Blog

  • पंजाबः गुरु नगरी के सौन्दर्यीकरण एवं विकास कार्यों पर 6.90 करोड़ रुपए ख़र्च करेगी सरकार

    पंजाबः गुरु नगरी के सौन्दर्यीकरण एवं विकास कार्यों पर 6.90 करोड़ रुपए ख़र्च करेगी सरकार

    चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बुनियादी सुविधाएँ, साफ़-सुथरा एवं प्रदूषण मुक्त वातावरण मुहैया करवाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा अमृतसर शहर के सौन्दर्याीकरण एवं विकास कार्यों पर तकरीबन 6.90 करोड़ रुपए का खर्चा करने का फ़ैसला लिया है।  

    इस बात का खुलासा करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि सीएनजी आधारित शवदाह गृह प्रदान करने और स्थापित करने के साथ-साथ हर पक्ष से शवदाह गृह के सुधार के लिए करीब 3.91 करोड़ रूपए ख़र्च किए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि इसके अलावा फेज़-2 के अधीन गुरू अमरदास एवेन्यू वॉर्ड नंबर-3 की अलग-अलग गलियों के जीर्णोद्धार और विकास के लिए 48.50 लाख रुपए ख़र्च करने का फ़ैसला लिया गया है। कैबिनेट मंत्री, डॉ. निज्जर ने कहा कि अमृतसर शहर के दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र पंडूरा सुल्तानविंड के वार्ड-6 में 15 पार्कों का पुनर्विकास और सौन्दर्यीकरण करने के लिए तकरीबन 1.51 करोड़ रुपए ख़र्च किए जाएंगे।  

    उन्होंने कहा कि इसके अलावा करीब 1.00 करोड़ रुपए से अधिक के अन्य विकास कार्य किए जाएंगे।  स्थानीय निकाय मंत्री, डॉ. निज्जर ने कहा कि विभाग द्वारा इन कार्यों के लिए प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी गई है। इन कार्यों के लिए स्थानीय निकाय विभाग द्वारा पंजाब सरकार की वेबसाईट  www.eproc.punjab.gov.in पर टेंडर अपलोड कर दिए गए हैं। अगर टेंडरों में किसी किस्म का संशोधन करने की ज़रूरत होगी तो इस संबंधी जानकारी इसी वेबसाईट पर उपलब्ध करवाई जाएगी।  

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। इसलिए यदि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है तो उसको बख़्शा नहीं जाएगा।  कैबिनेट मंत्री, डॉ. निज्जर ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विभाग के कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित बनाई जाए।  

  • बंगाणा की ढयुंगली पंचायत से दो बच्चों की मां लापता

    बंगाणा की ढयुंगली पंचायत से दो बच्चों की मां लापता

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत ढियुंगली के गांव देहन से 2 बच्चों की मां लापता है। बंगाणा थाने में दी शिकायत में पति संजीव कुमार ने लिखा है कि उसकी पत्नी प्रियंका शर्मा 16 नबम्बर को बिना बताए घर से लापता हो गई थी। लापता होने के बाद उसने अपने ससुराल में सपर्क किया तो पता चला कि वह अपने मायके चली गई है।

    11 जनवरी तक उससे फोन पर बात होती रही और वह उसे घर वापसी के लिए मनाता रहा। मगर वह नहीं मानी। संजीव ने आगे बताया है कि 13 जनवरी को प्रियंका का फोन बंद हो जाता है। ससुराल वालों से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि वह दवा लेने अस्पताल गई थी मगर लौटकर घर नहीं पहुंची है। संजीव का कहना है कि उसके दो छोटे छोटे बच्चे हैं।

    16 नवम्बर, 2022 को घर से जाने पर भी उसने बंगाणा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मगर मायके में होने के चलते शिकायत वापस ले ली गई थी। अब मायके से भी वह कहीं चली गई है इसलिए उसने पुलिस से पत्नी को जल्द ढूंढने की गुहार लगाई है। बंगाणा पुलिस थाने के एसएचओ बाबू राम ने बताया कि हमें महिला के गायब होने की शिकायत मिली है और पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है।

  • आदर्श नगर में कार ने सड़क किनारे चल रहे व्यक्ति को टक्कर मारी

    आदर्श नगर में कार ने सड़क किनारे चल रहे व्यक्ति को टक्कर मारी

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना के आदर्श नगर में रविवार को एक कार ने सड़क किनारे चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। शिकायतकर्ता बनवारी लाल ने बताया कि वह आदर्श नगर में एक दुकान चलाता है। 12 मार्च को जब वह अपनी दुकान पर मौजूद था तब एचपी नंबर की एक तेज रफ्तार गाड़ी आई और सड़क किनारे पैदल चल रहे व्यक्ति को टक्कर मारकर फरार हो गई। टक्कर से राहगीर बुरी तरह घायल हो गया है। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

    118 लोगों के चालान कटे

    जिला पुलिस द्वारा अलग अलग नियमों की अवहेलना करने पर रविवार को 118 लोगों के चालान किए। जिसमें 106 चालान ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले और 12 चालान सार्वजनिक स्थलों पर सिगरेट बीड़ी पीने वालों के किए गए।

  • कांग्रेस सरकार का पहला बजट होगा भर्मित करने वाला: पंडित डोगरा

    कांग्रेस सरकार का पहला बजट होगा भर्मित करने वाला: पंडित डोगरा

    दोनों दलों की कारगुजारी से जनता होगी निराश

    ऊना/सुशील पंडित : प्रख्यात अंक ज्योतिषी और वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा ने प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले आम बजट पर अंक गणना की है। उनके मुताबिक प्रदेश की जनता को सरकार द्वारा कर की अधिक मार झेलने को तैयार रहना होगा। पंडित डोगरा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार की 14वीं विधानसभा का पहला बजट सत्र 14 मार्च, 2023 से शुरू होने जा रहा है। ये बजट सत्र 6 अप्रैल, 2023 तक चलेगा।

    पंडित डोगरा ने कहा कि 24 दिन तक चलने वाले इस सत्र में कुल 18 बैठकें होना तय किया गया है। 14 मार्च (1 + 4 = 5) अंक जो बुध का अंक है। बुध वाणी व युवाओं का कारक है। युवाओं को एक उम्मीद होंगी। पंडित डोगरा ने कहा कि 24 दिन 2+4=6 अंक जो शुक्र का अंक है। शुक्र विलासता का कारक है। कांग्रेस का 8 अंक बनाता है, जोकि शनि का अंक है। 5 + 8 = 13 अंक 1 + 3 = 4 अंक जो राहु का अंक है। राहु विद्रोह का कारक है। 18 बैठकें 1 + 8 = 9 अंक जो मंगल का अंक है।

    मंगल जो अग्नि तत्व ग्रह है। पंडित डोगरा ने कहा कि इस बजट में आग उगली जाएगी। 1 अंक सूर्य व 8 अंक शनि के मेल में होने वाली बैठकों में सत्ता व विपक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाने में व विद्रोह करने में अपना समय नष्ट करेंगे। पंडित डोगरा ने कहा कि सरकार को निर्णय लेने में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं भाजपा का 1 अंक है। जो सूर्य का अंक है, सूर्य सत्ता का कारक होता है। भाजपा सत्ता से बाहर होने के कारण अपनी वाणी से सत्ता को जहां घेरने की कोशिश करेगी, वहीं सत्ता पक्ष अपने बचाओ करने में सफल नहीं हो पाएगा। पंडित डोगरा कहा कि विधानसभा के बैठने के ठीक चौथे दिन 17 मार्च, 2023  को सरकार पहला बजट मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा पेश किया जाएगा।

    1 + 7 = 8 अंक जो शनि का अंक है शनि न्याय का कारक है। जनता को जहां न्याय की उम्मीद होगी। शनि कर्ज का कारक भी है। प्रदेश पर कर्जा बढ़ सकता है और जनता पर इस का बोझ पड़ सकता है। वहीं 1 सूर्य के अंक व केतु के अंक से बने हुए इस बजट में केतु बजट को भर्मित कर सकता है। वहीं चौथे दिन बजट का आना राहु की चपेट में ला सकता है। राहु जो भर्मित करता है।बहुत जगह जहां लोग कुछ नई की उम्मीद में रहेंगे। वहीं सत्ता में बैठे सत्ताधारी से निराशा हाथ आएगी। विपक्ष भी केवल हल्ला करने में ही समय लगा रहेगा। एक जबरदस्त भूमिका में नजर नहीं आएगा। आने वाले समय में प्रदेश की सत्ता में बैठी कांग्रेस सरकार के अपने ही नाराज हो सकते हैं। कुल मिलाकर आम आदमी को दोनों दलों द्वारा ही गुमराह किया जा सकता है।

  • डीएसपी अजय ठाकुर अब क्राइम और ट्रैफिक कंट्रोल करते दिखाई देंगे

    डीएसपी अजय ठाकुर अब क्राइम और ट्रैफिक कंट्रोल करते दिखाई देंगे

    ऊना/ सुशील पंडित अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर को पिछले हफ्ते ऊना में डीएसपी हेडक्वार्टर के रूप में तैनात किया गया था। खेल कोटे के तहत उन्हें 2017 में एचपीएस अधिकारी बनाया गया था। मगर पांच साल तक उन्हें एक पुलिस अधिकारी के तौर पर फील्ड में नहीं उतारा गया था। अब वह ऊना हेडक्वार्टर के डीएसपी के तौर पर जिले में क्राइम कंट्रोल करते दिखाई देंगे। सोमवार को ऊना के एसपी कार्यालय पहुंचकर उन्होंने अपना कार्यभार संभालते हुए कहा कि नौकरी के साथ साथ वह युवाओं के साथ लगातार संपर्क में रहेंगे। उन्होंने बताया कि खेल एक ऐसा माध्यम है जिससे युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित की जा सकती है और साथ ही खेल के मैदान में जाने वाला नशों से भी दूर रहता है।

    कानून व्यवस्था में वह क्राइम कंट्रोल, यातायात नियमों को सुव्यवस्थित ढंग से लागू करने और  सड़क हादसों को कम करने पर एक विशेष योजना के तहत कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि ज्यादातर सड़क हादसे मानवीय भूल के कारण होते हैं। अगर उन भूलों को सुधारा जाए तो हमारी सड़कें सुरक्षित बन जाएंगी।

  • आप सरकार ने विधायकों को दी बड़ी राहतः सैलरी में किया 66% इजाफा

    आप सरकार ने विधायकों को दी बड़ी राहतः सैलरी में किया 66% इजाफा

    नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (वेतन, भत्ता, पेंशन) अधिनियम, 1994 के विधान सभा के सदस्यों को भारत के राष्ट्रपति के अनुमोदन के बाद, कानून, न्याय और विधायी मामलों का विभाग दिल्ली सरकार ने दिल्ली के विधायकों के वेतन, भत्ते, पेंशन में संशोधन का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

    अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली के विधायकों के वेतन और भत्तों में 66.67 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और अब उन्हें 54,000 रुपये के बजाय 90,000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा, मुख्यमंत्री और मंत्रियों, स्पीकर, डिप्टी स्पीकर, मुख्य सचेतक और विपक्ष के नेता के वेतन और भत्ते को भी मौजूदा 72,000 रुपये से बढ़ाकर 1,70,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है।

    अधिसूचना के अनुसार, विधायकों का मूल वेतन 12,000 रुपये मासिक से बढ़ाकर 30,000 रुपये और मंत्रियों का 20,000 रुपये से बढ़ाकर 60,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। दैनिक भत्ता भी 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये कर दिया गया है। इस संबंध में, दिल्ली सरकार के कानून, न्याय और विधायी मामलों के विभाग ने वेतन और भत्ते में बढ़ोतरी के लिए गुरुवार को एक अधिसूचना जारी की। दिलचस्प बात यह है कि 2011 के बाद यह इस तरह का पहला वेतन संशोधन है।

    दिल्ली के विधायकों के लिए वेतन वृद्धि 14 फरवरी से लागू हुई जब राष्ट्रपति ने इस पर अपनी सहमति दी। इससे पहले, दिल्ली विधानसभा ने जुलाई 2022 में दिल्ली के मंत्रियों और विधायकों के वेतन और भत्तों में बढ़ोतरी की मांग करते हुए पांच विधेयक पारित किए थे। इस संबंध में आप और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के दोनों सांसदों ने उन विधेयकों का समर्थन किया था, जिन्हें बाद में दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर ने राष्ट्रपति के पास भेजा था।

  • अग्निवीर वायु भर्ती हेतू आवेदन 17 से 31 मार्च तक आमंत्रित

    अग्निवीर वायु भर्ती हेतू आवेदन 17 से 31 मार्च तक आमंत्रित

    ऊना/सुशील पंडित : एयरमैन चयन केंद्र अंबाला द्वारा अग्निपथ योजना के तहत पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू एंड कश्मीर, लद्दाख व हिमाचल प्रदेश के अविवाहित पुरूषों व महिलाओं के लिए अग्निवीर वायु भर्ती आयोजित की जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विंग कमांडर आशीष दुबे, कमांडिंग आफिसर, 1 एएससी, वायु सेना अंबाला कैंट ने बताया कि अग्निवीर वायु भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 17 से 31 मार्च तक भारतीय वायु सेना की बेवसाईटhttps://agnipathvayu.cdac.in/  पर जाकर आॅनलाईन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अग्निवीर वायु भर्ती के परीक्षा 20 मई के बाद आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी योग्यता से संबंधित जानकारी के लिए भारतीय वायु सेना की बेवसाईट पर सम्पर्क कर सकते हैं।

  • जालंधरः लोकसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने इस दिग्गज नेता को दी टिकट, देखें लिस्ट

    जालंधरः लोकसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने इस दिग्गज नेता को दी टिकट, देखें लिस्ट

    जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने टिकट का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने दिवंगत संतोख चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर को टिकट दी है। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा दौरान दिवंतग सासंद संतोख चौधरी का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने एक बार फिर से चौधरी परिवार पर भरोसा जताया है। इसी के तहत आज कांग्रेस हाईकमान ने संतोख चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर को टिकट दी है। गौर हो कि उनके निधन के बाद से अभी तक चुनाव आयोग ने उपचुनाव की तारीख का ऐलान नहीं किया है। 

    संतोख चौधरी एक समृद्ध राजनीतिक विरासत वाले परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके पिता मास्टर गुरबंत सिंह सात बार विधायक और पंजाब के पूर्व कृषि मंत्री भी रहे। संतोख चौधरी के बड़े भाई जगजीत सिंह चौधरी 5 बार विधायक और स्थानीय निकाय मंत्री रहे। उनके बेटे विक्रमजीत सिंह भी फिल्लौर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैं। संतोख चौधरी 2014 और 2019 में लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। वह तीन बार विधायक के साथ-साथ 1992 और 2002 में कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे थे।

  • मुस्कान इंजीनियरिंग बेला बाथड़ी में भरें जाएंगे विभिन्न पद

    मुस्कान इंजीनियरिंग बेला बाथड़ी में भरें जाएंगे विभिन्न पद

    ऊना/ सुशील पंडित : मैसर्ज़ मुस्कान इंजीनियरिंग बेला बाथड़ी द्वारा विभिन्न पद अधिसूचित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों में वायर कट मशीन आॅप्रेटर का एक पद, हेल्पर के तीन पद, सिलिंड्रिकल मशीन आॅप्रेटर के दो पद, सीएनसी मशीन आॅपे्रटर का एक पद व टर्नर/लट्ठ मशीन आॅप्रेटर के तीन पद शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन पदो ंके लिए साक्षात्कार 15 मार्च को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना के सभागार में आयोजित होगा।
    अनीता गौतम ने बताया कि वायर कट मशीन आॅप्रेटर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता मशीनिस्ट टेªड में आईटीआई या दो साल का अनुभव होने के साथ-साथ अभ्यर्थी की आयु 20 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। हेल्पर के पद हेतू 8वीं पास तथा आयु 18 से 40 वर्ष, सिलिंड्रिकल मशीन आॅप्रेटर पद के लिए आयु सीमा 23 से 50 वर्ष और टर्नर/लट्ठ मशीन आॅप्रेटर व सीएनसी मशीन आॅप्रेटर पद के लिए आयु 18 से 45 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता मशीनिस्ट टेªड में आईटीआई या दो साल का अनुभव होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में आने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 86289-12413 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
  • मैज़िक ब्लेड्स बेला बाथड़ी में भरें जाएंगे विभिन्न पद

    मैज़िक ब्लेड्स बेला बाथड़ी में भरें जाएंगे विभिन्न पद

    ऊना/ सुशील पंडित : मैसर्ज़ मैज़िक ब्लेड्स प्राइवेट लिमिटेड बेला बाथड़ी द्वारा ग्राइंडर मैन के 10 पद, हेल्पर के 6 पद, क्वालिटी कंट्रोलर का एक पद, प्रोडक्शन सुपरवाइजर का एक पद, वीएमसी मशीन आॅप्रेटर के 3 पद व अकाउंटेंट का एक पद भरा जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि इन पदो ंके लिए साक्षात्कार 15 मार्च को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय ऊना में आयोजित होाग।
    उन्होंने बताया कि ग्राइंडर मैन के पदों हेतू आयु सीमा 20 से 40 वर्ष तथा मशीनिस्ट टेªड में आईटीआई या अनुभव, हेल्पर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास तथा आयु सीमा 20 से 40 वर्ष निर्धारित की गई हैं। क्वालिटी कंट्रोलर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता डिप्लोमा के साथ-साथ दो साल का अनुभव तथा आयु सीमा सीमा 23 से 50 वर्ष निर्धारित की गई है। प्रोडक्शन सुपरवाइजर पद के लिए फिटर या मशीनिस्ट टेªड में आईटीआई या डिप्लोमा तथा आयु सीमा 23 से 50 वर्ष रखी गई है।
    वीएमसी मशीन आॅप्रेटर के लिए आयु सीमा 20 से 40 वर्ष तथा मशीनिस्ट टेªड में आईटीआई या अनुभव होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त अकाउंटेंट पद के लिए बीकाॅम/एमबीए फाइनांस के साथ समक्ष टेªड में पांच साल का अनुभव होना अनिवार्य है। अनीता गौतम ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नही होगा। अधिकारी जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 86289-12413 पर सम्पर्क कर सकते हैं।