Blog

  • बड़ा फेरबदलः IAS, DSP सहित 116 अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट 

    चंडीगढ़: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा सरकार ने 116 अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है। जारी किए गए नए आदेशों में IAS, DSP ADC भी शामिल है। वहीं सुजान सिंह को हरियाणा का ट्रांसपोर्ट डायरेक्टर बनाया गया है। उनके पास स्पेशल ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी का भी चार्ज रहेगा। इसके अलावा कई जिलों में ADC भी बदले गए हैं। देखें लिस्ट

  • वोल्वो-कैंटर की भीषण टक्कर, मौ’त, कई घायल

    शिमला : मंडी के सुंदरनगर में आज सुबह एक वोल्वो बस और केंटर में जोरदार टक्कर हो गई। इससे बस ड्राइवर की मौत हो गई। वोल्वो बस में कुल 51 यात्री सवार थे। एक-दो को मामूली चोटें आई हैं। यह हादसा चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर सुंदरनगर के सलापड़ एरिया में हुआ। सूचना के अनुसार बस दिल्ली से पर्यटकों को लेकर मनाली आ रही थी। सुंदरनगर के जडोल के पास ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया और आगे चल रहे आयशर केंटर से टकरा गई। इससे बस ड्राइवर को गंभीर रूप से घायल हो गया।

    ड्राइवर को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। मृतक की पहचान रूप सिंह निवासी ढालपुर कुल्लू के तौर पर हुई है। इसके बाद सभी पर्यटक दूसरी बस से मनाली के लिए रवाना हुए। आयशर कैंटर में पाइपें लोड थी। हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ। यह हादसा आज सुबह 4.40 बजे का बताया जा रहा है। बस की टक्कर से केंटर भी दूसरी लेन को चला गया।

  • जालंधरः HS Walia ने कांग्रेस विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर में HS वालिया ने आज कांग्रेस विधायक के खिलाफ जमकर निशाने साधे है। इस दौरान आज उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस विधायक लाडीशेरोवालियां पर गंभीर आरोप लगाए है। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक के गुर्गे सरेआम गुंडागर्दी कर रहे है। लेकिन पुलिस कोई उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही। वहीं एचएस वालिया ने पिटर नामक व्यक्ति का नाम लेते हुए आरोप लगाए है। वह सरेआम अवैध माइनिंग और गुंडागर्दी कर रहा है। लेकिन उसके बावजूद कांग्रेस के विधायक कुछ नहीं बोल रहे। 

    उन्होंने कहाकि इस मामले में अभी तक थाने में कोई एफआईआर भी दर्ज की गई।वहीं उन्होंने अवैध माइनिंग को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए है। इस दौरान उन्होंने कैंट से परगट सिंह पर भी निशाने साधे है। वालिया ने आरोप लगाते हुए कहाकि है कि उन्होंने स्पोर्ट्स किटों में घोटाले किए है। इस दौरान अवैध माइनिंग को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक पिछले डेढ़ महीने से क्यों एक्टिव हुआ है। बता दें कि बीते दिन कांग्रेस विधायक परगट सिंह और लाडी शेरोवालिया ने डीसी डीसी विशेष सारंगल को हलके में हो रही अवैध माइनिंग के मामले में प्रेस वार्ता की है। 

    एचएस वालिया ने कहा कि उनकी छवि को खराब किया जा रहा है और जो मिट्टी उठाई जा रही है वह केंद्र सरकार की नेशनल हाईवे ऑफ अथॉरिटी से जो 46 किलोमीटर की रिंग रोड जिला जालंधर के लिए है उसे लेकर मिट्टी उठा रहे हैं और उसका टैक्स भी दे रहे हैं। इसलिए वह नाजायज मीनिंग नहीं कर रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक प्रगट सिंह उनकी छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वह ऐसा नहीं होने देंगे। पंजाब सरकार और पंजाब विजिलेंस से कांग्रेस विधायक देश विदेश में बेनामी प्रॉपर्टी को लेकर जांच करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि 10 दिन बाद में फिर प्रेस वार्ता करेंगे और पुख्ता सबूत के साथ प्रगट सिंह की बेनामी प्रॉपर्टी का पर्दाफाश करेंगे।

  • IIT के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

    IIT के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

    नई दिल्ली : देश के IIT में पढ़ने वाले छात्रों के आत्महत्या करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल में एक बार फिर से सुसाइड की खबर IIT BHU से सामने आई है। यहां लिम्बड़ी छात्रवास के कमरा नंबर- 187 में एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्र का नाम उत्कर्ष राज था और वह सिर्फ 23 साल का था। इतनी कम उम्र में जीवन से हताश हो जाना और सुसाइड जैसे रास्ते को अपनाना लोगों को सोच में डाल रहा है। छात्र के दोस्तों के मुताबिक उत्कर्ष डिप्रेशन से पीड़ित था और उसकी काउसलिंग चल रही थी। उत्कर्ष राज IIT BHU में बीआर्क (आर्किटेक्चर) के अंतिम वर्ष के छात्र था।

    उसके पिता जी राजेंद्र प्रसाद भी BHU में नौकरी करते हैं। वह BHU में सेक्शन ऑफिसर के पद पर तैनात हैं। आईआईटी बीएचयू ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है। पुलिस ने कहा कि जब उत्कर्ष से संपर्क करने की कोशिश की गई तो वह किसी के भी कॉल का जवाब नहीं दे रहा था। जब उसके दोस्त उसके कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो उत्तकर्ष फांसी के फंदे पर झूलता मिला। जिसके बाद उसकी बॉडी को फंदे से उतारा गया और अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाबः रेस्टोरेंट में चोरी मामले में मैनेजर सहित 5 गिरफ्तार, 70 हजार रुपए की नकदी और लैपटॉप बरामद, देखे वीडियो

    लुधियानाः सराभा नगर इलाके स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में हुई चोरी के मामले को 24 घंटों में सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि चोरी की वारदात में रेस्टोरेंट के मैनेजर और वेटर सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि मामले में कुल 6 व्यक्तियों को नामजद किया गया है।

    एडीसीपी जोन-3 रमनदीप सिंह भुल्लर ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि मामले में आरोपी विवेक भंडारी बतौर मैनेजर और प्रष्ठम वेटर के रूप में काम करते थे। जिनके द्वारा अपने साथियों अभिषेक, राहुल, शिवानंद और कालू के साथ मिलकर रेस्टोरेंट से 70 हजार रुपए की नकदी और एक लैपटॉप चोरी किया गया। पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार करके इसे 70 हजार रुपए की नकदी और लैपटॉप बरामद किए। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

  • पंजाबः अंधे कत्ल की सुलझी गु+त्थी, आरोपी ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    लुधियानाः पुलिस ने बस स्टैंड के नजदीक हुए अंधे कत्ल के मामले को सुलझा लिया है। वहीं आज प्रेस वार्ता करते हुए मामले की जानकारी है। एडीसीपी जोन 3 के रमनदीप सिंह भुल्लर ने बताया कि इस कत्ल की गुत्थी को उनकी टीम ने 3 घंटे में सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस कत्ल की गुत्थी का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी गुरविंदर सिंह का मृतक पप्पू मंडल के साथ पैसों संबंधी कोई लेनदेन था, जिसे लेकर हुए झगड़े में उसने वारदात को अंजाम दिया है।

    एडीसीपी जोन-3 रमनदीप सिंह भुल्लर ने कहा कि मृतक पप्पू मंडल झारखंड का रहने वाला था। जबकि आरोपी गुरविंदर खानाबदोश किस्म का व्यक्ति है जो कूड़ा बीनने का काम करता है। जिसके द्वारा कुछ पैसों के लेनदेन में पप्पू मंडल के सिर पर कोई पत्थर मार कर रात के बाद उसे मौत के घाट उतार दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जा रही है।

  • चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, मौ’त, मचा हड़कंप

    हरदोई : चलती बस में ड्राइवर को हार्ट अटैक के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हरियाणा के बाद अब उत्तर प्रदेश में यूपी रोडवेज की चलती बस में ड्राइवर को हार्ट अटैक आने का मामला सामने आया है। दिल का दौरा पड़ने से ड्राइवर की  मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हरदोई में रोडवेज की चलती बस में ड्राइवर को हार्ट अटैक आ गया। ड्राइवर ने बस लड़खड़ाती देख खुद ही बस रोकी और उसके बाद बेहोश हो गया। आनन फानन में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    जिस वक्त ड्राइवर को हार्ट अटैक आया उस समय बस में 40 सवारी बैठी थी। यह बस कन्नौज से हरदोई आ रही थी। मरने से पहले ड्राइवर ने जूझबूझ दिखाई जिससे 40 लोगों की जान बच गई वरना बस का एक्सीडेंट भी हो सकता था। बड़ा हादसा टलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। रोडवेज बस चालक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि चलती रोडवेज बस में चालक को हार्ट अटैक आने का यह मामला सुरसा थाना क्षेत्र के सेमरा चौराहे के पास का है। बस का चालक मानसिंह था। सेमरा चौराहे के पास अचानक ही ड्राइवर को हार्ट अटैक आ गया गाड़ी लड़खड़ाई तो चालक ने ब्रेक लगा दिया और उसके बाद बेहोश हो गया। 

  • 32 वर्षीय अभिनेत्री का हुआ निधन

    मुबंईः अभिनेत्री 32 पूनम पांडे का निधन हो गया है। एक्ट्रेस सर्वाइकल कैंसर से जिंदगी की जंग हार गई हैं। एक्ट्रेस के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पोस्ट में एक स्टेटमेंट के जरिए उनके निधन की जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम को पूनम पांडे ने आखिरी सांस ली। शुक्रवार को पूनम पांडे के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टेटमेंट जारी किया गया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर सनसनी फैल गई है। स्टेटमेंट में कहा गया कि वह सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थीं। पूनम के अचानक निधन से लोग हैरान हैं। यहां तक कि फैंस भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं। 

    शुक्रवार को पूनम पांडे के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जारी किए गए एक स्टेटमेंट में कहा गया, “यह सुबह हमारे लिए बहुत मुश्किल है। आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है। वह जिससे भी मिलीं, प्यार और स्नेह से मिली। दुख की इस घड़ी में हम प्राइवेसी का अनुरोध करेंगे। हम उन्हें हमारे द्वारा साझा की गई हर बात के लिए प्यार से याद करते हैं।”

    पूनम पांडे की मैनेजर पारुल चावला ने भी निधन की पुष्टि की है। पारुल ने मीडिया से बताया है कि वाकई पूनम इस दुनिया में नहीं हैं। तीन दिन पहले ही पूनम पांडे ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह गोवा में क्रूज पार्टी में नजर आई थीं। ब्लैक और व्हाइट आउटफिट में पूनम एकदम फिट एंड फाइन दिखाई दे रही थीं। ऐसे में उनके अचानक निधन की खबर से लोग हैरान हैं। 

  • पंजाबः सासंद सिमरनजीत मान ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, लगाए ये गंभीर आरोप

    चंडीगढ़: पंजाब से सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने लोकसभा अध्यक्ष उम प्रकाश बिड़ला को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने बीते दिन घर में पुलिस द्वारा खुद को नजरबंद किए जाने का जिक्र कर पंजाब सरकार की आलोचना की है। इस दौरान उन्होंने चिट्ठी में कहा कि फतेहगढ़ साहिब के पुलिस अधिकारियों की ओर से बड़ी गिनती में उनके घर का घेराव करते हुए उसे छावनी में तब्दील किया गया और उन्हें हिरासत में लिया गया। उन्होंने आगे कहा कि वह लोगों द्वारा संगरूर हलके में से चुने गए एमपी है।

    इस दौरान वह अपने अधिकारियों को भली भांति जानते है। उन्होंने कहा कि बीते दिन सरकार द्वारा बिना वजह कार्रवाई करते हुए उसे और उसकी पार्टी के कार्यकत्ताओं को हिरासत में लेने के लिए गैर कानूनी कार्रवाई की गई। इस दौरान उन्होंने आगे कहा कि भाना सिद्धू को गलत तरीके से गिरफ्तार किए जाने को लेकर रोष के दौरान धुरी रेलवे फाटक पर धरना देने का प्रोग्राम रखा हुआ था। उन्होंने आगे कहा कि उनकी पार्टी की ओर से किसी भी तरह की कानूनी व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रोग्राम नहीं था। 

  • पंजाबः भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे DSP सुरिंदर बासंल की बढ़ी मुश्किलें, आया कोर्ट का फैसला

    फिरोजपुरः डीएसपी सुरिंदर बंसल की मुश्किलें कम होने की बजाय बढ़ती नजर आ रही हैं। दरअसल, फिरोजपुर की विशेष अदालत ने डीएसपी सुरिंदर पाल बंसल की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। फिरोजपुर की स्थानीय पुलिस ने डिप्टी सुपरिटेंडेंट (डीएसपी) सुरिंदर बंसल के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में मामला दर्ज किया हुआ है। इससे पहले उन्होंने एक स्थानीय SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर अवैध ड्रग गतिविधियों में शामिल होने और ड्रग माफिया के साथ संबंध का आरोप लगाया था।

    एसपी (डिटेक्टिव) रणधीर कुमार के नेतृत्व में फिरोजपुर पुलिस की एक टीम ने डीएसपी सुरिंदर बंसल को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया था। सीआरपीसी की धारा 41(4) के तहत समर्थ कोर्ट से अनुमति प्राप्त करने के बाद डीएसपी को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले बंसल के करीबी गुरमेज सिंह को गिरफ्तार किया गया था। दरअसल, बंसल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 7ए के तहत मामला दर्ज किया गया था। आदेश में बताया गया कि आवेदक ने अपनी जमानत अर्जी में माना है कि गुरमेज सिंह ने अपनी बेटियों सहित कई खातों में कुछ लेनदेन किया गया था। इस संबंध में बाकी जांच जारी है।