Blog

  • त्रिदेव सम्मेलन में चैतन्य शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओ में भरा जोश अम्बोआ में कृष्ण रंग में रंगे चैतन्य शर्मा

    त्रिदेव सम्मेलन में चैतन्य शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओ में भरा जोश अम्बोआ में कृष्ण रंग में रंगे चैतन्य शर्मा

    ऊना/ सुशील पंडित: गगरेट विधानसभा क्षेत्र के  उपचुनाव  हेतु भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने मुबारिकपुर में आयोजित त्रिदेव सम्मेलन में हिस्सा लिया और भाजपा कार्यकर्ताओ में जोश भरा। चैतन्य शर्मा ने बताया कि मुबारिकपुर में अंदौरा अप्पर एवम अंदौरा लोअर,कलरूही, मुबारिकपुर और शिवपुर के अंतर्गत आने वाले भाजपा कार्यकर्ताओ हेतु त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें कार्यकर्ताओ ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता 01 जून को होने वाले विधानसभा उपचुनाव एवम लोकसभा चुनाव हेतु पूरी तरह आत्मविश्वास एवम उत्साह से भरपूर है और देश प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है। चैतन्य शर्मा ने कहा कि 15 माह में कांग्रेस सरकार अपनी चुनावी वायदो को पूरा न कर पाई। न महिलाओ को 1500 दिए, न गौबर खरीदा, उल्टा भाजपा ke कार्यकाल में खोले गये कार्यालयों में संस्थानों को बंद कर दिया, इसके इलावा क्षेत्र में सड़कों के बुरे हाल हैं और सरकार पैच वर्क वही नहीं करवा पा रही, जबकि कर्मचारियों के वेतन एवम उनके हक देने के भी लाले पड़े हुए है।

    उधर  डेरा पंडित हरी शाह जी दरवार में अम्बोआ में 25वीं श्रीमद गौ भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसी के दृष्टिगत बाबा राकेश शाह जी की अगुवाई में शोभायात्रा का आयोजन कियाजिसमें चैतन्य शर्मा ने पालकी उठाई और लगभग 02 किलोमीटर पैदल चलकर दर्शा दिया कि चैतन्य शर्मा दिल से एवम जमीन से जुड़े नेता हैं। चैतन्य शर्मा न केवल पूरी तरह भगवान श्री कृष्ण के रंग में रंगे नजर आये, अपितु उन्होंने  गौ रक्षा का भी संकल्प लिया। चैतन्य शर्मा ने बाबा राकेश शाह गौ सेवा के लिए समर्पित है और उनके गौ रक्षा के लिए श्री मदभागवत कथा के माध्यम से लाई जा रही जागृति भी काबिलेतारीफ है। चैतन्य शर्मा ने कहा कि पूर्व में  डेरा अम्बोआ में एक  शेड के निर्माण का कार्य उन्होंने करवाया था और भविष्य में भी वह गौ सेवा के लिए समर्पित रहेंगे।

    कलरूही में 8 बूथों के बूथ त्रिदेव की बैठक में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार की गई। 
    इस बैठक में सह प्रभारी नवीन धीमान, विजय चौधरी, मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सनी पटियाल, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रवासी लोकसभा सह प्रभारी दान सिंह रावत, प्रवासी विस्तारक गौरव पांडे, विनोद तिवारी और आलोक तिवारी मौजूद रहे। 
    कार्यक्रम में हम सभी ने एकजुट होकर हर बूथ पर कमल खिलाने का संकल्प लिया।
  • गर्मी का प्रकोप– ऊना जिले में स्कूलों के टाइम शेड्यूल में बदलाव

    ऊनासुशील पंडित: ऊना जिले में गर्मी के बढ़ते प्रकोप के चलते स्कूलों के टाइम शेड्यूल में बदलाव किया गया है. जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस संदर्भ में आदेश जारी किया है. आदेश के मुताबिक सोमवार 13 मई से ऊना जिले में सभी सरकारी और निजी स्कूल प्रातः 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगे. कम हुए समय की भरपाई स्कूल में सुबह की प्रार्थना और अर्ध अवकाश के समय को घटा कर की जाएगी. यह आदेश जिले के सभी प्राथमिक, उच्च एवं वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों पर लागू होंगे |

    जिले के उच्च और प्रारम्भिक शिक्षा उप निदेशकों  की अनुशंसा पर जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के लिए यह संशोधित टाइम शेड्यूल आगामी आदेश तक लागू करने का निर्णय लिया गया है।

  • अभिनेत्री और भाजपा नेत्री किरण खेर के साथ नामाकंन भरने पहुंचे संजय टंडन, देखें वीडियो

    अभिनेत्री और भाजपा नेत्री किरण खेर के साथ नामाकंन भरने पहुंचे संजय टंडन, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः यूटी में भाजपा के लोकसभा के उम्मीदवार संजय टंडन ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो निकाला। जिसमें वह पार्टी कार्यालय कमलम से सेक्टर 17 डीसी ऑफिस तक पहुंचे। इसके बाद उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान खास बात यह थी कि उनके नामांकन पत्र दाखिल करते हुए सांसद किरण खेर भी नजर आई।

    दरअसल, पिछले काफी समय से जब से भाजपा के उम्मीदवार संजय टंडन का नाम सामने आया था उसके बाद से अक्सर यह प्रश्न पूछे जाते थे कि सांसद किरण खेर क्यों नहीं उनके साथ नजर आती तो आज उनके साथ सांसद किरण खेर भी नजर आई और उनका नामांकन पत्र दाखिल करवाया। वही नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद संजय टंडन ने कहा कि वह अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं वह 5 साल चंडीगढ़ में ही रहेंगे और चंडीगढ़ के लिए ही काम करेंगे और उन्हें भारी मतों से जीत प्राप्त होगी।

  • पंजाबः नामाकंन भरने पहुंचे सुखजिंदर रंधावा ने CM के बयान पर साधा निशाना

    पंजाबः नामाकंन भरने पहुंचे सुखजिंदर रंधावा ने CM के बयान पर साधा निशाना

    गुरदासपुरः लोकसभा हलका गुरदासपुर से कांग्रेसी उम्मीदवार सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले रंधावा गुरदासपुर के विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा के आवास पर पहुंचे, जहां से वह नामांकन दाखिल करने के लिए जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स पहुंचे। वहां पर उन्होंने जिला चुनाव अधिकारी विशेष सारंगल को नामांकन पत्र सौंपा। इस मौके पर विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा, अमित विज, अरुणा चौधरी, नरेश पुरी आदि मौजूद थे। विधायक तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा रंधावा के समर्थन में चुनावी बैठक की तैयारी के कारण नहीं पहुंच पाए।

    सीएम भगवंत मान के 13-0 के बयान को लेकर उन्होंने चुटकी लेते कहा कि मान ने 0-13 कहना था। आने वाले दिनों में सीएम खुद ही इस बात को साफ कर कर देंगे। उन्होंने कहा कि अब भाजपा अब की बार 400 पार का नारा लगाते सुनाई नहीं देती। सीएम की ओर से गर्मी से बचने के लिए दस्तार पर पानी डालने के मामले में उन्होंने कहा कि दस्तार पर जूठा पानी डालकर उन्होंने पगड़ी की बेअदबी है। मुख्यमंत्री कभी भी कुछ भी कर सकते हैं। श्री अकाल तख्त साहिब को इस बात का नोटिस लेना चाहिए।

    इस मौके पर विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि अगर देश में लोकतंत्र और संविधान को बचाना है, नफरत का माहौल खत्म करवाना है, पंजाब को बचाना है तो कांग्रेस के अलावा कोई भी विकल्प नहीं है। उन्होंने दावा किया कि इस समय देश में जैसे हालात बन रहे हैं इंडिया अलायंस देश में सरकार बनाएगा। बाजवा ने कहा कि कांग्रेस देश में हर वर्ग का ध्यान रखेगी। देश की पहचान महात्मा गांधी और महात्मा बुद्ध से है। वही प्यार का संदेश पूरे देश में चलेगा, जब देश में इंडिया अलायंस की सरकार बनेगी।

    उधर, रंधावा ने कहा कि उन्हें पार्टी ने जिस दिन से टिकट दी है, तभी से पूरी लीडरशिप उनके साथ चल रही है। विधायक पाहड़ा, अरुणा चौधरी, अमित विज, नरेश पुरी, प्रताप बाजवा, तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा सभी नेता उनके साथ चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में कानून व्यवस्था के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। वह संसद में पहुंचकर पंजाब और जिले की बात की करेंगे। जीत के बाद लोगों से धोखा नहीं किया जाएगा, लोगों की सभी मांगें संसद में रखी जाएगी।

  • पंजाबः साइंस कॉलेज के पास युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

    पंजाबः साइंस कॉलेज के पास युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

    लुधियानाः जगराओं में शुक्रवार को साइंस कॉलेज के नजदीक बने कूड़े के डंप पर एक शव मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना सिटी की पुलिस शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल में रखवा दिया। इस मामले को लेकर थाना सिटी के इंचार्ज सुरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सुबह फोन पर जानकारी मिली थी कि साइंस कॉलेज के पास एक शव पड़ा है। जिसके चेहरे पर मक्खियां भिनभिना रही है।

    जिसको देखने से लगता है कि युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर जांच की। युवक की जेब से ऐसा कुछ बरामद नहीं हुआ। जिससे युवक की पहचान हो सके। पुलिस ने शव को 72 घटों के लिए सरकारी अस्पताल में रखवा दिया। उसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

    वहीं पुलिस लापता होने सबंधी शिकायत को लेकर थानों से सर्पक कर रही है। जांच अधिकारी ने बताया कि अगर शव की पहचान नहीं हुई। पुलिस पोस्टमार्टम कर शव का संस्कार करवा देगी। बता दें कि जिस जगह से पुलिस को शव मिला है वहां के आसपास पुलिस ने कई नशा तस्करों को पकड़ा है। लोगों के मुताबिक युवक श्मशान घाट या फिर कूड़े के डंप पर आकर नशा आदि करते हैं।

  • पंजाब : केजरीवाल को जमानत मिलने पर आप पार्टी में खुशी का माहौल, देखें वीडियो

    पंजाब : केजरीवाल को जमानत मिलने पर आप पार्टी में खुशी का माहौल, देखें वीडियो

    मोगा : सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी में काफी जोश देखा जा रहा है। केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के वर्करों में खुशी पाई जा रही है और उन्होंने मानयोग अदालत का धन्यावाद किया।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि सच्चाई की जीत है। वही भाजपा के खेमे में इस को लेकर कोई खास टिप्पणी नही की। वही जहा मोगा की एमएलए मैडम डाक्टर अमनदीप कौर अरोड़ा और भाजपा लोक सभा फरीदकोट से मोगा के इंचार्ज डाक्टर सीमांत गर्ग ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी।

  • पंजाबः केजरीवाल की रिहाई को लेकर पूर्व सीएम विजय रुपाणी और विजय सांपला का आया बयान, देखें  वीडियो

    पंजाबः केजरीवाल की रिहाई को लेकर पूर्व सीएम विजय रुपाणी और विजय सांपला का आया बयान, देखें  वीडियो

    लुधियानाः अरविंद केजरीवाल की रिहाई को लेकर गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी का बयान सामने आया है। इस दौरान उन्होंने कहाकि अरविंद केजरीवाल की रिहाई पर पंजाब के लोग आप पार्टी के सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल की भ्रष्ट सरकार और भ्रष्ट नेता को जान चुके हैं, वह दोबारा उनके बहलावे में नहीं आएंगे। इस दौरान उन्होंने रवनीत बिट्टू को देर रात सरकारी कोठी के किराए पर दिए गए नोटिस को लेकर भी निंदा की। विजय रुपाणी ने कहा कि मौजूदा सरकार नहीं चाहती कि भाजपा के नेता आगे आए वह अच्छी राजनीति करें। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री और पंजाब भाजपा के सीनियर नेता विजय सापला भी आज रवनीत बिट्टू के नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए पहुंचे शहर में पहुंचे थे।

    इस दौरान उन्होंने केजरीवाल की सुप्रीम कोर्ट द्वारा रिहाई पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अपनी बनाए नियमों से अलग होकर जो जमानत दी है यह एक चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल अब प्रचार के लिए आते हैं तो उससे भाजपा के नेताओं को या उम्मीदवारों को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला, क्योंकि पंजाब के लोग उनकी द्वारा की गई भ्रष्टाचार को जान चुके हैं। दूसरी ओर भाजपा उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू को अरविंद केजरीवाल की जमानत मिलने पर सवाल पूछे जाने पर वह अपने बोलने की मर्यादा भी भूल गए। इस दौरान बिट्टू ने अरविंद केजरीवाल की जमानत पर कहा कि चोर उचक्के जैसे लोगों को जमानत मिल ही जाती है, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। 

  • पंजाबः नामाकंन भरने से मुश्किल में फंसे, रवनीत बिट्टू ने गहने रखी जमीन, देखें वीडियो

    पंजाबः नामाकंन भरने से मुश्किल में फंसे, रवनीत बिट्टू ने गहने रखी जमीन, देखें वीडियो

    आज कार में या फिर भाजपा दफ्तर में सोएंगे रवनीत बिट्टू

    लुधियानाः लोकसभा चुनाव से पहले रवनीत बिट्टू की मुश्किलें बढ़ गई। दरअसल, नामाकंन से पहले देर रात रवनीत बिट्टू को नगर निगम से एक नोटिस आया था। दरअसल, गुरप्रीत गोगी ने बिट्टू की सरकारी कोठी के बकाया राशि को लेकर मुद्दा उठाया था। हालांकि कोठी की एनओसी को लेकर जब बिट्टू से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले को लेकर कुछ नहीं पता है। उन्होंने कहाकि देर रात नगर निगम के 2 करोड़ रुपए के मैसेज के बाद उन्होंने आज सुबह अपनी बुजुर्गों की जमीन गहने पर रखकर पैसे जमा करवा दिए है। बिट्टू ने कहा कि उसने अपने दादा-दादी की जमीन को गहने पर रख दिया है। वहीं बिट्टू से जब नगर निगम द्वारा पहले नोटिस दिए जाने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस नोटिस के बारे में भी कुछ पता नहीं है।

    बिट्टू ने लुधियाना की डिवेल्पमेंट को लेकर कहाकि वह पीएम मोदी के नेतृत्व में इस जिले में बदलाव लाना चाहते है। उन्होंने कहा कि गुड़गांव की तरह वह लुधियाना में इलेक्ट्रिक बसों सहित इंडस्ट्री को बनाना चाहते है। वहीं उन्होंने कहा कि नगर निगम के मामले को लेकर कहा कि वह कह रहे है कि सरकारी घर में वह 10 साल से रह रहे है। बिट्टू ने कहाकि सरकारी घर में कोई बिना मर्जी से रह सकता है। उन्होंने कहा कि 3 सरकारें बदल गई, जिसमें अकाली दल, कांग्रेस और आप पार्टी शामिल है। उन्होंने कहा कि किसी ने नोटिस नहीं दिया कि वह अवैध रूप से रह रहे है। बिट्टू ने कहा कि नामाकंन भरने से एक दिन पहले नोटिस देकर कहा जा रहा है कि अवैध रूप से मैं रह रहा हूं। इस दौरान कोठी में रहने के सवाल पर बिट्टू ने कहाकि वहां पर अब कहां उस कोठी में रह सकते है। उन्होंने कहाकि आज वह या तो कार में सोएंगे या फिर भाजपा दफ्तर में सोएंगे।

  • घर से काम के लिए ब्यूटी पार्लर गई लड़की हुई लापता 

    घर से काम के लिए ब्यूटी पार्लर गई लड़की हुई लापता 

    अंबालाः हरियाणा के अंबाला कैंट में 6 मई की सुबह घर से ब्यूटी पार्लर के लिए निकली लड़की वापस घर नहीं लौटी। परिजन दिन-रात लड़की की तलाश कर रहे हैं लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला है। इस संबंध में बच्ची की मां ने पड़ाव थाने में शिकायत देकर बच्ची को ढूंढने की मांग की है। इस संबंध में पक्की सराय, अंबाला कैंट निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी 3 बेटियां और एक बेटा है। सबसे छोटी 19 साल की बेटी लक्ष्मी नगर में रिलैक्स जोन पार्लर में काम करती थी। 6 मई को वह सुबह 10:30 बजे काम के लिए घर से निकली लेकिन वापस घर नहीं लौटी। लड़की की मां ने बताया कि उन्होंने ब्यूटी पार्लर में भी पूछताछ की लेकिन उनकी बेटी वहां भी नहीं पहुंची। महिला ने बताया कि उसकी बेटी घर से कुछ भी नहीं ले गयी। मुझे कभी इस बात का अंदाज़ा नहीं था कि मेरी बेटी का कोई अफेयर चल रहा है। अगर ऐसा था तो बेटी को बताना चाहिए था, लेकिन उसे कुछ नहीं बताया गया। पड़ाव थाना पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • भाजपा के इस उम्मीदवार के हक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने किया रोड शो

    भाजपा के इस उम्मीदवार के हक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने किया रोड शो

    पंचकूलाः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने शुक्रवार को पंचकूला में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने अंबाला लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार बंतो कटारिया के लिए वोट की अपील की। रोड शो सेक्टर 7 से शुरू होकर सेक्टर 8 स्थित भाजपा कार्यालय तक पहुंचा। रोड शो के बाद बीजेपी अध्यक्ष नड्‌डा अब पार्टी कार्यालय में भाजपा नेताओं की बैठक लेंगे। इसमें प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। रोड शो के बाद नड्‌डा हरियाणा भाजपा नेताओं की बैठक लेंगे। जेपी नड्‌डा के रोड शो में भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ अंबाला से विधायक एवं राज्य मंत्री असीम गोयल भी नड्‌डा के साथ मौजूद रहे। रोड शो में लोगों की भीड़ उमड़ी थी।

    रोड शो के दौरान नड्‌डा पर जम कर फूल बरसाए गए। नड्‌डा भी अपने ऊपर फेंके जा रहे फूल वापस लोगों पर फेंक रहे थे। वहीं बंतो कटारिया पूरे रास्ते हाथ जोड़ कर चली और वोट की अपील की। रोड शो के दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि ये चुनाव बंतो कटारिया का चुनाव नही है, बल्कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का चुनाव है, जो मोदी जी के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है। एक समय मे भारत का व्यक्ति उदासीन था। उसे लगता था कुछ नही बदलेगा, लेकिन आज समय बदला है और मोदी जी के कठिन परिश्रम के कारण बदलाव हुआ है। मोदी जी का संकल्प है, आप उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाए, 2 सालों में तीसरे नम्बर की अर्थव्यवस्था भारत बन जायेगा। देश का एक्सपोर्ट 106 प्रतिशत बढ़ा है। लोग मेड इन चाइना व मेड इन जापान के मोबाइल लेकर घूमते थे, आज मेड इन इंडिया का मोबाइल सबके पास है। आज डिजिटल भारत बना है। 50 करोड़ लोगों को 5 लाख तक का बीमा मिलता है।

    लोगों से आह्वान किया कि वेबंतो कटारिया को जीता कर संसद में भेजें। जेपी नड्‌डा ने कहा कि इंडी गठबंधन कहता है भ्रष्टाचारियों को बचाओ, उन्हें पनपने का मौका दो। आज विपक्ष के अधिकतर नेता बेल पर हैं या जेल में हैं। सोनिया, राहुल गांधी, लालू यादव सब बेल पर हैं। परिवारों की राजनीति चल रही है। अकाली दल, इनेलो में सभी जगह परिवारवाद है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा आज हरियाणा के दौरे पर हैं। वह पंचकूला स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी नेताओं की प्रदेश स्तरीय बैठक को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव को लेकर यह बैठक अहम मानी जा रही है। यह बैठक दो चरणों में होगी। बैठक में लोकसभा प्रभारी और संयोजक मौजूद रहेंगे।

    इस बैठक में जेपी नड्‌डा की मौजूदगी में संगठन के तौर पर कैसे हर वोटर तक पहुंचा जाए, कैसे उसे भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए राजी किया जाए, पर मंथन किया जाएगा। इसके अलावा हर पन्ना प्रमुख, बूथ प्रमुख, शक्ति केंद्र प्रमुख से लेकर मंडल अध्यक्ष तक की जवाबदेही तय की जाएगी। इसके अलावा हरियाणा बीजेपी कोर समिति की भी बैठक होगी। इसमें आगामी चुनाव प्रचार में स्टार प्रचारकों के कैंपेनिंग की जगह और पीएम मोदी और अमित शाह की रैलियों व रोड शो के स्थान भी चिह्नित किए जाएंगे। बैठक में सीएम नायब सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल मौजूद रहेंगे।