Blog
-

महिला कांग्रेस देश भर में बढ़ती असुरक्षा को खत्म करने के लिए आवाज़ बुलंद करेगी
ऊना/सुशील पंडित : देश में फैल रही सांप्रदायिक नफ़रत, हिंसा और ध्रुवीकरण के खिलाफ महिला कांग्रेस बूथ स्तर तक लड़ाई लड़ेगी। यह बात दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित हुए राष्ट्र स्तरीय महिला कांग्रेस के “प्रतिज्ञा उज्जवल भारत की” समारोह से लौटी ऊना ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस देश भर में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और महिलाओं की असुरक्षा को खत्म करने के लिए आवाज़ बुलंद करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा नफ़रत की राजनीति की परम्परा डाली जा रही है। जिस कारण केंद्र में सत्ता परिवर्तन जरूरी हो चुका है। क्योंकि भाजपा ने धर्म, जाति, लिंग और वर्ग के आधार पर भेदभाव को बढ़ावा दिया है।जिसका महिला कांग्रेस पूरजोर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर ब्लॉक और बूथ स्तर पर कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतिज्ञा उज्जवल भारत की प्रोग्राम के तहत बूथ स्तर तक सभी महिला नेत्रियां संगठन को मजबूत करने के लिए मेहनत करेंगी। उन्होंने सभी महिला नेत्रियों से आवाहन किया किया है कि संगठन को मजबूत करने के लिए अपना-अपना योगदान सुनिश्चित करें ताकि साकारात्मक परिणाम आ सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा की घड़ी में विपक्ष राजनीति करने की बजाय सरकार का सहयोग करे और केंद्र सरकार से आपदा राशि रिलीज़ करवाने में ताकत लगाएं। ताकि आपदा प्रभावित क्षेत्रों और लोगों की मदद हो सके। -

इस स्कीम के तहत महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2 हजार रुपए
नई दिल्ली : कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बन चुकी है। सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री का पद संभालते ही फैसला लेना शुरू कर दिया है। प्रदेश की सरकार ने गृह लक्ष्मी योजना लागू करने का आदेश दिया है। बता दें कि कांग्रेस की ओर से कहा गया था कि यदि कर्नाटक में सरकार बनती है तो राज्य की हर गृहिणी को हर महीने 2 हजार रुपये देगी। इसी के सिलसिले में 30 अगस्त को राहुल गांधी गौरा स्कीम को लॉन्च करेंगे। इस दौरान महिलाओं के खाते में हर महीने 2 हजार रुपए डाले जाएगे। गौर हो कि चुनाव से पहले कांग्रेस ने जनता को लुभाने के लिए वादों की पोटली खोली थी। पार्टी ने कहा था कि कर्नाटक में सत्ता में आने पर गृहलक्ष्मी योजना लागू की जाएगी।
इस योजना में घरेलू महिलाओं को हर महीने 2 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यहां चर्चा कर दें कि हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस सरकार ने गृह लक्ष्मी योजना लागू कर दी है। पश्चिम बंगाल में राज्य की सीएम ममता बनर्जी इस योजना को पहले ही लागू कर चुकी हैं। कर्नाटक की महिलाओं को गृहलक्ष्मी योजना लागू से लाभ होगा। घर की महिला मुखिया को 2 हजार रुपये हर महीने दिए जाएंगे। यह पैसे सीधे परिवार की महिला मुखिया के अकाउंट में कर्नाटक सरकार ट्रांसफर करेगी। हर महिला को होने वाली इस आय से उनको घरेलू जरूरतों की चीजों और LPG की कीमत में बढ़ोतरी जैसी चुनौतियों से निपटने में सहायता मिलेगी। इस स्कीम से डेढ़ करोड़ से ज्यादा महिलाओं को लाभ पहुंचेगा।
-

क्रशर उद्योग संघ ने 21लाख मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान देने की घोषणा
उद्योग के साथ लगती 5 किलोमीटर क्षेत्र की दो सड़कों पर राहत और बचाव कार्य करेंगे: डिंपल ठाकुर
ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश में भारी आपदा के बीच जहां मुख्यमंत्री राहत कोष में मदद के लिए विभिन्न संगठन हाथ बढ़ा रहे हैं। वहीं इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश क्रशर उद्योग संघ ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान देने का फैसला लिया है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष डिंपल ठाकुर ने शुक्रवार को ऊना जिला मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान संगठन की योजना का खुलासा किया। क्रशर उद्योग संघ ने प्रदेश सरकार को 21 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का ऐलान किया है। साथ ही संगठन में उद्योगो के समीप लैंडस्लाइड से प्रभावित सड़कों की मरम्मत का भी जि़म्मा उठाया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डिंपल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की सभी क्रशर इकाइयों ने आपदा की इस घड़ी में सरकार की सहायता को हाथ आगे बढ़ाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में जितने भी क्रशर उद्योग स्थापित हैं, उनके आसपास लैंडस्लाइड के चलते प्रभावित हो रही दो सड़कों को खोलने का जिम्मा भी उद्योग प्रबंधन द्वारा उठाया गया है।जिसके लिए लोक निर्माण विभाग के साथ-साथ खनन विभाग के अधिकारियों के माध्यम से भी सूचना दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आपदा के बाद कई सड़कें अभी तक बहाल नहीं हो पाई है। लोक निर्माण विभाग इन सड़कों को पूरी तरह सुचारु करने के प्रयास सिरे नहीं चढ़ा पा रहा। जिसके चलते क्रशर उद्योग भी काफी हद तक प्रभावित हुए हैं। ऐसी स्थिति में संगठन ने सरकार की मदद करने के लिए राहत राशि के साथ-साथ उद्योग के साथ लगती 5 किलोमीटर क्षेत्र की दो सड़कों पर राहत और बचाव कार्य करने का ऐलान किया है, ताकि उद्योग के साथ-साथ लोगों की आवाजाही को भी सुचारु किया जा सके। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी प्रदेश क्रशर उद्योग संघ आपदा में प्रदेश सरकार की मदद करेगा। इस अवसर पर जिला ऊना के अध्यक्ष नरेश कुमार, कोषाध्यक्ष संदीप ठाकुर, अमित कुमार, रूबी ठाकुर, रमन कुमार व विशाल शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे। -

पंजाब : सर्च ऑपरेशन सील-3 दौरान अवैध शराब सहित 2 महिलाएं काबू, देखें वीडियो
पठानकोट : पुलिस समय-समय पर सर्च अभियान चलाकर शरारती तत्वों पर नकेल कस रही है । इसी कड़ी के तहत आज सर्च ऑपरेशन सील 3 के तहत इंटर सटेट नाकों पर चेकिंग भी की गई। अभी तक चेकिंग के दौरान 2 महिलाओं को अवैध शराब सहित काबू किया गया है। इस ऑपरेशन का मुख्य मकसद शरारती तत्वों पर कार्रवाई करना है।
इस संबंध में बात करते हुए एसपी हरपाल सिंह ने बताया कि डीजीपी और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पठानकोट के इंटर स्टेट नाकों पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें शरारती तत्वों पर नकेल कसने के लिए ऑपरेशन सील 3 के तहत चेकिंग की जा रही है।
-

ਪੰਜਾਬ : ਯੂਥ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਝਿੰਜਰ ਪਹੁੰਚੇ ਕੋਟਕਪੂਰਾ, ਦੇਖੋ ਵਿਡਿਓ
ਨਸ਼ਿਆਂ ਅਤੇ ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਦੇ ਮੁੱਦੇ ਤੇ ਘੇਰੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ
ਕੋਟਕਪੂਰਾ : ਯੂਥ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਕੌਮੀਂ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਝਿੰਜਰ ਅੱਜ ਹਲਕਾ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਯੂਥ ਆਗੂਆਂ ਨਾਲ ਮਿਲਣ ਦੇ ਲਈ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਪਹੁੰਚੇ । ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਮਨਤਾਰ ਸਿੰਘ ਬਰਾੜ ਅਤੇ ਯੂਥ ਅਕਾਲੀ ਆਗੂ ਅਨੁਪਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਰਾੜ ਵਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਭਰਵਾਂ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਝਿੰਜਰ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਕਈ ਤਿੱਖੇ ਸਬਦੀ ਹਮਲੇ ਕੀਤੇ। ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਤੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਮ ਆਦਮੀਂ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਚੋਣਾਂ ਸਮੇਂ ਵਾਅਦੇ ਕੀਤੇ ਸਨ ਕਿ ਸੂਬੇ ਅੰਦਰੋਂ ਮੁਕੰਮਲ ਨਸ਼ੇ ਦਾ ਖਾਤਮਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ, ਪਰ ਅੱਜ ਆਏ ਦਿਨ ਨਸ਼ਿਆਂ ਕਰਕੇ ਨੌਜਵਾਨ ਮਰ ਰਹੇ ਹਨ ਪਰ ਸਰਕਾਰ ਨਸ਼ਿਆਂ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਲਈ ਨਾਕਾਮ ਸਾਬਤ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ।
ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਬਣਨ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਰੋਜਗਾਰ ਦੇਣ ਦਾ ਵਾਅਦਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਪਰ ਅੱਜ ਕਿਸੇ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਰੋਜਗਾਰ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੂਬੇ ਅੰਦਰ ਲਾਅ ਐਡ ਆਰਡਰ ਦੀ ਸਥਿਤੀ ਡਾਵਾਂ ਡੋਲ ਹੈ ਸ਼ਰੇਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਮਾਰਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਪਰ ਸਰਕਾਰ ਕੁਝ ਵੀ ਕਰਨ ਵਿਚ ਅਸਮਰੱਥ ਸਾਬਤ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਹੜ੍ਹਾਂ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿਚ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਘਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਚੁਟਕਲੇ ਸੁਣਾਉਣ ਨਾਲ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਢਿੱਡ ਨਹੀਂ ਭਰਨਾ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਹੜ੍ਹ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ 15 ਦਿਨਾਂ ਵਿਚ ਮੁਆਵਜਾ ਦੇਣ ਦੀ ਗੱਲ ਕਹੀ ਸੀ ਪਰ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ, ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹੁਣ ਅਸੀਂ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ 15 ਦਿਨ ਦਾ ਸਮਾਂ ਦਿੰਦੇ ਹਾਂ, ਜੇਕਰ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਅਗਲੇ 15 ਦਿਨਾਂ ਵਿਚ ਹੜ੍ਹ ਪੀੜਤਾਂ ਨੂੰ ਮੁਆਵਜਾ ਨਾ ਦਿੱਤਾ ਤਾਂ ਅਸੀਂ ਸਰਕਾਰ ਖਿਲਾਫ ਸੰਘਰਸ਼ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਾਂਗੇ।
-

पंजाबः पूर्व उप-मुख्यमंत्री को कोर्ट से लगा बड़ा झटका
अमृतसरः पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी की जमानत याचिका को अमृतसर में अतिरिक्त सेशन जज ने खारिज कर दिया है। सोनी बीते कुछ समय से न्यायिक हिरासत में है। आय ये अधिक संपत्ति मामले में तकरीबन 8 महीनों की जांच के बाद उन्हें विजिलेंस ने उन्हें 9 जुलाई को घर से गिरफ्तार किया था। सोनी गिरफ्तार होने के बाद से ही बीमार चल रहे हैं। सेहत ठीक न होने का हवाला देते हुए उन्होंने कोर्ट में एप्लीकेशन लगाई थी। शनिवार को कोर्ट में दोनों पक्षों के बीच बहस हुई। जिसके बाद उनकी याचिका को खारिज कर दिया गया।
बता दें कि विजिलेंस ब्यूरो ने 9 जुलाई को 8 महीने की लंबी जांच के उपरांत ओम प्रकाश सोनी के खिलाफ आय से अधिक मामले में केस दर्ज किया था, जिसमें पिछले 7 साल की अवधि के बीच उन्होंने 12,48,42,692 रुपए खर्च किए थे। विजिलेंस जांच के दौरान उनकी आमदनी 4,52,18,771 दर्ज की गई थी, इसमें 7,96,23,921 रुपए उनकी उनकी आमदन से अधिक खर्च किए गए थे।
9 जुलाई को विजिलेंस ब्यूरो ने ओम प्रकाश सोनी को गिरफ्तार कर लिया था। अगले दिन अदालत ने उनका 2 दिन का रिमांड दिया था। इसी दौरान ओ.पी सोनी की तबीयत बिगड़ जाने के कारण उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया था। वर्तमान समय तक भी सोनी ज्युडिशियल हिरासत में है और अपना इलाज करवा रहे हैं। अदालत में उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के रास्ते पेश होने की सुविधा मिलती रही।
-

पंजाब : सतलुज का पानी बढ़ने पर बाढ़ से प्रभावित हुए कई गांव, सुरक्षा बल की चौकियां डूबी, देखें वीडियो
फिरोजपुर : सतलुज दरिया का पानी एक बार फिर उफान पर है और दूसरी बार सरहदी इलाका फिरोजपुर में धूसी बांध के अंदर आते कई गांव बाढ़ ग्रस्त हो चुके है। सतलुज में आई बाढ़ का पड़ोसी देश पाकिस्तान पर भी काफी असर पड़ा है। बाढ़ के कारण पाकिस्तान के दर्जनों गांव पानी की चपेट में आ गए हैं और वहां के लोगों द्वारा भी अपनी फसलों को बचाने का कार्य शुरू किया गया है। पाकिस्तान के लोगों द्वारा अपने देश में बने बांधो पर खड़े होकर पानी का स्तर देखा जा रहा है। कसूर के गांव गंडा सिंह वाला में चमड़ा फैक्ट्रियों का दूषित गंदा पानी तेज गति के साथ सतलुज में मिल रहा है। पाकिस्तानी लोग अपनी मक्की की फसल को तेजी से काटने में लगे हुए हैं।
भारतीय फैंसिंग बाढ़ के पानी में डूबे होने के कारण पानी ने पाकिस्तान के गांवो में भी मार की है। जानकार बताते हैं कि सतलुज दरिया अनेकों गांवो में पाकिस्तान में जाकर दोबारा भारत में प्रवेश करता है और हुसैनीवाला हैड वर्कस से सीधा पानी पाकिस्तान में जाता है और वहां से वापिस होकर फाजिल्का में प्रवेश करता है। सीमा सुरक्षा बल की विभिन्न चौकियां बाढ़ के पानी में डूब गई हैं। जवानों द्वारा अपना सामान छतों पर रखकर पूरी चौकसी के साथ निगरानी की जा रही है ताकि दुश्मन किसी नापाक हरकत को अंजाम ना दे सके।
इन बाढ़ ग्रस्त गांव के लोगों को प्रशासन द्वारा राहत के लिए बाढ़ के इलाकों को छोड़कर सुरक्षित इलाकों में आने के लिए अपील की जा रही है और फिरोजपुर के हरिके हैड पर ब्यास और सतलुज का पानी इकट्ठा हो रहा है। अब यह पानी 2 दिनों में बढ़कर 90 हजार कायूसिक से 2 लाख कायूसिक लेवल पर पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने के कारण इस पानी को हुसैनीवाला हैड की और सतलुज दरिया में छोड़ा जा रहा है और सतलुज के साथ सटे हुए कई गांव बाढ़ ग्रस्त हो गए है। बाढ़ में फंसे लोगों को रैस्क्यू करने के लिए सिविल प्रशासन पुलिस प्रशासन द्वारा इंतजामों को पूरा करने के दावे किए जा रहे है।डीसी फिरोजपुर राजेश धीमान और एसएसपी फिरोजपुर दीपक हीलोरी खुद इन इलाकों का दौरा कर रहे हैं और लगातार सिविल प्रशासन द्वारा बाढ़ ग्रस्त इलाके के लोगों को सुरक्षित जगाहोंं पर आने के लिए अपील की जा रही है। डीसी फिरोजपुर ने बताया कि राहत को लेकर उनके द्वारा सभी तरह के इंतजाम पुख्ता कर लिए गए हैं ताकि किसी भी तरह का जान माल का नुकसान न हो। बीएसएफ व पंजाब पुलिस सैकड़ों जवान लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए है।
-

पंजाबः धारा 144 के तहत प्रशासन ने मैरिज पैलेसों और साइबर कैफे के मालिकों को जारी किए ये निर्देश
मोगा: अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट-सह-अतिरिक्त उपायुक्त, मोगा डॉ. निधि कमुद बांबा ने सीआरपीसी की धारा 144 के तहत शक्तियों का उपयोग करते हुए जिले में कुछ पाबंधियों के आदेश जारी किए हैं। ये आदेश 30 सितंबर, 2023 तक लागू रहेंगे।
सार्वजनिक भवनों/सरकारी स्थानों पर पोस्टर चित्र आदि लगाने पर प्रतिबंध
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने जिले के सभी सार्वजनिक भवनों और सरकारी स्थानों पर किसी भी प्रकार के पोस्टर, चित्र या हाथों से लिखित किसी भी प्रकार के पोस्टर लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि ये ऐसे भवनों की सुंदरता को बिगाड़ते हैं और उन्हें बदसूरत बनाते हैं, जो लोकहित के विरुध है। इसलिए जिले के भीतर स्थित सभी सार्वजनिक संपत्तियों और सरकारी भवनों/स्थानों पर किसी भी प्रकार के पोस्टर, तस्वीरें या हस्तलिखित या किसी अन्य प्रकार के दस्तावेज लगाने पर रोक लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। आदेश का उल्लंघन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
साइबर कैफे को पहचान रजिस्टर स्थापित करने का आदेश
अपर जिलाधिकारी ने साइबर कैफे वालों को पहचान रजिस्टर स्थापित करने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवादी गतिविधियों को रोकने तथा मानव जीवन को खतरे से बचाने के लिए साइबर कैफे के मालिक को यह सुनिश्चित करना होगा कि कैफे में आने वाले व्यक्ति की पहचान, उसका पहचान पत्र, नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि होना चाहिए। रजिस्टर में दर्ज किया जाए। अगर आने वाले किसी व्यक्ति की कोई गतिविधि पर संदेह पैदा हो तो साइबर कैफे मालिक को इसकी सूचना पुलिस स्टेशन को देनी चाहिए। किसी भी अज्ञात व्यक्ति जिसकी पहचान साइबर कैफे मालिक को मालूम ना हो, उसे साइबर कैफे का उपयोग करने से रोकें। कैफे मालिक अपने लगाए गए राजिस्ट्र में आने वाले प्रयोगकर्ता की अपनी लिखाई में उसका नाम, पता, टेलीफोन नंबर और पहचान प्रमाण स्थापित करने को यकीनी बनाएंगे। मेन सर्वर में एक्टिविटी सर्वर लॉग बचाकर रखना चाहिए और इसका रिकॉर्ड कम से कम 6 महीने तक मुख्य सर्वर में कम से कम 6 महीने तक रखा अनिवार्य है।
मैरिज पैलेसों के मालिकों को चारदीवारी के भीतर ही वाहन पार्क करने के आदेश
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने सभी मैरिज पैलेसों के मालिकों को निर्देश दिए हैं कि वे किसी भी समारोह के दौरान अपने वाहन मैरिज पैलेसों की चारदीवारी के भीतर ही लगाए और सरकारी संपत्ति जो सड़क के लिए चिह्नित है उसे पार्किंग के लिए ना इस्तेमाल करने के आदेश जारी किए गए है। क्योंकि इससे जहां दुर्घटना का खतरा रहता है, वहीं यातायात में भी काफी परेशानी होती है। ऐसा ना करने पर मैरिज पैलेसों के मालिक और मैरिज पैलेसों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-

पंजाबः आप विधायक के दफ्तर में सब इंस्पेक्टर से हाथापाई, विरोधी पार्टियों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो
सब इंस्पेक्टर ने पगड़ी उतारने के लगाए आरोप
श्री हरगोबिंदपुर : विधायक के दफ्तर में सब इंस्पेक्टर कैलाश चंदर के साथ मारपीट के आरोपों को विधायक ने सिरे से नकारा दिया है। विधायक अमरपाल सिंह ने कहा कि विरोधी मेरे खिलाफ साजिशें कर रहे हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया पर साजिश का अरोप लगाते कहा कि उनके राज में पुलिस अधिकारियों के साथ जो कुछ हुआ वह भूल गए हैं। विधायक ने कहा कि कैलाश चंद्र तो सिख फैमली से ही नहीं है वह तो वैसे ही पगड़ी बांधते हैं। पुलिस सब इंस्पेक्टर के साथ हुई मार पिटाई का मामला विधान सभा हल्का श्री हरगोबिंदपुर से सामने आया है यहाँ पुलिस थाना नंगल के सब इंस्पेक्टर कैलाश चंदर ने आरोप लगाया है कि उसके साथ विधायक अमरपाल सिंह के सामने मिशरपुरा दफ्तर में उनके समर्थकों हरजिंदर सिंह और दविंदर सिंह ने मारपीट कर पगड़ी उत्तर दी थी।
शिकायत पर पुलिस थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया था। फिलहाल दोनों आरोपित पुलिस की पकड़ से दूर बताए है। वही पीड़ित पुलिस सब इंस्पेक्टर ने कहा कि अगर वह एक पुलिस अधिकारी के साथ यह हो रहा है तो आम जनता के साथ क्या होगा वही सब इंस्पेक्टर कैलाश चंदर ने कड़ी करवाई की माँग की । उधर विधायक अमरपाल सिंह का इस मामले कहना है कि किसी को बेटी की कुछ फोटो को लेकर विवाद कैलाश चंदर और कुछ लोगों में चल रहा था। जिसे लेकर उन्होंने खुद कैलाश चंद्र और लड़की के परिवार वालों को बुलाया था।लेकिन मेरे आने से पहले ही धक्का मुक्की हो चुकी थी।
सब इंस्पेक्टर की पगड़ी उतारने के आरोप पर विधायक ने कहा कि कैलाश चंदर सिख फैमिली से नहीं है उन्होंने तो वैसे ही पगड़ी बांध रखी है। वहीं इस मामले में अमरपाल ने विरोधियों की साजिश बताते हुए कहा कि उनको बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया पर साजिश का अरोप लगाते कहा कि उनके राज में पुलिस अधिकारियों के साथ जो कुछ हुआ वह भूल गए हैं।
-

पंजाबः रिश्वत मामले में फरार चल रहा ASI गिरफ्तार
लुधियाना: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज रिश्वतखोरी के एक मामले में लुधियाना जिले के पुलिस स्टेशन में तैनात सब इंस्पेक्टर (एएसआई) सुखदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 7 के तहत 16.06.2023 को थाना सुधार में एफआईआर नंबर 48 दर्ज की गई थी और बाद में मामले की जांच विजिलेंस ब्यूरो लुधियाना रेंज को सौंपी गई थी। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि एएसआई सुखदेव सिंह ने अपने जब्त ऑटो रिक्शा छोड़ने के बदले आरोपी एएसआई ने 1500 रुपये की रिश्वत ली थी।
इससे पहले एएसआई ने पीड़ित से 2500 रुपए की रिश्वत ली थी। शिकायतकर्ता ने एएसआई की 1500 रुपये की रिश्वत लेने की वीडियो भी पेश की थी। उन्होंने बताया कि उक्त एएसआई फरार चल रहा था और उसकी अग्रिम जमानत अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, लुधियाना की अदालत ने खारिज कर दी थी। प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो लुधियाना रेंज की टीम आज एएसआई सुखदेव सिंह को बरनाला जिले के गगेवाल गांव से गिरफ्तार किया गया है और उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।