Blog

  • ਪੰਜਾਬ: ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਚ 25 ਸਾਲਾਂ ਦੇ ਡਾਕਟਰ ਦੀ ਮੋਤ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ: ਜਿਲੇ ਦੇ ਨਜਦੀਕੀ ਪਿੰਡ ਸੁਚਾਨੀਆ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਮਾਪਿਆਂ ਦੇ ਇਕਲੋਤੇ 25 ਸਾਲਾਂ ਦੇ ਪੁੱਤਰ ਅਮੋਲਦੀਪ ਸਿੰਘ (ਡਾਕਟਰ ) ਦੀ ਐਕਸੀਡੈਂਟ ਵਿੱਚ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਬਠਿੰਡਾ ਚ ਹੋਏ ਐਕਸੀਡੈਂਟ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪੁਤ ਸਮੇਤ ਇਕ ਹੋਰ ਦੋਸਤ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋਈ ਹੈ। ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਾਰ ਵਿੱਚ ਚਾਰ ਲੋਕ ਸਨ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਡਾਕਟਰ ਅਮੋਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਏਡੀਜੀਪੀ ਪੁਲਿਸ ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਭਾਣਜਾ ਸੀ। ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਗਮਗੀਨ ਮਾਹੌਲ ਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ, ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਰੋ ਰੋ ਕੇ ਬੁਰਾ ਹਾਲ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ। ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਐਡੀਜੀਪੀ ਮਾਮੇ ਅਤੇ ਦੋਸਤ ਨੇ ਕਿਹਾ ਅਮੋਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਬੁਹਤ ਹੀ ਮਿਲਣਸਾਰ ਅਤੇ ਹੋਣਹਾਰ ਬੱਚਾ ਸੀ। 8 ਸਾਲ ਦੀ ਡਾਕਟਰੀ ਦੀ ਪੜਾਈ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕੁਝ ਹੀ ਦਿਨਾਂ ਚ ਉਸਨੇ ਲੋਕ ਸੇਵਾ ਲਈ ਡਾਕਟਰੀ ਲਾਈਨ ਵਿਚ ਉਤਰਨਾ ਸੀ।

    ਪਰ ਉਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਇਹ ਮੱਧ ਭਾਗਾ ਭਾਨਾ ਵਾਪਰ ਗਿਆ। ਇਹ 4 ਦੋਸਤ ਇਕ ਕਾਰ ਚ ਸਵਾਰ ਹੋ ਕੇ ਜਾ ਰਹੇ ਸੀ ਕਿ ਬਠਿੰਡੇ ਮਾਲ ਰੋਡ ਸੜਕ ਵਿੱਚ ਬਣੇ ਡਵਾਈਡਰ ਨਾਲ ਇਹਨਾਂ ਦੀ ਗੱਡੀ ਟਕਰਾ ਗਈ। ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਵਿਚ ਅਮੋਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਸਮੇਤ ਉਸਦੇ ਦੋਸਤ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਉਥੇ ਹੀ 2 ਹੋਰ ਦੋਸਤ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਏ । ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਦੁੱਖ ਕਦੇ ਨਾਂ ਭੁੱਲਣ ਵਾਲਾ ਹੈ। ਓਥੇ ਹੀ ਏਡੀਜੀਪੀ ਗੁਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਢਿਲੋਂ ਨੇ ਬਠਿੰਡਾ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਮਾਲ ਰੋਡ ਤੇ ਮਜੂਦ ਉਸ ਡਵਾਈਡਰ ਨੂੰ ਠੀਕ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਵੇ ਤਾਂਕਿ ਅੱਗੇ ਸਮੇ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਐਸਾ ਦੁਖਦਾਈ ਹਾਦਸਾ ਨਾ ਵਾਪਰੇ ਕਿਉਕਿ ਉਸ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਪਹਿਲਾ ਵੀ ਕਈ ਹਾਦਸੇ ਹੋ ਚੁੱਕੇ ਹਨ।

  • पंजाबः डबल मर्डर केस में तिहाड़ जेल से 2 गैंगस्टरों को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में सीआईए पुलिस 2 दो गैंगस्टरों को तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर बठिंडा लेकर आई है। मिली जानकारी के मुताबिक हरजीत सिंह हैरी मोड़ ओर रविंदर सिंह कटु को बठिंडा के लहर में हुए डबल मर्डर मामले में पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। बताया जा रहा है कि इन दोनों ने गुरुद्वारा साहब के बाहर कत्ल के मामले को अंजाम दिया था। फिलहाल दोनों गैंगस्टरों को तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर आज कोर्ट में पेश किया है, जहां कोर्ट से दोनों का 3 दिनों का रिमांड मिला है।

    मामले की जानकारी देते हुए CIA स्टाफ के इंचार्ज ने बताया यह बंबीहा ग्रुप के साथी है। इन दोनों ने करीब 18 महीने पहले गुरद्वारा साहिब के बाहर लहरा गांव में डबल मर्डर किया था। जिस मामले आज प्रोडक्शन वारंट पर लाकर कोर्ट में पेश किया गया। जहां माननीय जज से दोनों का 3 दिन के रिमांड हासिल हुआ है। पुलिस ने बताया कि कबड्डी खिलाड़ी संदीप नगल अंबिया मामले में भी दोनों का नाम सामने आया था। बठिंडा में भी फिरौतियां मांगने के मामले में भी दोनों की जांच की जाएंगी।

  • पंजाबः 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प में चली गोलियां, एक की मौ’त

    पंजाबः 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प में चली गोलियां, एक की मौ’त

    तरनतारनः पंजाब में गोलियां चलने की बात आम हो गई है। आए दिन राज्य में कहीं ना कहीं गोली चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला गांव खवासपुर से सामने आया है। जहां 2 पक्षों में हुए आपसी विवाद के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब दोनों पक्षों में खूनी झड़प के दौरान ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। इस घटना के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर घायल हो गए है। 

    मृतक व्यक्ति की पहचान बलविंदर सिंह के रूप में हुई। वहीं घायल दोनों व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल विवाद के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।  करीब  3-4 लोगों द्वारा फायरिंग करने की सूचना है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

  • पंजाबी गायक गुरमन मान का हिंदू संगठनों ने किया विरोध, देखें वीडियो 

    लुधियानाः पंजाबी गायक गुरमन मान का लुधियाना में हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध किया है। उन्होंने गायक गुरमन मान पर शनि देव के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। जिसका उन्होंने शनि के मंदिर से लेकर डिवीजन नंबर 7 तक प्रदर्शन करके अपना विरोध जताया है और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसी बीच डिवीजन नंबर 7 के SHO सुखदेव बराड़ ने हिंदू संगठनों के नेताओं के साथ मीटिंग की। जहां आरोप लगाए जा रहा हैे कि इस मीटिंग में उनकी हिंदू संगठनों के बीच काफी तू-तू-मैं-मैं हो गई।

    जिसके बाद हिंदू संगठनों में काफी विरोध पाया जा रहा है। इस बीच हिंदू संगठनों के नेताओं ने पुलिस प्रमुख पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए हिंदू संगठनों के नेताओं ने कहा कि गुरमन मान नाम के गायक ने शनि देव के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। जिसका हिंदू संगठन कड़ा विरोध कर रहे हैं और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज उन्होंने इसके विरोध में भगवान श्री संगदेव मंदिर से लेकर डिविजन नंबर 7 तक विरोध मार्च निकाला। इसी दौरान उन्होंने डिविजन नंबर 7 के प्रमुख पर दुर्व्यवहार का आरोप भी लगाया है।

  • जालंधर: 2 पहिया वाहनों और नगदी सहित 5 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान करण कुमार निवासी न्यू दशमेश नगर, अर्जुन निवासी दशमेश नगर, करण निवासी काला सिंघा रोड़, मंदीप सिंह निवासी गीता कालोनी और रिषभ शाही उर्फ रिशु निवासी वीला कालोनी के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी वेस्ट के जसप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम को पिछले कुछ दिनों से लगातार लूट की वारदातों की शिकायतें मिल रही थी।

    जिसके बाद थाना भार्गव कैंप की थाना प्रभारी गगनदीप शेखों की टीम ने मामला दर्ज करके 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें पुलिस ने अर्जुन, करण, मंदीप और करण के कब्जे से 2 एक्टिवा, 2 मोटरसाइकिल, 6 मोबाइल, एक गीजर और 1500 रुपए नगद बरामद किए है। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल करेंगी ताकि आरोपियों से पूछताछ में और खुलासे हो सके।

    इसी तरह एनडीपीएस एक्ट के मामले में 7 महीने से वांछित भगौड़े रिषभ शाही को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी गगनदीप शेखों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 11 अगस्त 2022 को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। जिसमें अदालत ने आरोपी को 1 मई 2023 को वांछित भगौड़ा करार कर दिया था। जिसे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। 

  • बंजार में अयोजित राज्य स्तरीय मेगा कैंप का हुआ समापन

    ऊना/ सुशील पंडित : राजकीय महाविद्यालय बंजार में अयोजित 5 दिवसीय राज्य स्तरीय मेगा कैंप का हुआ समापन। अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने बताया कि अटल बिहारी बाजपेई राजकीय महाविद्यालय एनएसएस इकाई के 2 स्वयंसेवी विशाल सोनी और कामना ने बंजार महाविद्यालय में 5 दिवसीय एनएसएस मेगा कैंप में भाग लिया। उन्होनें बताया कि कहा कि राज्य स्तरीय मेगा कैंप का आयोजन 18 दिसम्बर से 22 दिसम्बर 2023 तक राजकीय महाविद्यालय बंजार ज़िला कुल्लू में हुआ । महाविद्यालय बंगाणा एनएसएस इकाई के दो स्वयंसेवी विशाल सोनी और कामना ने बताया कि इन 5 दिनों में स्वास्थ्य, शिक्षा, ड्रिल, परेड और प्रत्येक महाविद्यालय के स्वयंसेवीयों से इंटरेस्ट करने का, संयुक्त तौर पर अनुशासन में रहने का,अपनी अपनी संस्कृति को जानने का और हर एक सत्र में नई-नई जानकारी प्राप्त करने व सीखने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है और यकीनन हमारे लिए एक नया अनुभव था और समापन समारोह में हम सब को अपने अपने अनुभव साझा करने का अवसर भी मिला। उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरान जो भी उन्हें नई बातें , नया अनुभव नया कार्य शैली  सीखने को मिला उसे आगामी हमारे एनएसएस बंगाणा ईकाई के कार्यक्रमों में लागू करने की कोशिश करेंगे।
  • पंजाबः डॉक्टर से हुई लूट के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः बहादुर के रोड पर पुलिस ने बीते दिनों एक डॉक्टर से हुई लूट के मामले को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के 11 मोबाइल, एक तेजधार हथियार और वारदात में इस्तेमाल किया गया मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए एडीसीपी रूपिंदर कौर सरां ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों ने 18 दिसंबर को बहादुर के रोड पर एक डॉक्टर से 25 हजार रूपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने थाना बसती जोधेवाल के क्षेत्र में भी एक लूट की वारदात की थी। इसके अलावा, यह अलग-अलग समय में अन्य कई आपराधिक बढ़ता को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस आरोपियों को आगे की रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

  • पंजाबः गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और दलित समुदाय में जगह को लेकर छिड़ा विवाद, देखें वीडियो

    तरनतारनः गुरुद्वारा जन्म स्थान धन धन शहीद बाबा दीप सिंह जी के गांव पहूविंड में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और दलित भाईचारे समुदाय में जगह को लेकर विवाद छिड़ गया। इस दौरान जहां गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पर रूड़ी वाली जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगाए गए। वहीं दूसरी ओर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने दलित समुदाय के आरोपों को बेबुनियाद बताया। मामले को लेकर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे काफी समय से इस जगह पर रूड़ी लगाते हैं, लेकिन अब गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी इस जगह पर कब्जा कर रही है और उनके साथ धक्का किया जा रहा है। वहीं मौके पर पहुंचे भिखीविंड पुलिस स्टेशन के एसएचओ गुरचरण सिंह ने स्थिति का जायजा लिया और दलित समुदाय को आश्वस्त किया कि किसी को भी परेशान नहीं किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि कानून के मुताबिक जिसकी जो जगह बनती होगी, उसे दी जाएगी। मौके पर मौजूद गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मैनेजर प्रभजोत सिंह और कैप्टन बलवंत सिंह पहुविंड ने बताया कि यह जगह करीब 5 कनाल है, जो गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की है और वे इस जगह पर कुश्ती का अखाड़ा और पार्क बना रहे हैं। लेकिन उक्त दलित समुदाय द्वारा इस जगह पर कब्जा करने की नियत से यहां रूड़ी फेंकी रही है, जो कि नाइंसाफी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन और इलाके के लोगों से सहयोग की अपील की और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। 

  • हर घर दस्तक मुहिम के तहत ग्रामीण स्तर तक पहुंचाया जा रहा जागरूकता संदेश : डॉ  निखिल ठाकुर

    ऊना/ सुशील पंडित : हरोली ब्लॉक की ग्राम पंचायत चन्दपुर में हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत की गई जिसकी अध्यक्षता वेटरनरी अधिकारी हरोली डॉक्टर निखिल ठाकुर ने की। उन्होंने अभियान की शुरुआत करते हुए कहा की जिला प्रशासन द्वारा चलए जा रहा नशा मुक्त ऊना अभियान बहुत ही सराहनीय कदम है। उन्होंने बताया कि सभी स्वास्थ्य विभाग आने वाले समय में नशे से बीमार मरीजों के उपचार का पूरा प्रबंध कर रहा है किसी ने भी नशे से सबंधित जानकारी या इलाज करवाना है तो वो हमारे नशा मुक्त ऊना अभियान के हेल्पलाइन नम्बर 94180-64444 पर कॉल करके जानकारी प्रात कर सकता है। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा ड्रग फ्री ऐप भी बनाई गई है जिस पर  नशे से सबंधित कोई भी जानकारी डाल सकते हैं। जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए स्कूल, कॉलेज, आईटीआई में अलग-अलग तरीके से नशा मुक्त ऊना अभियान काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान का सफल बनाने के लिए हर-घर दस्तक मुहिम के तहत  समाज के प्रत्येक नागरिक को जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर नशा मुक्त ऊना अभियान के प्रोग्राम अधिकारी जयेंद्र हीर, स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान माला देवी, सभी वार्ड पंच, आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • पंजाबः 2 पक्षों में हुई झड़प, घटना सीसीटीवी में कैद, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर में आए दिन मारपीट और लड़ाई-झगड़े के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला अमृतसर के कोट खालसा के इंदिरा कॉलोनी इलाके का सामने आया है। जहां उस वक्त हालात तनावपूर्ण हो गए जब गली में रहने वाले दो परिवार आपस में भिड़ गए। जानकारी देते हुए बलजिंदर कौर ने बताया कि जब वह देर रात एक कार्यक्रम से अपने घर लौटे तो गली में सुखविंदर सिंह नाम के व्यक्ति की मोटरसाइकिल पहले से ही खड़ी थी। इसी दौरान उनकी कार एक मोटरसाइकिल से टकरा गई और मोटरसाइकिल जमीन पर गिर गई।

    जिसके कारण दोनों के बीच काफी देर बहसबाजी होती रही। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान दोनों में मामला इतना बढ़ गया कि सुखविंदर सिंह ने उनके घर पर पथराव शुरू कर दिया और जिसके कारण उनकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित बलजिंदर कौर ने पुलिस से न्याय की मांग की है। वहीं दूसरी ओर इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली है। पुलिस ने कहा कि उनकी टीम ने मौके पर जाकर घटना का जायजा ले लिया है। जिसके बाद दोनों पक्षों का बयान दर्ज कर लिया गया है। इस दौरान एक पक्ष को चोटें भी आई है। पुलिस ने कहा कि एमएलआर की रिपोर्ट के आने के बाद कानून के मुताबिक उचित कार्रवाई की जाएगी।