Blog

  • पंजाबः Zomato डिलिवरी ब्वॉय और पुलिस में हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

    अमृतसरः नॉवलटी चौंक पर लगे नाके पर Zomato डिलिवरी ब्वॉय और पुलिस में भारी हंगामा देखने को मिला है। पुलिस का आरोप है कि गलत दिशा से Zomato डिलिवरी ब्वॉय गुजर रहा था। इस दौरान पुलिस ने नाके पर उसे गलत दिशा में बाइक लेकर आने के बारे में पूछा तो उक्त बाइक सवार द्वारा पुलिस के साथ बहसबाजी करने लगा। जिसके बाद वहां पर भारी मात्रा में लोग इकट्ठा हो गए। भारी हंगामा होने के दौरान उक्त डिलिवरी ब्वॉय माफी मांगने लगा। जब पुलिस डिलिवरी ब्वॉय से बाइक के कागज दिखाने को कहा तो बाइक सवार कहने लगा कि गाड़ी के कागज घर पर है।

    इस दौरान पुलिस उसका चालान काटने पर अड़ गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए ट्रैफिक पुलिस कर्मी रमेश कुमार ने बताया डिलिवरी ब्वॉय नॉवलटी चौक से गलत दिशा से बाइक लेकर आ रहा था। इस दौरान उसने गलत दिशा में बाइक लेकर जाने के बारे में पूछा। पुलिस कर्मी का आरोप है कि उक्त डिलिवरी ब्वॉय उसे गालियां निकालने लगा और धमकियां देने लगा। पुलिस कर्मी ने आरोप लगाए है कि जब उसने डिलिवरी ब्वॉय की बाइक की चाबी निकालनी चाही तो उक्त बाइक सवार ने उसका कॉलर पकड़ लिया।

    जिसके बाद अन्य Zomato डिलिवरी ब्वॉय आकर हंगामा करने लगे। इस दौरान रमेश ने कहा कि भारी हंगामा होने के बाद उन्होंने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। जिसके बाद उच्च अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे तो Zomato डिलिवरी ब्वॉय माफी मांगने लगा। लेकिन पुलिस कर्मी का कहना है कि बाइक सवार को घर से बाइक के कागज लाने के लिए कहा है कि अगर उसमें कमी पाई गई तो वह उसकी बाइक का चालान काटकर भेजेंगे, ताकि Zomato डिलिवरी ब्वॉय नियमों के पालना के बारे में पता चल सके।

  • एडीसी ने व्यय निगरानी पर्यवेक्षकों के साथ चुनावी व्यय प्रक्रिया को लेकर की बैठक

    सभी अधिकारी टीमों के साथ आपसी समन्वय स्थापित करके कार्य करें

    ऊना/ सुशील पंडित : अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन व्यय की निगरानी के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों को सभी व्यय निगरानी टीम सख्ती से अनुपालना करवाना सुनिश्चित करें। अतिरिक्त उपायुक्त मंगलवार को लोकसभा चुनावों को स्वतंत्र व निष्पक्ष रूप से सम्पन्न करवाने के लिए निर्वाचन व्यय निगरानी टीम हेतू नियुक्त किए गए अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि निर्वाचन व्यय निगरानी हेतू नियुक्त किए गए सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि चुनाव के दौरान प्रत्याशियों अथवा राजनीतिक दलों द्वारा किए जाने वाले व्यय का सही प्रकार से हिसाब रखा जाए और इस संबंध में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी व्यय चुनाव प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इस विषय में सभी अधिकारियों को दिशा-निर्देशों और नियमों के अनुरूप ही कार्य सुनिश्चित करना होगा।

    उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों की घोषणा होते हुए आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए नियुक्त किए निर्वाचन व्यय निगरानी के अधिकारी अपनी डयूटी को स्वतंत्र व निष्पक्ष रूप से निभाने के लिए समय रहते पूर्ण जानकारी हासिल करें। उन्होंने बताया कि पूर्व में अधिकारियों को इस संबंध में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। सभी अधिकारी टीमों के साथ आपसी समन्वय स्थापित करके कार्य करें।

    एडीसी ने सहायक व्यय पर्यवेक्षकों को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विधानसभा वाईज़ फाइल तथा शैडो रजिस्टर तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सहायक व्यय पर्यवेक्षक को निरीक्षण के दिनों शैडो रजिस्टर प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने सी-विजिल ऐप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निपटारा निर्धारित समयावधि के भीतर करना अनिवार्य बनाया है। इस ऐप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति फोटो या वीडियो अपलोड करके अपनी शिकायत भेज सकता है।

    शिकायत प्राप्त होने के बाद जांच तुरंत शुरू हो जाती है। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत वीडियो सर्वेलैंस टीमें भी गठित की गई हैं। यह टीमें रैलियों, पब्लिक जनसभाओं के शुरू होने से पहले ही मौके पर व्यॉस मोड में प्रोपर रिकॉर्डिंग करें। उन्होंने बताया कि जिला स्तर भी मीडिया सर्टिफिकेशन व मॉनिटरिंग कमेटी का गठन भी किया गया है। उन्होंने बताया कि यह कमेटी आदर्श आचार संहिता लागू होते ही अपना कार्य शुरू कर देगी।

    उन्होंने एमसीएमसी की ओर से सभी समाचार पत्रों, रेडियो, टीवी, बल्क मैसेज व सोशल मीडिया पर कड़ी नज़र रखी जाएगी। इसके अतिरिक्त लोकसभा चुनावों के दौरान शिकायत मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा जोकि सप्ताह में चौबीसों घंटे क्रियाशील रहेगा। इस अवसर पर तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर सहित सहायक व्यय पर्यवेक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • हरोली कॉलेज में सड़क सुरक्षा पर प्रशोनतरी प्रतियोगिता 

    ऊना/ सुशील पंडित : राजकीय महाविद्यालय हरोली में सड़क सुरक्षा क्लब के तहद प्रशोनतरी प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमे अध्यक्षता प्राचार्य  बीएस राठौर ने की। इस अवसर पर प्रो ज्योति शर्मा, प्रो गुरबख्श राय, प्रो डा शंकुतला देवी ने जज की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में 6 टीमों ने भाग लिया। परिणाम में ए टीम की पलक, सागर, ईशांत और गुरदीप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम सी तथा ई के स्टूडेंट्स सिया, तरनजोत, सर्वजीत, किरणदीप, दीक्षा, रिया,  रंजना,कविता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया ।टीम एफ के स्टूडेंट्स प्रिया, शालू, पल्लवी, तान्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 
  • पंजाबः पनग्रेन के 25.34 लाख रुपए के घोटाले के मामले में खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण अधिकारी गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य की खरीद एजेंसी पनग्रेन को 25.34 लाख रुपए का वित्तीय नुकसान पहुंचाने के दोष अधीन मानसा में तैनात खाद्य और सार्वजनिक वितरण अधिकारी बलदेव राज वर्मा को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बलदेव राज अब जि़ला खाद्य और सिविल सप्लाई कंट्रोलर के तौर पर सेवा निभा रहे हैं। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त अधिकारी के विरुद्ध दर्ज 2 शिकायतों की पड़ताल करने के उपरांत यह मामला दर्ज किया गया है।

    उन्होंने बताया कि खरीफ सीजन 2017-18 के दौरान राज्य सरकार ने कस्टम मिलिंग नीति लागू की थी, जिसके अनुसार खरीद केन्द्रों या अनाज मंडियों के अधिकार क्षेत्र में स्थित प्रामाणित राइस मिलों को इन अनाज मंडियों के साथ जोड़ा जाना था और धान के भंडारण या राइस शैलिंग के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए। यदि किसी भी राइस मिल्लर द्वारा किसी के पास खरीद केंद्र या अनाज मंडी के साथ लिंक करने का दावा किया जाता है। इस सम्बन्धी फील्ड स्टाफ से रिपोर्ट लेनी थी और लिंक्ड राइस मिल को अतिरिक्त ट्रांसपोर्टेशन खर्च देने थे।  


    प्रवक्ता ने आगे बताया कि जांच के दौरान मानसा में पनग्रेन को अलॉट किये गए राइस शैलरों में धान के भंडारण सम्बन्धी प्राप्त विवरणों से पता लगा है कि गुरू राइस मिल को 4500 मीट्रिक टन धान की फ़सल अलॉट किया गया था। परन्तु इसमें केवल 3824 मीट्रिक टन धान की फ़सल ही स्टोर की गई थी। शुरुआती खरीद के दौरान स्थानीय राइस मिलों की धान की अपेक्षित स्टोरेज सामथ्र्य पूरी नहीं हो सकी। क्योंकि धान की फ़सल लायक खरीद केंद्र से दूर स्थित राइस मिलों में पहुंचाया गया था। इस तरह सरकार को ट्रांसपोर्टेशन खर्चों के कारण वित्तीय नुकसान बर्दाश्त करना पड़ा था।  उन्होंने आगे बताया कि उक्त बलदेव राज वर्मा, कार्यकारी जि़ला खाद्य और सप्लाई कंट्रोलर मानसा ने अपने पसन्दीदा राइस शैलर मालिकों को दूर-दराज की मंडियों से भी धान की फ़सल स्टोर करने की सुविधा दी थी।

    जबकि अनाज मंडियों के नज़दीक स्थित शैलरों को उनकी सामथ्र्य के अनुसार धान की फ़सल अलॉट नहीं किया। उन्होंने आगे बताया कि प्रमुख सचिव खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामले, पंजाब ने उक्त मुलजिम बलदेव राज वर्मा के विरुद्ध 5 शैलर मालिकों की तरफ से धान की ढुलाई करके पनग्रेन एजेंसी को 25.34 लाख रुपए का नुकसान पहुंचाने के लिए चार्जशीट भी किया है। इस चार्जशीट से पता लगता है कि बलदेव राज वर्मा ने शैलर मालिकों के साथ गलत स्थानीय अनाज मंडियां लिंक करके पंजाब सरकार को भारी वित्तीय नुकसान पहुंचाया था। इस सम्बन्धी बलदेव राज वर्मा के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो बठिंडा रेंज थाना में आई.पी.सी. की धारा 409 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (1) के साथ 13 (2) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

  • पंजाबः GPF जारी करने के बदले रिश्वत लेते महिला वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार 

    अमृतसरः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान जिला खजाना कार्यालय, अमृतसर में तैनात वरिष्ठ सहायक सुभदेश कौर को 3000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त आरोपी को रईया में वन विभाग में ब्लॉक वन अधिकारी के पद पर तैनात सुखदेव सिंह की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो रेंज अमृतसर से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उक्त कर्मचारी उसका जीपीएफ जारी करने के बदले में 10,000 रुपये की रिश्वत मांग रही थी और इस संबंध में दो किस्तों में 7,000 रुपये पहले ही ले चुकी थी।

    प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो अमृतसर रेंज की टीम ने जाल बिछाया और उक्त आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 3,000 रुपये की अंतिम किस्त लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो की अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

  • पंजाब : CAA कानून का पहला केस, 30 साल बाद मिली नागरिकता, देखें वीडियो

    अमृतसर : लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा से ठीक पहले सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून 2019 (CAA) लागू करने का ऐलान किया है। CAA को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। सरकार के इस फैसले से तीन देशों के गैर-मुस्लिम अप्रवासियों को भारतीय नागरिकता मिलेगी। जिसे लेकर अब गैर-मुस्लिम अप्रवासी सिखों और पिछले 30साल से अमृतसर में रह रहे सुरबीर सिंह में खुशी की लहर देखी जा रही है।

    जो अफगानिस्तान के निवासी थे और अब उन्हें भारतीय नागरिकता मिल रही है। अब सुरबीर सिंह के परिवार में भी खुशी की लहर है। पत्रकारों से बातचीत में सुरबीर सिंह ने कहा कि वह अफगानिस्तान के मूल निवासी हैं और पिछले 30 साल से भारत में रह रहे है और भारत में रहने के बावजूद उन्हें भारतीय नागरिकता नहीं मिल रही थी। लेकिन अब केंद्र सरकार ने जो फैसला लिया है वह बेहद सराहनीय फैसला है और इससे उन्हें भारत की नागरिकता मिल जाएगी।

    बता दें कि नागरिकता संशोधन बिल पहली बार 2016 में लोकसभा में पेश किया गया था। लोकसभा में पास होने के बाद यह बिल राज्यसभा में अटक गया था। 11 दिसंबर 2019 को सरकार ने एक बार फिर नागरिकता संशोधन कानून लोकसभा में पेश किया। इस बार ये बिल लोकसभा और राज्यसभा दोनों में पास हो गया। 10 जनवरी 2020 को राष्ट्रपति ने भी इस पर अपनी मुहर लगा दी।

  • ट्रक और स्कूल बस की टक्कर में 3 बच्चों सहित 5 की मौ+त

    वाशिंगटन: अमेरिका के इलिनोइस राज्य की राजधानी स्प्रिंगफील्ड से लगभग 91 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में रशविल में एक हाईवे पर एक स्कूल बस के ट्रक से टकरा जाने से तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। एक प्रेस ब्रीफिंग में इलिनोइस राज्य पुलिस ने कहा कि दुर्घटना सोमवार सुबह 11:30 बजे के आसपास हुई जब यूएस रूट नंबर 24 पर पूर्व की ओर जा रही स्कूल बस पश्चिम की ओर से आने वाली लेन में घुस गई और एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। स्कूल बस में सवार ड्राइवर और उसके तीन बच्चे सहित ट्रक के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद, मंगलवार और बुधवार को स्कूल बंद कर दिया गया। बतायाजा रहा है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रह है।

  • पंजाबः गोलियां मारकर युवक की हत्या करने के मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    तरनतारनः सीआईए स्टाफ और थाना सदर तरनतारन की पुलिस ने गांव पंडोरी गोला में हुए हत्याकांड को ट्रेस कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सिमरनजीत सिंह उर्फ ​​सैम, रोहित कुमार और जगदीश सिंह निवासी पंडोरी गोला के रूप में हुई है। एसएसपी अश्वनी कपूर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि पिछले महीने 6 फरवरी को देर रात गांव पंडोरी गोला में 3 युवकों ने पुरानी दुश्मनी के चलते एक घर के गेट के सामने फायरिंग कर दी थी।

    जिसमें गुरसेवक सिंह नामक युवक की मौत हो गई थी। उक्त घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसकी मदद से उनकी टीम ने 2 भाइयों समेत 3 युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान उन्होंने आरोपियों ने स्वीकार किया कि पिछले महीने असले वाली दुकान से चोरी हुए हथियार खरीदे और इस घटना में उस हथियार का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने उक्त हथियार को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 बोर पंप एक्शन राइफल और 30.06 स्पोर्टिंग राइफल बरामद की गई है।

  • पंजाब : सिविल अस्पताल में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल, देखें वीडियो

    मोगा : सरकार की ओर से भले अब पूरे पंजाब के सभी सरकारी अस्पतालों में दवाइया और सभी तरह के टेस्ट फ्री दिए जा रहे है। वही इसके साथ ही मरीजों की संख्या भी बहुत बढ़ गई है। वही अस्पतालों में सफाई की समस्या भी बढ़ गई है। मोगा के सरकारी अस्पताल में जहां पर वार्डो में बने बाथरूम अपनी तर्स योग हालत खुद बयान कर रहे है। जहां सफाई का बहुत बुरा हाल है। किसी बाथरूम में टैप नही है, तो किसी की फ़्लैश सीट टूटी हुई है।

    वही अस्पताल में दाखिल मरीज काफी परेशान हो रहे है। मरीजों का कहना है की भले अस्पताल में दवाई सारी फ्री मिल रही है। लेकिन सफाई की समस्या है। बाथरूम बहुत गंदे है और बाथरूम जाने ओर नहाने के लिए बाहर जाना पड़ता है। कई ऐसे मरीज है जो बाहर भी नही सकते। सरकार को इस और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

    वही मोगा सरकारी अस्पताल के एसएमओ डाक्टर सुखप्रीत ने बताया की मरीजों की संख्या काफी बढ़ रही है और कुछ दिनों से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर थे। जिसके कारण सफाई में कुछ प्राब्लम आई है, जिसका जल्दी हल किया जा रहा है। वही अब सफाई का काम अभी से शुरू करवा दिया गया है।

  • पंजाब : आत्महत्या की कोशिश के मामले में पत्नी ने स्कूल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    खालड़ा: सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चपरासी की ड्यूटी कर रहे व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की पहचान कुलदीप सिंह के तौर पर हुई है। कुलदीप सिंह की पत्नी ने स्कूल प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पति ने कुछ पैसे उधार लिए थे।

    जिसके लिए उसे अक्सर परेशान किया जाता था और स्कूल में कुछ लोग उसे परेशान करते थे। जिसके कारण उसने जहरीला दवा पी ली। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस संबंध में स्कूल के प्रिंसिपल हरजीत सिंह छीना ने बताया कि उक्त व्यक्ति का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा चल रहा है। जिसके चलते उसकी पत्नी अपने मायके में रह रही है और वह कुलदीप सिंह को घर नहीं जाने देती, क्योंकि उसने घर पर ताला लगाया हुआ है।

    उन्होंने बताया कि कुलदीप सिंह पिछले 2 महीने से गैर हाजिर था और कल उसने ड्यूटी पर लौटने को कहा था। उन्होंने कहा कि कुलदीप सिंह ने बताया था कि उसे चोट लगी हुई है। इसलिए वह डयूटी से अनुपस्थित था। । इस मामले पर खालड़ा पुलिस स्टेशन के SHO विनोद कुमार ने कहा कि कुलदीप सिंह फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है, जब भी वह बयान देंगे तो जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।