Blog

  • पंजाब : वकील पर हमला करने और प्रॉपर्टी हड़पने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसर: मामला अमृतसर के रामबाग से सामने आया है, जहां वनीत सेठी नाम के युवक ने अमृतसर के पुलिस कमिश्नर को शिकायत देकर न्याय की मांग की है, जिसमें राहुल सेठी जो कि पेशे से वकील है, पर प्रॉपर्टी हड़पने की नियत से गुंडागर्दी करने के आरोप लगाए है। जानकारी देते हुए वनीत सेठी ने बताया कि वह माननीय अदालत में प्रॉपर्टी को लेकर केस जीत चुके है।

    लेकिन एडवोकेट राहुल सेठी और उनके परिवार वाले जानबूझकर प्रॉपर्टी में किराए का कमरा मांग रहे हैं। उन्होंने बताया कि 10-12 हमलावरों ने मेरे घर के बाहर हमला कर दिया। मेरे घर पर ईंट फेंकी और मेरी मां और पत्नी को गालियां दीं, गंदे इशारे कर जान से मारने की धमकी दी। इस हमले के बाद मेरा परिवार सदमे में है।

    यह वकील राहुल सेठी अपने पेशे का अनुचित लाभ उठा रहा है। इस संबंध में हम बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप सैनी कौलाऊ से भी अनुरोध करते हैं कि वे इस तरह की अवैध बदमाशी के खिलाफ हमारा पक्ष सुनें और शिकायत दर्ज करें। पुलिस आयुक्त, अमृतसर। हम न्याय की मांग करते हैं।

  • WhatsApp नंबर जारी कर पत्नी सुनीता ने लॉन्च किया ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’ अभियान, देखें वीडियो

    WhatsApp नंबर जारी कर पत्नी सुनीता ने लॉन्च किया ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’ अभियान, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल आज प्रेस को संबोधित किया। इससे पहले वह दो बार प्रेस में अपने बयान जारी कर चुकी हैं। इसमें वह सीएम केजरीवाल का संदेश पढ़ा था। आज उन्होंने सीएम केजरीवाल को अपना आशीर्वाद देने को कहा है। जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने (अरविंद केजरीवाल) जो कुछ कोर्ट के सामने बोला उसके लिए बहुत हिम्मत चाहिए। पिछले 30 साल से मैं उनके साथ हूं। देशभक्ति उनके रोम-रोम में बसी है।

    आज फिर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सुनीता ने जनता द्वारा अपने पति को संदेश भेजने के लिए एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया है। बता दें कि कोर्ट ने अपने आदेश में सुनीता केजरीवाल को पति अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने की इजाजत दे रखी है। इस दौरान सुनीता ने कहा, ”आपने अरविंद केजरीवाल को अपना भाई, अपना बेटा कहा है। क्या इस लड़ाई में आप अपने भाई, अपने बेटे का साथ नहीं देंगे। मैं आपको एक व्हाट्सएप नंबर(8297324624) दे रही हूं।

    आज से हम एक अभियान शुरू कर रहे हैं जिसका नाम है ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’। इस व्हाट्सएप नंबर पर आप अपने अरविंद को आशीर्वाद भेज सकते हैं… आपका एक-एक मैसेज उन तक पहुंचेगा।” बता दें कि अरविंद केजरीवाल को वीरवार को राउज एवेन्यू कोर्ट से राहत नहीं मिली। अदालत ने ईडी रिमांड 4 दिन के लिए बढ़ा दी, अब वह 1 अप्रैल तक ईडी की कस्टडी में रहेंगे। सुनवाई के दौरान रिमांड बढ़ाने की मांग करते हुए जांच एजेंसी के वकील ने कहा कि मुख्यमंत्री जांच में नहीं कर रहे सहयोग हैं। मामले से जुड़े कुछ और लोगों से सीएम का सामना करवाना है।

  • पंजाबः एक्शन में आए सीएम मान, अब विधायकों के साथ बैठक कर बनाएंगे नई रणनीति

    चंडीगढ़ः आप पार्टी से सांसद सुशील कुमार रिंकू और जालंधर से विधायक शीतल अंगुराल पार्टी को अलविदा कहकर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इसके बाद पार्टी नई रणनीति बनाने में जुट गई है। सूत्रों से जानकारी सामने आई है कि 31 मार्च को दिल्ली में होने वाली रैली के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान सभी विधायकों के साथ अलग से बैठक करेंगे। इस बीच क्षेत्र के विधायकों की समस्याएं सुनी जाएंगी। इन बैठकों के जरिए आप ने लोकसभा चुनाव की जंग जीतने का लक्ष्य रखा है।

    31 मार्च को दिल्ली में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ होने वाली मेगा रैली की कमान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के हाथों में होगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक वह रैली तक दिल्ली में ही रहेंगे। प्रदेश के कई कैबिनेट मंत्री अपने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंच गए हैं। इसके साथ ही पंजाब भर से आप समर्थक और नेता इस रैली में जा रहे हैं। इसी बहाने जहां आप शक्ति प्रदर्शन करेगी, इसके साथ ही सभी मंडलों के नेताओं का भी मूल्यांकन किया जाएगा। अगर आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं की बात करें तो पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया और संजय सिंह के बाद भगवंत मान का नाम आता है।

    इन तीनों नेताओं के जेल जाने के बाद भगवंत मान के कंधों पर जिम्मेदारी बढ़ गई है। ऐसे में वे अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। वीरवार देर रात जैसे ही अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया, वे सीधे दिल्ली चले गये। वहां उन्होंने अरविंद केजरीवाल के परिवार वालों से मुलाकात की। उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ बैठक भी की। इस दौरान पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने वहां प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इसके अलावा मोहाली में राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन किया गया। इसमें पार्टी के सभी विधायक और मंत्री शामिल हुए। कई मंत्री और विधायक भी हिरासत में भी लिए गए।

  • कांग्रेस को बड़ा झटकाः पूर्व विधायक भाजपा में शामिल

    मध्य प्रदेश: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटके पर झटके लग रहे हैं। कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने और भाजपा में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। अब बुंदेलखंड में कांग्रेस के एक पूर्व विधायक समेत कई क्षेत्रीय नेताओं और हजारों कार्यकर्ताओं ने भाजपा जॉइन कर ली है। छतरपुर से कांग्रेस के पूर्व विधायक शंकर प्रताप सिंह मुन्ना राजा को सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भाजपा की सदस्यता दिलाई. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। छतरपुर से कांग्रेस के पूर्व विधायक शंकर प्रताप सिंह मुन्ना राजा ने 28 मार्च को अपने बुंदेली उत्सव कार्यक्रम के समापन अवसर पर ग्राम बसारी में भाजपा की सदस्यता ली।

    इस दौरान शंकर प्रताप सिंह मुन्ना राजा के बेटे पूर्व जनपद अध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर बुंदेला,कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा और सटई से नगर परिषद अध्यक्ष माया शर्मा के अलावा उपाध्यक्ष के साथ ही 13 कांग्रेसी पार्षदों सहित हजारो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के हाथ का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। कांग्रेस के पूर्व विधायक शंकर प्रताप सिंह मुन्ना राजा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिस पार्टी को मैंने कई वर्षों तक सेवाएं दी है, लेकिन जब आराध्य देव की बात आई तो कांग्रेस ने उनका अपमान किया। हमारे आराध्य देव का कोई अपमान करे तो यह हम कैसे बर्दाश्त करेंगे। इसीलिए मैंने कांग्रेस को छोड़ा है। जहां मेरे आराध्य का सम्मान होगा वहीं मेरा सम्मान है।

    मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी लोगों को मंच से पार्टी की तोलिया उड़कर स्वागत किया। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुन्ना राजा ने जिस तरीके से मंच से अपनी पीड़ा बयां की है और आराध्या मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का कांग्रेस द्वारा किए गए अपमान को लेकर आज उनके सहित कई लोगों ने कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं, तो यह खुशी का समय है। इसके साथ ही मुन्ना राजा द्वारा पिछले 25 साल से आयोजित किए जा रहे बुंदेली उत्सव को अगले वर्ष से शासन और भी बेहद स्तर पर आयोजित करेगा, ताकि बुंदेली उत्सव के माध्यम से बसारी का नाम पर्यटन की दृष्टि से आगे बढ़ सके।

  • जालंधर के सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल के भाजपा में शामिल होने के बाद CM मान का आया बयान, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों से पहले नेताओं में जोड़तोड़ का सिलसिला जारी है। वहीं कुछ दिन पहले जालंधर लोकसभा से आप पार्टी के उम्मीदवार घोषित किए सुशील रिंकू और वेस्ट हल्के से विधायक रहे शीतल अंगुराल के भाजपा में शामिल होने के बाद से सियासत गर्मा गई है। इसी दौरान सीएम मान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी की है। जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए कहा है कि विपक्ष विश्वास को खरीदने की कोशिश करते है, विश्वास को लालच देने की कोशिश करते है।

    सीएम मान ने कहा कि विश्वास एक ऐसी चीज है जिसकी दुनियां की किसी करंसी में उसकी कोई कीमत नहीं है। मान ने कहा कि आप लोगों ने मुझ पर विश्वास किया, मैं उस पर खरा उतरूंगा। वहीं उन्होंने आगे कहा कि पैसे कमाने वाले काम तो छोड़कर बैठे हुए है। उन्होंने कहा कि पैसे ही कमाने होते तो बहुत पहले वह कमा लेते। मान ने कहा कि जितनी देर तक लोग उनके साथ है उन्हें कोई परवाह नहीं। बता देंकि कुछ दिन भाजपा में शामिल हुए सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल आज शाम 4 बजे भाजपा की ओर से पहला रोड शो कर रहे है। वहीं उनके रोड शो से पहले वेस्ट हलके में दीवारों पर दोनों के गद्दार के पोस्टर लगने से हड़कंप मचा हुआ है। 

  • मशहूर अभिनेता हुआ सड़क हादसे का शिकार, जाने मामला

    मुंबई : बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में नजर आने वाले अभिनेता नवीन पॉलीशेट्टी हाल ही में एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि ये हादसा भारत नहीं, बल्कि अमेरिका में हुआ है। एक्टर की ओर से अभी कोई बयान सामने नहीं आया है। वो सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव नहीं है।

    सामने आई जानकारी के अनुसार इस हादसे के दौरान नवीन पॉलीशेट्टी बाइक राइड कर रहे थे। फिलहाल एक्टर का उपचार जारी है और वो लगातार रिकवर कर रहे हैं।  जानकारी के अनुसार इस सड़क हादसे में एक्टर नवीन पॉलीशेट्टी का हाथ टूट गया है और भी कई छोटी चोटें आई हैं। नवीन अमेरिका के डलास में अपनी बाइक चला रहे थे, तभी उन्होंने नियंत्रण खो दिया।

    उन्होंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की लेकिन वह फिसल गए। जिसके परिणामस्वरूप हाथ में चोट लग गई। यह कुछ दिन पहले हुआ था। लेकिन इसके बारे में अब जानकारी सामने आई है। वह अभी अमेरिका में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।

  • जालंधरः नशा छुड़ाओं केंद्र में ही हो रहा था नशा सप्लाई, 4 गिरफ्तार

    जल्द पुलिस प्रेस वार्ता के जरिए कर सकती खुलासा

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ सख्ती के कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत नशा छुड़ाओं केंद्र में युवाओं को भर्ती करके नशे छुड़वाने की सरकार द्वारा मुहिम चलाई जा रही है। वहीं दूसरी ओर नशा छुड़ाओं केंद्र में ही नशा सप्लाई करने का मामला सामने आया है। यह मामला नकोदर सदर से सामने आया है। जहां नशा छुड़ाओं केंद्र में कुछ व्यक्ति नशे की सप्लाई कर रहे थे। पुलिस ने उक्त केंद्र पर कार्रवाई करते हुए 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर देहात पुलिस जल्द प्रेस वार्ता करके खुलासा कर सकती है।

  • कांग्रेस ने की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, पूर्व सीएम चन्नी सहित ये नेता शामिल

    भोपाल: कांग्रेस ने राजस्थान के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है। सुखजिंद्र सिंह रंधावा, रजनी पाटील, टीकाराम जूली, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, जितेंद्र सिंह, मोहन प्रकाश, सीपी जोशी., मुकुल वासनिक, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सुखविंद्र सिंह सुक्खू, रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रमोद तिवारी, हरीश चौधरी, चरणजीत सिंह चन्नी, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, हेमाराम चौधरी, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार, पवन खेड़ा, वीरेंद्र सिंह राठौड़, अमृता धवन, नीरज डांगी, धीरज गुर्जर, रघु शर्मा, जिग्नेश मेवाणी, आलोक शर्मा, अल्का लांबा, बीवी श्रीनिवास, वरुण चौधरी, अशोक चांदना, हाकम अली, डूंगरराम गैदर, रामलाल मीणा और शिमला देवी नायक को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।

    अलवर लोकसभा : भाजपा के भूपेन्द्र यादव को प्रत्याशी बनाया है तो कांग्रेस के ललित यादव को उम्मीदवार बनाया है। दोनों के बीच सीधा मुकाबला है। हालांकि बहुजन समाजपार्टी ने फजल हुसैन को मैदान में उतारा है।सीकर लोकसभा : भाजपा ने सुमेधानंद सरस्वती को तीसरी बार उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने यह सीट गठबंधन में माकपा के लिए छोड़ी है। माकपा ने यहां से पूर्व विधायक अमराराम को उम्मीदवार बनाया है। दोनों उम्मीदवारों के बीच यहां सीधा मुकाबला है। चूरू लोकसभा : भाजपा ने पैरा ओलम्पिक खिलाड़ी देवेन्द्र झाझड़िया को नए चेहरे के रूप में मैदान में उतारा है। तो कांग्रेस ने राहुल कस्वा को उम्मीदवार बनाया है। राहुल अभी भाजपा से सांसद है, लेकिन टिकट कटने के बाद कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं। दोनों के बीच सीधा मुकाबला है।

    झुंझुंनूं लोकसभा : भाजपा के उम्मीदवार शुभकरण चौधरी व कांग्रेस के बृजेन्द्र ओला उम्मीदवार हैं। दोनों के बीच सीधा मुकाबला है। दोनों नेता पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। बीकानेर लोकसभा : भाजपा ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को प्रत्याशी बनाया है, वहीं कांग्रेस ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे गोविंदराम मेघवाल को उम्मीदवार बनाया है। जयपुर लोकसभा : भाजपा ने पूर्व मंत्री दिवंगत भंवरलाल शर्मा की पुत्री मंजू शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। वे पहली बार मैदान में हैं। उनका सीधा मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार प्रतापसिंह खाचरियावास से है। खाचरियावास पहले भी सांसद का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी। जयपुर ग्रामीण लोकसभा : भाजपा ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने अनिल चौपड़ा को मैदान में उतारा है। दोनों के बीच सीधा मुकाबला है।

  • जालंधरः मामूली बात को लेकर दो पक्षों में झड़प, युवक ने झाड़ू से महिला पर किया हमला, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: वेस्ट हल्के में स्थित लसूड़ी मोहल्ला मामूली बात को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि गली में होली के रंग बिखरने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों हाथापाई पर उतर आए। घटना में जहां बुजुर्ग महिला घायल हुई है, वहीं दूसरे पक्ष की लड़की भी घायल हुई है। इस घटना में घर के बाहर बैठी महिला पर युवक ने झाड़ू से हमला कर दिया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे युवक घर के बाहर कुर्सी पर बैठी महिला पर झाड़ू से हमला करता है। तभी अन्य युवक छुड़वाने के लिए आ जाता है और उक्त युवक को पकड़ साइड पर ले जाता है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी बलविंदर सिंह ने कहा कि होली का रंग बिखरने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। दोनों पक्ष एक ही गली के रहने वाले है। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई हो गई। पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए है। वहीं उन्होंने सीसीटीवी कैमरे को लेकर कहाकि वह अभी साफ नहीं हुआ है और ना ही पीड़ित पक्ष ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मुहैय्या करवाई है। पुलिस ने कहाकि दूसरे पक्ष की लड़की भी इस घटना में घायल हुई है। ऐसे में दोनों पक्षों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों पार्टियों को थाने में बुलाकर शिकायत दर्ज की जा रही है। 

  • पंजाब : ट्रैवल एजेंट से 50 हजार मांगने की वायरल वीडियो का सच आया सामने

    अमृतसर : कुछ दिन पहले सो-फुटी रोड स्थित ट्रैवल एजेंट के ऑफिस में कुछ बदमाशों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया था। इस मामले में ट्रैवल एजेंट के मालिक ने अमृतसर पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

    जेएमसी ट्रैवल एंड आईईएलटी सेंटर के मालिक अमित कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कुछ दिन पहले 10 से 15 लोग उनके ऑफिस में आए और बहस करने लगे और धक्का-मुक्की करने लगे और जब उन्होंने बात करने की कोशिश की तो उन्होंने धमकी देना शुरू कर दिया और मांग करने लगे हजारों रुपये देने की मांग की। जिसे लेकर उन्होंने पुलिस से शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    उन्होंने कहा कि कार्यालय में आए हुलड़बाजों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर अमृतसर से मांग की कि ऐसे गुंडों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि ये हुलड़बाज किसी और की छवि खराब करने की कोशिश न कर सकें।