Blog

  • काम दिलाने के बहाने 55 साल की महिला के साथ किया गैंगरेप 

    गुजरात: वडोदरा में 55 साल की एक महिला के साथ हैवानियत का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि घर में काम दिलाने के बहाने तीन लोगों ने उसके साथ रेप किया. पीड़िता ने इस बारे में बेटी को बताया तो उसके होश उड़ गए. उसकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है.

    इंसानियत को शर्मसार और दिल को झकझोर देने वाली ये घटना वडोदरा के खोडियारनगर इलाके की है. शुक्रवार को 55 साल की एक महिला घरों में काम की तलाश कर रही थी. जिस वक़्त वो लोगों से पूछ रही थी. तभी उसके पास खड़े रिक्शा चालक वकील पठान ने महिला का मोबाइल नंबर लिया. इसके आधे घंटे बाद रिक्शा चालक ने महिला को कॉल की और एक बंगले में काम दिलाने के बहाने बुलाया. वो महिला को रिक्शे में बैठाकर छानी इलाके में एक सुनसान जगह पर ले गया. वहां उसके दो दोस्त शकील अहमद पठान और चमन पठान पहले से ही मौजूद थे.

    महिला ने गड़बड़ी महसूस होने पर विरोध किया तो तीनों उसे खींचकर पास की एक सुनसान जगह पर ले गए. वहां बारी-बारी से महिला के साथ रेप किया. इसके बाद महिला ने अपने साथ हुई दरिंदगी के बारे में बेटी को बताया. उसकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने तुरंत चार टीमें गठित की और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए. 

  • पंचायत उपचुनाव में मतदान केन्द्र  के सीमित दायरे में सशस्त्र प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा

    पंचायत उपचुनाव में मतदान केन्द्र  के सीमित दायरे में सशस्त्र प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा

    ऊनासुशील पंडित :ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि ज़िला ऊना में 25 फरवरी को पंचायती राज संस्थाओं के पदो के लिए होने वाले उप-चुनाव में मतदान केन्द्र व सुरक्षा की दृष्टि से सीमित दायरे के भीतर तैनात सुरक्षा कर्मियों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति के लिए सशस्त प्रवेश पर पूर्णतया प्रतिबन्ध रहेगा। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति इसका उलंघन करता पाया जाता है, तो वह दो वर्ष का कारावास अथवा जुर्माना या दोनों सजाओं से दण्डनीय होगा। 
  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल जेईई मेंस का परिणाम शानदार रहा

    ऊना/सुशील पंडित :वशिष्ट पब्लिक स्कूल का जेईई मेंस का परिणाम शानदार रहा। जिसमें ऋत्विक सैनी ने 96.4, रिद्धि प्रभाकर ने 91,अयाना जसवाल ने 90 परसेंटाइल प्राप्त किए। यह बच्चे एनआईटी के कॉलेजो में प्रवेश के लिए और आईआईटी में एडमिशन  के लिए होने वाली जेईई एडवांस  परीक्षा  के लिए योग्य हैं । इसके अलावा वशिष्ट पब्लिक स्कूल के 27 बच्चों ने जेईई मेंस की परीक्षा उत्तीर्ण की।ऐसा शानदार परिणाम सुनकर अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी ।

    उन्होंने इसका श्रेय स्टॉफ, मैनेजमेंट तथा  स्कूल के सौहार्दपूर्ण वातावरण को दिया। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ठ जी ने कहा कि यह बच्चों की मेहनत और लगन का परिणाम है और कहा कि वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऐसे  परिणाम  देने के लिए हमेशा अग्रसर रहेगा। स्कूल के प्रधानाचार्य  श्री दीपक कौशल ने  बच्चों और शिक्षकों  को  बधाई दी।
  • 21 आवारा कुत्तों पर बदमाशों ने बरसाई गोलियां 

    तेलंगाना:  महबूबनगर जिले के पोन्नाकल में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां कुछ अज्ञात बदमाशों ने 21 आवारा कुत्तों की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी. हथियारों से लैस अपराधियों ने इस हत्या को अंजाम दिया. इसके बाद गांव में एक भी कुत्ते नहीं बचे जिससे गांव वाले सदमे में हैं. बदमाशों की इस गोलीबारी से कई अन्य कुत्ते घायल भी हो गए. बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग से महज दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस गांव में गोलीबारी के बाद एक भी कुत्ते नहीं बचे.

    पशुपालन विभाग ने शवों का पोस्टमार्टम किया जिसके बाद अडाकल के पुलिस उप-निरीक्षक श्रीनिवास ने संदेह जताया कि कुत्तों को पहले जहर दिया गया और उसके बाद बंदूक से उन्हें करीब से गोली मारी गई .गांव और हाइवे पर सीसीटीवी कैमरा नहीं होने की वजह से पुलिस को आरोपियों की पहचान में दिक्कत हो रही है. हालांकि अधिकारियों ने अब सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए कदम उठाए हैं. शस्त्र अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. हालांकि अभी तक किसी भी संदिग्ध की पहचान नहीं की गई है. इस क्रूरता के पीछे का मकसद क्या था ये अभ साफ नहीं हो पाया है. 

    पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद वहां मिले खाली कारतूसों की पहचान करने के साथ ही साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है. पुलिस ने खुलासा किया कि दो कुत्तों के शव पर बंदूक की गोली के घाव पाए गए हैं. बताया जा रहा है कि पहले उन्हें जहर दिया गया और उसके बाद उन्हें गोली भी मारी गई.

  • पंजाबः धमकी देकर फिरौती मांगने वाले गिरोह का सदस्य काबू, देखें वीडियो 

    बठिंडाः जिले में लोगों को धमकी देकर फिरौती मांगने वाले गिरोह के सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर की देसी पिस्तौल, 2 जिंदा कारतूस और एक फोन बरामद किया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी डी राजेश कुमार ने बताया कि सीआईए स्टाफ-1 की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि करणदीप सिंह उर्फ कन्नू पुत्र लखविंदर सिंह निवासी मोड़ मंडी का रहने वाला है। जो कि भट्टी रोड़ पर फिरौती ना मिलने पर कारोबारी पर फायरिंग करने आ रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने आरोपी को काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकद्दमा 18 तारीख 16/2/2024 अ/ध 25/54/59 अस्ला एख्ट थाना सिविल लाइन में दर्ज करके हथियार और फोन बरामद किए है।

  • जालंधरः अभिषेक शर्मा को मिला रीजनल पासपोर्ट ऑफिस का एडिशनल चार्ज

    जालंधर, ENS: महानगर में बीतें दिन सीबीआई ने रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर अनूप सिंह, एआरपीओ हरिओम और संजय श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद आज विदेश मंत्रालय ने जालंधर रीजनल ऑफिस का चार्ज अमृतसर के आरपीओ अभिषेक शर्मा को दे दिया है। अभिषेक शर्मा के पास जालंधर रीजनल पासपोर्ट ऑफिस का एडिशनल चार्ज है। नई नियुक्ति होने तक अभिषेक शर्मा ही जालंधर का सारा कारभार संभालेंगे। हर हफ्ते वह कुछ दिन जालंधर और कुछ दिन अमृतसर में बैठेंगे।

  • ‘घातक’ और ‘घायल’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के प्रोड्यूसर को 2 साल की सजा, लगा 2 करोड़ रुपए का जुर्माना

    मुबंईः ‘घातक’ और ‘घायल’ जैसी सुपरहिट फिल्में बनाने वाले बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर राजकुमार संतोषी को जामनगर की अदालत ने शनिवार को दो साल की जेल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उनपर दो करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। दरअसल, कोर्ट ने यह सजा चेक बाउंस मामले में सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने प्रोड्यूसर को चेक के अमाउंट की दोगुनी रकम यानी 2 करोड़ रुपए जमा करने का आदेश भी दिया है। 

    बता दें कि यह पूरा मामला साल 2015 का है। साल 2019 में जामनगर कोर्ट ने राजकुमार संतोषी को सुनवाई के लिए पेश होने का आदेश दिया था। आदेश को मानते हुए प्रोड्यूसर कोर्ट में पेश भी हुए थे। इसके बाद अशोकलाल के वकील ने बताया था कि राजकुमार संतोषी और अशोकलाल काफी अच्छे दोस्त हैं। 2015 में अशोकलाल ने संतोषी को एक करोड़ रुपए उधार दिए थे। इस कर्ज को वापस करने के लिए संतोषी ने उन्हें 10 लाख रुपए के 10 चेक दिए थे लेकिन दिसंबर 2016 में यह चेक बाउंस हो गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, वकील ने आगे बताया कि चेक बाउंस होने के बाद जब अशोकलाल ने संतोषी से कॉन्टेक्ट किया तो बात नहीं हो पाई।

    इसके बाद ही अशोकलाल ने संतोषी के खिलाफ जामनगर की अदालत में मामला दर्ज कराया था। वकील ने आगे बताया था कि इस मामले के दर्ज होने के बाद 18 सुनवाईयों में राजकुमार संतोषी कोर्ट नहीं पहुंचे। चेक बाउंस होने पर जामनगर कोर्ट ने राजकुमार संतोषी को पहले पीड़ित को 15 हजार रुपए देने का आदेश दिया था लेकिन अब कोर्ट ने गंभीर फैसला सुनाते हुए उन्हें अपने लिए उधार की दोगुनी रकम अशोकलाल को चुकाने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि राजकुमार संतोषी बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने दामिनी, अजब प्रेम की गजब कहानी, खाकी, घातक और घायल समेत कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं।

  • क्या भाजपा में शामिल होंगे पूर्व सीएम, कांग्रेस नेता का आया बयान

    नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव में कुछ ही दिन पहले कांग्रेस को झटका लग सकता है। सिंधिया की तरह ही कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ के साथ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा कमलनाथ के साथ एमपी के 10 कांग्रेस विधायक और दो महापौर भी बीजेपी में शामिल हो सकते है। सूत्रों का कहना है कि कमलनाथ का बीजेपी में जाना तय हो गया है। सूत्रों का यह भी कहना है कि कमलनाथ शनिवार को नहीं बल्कि रविवार को बीजेपी में शामिल हो सकते है।

    इन्हीं अटकलों के बीच कांग्रेस नेता कमलनाथ शनिवार दोपहर दिल्ली पहुंचे हैं।जहां भाजपा में जाने की अटकलों के बीच कमलनाथ का बयान सामने आया है। वे अपने बेटे नकुलनाथ के साथ दिल्ली पहुंचे। यहां उन्हें मीडिया ने घेर लिया और वह सवाल पूछा, जिसका जवाब पूरा देश जानना चाहता है। भाजपा और कांग्रेस में भी हलचल मची हुई है। वहीं कमलनाथ ने सवाल का जवाब देते हुए न तो स्पष्ट रूप से हां कहा और न ही ना कहा, लेकिन उनके बयान ने मीडिया को असमंजस में जरूर डाल दिया।

    बता दें कि मध्य प्रदेश से कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ आज 5 दिन के छिंदवाड़ा दौरे पर थे, जो उन्होंने ऐन मौके पर रद्द कर दिया। इसके बाद वे और उनके बेटे नकुल अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गए। नकुल ने अपना X अकाउंट प्रोफाइल बदल दिया। कांग्रेस का लोगो हटाया तो लोगों को लगा कि कहीं वे भाजपा में तो नहीं जा रहे।

  • हाईकोर्ट के वकीलों ने किया हड़ताल का ऐलान

    हाईकोर्ट के वकीलों ने किया हड़ताल का ऐलान

    चंडीगढ़ः पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के वकीलों ने हड़ताल का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि वकील सोमवार को हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान हाईकोर्ट में कोई काम नहीं होगा। यह फैसला वकीलों पर हुए हमले के खिलाफ लिया गया है। दरअसल, शुक्रवार शाम को चंडीगढ़ के सेक्टर 28 की मोटर मार्केट में झगड़ा हो गया। बाजार में कुछ लोगों और वकीलों के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई और मारपीट में एक वकील का पैर फैक्चर गया।

    हालांकि, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। लेकिन वकीलों का कहना है कि इस एफआईआर में हल्की धाराएं शामिल की गई हैं। वकील मांग कर रहे हैं कि इसमें आईपीसी की धारा 325 और 326 को भी शामिल किया जाए। इससे नाराज वकील सोमवार को हड़ताल पर रहेंगे। हरियाणा और पंजाब की जिला बार एसोसिएशनों से भी बात करके विरक को निलंबित करने का प्रयास किया जाएगा।

  • डॉक्टर की क्लीनिक पर सीएम फ्लाइंग की दबिश, चल रहा था ये काम, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा में चल रही सरकारी नौकरियां की भर्ती में बिजली विभाग व अस्सिटेंट लाईनमैन ए एल एम के उम्मीदवारों को वेरीफाई करने के आरोप में मुख्यमंत्री उड़न दस्ता के इंस्पेक्टर प्रवीण आर्य के नेतृत्व में सेक्टर 15 में एक डॉक्टर के क्लीनिक पर छापा मारा। टीम में नागरिक अस्पताल के डॉक्टर ध्रुव और ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ पिंजौर विनय भी रहे। जब मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने डॉक्टर प्रदीप भारद्वाज के सेक्टर 15 स्थित क्लीनिक पर छापा मारा तो काफी उम्मीदवार वहां पर अपना चरित्र वेरीफाई करवाने के लिए लाइन में खड़े हुए थे। सभी उम्मीदवारों ने टीम को बताया कि वह अपना चरित्र वेरीफाई करवाने आए हैं और उन्होंने एक-एक युवक ने 200 रुपए देकर अपना चरित्र प्रमाण पत्र  बनवा रहे है।

    टीम ने मौके पर डॉक्टर प्रदीप भारद्वाज के कुछ दस्तावेज कब्जे में लिए हैं जिनका पहले वेरीफाई किया जाएगा। नियमता के अनुसार चरित्र प्रमाण पत्र या तो वार्ड पार्षद बना सकता है या सरकारी अधिकारी।  टीम ने मौके से दस्तावेज कब्जे में लेकर पंचकूला के सरकारी अस्पताल की सिविल सर्जन को सौंप दिए हैं। उन सभी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। टीम में सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार आर्य के साथ उपचार विभाग पंचकूला के एएसआई सुरेंद्र गुरमीत सिंह वह कांस्टेबल बलजिंदर सिंह, हितेश और बलदेव और महिला सिपाही संगीता वे ड्यूटी मजिस्ट्रेट वह बीडीपीओ पिंजोर विनय परताप और डॉक्टर ध्रुव शामिल रहे।