मार्ग व दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन तक का कार्य मोदी सरकार के समय मे पूर्ण हुआ। आज ऊना व अम्ब अन्दौरा रेलवे स्टेशन से कुल 13 ट्रैन इस ज़िला को देश के अलग भागों से जोड़ती हैं। साबरमती रेलवे स्टेशन को भी ऊना से रोजाना ट्रैन चलती है। ऊना हमीरपुर रेल लाइन की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्ष-2019 धर्मशाला में आयोजित इन्वेस्टर मीट में पुनः दोहराई थी। जबकि पूर्व में वर्ष 2014 से 2019 तक लोकसभा में पेश रेल बजट में तीन बार इस रेल लाइन को आर्थिक-समाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना गया व निर्माण में आगामी कारवाई के लिए बात दोहराई गयी थी लेकिन इस घोषणा को बल तब मिला जब प्रधानमंत्री मोदी जी ने हिमाचल प्रदेश को दूसरा घर मानते हुए इस रेललाइन के महत्व को जानते हुए स्वंय घोषणा कर प्रदेश की आर्थिकी में बल देने हेतु निर्माण की पूर्व औपचारिकताओं को पूर्ण करने हेतु रेल मंत्रालय को निर्देशित किया है।

    यह रेल लाइन माँ ज्वालामुखी, मां चिंतपूर्णी, मां ब्रजेश्वरी, मां चामुंडा इत्यादि को जोड़कर प्रदेश के धार्मिक-पर्यटन में बढ़ोतरी कर प्रदेश के राजस्व में बढ़ोतरी करेगा। वहीँ जिला हमीरपुर व ज़िला मंडी के सरकाघाट, धर्मपुर तहसील व जिला कांगड़ा के पालमपुर, बैजनाथ, जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र इत्यादि से भारतीय सेना और अर्धसैनिक बल में कार्यरत युवाओं को यात्रा के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन से लाभ प्राप्त करेगा”

    उना हमीरपुर रेल लाइन के निर्माण में 1500 करोड़ हिमाचल प्रदेश सरकार व 4300 करोड़ केंद्र सरकार वहन करेगी।

    इससे पहले 17 फरवरी को मैंने चक्की नदी पर पुल निर्माण की मंजूरी दिलाई है जिससे जल्द पठानकोट से जोगिंदरनगर के बीच रेल सेवा बहाल हो जाएगी। इसके साथ ही कांगड़ा से नूरपुर के बीच का रेल ट्रैक भी जल्द रिस्टोर कर लिया जाएगा। इसके लिए भी मैंने माननीय रेल मंत्री जी से मिलकर मंजूरी दिलवा दी है।”

  • क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास 25 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आभासी माध्यम से करेंगे:पठानिया

    ऊना/ सुशील पंडित :जिला मुख्यालय के क्षेत्रीय अस्पताल में प्रस्तावित 16.50 करोड रुपए के क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास रविवार 25 फरवरी को शाम 4 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आभासी माध्यम से किया जाएगा। जानकारी देते हुए भाजपा के जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया ने बताया कि इस बड़ी परियोजना को पूर्व जयराम सरकार के समय ही तय कर दिया गया था। वहीं अब केंद्र सरकार द्वारा इसके लिए बजट उपलब्ध कराए जाने के बाद प्रधानमंत्री द्वारा वर्चुअल माध्यम से इसका शिलान्यास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बड़े स्वास्थ्य संस्थान के यहां स्थापित होने से जिला के लोगों को गंभीर रूप से घायलों और गर्भवती महिलाओं को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवा मिलेगी। उन्होंने बताया कि क्रिटिकल केयर ब्लॉक में 50 बेड की क्षमता होगी, जिसमें आईसीयू के साथ ऑर्थो और गाइनेकोलॉजी विभाग के रोगियों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
  • विधानसभा में संतोषगढ़ की आशा कुमारी की आवाज बनकर गूंजे सतपाल सत्ती 

    मामला सहारा पेंशन योजना का 

    सत्ती ने कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा 

    ऊना/सुशील पंडित: शिमला विधानसभा में चल रहे बजट सत्र भाषण में शुक्रवार को संतोषगढ़ का नाम सुर्खियों में रहा। मामला संतोषगढ़ के वार्ड नम्बर पांच की आशा देवी से जुड़ा था, जिसे  सहारा योजना पेंशन लाभ वर्तमान कांग्रेस सरकार में नहीं मिल रहा। इस विषय को लेकर सरकार की स्वास्थ्य क्षेत्र में अव्यवस्था पर सत्ता पक्ष को  सत्ती ने खूब खरी खोटी सुनाई। दरअसल सदर ऊना से विधानसभा से विधायक सतपाल सत्ती अपने विधानसभा भाषण में शुक्रवार को यहां प्रदेश सहित जिला ऊना के  विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार पर कड़े प्रहार बोले रहे थे। इस बीच हिम केयर योजना की रुकी राशि को लेकर स्थानीय अस्पतालों और पीजीआई चंडीगढ़ में मरीजों को उपचार न मिलने की व्यथा को उन्होंने बयां किया। बकौल सतपाल सत्ती यहां सत्ता पक्ष ने बोला कि हिम केयर की  तरह सहारा किसी का कोई बकाया नहीं है।

    मैं आपको नाम देता हूं वार्ड नम्बर पांच सन्तोषगढ़ की आशा कुमारी का, उसका  दस बार फोन मुझे  आया कि भाई साहब जयराम सरकार में सहारा पेंशन का लाभ मिलता था, इसी से उसकी रोटी चलती है, लेकिन वर्तमान सरकार में यह नहीं मिल रहा है। इसी राशि से उसका घर खर्चा अजीविका टिकी है।  करीब पांच महीने से यह राशि रुकी हुई है। सतपाल सत्ती ने कहा इस पर सोचने की जरूरत है। इसका समाधान होना जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग में बहुत काम करने की जरूरत है। इसके बाद उन्होंने अवैध खनन लेकर संतोषगढ़ , ऊना सहित अन्य स्थानों का जिक्र कर लगाम लगाने की सरकार से अपील की। साथ ही टिप्पर  पर अवैध खनन सहित अतरिक्त सामग्री डालने के लिए  मोडिफाइड बॉडी बनाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

  • Birthday मनाने जिस Restaurant में गया था शख्स वही कर्मचारियों ने सीने पर मारा चाकू 

    नई दिल्ली: पीतमपुरा में जन्मदिन मनाने गए युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पूछताछ में पता चला कि मंगलवार रात जतिन और उसके दोस्त मॉल के अंदर यारां दा अड्डा पर जतिन का जन्मदिन मना रहे थे. इसी दौरान किसी गलतफहमी की वजह से रेस्टोरेंट कर्मियों से उनका झगड़ा हो गया और 23 साल के जतिन के सीने पर चाकू मार दिया. जबकि दो और दोस्त प्रशांत और वारद घायल हो गए.

    पुलिस के मुताबिक, 21 फरवरी की सुबह करीब साढ़े 6 बजे बीएम हॉस्पिटल से मंगोलपुरी थाने में जानकारी दी गई कि जतिन शर्मा नाम के एक लड़के को मृत हालत में हॉस्पिटल लाया गया है. जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत हॉस्पिटल पहुंची. वहां पर दो घायल युवक भी मौजूद थे, जिन्होंने बताया की दुर्घटना हो गई थी, लेकिन जांच के दौरान पुलिस को रात के झगड़े की जानकारी मिली. इसके तुरंत बाद इलाके के अधिकारी मौके पर पहुंचे. 

    पुलिस की तरफ से कहा जा रहा है कि हॉस्पिटल से जानकारी मिलने के बाद मंगोलपुरी थाने में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने जांच के बाद कुछ आरोपियों की पहचान की है. वहीं, पुलिस ने होटल के मालिक समेत 6 लोगों हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है.

  • खड्ड कॉलेज में एनएसएस कैंप शुरू, 50  स्वंयसेवक ले रहे भाग 

    सप्ताह भर चलेगा अभियान 

    ऊना/ सुशील पंडित :हरोली क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय खड्ड में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ हो गया है ।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेंद्र कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शिविर का आगाज दीप प्रज्वलन से हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर आरती द्वारा साथ दिवसीय शिविर के कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।उन्होंने बताया कि शिविर में 50 स्वयंसेवी भाग ले रहे है तथा इन्हें सात समूहों में विभाजित किया गया है ताकि शिविर का संचालन सुचारु रूप से किया जा सके । शिविर में विद्यार्थी स्वच्छता अभियान के साथ-साथ बौद्धिक ज्ञान भी अर्जित करेंगे ।

    बौद्धिक सत्र में  आमंत्रित वक्ता स्वयंसेवियो  का प्रतिदिन मार्गदर्शन करेंगे । प्राचार्य डॉ राजेंद्र कुमार शर्मा ने स्वयंसेवियों को शुभकामनाएं प्रदान की तथा शिविर में अनुशासन बनाए रखने तथा अपने शारीरिक और बौद्धिक विकास में वृद्धि करने के लिए प्रेरित किया । बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में शिविर में आमंत्रित संदीप शर्मा ने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों का पाठ पढ़ाया तथा मेडिटेशन करने के लिए प्रेरित किया उसके बाद विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया ।

  • ऊनाः ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 158 के चालान किए

    ऊना/सुशील पंडित:ऊना पुलिस ने वीरवार को जिले के अलग अलग स्थानों पर कुल 158 चालान किए। प्राप्त जानकारी के अनुसार 147 वाहन ट्रैफिक नियम तोड़ते हुए पाए गए। कुछ लोगों ने मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया जिसमें पुलिस को जुर्माने के रूप में 12,900 रूपये प्राप्त हुए। दूसरी कार्रवाई सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने वालों पर हुई। पुलिस ने कुल 8 लोगों के चालान काटे जो खुले में धुंआ उड़ा रहे थे। पुलिस ने जुर्माने के रूप में उनसे 800 रूपए वसूले हैं। तीसरी कार्रवाई अवैध खनन करने वालों पर हुई। अवैध खनन करके जा रहे 3 ट्रैक्टर चालकों के भी पुलिस ने भारी चालान किए हैं।
  • चढ़तगढ़ः हिंसक हुआ जमीनी विवाद

    ऊना/सुशील पंडित:ऊना के चढ़तगढ़ गांव में वीरवार को जमीनी विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के ही रहने वाले दिनेश कुमार पुत्र ओम प्रकाश ने मैहतपुर थाने में दी शिकायत में कहा है कि शुक्रवार को उसी के गांव के सतनाम सिंह पुत्र सोहन लाल ने उसका रोक दिया और मारपीट करने लगा। दिनेश ने आरोप लगाया है कि सतनाम सिंह के साथ उसका जमीनी विवाद चल रहा है। उसी के चलते वह उससे रंजिश रखता था। दिनेश का दावा है कि उसी विवाद के चलते उसके साथ मारपीट हुई, जिसमें वह घायल हो गया। मैहतपुर थाने में आरोपी सतनाम सिंह के विरुद्ध पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 341,323,504 के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।