Blog

  • एनडीआरएफ टीम जिला में 4 से 16 दिसम्बर तक अयोजित करेगी सामुदायिक अभ्यास 

    एनडीआरएफ टीम जिला में 4 से 16 दिसम्बर तक अयोजित करेगी सामुदायिक अभ्यास 

    ऊना/ सुशील पंडित: प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से बचाव बारे जागरूक करने के लिए 4 से 16 दिसम्बर तक जिला के विभिन्न स्थानों पर 14वीं बटालियन की एनडीआरएफ टीम द्वारा सामुदायिक अभ्यास करवाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम द्वारा 4 दिसम्बर को जिला मुख्यालय पर जिला आपदा प्रबंधन के अधिकारियों के साथ प्रातः 11 बजे बैठक कर पुलों, इंवेंटरी संसाधनों और जिला में पिछले पांच वर्षों में हुई प्राकृतिक एवं अप्राकृतिक घटनाओं संबंधित जानकारी एकत्रित की जाएगी। इसी कड़ी में 5 दिसम्बर को रावमापा हरोली और 6 दिसम्बर को इंडस इंटर नेशनल यूनिवर्सिटी बाथू में प्रातः 10 बजे छात्रों व कर्मचारियों के लिए जागरूकता और क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 


    उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ की टीम उपमंडल गगरेट के तहत 7 दिसम्बर को रावमापा अंबोटा और 8 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे डॉ बीआर अम्बेडकर राजकीय पॉलिटेकनिक अंबोटा में छात्र/कर्मचारियों के लिए जागरूकता और क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित करेगी।


    उपायुक्त ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम द्वारा उपमंडल अंब के तहत 9 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में असुरक्षित प्रोफाइल से संबंधित जानकारी एकत्रित करेगी। 11 दिसम्बर को रावमापा अंब में प्रातः 10 बजे छात्र/कर्मचारियों के लिए जागरूकता और क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित करेगी।


    उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ की टीम उपमंडल बंगाणा के तहत 12 दिसम्बर को रावमापा बंगाणा में प्रातः 10 बजे छात्र/कर्मचारियों के लिए जागरूकता और क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित करेगी तथा 13 दिसम्बर को प्रातः 10.30 बजे गोबिंद सागर झील पर डूबने वाले संभावित क्षेत्रों और असुरक्षित प्रोफाइल की जानकारी एकत्रित करेगी। 


    उन्होंने बताया कि 15 दिसम्बर को प्रात 10 बजे इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड पेखूबेला में स्थानीय प्रबंधन अधिकारियों के साथ असुरक्षित प्रोफाइल बारे बैठक करेंगे। इसके अतिरिक्त 16 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे आईऑसीएल, इंडेन बॉटलिंग प्लांट रायपुर सहोड़ां में स्थानीय प्रबंधन अधिकारियों के साथ असुरक्षित प्रोफाईल बारे बैठक करेंगे।

  • पंजाबः दिन-दहाड़े इस रोड़ पर चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला चमरंग रोड से सामने आया है। जहां दिनदहाड़े हमलावारों द्वारा युवक पर गोलियां चलाई। इस दौरान एक गोली युवक की टांग में लगी है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते युवकों में झड़प हुई। जहां 3 युवकों ने एक युवक पर हमला कर दिया। वहीं गोली लगने से घायल युवक को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे है। |

    वहीं घटना की जानकारी देते हुए पिंकी ने बताया कि पहले भी उसके बेटे के साथ पहले भी उक्त युवकों द्वारा झगड़ा किया गया। वहीं आज मेन सड़क पर नाई की दुकान के बाहर उसके बेटे पर हमलावारों द्वारा गोलियां चलाई गई। दूसरी और घटना में घायल हुए सूजल ने बताया कि आदी, अनिकेत, कार्तिक और दानिश ने उस पर हमला किया है। सूजल ने कहा कि पुरानी रंजिश के तहत उस पर हमला किया गया है। इस दौरान युवक ने बताया कि वह दरबार साहिब में वह शूट करता था। इस दौरान उसकी उनके साथ रंजिश चल रही थी। इस दौरान उन्होंने गोलियां मारने की धमकियां भी दी थी। इस दौरान पहले भी हमलावारों द्वारा उस पर हमला किया गया था।

  • झूठा निकला सनसनी डकैती का केस

    झूठा निकला सनसनी डकैती का केस

    मोटरसाइकिल सवार ने लूट का मामला दर्ज करवाया था


    हरोली पुलिस ने किया झूठ का पर्दाफाश


    शिकायतकर्ता ने मांगी माफी


    शिकायतकर्ता के पास अपनी शादी के लिये नही थे पैसै


    घरवाले मांग रहे थे एक लाख


    ऊना/ सुशील पंडित: बीती 10 नवम्बर  को पुलिस थाना हरोली के अन्तर्गत एक सनसनीखेज घटना का मामला सामने आया था। जिसमें शिकायतकर्ता मुनीष कुमार पुत्र बख्तावर सिंह निवासी गांव चन्दपुर डा0 पालकवाह तहसील हरोली जिला ऊना ने दर्ज कराया था । जिसमें उसके साथ गांव समनाल में i20 कार में सवार 04 व्यक्ति चाकू की नोक पर दिनदहाडे 1 लाख रूपये लूट करना बताया गया। शिकायत के आधार थाना हरोली में मुकदमा न0 281/23 दिनांक 10.11.2023 जेर धारा 395 IPC पंजीकृत किया गया था । इस मामले की जांच स0उ0नि0 निर्मल पटियाल को सौंपी गई। जांच अधिकारी द्वारा सीसीटीवी फुटेज चेक करते हुए आई 20 कार का पता लगाया गया, कार मे वैठे 2 लोगों की पहचान कर ली गई । शिकायतकर्ता ने कर में 6 लोग वैठे होने की शिकायत दी थी। जिससे पुलिस की सुई शिकायतकर्ता के झूठ की ओर घूमी ।  


    पुलिस ने स्थानीय लोगों तथा वताई गई वारदात के समय निकली सभी गाड़ियों की पहचान करके पूछताछ की। परन्तु उस दिन इस तरह की कोई वारदात होने का कोई साक्ष्य/तथ्य सामने नहीं आया। जिस बैंक से शिकायतकर्ता पैसै निकालने की वात बता रहा था उक्त बैंक व एटीएम की फुटेज चैक की गई तो शिकायतकर्ता उक्त फुटेज में  भी कहीं नजर नहीं आया। जिसपर शिकायतकर्ता मुनीष कुमार को पुनःतफ्तीश में शामिल किया गया और कडाई से पूछताछ की गई जिस पर शिकायतकर्ता मुनीष कुमार ने अपनी गलती मानी व बतया कि इसकी 14 नवम्बर 2023 को शादी थी तथा इसके घरवाले शादी के खर्च के लिए इससे लगातार एक लाख रूपये की मांग कर रहे थे जिस पर घरवालों के दवाव के चलते इसने झुठी कहानी बनाकर शिकायत पुलिस थाना हरोली में दर्ज करवा दी थी । पुलिस थाना हरोली के प्रभारी सुनील सांख्यान ने बताया कि घटना पर त्वरित कारवाई की गई थी व झूठ का पता चलते ही सारे तथ्य खंगाले गए व शिकायतकर्ता ने अव खुद माफी मांग ली है । पुलिस नियामनुसार शिकायतकर्ता के खिलाफ कारवाई कर रही है ।

  • World Cup ट्रॉफी पर पैर रखने के आरोप में मिचेल मार्श के खिलाफ FIR दर्ज!

    नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मिचेल मार्श को ट्रॉफी पर पैर रखना महंगा पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि उनके के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। विश्व कप ट्रॉफी पर पैर रखते हुए एक तस्वीर वायरल होने के बाद आलोचना हुई थी। अलीगढ़ के आरटीआई कार्यकर्ता पंडित केशव ने दिल्ली गेट थाने में मिचेल मार्श के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। लेकिन दूसरी ओर मिचेल मार्श पर एफआईआर दर्ज किए जाने के मामले में पुलिस अधिकारी का बयान सामने आया है।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जो मिचेल मार्श के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करने की खबरे चल रही है, वह उसके संबंध में बताना चाहते है कि अभी तक मिचेल मार्श के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। दरअसल, मिचेल मार्श पर आरोप लगाया गया है कि क्रिकेटर ने ऐसी फोटो के जरिए भारतीयों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सिर्फ प्रतिष्ठित ट्रॉफी का ही अपमान नहीं है बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के सम्मान का भी अपमान है।

  • पंजाबः मांगों को लेकर मिनिस्टर स्टाफ ने की कलम छोड़ हड़ताल, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः पंजाब सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर मिनिस्टर स्टाफ लगातार हड़ताल पर चल रहा है। आज हड़ताल का 16 दिन है। सभी कर्मचारी कलम छोड़ हड़ताल पर हैं और कोई भी कर्मचारी अपने कंप्यूटर या अन्य उपकरण पर काम नहीं कर रहा है। कर्मचारियों की मुख्य मांग है कि उनकी ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू किया जाए। इसके साथ ही अपनी कई अन्य मांगों को लेकर मिनिस्टर स्टाफ हड़ताल पर चल रहा है। पठानकोट के डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के बाहर कर्मचारियों द्वारा रोज प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सरकार का पुतला भी जलाया गया। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उनकी मांगों को माने नहीं तो अगली कॉल तक हड़ताल ऐसे ही जारी रहेगी।

  • पंजाबः किसानों द्वारा रेलवे ट्रैक जाम करने से स्टेशन पर यात्रियों का लगा तांता, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः जालंधर में किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर धरना दिया गया। जिसके चलते रेलवे ट्रैक भी बंद किया गया। हालांकि आज किसानों की सीएम भगवंत मान के साथ मीटिंग के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया है। लेकिन किसानों द्वारा रेलवे और हाईवे जाम किए जाने से आवाजाई प्रभावित हुई है। जम्मू कश्मीर से पठानकोट के रास्ते लंबी रूट की ट्रेन ना आने व कुछ ट्रेनें रद्द होने के कारण यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    पठानकोट रेलवे स्टेशन से पंजाब के अलग-अलग जिलों के अलावा दूसरे राज्यों को जाने वाले लोग इकट्ठा हुए हैं। जिसके चलते स्टेशन पर यात्रियों का तांता लगा हुआ है। इस बारे में बात करते हुए स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने कहा कि वह जम्मू से आने वाली गाड़ियों का इंतजार कर रहे हैं। किसानों द्वारा दिए गए धरने के कारण वह अपने गंतव्य की ओर नहीं जा पा रहे। उन्होंने कहा कि यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए जहां किसानों को यात्रियों के बारे में सोचना चाहिए वहीं सरकार को भी किसानों की जो मांगे हैं उनका पूरा करना चाहिए।

  • पंजाब: खाटू श्याम शोभा यात्रा दौरान तेजाब फेंकने से 3 महिलाएं झुलसी, दुकानदार गिरफ्तार

    पटियालाः नाभा में श्री खाटू श्याम मंदिर कमेटी की ओर से बाबा खाटू श्याम के जन्मदिवस के मौके पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। इसमें तीन महिलाएं मामूली रूप से झुलस गईं। जिनमें से एक को नाभा के सरकारी सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। घायलों के बयान पर थाना कोतवाली नाभा पुलिस ने दूसरे समुदाय के एक दुकानदार व उसके रिश्तेदारों के दो बच्चों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दुकानदार के गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

    थाना कोतवाली नाभा के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह के मुताबिक बाबा खाटू श्याम के जन्मदिवस के मौके पर नाभा में विशाल शोभा यात्रा निकाली जा रही थी। शोभा यात्रा जब ठठेरियां वाला मोहल्ले में पहुंची, तो वहां कपड़े की दुकान करने वाले मोहम्मद इमरान के रिश्तेदारों के बच्चे उस समय दुकान की ऊपरी मंजिल पर मौजूद थे। उन्होंने देखा कि सभी लोग शोभा यात्रा पर अपनी दुकानों व घरों पर से फूलों की वर्षा कर रहे हैं और इत्र का छिड़काव कर रहे हैं। उन बच्चों ने भी ऊपरी मंजिल पर बने शौचालय के नजदीक पड़े टायलेट क्लीनर (एसिड) की बोतल को उठाया व इसमें पानी मिलाकर शोभा यात्रा पर छिड़क दिया। यह तेजाब शोभायात्रा में शामिल तीन महिलाओं पर गिर गया। 

    नागरा चौक की रहने वाली सुनैना बांसल के नाक, माथे व पीठ पर एसिड गिरने से जलन होने लगी। पानी से धोने पर जलन और होने लगी। जिसके चलते उन्हें तुरंत नाभा के सरकारी सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। उनके बयान पर पुलिस ने दुकानदार मोहम्मद इमरान व दोनों बच्चों (आयु 8 व 9 साल) के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मामले में जांच जारी है, लेकिन प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्चों की ओर से अनजाने में एसिड गिराया गया है। उन्होंने घटना के पीछे किसी भी तरह की धार्मिक साजिश से इनकार किया।

  • ਪੰਜਾਬ: Automobile Engineer ਬਣਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਨਾਨ ਅਤੇ ਫਾਸਟਫ਼ੂਡ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ: ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦਾ ਨੌਜਵਾਨ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਜੋਕਿ ਸਿਖਿਆ ਲੈ ਕੇ ਭਾਵੇ ਡਿਪਲੋਮਾ ਕਰ ਆਟੋਮੋਬਾਈਲ ਇੰਜੀਨਿਅਰ ਬਣ ਗਿਆ। ਲੇਕਿਨ ਉਹ ਸਿਖਿਅਤ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵੀ ਫਾਸਟਫ਼ੂਡ ਸਟਾਲ ਅਤੇ ਨਾਨ ਕੁਲਚੇ ਲਗਾ ਕੇ ਪਰਿਵਾਰ ਪਾਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪਰਮਜੀਤ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਜੋ ਕੰਮ ਉਹ ਹੁਣ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਕੰਮ ਤੋਂ ਮਿਹਨਤ ਕਰ ਕਦੇ ਉਸਦੇ ਪਿਤਾ ਨੇ ਉਸ ਨੂੰ ਪੜਾਇਆ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਸੁਪਨਾ ਤਾ ਸੀ ਕਿ ਮੈ ਪੜ ਲਿਖ ਕੇ ਚੰਗੀ ਨੌਕਰੀ ਕਰਾਂ ਅਤੇ ਜਦ ਪੜਾਈ ਪੂਰੀ ਹੋਈ ਤਾ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ਵੀ ਮਾਰੂਤੀ ਕਾਰਾਂ ਦੀ ਮੁਖ ਫੈਕਟਰੀ ਗੁੜਗਾਓਂ ਚ ਹੋਈ ਅਤੇ ਉਦੋਂ ਉਥੇ ਪੱਕੇ ਤੌਰ ਤੇ ਨੌਕਰੀ ਮਿਲ ਜਾਵੇ।

    ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਸਨੇ ਬਹੁਤ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ। ਜਦ ਉਥੇ ਨੌਕਰੀ ਨਾ ਮਿਲੀ ਤਾਂ ਫਿਰ ਪੰਜਾਬ ਰੋਡਵੇਜ਼ ਅਤੇ ਰੇਲਵੇ ਚ ਨੌਕਰੀ ਲਈ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ। ਉਥੇ ਵੀ ਸਫਲਤਾ ਨਹੀਂ ਮਿਲੀ ਅਤੇ ਜੇਕਰ ਨੌਕਰੀ ਮਿਲਦੀ ਸੀ ਤਾ ਠੇਕੇ ਤੇ ਮਿਲਦੀ ਸੀ। ਜੋਕਿ ਮਹਿਜ 10 ਹਜਾਰ ਰੁਪਏ ਦੇ ਕਰੀਬ ਵੇਤਨ ਤੇ ਮਿਲਦੀ ਸੀ। ਜੋ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਪਾਲਣ ਲਈ ਨਾਕਾਫ਼ੀ ਸੀ। ਉਧਰ ਘਰ ਦੇ ਵੀ ਐਸੇ ਹਾਲਾਤ ਨਹੀਂ ਸਨ ਕਿ ਆਪਣੀ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਜਾ ਕੋਈ ਆਟੋਮੋਬਾਈਲ ਨਾ ਜੁੜਿਆ ਕੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ। ਉਸ ਲਈ ਕਾਫੀ ਪੈਸਿਆਂ ਦੀ ਲੋੜ ਸੀ ਅਤੇ ਮੁੜ ਆਪਣੇ ਪਿਤਾ ਨਾਲ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਇਸ ਕੰਮ ਨੂੰ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਪਿਤਾ ਨਾਨ ਬਣਾਉਂਦੇ ਸਨ।

    ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਨੋਜਵਾਨ ਨੇ ਫਾਸਟਫ਼ੂਡ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਲਿਆ। ਕੁਝ ਸਮੇ ਪਹਿਲਾ ਪਿਤਾ ਦਾ ਦੇਹਾਂਤ ਹੋ ਗਿਆ। ਉਹ ਦੋ ਭਰਾਂ ਹਨ ਅਤੇ ਉਹ ਦੋਵੇ ਇਸ ਕੰਮ ਨੂੰ ਹੀ ਚਲਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਥੋਂ ਮੇਹਨਤ ਕਰ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਖਰਚ ਚਲਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਥੇ ਹੀ ਪਰਮਜੀਤ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਪਿਤਾ ਦਾ ਸੁਪਨਾ ਤਾਂ ਪੂਰਾ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ, ਲੇਕਿਨ ਉਸਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਉਹ ਆਪਣੇ ਇਸ ਕਮ ਤੋਂ ਸੰਤੁਸ਼ਟ ਹਨ। ਕਿਉਕਿ ਕਿਸੇ ਦੀ ਨੌਕਰੀ ਕਰਨ ਤੋਂ ਚੰਗਾ ਹੈ ਕਿ ਆਪਣਾ ਕੰਮ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ। ਕਿਉਕਿ ਆਪਣਾ ਕੰਮ ਆਪਣਾ ਹੀ ਹੁੰਦਾ ਹੈ।

  • जालंधरः नगर कीर्तन को लेकर रुट प्लान हुआ जारी 

    जालंधर, ENS: गुरु नानक देव जी के 554 वें प्रकाश पर्व को लेकर 25 नवंबर को विशाल नगर कीर्तन निकाला जा रहा है। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मोहल्ला गोबिंदगढ़ से आरंभ होकर एसडी कॉलेज, भारत सोडा फैक्टरी, मंडी फैंटरगंज रोड़, गुरुद्वारा श्री दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन, मिलाप चौंक फगवाड़ा गेट, शहीद भगत सिंह चौंक, पंजपीर चौंक, खिंगरा गेट, गुरुद्वारा श्री सिंघ सभा अड्डा होशियारपुर, माईं हीरा गेट, भगवान वाल्मीकि गेट, ज्योति चौंक (श्री राम चौंक), रैणक बाजार, मिलाप चौंक की ओर से होते हुए गुरुद्वारा श्री दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन में पहुंचेगा। इस नगर कीर्तन में समूह संगत और लोगों का ध्यान रखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने सुबह 9 बजे से 10 बजे तक इस प्वाइंट चौंकों की आवाजाई को डायवर्ट किया है। 

  • पंजाबः युवती पर तेजधार हथियार से हमला करने के मामले में 2 काबू, देखे वीडियो

    लुधियानाः अमरपुरा इलाके में लड़की पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर करने के मामले में पुलिस ने 2 युवकों को काबू कर लिया है। दरअसल, कुछ दिन पहले युवकों द्वारा तेजधार हथियार से लड़की के सिर पर वार किए। इस दौरान घायल लड़की को गंभीर हालत में सीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान इलाके के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच। इसके आधार पर पुलिस ने इस मामले में बड़ा कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को काबू कर लिया है।

    इस संबंधी लुधियाना पुलिस द्वारा प्रेस कॉन्फ्रैंस की गयी, जिसमें इस घटना व आरोपियों के बारे में जानकारी दी गयी। बता दें कि इस घटना में पुलिस को इलाके की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी मिली है। जिसमें युवती अकेली वापस आती नजर आ रही है। घायल युवती की ममेरी बहन ने बताया कि एक साल बाद वह श्रीनगर से उनके घर आई है। मोहल्ले का एक युवक कुछ दिनों से उसे परेशान कर रहा था। युवक उसे बार-बार पार्क में मिलने की बात कह रहा था।

    2 दिन पहले उसकी बहन रो रही थी। जब उसने कारण पूछा तो उसने बताया था कि उक्त युवक रोजाना घर के सामने एक्टिवा पर बैठा रहता था और उसे परेशान करता था। उसे बार-बार पार्क में मिलने के लिए बुलाता था। जब वह मना करती थी तो जान से मारने की धमकियां देता था। इसी बीच वह किसी काम से गई थी, जब वह पार्क के पास से गुजर रही थी तभी युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर उस पर तेजधार हथियार से हमला कर फरार हो गए।