Blog

  • गैंबलिंग की थी आदत, SBI के  मैनेजर ने कस्टमर्स का उड़ाया करोड़ो का सोना

    महाराष्ट्र: मुंबई में एक हैरान करने वाला केस सामने आया है, जिसमें भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के मैनेजर ने गैंबलिंग की लत के चलते ग्राहकों का 3 करोड़ रुपए का सोना ही गायब कर दिया. पुलिस ने लॉकर से कस्टमर्स का सोना गायब करने वाले SBI मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, चोरी किया गया सोना बरामद नहीं किया जा सकता है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

    जानकारी के मुताबिक मैनेजर ने बैंक के ग्राहकों का करीब 4 किलो सोना चोरी कर लिया. भांडुप पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान मनोज मारुति म्हस्के (33) के रूप में हुई है. आरोपी मैनेजर मुलुंड पश्चिम में SBI की निजी बैंकिंग शाखा में सर्विस मैनेजर के रूप में कार्यरत था. इसके अलावा एक और आरोपी की गिरफ्तारी की गई है, जिसने मनोज की सोना बेचने में मदद की. दूसरे आरोपी का नाम फरीद शेख है.

    पुलिस के मुताबिक इस मामले की शिकायत शाखा के प्रशासक अमित कुमार ने दर्ज कराई थी. उन्होंने पुलिस को बताया कि 27 फरवरी को उन्हें इस बात का अहसास हुआ कि लॉकर में रखे सोने के 63 पैकेटों में से 59 गायब हैं. संयोग से उस दिन मनोज म्हस्के छुट्टी पर थे. पूछने पर मनोज ने अमित को बताया कि उसने सोना लिया है और वह बाद में उसे लौटा देगा. इसके बाद अमित ने बैंक के सीनियर अधिकारियों से इस बारे में चर्चा की और उनके कहने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

  • करोड़ों रुपए की ड्रग्स के साथ 6 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

    पोरबंदरः गुजरात के पोरबंदर के करीब 6 पाकि‍स्‍तानी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार कि‍ए गए हैं। समुद्री सीमा के पास भारी मात्रा में ड्रग्स के साथ 6 पाकिस्तानी तस्कर गिरफ्तार कि‍ए गए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों के कब्जे से बरामद की गई ड्रग्स की कीम 450 करोड़ रुपए है। 

    नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB), भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) के अधिकारियों ने पाकिस्तानी नागरिकों को उस समय पकड़ लिया जब वे देर रात भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। बता दें कि पिछले 30 दिनों में गुजरात के तट पर जब्त की गई यह दूसरी बड़ी ड्रग्स खेप है।

  • पंजाब : चोरी के 15 मोबाइल सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर : पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देशों के तहत लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल फोन बरामद किए है। इस मौके पर जानकारी देते हुए थाना सिविल लाइन के पुलिस अधिकारी जसवीर सिंह ने बताया कि मुखबीर की सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया।

    आरोपियों से पूछताछ के दौरान चोरी के करीब 15 मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये दोनों युवक जम्मू के रहने वाले है। यह आरोपी अमृतसर में चोरी की वारदातों को अंजाम देने आते थे और श्रद्धालुओं को अपना शिकार बनाने के बाद वापस जम्मू चले जाते थे।

    उन्होंने बताया कि ये स्टेशन पर भी यात्रियों को अपना शिकार बनाते हैं और उनके मोबाइल फोन चुराकर फरार हो जाते है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया है और उन्हें एक दिन के लिए रिमांड पर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि क्या उनके खिलाफ पहले भी कोई मामला दर्ज किया गया है।

  • जालंधरः PPR Market मे Samsung Cafe को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: PPR Market में स्थित Samsung Cafe को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां Samsung Cafe से चोरों द्वारा फोन चोरी किए गए है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित दुकानदार का कहना है चोरों द्वारा अल सुबह वारदात को अंजाम दिया गया है। इस दौरान उनकी दुकान से चोर 2 महंगे फोन चोरी करके ले गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकानदार का आरोप है कि चोरों के साथ बच्चे ने वारदात को अंजाम दिया है। 

  • नए DGP का हुआ ऐलान, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः आईपीएस सुरिंदर सिंह यादव को चंडीगढ़ का नया डीजीपी नियुक्त किया गया। इस संबंध में गृह मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिए हैं। यादव 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। गृह मंत्रालय ने दिनांक 09.02.2024 के समसंख्यक आदेश में संशोधन करते हुए, सुरेंद्र सिंह यादव, आईपीएस (एजीएमयूटी:1997) को दिल्ली से स्थानांतरित कर दिया गया है और उन्हें चंडीगढ़ का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। देखें लिस्ट

  • फगवाड़ाः समाजसेवी और पैलेस मालिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ+त, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः जिला कपूरथला के अंतगर्त आते फगवाड़ा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां प्रमुख समाज सेवी एवं पैलेस के मालिक का शव बंगा रोड स्थित पैलेस के एक कमरे में मिला। बताया जा रहा है कि पैलेस मालिक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। मृतक की पहचान आशु शर्मा के रूपमें हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। 

    मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी गुरप्रीत सिंह गिल ने बताया कि पुलिस जांच में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मृतक आशु शर्मा के शरीर पर कोई घाव आदि के निशान नहीं हैं। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में भेज दिया है। हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की गहनता से जांच कर रही है।

    बता दें कि मृतक आशु शर्मा और उनके शर्मा परिवार का फगवाड़ा में बड़ा नाम है। ऐसे में सवाल यह खड़े हो रहे है कि हमेशा खुश रहने वाले आशु शर्मा ने आत्महत्या क्यों कर ली, ये सवाल हर उस शख्स के दिल में है जो उन्हें करीब से जानता है। हालांकि पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक आशु शर्मा के मशहूर बॉलीवुड फिल्म स्टार धर्मेंद्र से भी करीबी रिश्ते थे। जब भी धर्मेंद्र फगवाड़ा आते थे उस दौरान आशु हमेशा उनके समर्थक और प्रशंसक के रूप में उनके साथ रहते थे। 

  • पंजाबः सब्जी मंडी में व्यक्तियों पर हमलावारों ने किया हमला, देखें CCTV 

    पटियालाः सनौर रोड स्थित सब्जी मंडी में देर रात हमलावारों द्वारा सोए हुए व्यक्तियों पर तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया गया। हादसे में 4 लोग घायल हो गए है। वहीं मामले की जानकरी देते हुए मंडी के दुकानदारों ने बताया कि सनौर रोड स्थित सब्जी मंडी में देर रात मंडी के गेट को तोड़कर कुछ लोग अंदर घुस गए। इस दौरान हमलावारों ने एक दुकान पर सोए हुए कुछ लोगों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ित लोगों ने कहा कि देर रात 10 से 12 लोग दुकान के अंदर आ गए।

    इस दौरान हमलावारों ने जमकर तोड़फोड़ की। वहीं हमलावारों ने तेजधार हथियारों के साथ उन पर हमला कर घायल कर दिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कुछ हमलावर दुकान में आए और उन्होंने कोई चीज उन पर फेंकी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।  मौके पर पहुंचे थाना सदर की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जांच पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। घटना में दोषियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। 

  • पंजाब : श्री हरिमंदिर साहिब में CM मान की माता हुई नतमस्तक, देखें वीडियो

    अमृतसर : सीएम भगवंत मान की मां हरपाल कौर आज सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंची। इस दौरान उन्होंने सरबत के भले की अरदास की। सीएम भगवंत मान की मां हरपाल कौर सुबह सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब माथा टेकने पहुंची। वो तकरीबन 2 घंटे तक श्री दरबार साहिब के अंदर रुकी।

    9 बजे के करीब वो पहुंची थी और 11 बजे के बाद वो बाहर आईं। इस दौरान उन्होंने माथा टेका। फिर वहीं बैठकर गुरबाणी कीर्तन सुना। उसके बाद लंगर भवन की ओर प्रस्थान किया। जहां उन्होंने सेवा भी की ओर सरबत दे भले की अरदास की।

  • पंजाब : इलाका निवासियों ने फैक्ट्री के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    लुधियाना : चंडीगढ़ रोड के पास गांव झाबेवाल के पास लोगों ने केमिकल फैक्ट्री के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने फैक्ट्री को बंद करने की भी मांग की। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस फैक्ट्री को बंद कर देना चाहिए। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्होंने इंस्पैक्टरी को लेकर पुलिस से भी शिकायत की। इसी बीच हरदीप सिंह मुंडिया मौके पर पहुंचे और जायजा लेकर कार्रवाई कर रहे है। 

    उन्होंने कहा कि गांववासियों ने बताया कि यहां केमिकल की फैक्ट्री बनी हुई है। जब फैक्ट्री का दौरा किया तो उन्होंने कहा कि यह गोदाम बनाया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को जांच के निर्देश दे दिए है। जो जांच के बाद सामने आएगा, उसके अधार पर बनती कार्रवाही की जाएगी।

    त्रिभुवन ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव झाबेवाल में एक गोदाम बना रहे है। इस गोदाम में फूड आइटम्स स्टोक की हुई है। उन्होंने कहा का गांव वालों को संदेह है कि हम फैक्टरी लगा रहे है। लेकिन हम फैक्टरी नही लगा रहे। त्रिभुवन ने बताया कि गांव वालों को सारा सामान दिखा दिया है। लेकिन गांव वाले समझ नही रहे है।

  • बड़ी खबरः सेना का हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जैसलमेरः राजस्थान के जैसलमेर में आज सेना का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इस दौरान हेलिकॉप्टर पर आग लग गई, जिसके बाद गांव वासियों में हड़कंप मच गया। बताय जा रहा है कि यह हेलिकॉप्टर युद्धाभ्यास में आया हुआ था। हेलिकॉप्टर दोपहर में जैसलमेर शहर की जवाहर कॉलोनी के पास की क्रैश हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन घटना स्थल पर रवाना हो गई। पीएम नरेन्द्र मोदी आज जैसलमेर स्थित फील्ड फायरिंग रेंज में युद्धाभ्यास देखने आ रहे हैं। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें हेलिकॉप्टर धूं-धूं-कर जलता हुआ दिखाई दे रहा है।

    फिलहाल दोनों पायलट के सुरक्षित होने की बात बताई जा रही है। क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर तेजस था। वायुसेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार हेलिकॉप्टर क्रैश हादसा मंगलवार को दोपहर में करीब सवा 2 बजे हुआ बताया जा रहा है। हादसे का शिकार हुआ हेलिकॉप्टर आज जैसलमेर स्थित फील्ड फायरिंग रेंज में हो रहे युद्धाभ्यास में आया हुआ था। दोपहर में अचानक यह हेलिकॉप्टर जैसलमेर शहर की जवाहर कॉलोनी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलिकॉप्टर के क्रैश होते हुए तेज धमाका हुआ। इससे आसपास का इलाका कांप उठा। उसके बाद हेलिकॉप्टर आग के गोले में तब्दील हो गया।

    बताया जा रहा है कि हवा में मंडराता हुआ हेलिकॉप्टर जवाहर कॉलोनी में स्थित मेघवाल समाज के हॉस्टल में घुस गया। हादसे की सूचना पर पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी मौके की ओर दौड़ पड़े। प्रांरभिक सूचना के अनुसार बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर के क्रैश होने से पहले दोनों पायलट उससे बाहर निकल गए थे। हादसे के बाद हुए धमाके को सुनकर इलाके में लोग डर गए। बाद में जैसे ही वहां हेलिकॉप्टर क्रैश होने की बात सामने आई तो भारी भीड़ जमा हो गई।

    उल्लेखनीय है कि पीएम नरेन्द्र मोदी आज जैसलमेर जिले में स्थित पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में आए हुए हैं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम भजनलाल शर्मा भी वहां मौजूद हैं। पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में सेनाओं के युद्धाभ्यास हो रहा है। युद्धाभ्यास दोपहर में 1.45 बजे से 3.15 बजे तक है। इसमें सेनाओं के सामूहिक युद्धाभ्यास किया जा रहा है। पीएम मोदी इसी युद्धाभ्यास को देखने के लिए आए हैं।